Realme Narzo 50 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 09:50:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला Realme का जबरदस्त फोन घर लाएं सिर्फ 875 रुपये में, जानें पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-and-50mp-camera-realme-phone-buy-just-rs-875/ https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-and-50mp-camera-realme-phone-buy-just-rs-875/#respond Thu, 16 Jun 2022 05:30:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82496 Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में MediaTek के Helio G96 प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला शानदार डिस्प्ले दिया गया है।

The post 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला Realme का जबरदस्त फोन घर लाएं सिर्फ 875 रुपये में, जानें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया पर रियलमी का मिड रेंज स्मार्टफोन Realme Narzo 50 पर धमाकेदार डील मिल रही है। अगर आप बजट स्मार्टफोन खरीदने के लिए बेस्ट ऑप्शन की तलाश में हैं तो Realme Narzo 50 स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट होगा। Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में MediaTek के Helio G96 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 5000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां हम आपको Realme Narzo 50 स्मार्टफोन पर मिल रहे धमाकेदार डील के बारे में डिटले में जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही रियलमी के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Realme Narzo 50 डील

Realme Narzo 50 स्मार्टफोन पर अमेजन की ओर से 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड पर यूजर्स को इस फोन पर 1500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस तरह 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले Realme Narzo 50 स्मार्टफोन को 9999 रुपये की इफक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही यूजर्स इस फोन के साथ पुराना फोन एक्सचेंज कर एडिशनल डिस्काउंट का बेनिफिट ले सकते हैं। इसके साथ अगर आप इस फोन को EMI पर खरीदना चाहते हैं तो 875 रुपये के 12 महीने की आसान किस्तों पर रियलमी के फोन को खरीद सकते हैं।

Realme Narzo 50

Realme Narzo 50 स्पेसिफिकेशन्स

Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में 6.6-इंच का Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2412 × 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। रियलमी के Narzo 50 स्मार्टफोन में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU दिया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करता है।

Realme Narzo 50A Prime coming soon india launch on 30 april

Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Nokia ला रहा सस्ता स्मार्टफोन, बेहद कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स, Realme और Xiaomi की होगी टायं-टायं फिस्स

Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में Type-C चार्जिंग पोर्ट, साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर, डेटिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। रियलमी के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए Dual-SIM, 4G, WiFi 802.11 a/b/g/n/ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.1, GPS, Glonass, Beidou, और Galileo का सपोर्ट दिया गया है। रियलमी का यह फ़ोन दो कलर ऑप्शन – स्पीड ब्लैक और स्पीड ब्लू में बिक्री के लिए आता है।

The post 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला Realme का जबरदस्त फोन घर लाएं सिर्फ 875 रुपये में, जानें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-and-50mp-camera-realme-phone-buy-just-rs-875/feed/ 0
Realme Narzo 50 स्मार्टफ़ोन दमदार खूबियों के साथ भारत में हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-launched-in-india-check-price-and-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-launched-in-india-check-price-and-specs/#respond Thu, 24 Feb 2022 07:03:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76304 Realme Narzo 50 स्मार्टफ़ोन 120Hz अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले, 5000mAh की दमदार बैटरी, फ़ास्ट चार्जिंग और मीडियाटेक के Helio G96 प्रोसेसर के साथ पेश किया है।

The post Realme Narzo 50 स्मार्टफ़ोन दमदार खूबियों के साथ भारत में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme आज भारत में अपनी पॉपुलर स्मार्टफ़ोन सीरीज़ Narzo का नया बजट स्मार्टफ़ोन Realme Narzo 50 को लॉन्च कर दिया है। रियलमी के नाराजो 50 सीरीज़ का यह भारत में लॉन्च होने वाला तीसरा स्मार्टफ़ोन में है। Realme Narzo 50 स्मार्टफ़ोन 120Hz अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले, 5000mAh की दमदार बैटरी, फ़ास्ट चार्जिंग और मीडियाटेक के Helio G96 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इसके साथ ही Realme Narzo 50 स्मार्टफ़ोन में 50 ट्रिपल रियर कैमरा रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया है। यहां हम आपको लेटेस्ट Realme Narzo 50 स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स, क़ीमत और सेल ऑफर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Realme Narzo 50 के स्पेसिफिकेशन्स

  • मीडियाटेक Helio G96 चिपसेट
  • 6.6-इंच फ़ुल एचडी+ LCD डिस्प्ले
  • 5000mAh बैटरी (33W फ़ास्ट चार्जिंग)
  • 50MP ट्रिपल रियर कैमरा
  • एंड्रॉयड 11 (Realme UI 2.0)

Realme Narzo 50 launched in India check specifications

Realme Narko 50 : डिस्प्ले

Realme Narko 50 स्मार्टफ़ोन में 6.6-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में LCD डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया गया है। फोन की डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ (2412×1080 पिक्सल) है। इसके साथ ही डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 480 निट्स और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.8% है।

Realme Narzo 50 launched in india check price and specs

Realme Narko 50 : परफॉर्मेंस

रीयलमी नारजो 50 स्मार्टफ़ोन को मीडियाटेक के Helio G96 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। रियलमी के इस स्मार्टफ़ोन में परफ़ॉर्मेंस बढ़ाने के लिए वर्चुअल रैम सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी मदद से 5GB तक रैम बढ़ाता जा सकता है। हालांकि 4GB वेरिएंट में 3GB तक ही रैम बढ़ाई जा सकती है। इसके साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को भी बढ़ाया जा सकता है।

Realme Narzo 50 launched in india check price and specs

Realme Narko 50 : बैटरी और अन्य

Realme Narko 50 स्मार्टफोन में कंपनी 5000mAh की बैटरी है। रियलमी का यह स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। हालांकि फोन के रिटेल बॉक्स में आपको 10W का ही चार्जर दिया जाएगा। नारजो 50 स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित RealmeUI 2.0 पर रन करता है। इसके साथ ही फोन में साइड माउंड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। फोन में डुअल सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट किया गया है।

Realme Narzo 50 launched in india check price and specs

Realme Narko 50 : कैमरा

Realme Narko 50 स्मार्टफ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियलमी नारजो 50 स्मार्टफ़ोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.8 है, जो 4x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है। प्राइमरी कैमरा के साथ इस फ़ोन में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। इसके साथ ही रियलमी के इस फ़ोन में एक ब्लैक एंड व्हाइट कैमरा लेंस भी दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : दमदार गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 4 Pro की ग्लोबल मार्केट में हुईं एंट्री, स्पेसिफिकेशन्स देख उड़ जाएंगे होश

Realme Narko 50 : कीमत

Realme Narzo 50 price in india

Realme Narko 50 स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 12,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन का टॉप वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 15,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।  रियलमी का यह फोन दो कलर ऑप्शन – स्पीड ब्लू और स्पीड ब्लैक में पेश किया गया है। दोनों फोन की बिक्री 3 मार्च से अमेजन और रियलमी की वेबसाइट पर शुरू होगी। यह भी पढ़ें : iQOO ने भारत में किया शक्ति प्रदर्शन, iQOO 9 Pro को Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 120W फास्ट चार्ज के साथ हुआ लॉन्च

Realme Narzo 50 लॉन्च वीडियो

The post Realme Narzo 50 स्मार्टफ़ोन दमदार खूबियों के साथ भारत में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-launched-in-india-check-price-and-specs/feed/ 0
Realme Narzo 50 स्मार्टफोन के लॉन्च से ठीक पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-smartphone-design-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-smartphone-design-and-specifications/#respond Tue, 22 Feb 2022 14:12:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76153 Realme Narzo 50 स्मार्टफोन कंपनी के नारजो50 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन भारत में 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।

The post Realme Narzo 50 स्मार्टफोन के लॉन्च से ठीक पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने अपकमिंग Narzo 50 स्मार्टफोन के लॉन्च को कंफर्म कर दिया है। रियलमी का यह बजट स्मार्टफोन 24 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले रियलमी ने कंफर्म कर दिया है कि रियलमी का यह स्मार्टफ़ोन MediaTek Helio G96 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। रियलमी के इस स्मार्टफोन की दूसरी खूबियां अभी ऑफिशियल नहीं की गई है।

Realme Narzo 50 स्मार्टफोन को लॉन्च से ठीक पहले FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां सामने आती है। रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ लाइव इमेज भी लीक हो गई हैं।

Realme Narzo 50 का डिजाइन

Realme Narzo 50 स्मार्टफोन कंपनी के नारजो50 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन भारत में 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन लॉन्च से ठीक पहले FCC की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। FCC लिस्टिंग से रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन का डिजाइन और दूसरी डिटेल सामने आ चुकी हैं। फोन के बैक में रेक्टेंगुलर कैमरा डिज़ाइन के साथ आएगा। फ़ोन में LED फ़्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

रियलमी के इस स्मार्टफोन में पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इस फोन में फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन बाएं ओर वॉल्यूम की और सिम ट्रे दिया गया है। फोन के बॉटम में 3.5mm का हेडफोन जैक, USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिया जाएगा। फोन के दाएं ओर पावर बटन दिया जाएगा।

Realme Narzo 50 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

Realme Narzo 50 स्मार्टफ़ोन में 33W फ़ास्ट चार्जिंग एडेप्टर दिया जाएगा। FCC लिस्टिंग से रियलमी के इस स्मार्टफोन का टीयरडाउन इमेज भी सामने आ चुके हैं। रियलमी का यह फ़ोन 6.6-इंच का Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्मार्टफोन में 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। फ़ोन में microSD कार्ड स्लॉट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Video : वनप्लस का सबसे महंगा OnePlus 10 Pro बेंड टेस्ट में हुआ फेल, प्रीमियम स्मार्टफोन के हो गए दो टुकड़े


Realme Narzo 50 स्मार्टफ़ोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग दिया जाएगा। रियलमी के इस फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। फोन में 2MP के दो कैमरा मैक्रो और डेप्थ सेंसर दिए जाएंगे। रियलमी के फोन में फ्रंट कैमरा 16MP का होगा। रियलमी के इस फोन में Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 Pro दमदार स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयारी शुरू, Galaxy S22 और अपकमिंग OnePlus 10 Pro से होगा मुकाबला

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

The post Realme Narzo 50 स्मार्टफोन के लॉन्च से ठीक पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-smartphone-design-and-specifications/feed/ 0
Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में सस्ते में मिलेंगे एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-smartphone-specifications-and-price-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-smartphone-specifications-and-price-leaked/#respond Mon, 21 Feb 2022 11:28:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76083 Realme Narzo 50 स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर कंफर्म की है।

The post Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में सस्ते में मिलेंगे एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme भारत में अपने बजट स्मार्टफोन Realme Narzo 50 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रियलमी का यह स्मार्टफोन भारत में 24 फरवरी को लॉन्च होना है। भारत में लॉन्च से पहले कंपनी Realme Narzo 50 स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर कंफर्म की है। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन MediaTek के Helio G96 SoC और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा।

Realme Narzo 50 स्मार्टफोन के लॉन्च से ठीक पहले RMLeaks ने रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। इस रिपोर्ट में Realme Narzo 50 स्मार्टफोन की न सिर्फ स्पेसिफिकेशन्स बल्कि इस फोन की कीमत का भी खुलासा किया गया है। यहां हम आपको अपकमिंग Realme Narzo 50 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेश्स के साथ साथ कीमत के बारे में बता रहे हैं।

Realme Narzo 50 के स्पेसफिकेशन्स (लीक)

लीक रिपोर्ट्स की माने तो Realme Nrazo 50 स्मार्टफोन में 6.6-इंच का Full, HD+ IPS डिस्प्ले दिया जा सकता है। कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही रियलमी यह भी कंफर्म कर चुका है कि फोन में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया जाएगा। रियलमी का यह स्मार्टफोन 4GB/6GB LPDDR4X RAM और 64GB/128GB UFS 2.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में स्टोरेज के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया जा सकता है।

रियलमी के इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग का स्पोर्ट दिया जा सकता है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अपकमिंग Narzo 50 स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। रियलमी के इस पोन में 2MP B&W पोर्टेट लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकात है। Realme Narzo 50 स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Nubia Red Magic 7 और Red Magic 7 Pro गेमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबिया

Realme Narzo 50 की कीमत (लीक)

Realme Narzo 50 स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो 4GB+64GB वेरिएंट को भारत में 15,999 रुपये और 6GB+128GB वेरिएंट को 17,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। रियलमी का यह फोन ग्रे और ग्रीन कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए आएगा। यह भी पढ़ें : Fire-Boltt Ninja Calling स्मार्टवॉच भारत में 2,999 रुपये में कॉलिंग फीचर के साथ हुई लॉन्च, जानें खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

The post Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में सस्ते में मिलेंगे एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-smartphone-specifications-and-price-leaked/feed/ 0
24 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा Realme Narzo 50 स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/24-february-india-launch-date-of-realme-narzo-50-know-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/24-february-india-launch-date-of-realme-narzo-50-know-price-and-specifications/#respond Sat, 19 Feb 2022 07:07:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75960 Realme Narzo 50 MediaTek Helio G96 चिपसेट से लैस होगा।

The post 24 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा Realme Narzo 50 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने कुछ ही दिनों पहले भारत में अपनी ‘नारज़ो 9 प्रो’ सीरीज़ को पेश करते हुए दो स्मार्टफोन Realme 9 Pro और Realme 9 Pro Plus लॉन्च किए हैं। रियलमी 9 प्रो जहां 17999 रुपये की शुरूआती कीमत पर वहीं रियलमी 9 प्रो प्लस 24,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध है। इन फोंस को लॉन्च करने के बाद अब रियलमी ने यह घोषणा भी कर दी है कि कंपनी आने वाली 24 फरवरी को इंडिया में अपना एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है जो Realme Narzo 50 नाम के साथ लॉन्च होगा तथा MediaTek Helio G96 चिपसेट से लैस होगा।

Realme Narzo 50 इंडिया लॉन्च

रियलमी ने प्रैस विज्ञप्ति भेजते हुए बताया है कि कंपनी आने वाली 24 फरवरी को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इस ईवेंट के मंच से ही कंपनी का आगामी स्मार्टफोन Realme Narzo 50 इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। यह एक वर्चुअल ईवेंट होगा जो 24 फरवरी की दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। रियलमी नारज़ो 50 के इस ऑनलाईन लॉन्च ईवेंट को कंपनी रियलमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के साथ ही कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाईव प्रसारित करेगी।

4GB RAM cheap mobile Phone Realme C31 india launch soon in low budget specs leaked

Realme Narzo 50 की स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी यह खुलासा कर चुकी है कि रियलमी नारज़ो 50 स्मार्टफोन मीडियाटेक के हीलियो जी96 चिपसेट पर लॉन्च होगा। वहीं लीक्स की मानें तो यह मोबाइल फोन 6.5 इंच की फुलएचडी डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो पंच होल डिजाईन पर बनी होगी। रियलमी के इस फोन में 4,800mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ पेश किया जाएगा। Realme Narzo 50 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है जिसमें 50एमपी प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP के दो कैमरा सेंसर -डेप्थ और मैक्रो सेंसर दिए जाएंगे। वहीं फोन में 16एमपी सेल्फ़ी कैमरा दिए जाने की बात भी सामने आई है।

Realme Narzo 50 का प्राइस

Realme Narzo 50 स्मार्टफ़ोन को लेकर लीक में सामने आया है कि यह मोबाइल फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज शामिल हो सकती है। प्राइस की बात करें तो रियलमी नारज़ो 50 के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 15,990 रुपये में तथा 6 जीबी रैम वेरिएंट को 17,999 रुपये की कीमत पर देश में लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

The post 24 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा Realme Narzo 50 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/24-february-india-launch-date-of-realme-narzo-50-know-price-and-specifications/feed/ 0
Realme Narzo 50 स्मार्टफोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, सस्ते में मिलेंगे एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-smartphone-india-launch-date-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-smartphone-india-launch-date-and-specifications/#respond Thu, 17 Feb 2022 10:21:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75858 Realme Narzo 50 स्मार्टफोन को भारत में 24 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है।

The post Realme Narzo 50 स्मार्टफोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, सस्ते में मिलेंगे एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने भारत में अपनी पॉपुलर नंबर सीरीज़ के दो प्रीमिमय मिड रेंज स्मार्टफ़ोन – Realme 9 Pro और Realme 9 Pro Plus को लॉन्च कर दिया है। अब कंपनी अपने बजट स्मार्टफ़ोन Realme Narzo सीरीज़ अपकमिंग स्मार्टफ़ोन Narzo 50 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। 91Mobiles को मिली लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक Realme Narzo 50 स्मार्टफोन को भारत में 24 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले Amazon App में रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन का टीज़र पोस्टर रिवील हो गया था, जिससे पता चला था कि Narzo 50 स्मार्टफोन Amazon पर बिक्री के लिए आएगा। इसके साथ ही रियलमी का यह स्मार्टफोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (BIS) और EEC पोर्टल पर भी स्पॉट किया जा चुका है। रियलमी अपने अपकमिंग Narzo 50 स्मार्टफ़ोन की मार्केटिंग ‘ज़ोरदार परफ़ॉर्मेंस’ टैग लाइन के साथ पेश किया है।

Realme Narzo 50 स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

Realme Narzo 50 स्मार्टफोन को 6.5-इंच का FHD डिस्प्ले के साथ पेश किया है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G96 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। रियलनी का यह स्मार्टफोन 4GB/6GB RAM और 64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही EEC की लिस्टिंग से पता चलता है कि रियलमी के इस फोन में 4,800mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ पेश किया जाएगा। अपकमिंग Narzo 50 स्मार्टफ़ोन Android 12 पर आधारित RealmeUI 3.0 पर रन करेगा।

realme-narzo-50-amazon-availability-645x1024

Realme Narzo 50 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। रूमर्स की माने तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ 2MP के दो कैमरा सेंसर -डेप्थ और मैक्रो सेंसर दिए जाएंगे। रियलमी के इस फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जा सकता है।

Realme Narzo 50 की कीमत (संभावित)

Realme Narzo 50 स्मार्टफ़ोन को भारत में 15,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यह कीमत इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की होगी जो 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आएगा। यह भी पढ़ें : Realme 9 Pro स्मार्टफोन ने भारत में 64MP कैमरा, Snapdragon 695 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ की ग्रैंड एंट्री, जानें क्या हैं दाम

रियलमी के इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6GB+128GB को भारत में 17,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। अमेजन पर लीक हुए पोस्टर से पता चलता है कि यह फोन ग्रे और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Poco X4 Pro स्मार्टफोन भारत में 64MP प्राइमरी कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

The post Realme Narzo 50 स्मार्टफोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, सस्ते में मिलेंगे एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-smartphone-india-launch-date-and-specifications/feed/ 0
Realme Narzo 50 स्मार्टफ़ोन के लॉन्च को लेकर आई बड़ी ख़बर, जानें कब करेंगा भारत में एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-may-launch-in-india-next-week/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-may-launch-in-india-next-week/#respond Wed, 16 Feb 2022 05:19:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75714 Realme Narzo 50 स्मार्टफ़ोन MediaTek Helio G96 SoC के साथ पेश किया जा सकता है।

The post Realme Narzo 50 स्मार्टफ़ोन के लॉन्च को लेकर आई बड़ी ख़बर, जानें कब करेंगा भारत में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme इन दिनों भारत में Realme 9 Pro सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी भारत में दो नए स्मार्टफोन – Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ को लॉन्च करेगा। इसके साथ ही रियलमी भारत में बजट स्मार्टफ़ोन Narzo सीरीज़ का भी नया फ़ोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। नई रिपोर्ट की माने तो Realme Narzo 50 स्मार्टफोन भारत अगले हफ़्ते लॉन्च किया जा सकता है।

रियलमी ने फिलहाल Realme Narzo 50 स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। माना जा रहा है कि कंपनी Realme 9 Pro सीरीज के लॉन्च के साथ नारजो सीरीज के लॉन्च डेट का ऐलान करें। यहां हम आपको अपकमिंग Realme Narzo 50 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और दूसरे डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

Realme Narzo 50 की कीमत

Realme के अपकमिंग Narzo 50 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किया जा सकता है। रियलमी का यह फोन किस दिन लॉन्च होगा फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आई है। PassionateGeekz ने रियलमी के इस स्मार्टफोन के लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को लेकर जानकारी शेयर की है।

रिपोर्ट्स की माने तो Narzo 50 स्मार्टफोन 4GB की रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन का एक और वेरिएंट 6GB की रैम और रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी नारजो 50 स्मार्टफोन के इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 15,999 रुपये और 17,999 रुपये है। रियलमी के नारजो सीरीज का यह स्मार्टफोन स्पीड ब्लैक और स्पीड ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में 6.6-इंच का IPS LCD पैनल दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ (1080 x 2400 पिक्सल) है। रियलमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G96 SoC के साथ पेश किया जाएगा। रियलमी का यह फोन 4G VoLTE नेटवर्क सपोर्ट करेगा। रियलमी का यह फोन 4GB/6GB रैम ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। खबरों की माने तो Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में वर्चुअल रैम सपोर्ट भी दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन चीन में 16 फरवरी को होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। रियलमी के अपकमिंग Narzo 50 स्मार्टफोन के बारे में CQC लिस्टिंग से कंफर्म होता है कि यह स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी के इस बजट स्मार्टफ़ोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। फ़ोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 2MP के दो कैमरा सेंसर – अल्ट्रावाइड सेंसर और डेप्थ सेंसर दिया गया है। फ़ोन में सेल्फ़ी के लिए 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। फ़ोन में पंच होल कटआउट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : नोकिया फिर करेगा मार्केट में कब्जा, कम कीमत में लॉन्च किया 50MP कैमरा वाला Nokia G11 स्मार्टफोन, जानें क्या हैं खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

The post Realme Narzo 50 स्मार्टफ़ोन के लॉन्च को लेकर आई बड़ी ख़बर, जानें कब करेंगा भारत में एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-may-launch-in-india-next-week/feed/ 0
Realme Narzo 50 स्मार्टफोन की बिक्री Amazon पर होगी, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा से उठा पर्दा https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-will-be-available-on-amazon/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-will-be-available-on-amazon/#respond Tue, 15 Feb 2022 05:59:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75637 Realme Narzo 50 स्मार्टफोन को 4,880mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है।

The post Realme Narzo 50 स्मार्टफोन की बिक्री Amazon पर होगी, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा से उठा पर्दा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme भारत में जल्द ही Realme Narzo 50 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। रियलमी का यह स्मार्टफोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन्स और EEC की लिस्टिंग में देखा जा चुका है। वहीं कुछ दिनों पहले Realme India सीईओ माधव सेठ भी कंफर्म कर चुके हैं कि Realme Narzo 50 स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। अब, 91mobiles को एक्सलूसिव जानकारी मिली है कि रियलमी का यह स्मार्टफोन अमेजन पर बिक्री के लिए आएगा। यह जानकारी टिपस्टर योगेश बरार के हवाले से सामने आई है। Realme Narzo 50 स्मार्टफ़ोन के लॉन्च टाइमलाइन और कलर वेरिएट्स से जुड़ी जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है।

Realme Narzo 50 अमेजन पर होगा उपलब्ध

टिपस्टर योगेश बरार ने अपकमिंग Realme Narzo 50 स्मार्टफोन को अमेजन की लिस्टिंग में स्पॉट किया है। रियलमी का Narzo 50 स्मार्टफोन अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्थ होगा। रियलमी के ज्यादातर स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए आते हैं। रियलमी के इस स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन मार्च महीने के पहले हाफ में लॉन्च किया जा सकता है।

Realme Narzo 50 Amazon

Amazon इंडिया की लिस्टिंग से कंफर्म होता है कि यह स्मार्टफोन ग्रे और ग्रीन कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए आएगा। इसके साथ ही रियलमी का यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी के फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP मेगापिक्सल का है। फोन में LED फ्लैश भी दिया गया है। रियलमी Narzo 50 स्मार्टफोन की मार्केटिंग ‘Mighty Performance Booster’ (शक्तिशाली परफॉर्मेंस बूस्टर) से कर रही है। फोन के दाएं ओर सिम ट्रे और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : Realme जल्द लॉन्च करेगा 80W और 150W फास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोन, Xiaomi से होनी है टक्कर

EEC की लिस्टिंग से पता चलता है कि अपकमिंग Realme Narzo 50 स्मार्टफोन को 4,880mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि कि रियलमी Narzo 50 स्मार्टफोन के साथ Realme Narzo 50A Prime को भी लॉन्च कर सकती है। Narzo 50A Prime स्मार्टफोन में 4,890mAh की बैटरी के साथ 18W क्विक चार्ज दिया जा सकता है। फिलहाल Realme Narzo 50 की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : Best TWS Earbuds under Rs 2000 : शानदार ऑडियो क्वालिटी और बेस्ट बैटरी बैकअप वाले वायरलेस इयरबड्स, देखें लिस्ट

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

The post Realme Narzo 50 स्मार्टफोन की बिक्री Amazon पर होगी, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा से उठा पर्दा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-will-be-available-on-amazon/feed/ 0
Realme Narzo 50 स्मार्टफोन ग्रे और ग्रीन कलर में करेगा एंट्री, जाने कब होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-smartphone-color-options-and-india-launch-timeline/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-smartphone-color-options-and-india-launch-timeline/#respond Sat, 12 Feb 2022 05:49:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75523 Realme Narzo 50 स्मार्टफोन भारत में मार्च 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।

The post Realme Narzo 50 स्मार्टफोन ग्रे और ग्रीन कलर में करेगा एंट्री, जाने कब होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme Narzo 50 सीरीज को कंपनी ने सिंतबर 2021 में Realme Narzo 50A और Realme Narzo 50i स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया था। तब रियलमी ने इस स्मार्टफोन सीरीज का स्टेंडर्ड वर्जन Realme Narzo 50 को लॉन्च नहीं किया था। अब रियलमी इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रियलमी का यह स्मार्टफोन इससे पहले BIS सर्टिफिकेशन और EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट में स्पॉट किया जा चुका है। रियलमी के वाइस प्रेजिडेंट माधव सेठ भी Realme Narzo 50 के इंडिया लॉन्च को कंफर्म कर चुके हैं लेकिन उन्होंने फिलहाल लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है। अब टिपस्टर मुकुल शर्मा ने रियलमी के इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च टाइमलाइन को शेयर किया है।

Realme Narzo 50 इंडिया लॉन्च टाइमलाइन

टिपस्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक, Realme Narzo 50 स्मार्टफोन को भारत में फरवरी 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही मुकुल शर्मा ने बताया कि रियलमी का यह स्मार्टफोन दो कलर – ग्रे और ग्रीन ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही EEC की लिस्टिंग से पता चलता है कि Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में 4,880mAh की बैटरी दी जा सकती है। रियलमी के इस फोन में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। Realme Narzo 50 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल पूरी तरह सामने नहीं आए हैं। अटकलें है कि रियलमी का यह अपकमिंग स्मार्टफ़ोन Realme Narzo 50A से बेहतर स्पेक्स के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का Full-HD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन की डिस्प्ले हाइ रिफ्रेश रेट का होगा। रियलमी का यह स्मार्टफोन 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। फिलहाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट को लेकर जानकारी उपलब्धन हीं है। इसके साथ ही बताया जा रहा है Narzo 50 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2, Realme C31 और C35 स्मार्टफोन के भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, कलर वेरिएंट्स भी हुए लीक

इसके साथ ही खबर है कि कंपनी Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Realme Narzo 50 के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : itel A27 स्मार्टफोन में दिया जाएगा 4000mAh का बैटरी, लॉन्च से पहले लीक हुई खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

The post Realme Narzo 50 स्मार्टफोन ग्रे और ग्रीन कलर में करेगा एंट्री, जाने कब होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50-smartphone-color-options-and-india-launch-timeline/feed/ 0
Realme GT 2 सीरीज और Realme Narzo 50 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, माधव सेठ ने खुद किया ऐलान https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-series-and-realme-narzo-50-will-be-launched-in-india-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-series-and-realme-narzo-50-will-be-launched-in-india-soon/#respond Thu, 03 Feb 2022 06:17:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74974 Realme Narzo 50 और Realme GT 2 लाइनअप के स्मार्टफोन भारत में अगले दो महीने के अंदर अंदर लॉन्च किए जा सकते हैं।

The post Realme GT 2 सीरीज और Realme Narzo 50 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, माधव सेठ ने खुद किया ऐलान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme इन दिनों भारत में अपनी Realme 9 Pro सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन को कंपनी पिछले काफी दिनों से टीज कर रही है। रियलमी 9 सीरीज के साथ ही कंपनी कई स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रियलमी के वाइस प्रेजिडेंट माधव सेठ ने कंफर्म किया है कि कंपनी Realme Narzo 50 और फ्लैगशिप Realme GT 2 लाइनअप के स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Realme GT 2 सीरीज और Realme Narzo 50 जल्द होंगे लॉन्च

माधव सेठ के यूट्यूब प्रोग्राम आस्क माधव में रियलमी के वाइस प्रेजिडेंट ने कंफर्म किया है कि Realme Narzo 50 और Realme GT 2 लाइनअप के स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च होने जा रहे हैं। हालाँकि उन्होंने फ़िलहाल इस बात को लेकर जानकारी नहीं दी है कि ये स्मार्टफ़ोन कब तक लॉन्च होंगे। लेकिन हमारा मानना है कि Realme Narzo 50 और Realme GT 2 लाइनअप के स्मार्टफोन भारत में अगले दो महीने के अंदर अंदर लॉन्च किए जा सकते हैं।


इसके साथ ही रूमर्स की माने तो कंपनी भारत में Realme Narzo 50A Prime को भी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। संभव है कि रियलमी के ये दोनों स्मार्टफ़ोन भारत में एक साथ ही लॉन्च हो सकते हैं। Realme GT 2 सीरीज के दो स्मार्टफोन – Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro भी भारत में एंट्री करने वाला हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 सीरीज भारत में 9 फरवरी को होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

फिलहाल रियलमी के अपकमिंग Realme Narzo 50 और Realme GT 2-सीरीज के इंडिया लॉन्च को लेकर इतनी ही जानकारी है। रियलमी अक्सर आस्क माधव के एपिसोड रिलीज़ हो जाने के बाद अपकमिंग स्मार्टफ़ोन को टीज करना शुरू कर देती है। संभव है कि कंपनी भारत में अब इन स्मार्टफ़ोन के लॉन्च को टीज करना शुरू कर दे। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले ऑफिशियल तस्वीरें हुई लीक, डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

The post Realme GT 2 सीरीज और Realme Narzo 50 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, माधव सेठ ने खुद किया ऐलान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-2-series-and-realme-narzo-50-will-be-launched-in-india-soon/feed/ 0