Realme Narzo 50i Prime | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 05 Mar 2023 09:55:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इंडिया में पहली बार बिकने जा रहे हैं ये 4 नए Realme Phone, देखें क्या है इनका नाम और कितना है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/realme-mobile-phone-sale-realme-c30s-realme-narzo-50i-prime-realme-9i-5g-and-realme-gt-neo-3t-5g-price-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-mobile-phone-sale-realme-c30s-realme-narzo-50i-prime-realme-9i-5g-and-realme-gt-neo-3t-5g-price-offer/#respond Thu, 22 Sep 2022 07:27:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=88822 Realme C30s, Realme Narzo 50i Prime, Realme 9i 5G और Realme GT Neo 3T 5G 23 सितंबर को भारतीय बाजार में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहे हैं।

The post इंडिया में पहली बार बिकने जा रहे हैं ये 4 नए Realme Phone, देखें क्या है इनका नाम और कितना है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme का नाम भारतीय टेक बाजार के उन ब्रांड्स में आता है जिसने बेहद कम समय में तेजी से प्रसिद्धि पाई है। लो बजट सेग्मेंट यानी सस्ते स्मार्टफोंस को अपना हथियार बनाते हुए Realme Mobile Phone इंडियन मार्केट में जबरदस्त हिट साबित हुए हैं। दिवाली से पहले ही कंपनी ने इस महीने में कई धांसू स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जो कल यानी 23 सितंबर को इंडिया में पहलीे बार सेल के लिए उपलब्ध होने वाले हैं।

Realme C30s, Realme Narzo 50i Prime, Realme 9i 5G और Realme GT Neo 3T 5G 23 सितंबर को भारतीय बाजार में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहे हैं। ये चारों मोबाइल फोन अलग-अलग बजट सेग्मेंट में लॉन्च हुए हैं जो कैटेगरी के हिसाब से शानदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करते हैं। आगे इन चारों नए रियलमी स्मार्टफोंस की प्राइस व सेल डिटेल्स दी गई है।

Realme C30s

realme mobile phone sale Realme C30s Realme Narzo 50i Prime Realme 9i 5G and Realme GT Neo 3T 5G price offer

सबसे पहले रियलमी सी30एस की बात करें तो यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस वेरिएंट में 2GB RAM + 32GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 7,499 है तथा बड़ा वेरिएंट 4GB RAM + 64GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। पहली सेल में कंपनी 100 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। इस फोन को Stripe Blue और Stripe Black कलर में कल से खरीदा जा सकेगा। यह भी पढ़ेंः 6,041 रुपये में अमेज़न पर मिल रही है बैटरी वाली स्कूटी! फॉलों करें ये 10 स्टेप्स, हो जाएगी Free Home Delivery

Realme narzo 50i Prime

realme mobile phone sale Realme C30s Realme Narzo 50i Prime Realme 9i 5G and Realme GT Neo 3T 5G price offer

रियलमी नारज़ो 50आई प्राइम स्मार्टफोन भी कल इंडिया में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह मोबाइल फोन भी दो वेरिएंट्स में आया है जिसमें 3GB RAM + 32GB Storage और 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। इनका प्राइस क्रमशः 7,999 रुपये और 8,999 रुपये है। realme narzo 50i Prime को Dark Blue और Mint Green कलर में खरीदा जा सकेगा तथा इस फोन पर रियलमी 100 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। यह भी पढ़ेंः 23 सितंबर को आ रहा नया 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 6000mAh की बड़ी बैटरी

Realme 9i 5G

realme mobile phone sale Realme C30s Realme Narzo 50i Prime Realme 9i 5G and Realme GT Neo 3T 5G price offer

रियलमी 9आई 5जी फोन के 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट का प्राइस 14,999 रुपये और 6GB RAM + 128GB Storage की कीमत 16,999 रुपये है। नए कलर मॉडल Soulful Blue में यह फोन कल 23 सितंबर को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा जहां कंपनी 250 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रही है। यह रियलमी मोबाइल Rocking Black और Metallica Gold कलर में भी खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ेंः 9999 रुपये में घर ले आएं 43 inch Smart TV, MRP है Rs 47990

Realme GT Neo 3T 5G

realme mobile phone sale Realme C30s Realme Narzo 50i Prime Realme 9i 5G and Realme GT Neo 3T 5G price offer

रियलमी जीटी नियो 3टी 5जी फोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 29,999 रुपये है। फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage के साथ 31,999 रुपये तथा सबसे बड़ा 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 33,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। Realme GT Neo 3T 5G 23 सितंबर से Dash Yellow, Drifting White और Shade Black कलर में बिकेगा।

The post इंडिया में पहली बार बिकने जा रहे हैं ये 4 नए Realme Phone, देखें क्या है इनका नाम और कितना है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-mobile-phone-sale-realme-c30s-realme-narzo-50i-prime-realme-9i-5g-and-realme-gt-neo-3t-5g-price-offer/feed/ 0
5000mAh Battery वाला Realme का सस्ता स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, बंपर डिस्काउंट और कैशबैक के साथ होगी पहली सेल https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-realme-50i-prime-low-budget-smartphone-launch-india-price-sale-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-realme-50i-prime-low-budget-smartphone-launch-india-price-sale-specification/#respond Tue, 13 Sep 2022 08:49:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=88125 Realme Narzo 50i Prime कंपनी का लेटेस्ट बजटन फोन है।

The post 5000mAh Battery वाला Realme का सस्ता स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, बंपर डिस्काउंट और कैशबैक के साथ होगी पहली सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme Narzo 50i Prime launched in India: Realme Narzo 50i Prime को आखिरकार इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस फोन को अपने लो बजट कैटेगरी वाले फोन्स की पोर्टफोलियो में पेश किया है। Realme Narzo 50 series का यह फोन कुछ समय पहले चीन में पेश किया गया था, जिसे आज ऑफिशियल तौर पर इंडिया में पेश किया गया है। आपको बता दें कि यह Narzo 50 series का 6th phone है। वहीं, इससे पहले India में Realme Narzo 50 Pro 5G, Narzo 50 5G, Narzo 50A Prime, Narzo 50, Narzo 50i और Narzo 50A को पेश किया जा चुका है। आइए आगे आपको Relame Latest Budget Phone की कीमत, सेल और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं।

Realme Narzo 50i Prime का डिजाइन

अगर बात करें इस बजट डिवाइस के डिजाइन की तो कंपनी ने इस डार्क ब्लू और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में आ सकता है। डिवाइस में एक कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। डिस्प्ले पतले बेज़ेल्स से घिरा हुआ है और टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नॉच है। फोन लुक के मामले में काफी शानदार दिखाई देता है। इसे भी पढ़ें: Redmi A1 vs Realme C30: 5,000mAh Battery वाले सस्ते फोन में कौन जीतेगा जंग, जानें यहां
13 September realme narzo 50i Prime india launch date

Realme Narzo 50i Prime price और Sale

Realme Narzo 50i Prime के 3GB + 32GB model की कीमत Rs 7,999 और 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत Rs 8,999 है। phone को कंपनी ने Dark Blue और Mint Green colour ऑप्शन में पेश किया है। वहीं, यह phone ई-कॉमर्स साइट Amazon की upcoming Great Indian Festival Sale (September 23rd) के दौरान खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, फोन रियलमी की ऑफिशियल साइट और ऑफलाइन स्टोर पर भी बिक्री के लिए आएगा।

13 September realme narzo 50i Prime india launch date

Realme Narzo 50i Prime specs

6.5-इंस एफएसडी+ डिसप्ले
Unisoc T612 चिपसेट
Android 11-बेस्ड रियलमी R एडिशन
8MP प्राइमरी रियर कैमरा
5MP फ्रंट कैमरा
5000mAh बैटरी

Realme Narzo 50i Prime Specifications and Features

यह मोबाइल फोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन की थिकनेस 8.55एमएम है तथा वज़न 182 ग्राम है। कंपनी का दावा है कि यह इस सेग्मेंट के सबसे पतले और हल्के स्मार्टफोंस में से एक है। इस रियलमी फोन में डुअल सिम, 4जी और 3.5एमएम जैक समेत बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।

Realme Narzo 50i Unboxing

इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo 50i Prime में एफ/2.0 अर्पचर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो 4एक्स डिजिटल ज़ूम क्षमता के साथ आता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रियलमी मोबाइल में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 50MP Camera वाला सस्ता स्मार्टफोन Realme C33 सिर्फ 8999 रुपये में हुआ लॉन्च, 37 दिन चलेगी फोन की बैटरी

Realme Narzo 50i Prime को एंडरॉयड 11 ओएस के ‘गो एडिशन’ पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc T612 चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी52 जीपीयू दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी देता है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। रिपोर्ट का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह फोन 36 दिन का स्टेंडबॉय टाईम देने की क्षमता रखता है।

The post 5000mAh Battery वाला Realme का सस्ता स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, बंपर डिस्काउंट और कैशबैक के साथ होगी पहली सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-realme-50i-prime-low-budget-smartphone-launch-india-price-sale-specification/feed/ 0
Realme ला रही है एक और सस्ता स्मार्टफोन Narzo 50i Prime, 13 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/13-september-realme-narzo-50i-prime-india-launch-date/ https://www.91mobiles.com/hindi/13-september-realme-narzo-50i-prime-india-launch-date/#respond Fri, 09 Sep 2022 06:41:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=87818 entry-level all-rounder smartphone रियलमी नारज़ो 50आई प्राइम 13 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा।

The post Realme ला रही है एक और सस्ता स्मार्टफोन Narzo 50i Prime, 13 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी ने हाल ही में बताया था कि वह इंडिया में अपनी नारज़ो सीरीज़ का लो बजट स्मार्टफोन realme Narzo 50i Prime लॉन्च करने वाली है वहीं आज कंपनी ने रियलमी नारज़ो 50आई प्राइम की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। Narzo 50i Prime 13 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा। रियलमी इसे entry-level all-rounder smartphone कह रही है जो 7,000 रुपये तक के बजट में लॉन्च हो सकता है।

Realme Narzo 50i Prime launch in India

रियलमी इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी की नारज़ो सीरीज़ का यह नया स्मार्टफोन realme Narzo 50i Prime 13 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर भारत में लॉन्च किया जाएगा। रियलमी ने हालांकि अभी फोन प्राइस के बारे में कुछ नहीं बताया है लेकिन यह एक लो बजट स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत हमें 7,000 रुपये तक के बजट में देखने को मिल सकती है। बहरहाल फोन के पुख्ता प्राइस के लिए 13 सितंबर का इंतजार करना होगा।

13 September realme narzo 50i Prime india launch date

Realme Narzo 50i Prime Price

रियलमी नारज़ो 50आई प्राइम चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है। वहां के प्राइस से तुलना करें तो चीनी मार्केट में इस रियलमी मोबाइल ने दो वेरिएंट्स में एंट्री ली थी। फोन का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत भारतीय करंसी अनुसार 7,850 रुपये के करीब है। इसी तरह Realme Narzo 50i Prime 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 8,600 की कीमत पर लॉन्च हुआ है। उम्मीद है कि Realme Narzo 50i Prime India Price भी इसी रेंज में होगा। यह भी पढ़ें: OnePlus को टक्कर देने आ रहा है realme GT NEO 3T 5G Phone, 16 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च

Realme Narzo 50i Prime Specifications

यह मोबाइल फोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। Realme Narzo 50i Prime को एंडरॉयड 11 ओएस के ‘गो एडिशन’ पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc T612 चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी52 जीपीयू दिया गया है।

13 September realme narzo 50i Prime india launch date

फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo 50i Prime में एफ/2.0 अर्पचर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो 4एक्स डिजिटल ज़ूम क्षमता के साथ आता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रियलमी मोबाइल में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी देता है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।

The post Realme ला रही है एक और सस्ता स्मार्टफोन Narzo 50i Prime, 13 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/13-september-realme-narzo-50i-prime-india-launch-date/feed/ 0
सस्ते वाला realme Narzo 50i Prime आ रहा है इंडिया, जानें कब होगा लॉन्च और कितना होगा प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50i-prime-launching-in-india-soon-know-leaked-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50i-prime-launching-in-india-soon-know-leaked-price-and-specifications/#respond Wed, 07 Sep 2022 06:02:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=87606 Realme Narzo 50i Prime को 4GB RAM, UniSoC T612 processor, Android Go Edition और 5000mAh battery से लैस किया गया है।

The post सस्ते वाला realme Narzo 50i Prime आ रहा है इंडिया, जानें कब होगा लॉन्च और कितना होगा प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

realme ने तकरीबन दो महीने पहले अपनी होम मार्केट चीन में realme Narzo 50i Prime स्मार्टफोन लॉन्च किया था। रियलमी नारज़ो सीरीज़ भारतीय बाजार में भी खासी फेमस है और इस सीरीज़ के लो बजट मोबाइल फोंस Redmi, OPPO, Vivo व Infinix, Tecno को तगड़ी टक्कर देते हैं। इस प्रतिस्पर्धा को और भी रोमांचक बनाने रियलमी नारज़ो 50आई प्राइम अब इंडिया आ रहा है। मोबाइल फोन कंपनी द्वारा टीज़ किया जा चुका है जहां कंपनी ने कह दिया है कि realme narzo 50i Prime Coming soon in India यानी रियलमी नारज़ो 50आई प्राइम इंडिया में लॉन्च होने वाला है।

realme narzo 50i Prime India Launch

रियलमी इंडिया ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नारज़ो 50आई प्राइम को टीज़ कर दिया है। फोन का प्रोडक्ट पेज कंपनी वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न पर भी लाईव कर दिया गया है जो साफ करता है realme narzo 50i Prime Sale Amazon पर होगी। कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटो में फोन की लुक चीन में लॉन्च हुए रियलमी नारज़ो 50आई प्राइम जैसी ही दिखाई दे रही है जो हिंट करता है कि यह मोबाइल चाइना वाली स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही आएगा। आने वाले दो हफ्तों में realme narzo 50i Prime इंडिया में लॉन्च हो जाएगा तथा अभी फिलहाल सिर्फ तय लॉन्च डेट का सामने आना बाकी है।

Realme Narzo 50i Prime Price

रियलमी नारज़ो 50आई प्राइम चीन में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था। फोन का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत भारतीय करंसी अनुसार 7,850 रुपये के करीब है। इसी तरह Realme Narzo 50i Prime 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 8,600 की कीमत पर लॉन्च हुआ है। उम्मीद है कि Realme Narzo 50i Prime India Price भी इसी रेंज में होगा।

realme narzo 50i prime launching in india soon know leaked price and specifications

Realme Narzo 50i Prime Specifications

यह मोबाइल फोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन की थिकनेस 8.55एमएम है तथा वज़न ​182 ग्राम है। कंपनी का दावा है कि यह इस सेग्मेंट के सबसे पतले और हल्के स्मार्टफोंस में से एक है। इस रियलमी फोन में डुअल सिम, 4जी और 3.5एमएम जैक समेत ​बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। यह भी पढ़ें : 50MP Camera वाला सस्ता स्मार्टफोन Realme C33 सिर्फ 8999 रुपये में हुआ लॉन्च, 37 दिन चलेगी फोन की बैटरी

Realme Narzo 50i Prime को एंडरॉयड 11 ओएस के ‘गो एडिशन’ पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc T612 चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी52 जीपीयू दिया गया है। चीनी मार्केट में यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस वेरिएंट में जहां 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है।

realme narzo 50i prime launching in india soon know leaked price and specifications

फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo 50i Prime में एफ/2.0 अर्पचर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो 4एक्स डिजिटल ज़ूम क्षमता के साथ आता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रियलमी मोबाइल में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी देता है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। रिपोर्ट का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह फोन 36 दिन का स्टेंडबॉय टाईम देने की क्षमता रखता है।

The post सस्ते वाला realme Narzo 50i Prime आ रहा है इंडिया, जानें कब होगा लॉन्च और कितना होगा प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50i-prime-launching-in-india-soon-know-leaked-price-and-specifications/feed/ 0
Narzo 50i Prime हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में मिलता है 36 दिन का बैकअप, डिटेल्स में जानें स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50i-prime-launched-cheap-price-feature-specifications-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50i-prime-launched-cheap-price-feature-specifications-sale/#respond Sat, 25 Jun 2022 11:20:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82926 Realme Narzo 50i Prime 4GB RAM, UniSoC T612, 5000mAh battery और Android Go से लैस है

The post Narzo 50i Prime हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में मिलता है 36 दिन का बैकअप, डिटेल्स में जानें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme का नारज़ो सीरीज ऑलराउंडर स्मार्टफोन माना जाता है जो कि कम बजट में फीचर्स से लैस होते हैं। हालांकि अब तक नारज़ो फोन 10 हजार के आस पास के बतट में लॉन्च होते थे लेकिन इस बार कंपनी ने कम रेंज में अपना नया मॉडल पेश किया है। कंपनी द्वारा Narzo 50i Prime को लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत लगभग 7,000 रुपये के बराबर है। यह फोन फिलहाल चीन में लॉन्च हुआ है लेकिन इंडिया में भी आने की उम्मीद है। कंपनी ने Narzo 50i Prime को 4GB RAM, UniSoC T612 processor और 5000mAh battery से लैस लैस किया। खास बात कही जा सकती है कि यह Android Go Edition पर आया है जो कि हल्का एंड्रायड ओएस है जिसे कम बजट के फोन के लिए उपयोग किया जाता है। आइये जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से।

Realme Narzo 50i Prime

रियलमी नारज़ो 50आई प्राइम के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात पहले करें तो यह मोबाइल फोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन की थिकनेस 8.55एमएम है तथा वज़न 182 ग्राम है। कंपनी का दावा है कि यह इस सेग्मेंट के सबसे पतले और हल्के स्मार्टफोंस में से एक है। इस रियलमी फोन में डुअल सिम, 4जी और 3.5एमएम जैक समेत बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।

Realme Narzo 50i Prime Launched cheap Price features Specifications Sale

Realme Narzo 50i Prime को एंडरॉयड 11 ओएस के ‘गो एडिशन’ पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc T612 चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी52 जीपीयू दिया गया है। चीनी मार्केट में यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस वेरिएंट में जहां 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 80W चार्जिंग और 12GB RAM वाला OnePlus Nord 2T इतने रुपये में होगा इंडिया में लॉन्च, इस दिन शुरू होगी सेल

फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo 50i Prime में एफ/2.0 अर्पचर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो 4एक्स डिजिटल ज़ूम क्षमता के साथ आता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रियलमी मोबाइल में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी देता है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। रिपोर्ट का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह फोन 36 दिन का स्टेंडबॉय टाईम देने की क्षमता रखता है।

Realme Narzo 50i Prime का प्राइस

रियलमी नारज़ो 50आई प्राइम को चीनी बाजार में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत भारतीय करंसी अनुसार 7,850 रुपये के करीब है। इसी तरह Realme Narzo 50i Prime 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 8,600 की कीमत पर लॉन्च हुआ है। चीन में यह फोन Green और Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी अपने इस स्मार्टफोन को इंडिया में कब तक लॉन्च करेगी, इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

The post Narzo 50i Prime हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में मिलता है 36 दिन का बैकअप, डिटेल्स में जानें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50i-prime-launched-cheap-price-feature-specifications-sale/feed/ 0
यह होगा Realme का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, मिलेगी 5000 mAh की बड़ी बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50i-prime-first-look-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50i-prime-first-look-and-price/#respond Sat, 18 Jun 2022 08:21:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82660 Narzo 50 5G और Narzo 50 Pro 5G मॉडल को पेश किया था। वहीं कंपनी इस सीरीज में Realme Narzo 50i Prime को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

The post यह होगा Realme का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, मिलेगी 5000 mAh की बड़ी बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल में रियलमी ने भारत में Narzo 50 5G और Narzo 50 Pro 5G मॉडल को पेश किया था। वहीं कंपनी इस सीरीज में एक और मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। खबर है कि कंपनी द्वारा Realme Narzo 50i Prime को पेश किया जा सकता है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि यह फोन बेहद ही कम बजट में लॉन्च होगा। 91मोबाइल्स को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। हमें यह जानकारी विश्व के प्रमुख टिप्सर Steve Hemmerstoffer से मिली है जो कि onleaks नाम से मशहूर हैं। उन्होंने इस फोन के लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन, प्राइस और कलर तक का खुलासा कर दिया है।

Realme Narzo 50i Prime की कीमत

दी गई जानकारी के अनुसार Realme Narzo 50i Prime की कीमत 100 डॉलर से भी कम होगा। यदि भारतीय रुपये में देखें तो लगभग 7,800 रुपये के बराबर है। माना जा रहा है कि यह फोन 2022 में कंपनी द्वारा लॉन्च सबसे सस्ता फोन में से एक होगा। कंपनी इसके माध्यम से एंट्री लेवल सेगमेंट को और मजबूत करना चाहती है। इसे भी पढ़ें: 8GB रैम, 128GB मैमारी और 64MP कैमरे के साथ लॉन्च होगा लावा का सस्ता स्मार्टफोन

Realme Narzo 50i Prime का डिजाइन

realme-narzo-50i-prime-first-look-and-price
हालांकि कम बजट के बावजूद फोन का लुक बेहद ही शानदार नजर आ रहा है। फोन को बॉक्स डिजाइन में पेश किया जाएगा। पिछले पैनल में आपको पैटर्न डिजाइन देखने को मिलेगा जबकि ऊपर की ओर स्क्वायर शेप में कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। जहां दूसरे फोन में कैमरा ब्रैकेट बॉडी से ऊपर होता है वहीं इसमें एक सपाट है जो पूरी बॉडी में बाएं से दाएं की ओर जाता है। इसी पर साइड में आपको नारज़ो की ब्रांडिंग दिख जाएगी। फोन में सिंगल कैमरा है जो एक बड़े से रिंग के अंदर उपलब्ध है। वहीं पास में फ्लैश दिया गया है। दाएं पैनल में वॉल्यूम रॉकर है और पावर बटन दिया गया है जबकि दाएं पैनल पर सिम स्लॉट उपलब्ध है।

फंट में आते हैं तो आपको फुल व्यू डिसप्ले मिलता है। हालांकि नीचे में थोड़ा बेज़ल है लेकिन ऊपर के बेज़ल काफी पतले हैं। स्क्रीन पर ऊपर की ओर वॉटर ड्रॉप नॉच कैमरा देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Crypto Crash : भयानक गिरा क्रिप्टो बाजार, आपका भी है पैसा तो ऐस करें बचाव

Realme Narzo 50i Prime कब होगा लॉन्च

खबर के अनुसार रियलमी नारज़ो 50आई प्राइम को कंपनी रियलमी सी30 लॉन्च के तुरंत बाद पेश करने वाली ह। 20 जून को सी30 मॉडल इंडिया में लॉन्च होगा जबकि 22 जून को इस फोन को पेश किया जाएगा। यह फोन काला और हरा दो रंगों में उपलब्ध होगा।

realme-narzo-50i-prime-first-look-and-price

रही बात फोन के स्पेसिफिकेशन की तो Realme Narzo 50i Prime के स्पेसिफिकेशन के बारे में पूरी जानकारी फिलहाल नहीं है लेकिन बैटरी की सूचना है। कंपनी इसे 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश करने वाली है। 

The post यह होगा Realme का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, मिलेगी 5000 mAh की बड़ी बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-50i-prime-first-look-and-price/feed/ 0