realme Narzo 80 lite | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 20 Jun 2025 11:48:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 कौन सा सस्ता 5जी फोन है बेस्ट? realme Narzo 80 Lite या iQOO Z10 Lite, देखें कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/best-sasta-5g-phone-iqoo-z10-lite-vs-realme-narzo-80-lite-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-sasta-5g-phone-iqoo-z10-lite-vs-realme-narzo-80-lite-comparison/#respond Sun, 22 Jun 2025 08:04:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174826 दोनों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन करके पहचाना है कि कौन सा सस्ता 5जी फोन बेस्ट है।

The post कौन सा सस्ता 5जी फोन है बेस्ट? realme Narzo 80 Lite या iQOO Z10 Lite, देखें कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

12,000 से कम का 5G Phone खरीदने की योजना बना रहें हैं तो इस हफ्ते इं​डिया में दो सस्ते 5जी स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। एक है realme Narzo 80 Lite और दूसरा है iQOO Z10 Lite. ये दोनों लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन हैं जिनकी कीमत 10-11 हजार की रेंज में खरीदा जा सकता है। लेकिन इन दोनों में से किन फोन को खरीदने में ज्यादा फायदा है, यह हमने भी जानने की कोशिश की है। आगे हमने इन दोनों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन करके पहचाना है कि कौन सा सस्ता 5जी फोन बेस्ट है।

कीमत का कंपैरिजन

मेमोरी वेरिएंट्स realme Narzo 80 Lite iQOO Z10 Lite
4GB RAM + 128GB Storage ₹10,499 ₹9,999
6GB RAM + 128GB Storage ₹11,499 ₹10,999
8GB RAM + 256GB Storage उपलब्ध नहीं ₹12,999

realme Narzo 80 Lite 5G प्राइस

रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके 4जीबी रैम मॉडल का रेट 10,499 रुपये है और 6जीबी रैम मॉडल 11,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। दोनों ही वेरिएंट्स 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। इस रियलमी 5जी मोबाइल फोन को Crystal Purple व Onyx Black कलर में परचेज किया जा सकता है।

iQOO Z10 Lite 5G प्राइस

आइकू ज़ेड10 लाइट 5जी फोन को इंडिया में तीन रैम वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके 4जीबी और 6जीबी रैम मॉडल 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिनकी कीमत क्रमश: 9,999 रुपये और 10,999 रुपये है। वहीं बड़े वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका रेट 12,999 रुपये है। यह मोबाइल Titanium Blue और Cyber Green कलर में खरीदा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स realme Narzo 80 Lite iQOO Z10 Lite
स्क्रीन 6.67″ HD+ 120Hz Display 6.74″ 90Hz LCD Display
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300 MediaTek Dimensity 6300
रैम 6GB RAM 8GB RAM
वचुर्अल रैम 12GB Dynamic RAM 8GB Expandable RAM
स्टोरेज 128GB Storage 256GB Storage
बैक कैमरा 32MP Rear Camera 50MP Rear Camera
फ्रंट कैमरा 2MP Selfie Camera 5MP Selfie Camera
बैटरी 6,000mAh Battery 6,000mAh Battery
चार्जिंग 15W Fast Charging 15W Fast Charging

डिस्प्ले

रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन को 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 625निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

आइकू ज़ेड10 लाइट 5जी फोन 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है और 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस सस्ते 5जी फोन की स्क्रीन पर 1000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलता है।

परफॉर्मेंस

realme Narzo 80 lite 5G फोन को एंड्रॉयड 15 आधारित OneUI 6 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस सस्ते 5जी मोबाइल फोन में मीडियाटेक का 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali G57 MC2 GPU मौजूद है।

iQOO Z10 Lite 5G एंड्रॉयड 15 पर आया है जो Funtouch OS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 4,25,577 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है।

मेमोरी

रियलमी ने अपने नए 5जी फोन को भारतीय बाजार में 4जीबी रैम और 6जीबी रैम पर लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को 12जीबी डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है जो मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 18GB RAM की ताकत देता है। फोन के दोनों रैम वेरिएंट 128जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।

आइकू ज़ेड10 लाइट 5जी फोन इंडिया में 4जीबी, 6जीबी और 8जीबी रैम पर लाया गया है। यह मोबाइल 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM तक की ताकत देता है। यह आइकू 5जी स्मार्टफोन LPDDR4X RAM + UFS 2.2 Storage तकनीक पर काम करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Narzo 80 lite 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 और 76° एफओवी वाला 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए iQOO Z10 Lite डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस 5जी स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी स्मार्टफोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 46.6 घंटे तक का कॉलिंग टाइम दे सकती है। रियलमी की मानें तो एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसमें 8 घंटे तक FreeFire Game खेला जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में 15वॉट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह रियलमी फोन 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आया है।

पावर बैकअप के लिए आइकू ज़ेड10 लाइट स्मार्टफोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसमें 9 घंटे तक PUBG Game खेला जा सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 52 मिनट का आया। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह आइकू मोबाइल 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आया है।

realme Narzo 80 Lite में iQOO Z10 Lite में कौन बेहतर

इन दोनों स्मार्टफोंस में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। यानी परफॉर्मेंस के मामले में ये मोबाइल्स तकरीबन एक समान ही हैं। हॉं, अगर रैम की बात करें तो iQOO Z10 Lite में बड़ी 8जीबी रैम मिल सकती है जब्कि realme Narzo 80 Lite में 6जीबी रैम से ही संतुष्ट होना पड़ेगा। अगर 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट की ही बात करें तो आइकू फोन ₹10,999 और रियलमी मोबाइल ₹11,499 का है। यानी आइकू ज़ेड10 लाइट ज्यादा किफायती है।

iQOO Z10 Lite में जो चीज यूजर्स को अपनी ओर खींचेगी, वह है इसका कैमरा। रियलमी नारज़ो 80 लाइट की तुलना में आइकू फोन में अधिक बड़े अपर्चर वाले लेंस का इस्तेमाल किया गया है। इस आइकू फोन का स्क्रीन साइज़ भी ​नारज़ो की तुलना में बड़ा है। लेकिन वहीं realme Narzo 80 Lite 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आइकू मोबाइल से आगे निकलता है। दोनों में ही ग्राहकों को पावरफुल 6,000एमएएच बैटरी मिलेगी।

कुल मिलाकर दोनों सस्ते 5जी फोन में कड़ी टक्कर है। दोनों मोबाइल रेस के अंतिम पड़ाव तक एक दूसरे से आगे-पीछे होते हैं लेकिन अंत में iQOO Z10 Lite 5G रियलमी नारज़ो 80 लाइट को पछाड़ देता है। हालांकि जैसा कि हमने पहले ही बताया दोनों में बहुत ज्यादा बड़ा अंतर नहीं है लिहाजा यूजर अपनी ब्रांड प्रेफरेंस के हिसाब से कोई भी मोबाइल चुन सकते हैं।

The post कौन सा सस्ता 5जी फोन है बेस्ट? realme Narzo 80 Lite या iQOO Z10 Lite, देखें कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-sasta-5g-phone-iqoo-z10-lite-vs-realme-narzo-80-lite-comparison/feed/ 0
10,499 रुपये में लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी वाला 5G मोबाइल realme Narzo 80 Lite https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-12000-realme-narzo-80-lite-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-12000-realme-narzo-80-lite-launched-in-india/#respond Mon, 16 Jun 2025 07:33:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175787 सस्ते 5जी फोन रियलमी नारज़ो 80 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 10,499 रुपये में लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी वाला 5G मोबाइल realme Narzo 80 Lite first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • शुरुआती सेल में इस रियलमी 5जी फोन पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा
  • फोन में 300% Ultra Volume मोड दिया गया है जो क्रिस्टल-क्लियर ऑडियो देता है।
  • नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स भी मिलते हैं।

रियलमी ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया ‘नारज़ो फोन’ पेश किया है। कंपनी की ओर से realme Narzo 80 Lite 5G इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन सिर्फ 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया है जिसमें तगड़ी 6000mAh battery, 32MP AI Camera और MediaTek Dimensity 6300 की ताकत मिलती है। सस्ते 5जी फोन रियलमी नारज़ो 80 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme Narzo 80 Lite 5G प्राइस

  • 4GB RAM + 128GB Storage – 10,499 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB Storage – 11,499 रुपये

रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके 4जीबी रैम मॉडल का रेट 10,499 रुपये है और 6जीबी रैम मॉडल 11,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। दोनों ही वेरिएंट्स 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। इस मोबाइल की ब्रिकी 23 जून से शुरू होगी और इसे Crystal Purple व Onyx Black कलर में परचेज किया जा सकेगा।

शुरुआती सेल में कंपनी Narzo 80 Lite पर 500 रुपये का डिस्काउंट भी देगी जिसके चलते यह 5जी फोन अंडर 10,000 रुपये की लिस्ट में शुमार हो जाएगा। छूट के साथ नारज़ो 80 सिर्फ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 10,999 रुपये में सेल के​ लिए उपलब्ध होगा। यह मोबाइल कंपनी वेबसाइट सहित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर भी बिकेगा।

realme Narzo 80 lite 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ HD+ 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 6GB RAM + 128GB Storage
  • 12GB Dynamic RAM
  • 32MP Rear Camera
  • 15W 6,000mAh Battery

डिस्प्ले

रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन को 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 625निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

परफॉर्मेंस

realme Narzo 80 lite 5G फोन को एंड्रॉयड 15 आधारित वनयूआई 6 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस सस्ते 5जी मोबाइल फोन में मीडियाटेक का 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali G57 MC2 GPU मौजूद है।

मेमोरी

रियलमी ने अपने नए 5जी फोन को भारतीय बाजार में 4जीबी रैम और 6जीबी रैम पर लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को 12जीबी डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है जो मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 18GB RAM की ताकत देता है। फोन के दोनों रैम वेरिएंट 128जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Narzo 80 lite 5G डुअल ​रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 और 76° एफओवी वाला 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी स्मार्टफोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 46.6 घंटे तक का कॉलिंग टाइम दे सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में 15वॉट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

realme Narzo 80 lite 5G फीचर्स

  • यह मोबाइल 5W reverse चार्जिंग तकनीक से लैस है। इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।
  • रियलमी का यह फोन Armorshell मिलिट्री-ग्रेड शॉक रजिस्टेंस बॉडी पर बना है।
  • कंपनी का दावा है कि मोबाइल 2 मीटर की उंचाई पर से गिरकर भी सुरक्षित रह सकता है।
  • नारज़ो 80 लाइट को IP64 रेटिंग के साथ लाया गया है। यह पानी से बचाने में मदद करता है।
  • फोन में Rainwater Smart Touch फीचर दिया गया है जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन टच का यूज़ होता है।
  • इस स्मार्टफोन में 9 5G Bands दिए गए हैं जो सभी सिम पर बढिया काम कर सकते हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.3 दिया गया है।

ये सस्ते 5जी फोन हैं विकल्प

स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस
Infinix Note 50x 5G 11,499 रुपये
iQOO Z9x 5G 11,999 रुपये
Samsung Galaxy M15 Prime 11,999 रुपये
  • Infinix Note 50x 5G : पावरफुल Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर, फास्ट 45W चार्जिंग के साथ 5,500mAh बैटरी
  • iQOO Z9x 5G : तगड़ी 6,000mAh बैटरी, बड़ी 120Hz स्क्रीन और 300% Audio Booster तकनीक
  • Samsung Galaxy M15 Prime : FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले, बड़ी 6000एमएएच बैटरी और Dimensity 6100+ प्रोसेसर

The post 10,499 रुपये में लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी वाला 5G मोबाइल realme Narzo 80 Lite first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-12000-realme-narzo-80-lite-launched-in-india/feed/ 0
6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा realme Narzo 80 lite 5G फोन! सस्ते में मिलेगी 6GB RAM https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-5g-phone-realme-narzo-80-lite-launch-in-india-details-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-5g-phone-realme-narzo-80-lite-launch-in-india-details-leaked/#respond Mon, 09 Jun 2025 04:17:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175342 लीक में नारज़ो 80 लाइट का मार्केटिंग पोस्टर सामने आ गया है

The post 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा realme Narzo 80 lite 5G फोन! सस्ते में मिलेगी 6GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने पिछले सप्ताह ही अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया था कि realme कंपनी इंडिया में अपना नया मोबाइल फोन Narzo 80 lite 5G लेकर आ रही है। हमने इस स्मार्टफोन के RAM और Storage वेरिएंट्स सहित कलर मॉडल्स की जानकारी दी थी। वहीं आज एक नए टिपस्टर मुकुल शर्मा द्वारा किए गए एक लीक में नारज़ो 80 लाइट का मार्केटिंग पोस्टर भी सामने आ गया है जिसमें फोन की लुक व डिजाइन सहित इसकी बैटरी की जानकारी का खुलासा हो गया है।

realme Narzo 80 lite 5G लीक डिटेल्स

टिपस्टर मुकुल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन की जानकारी दी है। शेयर की गई पोस्ट में realme Narzo 80 lite 5G फोन की फोटो दिखाई गई है और साथ ही बताया गया है कि यह रियलमी 5जी फोन 6,000mAh Battery सपोर्ट करेगा। इस पोस्टर में नारज़ो 80 लाइट को ‘इंडिया का लॉन्ग लास्टिंग 5जी बैटरी चैंपियन‘ कहा गया है।

लीक फोटो में नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन का बैक पैनल दिखाया गया है जिसपर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। यह काफी हद तक हालिया रिलीज स्मार्टफोन realme C73 5G जैसा है। उपर लगी फोटो में आप देख सकते हैं कि इसमें तीन लेंस वर्टिकली प्लेस्ड हैं। वहीं राइट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर के साथ पावर बटन दिया गया है। पोस्टर से पता चलता है कि यह Narzo 80 lite 5G फोन Mil-STD-810H ​मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड होगा जो इसकी बॉडी को मजबूती प्रदान करेगा।

Narzo 80 lite मेमोरी मॉडल

91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार यह फोन RMX3945 मॉडल नंबर के साथ पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में लाया जा सकता है। फोन के बेस मॉडल में 4GB RAM + 128GB Storage दी जाएगी। वहीं बड़ा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करेगा। भारतीय बाजार में इसे Crystal Purple (क्रिस्टल पर्पल) और Onyx Black (ओनेक्स ब्लैक) में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

Realme C73 5G
Realme C73 5G

realme Narzo 80 lite 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.67″ HD+ 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 6GB RAM + 128GB Storage
  • 12GB Dynamic RAM
  • 50MP Rear Camera
  • 15W 6,000mAh Battery

डिस्प्ले

रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन को 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लाया जा सकता है। यह एलसीडी स्क्रीन हो सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 625निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।

परफॉर्मेंस

realme Narzo 80 lite 5G फोन को एंड्रॉयड 15 आधारित वनयूआई 6 पर लाया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक का 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

मेमोरी

यह रियलमी 5जी फोन 4जीबी रैम और 6जीबी रैम पर लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को 12जीबी डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया जा सकता है जो मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 18GB RAM की ताकत दे पाएगा।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Narzo 80 lite 5G ट्रिपल ​रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक एआई लेंस मिल सकता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी स्मार्टफोन में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी जाने की बात लीक में सामने आई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 15वॉट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

Narzo 80x

realme Narzo 80x 5G

प्राइस

6GB RAM + 128GB Storage = ₹12,999
8GB RAM + 128GB Storage = ₹13,999

स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी नारज़ो 80एक्स 5जी फोन MediaTek के Dimensity 6400 चिपसेट पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.72-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP मेन सेंसर + 2MP पोर्ट्रेट सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलता है। पावर बैकअप के लिए यह 5जी फोन 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। रियलमी नारज़ो 80एक्स 5जी फोन की फुल डिटेल्स के लिए (यहां क्लिक करें)

Narzo 80 Pro

realme Narzo 80 Pro 5G

प्राइस

8GB RAM + 128GB Storage = ₹19,999
8GB RAM + 256GB Storage = ₹21,499
12GB RAM + 256GB Storage = ₹23,499

स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी नारज़ो 80 प्रो 5जी फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP IMX882 + 2MP डुअल रियर कैमरा और 16MP IMX480 सेंसर सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6.77-इंच की 1.5K 120Hz डिस्प्ले सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 80W अल्ट्रा चार्जिंग तकनीक से लैस तगड़ी 6,000mAh बैटरी दी गई है। रियलमी नारज़ो 80 प्रो 5जी फोन की फुल डिटेल्स के लिए (यहां क्लिक करें)

The post 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा realme Narzo 80 lite 5G फोन! सस्ते में मिलेगी 6GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-5g-phone-realme-narzo-80-lite-launch-in-india-details-leaked/feed/ 0