realme NARZO 80 Pro 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 02 Jun 2025 06:51:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Exclusive : realme Narzo 80 Lite 5G रैम, स्टोरेज और कलर लीक, जल्द लॉन्च होगा यह नया स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/4gb-and-6gb-ram-smartphone-realme-narzo-80-lite-5g-launch-in-india-soon-ram-storage-and-color-model-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/4gb-and-6gb-ram-smartphone-realme-narzo-80-lite-5g-launch-in-india-soon-ram-storage-and-color-model-leaked/#respond Mon, 02 Jun 2025 06:51:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174839 लीक में फोन के रैम, मैमोरी और कलर का खुलासा किया गया है।

The post Exclusive : realme Narzo 80 Lite 5G रैम, स्टोरेज और कलर लीक, जल्द लॉन्च होगा यह नया स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी ने अप्रैल महीने में अपनी ‘नारज़ो’ सीरीज के तहत दो 5जी स्मार्टफोन realme Narzo 80x और realme Narzo 80 Pro को इंडिया में लॉन्च किए थे। वहीं 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि कंपनी अब इस सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस अपकमिंग 5जी फोन का नाम realme Narzo 80 lite 5G होगा जो आने वाले कुछ ही दिनों में भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।

realme Narzo 80 lite 5G

91मोबाइल्स को नए नारजो फोन की एक्सक्लूसिव जानकारी रिटेल सोर्स के माध्यम से प्राप्त हुई है। यह फोन RMX3945 मॉडल नंबर के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि यह मॉडल नंबर पहले कई सर्टिफिकेशन साइट पर रियलमी सी73 नाम से लिस्ट हो चुका है। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि स्पेसि​फिकेशन के मामले में realme Narzo 80 lite बहुत हद तक C73 के समान होगा। जहां तक लीक डिटेल की बात है तो आप इसमें फोन के रैम, मैमोरी और कलर का खुलासा किया गया है।

मेमोरी वेरिएंट्स

प्राप्त जानकारी अनुसार रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में बिकेगा। फोन के बेस मॉडल में 4GB RAM के साथ 128GB Storage दी जाएगी। वहीं बड़ा वेरिएंट 6GB RAM के साथ 128GB Storage सपोर्ट करेगा। इन दोनों ही वेरिएंट्स में वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी मिलने की पूरी उम्मीद है और साथ ही मेमोरी कार्ड सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

कलर मॉडल्स

हमें मिली जानकारी के मुताबिक रियलमी नारज़ो 80 लाइट स्मार्टफोन को कंपनी दो कलर मॉडल्स में सेल के लिए उपलब्ध कराएगी। एक कलर Crystal Purple (क्रिस्टल पर्पल) और दूसरा रंग Onyx Black (ओनेक्स ब्लैक) होगा।

realme Narzo 80 lite 5G प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

  • HD+ 120Hz LCD Display
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 6,000mAh Battery

रियलमी नारज़ो 80 लाइट कंपनी की ‘नारज़ो 80’ सीरीज का तीसरा मॉडल होगा जिसे सबसे सस्ते रेट पर लॉन्च किया जा सकता है। नारज़ो 80एक्स का 6जीबी रैम बेस वेरिंएट 12,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Narzo 80 lite को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है। यह फोन के 4GB RAM का प्राइस होगा। वहीं 6GB रैम वेरिएंट का रेट 11,999 रुपये रखा जा सकता है।

रियलमी ने अभी अपने अपकमिंग नारज़ो स्मार्टफोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन हमारा अनुमान है कि यह सस्ता 5जी फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 4जीबी व 6जीबी फिजिकल रैम के साथ ही वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी भी मौजूद रहेगी। वहीं 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ ही यह फोन मेमोरी कार्ड भी सपोर्ट करेगा।

नारज़ो 80 सीरीज के मौजूदा दोनों स्मार्टफोन 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि Narzo 80 lite भी 6,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा। फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं अपकमिंग नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली एचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है।

realme Narzo 80 Pro 5G

प्राइस

8GB RAM + 128GB Storage = ₹19,999
8GB RAM + 256GB Storage = ₹21,499
12GB RAM + 256GB Storage = ₹23,499

स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी नारज़ो 80 प्रो 5जी फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP IMX882 + 2MP डुअल रियर कैमरा और 16MP IMX480 सेंसर सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6.77-इंच की 1.5K 120Hz डिस्प्ले सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 80W अल्ट्रा चार्जिंग तकनीक से लैस तगड़ी 6,000mAh बैटरी दी गई है। रियलमी नारज़ो 80 प्रो 5जी फोन की फुल डिटेल्स के लिए (यहां क्लिक करें)

realme Narzo 80x 5G

प्राइस

6GB RAM + 128GB Storage = ₹12,999
8GB RAM + 128GB Storage = ₹13,999

स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी नारज़ो 80एक्स 5जी फोन MediaTek के Dimensity 6400 चिपसेट पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.72-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP मेन सेंसर + 2MP पोर्ट्रेट सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलता है। पावर बैकअप के लिए यह 5जी फोन 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। रियलमी नारज़ो 80एक्स 5जी फोन की फुल डिटेल्स के लिए (यहां क्लिक करें)

Best Competitors

iQOO Z10x Rs. 16,999
80%
realme P3x Rs. 12,999
77%
vivo T4X Rs. 16,999
81%
See All Competitors

The post Exclusive : realme Narzo 80 Lite 5G रैम, स्टोरेज और कलर लीक, जल्द लॉन्च होगा यह नया स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4gb-and-6gb-ram-smartphone-realme-narzo-80-lite-5g-launch-in-india-soon-ram-storage-and-color-model-leaked/feed/ 0
6,000mAh बैटरी वाले realme 5G फोन पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, बिक रहा ​सिर्फ 17,998 रुपये में https://www.91mobiles.com/hindi/2000-rs-discount-on-realme-narzo-80-pro-5g-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/2000-rs-discount-on-realme-narzo-80-pro-5g-phone/#respond Wed, 07 May 2025 09:59:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173270 सभी मेमोरी वेरिएंट पर अमेज़न लिस्टिंग में ₹2,000 का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है

The post 6,000mAh बैटरी वाले realme 5G फोन पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, बिक रहा ​सिर्फ 17,998 रुपये में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme के पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन Narzo 80 Pro पर अमेज़न इंडिया पर एक शानदार ऑफर मिला है। कंपनी फिलहाल इस फोन पर ₹2,000 का इंस्टेंट कूपन डिस्काउंट दे रही है, जिससे इसकी कीमत पहले से और किफायती हो गई है। यह डील उन यूज़र्स के लिए एक अच्छा मौका है जो दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिज़ाइन वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

realme Narzo 80 Pro ऑफर

Realme Narzo 80 Pro के सभी मेमोरी वेरिएंट पर अमेज़न लिस्टिंग में ₹2,000 का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है, साथ ही ₹1 का अतिरिक्त ऑफर भी दिया जा रहा है। इन दोनों ऑफर्स को मिलाकर फोन की शुरुआती इफेक्टिव कीमत ₹17,998 हो जाती है। कूपन को प्रोडक्ट पेज पर ‘Apply ₹2,000 Coupon’ बटन पर क्लिक कर ऐक्टिवेट किया जा सकता है। ₹1 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट ऑटोमैटिकली अप्लाई हो जाता है।

realme Narzo 80 Pro 5G लॉन्च प्राइस डिस्काउंट ऑफर सेलिंग प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage ₹19,999 ₹2,000 ₹17,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹21,499 ₹2,000 ₹19,499
12GB RAM + 256GB Storage ₹23,499 ₹2,000 ₹21,499

कलर्स की बात करें तो Realme Narzo 80 Pro स्पीड सिल्वर और रेसिंग ग्रीन जैसे दो ऑप्शन में आता है। रियलमी नारज़ो 80 प्रो की डील जानने या इस फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)

realme Narzo 80 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.77″ 1.5K 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 7400
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 14GB RAM Expansion
  • 50MP Rear Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 80W Ultra Charging
  • 6,000mAh Battery

डिस्प्ले

Realme Narzo 80 Pro 5G में 6.77-इंच का बड़ा 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह स्क्रीन स्मूथ विज़ुअल्स और शानदार कलर क्वालिटी का अनुभव देने के लिए डिज़ाइन की गई है।

प्रोसेसर

फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट मौजूद है। यह चिपसेट 5G कनेक्टिविटी के साथ-साथ फास्ट परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है।

रैम और स्टोरेज
Realme Narzo 80 Pro 5G में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज का कॉम्बिनेशन दिया गया है। साथ ही इसमें 14GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन सपोर्ट मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग और स्मूथ ऐप स्विचिंग बेहतर हो जाती है।

कैमरा
इस स्मार्टफोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर मौजूद है, जो हाई-क्वालिटी फोटोग्राफी के लिए तैयार किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग
Narzo 80 Pro 5G में बड़ी 6,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W Ultra फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन ने 11 घंटे, 50 मिनट का PC Mark Battery स्कोर अचीव किया है। वहीं चार्जिंग स्पीड टेस्ट की गई तो यह फोन 65 मिनट में 20% से 100 प्रतिशत फुल चार्ज हो गया।

Best Competitors

iQOO Z10x Rs. 16,999
80%
realme P3x Rs. 12,999
77%
vivo T4X Rs. 16,999
81%
See All Competitors

The post 6,000mAh बैटरी वाले realme 5G फोन पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, बिक रहा ​सिर्फ 17,998 रुपये में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/2000-rs-discount-on-realme-narzo-80-pro-5g-phone/feed/ 0
9 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे ये दो नए realme 5G Phone, सस्ते मोबाइल में मिलेगा गेमिंग का मजा https://www.91mobiles.com/hindi/9-april-realme-narzo-80-pro-5g-and-narzo-80x-5g-launch-date-in-india-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/9-april-realme-narzo-80-pro-5g-and-narzo-80x-5g-launch-date-in-india-confirmed/#respond Tue, 01 Apr 2025 09:27:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=170661 realme NARZO 80x 5G और NARZO 80 Pro 5G फोन 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे।

The post 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे ये दो नए realme 5G Phone, सस्ते मोबाइल में मिलेगा गेमिंग का मजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी ने पिछले महीने की कंफर्म कर दिया था कि वह भारत में अपने नारज़ो सेग्मेंट का विस्तार करते हुए Narzo 80 सीरीज लाने जा रही है। वहीं आज ब्रांड की ओर से इस सीरीज में शामिल होने वाले मोबाइल फोन के नाम और उनकी लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। कंपनी ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि वह आने वाली 9 अप्रैल को realme NARZO 80x 5G और realme NARZO 80 Pro 5G इंडिया में लॉन्च करेगी।

रियलमी नारज़ो 80एक्स और 80 प्रो की लॉन्च डिटेल

realme NARZO 80x 5G और NARZO 80 Pro 5G फोन 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे। इस दिन कंपनी दोपहर के 12 बजे लॉन्च ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से इन दोनों रियलमी 5जी फोन की कीमत और सेल डेट से पर्दा उठाया जाएगा। फोन लॉन्च अनाउंसमेंट सभी रियलमी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखी जा सकेगी। कंपनी वेबसाइट सहित शॉपिंग साइट अमेजन पर भी इन स्मार्टफोंस का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है और यहां भी फोन लॉन्च की लाइव अपडेट प्राप्त होगी।

रियलमी नारज़ो 80एक्स और 80 प्रो की कीमत

फोन लॉन्च डेट अनाउंस करने के लिए साथ ही रियलमी ने दोनों अपकमिंग 5जी फोन की प्राइस रेंज से भी पर्दा उठा दिया है। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि realme NARZO 80x 5G की कीमत 13 हजार रुपये से कम रहेगी। अनुमान के मुताबिक यह स्मार्टफोन 12,499 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं realme NARZO 80 Pro 5G फोन अंडर 20 हजार बताया गया है। यानी इस मोबाइल 18,999 रुपये या इसके आस पास के रेट पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

realme NARZO 80x 5G स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि ​रियलमी नारज़ो 80एक्स 5जी फोन मीडियाटेक के Dimenisty 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में तगड़ी 6,000mAh टाइटेनियम बैटरी दी जाएगी जिसे चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद रहेगी। यह रियलमी मोबाइल 120Hz रिफ्रेश रेट वाली पंच-होल एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा और इसे military-grade बॉडी तथा IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।

realme NARZO 80 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी नारज़ो 80 प्रो गेमिंग फोन है। इस मोबाइल में 6050mm² लार्ज वीसी कूलिंग सिस्टम लगाया गया है जो गेमिंग के दौरान डिवाइस को ठंडा रखता है। इस फोन में BGMI 90fps पर खेला जा सकेगा और मोबाइल में 2500Hz इंस्टेंट टच सेंपलिंग रेट मिलेगी। प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक का ताकतवर मिड रेंज चिपसेट Dimensity 7400 दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस रियलमी 5जी फोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। यूजर्स को इस मोबाइल में कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन मिलेगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 4500निट्स ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करेगी।

Best Competitors

iQOO Z10x Rs. 16,999
80%
realme P3x Rs. 12,999
77%
vivo T4X Rs. 16,999
81%
See All Competitors

The post 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे ये दो नए realme 5G Phone, सस्ते मोबाइल में मिलेगा गेमिंग का मजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/9-april-realme-narzo-80-pro-5g-and-narzo-80x-5g-launch-date-in-india-confirmed/feed/ 0
realme NARZO 80 Pro 5G इंडिया लॉन्च कंफर्म, मोबाइल गेमिंग के लिए होगा खास https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-80-pro-5g-launch-in-india-confirmed-with-mediatek-dimensity-7400/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-80-pro-5g-launch-in-india-confirmed-with-mediatek-dimensity-7400/#respond Mon, 24 Mar 2025 11:40:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169984 रियलमी ने नारज़ो 80 प्रो 5जी फोन को ऑफिशियल टीज़ कर दिया है

The post realme NARZO 80 Pro 5G इंडिया लॉन्च कंफर्म, मोबाइल गेमिंग के लिए होगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने बीते माह अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में खुलासा किया था रियलमी नया नारज़ो फोन बना रही है। रिपोर्ट में इसका नाम realme Narzo 80 Pro बताया गया था। वहीं आज कंपनी की ओर से इस फोन की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। रियलमी ने नारज़ो 80 प्रो 5जी फोन को ऑफिशियल टीज़ कर दिया है तथा इसमें दिए जाने वाले प्रोसेसर की जानकारी भी दे दी है।

realme NARZO 80 Pro 5G टीज़र

रियलमी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स के ​जरिये बताया है कि वह नारज़ो सीरीज का इंडिया में विस्तार करने जा रही है। ब्रांड का अपकमिंग फोन realme NARZO 80 Pro 5G होगा। फिलहाल लॉन्च डेट तय नहीं हुई है लेकिन इसके साथ ‘कमिंग सून’ लिख दिया गया है। वहीं दूसरी ओर शॉपिंग साइट अमेजन पर भी नारज़ो 80 प्रो 5जी का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है।

realme NARZO 80 Pro 5G प्रोसेसर

ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि नारज़ो 80 प्रो 5जी फोन मीडियाटेक के Dimensity 7400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि इस प्रोसेसर वाला कोई भी मोबाइल फोन अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। यह चिपसेट 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। रियलमी ने दावा किया है कि Narzo 80 Pro 780K+ AnTuTu score अचीव कर सकता है। कंपनी ने ईशारा किया है कि इस मोबाइल पर Peak Gaming एक्सपीरियंस मिलेगा।

NARZO 70 Pro

realme NARZO 70 Pro 5G

  • 6.67″ 120Hz AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 7050
  • 50MP Sony IMX890 camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 5,000mAh Battery
  • 67W SUPERVOOC Charge

डिस्प्ले : रियलमी नारज़ो 70 प्रो 5जी फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। पंच-होल स्टाइल वाली यह डिस्प्ले 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है तथा 1200निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर : रियलमी नारज़ो 70 प्रो 5जी फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट पर लाया गया था। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में एआरएम माली-जी68 जीपीयू दिया गया था।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह रियलमी मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन IMX890 सेंसर, 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल पोर्टरेट लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी खींचने तथा रील्स बनाने के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : Narzo 70 Pro 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा गया था।

The post realme NARZO 80 Pro 5G इंडिया लॉन्च कंफर्म, मोबाइल गेमिंग के लिए होगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-80-pro-5g-launch-in-india-confirmed-with-mediatek-dimensity-7400/feed/ 0