Realme भारत में अपनी नई Narzo 90 सीरीज लॉन्च करने वाला है। इसमें 16 दिसंबर को Realme Narzo 90 और Narzo 90x पेश होंगे। वहीं, इवेंट से कुछ दिन पहले टिप्स्टर पारस गुगलानी ने दोनों मोबाइल्स की तस्वीरें, कलर ऑप्शंस, स्पेसिफिकेशंस सहित संभावित कीमत शेयर कर दी है। आइए, आगे फोंस की एंट्री से पहले […]
The post 16 दिसंबर के लॉन्च से पहले Realme Narzo 90 और Narzo 90x के स्पेसिफिकेशंस, कीमत लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme भारत में अपनी नई Narzo 90 सीरीज लॉन्च करने वाला है। इसमें 16 दिसंबर को Realme Narzo 90 और Narzo 90x पेश होंगे। वहीं, इवेंट से कुछ दिन पहले टिप्स्टर पारस गुगलानी ने दोनों मोबाइल्स की तस्वीरें, कलर ऑप्शंस, स्पेसिफिकेशंस सहित संभावित कीमत शेयर कर दी है। आइए, आगे फोंस की एंट्री से पहले पूरी डिटेल्स जानते हैं।
कलर वेरिएंट्स पर नजर डालें तो Realme Narzo 90x को Flash Blue और Nitro Blue में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि इसकी शुरुआती कीमत ऑफर्स सहित 14,999 रुपये शेयर की गई है। वहीं, Narzo 90 Victory Gold और Carbon Black कलर में आ सकता है। इसकी कीमत लगभग 17,999 रुपये रखी जा सकती है।

लीक की मानें तो Realme Narzo 90 में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स ब्राइटनेस (HBM) दी जा सकती है। परफॉरमेंस के लिए फोन में Dimensity 6400 Max चिपसेट मिलने की बात कही गई है। यह Narzo 90x जैसी ही RAM और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आ सकता है।
फोटोग्राफी के लिए realme Narzo 90 में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर लगाया जा सकता है। जबकि फ्रंट में 50MP का हाई-रेजॉल्यूशन सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। फोन Realme UI 6.0 पर आधारित हो सकता है और UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक के साथ आ सकता है।
यदि Realme Narzo 90x की बात करें तो इसमें भी 6.8-इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, लेकिन यह HD+ रेजॉल्यूशन वाला हो सकता है। स्क्रीन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स HBM सपोर्ट होने की संभावना है। यह फोन Dimensity 6300 चिपसेट पर आधारित हो सकता है और 6GB या 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज प्रदान कर सकता है।
कैमरा सेटअप में 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा शामिल किया जा सकता है। बैटरी और सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें भी 7000mAh बैटरी, 60W चार्जिंग और Realme UI 6.0 मिलने की उम्मीद है।

realme Narzo 90 सीरीज उन ग्राहकों के लिए है जो बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, स्मूद डिस्प्ले और परफॉरमेंस कम दाम में लेना चाहते हैं। इनमें Narzo 90 उन लोगों को ज्यादा पसंद आएगा जो AMOLED स्क्रीन और बेहतर सेल्फी क्वालिटी को आगे रखते हैं। वहीं, Narzo 90x सस्ते में हाई रिफ्रेश रेट और दमदार परफॉरमेंस के लिए लुभा सकता है।
दोनों ही मॉडल्स का मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy M36, Redmi Note 14 5G और POCO X7 जैसे डिवाइस से हो सकता है। हालांकि लेटेस्ट फीचर्स के चलते Narzo 90 सीरीज आगे रह सकती है।
अगर आपका बजट लगभग 15,000 रुपये के करीब है तो और आप बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग व हाई रिफ्रेश रेट वाला फोन लेना चाहते हैं तो Narzo 90x अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, यदि आप बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी, ज्यादा ब्राइटनेस और हाई-रिजॉल्यूशन सेल्फी कैमरा चाहते हैं तो थोड़े ज्यादा बजट के साथ Narzo 90 लिया जा सकता है। हम आपको 16 दिसंबर के लॉन्च पर इनका फुल अपडेट देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।
The post 16 दिसंबर के लॉन्च से पहले Realme Narzo 90 और Narzo 90x के स्पेसिफिकेशंस, कीमत लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>रियलमी ने पिछले हफ्ते टीज़ किया था कि वह इंडिया में नारज़ो सीरीज के नए स्मार्टफोन लेकर आ रही है। ब्रांड की घोषण से पहले ही 91मोबाइल्स ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस सीरीज में शामिल होने वाले मोबाइल फोंस का खुलासा कर दिया था। वहीं आज कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपकमिंग 5जी फोन […]
The post 7000mAh बैटरी वाले 5G फोन realme Narzo 90 और Narzo 90x इंडिया में 16 दिसंबर को होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रियलमी ने पिछले हफ्ते टीज़ किया था कि वह इंडिया में नारज़ो सीरीज के नए स्मार्टफोन लेकर आ रही है। ब्रांड की घोषण से पहले ही 91मोबाइल्स ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस सीरीज में शामिल होने वाले मोबाइल फोंस का खुलासा कर दिया था। वहीं आज कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपकमिंग 5जी फोन realme Narzo 90 और realme Narzo 90x की पुष्टि करते हुए लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है।
ब्रांड की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है कि realme Narzo 90 Series 16 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च होगी। इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन मॉडल रियलमी नारज़ो 90 और नारज़ो 90एक्स लाए जाएंगे। नए स्मार्टफोंस का प्राइस और सेल डिटेल्स इसी दिन अनांउस की जाएगी। शॉपिग साइट अमेजन पर अपकमिंग रियलमी नारज़ो फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है, यानी realme Narzo 90 और Narzo 90x की सेल इसी प्लेटफॉर्म पर होगी।

बताते चलें कि रियलमी ने इसी साल अप्रैल महीने में ‘नारज़ो 80’ सीरीज को इंडिया में लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत realme Narzo 80x, Narzo 80 Pro, Narzo 80 Lite 5G और 80 Lite 4G फोन लाए गए थे। लेकिन कंपनी ने इनमें realme Narzo 80 मॉडल नहीं पेश किया था। अब नई नारज़ो सीरीज में रियलमी कंपनी वनिला यानी बेस मॉडल Narzo 90 लेकर आ रही है जिससे रियलमी फैंस को खुशी मिल सकती है।
91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिये मिली जानकारी के अनुसार रियलमी नारज़ो 90 5जी फोन इंडिया में चार वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। इनमें 6GB RAM + 128GB Storage, 8GB RAM + 128GB / 256GB Storage और 12GB RAM + 256GB Storage शामिल हो सकते हैं। वहीं भारतीय बाजार में इस रियलमी 5जी फोन को Carbon Black (कॉर्बन ब्लैक) और Victory Gold (विक्ट्री गोल्ड) कलर्स में खरीदा जा सकेगा।

रियलमी नारज़ो 90एक्स 5जी फोन की बात करें तो यह इंडिया में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। प्राप्त जानकारी अनुसार बेस वेरिएंट में 6GB RAM के साथ 128GB Storage दी जा सकती है। वहीं यह 5जी फोन 8GB RAM के साथ भी लॉन्च होगा जिसे 128GB और 256GB Storage पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हमारे सोर्स के यह मोबाइल Nitro Blue (नाइट्रो ब्लू) और Flash Blue (फ्लैश ब्लू) कलर बिकेगा।
कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि अपकमिंग रियलमी नारज़ो 90 सीरीज 7000mAh battery पर लॉन्च होगी और इसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी। फोटोग्राफी के लिए इन दोनों स्मार्टफोंस में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। ये दोनों पंच-होल डिस्प्ले वाले फोन होंगे। Narzo 90x में जहां 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits ब्राइटनेस वाली स्क्रीन दी जाएगी वहीं Narzo 90 में 4000nits ब्राइटनेस डिस्प्ले मिलेगी।

रियलमी नारज़ो 90 5जी फोन को कंपनी IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाएगी जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ बनाएगी। फिलहाल अपकमिंग रियलमी नारज़ो 90 सीरीज के प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन चर्चा है कि नारज़ो 90 5जी फोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
The post 7000mAh बैटरी वाले 5G फोन realme Narzo 90 और Narzo 90x इंडिया में 16 दिसंबर को होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>रियमली ने अप्रैल महीने में लो बजट 5जी फोन realme Narzo 80x इंडिया में लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी इसका सक्सेसर लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन, 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हुई है कि कंपनी अपकमिंग ‘नारज़ो 90 […]
The post Exclusive: realme Narzo 90 के साथ Narzo 90x भी हो रहा है इंडिया में लॉन्च, देखें रैम, स्टोरेज और कलर मॉडल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रियमली ने अप्रैल महीने में लो बजट 5जी फोन realme Narzo 80x इंडिया में लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी इसका सक्सेसर लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन, 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हुई है कि कंपनी अपकमिंग ‘नारज़ो 90 सीरीज’ में realme Narzo 90 और Narzo 90x 5G फोन लॉन्च करेगी।
91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से लॉन्च होने वाले रियलमी स्मार्टफोंस के नाम के साथ ही इनकी रैम, स्टोरेज और कलर मॉडल्स की भी एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हो गई है। रियलमी नारज़ो 90 5जी फोन कितने मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च होगा और किन कलर्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा, यह जानकारी आप (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं। वहीं रियलमी नारज़ो 90एक्स 5जी की बात करें तो यह स्मार्टफोन RMX5264 मॉडल नंबर के साथ लाया जाएगा।

प्राप्त जानकारी अनुसार realme Narzo 90x इंडिया में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 6GB RAM के साथ 128GB Storage दी जा सकती है। वहीं इस 5जी फोन के 8GB RAM वेरिएंट को 128GB और 256GB Storage पर पेश किया जाएगा। सोर्स के मुताबिक मोबाइल यूजर यह सस्ता 5जी फोन दो कलर्स में खरीद सकेंगे जिनमें Nitro Blue (नाइट्रो ब्लू) और Flash Blue (फ्लैश ब्लू) कलर शामिल रहेंगे।
गौरतलब है कि रियलमी नारज़ो 80एक्स 5जी फोन इंडिया में 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज के साथ 13,999 रुपये में लॉन्च किया था। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि अपकमिंग नारज़ो 90एक्स को 15 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जा सकता है। हालांकि इन दिनों मेमोरी चिप्स के रेट बढ़ने के चलते लो बजट मोबाइल फोंस का प्राइस भी बढ़ रहा है। ऐसे में हो सकता है कि Narzo 90x का स्टार्टिंग प्राइस 15,499 रुपये के करीब देखने को मिले।

रियलमी नारज़ो 80एक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर पर काम करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 6,000mAh बैटरी दी गई है। हाल ही में कंपनी ने realme P4x को 7000mAh बैटरी के साथ 15,999 रुपये में लॉन्च किया है। ऐसे में उम्मीद है कि realme Narzo 90x को भी 7,000एमएएच बैटरी पर जाएगा।
रियलमी नारज़ो 80एक्स 5जी फोन 6.72-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी स्क्रीन सपोर्ट करता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। लॉन्च होने वाले रियलमी फोन Narzo 90x में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। रियलमी नारज़ो 90एक्स को IP69 Pro रेटिंग के साथ लाया जा सकता है।
The post Exclusive: realme Narzo 90 के साथ Narzo 90x भी हो रहा है इंडिया में लॉन्च, देखें रैम, स्टोरेज और कलर मॉडल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>रियलमी ने अनाउंस कर दिया है कि वह भारत में अपनी नई ‘नारज़ो’ सीरीज लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अभी realme Narzo 90 सीरीज लॉन्च डेट और इस सीरीज में शामिल होने वाले स्मार्टफोन मॉडल्स के नाम नहीं बताए गए हैं। लेकिन 91मोबाइल्स को कंपनी की घोषणा से पहले ही सीरीज के […]
The post Exclusive: 12GB RAM पर लॉन्च होगा realme Narzo 90 5G फोन, देखें स्टोरेज और कलर मॉडल्स की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रियलमी ने अनाउंस कर दिया है कि वह भारत में अपनी नई ‘नारज़ो’ सीरीज लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अभी realme Narzo 90 सीरीज लॉन्च डेट और इस सीरीज में शामिल होने वाले स्मार्टफोन मॉडल्स के नाम नहीं बताए गए हैं। लेकिन 91मोबाइल्स को कंपनी की घोषणा से पहले ही सीरीज के तहत लॉन्च होने वाले मोबाइल realme Narzo 90 5G के रैम व स्टोरेज वेरिएंट सहित इसके कलर मॉडल्स की एक्सक्लूसिव जानकारी भी प्राप्त हो गई है।
91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिये रियलमी नारज़ो 90 5जी फोन की एक्सक्लूसिव डिटेल्स प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह अपकमिंग रियलमी फोन RMX5111 मॉडल नंबर के साथ लाया जाएगा। फिलहाल लॉन्च या सेल डेट तो हमारे हाथ नहीं लगी है लेकिन, यह जरूर कंफर्म हो गया है कि realme Narzo 90 को भारतीय बाजार में Carbon Black (कॉर्बन ब्लैक) और Victory Gold (विक्ट्री गोल्ड) कलर्स में खरीदा जा सकेगा।

रियलमी नारज़ो 90 स्मार्टफोन को कंपनी 6जीबी रैम, 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च करेगी। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार Narzo 90 के बेस वेरिएंट को 6GB RAM + 128GB Storage के साथ इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। वहीं यह 8GB RAM वाला 5G फोन मार्केट में 128GB और 256GB Storage पर खरीदा जा सकेगा। realme Narzo 90 5G फोन के टॉप वेरिएंट को 12GB RAM पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 256GB Storage मिलेगी।
गौरतलब है कि रियलमी ने अपनी ‘नारज़ो 80’ सीरीज को इंडिया में अप्रैल महीने में पेश किया था। इस सीरीज के तहत कुल चार स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें realme Narzo 80x, Narzo 80 Pro, Narzo 80 Lite 5G और 80 Lite 4G शामिल हैं। पिछले सीरीज में ब्रांड द्वारा वनिला मॉडल यानी बेस मॉडल नहीं लाया गया था लेकिन इस बार कंपनी Narzo 90 के साथ बेस मॉडल फिर से ला रही है।

कंपनी की ओर से अभी रियलमी नारज़ो 80 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अगर लीक्स की मानें तो यह मोबाइल 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
realme Narzo 90 5G फोन को 6.78-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली OLED स्क्रीन बताई गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक्स के अनुसार पावर बैकअप के लिए अपकमिंग नारज़ो 90 में 6500mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें आईफोन 17 प्रो मैक्स जैसे डिजाइन वाला 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

लगे हाथ बताते चलें कि realme Narzo 90 series के बाद में कंपनी अपनी नई ‘नंबर’ सीरीज भी लेकर आएगी। चर्चा है कि रियलमी 16 प्रो सीरीज 6 जनवरी को इंडिया में लॉन्च हो सकती है। इसके तहत realme 16 Pro और realme 16 Pro+ भारतीय बाजार में उतारे जा सकते हैं। ये दोनों फोन Snapdragon 7 series के प्रोसेसर के साथ एंट्री ले सकते हैं और इनमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K OLED स्क्रीन के साथ पावरफुल 7,000mAh बैटरी भी दी जा सकती है।
The post Exclusive: 12GB RAM पर लॉन्च होगा realme Narzo 90 5G फोन, देखें स्टोरेज और कलर मॉडल्स की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>