realme NARZO Days Sale | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 23 Apr 2026 13:47:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 realme NARZO Days Sale शुरू, ₹2,000 तक की छूट के साथ सस्ते में मिल रहे NARZO सीरीज के फोन https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-days-sale-discount-offers-amazon-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-days-sale-discount-offers-amazon-india/#respond Thu, 23 Apr 2026 13:42:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194927 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

realme ने अपनी NARZO सीरीज पर खास सेल का ऐलान किया है। कंपनी की “NARZO Days Sale” आज से शुरू हो चुकी है। यह 27 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान ग्राहक Amazon पर realme NARZO सीरीज के स्मार्टफोंस पर आकर्षक डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स, कूपन और नो-कॉस्ट EMI का फायदा उठा सकते हैं। आइए, आगे आपको […]

The post realme NARZO Days Sale शुरू, ₹2,000 तक की छूट के साथ सस्ते में मिल रहे NARZO सीरीज के फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

realme ने अपनी NARZO सीरीज पर खास सेल का ऐलान किया है। कंपनी की “NARZO Days Sale” आज से शुरू हो चुकी है। यह 27 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान ग्राहक Amazon पर realme NARZO सीरीज के स्मार्टफोंस पर आकर्षक डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स, कूपन और नो-कॉस्ट EMI का फायदा उठा सकते हैं। आइए, आगे आपको पूरी डिटेल देते हैं।

सेल के तहत realme NARZO 80 Pro के 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 21,999 से घटकर 20,999 रुपये हो गई है। जबकि 12GB + 256GB मॉडल 23,999 रुपये से 22,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं, realme NARZO 90 अब 19,999 रुपये की जगह सिर्फ 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

realme NARZO 90x के अलग-अलग वेरिएंट्स पर भी 1,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसका 4GB + 128GB मॉडल 15,999 रुपये से कम होकर 14,999 रुपये, 6GB + 128GB मॉडल 16,999 रुपये से 15,999 रुपये और 8GB + 128GB वैरियंट 17,999 रुपये से 16,999 रुपये में उपलब्ध है।

पावरफुल बैटरी वाले realme NARZO Power पर भी शानदार ऑफर मिल रहा है। इसके 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 27,999 रुपये से कम होकर 25,999 रुपये हो गई है, जबकि 8GB + 256GB मॉडल 29,999 से 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 1,000 का कूपन, 1,000 रुपये का बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।

सेल में अन्य मॉडल्स भी ऑफर पर उपलब्ध हैं, जिनमें realme NARZO 80 Lite 4G 8,999 रुपये, realme NARZO 80x 12,999 रुपये, realme NARZO 80 Lite 5G 11,999 रुपये, realme NARZO N100 Lite 13,499 रुपये और realme NARZO 13+ 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदे जा सकते हैं।

कंपनी ने इस सेल के जरिए अपने NARZO पोर्टफोलियो के फोंस को सस्ते में सेल करने का मन बनाया है। यदि आप कम दाम में नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो सभी फोंस पर नजर डाल सकते हैं। इनमें परफॉरमेंस और बैटरी अच्छी मिलती है। यदि realme NARZO Power की बात करें तो इसकी 10,001mAh की बड़ी बैटरी इसे हेवी यूजर्स और गेमर्स के लिए खास विकल्प बनाती है।

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो realme NARZO Days Sale आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है, जहां आप कम कीमत में दमदार परफॉरमेंस वाले स्मार्टफोंस खरीद पाएंगे। 91मोबाइल्स पर टेक अपडेट के लिए जुड़े रहें।

The post realme NARZO Days Sale शुरू, ₹2,000 तक की छूट के साथ सस्ते में मिल रहे NARZO सीरीज के फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-narzo-days-sale-discount-offers-amazon-india/feed/ 0