realme P2 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 04 Dec 2024 08:06:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro कैमरा कंपैरिजन, जानें कौन से फोन में है ज्यादा दम https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-realme-p2-pro-camera-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-realme-p2-pro-camera-comparison-in-hindi/#respond Thu, 24 Oct 2024 12:40:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=157737 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

हमने कुछ दिनों पहले Lava Agni 3 और Realme P2 Pro की बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस का कंपैरिजन किया था। जहां बैटरी बैकअप के मामले में P2 Pro ने बाजी मारी है। वहीं, Lava डिवाइस ने परफॉर्मेंस के मामले में Realme डिवाइस को पछाड़ दिया था। अब, हम इन स्मार्टफोन्स के कैमरा की तुलना कर […]

The post Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro कैमरा कंपैरिजन, जानें कौन से फोन में है ज्यादा दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हमने कुछ दिनों पहले Lava Agni 3 और Realme P2 Pro की बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस का कंपैरिजन किया था। जहां बैटरी बैकअप के मामले में P2 Pro ने बाजी मारी है। वहीं, Lava डिवाइस ने परफॉर्मेंस के मामले में Realme डिवाइस को पछाड़ दिया था। अब, हम इन स्मार्टफोन्स के कैमरा की तुलना कर रहे हैं।

हमने दोनों डिवाइस के कैमरों का विभिन्न परिस्थितियों में टेस्ट किया है। जिनमें सामान्य फोटोग्राफी जैसे दिन के उजाले में, अल्ट्रा-वाइड शॉट्स, पोर्ट्रेट, सेल्फी, और कम रोशनी में ली गई तस्वीरें शामिल हैं। सही कंपैरिजन करने के लिए हमने केवल उन तस्वीरों पर ध्यान केंद्रित किया है जिनमें समान लेंस सेटअप का उपयोग किया गया था। क्योंकि कुछ डिवाइस में समर्पित अल्ट्रा-वाइड या टेलीफोटो लेंस नहीं हो सकते हैं।

हमारी टेस्टिंग में रंगों की सटीकता, डिटेल्स, शार्पनेस, स्किन टोन और टेक्सचर जैसे पहलुओं को प्राथमिकता दी गई है। इन पहलुओं की जांच कर हमारा लक्ष्य सही रिजल्ट देना है। आइए, आगे जानते हैं डिटेल्स …

डे लाइट

कुछ इमेज तुलना ऐसी होती हैं, जहां आपको कैमरा सैंपल्स के बीच के अंतर को खोजने के लिए बहुत बारीकी से देखना पड़ता है और फिर कुछ ऐसी होती हैं, जहां इमेज क्वालिटी का अंतर पहली नजर में ही स्पष्ट हो जाता है। यह तुलना दूसरी श्रेणी में आती है। बस एक नजर डालते ही Agni 3 और Realme P2 Pro से ली गई दिन के उजाले की तस्वीरें  आपको यह साफ अंदाजा देती हैं कि Realme डिवाइस बेहतर डिटेल्स और कलर एक्यूरेसी के साथ तस्वीरें खींचता है।

Before image
Lava Agni 3
After image
Realme P2 Pro

हालांकि अंतर पहली नजर में ही स्पष्ट है, लेकिन जब आप जूम इन करते हैं, तो स्थिति और भी साफ हो जाती है। Agni 3 से ली गई तस्वीर, P2 Pro से ली गई तस्वीर की तुलना में धुंधली और फीकी दिखती है। डायनामिक रेंज के मामले में भी Agni 3 से ली गई तस्वीर Realme डिवाइस के कैमरा सैंपल की तुलना में अच्छी नहीं लग रही है।

विजेता: Realme P2 Pro

पोर्ट्रेट

पोर्ट्रेट शॉट में नतीजे थोड़े मिक्स थे। Agni 3 फिर भी P2 Pro की तरह डिटेल्स कैप्चर करने में संघर्ष कर रहा था और यह जूम इन करने पर साफ नजर आया है। हालांकि, पोर्ट्रेट इफेक्ट का इस्तेमाल Agni 3 द्वारा P2 Pro से बेहतर किया गया था। जहां Agni 3 ने प्रोग्रेसिव बोकेह इफेक्ट लगाया है वहीं P2 Pro ने ब्लरिंग इफेक्ट को काफी ज्यादा लागू किया है।

Before image
Lava Agni 3 Portrait
After image
Realme P2 Pro Portrait

दूसरी ओर Realme डिवाइस ने स्किन टोन को बेहतर तरीके से कैप्चर किया है और इसकी कलर एक्यूरेसी Agni 3 से बेहतर थी। जबकि दोनों डिवाइस एज डिटेक्शन के मामले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

विजेता: Realme P2 Pro

सेल्फी

फिर से Lava Agni 3 डिटेल्स और रंगों को Realme P2 Pro की तरह कैप्चर करने में असफल रहा है। इन दोनों डिवाइस द्वारा दिए गए कैमरों की गुणवत्ता में बड़ा अंतर है, जो नीचे दिखाई गई तुलना से स्पष्ट है। न केवल Agni 3 स्किन टोन को सटीक रूप से कैप्चर करने में असफल रहा है बल्कि यह चेहरे को इतना स्मूद कर देता है कि महत्वपूर्ण डिटेल्स नहीं दिखती हैं।

Before image
Lava Agni 3 Selfie
After image
Realme P2 Pro Selfie

विजेता: Realme P2 Pro

लो लाइट

हालांकि Realme P2 Pro से ली गई कम रोशनी वाली तस्वीर Agni 3 से ली गई तस्वीर की तुलना में काफी डार्क थी, लेकिन तस्वीर की क्वालिटी बेहतर थी। Agni 3 जहां लाइट के सोर्स और डिटेल्स को कैप्चर करने में संघर्ष कर रहा था। वहीं P2 Pro ने बहुत अच्छा किया है। भले ही कोई यह तर्क दे सकता है कि Agni 3 के मामले में पूरी तस्वीर और भी साफ थी लेकिन यह समझना मुश्किल नहीं है कि इस राउंड में Realme डिवाइस आसानी से जीत जाता है।

Before image
Agni 3 Low Light
After image
Realme P2 Pro Low Light

विजेता: Realme P2 Pro

लो लाइट (नाइट मोड)

Agni 3 इस विभाग में भी खुद को सुधार नहीं पाया है। क्योंकि नाइट मोड ऑफ जैसी ही तस्वीर सामने आई है। हालांकि, Realme P2 Pro ने इस टेस्ट में शानदार किया है क्योंकि पूरी तस्वीर अधिक ब्राइट थी और लाइट के सोर्स को नाइट मोड बंद होने की तुलना में और भी बेहतर तरीके से संभाला गया है। हालांकि रंग सटीकता में अभी भी सुधार की गुंजाइश थी और P2 Pro से ली गई तस्वीर के किनारों पर डिटेल्स से समझौता हुआ था। फिर भी यह साफ है कि Agni 3 की तुलना में P2 Pro आगे है।

Before image
Agni 3 Night Mode
After image
Realme P2 Pro

विजेता: Realme P2 Pro

फैसला

अब तक आपके मन में इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं रह गया होगा कि Realme P2 Pro, Agni 3 की तुलना में बेहतर कैमरा परफॉरमेंस देता है। Realme हैंडसेट ने हर राउंड में जीत हासिल की है। जब हमने कैमरा सेटअप के लो-लाइट परफॉरमेंस की तुलना की तो इन हैंडसेट द्वारा दी जाने वाली इमेज क्वालिटी में अंतर और भी स्पष्ट था। जहां P2 Pro ने बहुत ज्यादा डिटेल के साथ काफी प्रभावी तरीके से तस्वीरें खींचीं हैं। वहीं Agni 3 को लाइट सोर्स और डिटेल कैप्चर करने में दिक्कत हुई है। इसलिए अगर आप एक कैमरा फोन की तलाश में हैं और Realme P2 Pro और Agni 3 के बीच उलझन में हैं तो रियलमी अच्छा विकल्प है।

The post Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro कैमरा कंपैरिजन, जानें कौन से फोन में है ज्यादा दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-realme-p2-pro-camera-comparison-in-hindi/feed/ 0
Realme P2 Pro vs Motorola Edge 50 Fusion कैमरा कंपैरिजन: जानें कौन है बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p2-pro-vs-motorola-edge-50-fusion-camera-compare/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p2-pro-vs-motorola-edge-50-fusion-camera-compare/#respond Thu, 17 Oct 2024 09:20:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=156953 Realme P2 Pro (रिव्यू) और Motorola Edge 50 Fusion (रिव्यू) दोनों में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर शामिल है। वहीं, दोनों फोन में एक अल्ट्रावाइड लेंस भी है। लेकिन Edge 50 Fusion में 13MP का बड़ा लेंस है, जबकि P2 Pro में यह 8MP का लेंस है। इसके अलावा Motorola […]

The post Realme P2 Pro vs Motorola Edge 50 Fusion कैमरा कंपैरिजन: जानें कौन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme P2 Pro (रिव्यू) और Motorola Edge 50 Fusion (रिव्यू) दोनों में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर शामिल है। वहीं, दोनों फोन में एक अल्ट्रावाइड लेंस भी है। लेकिन Edge 50 Fusion में 13MP का बड़ा लेंस है, जबकि P2 Pro में यह 8MP का लेंस है। इसके अलावा Motorola स्मार्टफोन का अल्ट्रावाइड लेंस मैक्रो शूटर के रूप में भी काम करता है। साथ ही सेल्फी के लिए दोनों स्मार्टफोन 32MP का फ्रंट कैमरा है। आइए जानें कि कौन सा डिवाइस वास्तविक दुनिया में बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस प्रदान करेगा।

डेलाइट

Before image
Realme P2 Pro
After image
Motorola Edge 50 Fusion

Realme P2 Pro वॉर्म टोन वाली इमेज कैप्चर करता है, जो कलर को रियल लाइफ के करीब रखता है। हालांकि, डिटेल कैप्चर करने का लेवल सामान्य है। इससे अलग Motorola Edge 50 Fusion इस पहलू में बेहतर दिखाई पड़ता है। साथ ही Motorola स्मार्टफोन बेहतर डायनेमिक रेंज प्रदान करता है।

विजेता: Motorola Edge 50 Fusion

अल्ट्रावाइड

Before image
Realme P2 Pro
After image
Motorola Edge 50 Fusion

Motorola Edge 50 Fusion का अल्ट्रावाइड लेंस प्राइमरी कैमरे की तरह ही कलर्स साइंस को बनाए रखता है, जिससे कलर और डिटेल बेहतर निकलकर आते हैं। इसका 13MP का बड़ा सेंसर Realme P2 Pro के 8MP सेंसर की तुलना में शार्प इमेज प्रोवाइड करता है।

विजेता: Motorola Edge 50 Fusion

पोर्टेट

Before image
Realme P2 Pro
After image
Motorola Edge 50 Fusion

Realme P2 Pro के पोर्ट्रेट शॉट्स उतने प्रभावी नहीं हैं। इसका 50MP प्राइमरी कैमरा जो फोरग्राउंड और बैकग्राउंड को अलग करता है हालांकि, कमजोर डिटेल और एज डिटेक्शन के साथ इमेज प्रोवाइड करता है। Motorola Edge 50 Fusion बेहतर शार्प पोर्ट्रेट्स कैप्चर करता है, लेकिन कलर और स्किन टोन वास्तविकता के करीब नहीं आते।

विजेता: Motorola Edge 50 Fusion

सेल्फी

Before image
Realme P2 Pro
After image
Motorola Edge 50 Fusion

दोनों स्मार्टफोन की सेल्फी परफॉर्मेंस की तुलना कर सकते हैं। दोनों में पंच-होल डिजाइन में 32MP का कैमरा है, जो समान स्तर की डिटेल और कलर सटीकता के साथ इमेज प्रदान करते हैं। Motorola Edge 50 Fusion की इमेज हल्की शार्प हो सकती है और बेहतर डायनेमिक रेंज देती है।

विजेता: टाई

लोलाइट

Before image
Realme P2 Pro
After image
Motorola Edge 50 Fusion

Realme P2 Pro लो-लाइट फोटोग्राफी में बेहतर है, बिना नाइट मोड के भी, कम ग्रेन और अधिक डिटेल उत्पन्न करता है। इसके विपरीत, Motorola Edge 50 Fusion में लाइट का अधिक प्रभाव दिखता है।

विजेता: Realme P2 Pro

नाइट मोड

Before image
Realme P2 Pro
After image
Motorola Edge 50 Fusion

Realme P2 Pro का नाइट मोड इमेज सामान्य रूप से बिना मोड के ली गई तस्वीरों की तरह दिखाई देती हैं। वहीं, Motorola Edge 50 Fusion नाइट मोड में बेहतर परफॉर्मेंस करता है और यह ग्रेन व लाइट फ्लेयर को कम करता है, जिसके साथ यह शार्प इमेज प्रोवाइड करता है।

विजेता: Motorola Edge 50 Fusion

फैसला

मोटोरोला एज 50 फ्यूजन और रियलमी पी2 प्रो के कैमरे की तुलना यहीं समाप्त होती है। आगे हमने विभिन्न मोड्स में इन स्मार्टफोन की टेस्टिंग की और इस आधार पर इनके परफॉर्मेंस पर एक नजर डाली है:

कैमरा मोड्स विजेता
डेलाइट Motorola Edge 50 Fusion
अल्ट्रावाइड Motorola Edge 50 Fusion
पोर्टेट Motorola Edge 50 Fusion
सेल्फी Realme P2 Pro
लो लाइट Realme P2 Pro
नाइट मोड Motorola Edge 50 Fusion

मोटोरोला एज 50 फ्यूजन अपने वाइब्रेंट कलर रिप्रोडक्शन, बेहतर डायनामिक रेंज और शार्प डिटेल्स की बदौलत दिन के उजाले, अल्ट्रावाइड, पोर्ट्रेट और नाइट मोड में लगातार Realme P2 Pro से बेहतर परफॉर्मेंस करता है। हालांकि, Realme P2 Pro कम रोशनी वाली फोटोग्राफी में बेहतर है, जो कम ग्रेननेस के साथ स्पष्ट तस्वीरें क्लिक करता है। दोनों डिवाइस के बीच सेल्फी परफॉरमेंस समान रूप से मेल खाती है। कुल मिलाकर मोटोरोला एज 50 फ्यूजन ज्यादा मजबूत दावेदार के रूप में दिखाई देता है।

The post Realme P2 Pro vs Motorola Edge 50 Fusion कैमरा कंपैरिजन: जानें कौन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p2-pro-vs-motorola-edge-50-fusion-camera-compare/feed/ 0
Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें बेस्ट ऑप्शन https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-realme-p2-pro-performance-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-realme-p2-pro-performance-comparison-in-hindi/#respond Wed, 16 Oct 2024 11:45:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=156839 हाल ही में Lava Agni 3 मार्केट में लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन को इसके अनोखे सेकंडरी डिस्प्ले डिजाइन के चलते काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि भले ही किसी भी डिवाइस का लुक कितना ही अच्छा क्यों न हो लेकिन इस्तेमाल करने की बात आती है तो ग्राहक फोन के परफॉर्मेंस […]

The post Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें बेस्ट ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल ही में Lava Agni 3 मार्केट में लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन को इसके अनोखे सेकंडरी डिस्प्ले डिजाइन के चलते काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि भले ही किसी भी डिवाइस का लुक कितना ही अच्छा क्यों न हो लेकिन इस्तेमाल करने की बात आती है तो ग्राहक फोन के परफॉर्मेंस पर ध्यान जरूर देते हैं। इसलिए, इस आर्टिकल में हम Lava Agni 3 और Realme P2 Pro की तुलना करते हुए कई आधार पर इनका रिव्यू करेंगे। जिससे आपको यह पता चलेगा कि कौन सा फोन बेहतर है।

फोंस की कीमत

Lava Agni 3 Realme P2 Pro
8GB+128GB: 20,999 रुपये 8GB+128GB: 21,999 रुपये
8GB+256GB:  24,999 रुपये 8GB+256GB: 27,999 रुपये
8GB+256GB: 30,999 रुपये

Geekbench

Lava Agni 3 (L) vs Realme P2 Pro (R)

Geekbench बेंचमार्क स्मार्टफोन की CPU परफॉर्मेंस का जानने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। यह चिपसेट द्वारा प्रदान की गई सिंगल-कोर और मल्टी-कोर स्कोर देता है। जहां सिंगल-कोर रोजमर्रा के कार्यों जैसे वेब ब्राउजजिंग और ऐप लोडिंग को मापता है। वहीं, मल्टी-कोर टेस्ट हैवी कार्यों जैसे गेमिंग, वीडियो संपादन, और फोटो एडिटिंग पर ध्यान देता है। अगर स्कोर देंखे तो, Agni 3 ने P2 प्रो को सिंगल-कोर और मल्टी-कोर दोनों टेस्ट में हराया है इसलिए लावा के फोन का बेहतर माना जाएगा।

Lava Agni 3 Realme P2 Pro
Single-core score: 1041 Single-core score: 866
Multi-core score: 3239 Multi-core score: 2930


वीनर : Lava Agni 3

AnTuTu

स्मार्टफोन के पूरे परफॉर्मेंस को मापने के लिए AnTuTu बेंचमार्क का उपयोग किया जाता है, जो CPU, GPU, मेमोरी और यूजर अनुभव जैसे विभिन्न पहलुओं का परीक्षण करता है। यह प्रत्येक श्रेणी को अलग-अलग स्कोर प्रदान करता है और उन्हें मिलाकर एक ओवरआल स्कोर देता है।

Lava Agni 3 (L) vs Realme P2 Pro (R)

Agni 3 में MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट है, वहीं Realme P2 Pro को Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित किया गया है। जैसा कि आप देख सकते हैं, इन दोनों हैंडसेट्स के AnTuTu स्कोर यह दिखाते हैं कि सम्पूर्ण परफॉर्मेंस के मामले में ये फोन काफी बेहतर हैं। हालांकि, अग्नि 3 यहां थोड़ा सा बढ़त बनाता है, लेकिन यह कहना उचित होगा कि इन फोन्स द्वारा प्रदान किया गया परफॉर्मेंस समान है।

Lava Agni 3 Realme P2 Pro
AnTuTu score: 676483 AnTuTu score: 670441


वीनर : Lava Agni 3

CPU थ्रॉटल

Lava Agni 3 (L) vs Realme P2 Pro (R)

CPU थ्रॉटल टेस्ट यह जांचने का एक शानदार तरीका है कि, फोन का चिपसेट भारी दबाव में भी कैसे प्रदर्शन करता है। हमने दोनों फोनों को उनके थर्मल लिमिट्स तक पहुँचाने और स्थायी प्रदर्शन को संभालने के लिए Burnout बेंचमार्क ऐप का उपयोग किया है। इस टेस्ट में भी इन फोंस द्वारा प्रदान किया गया प्रदर्शन काफी समान था। हालांकि, इस टेस्ट के अनुसार, Realme P2 Pro ने भारी लोड में भी थोड़ा बेहतर किया है।

Lava Agni 3 Realme P2 Pro
Burnout score: 74.6 percent Burnout score: 76.4 percent


वीनर : Realme P2 Pro

गेमिंग टेस्ट

गेमिंग टेस्ट के लिए, हमने दोनों फोनों को 30-30 मिनट तक BGMI, Real Racing 3 और COD: Mobile खेलकर उनकी थर्मल प्रदर्शन और FPS को मापने के लिए टेस्ट किया है। आप इसे टेबल में देख सकते हैं:

Games Graphical settings Lava Agni 3 Realme P2 Pro
COD: Mobile High graphics + Max frames 54.6 FPS average 49.24 FPS average
Real Racing 3 Standard 107.55 FPS average 56.41 FPS average
BGMI HDR/Ultra HDR graphics + Ultra frames 36.12 FPS average 35.7 FPS average

जब FPS की तुलना की जाती है, तो लावा अग्नि 3 हर गेम में रियलमी P2 प्रो को हरा देता है। इससे साफ़ हो जाता है कि, लावा हैंडसेट को बेहतर गेमिंग प्रदर्शन के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।

Temperature increase in Celsius 
COD: Mobile Real Racing 3 BGMI 
Lava Agni 3 7.5 degrees 5.6 degrees 7.9 degrees
Realme P2 Pro 5.3 degrees 5.7 degrees 7.9 degrees

थर्मल प्रबंधन के मामले में रियलमी P2 प्रो ने COD: Mobile में लावा हैंडसेट को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन अग्नि 3 ने Real Racing 3 में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल मिलाकर, यह कहना गलत नहीं होगा कि थर्मल प्रबंधन के मामले में दोनों हैंडसेट्स समान हैं, लेकिन चूंकि अग्नि 3 अधिक फ्रेम्स प्रति सेकंड प्रदान कर रहा है, इसलिए गेमिंग परफॉर्मेंस के मामले में इसे बढ़त प्राप्त है।

वीनर: Lava Agni 3

निष्कर्ष

Lava Agni 3 और Realme P2 Pro में लगभग एक बराबर की टक्कर हैं, जो कई बेंचमार्क टेस्ट में एक-दूसरे के करीब हैं। हालांकि, सस्ती कीमत होने के बावजूद, Agni 3 ने इन प्रमुख मापदंडों में से अधिकांश में Realme हैंडसेट को पछाड़ दिया है। इसका मतलब है कि अगर आप Agni 3 और P2 प्रो के बीच बेहतर परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो Lava हैंडसेट चुनना आपके लिए बेहतर रहेगा।

 इन स्मार्टफोंस की टेस्टिंग उज्ज्वल शर्मा और आदित्य पांडे ने की है।

The post Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro परफॉर्मेंस कंपैरिजन, जानें बेस्ट ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-3-vs-realme-p2-pro-performance-comparison-in-hindi/feed/ 0
Realme P2 Pro vs Motorola Edge 50 Fusion बैटरी तुलना: जानें कौन है बेहतर https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p2-pro-vs-motorola-edge-50-fusion-battery-comparison-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p2-pro-vs-motorola-edge-50-fusion-battery-comparison-hindi/#respond Wed, 16 Oct 2024 10:34:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=156818 Realme P2 Pro (रिव्यू) में 5,200mAh की बैटरी है जो कि Motorola Edge 50 Fusion (रिव्यू) की तुलना में थोड़ी बड़ी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि Realme का स्मार्टफोन लंबी बैटरी लाइफ देगा क्योंकि यह सब इस पर निर्भर करता है कि कौन सा फोन बेहतर तरीके से ऑप्टिमाइज किया गया है। […]

The post Realme P2 Pro vs Motorola Edge 50 Fusion बैटरी तुलना: जानें कौन है बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme P2 Pro (रिव्यू) में 5,200mAh की बैटरी है जो कि Motorola Edge 50 Fusion (रिव्यू) की तुलना में थोड़ी बड़ी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि Realme का स्मार्टफोन लंबी बैटरी लाइफ देगा क्योंकि यह सब इस पर निर्भर करता है कि कौन सा फोन बेहतर तरीके से ऑप्टिमाइज किया गया है। कभी-कभी, अच्छी ऑप्टिमाइजेशन वाला फोन छोटी बैटरी के बावजूद बेहतर बैटरी लाइफ प्रदान करता है। चलिए देखते हैं कि बैटरी परफॉर्मेंस के मामले में कौन सा फोन बेहतर है। उससे पहले आपको बता दें कि दोनों डिवाइस एक ही Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट से लैस हैं और दोनों में 12GB तक की रैम है।

पीसीमार्केट बैटरी टेस्ट

PCMark एक बेंचमार्क ऐप है जो स्मार्टफोन की बैटरी परफॉर्मेंस की टेस्टिंग करता है। टेस्ट रन करने के लिए हमने दोनों डिवाइस Realme P2 Pro और Motorola Edge 50 Fusion को 100 प्रतिशत चार्ज किया और उनकी ब्राइटनेस 80 प्रतिशत और वॉल्यूम 50 प्रतिशत पर सेट कर टेस्ट की।

Realme P2 Pro (बाएं) Motorola Edge 50 Fusion (दाएं)

Realme P2 Pro ने पीसीमार्क टेस्ट में 10 घंटे और 25 मिनट तक का स्कोर प्राप्त किया, जबकि Motorola Edge 50 Fusion ने 9 घंटे और 53 मिनट तक बैटरी लाइफ हासिल की। इससे पता चलता है कि Realme स्मार्टफोन बेहतर बैटरी मैनेजमेंट प्रदान करता है।

विजेता: Realme P2 Pro

वीडियो स्ट्रीमिंग

टेस्ट Realme P2 Pro बैटरी ड्रॉप Motorola Edge 50 Fusion बैटरी ड्रॉप
30-मिनट यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग 4 प्रतिशत (280mAh) 4 प्रतिशत (200mAh)

 

इसके बाद हमने 30 मिनट की YouTube वीडियो स्ट्रीमिंग के साथ दोनों डिवाइस का टेस्ट किया, जहां वीडियो का रिजोल्यूशन 1080p पर सेट था और डिवाइस की ब्राइटनेस और वॉल्यूम 50 प्रतिशत पर थी। टेस्ट में दोनों स्मार्टफोन में 4 प्रतिशत बैटरी की गिरावट देखी गई। हालांकि, कुल मिलाकर, मोटोरोला एज 50 फ्यूजन ने कम बैटरी खपत 200mAh थी जबकि रियलमी पी2 प्रो में 280mAh की बैटरी खपत हुई।

विजेता: Motorola Edge 50 Fusion

गेमिंग

Realme P2 Pro गेमिंग के दौरान बेहतर बैटरी मैनेजमेंट करता है। हमने BGMI, Call of Duty, और Real Racing 3 गेम्स के साथ 30 मिनट का गेमिंग सत्र किया, जिसमें दोनों फोन की ब्राइटनेस, फ्रेम रेट, और वॉल्यूम समान सेटिंग्स पर थी।

Test Realme P2 Pro Motorola Edge 50 Fusion
BGMI 8 percent (416mAh) 9 percent (450mAh)
COD 6 percent (312mAh) 9 percent (450mAh)
Real Racing 3 6 percent (312mAh) 8 percent (400mAh)

टेस्ट के दौरान Motorola Edge 50 Fusion की बैटरी 26 प्रतिशत तक गिरी, जबकि Realme P2 Pro की बैटरी केवल 20 प्रतिशत कम हुई।

विजेता: Realme P2 Pro

चार्जिंग टेस्ट

दोनों स्मार्टफोन के साथ एक कंपेटिबल चार्जर आता है। Realme P2 Pro 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि Motorola Edge 50 Fusion 68W चार्जिंग सपोर्ट करता है।

टेस्ट Realme P2 Pro Motorola Edge 50 Fusion
चार्जिंग टाइम (20-100 प्रतिशत) 36 मिनट्स 36 मिनट्स

Realme P2 Pro को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 36 मिनट लगे, जबकि Edge 50 Fusion को इसी काम के लिए 54 मिनट का समय लगा। हालांकि, मोटोरोला स्मार्टफोन के सेटिंग मेन्यू में चार्ज बूस्ट फीचर को इनेबल करके यह Realme डिवाइस की तरह ही 36 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।

विजेता: टाई

फैसला

बैटरी परफॉर्मेंस में दोनों डिवाइस के बीच मामूली अंतर है। Motorola Edge 50 Fusion वीडियो स्ट्रीमिंग में बेहतर है और चार्जिंग स्पीड में Realme P2 Pro के बराबर है। दूसरी ओर Realme P2 Pro गेमिंग और PCMark बैटरी टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करता है। दोनों डिवाइस में आपको अच्छा बैटरी बैकअप मिलेगा, इसलिए आप दोनों में से किसी को भी चुन सकते हैं।

प्राइस की बात करें तो Realme P2 Pro की कीमत भारत में 21,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि Motorola Edge 50 Fusion के बेस 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।

The post Realme P2 Pro vs Motorola Edge 50 Fusion बैटरी तुलना: जानें कौन है बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p2-pro-vs-motorola-edge-50-fusion-battery-comparison-hindi/feed/ 0
Realme P2 Pro Vs OnePlus Nord CE4 कैमरा कंपैरिजन: जानें कौन है बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/camera-comparison-realme-p2-pro-vs-oneplus-nord-ce4/ https://www.91mobiles.com/hindi/camera-comparison-realme-p2-pro-vs-oneplus-nord-ce4/#respond Tue, 15 Oct 2024 10:25:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=156662 Realme P2 Pro और OnePlus Nord CE4 प्रोसेसर परफॉर्मेंस और बैटरी स्पेसिफिकेशन्स के मामले में अलग-अलग हैं, लेकिन कैमरे के मामले में ये दोनों स्मार्टफोन लगभग एक जैसे हैं। दोनों स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का रियर कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। वहीं, दोनों में मैक्रो फोटोग्राफी का फीचर नहीं है, […]

The post Realme P2 Pro Vs OnePlus Nord CE4 कैमरा कंपैरिजन: जानें कौन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme P2 Pro और OnePlus Nord CE4 प्रोसेसर परफॉर्मेंस और बैटरी स्पेसिफिकेशन्स के मामले में अलग-अलग हैं, लेकिन कैमरे के मामले में ये दोनों स्मार्टफोन लगभग एक जैसे हैं। दोनों स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का रियर कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। वहीं, दोनों में मैक्रो फोटोग्राफी का फीचर नहीं है, जो नए Motorola Edge 50-सीरीज स्मार्टफोन्स में उपलब्ध है।

हालांकि, कैमरा स्पेक्स में कुछ अंतर भी है। जैसे कि Realme P2 Pro में 32MP का फ्रंट कैमरा है, जो OnePlus Nord CE4 (16MP फ्रंट कैमरा) की तुलना में ज्यादा मेगापिक्सल प्रदान करता है। आइए आगे जानते हैं हमारे रियल लाइफ कैमरा टेस्ट में दोनों फोन्स में से कौनसा डिवाइस बेस्ट है।

डेलाइट फोटोग्राफी

पहली नजर में दोनों स्मार्टफोन्स से ली गई डेलाइट तस्वीरों अच्छी डायनेमिक रेंज के साथ दिखाई देती हैं। Nord CE4 डिफॉल्ट रूप से एक वाइड फील्ड-ऑफ-व्यू प्रदान करता है, जिससे एक ही स्थान से फोटो लेने पर अधिक क्षेत्र कवर होता है।

Before image
Realme P2 Pro
After image
OnePlus Nord CE4

कलर के हिसाब से Nord CE4 की तस्वीरों में अधिक कंट्रास्ट दिखाई देता है, लेकिन यह सही रेड शेड्स का पता लगाने में संघर्ष करना पड़ता है। Realme P2 Pro की तस्वीर ब्राइट और देखने में अधिक आकर्षक है।

हालांकि, दोनों स्मार्टफोन डिटेल्स को स्मूथ कर देते हैं ताकि इमेज नॉइस को कम किया जा सके। अगर आप किसी विशेष स्पॉट को हाइलाइट करने के लिए इमेज को क्रॉप करते हैं, तो आउटपुट में अपेक्षित डिटेल्स की कमी दिखाई देती है। लेकिन, अगर आप कैप्चर फोटो को सीधा कहीं पोस्ट करते हैं तो आपको रिजल्ट अच्छा मिलेगा।

एक और चीज ध्यान देने योग्य है कि दोनों इमेज लाइट के खिलाफ कैप्चर की गई थीं। इस स्थिति में Nord CE4 एक्सपोजर को नियंत्रित करने में थोड़ा बेहतर काम करता है। लेकिन Realme P2 Pro की तुलना में इसके कलर काफी डल दिखाई देते हैं।

विजेता: Realme P2 Pro

अल्ट्रा-वाइड फोटोग्राफी

दोनों स्मार्टफोन से एक ही दृश्य को अल्ट्रा-वाइड कैमरा से कैप्चर करने पर एक जैसे कलर निकलकर आए। इसका मतलब यह भी है कि Realme P2 Pro आसमान से आने वाली अधिक एक्सपोजर को कम करने में संघर्ष करता है, जबकि Nord CE4 की इमेज में शाइन की कमी है।

Before image
Realme P2 Pro
After image
OnePlus Nord CE4

विशेष रूप से Nord CE4 द्वारा कैप्चर की गई डिटेल्स P2 Pro की अल्ट्रा-वाइड शॉट्स की तुलना में अधिक स्पष्ट हैं, विशेषकर फुटपाथ पर। हालांकि, Realme P2 Pro के आकर्षक कलर कैप्चर करना मुझे ज्यादा पसंद आया।

अगर आप Nord CE4 की डिटेल्स के पक्ष में जाना चाहते हैं, तो वह भी पूरी तरह से ठीक है। इस स्थिति में मैं इस मामले में दोनों फोन्स को एक जैसा मानता हूं।

विजेता: टाई

पोर्टेट फोटोग्राफी

Realme P2 Pro और OnePlus Nord CE4 पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए प्राइमरी कैमरा का उपयोग करते हैं। लेकिन उम्मीद है कि दोनों ब्रांड Motorola और Lava जैसे ब्रांडों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए 25,000 रुपये के तहत एक अतिरिक्त टेलीफोटो कैमरा देना शुरू कर सकते हैं।

Before image
Realme P2 Pro
After image
OnePlus Nord CE4

Realme P2 Pro की इमेज ब्राइट और वाइब्रेंट बनी रहती है, हालांकि स्मार्टफोन फेस की डिटेल्स को एक एंटी-ब्लेमिश इफेक्ट के साथ छिपा देता है। यह कुछ यूजर्स को आकर्षक लग सकता है, लेकिन मुझे प्राकृतिक डिटेल कैप्चर करना और पोस्ट-प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान अनचाहे क्षेत्रों को एडिट करना पसंद है। इसके विपरीत Nord CE4 फेस और हाथों के अधिक डिटेल्स कैप्चर करता है।

दोनों स्मार्टफोन्स एज डिटेक्शन का शानदार काम करते हैं। Nord CE4 का बोकेह सफेद धब्बों के फटने वाले प्रभाव के साथ थोड़ा अधिक आकर्षक लग सकता है। वहीं, OnePlus का स्मार्टफोन विषय की टी-शर्ट के रंग को भी सटीक रूप से पहचानता है।

विजेता: OnePlus Nord CE4

सेल्फी (पोर्टेट मोड के साथ)

पोर्ट्रेट मोड के साथ सेल्फी शॉट्स दोनों स्मार्टफोन्स से अच्छी आती हैं। Realme P2 Pro और Nord CE4 ने सॉफ्टवेयर ट्वीक के जरिए अच्छे बोकह इफेक्ट के साथ बैकग्राउंड और सब्जेक्ट के बीच अच्छी डेप्थ बनाने में कामयाब होते हैं।

Before image
Realme P2 Pro
After image
OnePlus Nord CE4

Realme P2 Pro डिफॉल्ट रूप से वाइडर फील्ड-ऑफ-व्यू प्रदान करता है, जो ग्रुप सेल्फी के लिए उपयोगी हो सकता है। इसका एज डिटेक्शन भी Nord CE4 की तुलना में बेहतर है। हालांकि, दोनों स्मार्टफोन्स में मेरे स्किन टोन का सही-सही पता लगाने में संघर्ष करते दिखाई दिए। भले ही सेल्फी सीधे धूप के नीचे न ली गई हो तब भी चेहरे पर एक अजीब सैचुरेशन दिखाई देती है।

जहां Nord CE4 चेहरे के अधिक डिटेल्स कैप्चर करता है, वहीं Realme P2 Pro का बोकेह अधिक प्राकृतिक दिखता है, और इसके कलर को पोस्ट-एडिटिंग में ट्वीक किया जा सकता है।

विजेता: Realme P2 Pro

लो-लाइट फोटोग्राफी

Nord CE4 द्वारा ली गई लो-लाइट तस्वीर फास्ट और बैलेंस दिखाई देती है क्योंकि यह डिफॉल्ट रूप से एक्सपोजर को बढ़ाता है। इसी कारण स्मार्टफोन अधिक रोशनी कैप्चर करता है और सॉफ्टवेयर ट्वीक बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। दूसरी ओर, Realme P2 Pro घर से आने वाली अधिक रोशनी को बैलेंस करने में संघर्ष करता है।

Before image
Realme P2 Pro
After image
OnePlus Nord CE4

यहां तक कि इसके रंग Nord CE4 के आउटपुट की तुलना में थोड़े फीके दिख सकते हैं। चूंकि दोनों स्मार्टफोन प्राइमरी कैमरा का उपयोग करते हैं, आप देखेंगे कि कलर साइंस वही है जो हमें दिन के समय की तस्वीरों में मिला था। Nord CE4 शेडो के साथ नाटकीय प्रभाव डालता है। अधिक रोशनी कैप्चर करने के लिए लंबी एक्सपोजर टाइम के कारण, इसकी इमेज में बैकग्राउंड में पोस्टर अधिक पढ़ने योग्य होते हैं।

विजेता: OnePlus Nord CE4

लो-लाइट (नाइट मोड के साथ)

Nord CE4 पर नाइट मोड एक्टिव करने के बाद अंतर लगभग पहचान पाना मुश्किल है। शेडो कम होने के अलावा, इसके कलर और डिटेल लगभग समान हैं।

Before image
Realme P2 Pro
After image
OnePlus Nord CE4

Realme P2 Pro के लो-लाइट शॉट्स नाइट मोड के एक्टिव होने पर अधिक बेलेंस दिखाई देते हैं। यह घर से आने वाली अधिक रोशनी को बेहतर तरीके से कंट्रोल करता है, जिससे इमेज अधिक ब्राइट और देखने में आकर्षक लगती है।

विजेता: Realme P2 Pro

फैसला

हमारी कैमरा तुलना के आधार पर Realme P2 Pro ने OnePlus Nord CE4 की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, आपको को यह ध्यान रखना चाहिए कि कुछ स्थितियों में, अंतर लगभग पहचान पाना मुश्किल था। इसलिए, अपनी व्यक्तिगत पसंदों, फीचर्स या अन्य विचारों के आधार पर किसी एक को चुनना पूरी तरह से सही होगा।

The post Realme P2 Pro Vs OnePlus Nord CE4 कैमरा कंपैरिजन: जानें कौन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/camera-comparison-realme-p2-pro-vs-oneplus-nord-ce4/feed/ 0
Realme P2 Pro Vs OnePlus Nord CE4 परफॉर्मेंस टेस्ट: जानें किसका पलड़ा भारी https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p2-pro-vs-oneplus-nord-ce-4-performance-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p2-pro-vs-oneplus-nord-ce-4-performance-comparison-in-hindi/#respond Mon, 14 Oct 2024 11:55:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=156509 Realme P2 Pro (रिव्यू) और OnePlus Nord CE4 (रिव्यू) बड़ी डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और पावरफुल प्रोसेसर के साथ परफॉरमेंस-ओरिएंटेड यूजर्स को टारगेट करते हैं। दोनों स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 7 सीरीज का क्वालकॉम चिपसेट है, लेकिन इसमें जेनरेशन में अंतर है। वहीं, प्राइस की बात करें तो Realme P2 Pro की कीमत 21,999 रुपये से […]

The post Realme P2 Pro Vs OnePlus Nord CE4 परफॉर्मेंस टेस्ट: जानें किसका पलड़ा भारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme P2 Pro (रिव्यू) और OnePlus Nord CE4 (रिव्यू) बड़ी डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और पावरफुल प्रोसेसर के साथ परफॉरमेंस-ओरिएंटेड यूजर्स को टारगेट करते हैं। दोनों स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 7 सीरीज का क्वालकॉम चिपसेट है, लेकिन इसमें जेनरेशन में अंतर है। वहीं, प्राइस की बात करें तो Realme P2 Pro की कीमत 21,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि Nord CE4 की कीमत 23,499 रुपये से शुरू होती है।

लेकिन, क्या कीमत और स्नैपड्रैगन जेनरेशन में अंतर का मतलब यह है कि स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 वाले वनप्लस नॉर्ड CE4 का परफॉर्मेंस स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 वाले Realme P2 Pro से बेहतर है? आइए आगे इस बारे में जानते हैं।

गीकबेंच

नए-जेन का स्नैपड्रैगन प्रोसेसर नॉर्ड CE4 ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस देता है। इसने Geekbench के सिंगल-कोर टेस्ट में अधिक स्कोर प्राप्त किया, जिससे यह संकेत मिलता है कि स्मार्टफोन बेसिक कार्यों जैसे ऐप लोडिंग और ब्राउजिंग को अच्छे से संभाल सकता है।

 

realme-p2pro-oneplusnordce4-performance-review
वहीं, Realme P2 Pro की तुलना में मल्टी-कोर टेस्ट में भी बेहतर स्कोर हासिल किया, हालांकि अंतर बहुत बड़ा नहीं था। मल्टी-कोर टेस्ट यह दिखाता है कि स्मार्टफोन जटिल कार्यों जैसे गेमिंग या मल्टी-टास्किंग को कितनी अच्छी तरह संभालता है।

विजेता: OnePlus Nord CE4

अंटूटू

Geekbench से अलग AnTuTu टेस्ट अन्य पैरामीटर जैसे GPU, मेमोरी परफॉर्मेंस, और इंटरफेस को चेक करता है। इस टेस्ट में भी Nord CE4 ने एक बार फिर Snapdragon 7s Gen 2 सपोर्ट वाले Realme P2 Pro की तुलना में ज्यादा स्कोर हासिल किया है। टेस्ट बताता है कि यह एक अधिक शक्तिशाली डिवाइस है।

realme-p2pro-oneplusnordce4-performance-review
टेस्टिंग के दौरान, Nord CE4 ने CPU और GPU के लिए काफी हाई स्कोर प्राप्त किया, जिससे Snapdragon 7 Gen 3 की श्रेष्ठता साबित होती है। वहीं, दोनों स्मार्टफोन UFS 3.1 स्टोरेज और LPDDR4x RAM से लैस हैं लेकिन फिर भी Realme P2 Pro ने बेहतर मेमोरी स्कोर प्राप्त करता है

विजेता: OnePlus Nord CE4

सीपीयू थ्रॉटल

CPU थ्रॉटलिंग टेस्टिंग के लिए हमने Play Store से Burnout ऐप को डाउनलोड किया। यह टेस्टिंग स्मार्टफोन के CPU परफॉर्मेंस का भारी लोड को चेक करता है।

इस टेस्टिंग में दोनों स्मार्टफोन्स ने भारी लोड में भरोसेमंद प्रदर्शन दिखाया। Realme P2 Pro ने अपने परफॉर्मेंस का 76.4 प्रतिशत बनाए रखा जो कि Nord CE4 से थोड़ा बेहतर था, जिसने 73.1 प्रतिशत को बनाए रखा। यह सुझाव देता है कि Realme P2 Pro तनाव के तहत प्रदर्शन बनाए रखने में आगे है। विशेष रूप से यह टेस्टिंग भी Nord CE4 को एक हाई कंप्यूटिंग स्कोर प्रदान करता है।realme-p2pro-oneplusnordce4-performance-review

विजेता: OnePlus Nord CE4

गेमिंग

गेमिंग टेस्ट के लिए हमने दोनों फोन्स पर तीन लोकप्रिय गेम्स (Call of Duty Mobile (COD), Real Racing 3, और Battlegrounds Mobile India) को खेला। यह गेम दोनों स्मार्टफोन्स पर 30 मिनट तक खेले। इस राउंड के लिए हम स्मार्टफोन के थर्मल मैनेजमेंट पर ध्यान दे रहे हैं।

यह उल्लेखनीय है कि Realme P2 Pro ने Nord CE4 की तुलना में थोड़ा बेहतर फ्रेम रेट प्रदान किया। इसके डिस्प्ले अनुभव को भी मैंने Nord CE4 की तुलना में अधिक पसंद किया। हालांकि, Realme P2 Pro गेमिंग के लिए अधिक विश्वसनीय साबित हुआ।

स्मार्टफोन्स Temp change after 30 minutes (degrees celsius)
BGMI Call of Duty Real Racing 3
Realme P2 Pro 7.9 5.3 5.7
OnePlus Nord CE4 8.1 9.3 6

 

विजेता: Realme P2 Pro

निष्कर्ष

हालांकि Nord CE4 ने हमारे बेंचमार्क टेस्टिंग में बढ़त हासिल की और गेमिंग राउंड में Realme P2 Pro ने बेहतर प्रदर्शन प्राप्त किया। वहीं, दोनों स्मार्टफोन्स दो साल के प्रमुख Android अपडेट्स और तीन साल की सुरक्षा का वादा करते हैं। रोजमर्रा के उपयोग और हल्के गेमिंग के लिए, Nord CE4 एक शानदार ऑप्शन है क्योंकि इसमें पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप्स कम हैं, जिससे कुल सॉफ्टवेयर अनुभव और अच्छा हो जाता है।

 

The post Realme P2 Pro Vs OnePlus Nord CE4 परफॉर्मेंस टेस्ट: जानें किसका पलड़ा भारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p2-pro-vs-oneplus-nord-ce-4-performance-comparison-in-hindi/feed/ 0
Realme P2 Pro बनाम Motorola Edge 50 Fusion कैमरा कंपैरिजन: कौन सा फोन देता है उम्दा कैमरा एक्सपीरियंस https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p2-pro-vs-motorola-edge-50-fusion-camera-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p2-pro-vs-motorola-edge-50-fusion-camera-comparison-in-hindi/#respond Mon, 14 Oct 2024 11:09:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=156483 इन दोनों डिवाइस में से किस फोन का कैमरा द्वारा कमाल करता यह आप आगे लिखे कैमरा कंपैरिजन को पढ़कर तथा इमेज सैंपल को देखकर जान सकते हैं।

The post Realme P2 Pro बनाम Motorola Edge 50 Fusion कैमरा कंपैरिजन: कौन सा फोन देता है उम्दा कैमरा एक्सपीरियंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

 

Realme P2 Pro (रिव्यू) और Motorola Edge 50 Fusion (रिव्यू) दोनों में 50MP प्राइमरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इन दोनों स्मार्टफोन में अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है, Edge 50 Fusion में 13 मेगापिक्सल लेंस है, जबकि P2 Pro में यह 8 मेगापिक्सल सेंसर है। Motorola स्मार्टफोन का अल्ट्रावाइड लेंस मैक्रो शूटर के रूप में भी काम करता है। सेल्फी के लिए, दोनों स्मार्टफोन 32MP का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं। इन दोनों डिवाइस में से किस फोन का कैमरा द्वारा कमाल करता यह आप आगे लिखे कैमरा कंपैरिजन को पढ़कर तथा इमेज सैंपल को देखकर जान सकते हैं।

Daylight

Before image
Realme P2 Pro
After image
Motorola Edge 50 Fusion

Realme P2 Pro वार्म टोन के साथ तस्वीरें कैप्चर करता है, जिसमें रंग काफी हद तक नेचुरल दिखते हैं। हालांकि, कैप्चर की गई फोटोज़ में हमें डिटेल्स की कुछ कम महसूस हुई है। इसके विपरीत, Motorola Edge 50 Fusion इस मामले में बेहतर है, जो ओवरसैचुरेटेड रंगों के साथ अधिक फोटोज़ को अधिक आकर्षक बनाता है। ये सोशल मीडिया रेडी फोटोग्राफ्स है जिन्हें बिना एडिटिंग के ही इंटरनेट पर पोस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, Motorola स्मार्टफोन बेहतर डायनेमिक रेंज के साथ अपने रियलमी पी2 प्रो से आगे निकल जाता है।

विजेता : Motorola Edge 50 Fusion

Ultrawide

Before image
Realme P2 Pro
After image
Motorola Edge 50 Fusion

Motorola Edge 50 Fusion का अल्ट्रावाइड लेंस भी प्राइमरी सेंसर वाले कलर साइंस पर ही प्रोसेस करता है जिसके चलते फोटोज़ में अधिक डिटेल कैद होती है तथा फोटोग्राफी में कलर्स भी शानदार कैप्चर होते हैं। इसका 13MP लार्ज सेंसर Realme P2 Pro के 8MP लेंस की तुलना में शार्प इमेज बनाता है, जबकि Realme P2 Pro में फ्रेम के चारों ओर कुछ अनियमितता देखी जा सकती है।

विजेता : Motorola Edge 50 Fusion

Portrait

Before image
Realme P2 Pro
After image
Motorola Edge 50 Fusion

Realme P2 Pro पोर्ट्रेट्स के मामले में भी औसत प्रदर्शन करता है। इसका 50MP प्राइमरी कैमरा कंप्यूटेशनल टेक्नोलॉजी का उपयोग करके फोरग्राउंड और बैकग्राउंड को अलग करता है। इसका असर ​फोटो डिटेल्स पर भी पड़ता है तथा यह कमजोर एज डिटेक्शन के साथ प्रभावहीन तस्वीरें खींचता है। हालांकि, यहां स्कीन कलर्स काफी सटीक आए हैं। दूसरी ओर, Motorola Edge 50 Fusion अपेक्षाकृत शार्प पोर्ट्रेट्स कैप्चर करता है, इसमें सब्जेक्ट की ऐज़ेज काफी सही तरीके से कैप्चर होती है। रंग/स्कीन टोन बेहद सटीक नहीं हैं लेकिन फिर भी फोटोज़ काफी अटरेक्टिव आती हैं, इसी के चलते तस्वीरें प्रतिद्वंद्वी रियलमी पी2 प्रो की तुलना में बेहतर दिखती हैं।

विजेता : Motorola Edge 50 Fusion

Selfie

Before image
Realme P2 Pro
After image
Motorola Edge 50 Fusion

दोनों स्मार्टफोन की सेल्फी परफॉर्मेंस लगभग समान है। दोनों में 32MP फ्रंट कैमरा दिया है, जो समान डिटेल और कलर एक्यूरेसी के साथ इमेज कैप्चर करता है। करीब से देखने पर Motorola Edge 50 Fusion की तस्वीरें इसके प्रतिद्वंद्वी की तुलना में थोड़ी शार्प दिखाई दे सकती हैं। इसके अलावा Motorola स्मार्टफोन में डायनामिक रेंज कुछ बेहतर दिखती है, हालांकि यह काफी मामूली अंतर है। अंततः, दोनों डिवाइस अपने फ्रंट कैमरा से उच्च-गुणवत्ता वाली सेल्फी कैप्चर करने में उम्दा हैं।

विजेता : एक समान

Lowlight

Before image
Realme P2 Pro
After image
Motorola Edge 50 Fusion

Realme P2 Pro लो-लाइट फोटोग्राफी में बेहतरीन प्रदर्शन करता है, यहां तक कि बिना नाइट मोड के भी इस फोन से खींची गई फोटोज़ में कम ग्रेन और अधिक डिटेल वाली आई हैं। ये Motorola Edge 50 Fusion से बेहतर लगती हैं। इसके विपरीत, Motorola स्मार्टफोन में लाइट ब्लीडिंग का असर ज्यादा दिखाई देता है, ऊपर लगी फोटो में फ्रेम के दाईं ओर मौजूद साइनबोर्ड पर आप इसका असर देख सकते हैं।

विजेता : Realme P2 Pro

Night mode

Before image
Realme P2 Pro
After image
Motorola Edge 50 Fusion

Realme P2 Pro से खींची गई लो-लाइट इमेज ‘नाइट मोड ऑन’ और ‘नाइट मोड ऑफ’ दोनों ही मोड्स में लगभग एक जैसी दिखती हैं। इसके विपरीत Motorola Edge 50 Fusion नाइट मोड ऑन करने फोन फोटोज़ में काफी सुधार देखने को मिलता है। इनमें ग्रेन कम कैप्चर हुए हैं, आप साइनबोर्ड के आसपास लाइट फ्लेयर को देख सकते हैं तो इस मोड में कम हो जाती है। वहीं, Edge 50 Fusion बेहतर डायनामिक रेंज के साथ बेहतर प्रदर्शन करता है, इससे शार्पर और अधिक डिटेल्ड इमेज कैप्चर करने में सहायता मिलती है जो रियमली पी2 प्रो से ज्यादा सही आती हैं।

विजेता : Motorola Edge 50 Fusion

Verdict

Motorola Edge 50 Fusion और Realme P2 Pro के इमेज सैंपल आप ऊपर देख चुके हैं। इस कैमरा कंपैरिजन में कौन सा फोन कहां पर आगे निकला है, यह आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।

सीन विजेता
Daylight Motorola Edge 50 Fusion
Ultrawide Motorola Edge 50 Fusion
Portrait Motorola Edge 50 Fusion
Selfie Realme P2 Pro
Lowlight Realme P2 Pro
Night mode Motorola Edge 50 Fusion

 

Motorola Edge 50 Fusion इसके वाइब्रेंट कलर प्रोडक्शन, बेहतर डायनेमिक रेंज और शार्प डिटेल के कारण डे लाइट, अल्ट्रावाइड, पोर्ट्रेट और नाइट मोड में लगातार Realme P2 Pro से बेहतर प्रदर्शन करता है। हालांकि, Realme P2 Pro लो-लाइट फोटोग्राफी में बेहतर है, जो कम ग्रेन के साथ साफ तस्वीर प्रदान करता है। सेल्फी परफॉर्मेंस दोनों डिवाइस में समान हैं। कुल मिलाकर, Motorola Edge 50 Fusion अधिकांश परिदृश्यों के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरता है। इसके अल्ट्रावाइड लेंस में मिलने वाले मैक्रो मोड के चलते इसे ​Realme स्मार्टफोन की तुलना में अधिक मल्टीफंक्शनल कैमरा फोन कहा जाएगा।

मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन स्मार्टफोन रियलमी पी2 प्रो की तुलना में 2,000 रुपये में महंगा है जिसके 8GB RAM वाले बेस वेरिएंट को 21,999 में खरीदा जा सकता है।

The post Realme P2 Pro बनाम Motorola Edge 50 Fusion कैमरा कंपैरिजन: कौन सा फोन देता है उम्दा कैमरा एक्सपीरियंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p2-pro-vs-motorola-edge-50-fusion-camera-comparison-in-hindi/feed/ 0
Realme P2 Pro वर्सेस Motorola Edge 50 Fusion बैटरी कंपैरिजन, देखें कौन देगा ज्यादा बैकअप https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p2-pro-vs-motorola-edge-50-fusion-battery-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p2-pro-vs-motorola-edge-50-fusion-battery-comparison-in-hindi/#respond Mon, 23 Sep 2024 12:04:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=154502 1 हजार रुपये कम में बैटरी भी बड़ी मिल जाती है और चार्जिंग तकनीक भी अधिक फास्ट मिलती है।

The post Realme P2 Pro वर्सेस Motorola Edge 50 Fusion बैटरी कंपैरिजन, देखें कौन देगा ज्यादा बैकअप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हर कोई चाहता है कि उसका स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने के बाद पूरा दिन आराम से निकाल दे। वहीं अगर चार्जिंग की जरूरत भी पड़े तो कुछ ही मिनटों में वह इतना चार्ज हो जाए कि बार-बार चार्जिंग की टेंशन ही ना रहे। 25 हजार के बजट में दो मोबाइल फोन ऐसे हैं जो इन्हीं सुविधाओं का अहसास कराएंगे। हम बात कर रहे हैं Realme P2 Pro और Motorola Edge 50 Fusion की। आप आप इन दोनों की बैटरी परफॉर्मेेंस और कंपैरिजन पढ़ पाएंगे।

बैटरी कंपैरिजन

बैटरी पावर

Realme P2 Pro Motorola Edge 50 Fusion
बैटरी 5,200mAh 5,000mAh
पीसीमार्क बैटरी 10 घंटे 25 मिनट 9 घंटे 53 मिनट
चार्जिंग तकनीक 80W 68W
चार्जिंग टाइम (20%-100%) 36 मिनट 36 मिनट

पीसीमार्क बैटरी टेस्ट

रियलमी पी2 प्रो स्मार्टफोन में 5,200एमएएच बैटरी दी गई है तथा मोटोरोेला ऐज 50 फ्यूजन स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स द्वारा किए गए पीसीमार्क बैटरी टेस्ट में रियलमी मोबाइल ने जहां 10 घंटे और 25 मिनट का स्कोर अचीव किया है वहीं मोटोरोला स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस 9 घंटे और 53 मिनट की रही है।

गौरतलब है कि पीसीमार्क बैटरी टेस्ट के दौरान हमने दोनों स्मार्टफोंस की ब्राइटनेस को 80 प्रतिशत से उपर कर दिया था ऐप को पूरी तरह से मोबाइल का unrestricted access भी दे दिया था।

विजेता : Realme P2 Pro

फास्ट चार्जिंग टेस्ट

रियलमी पी2 प्रो में 80वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक दी गई है तथा मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन 68वॉट टर्बोपावर टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स ने अपनी टेस्टिंग के दौरान दोनों स्मार्टफोन की बैटरी को 20 प्रतिशत होने का इंतजार किया और फिर उन्हें चार्जिंग पर लगाकर चेक किया कि 20% से फुल 100% चार्ज होने के कितनी देर लगी है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि टेस्ट के दौरान इन दोनों मोबाइल्स को 20% से 100% चार्ज होने में 36 मिनट का समय लगा। दोनों की बैटरी और चार्जिंग तकनीक अलग होने पर भी इनका चार्जिंग टाइम लगभग एक जैसा ही रहा।

विजेता : दोनों एक समान

बैटरी ड्रॉप टेस्ट

फोन बैटरी चार्ज तो तेजी से होती है लेकिन जब खपत भी उतनी ही तेजी से हो, तो फास्ट चार्जिंग समझो बेकार है। रियलमी पी2 प्रो और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन में से किसकी बैटरी जल्दी कम होती है यह जानने के हमने इनमें ऑनलाइन यूट्यूब चलाकर उसमें 30 मिनट तक 4के वीडियो देखी। इस दौरान ब्राइटनेस और वॉल्यूम 50% रखी गई तथा दोनों की बैटरी 4 प्रतिशत घटी।

बैटरी ड्रॉप टेस्ट (30 मिनट) Realme P2 Pro Motorola Edge 50 Fusion
YouTube 4K Video 4% 4%
BGMI Game 8% 9%
COD : Mobile 6% 9%

दोनों फोंस में 30 मिनट तक ऑनलाइन गेम खेले गए। 91मोबाइल्स की टीम ने इनमें बीजीएमआई को खेला तो Realme P2 Pro की बैटरी 8% तथा Motorola Edge 50 Fusion की बैटरी 9% कम हो गई। इसी तरह सीओडी मोबाइल गेम में रियलमी की बैटरी 6% तथा मोटोरोला की बैटरी 9% घटी

विजेता : Realme P2 Pro

स्पेसिफिकेशन्स कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स realme P2 Pro Motorola Edge 50 Fusion
डिस्प्ले 6.7″ FHD+ 120Hz Curved AMOLED 6.67″ FHD+ 144Hz pOLED Endless Edge
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
ऑपरेटिंग सिस्टम realme UI 5.0 + Android 14 My UX + Android 14
मेमोरी 12GB RAM + 512GB Storage 12GB RAM + 256GB Storage
बैक कैमरा 50MP Sony LYT600 (OIS) + 8MP Ultra-Wide 50MP Sony 700C (OIS) + 13MP Ultra-wide
फ्रंट कैमरा 32MP Selfie 32MP Selfie
बैटरी 5,500mAh Battery 5,000mAh Battery
चार्जिंग 80W FlashCharge 68W TurboPower
5जी क्षमता 6 5G Bands 12 5G Bands

प्राइस कंपैरिजन

Realme P2 Pro प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – 21,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB Storage – 24,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB Storage – 27,999 रुपये

रियलमी पी2 प्रो स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके 8जीबी रैम वाले मॉडल का प्राइस 21,999 रुपये है। इसी तरह 12जीबी रैम वाले 256जीबी मेमोरी वेरिंएट का रेट 24,999 रुपये तथा 512जीबी का रेट 27,999 रुपये है। इस फोन को Victory Gold और Speed Green कलर में खरीदा जा सकता है। रियलमी पी2 प्रो की अधिक जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

Motorola Edge 50 Fusion प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹22,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage = ₹24,999

मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये तथा 12जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 24,999 रुपये है। इस मोटोरोला मोबाइल को Marshmallow Blue, Hot Pink और Forest Blue कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की फुल डिटेल पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)

बैटरी कंपैरिजन का विजेता

8GB RAM और 128GB Memory वाला मॉडल देखें तो यह रियलमी पी2 प्रो का सस्ता है। 1 हजार रुपये कम में बैटरी भी बड़ी मिल जाती है और चार्जिंग तकनीक भी अधिक फास्ट मिलती है। 91मोबाइल्स द्वारा किए गए कंपैरिजन में Realme P2 Pro का पीसीमार्क बैटरी स्कोर ज्यादा आया है और बैटरी टेस्ट में भी यह मोबाइल Motorola Edge 50 Fusion को पीछे छोड़ता है।

इस बैटरी कंपैरिजन में रिलयमी पी2 प्रो खुद को मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन से बेहतर साबित करता है। इस फोन की 5,500mAh Battery और 80W FlashCharge यूजर्स को लंबा बैकअप देने का वायदा करती है और जरूरत के समय में तेजी से चार्ज भी हो जाती है।

The post Realme P2 Pro वर्सेस Motorola Edge 50 Fusion बैटरी कंपैरिजन, देखें कौन देगा ज्यादा बैकअप first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p2-pro-vs-motorola-edge-50-fusion-battery-comparison-in-hindi/feed/ 0
25 हजार से कम में कौन देगा पावरफुल प्रोसेसिंग, देखें Motorola Edge 50 Neo और Realme P2 Pro परफॉर्मेंस कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/25000-budget-phone-comparison-realme-p2-pro-and-motorola-edge-50-neo/ https://www.91mobiles.com/hindi/25000-budget-phone-comparison-realme-p2-pro-and-motorola-edge-50-neo/#respond Fri, 20 Sep 2024 08:25:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=154213 इनमें से कौन से मोबाइल फोन की प्रोेसेसिंग ज्यादा दमदार है, यह जानने के लिए हमने इनका परफॉर्मेंस कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 25 हजार से कम में कौन देगा पावरफुल प्रोसेसिंग, देखें Motorola Edge 50 Neo और Realme P2 Pro परफॉर्मेंस कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मोबाइल मार्केट में 20 हजार से 25 हजार की रेंज में इस महीने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। एक है Motorola Edge 50 Neo और दूसरा है Realme P2 Pro, ये दोनों फोन स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। अब इनमें से कौन से मोबाइल फोन की प्रोेसेसिंग ज्यादा दमदार है, यह जानने के लिए हमने इनका परफॉर्मेंस कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

परफॉर्मेंस का कंपैरिजन

सीपीयू और जीपीयू

प्रोसेसिंग पावर Motorola Edge 50 Neo Realme P2 Pro
प्रोसेसर मीडियाटेक ​डाइमेंसिटी 7300 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2
क्लॉक स्पीड 4x 2.5GHz Cortex-A78
4x 2GHz Cortex-A55
4x 2.4GHz Cortex-A78
4x 1.95GHz Cortex-A55
जीपीयू माली-जी615 जीपीयू एड्रेनो 710 जीपीयू
मेमोरी 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज 12जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज

Geekbench टेस्ट

दोनों स्मार्टफोंस के प्रोसेसर की पावर को देखने के लिए हमने इनमें गीकबेंच बेंचमार्क को रन किया। इस बेंचमार्क का सिंगल-कोर टेस्ट फोन सीपीयू की बेसिक टॉक्स हैंडलिंग क्षमता को मापता है तथा मल्टी-कोर टेस्ट हैवी प्रोसेसिंग के दौरान प्रोसेसर कैपेबिलिटी को परखता है।

टेस्ट के दौरान मोटोरोला ऐज 50 नियो का सिंगल-कोर गीकबेंच स्कोर 1054 तथा रियलमी पी2 प्रो ने 866 सिंगल-कोर पाया है। इसी तरह ऐज 50 नियो का मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर 3058 रहा तथा पी2 प्रो 5जी फोन का मल्टी-कोर गीकबेंच स्कोर 2811 आया।

गीकबेंच बेंचमार्क स्कोर मोटोरोला ऐज 50 नियो का रियलमी पी2 प्रो से ज्यादा रहा है दर्शाता है कि डेली फोन यूज़ के दौरान होने वाली फोन परफॉर्मेंस मोटोरोला में बेहतर मिलेगी। बता दें कि रियलमी पी2 प्रो में मौजूद स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है तथा मोटोरोला ऐज50 नियो में दिया गया मीडियाटेक चिपसेट 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

विजेता : Motorola Edge 50 Neo

AnTuTu टेस्ट

CPU के साथ-साथ किसी फोन का GPU, Memory और UX (यूजर इंटरफेस) कैसा काम करते हैं यह जानने के लिए 91मोबाइल्स द्वारा स्मार्टफोंस में एनटूटू बेंचमार्क रन किया जाता है। मोटोरोला ऐज 50 नियो और रियलमी पी2 प्रो की इसी परफॉर्मेंस पावर को चेक करने के लिए इनका भी एनटूटू टेस्ट किया गया।

AnTuTu Score Motorola Edge 50 Neo Realme P2 Pro
सीपीयू स्कोर 213757 211613
जीपीयू स्कोर 148826 121236
मेमोरी स्कोर 132520 181487
यूएक्स स्कोर 174657 156105
ओवरॉल एनटूटू स्कोर 669760 670441

उपर लगी टेबल में देख सकते हैं कि टोटल एनटूटू बेंचमार्क स्कोर दोनों फोंस का तकरीबन बराबर ही आया है। रियलमी पी2 प्रो यहां बेहद ही मामलू प्वाइंट्स से आगे निकल जाता है। फर्क सिर्फ 681 प्वाइंट्स का है। लेकिन यहां रोचक बात यह है कि सीपीयू, जीपीयू और यूएक्स एनटूटू में मोटोरोला ऐज 50 नियो से आगे है, बस मेमोरी एनटूटू के चलते पी2 प्रो बढ़त बनाता है।

गौरतलब है कि रियलमी पी2 प्रो स्मार्टफोन 12GB LPDDR4X RAM सपोर्ट करता है तथा मोटोरोला ऐज 50 नियो में 8GB LPDDR4X RAM दी गई है।

विजेता : एक समान

Burnout टेस्ट

नॉमर्ल यूज़ में तो सभी फोन सही काम करते हैं लेकिन उसके प्रोसेसर की असली ताकत तो तभी पता चलती है, जब वह मल्टीटास्किंग और हैवी प्रोसेसिंग कर रहा हो। Motorola Edge 50 Neo और Realme P2 Pro की इसी शाक्ति को परखने के लिए 91मोबाइल्स की टीम ने इनमें बर्नआउट बेंचमार्क ऐप को रन किया।

बर्नआउट बेंचमार्क ऐप स्मार्टफोन में तकरीबन 9 मिनट तक चलती है और इस दौरान ऐप को मोबाइल का फुल एक्सेस दे दिया जाता है। टेस्ट के वक्त फोन में कई सारे काम एक साथ होते हैं और हैवी टॉक्स का लोड फोन प्रोसेसर पर डाला जाता है। थ्रॉटलिंग की​ स्थिति में जिस डिवाइस का प्रोसेसर अधिक क्षमता से काम कर पाता है, समझो वह फोन उतना ही पावरफुल है।

थ्रॉटलिंग सिचुएशन में मोटोरोला ऐज 50 नियो के प्रोसेसर ने अपनी 62.90% क्षमता के साथ काम किया। वहीं रियलमी पी2 प्रो स्मार्टफोन के प्रोसेसर ने 76.40% कैपेबिलिटी का प्रदर्शन किया। कहा जा सकता है कि रियलमी मोबाइल दबाव की स्थिति में बेहतर काम कर पाएगा।

विजेता : Realme P2 Pro

Gaming टेस्ट

मोटोरोला ऐज 50 नियो और रियलमी पी2 प्रो में जब बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम 30 मिनट तक खेला गया तो मोटो फोन का तापमान 5.2 डिग्री बढ़ गया। वहीं इस दौरान रियलमी मोबाइल 7.9 डिग्री हीट हो गया। इसी तरह आधे घंटे की गेमिंग के बाद जब बैटरी ड्रॉप चेक किया तो ऐज 50 नियो की बैटरी 6% तथा पी2 प्रो की 8% कम हो गई थी। इस दौरान दोनों फोंस की फ्रेम रेट तकरीबन एक जैसी ही रही।

BGMI गेम (30 मिनट) फ्रेम रेट (औसत) फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी प्रतिशत में गिरावट
Motorola Edge 50 Neo 35.76FPS 5.2 डिग्री 6 प्रतिशत
Realme P2 Pro 35.70FPS 7.9 डिग्री 8 प्रतिशत

30 मिनट कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल गेम खेले जाने पर मोटोरोला ऐज 50 नियो स्मार्टफोन का टेम्परेचर 9.3 डिग्री बढ़ा हुआ पाया गया तथा रियलमी पी2 प्रो का तापमान 5.3 डिग्री ही बढ़ा। लेकिन इस दौरान मोटो फोन में 53एफपीएस फ्रेम रेट मिली तथा रियलमी मोबाइल पर 49एफपीएस रेट प्राप्त हुई। इन दोनों मोबाइल्स की बैटरी क्रमश: 7 और 6 प्रतिशत घटी।

COD गेम (30 मिनट) फ्रेम रेट (औसत) फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी प्रतिशत में गिरावट
Motorola Edge 50 Neo 53.32FPS 9.3 डिग्री 7 प्रतिशत
Realme P2 Pro 49.24FPS 5.3 डिग्री 6 प्रतिशत

गौरतलब है कि मोबाइल गेमिंग टेस्ट में Motorola Edge 50 Neo और Realme P2 Pro स्मार्टफोन में पबजी और सीओडी को 30-30 मिनट तक खेला गया था।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Motorola Edge 50 Neo Realme P2 Pro
स्क्रीन 6.4″ 1.2K 120Hz pOLED 6.7″ FHD+ 120Hz Curved AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300 Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
मैमोरी 8GB RAM + 256GB Storage 12GB RAM + 256GB Storage
वचुर्अल रैम 8GB RAM Boost 3.0 14GB Dynamic RAM
ओएस Android 14 + My UX Android 14 + realme UI 5.0
बैक कैमरा 50MP LYT 700C + 13MP Ultrawide + 10MP Telephoto 50MP Sony LYT600 (OIS) + 8MP Ultra-Wide
फ्रंट कैमरा 32MP Selfie 32MP Selfie
बैटरी 4,310mAh Battery 5,500mAh Battery
चार्जिंग 68W TurboPower + 15W Wireless Charging 80W FlashCharge
5जी क्षमता 14 5G Bands 6 5G Bands
वॉटर प्रूफ IP68 + MIL-STD 810H IP65

कीमत का कंपैरिजन

Motorola Edge 50 Neo प्राइस

  • 8GB RAM + 256GB Storage – 23,999 रुपये

मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन ऐज 50 नियो को सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च किया है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है। इस मोबाइल की कीमत 23,999 रुपये है जिसे PANTONE Poinciana, PANTONE Grisaille, PANTONE Lattè और PANTONE Nautical Blue कलर में परचेज किया जा सकता है।

Realme P2 Pro प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Memory – 21,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB Memory – 24,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB Memory – 27,999 रुपये

रियलमी पी2 प्रो स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके 8जीबी रैम वाले मॉडल का प्राइस 21,999 रुपये है। इसी तरह 12जीबी रैम वाले 256जीबी मेमोरी वेरिंएट का रेट 24,999 रुपये तथा 512जीबी का रेट 27,999 रुपये है। इस फोन को Victory Gold और Speed Green कलर में खरीदा जा सकता है।

बजट में बेस्ट कौन

91मोबाइल्स द्वारा किए गए इस परफॉर्मेंस कंपैरिजन में देखा जा सकता है कि दोनों मोबाइल्स का बेंचमार्क स्कोर बहुत ज्यादा अलग नहीं है। गीकबेंच और एनटूटू बेंचमार्क में दोनों ही हल्के अंतर से जीतते हैं। हॉं यहां थ्रॉटलिंग बर्नआउट टेस्ट में Realme P2 Pro स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Neo से बेहतर परफॉर्म कर गया है।

प्रोसेसिंग में ये दोनों ही फोन यूजर्स को तकरीबन एक जैसा अनुभव प्रदान करेंगे। अन्य स्पेसिफिकेशन्स के लिहाज से देखें तो मोटोरोला स्मार्टफोन में कैमरा बेहतर मिलता है तथा रियलमी मोबाइल की बैटरी बड़ी और चार्जिंग तकनीक फास्ट है। यहां यूजर्स अपनी ब्रांड प्रेफरेंस और पसंद के हिसाब से कोई भी फोन चुन सकते हैं। इस बजट में दोनों ही बेस्ट हैं।

The post 25 हजार से कम में कौन देगा पावरफुल प्रोसेसिंग, देखें Motorola Edge 50 Neo और Realme P2 Pro परफॉर्मेंस कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/25000-budget-phone-comparison-realme-p2-pro-and-motorola-edge-50-neo/feed/ 0
किस फोन की प्रोसेसिंग में है ज्यादा दम, Realme P2 Pro या Motorola Edge 50 Fusion, देखें कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-smartphone-comparison-realme-p2-pro-and-motorola-edge-50-fusion/ https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-smartphone-comparison-realme-p2-pro-and-motorola-edge-50-fusion/#respond Sat, 14 Sep 2024 13:28:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=153472 Realme P2 Pro आज भारत में लॉन्च हो गया है। यह मोबाइल 12GB RAM के साथ Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट पर रन करता है। यही रैम और प्रोसेसर बाजार में पहले से ​बिक रहे Motorola Edge 50 Fusion में भी मिलते हैं। रोचक बात यह है कि इन दोनों के 12GB RAM + 256GB […]

The post किस फोन की प्रोसेसिंग में है ज्यादा दम, Realme P2 Pro या Motorola Edge 50 Fusion, देखें कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme P2 Pro आज भारत में लॉन्च हो गया है। यह मोबाइल 12GB RAM के साथ Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट पर रन करता है। यही रैम और प्रोसेसर बाजार में पहले से ​बिक रहे Motorola Edge 50 Fusion में भी मिलते हैं। रोचक बात यह है कि इन दोनों के 12GB RAM + 256GB Memory मॉडल का रेट 24,999 रुपये है। ऐसे में सवाल उठता है कि किसपर पैसा लगाया जाए और खरीदा जाए। आगे हमने रियलमी पी2 प्रो और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन की परफॉर्मेंस का कंपैरिजन करते हुए इनकी स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र किया है जो आपके सवाल का जवाब दे सकती हैं।

परफॉर्मेंस का कंपैरिजन

सीपीयू और जीपीयू

प्रोसेसिंग पावर realme P2 Pro Motorola Edge 50 Fusion
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 क्चालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2
क्लॉक स्पीड 4x 2.4GHz Cortex-A78
4x 1.95GHz Cortex-A55
4x 2.4GHz Cortex-A78
4x 1.95 GHz Cortex-A55
जीपीयू एड्रेनो 710 जीपीयू एड्रेनो 710 जीपीयू
मेमोरी 12जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज

Geekbench परफॉर्मेंस

रियलमी पी2 प्रो और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न दोनों ही स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प था कि एक जैसा प्रोसेसर होने पर भी दोनों की प्रोसेसिंग पावर में कितना अंतर मिलेगा। इसे टेस्ट करने के लिए हमने दोनों मोबाइल्स में गीकबेंच बेंचमार्क को रन किया।

Realme P2 Pro ने गीकबेंच के सिंगल-कोर परफॉर्मेंस टेस्ट में 866 स्कोर हासिल किया तथा मल्टी-कोर में इसका स्कोर 2811 रहा। इसी तरह Motorola Edge 50 Fusion का सिंगल-कोर बेंचमार्क स्कोर 1020 आया तथा मल्टी-कोर गीकबेंच स्कोर 2945 रहा।

गीकबेंच बेंचमार्क में दोनों स्मार्टफोंस के प्रोसेसर ने मिलाजुला ही परफॉर्म किया है लेकिन यहां मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन कुछ प्वाइंट्स से आगे निकलता है।

विजेता : Motorola Edge 50 Fusion

AnTuTu टेस्ट

फोन सीपीयू के साथ ही इनमें मौजूद जीपीयू, मेमोरी और यूएक्स की परफॉर्मेंस टेस्ट करने के लिए 91मोबाइल्स की टीम ने रियलमी पी2 प्रो और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन में एनटूटू बेंचमार्क रन किया। इस टेस्ट में Realme P2 Pro का एनटूटू स्कोर 6,70,441 रहा तथा Motorola Edge 50 Fusion का एनटूटू स्कोर 6,20,648 रहा।

दोनों ही मोबाइल्स फोंस के एनटूटू बेंचमार्क में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। यहां Memory AnTuTu स्कोर में तो मोटोरोलो मोबाइल रियलमी से कुछ आगे निकला है लेकिन अन्य CPU, GPU और UX में दोनों ही फोंस के एनटूटू स्कोर का मार्जिन बेहद कम देखने को मिला।

AnTuTu Score realme P2 Pro Motorola Edge 50 Fusion
सीपीयू स्कोर 211613 211792
जीपीयू स्कोर 121236 120587
मेमोरी स्कोर 181487 133226
यूएक्स स्कोर 156105 155043
ओवरॉल एनटूटू स्कोर 670441 620648

विजेता : Realme P2 Pro

Throttling टेस्ट

थ्रॉटलिंग सिचुएशन में कौन सा फोन ज्यादा बेहतर परफॉर्म करेगा, यह परखने के लिए हमारी टीम ने रियलमी पी2 प्रो और मोटोरोेला ऐज 50 फ्यूजन में Burnout बेंचमार्क ऐप को रन किया। यह ऐप टेस्ट तकरीबन 9 मिनट तक चला और इस दौरान दोनों ही फोंस पर हैवी प्रोसेसिंग का दबाव बनाया गया।

बर्नआउट बेंचमार्क टेस्ट में Realme P2 Pro प्रोसेसर ने 76.4 प्रतिशत क्षमता के साथ काम किया तथा Motorola Edge 50 Fusion प्रोसेसर ने 76.5 प्रतिशत कैपेबिलिटी का प्रदर्शन किया। यहां भी दोनों फोंस ने समान प्रदर्शन किया है। बता दें कि थ्रॉटलिंग सिचुएशन में 76% परफॉर्मेंस वाकई में तारीफ के काबिल है।

विजेता : Motorola Edge 50 Fusion

Gaming टेस्ट

मोबाइल गेमिंग में कौन सा फोन बेहतर परफॉर्म करेगा यह जानने के लिए हमने रियलमी पी2 प्रो और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन में बीजीएमआई तथा सीओडी खेला। इन दोनों गेम्स को 30-30 मिनट तक खेला गया है और उसके बाद हीटिंग इश्यू और बैटरी ड्रेन को चेक किया गया है।

BGMI

बीजीएमआई को आधा घंटा खेलने के बाद रियलमी पी2 प्रो का तापमान 7.9 डिग्री तथा मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन का टेंपरेचर 7.5 बढ़ गया। इस दौरान रियलमी की बैटरी प्रतिशत ड्रॉप हुई तथा वनप्लस की बैटरी प्रतिशत घटी।

BGMI गेम (30 मिनट) फ्रेम रेट फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी प्रतिशत में गिरावट
realme P2 Pro 35.7FPS (औसत) 7.9 डिग्री 8 प्रतिशत
Motorola Edge 50 Fusion 60FPS (अधिकतम) 7.5 डिग्री 9 प्रतिशत

विजेता : Motorola Edge 50 Fusion

COD: Mobile

कॉल ऑफ ड्यूटी गेम को खेलने पर रियलमी पी2 प्रो का टेंपरेचर 5.3 डिग्री बढ़ा तथा मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन के तापमान में 7.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। आधा घंटा गेम खेलने के बाद जब इनकी बैटरी चेक की गई तो रियलमी मोबाइल में 6 प्रतिशत की कम आई थी जब्कि मोटोरोला स्मार्टफोन की 9 प्रतिशत घट चुकी थी।

COD गेम (30 मिनट) फ्रेम रेट फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी प्रतिशत में गिरावट
realme P2 Pro 49.24FPS (औसत) 5.3 डिग्री 6 प्रतिशत
Motorola Edge 50 Fusion 60FPS (अधिकतम) 7.2 डिग्री 9 प्रतिशत

विजेता : realme P2 Pro

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स realme P2 Pro Motorola Edge 50 Fusion
डिस्प्ले 6.7″ FHD+ 120Hz Curved AMOLED 6.67″ FHD+ 144Hz pOLED Endless Edge
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
ऑपरेटिंग सिस्टम realme UI 5.0 + Android 14 My UX + Android 14
मेमोरी 12GB RAM + 512GB Storage 12GB RAM + 256GB Storage
बैक कैमरा 50MP Sony LYT600 (OIS) + 8MP Ultra-Wide 50MP Sony 700C (OIS) + 13MP Ultra-wide
फ्रंट कैमरा 32MP Selfie 32MP Selfie
बैटरी 5,500mAh Battery 5,500mAh Battery
चार्जिंग 80W FlashCharge 68W TurboPower
5जी क्षमता 6 5G Bands 12 5G Bands

कीमत का कंपैरिजन

Realme P2 Pro प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Memory – 21,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB Memory – 24,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB Memory – 27,999 रुपये

रियलमी पी2 प्रो स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके 8जीबी रैम वाले मॉडल का प्राइस 21,999 रुपये है। इसी तरह 12जीबी रैम वाले 256जीबी मेमोरी वेरिंएट का रेट 24,999 रुपये तथा 512जीबी का रेट 27,999 रुपये है। इस फोन को Victory Gold और Speed Green कलर में खरीदा जा सकेगा। रियलमी पी2 प्रो की अधिक जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

Motorola Edge 50 Fusion प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹22,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage = ₹24,999

मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये तथा 12जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 24,999 रुपये है। इस मोटोरोला मोबाइल को Marshmallow Blue, Hot Pink और Forest Blue कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की फुल डिटेल पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)

किसमें ज्यादा दम

एक जैसा प्रोसेसर होने की वजह से रियलमी पी2 प्रो और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न की परफॉर्मेंस में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। 20 हजार से 25 हजार की रेंज में ये दोनों मोबाइल बेहतरीन है। हमारे कंपैरिजन में भी इनकी प्रोसेसिंग तकरीबन समान ही रही है तथा जिस बेंचमार्क में जो विजेता बना है उसका मार्जिन भी अधिक नहीं है।

स्पेसिफिकेशन्स पर गौर करें वहां भी realme P2 Pro और Motorola Edge 50 Fusion में आपके ज्यादा फर्क नहीं मिलेगा। कैमरा और बैटरी भी एक जैसी ही है। रियलमी पी2 प्रो जहां चार्जिंग टेक्नोलॉजी में थोड़ा एडवांस है वहीं मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न की स्क्रीन रिफ्रेश रेट बेहतर है।

ऐसे में नया मोबाइल खरीदने वाले ग्राहक अपनी पसंद की लुक और कंपनी के हिसाब से कोई भी फोन चुन सकते हैं।

The post किस फोन की प्रोसेसिंग में है ज्यादा दम, Realme P2 Pro या Motorola Edge 50 Fusion, देखें कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-smartphone-comparison-realme-p2-pro-and-motorola-edge-50-fusion/feed/ 0