realme P3 Lite 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Mar 2026 05:04:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 1,000 रुपये महंगा हुआ Realme P3 Lite 5G, खरीदने से पहले जान लें नई कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-lite-5g-price-hike-india-new-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-lite-5g-price-hike-india-new-price/#respond Tue, 17 Mar 2026 05:04:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=192294 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

realme ने भारत में अपने सस्ते 5G स्मार्टफोन Realme P3 Lite 5G की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने बढ़ती मेमोरी, चिपसेट और स्मार्टफोन इकोसिस्टम की लागत को इसकी वजह बताया है। यह नई कीमत 17 मार्च 2026 से लागू कर दी गई हैं और रिटेल मार्केट में अपडेट हो चुकी हैं। आइए, […]

The post 1,000 रुपये महंगा हुआ Realme P3 Lite 5G, खरीदने से पहले जान लें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

realme ने भारत में अपने सस्ते 5G स्मार्टफोन Realme P3 Lite 5G की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने बढ़ती मेमोरी, चिपसेट और स्मार्टफोन इकोसिस्टम की लागत को इसकी वजह बताया है। यह नई कीमत 17 मार्च 2026 से लागू कर दी गई हैं और रिटेल मार्केट में अपडेट हो चुकी हैं। आइए, आगे सभी वैरियंट का प्राइस और फोन के स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

ब्रांड ने ऐलान किया है कि Realme P3 Lite 5G के 4GB + 128GB वैरियंट की कीमत पहले 11,999 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 12,999 रुपये कर दिया गया है। वहीं, 6GB + 128GB वैरियंट पहले 12,999 रुपये में मिलता था। जिसे अब 13,999 रुपये में सेल किया जाएगा। इस तरह दोनों वेरिएंट्स की कीमत में 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

कीमत में इस बढ़ोतरी को लेकर कंपनी ने बढ़ती लागत को जिम्मेदार बताया है। realme के अनुसार मेमोरी, चिपसेट और पूरे स्मार्टफोन इकोसिस्टम की लागत में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसके चलते यह प्राइस हाइक किया गया है। हाल के समय में सेमीकंडक्टर और अन्य कंपोनेंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी का असर बजट स्मार्टफोंस पर भी देखने को मिल रहा है, जिससे कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Realme P3 Lite 5G में 6.67-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिजाइन के लिहाज से यह फोन काफी स्लिम है, जिसकी मोटाई 7.94mm और वजन करीब 197 ग्राम है, जो बड़ी बैटरी के बावजूद इसे आकर्षक बनाता है।

परफॉरमेंस के लिए Realme P3 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस Android 15 आधारित Realme UI 6 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए Realme P3 Lite 5G में 32MP का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग, MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Bluetooth 5.3 और डुअल बैंड WiFi जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

कीमत बढ़ने के बाद अब Realme P3 Lite 5G बजट 5G सेगमेंट में थोड़ा महंगा जरूर हो गया है, लेकिन इसके फीचर्स और बड़ी बैटरी इसे अभी भी अच्छा विकल्प बनाते हैं। यदि आप इससे अलग ऑप्शन चाहें तो Redmi Note 14 SErealme 15 Lite और Lava Play Ultra भी देख सकते हैं। यह मॉडल्स भी इसी रेंज में बढ़िया अनुभव दे सकते हैं। उम्मीद है यह डिटेल्स आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

The post 1,000 रुपये महंगा हुआ Realme P3 Lite 5G, खरीदने से पहले जान लें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-lite-5g-price-hike-india-new-price/feed/ 0
realme का सस्ता 5G फोन P3 Lite लॉन्च, सिर्फ 9499 रुपये में मिलेगी 6000mAh बैटरी और 32MP कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-10000-realme-p3-lite-launched-in-india-with-discount-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-10000-realme-p3-lite-launched-in-india-with-discount-offer/#respond Mon, 15 Sep 2025 03:10:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=182313 डिस्काउंट के साथ यह सस्ता 5जी फोन सिर्फ 9,499 रुपये में परचेज किया जा सकेगा।

The post realme का सस्ता 5G फोन P3 Lite लॉन्च, सिर्फ 9499 रुपये में मिलेगी 6000mAh बैटरी और 32MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी ने भारतीय बाजार में अपनी ‘पी3’ सीरीज का विस्तार करते हुए पांचवा स्मार्टफोन मॉडल भी भारतीय बाजार में उतार दिया है। realme P3, P3x, P3 Pro G और P3 Ultra 5G के बाद realme P3 Lite 5G फोन इंडिया में लॉन्च हुआ है। यह लो बजट 5जी स्मार्टफोन है जिसकी कीमत सिर्फ 10,499 रुपये से शुरू होती है। इस रेट में 4GB RAM + 128GB Storage मिलेगी। इसी तरह 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 11,499 रुपये में लॉन्च किया गया है।

realme P3 Lite 5G फोन की सेल इंडियन मार्केट में 22 सितंबर से शुरू होगी जिसे कंपनी वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर से खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में इसपर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा जिसके साथ यह सस्ता 5जी फोन सिर्फ 9,499 रुपये में परचेज किया जा सकेगा। यह मोबाइल Purple Blossom, Midnight Lily और Lily White कलर में बिकेगा। रियलमी पी3 लाइट 5जी फोन एंड्रॉयड 15 पर आया है जो realme UI 6.0 के साथ मिलकर काम करता है।

Realme P3 Lite 5G india launched price specifications

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस रियलमी 5जी फोन को Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतबल है कि डाइमेंसिटी 6300 एक साल पुराना प्रोसेसर है जो रियलमी फैंस को कुछ निराश कर सकता है। 9,299 रुपये में itel Zeno 5G और 9,999 रुपये वाले iQOO Z10 Lite 5G फोन भी यह चिपसेट मिल जाएगा।

रियलमी पी3 लाइट 5जी फोन 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की HD+ स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 625nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन साइज और ​हाई रिफ्रेश रेट जहां डिस्प्ले को बेहतर बनाती है वहीं निट्स ब्राइटनेस का लो लेवर आउटडोर इस्तेमाल के दौरान यूजर्स को निराश कर सकता है।

फोटोग्राफी के ​लिए इस नए realme 5G फोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया गया है वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है जो इसकी बॉडी को मजबूती प्रदान करती है। वहीं डिवाइस को पानी व धूल से बचाने के लिए इसे IP64 रेटिंग भी दी गई है।

realme P3 Lite 5G फोन की सबसे बड़ी खूबी इसमें लगाई गई 6,000mAh Battery है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसफोन पर लगातार 14 घंटे तक YoutTube को चलाया जा सकता है। वहीं यह 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है और इसके साथ 5W Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलती है।

अगर आपको बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की जरूरत है और बजट भी कम है जो रियलमी पी3 लाइट के खरीदा जा सकता है। 6,500एमएएच बैटरी के साथ 45वॉट चार्जिंग इसे बजट के बेस्ट पावर बैकअप वाले स्मार्टफोंस में शामिल करती है। लेकिन अगर आप फास्ट प्रोसेसिंग के लिए मोबाइल फोन खरीदना चाहते हैं तो यह मोबाइल आपका लंबा साथ देने में चूक सकता है।

वहीं दूसरी ओर इसी प्राइस सेगमेंट में OPPO K13x 5G फोन 6000mAh बैटरी और iQOO Z10x 5G मोबाइल 6,500mAh बैटरी प्रदान करता है। ओपो मोबाइल में जहां realme P3 Lite वाला ही डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है वहीं आइकू मोबाइल कुछ एडवांस और फास्ट डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर सपोर्ट करता है। इन दोनों का रेट क्रमश: 11,999 रुपये और 13,499 रुपये है।

The post realme का सस्ता 5G फोन P3 Lite लॉन्च, सिर्फ 9499 रुपये में मिलेगी 6000mAh बैटरी और 32MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-10000-realme-p3-lite-launched-in-india-with-discount-offer/feed/ 0
सिर्फ 10,499 रुपये में लॉन्च हुआ Realme P3 Lite 5G, 6,000mAh बैटरी, 32MP कैमरा से है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-lite-5g-india-launched-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-lite-5g-india-launched-price-specifications/#respond Sun, 14 Sep 2025 13:54:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=182298 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme P3 Lite लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे एंट्री लेवल सेगमेंट में पावरफुल फीचर्स के साथ उतारा है। इसमें आपको किफायती दाम पर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और मिड-रेंज चिपसेट जैसी कई खूबियां मिलेंगी। यह 22 सितंबर से फ्लिपकार्ट, कंपनी की आधिकारिक साइट और ऑफलाइन स्टोर्स […]

The post सिर्फ 10,499 रुपये में लॉन्च हुआ Realme P3 Lite 5G, 6,000mAh बैटरी, 32MP कैमरा से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme P3 Lite लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे एंट्री लेवल सेगमेंट में पावरफुल फीचर्स के साथ उतारा है। इसमें आपको किफायती दाम पर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और मिड-रेंज चिपसेट जैसी कई खूबियां मिलेंगी। यह 22 सितंबर से फ्लिपकार्ट, कंपनी की आधिकारिक साइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। आइए, आगे आपको Realme P3 Lite 5G की फुल डिटेल्स देते हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो Realme P3 Lite में 6.67-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। यह फोन पतले और हल्के डिजाइन के साथ केवल 7.94mm मोटा और 197 ग्राम वजन वाला है। जो इतनी बड़ी बैटरी वाले फोन के हिसाब से स्लिम और आकर्षक लग सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Realme P3 Lite 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मौजूद है। स्पीड के लिए 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए मेमोरी को 2TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। पावर बैकअप के लिए मोबाइल में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा की बात करें तो Realme P3 Lite के रियर में 32MP का सिंगल कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी लेंस मिल जाएगा। इसके अलावा डिवाइस में Android 15 आधारित Realme UI 6, हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट, IP64 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस, MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Bluetooth 5.3 और डुअल बैंड WiFi जैसे कई फीचर्स हैं। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शंस में पेश किया है। जिसमें Purple Blossom, Midnight Lily और Lily White शामिल हैं।

Realme P3 Lite 5G के 4GB + 128GB मॉडल की शुरुआती कीमत 10,499 रुपये है। जबकि 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत 11,499 रुपये है। यह फ्लिपकार्ट, आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसकी पहली सेल आने वाले 22 सितंबर 2025 से शुरू की जाएगी।

इस कीमत पर Realme P3 Lite का मुकाबला Redmi 14CiQOO Z10 Lite और Infinix Note 50X जैसे कम कीमत वाले मोबाइल्स से हो सकता है। हालांकि 120Hz डिस्प्ले, 6,000mAh बैटरी और Dimensity 6300 जैसे फीचर्स इसे थोड़ा आगे रख सकते हैं। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए परफेक्ट हो सकता है जो बजट में लंबे समय तक बैटरी बैकअप, स्मूद डिस्प्ले और अच्छा परफॉरमेंस पसंद करते हैं। यह एंट्री लेवल ग्राहकों और लाइट गेमिंग करने वालों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है।

 

अगर आपका बजट 12,000 रुपये से कम है और आप रियलमी फैन हैं साथ ही बैटरी बैकअप व डिस्प्ले क्वालिटी सहित स्टेबल परफॉरमेंस चाहते हैं तो Realme P3 Lite लिया जा सकता है। हालांकि और बेहतर परफॉरमेंस चाहिए तो आईक्यू डिवाइस भी लिया जा सकता है। यह फैसला आपके ऊपर है की आप किस ब्रांड के साथ जाना चाहते हैं। उम्मीद करते हैं आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post सिर्फ 10,499 रुपये में लॉन्च हुआ Realme P3 Lite 5G, 6,000mAh बैटरी, 32MP कैमरा से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-lite-5g-india-launched-price-specifications/feed/ 0
अपकमिंग मोबाइल फोन: इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होंगे बड़ी बैटरी और मजबूत बॉडी वाले स्मार्टफोन, देखें लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/new-mobile-phone-in-india-upcoming-smartphone-launch-this-week-oppo-f31-pro-plus-realme-p3-lite-poco-m7-plus-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/new-mobile-phone-in-india-upcoming-smartphone-launch-this-week-oppo-f31-pro-plus-realme-p3-lite-poco-m7-plus-5g/#respond Sun, 14 Sep 2025 08:09:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=182295 इस हफ्ते इंडिया में लॉन्च होने वाले नए फोन के नाम और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post अपकमिंग मोबाइल फोन: इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होंगे बड़ी बैटरी और मजबूत बॉडी वाले स्मार्टफोन, देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

iPhone 17 सीरीज की चर्चाओं से मोबाइल बाजार अभी गर्म ही है कि एक और नई स्मार्टफोन सीरीज मार्केट में एंट्री लेने को तैयार हो गई है। इस सप्ताह ओपो एफ31 सीरीज इंडिया में लॉन्च हो रही है जिसके तहत तीन नए स्मार्टफोन लाए जाएंगे। नए ओपो मोबाइल्स के साथ ही पोको का सस्ता स्मार्टफोन और ​नया रियलमी 5जी फोन भी भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहा है। 15 सितंबर से 21 सितंबर के बीच इस हफ्ते इंडिया में लॉन्च होने वाले नए फोन के नाम और मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme P3 Lite 5G

लॉन्च प्राइस – 10,499 रुपये

रियलमी पी3 लाइट 5जी फोन सप्ताह शुरु होते ही मार्केट में आ गया है। इसे 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है जिसकी सेल अगले हफ्ते से शुरू होगी। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में पावर बैकअप के लिए जहां 45वॉट चार्जिंग के साथ 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 32MP रियर व 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड स्मार्टफोन है। वहीं यूजर्स को इस सस्ते 5जी फोन में 6.67-इंच की HD+ स्क्रीन मिलेगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।

OPPO F31 5G

लॉन्च डेट – 15 सितंबर

ओपो एफ31 सीरीज 15 सितंबर को भारतीय बाजार में एंट्री ले रही है। यह पहली बार होगा जब ब्रांड की ‘एफ’ सीरीज में 7,000mAh बैटरी दी जाएगी। सीरीज के बेस मॉडल ओपो एफ31 को Dimensity 6300 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं लीक के अनुसार इसमें 6.57-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग ओपो मोबाइल में 50 मेगापिक्सल ​डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।

OPPO F31 Pro 5G

लॉन्च डेट – 15 सितंबर

ओपो कंपनी एफ31 सीरीज का प्रो मॉडल भी इसी दिन लेकर आएगी और इसमें भी तगड़ी 7,000एमएएच बैटरी दी जाएगी। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा। सामने आई जानकारी के अनुसार ओपो एफ31 प्रो 5जी फोन को मीडियाटेक Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है जिसके साथ 12जीबी रैम मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा के साथ 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। सीरीज के प्रो मॉडल में भी 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.57-इंच की AMOLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।

OPPO F31 Pro Plus 5G

लॉन्च डेट – 15 सितंबर

ओपो एफ31 प्रो+ 5जी फोन 15 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा। जैसे कि नाम से ही पता चलता है यह सीरीज का टॉप मॉडल होगा जिसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। कंपनी अपने मोबाइल को Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर पर लेकर आएगी जिसके साथ 12GB RAM भी मिलेगी। इस स्मार्टफोन को 360डिग्री ऑर्मर बॉडी पर बनाया गया है जिसे IP69 + IP68 + IP66 रेटिंग प्राप्त है। पावर बैकअप के लिए इसमें भी पावरफुल 7,000एमएएच बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50MP डुअल रियर और 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसकी डिस्प्ले सीरीज के अन्य मॉडल्स से बड़ी होगी जिसका साइज 6.79-इंच रखे जाने की उम्मीद है।

POCO M7 Plus 5G (4GB+128GB)

लॉन्च डेट – 15 सितंबर

पिछले महीने पोको एम7+ इंडिया में 6GB और 8GB रैम पर लॉन्च हुआ था। अब इस सप्ताह कंपनी इस मोबाइल का नया 4जीबी रैम मॉडल भी लेकर आ रही है। इसमें 128जीबी मेमोरी मिलेगी और फोन का रेट 12 हजार रुपये तक रखा जा सकता है। यह भी बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है जिसमें 7,000mAh बैटरी दी गई है। साथ ही इस मोबाइल में 18W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यह पोको फोन Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए 50एमपी रियर और 8एमपी फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह बड़ी स्क्रीन वाला मोबाइल फोन है जिसमें 144Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच की डिस्प्ले दी गई है।

The post अपकमिंग मोबाइल फोन: इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होंगे बड़ी बैटरी और मजबूत बॉडी वाले स्मार्टफोन, देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/new-mobile-phone-in-india-upcoming-smartphone-launch-this-week-oppo-f31-pro-plus-realme-p3-lite-poco-m7-plus-5g/feed/ 0
10,000 रुपये से कम कीमत में 13 सितंबर को लॉन्च होगा Realme P3 Lite 5G, जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-lite-5g-launch-date-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-lite-5g-launch-date-price-specs/#respond Wed, 10 Sep 2025 10:16:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=182113 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme ने भारत में अपनी P3 सीरीज में नया फोन लाने का ऐलान किया है। इसे लेकर हमने कल ही एक एक्सक्लूसिव जानकारी शेयर की थी जो एकदम सटीक साबित हुई है। बता दें कि नया मोबाइल Realme P3 Lite 5G नाम से लॉन्च होगा। ब्रांड ने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन 13 सितंबर […]

The post 10,000 रुपये से कम कीमत में 13 सितंबर को लॉन्च होगा Realme P3 Lite 5G, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने भारत में अपनी P3 सीरीज में नया फोन लाने का ऐलान किया है। इसे लेकर हमने कल ही एक एक्सक्लूसिव जानकारी शेयर की थी जो एकदम सटीक साबित हुई है। बता दें कि नया मोबाइल Realme P3 Lite 5G नाम से लॉन्च होगा। ब्रांड ने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन 13 सितंबर को भारत में पेश किया जाएगा। इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम रखी जाएगी। इसकी डिटेल्स आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट के जरिए आई है। आइए, आगे P3 Lite 5G की खूबियां विस्तार से जानते हैं।

Realme P3 Lite 5G में 6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 720×1604 पिक्सल रिजॉल्यूशन होगा। यह स्क्रीन स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग के अच्छी लग सकती है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर मौजूद रहेगा। जो इस सेगमेंट में परफॉरमेंस के लिए बढ़िया माना जा सकता है।

realme-p3-lite-5g-launch-date

फोन में 4GB और 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज के विकल्प मिलेंगे। जिसे माइक्रो SD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकेगा। यही नहीं इसमें 12GB तक की वर्चुअल RAM एक्सपेंशन तकनीक भी मिलेगी यानी आप करीब 18जीबी तक का सपोर्ट उपयोग कर पाएंगे। वहीं, सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 15 आधारित Realme UI 6.0 पर काम करेगा।

कैमरा के लिहाज से Realme P3 Lite 5G में 32MP का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। जबकि फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP कैमरा मौजूद होगा। कंपनी इसमें पोर्ट्रेट मोड और एआई एन्हांसमेंट जैसे फीचर्स भी शामिल करेगी। सुरक्षा के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। साथ ही फोन में IP64 रेटिंग से डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस और MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन होने की जानकारी दी गई है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। जो लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा प्रदान कर सकती है। फोन में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन स्लिम डिजाइन के साथ इतनी बड़ी बैटरी देने वाला सबसे पतला और हल्का स्मार्टफोन बन सकता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Realme P3 Lite 5G में 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.3, GPS और USB Type-C पोर्ट शामिल होंगे। ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें अल्ट्रा-लीनियर बॉटम-पोर्टेड स्पीकर दिए जाएंगे।

Realme P3 Lite 5G दो वेरिएंट्स में आएगा। जिसमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज शामिल हैं। फोन को Purple Blossom, Midnight Lily और Lily White जैसे तीन ऑप्शंस में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। इसकी बिक्री Realme की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट प्लेटफार्म के जरिए होगी।

भारतीय बाजार में Realme P3 Lite 5G का मुकाबला Redmi 14C, iQOO Z10 Lite और Infinix Note 50X जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। ये सभी फोन भी किफायती कीमत में 5G कनेक्टिविटी और बड़ी बैटरी देते हैं। हालांकि, Realme P3 Lite 5G अपने स्लिम डिजाइन, 6000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के चलते थोड़ा आगे रह सकता है। यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो कम बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। इसलिए यह एंट्री-लेवल ग्राहकों को के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

यदि आप 10,000 रुपये से कम बजट में नया डिवाइस ढूंढ रहे हैं तो Realme P3 Lite 5G का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको लॉन्च के दिन यानी 13 सितंबर को इसकी फुल डिटेल्स देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।

The post 10,000 रुपये से कम कीमत में 13 सितंबर को लॉन्च होगा Realme P3 Lite 5G, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-lite-5g-launch-date-price-specs/feed/ 0
12999 रुपये में लॉन्च होगा realme P3 Lite 5G फोन! मिलेगी 6000mAh बैटरी और 32MP Camera https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-13000-realme-p3-lite-launch-in-india-know-price-color-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-13000-realme-p3-lite-launch-in-india-know-price-color-specifications/#respond Tue, 09 Sep 2025 10:15:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181997 यह लो बजट स्मार्टफोन होगा जिसे 12,999 रुपये की कीमत पर सेल कराया जाएगा।

The post 12999 रुपये में लॉन्च होगा realme P3 Lite 5G फोन! मिलेगी 6000mAh बैटरी और 32MP Camera first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर कंपनी फैंस चौंक जाएंगे। एक ओर जहां ब्रांड द्वारा मार्केट में realme P4 series उतारी जा चुकी है। वहीं दूसरी ओर अब रियलमी ‘पी3’ सीरीज का पांचवा मॉडल भी लाए जाने की तैयारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार कंपनी की ओर से बेहद जल्द realme P3 Lite 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। हमें सूचना मिलती है कि यह लो बजट स्मार्टफोन होगा जिसे सिर्फ 12,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

realme P3 Lite 5G फोन इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। यह मोबाइल दो मेमोरी वेरिएंट्स में मार्केट में उतारा जाएगा। बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी जाएगी जिसका रेट 12,999 रुपये होगा। वहीं इस रियलमी 5जी फोन का टॉप वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च होगा जिसकी कीमत 13,999 रुपये होगी। प्राप्त जानकारी अनुसार रियलमी पी3 लाइट 5जी फोन Midnight Lily और Lily White कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

बताते चलें कि इससे पहले कंपनी पी3 सीरीज में realme P3, P3x, P3 Pro G और P3 Ultra 5G स्मार्टफोंस ला चुकी है। अब realme P3 Lite 5G इस सीरीज का पांचवा मॉडल बनेगा। हमें मिली सूचना के मुताबिक रियलमी पी3 लाइट स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

यह प्रोसेसर एक साल पुराना है और इस वक्त भारतीय बाजार में 10 हजार से कम के 5जी फोन में भी इस चिपसेट का इस्तेमाल किया जा चुका है। ऐसे में 12,999 रुपये का लीक प्राइस यूजर्स को प्रोसेसर के हिसाब से कुछ महंगा लग सकता है। सिर्फ 9,299 रुपये में itel Zeno 5G फोन और 9,999 रुपये की कीमत पर iQOO Z10 Lite 5G फोन भी इसी प्रोसेसर कर पावर देते हैं।

नया रियलमी 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित रियलमी वनयूआई पर लाया जाएगा जिसमें ग्राफिक्स के लिए ARM G57 MC2 GPU भी मिलेगा। फोटोग्राफी के ​लिए रियलमी पी3 लाइट 5जी फोन 32-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर से लैस होकर मार्केट में एंट्री लेने वाला है। इस फोन में 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की HD+ पंच-होल स्क्रीन मिलेगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।

बड़ी बैटरी इस मोबाइल की सबसे खास यूएसपी होगी। पावर बैकअप के लिए realme P3 Lite 5G फोन को 6,000mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। वहीं इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी। फिलहाल realme P3 Lite 5G फोन की सेल डिटेल सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले सप्ताहभर में इसे बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

अगर आपको बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की जरूरत है और इसके लिए आप ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं तो रियलमी पी3 लाइट का इंतजार किया जा सकता है। लेकिन वहीं दूसरी ओर इसी प्राइस सेगमेंट में OPPO K13x 5G फोन 6000mAh बैटरी और iQOO Z10x 5G मोबाइल 6,500mAh बैटरी प्रदान करता है। ओपो मोबाइल में जहां realme P3 Lite वाला ही डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है वहीं आइकू मोबाइल कुछ एडवांस और फास्ट डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर सपोर्ट करता है। इन दोनों का रेट क्रमश: 11,999 रुपये और 13,499 रुपये है।

The post 12999 रुपये में लॉन्च होगा realme P3 Lite 5G फोन! मिलेगी 6000mAh बैटरी और 32MP Camera first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-13000-realme-p3-lite-launch-in-india-know-price-color-specifications/feed/ 0