Realme P3 Ultra | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 25 Mar 2025 05:46:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 3000 रुपये डिस्काउंट ऑफर के साथ realme P3 Ultra 5G फोन की सेल शुरू, इसमें है 6000mAh Battery https://www.91mobiles.com/hindi/3000-discount-on-realme-p3-ultra-5g-phone-in-india-sale-starts/ https://www.91mobiles.com/hindi/3000-discount-on-realme-p3-ultra-5g-phone-in-india-sale-starts/#respond Tue, 25 Mar 2025 05:46:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=170004 फोन की ब्रिकी कंपनी वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट ​​फ्लिपकार्ट पर भी होगी।

The post 3000 रुपये डिस्काउंट ऑफर के साथ realme P3 Ultra 5G फोन की सेल शुरू, इसमें है 6000mAh Battery first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी ने बीते दिनों अपनी ‘पी’ सीरीज का विस्तार करते हुए नए मोबाइल फोन Realme P3 और Realme P3 Ultra भारत में लॉन्च किए थे। कंपनी का अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन आज 25 मार्च से देश में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी और 80वॉट फास्ट चार्जिंग वाले इस 5जी फोन में 26जीबी रैम (12जीबी+14जीबी) की ताकत मिलती है। रियलमी पी3 अल्ट्रा प्राइस, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme P3 Ultra 5G प्राइस और ऑफर

realme P3 Ultra 5G लॉन्च प्राइस डिस्काउंट सेलिंग प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage ₹26,999 ₹3,000 ₹23,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹27,999 ₹3,000 ₹24,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹29,999 ₹3,000 ₹26,999

रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी फोन के 8जीबी रैम मॉडल को 128जीबी स्टोरेज के साथ 26,999 रुपये में और 256जीबी स्टोरेज के साथ 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं मोबाइल का सबसे बड़ा 12जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 29,999 रुपये का है। यह रियलमी स्मार्टफोन Glowing Lunar White, Neptune Blue और Orion Red कलर में परचेज किया जा सकता है।

इस 5जी फोन की सेल आज से शुरू हो रही है जिसपर 3 हजार रुपये का बैंक ऑफर ​दिया जा रहा है। ICICI Bank कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 3000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं इस फोन के बदले पुराना फोन देने पर फोन एक्सचेंज वैल्यू पर 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक भी दिया जाएगा। फोन की ब्रिकी कंपनी वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट ​​फ्लिपकार्ट पर भी होगी।

realme P3 Ultra 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 1.5K Quad-Curved AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 8350 Ultra
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 14GB Dynamic RAM
  • 80W Ultra Charge
  • 6,000mAh Titan Battery
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 16MP Sony Selfie Camera

डिस्प्ले

रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी फोन में 2800 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की फुलएचडी+ 1.5के स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले है जो एमोलेड पैनल पर बनी है। इस फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 3840हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 1500निट्स ब्राइटनेस मिलती है। फोन स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास 7आई से प्रोटेक्ट किया गया है।

परफॉर्मेंस

एंड्रॉयड 15 ओएस आधारित Realme UI 6.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 8350 अल्ट्रा ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.35Ghz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 14,03,197 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali-G615 जीपीयू मौजूद है।

मेमोरी

यह रियलमी 5जी फोन 14जीबी डायनामिक रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी से लैस है। इस तकनीक के चलते मोबाइल की फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 26जीबी रैम की ताकत दी जा सकती है। पी3 अल्ट्रा स्मार्टफोन LPDDR5X RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक पर काम करता है। इस मोबाइल में 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज मिलती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह रियलमी 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो IMX896 OIS लेंस है। इसके साथ ही एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी पी3 अल्ट्रा 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

Realme P3 Ultra 5G में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC mark battery बेंचमार्क स्कोर 12 घंटे 57 मिनट का रहा है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 80वॉट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है जिसने टेस्टिंग के दौरान फोन को 41 मिनट में ही 20 से 100 प्रतिशत फुल चार्ज कर दिखाया।

realme P3 Ultra Price
Rs. 24,999
Go To Store
See All Prices

The post 3000 रुपये डिस्काउंट ऑफर के साथ realme P3 Ultra 5G फोन की सेल शुरू, इसमें है 6000mAh Battery first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/3000-discount-on-realme-p3-ultra-5g-phone-in-india-sale-starts/feed/ 0
भारत में लॉन्च से पहले देखें Realme P3, P3 Ultra के कलर्स और डिजाइन, ब्रांड ने शेयर की डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-ultra-colours-design-confirmed-india-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-ultra-colours-design-confirmed-india-launch/#respond Wed, 12 Mar 2025 13:07:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169133 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme P3 सीरीज का विस्तार Realme P3 और Realme P3 Ultra के साथ 19 मार्च को होने जा रहा है। कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Ultra मॉडल में MediaTek Dimensity 8350 Ultra चिपसेट होगा और इसके AnTuTu बेंचमार्क स्कोर भी सामने आ चुके हैं। वहीं, आधिकारिक घोषणा से पहले Realme P3 […]

The post भारत में लॉन्च से पहले देखें Realme P3, P3 Ultra के कलर्स और डिजाइन, ब्रांड ने शेयर की डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Realme P3 Ultra और Realme P3 तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध होंगे।
  • Realme P3 Ultra को दुनिया के पहले ग्लो-इन-द-डार्क लूनर डिजाइन के साथ लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है।
  • Realme P3 और P3 Ultra लॉन्च के बाद Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Realme P3 सीरीज का विस्तार Realme P3 और Realme P3 Ultra के साथ 19 मार्च को होने जा रहा है। कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Ultra मॉडल में MediaTek Dimensity 8350 Ultra चिपसेट होगा और इसके AnTuTu बेंचमार्क स्कोर भी सामने आ चुके हैं। वहीं, आधिकारिक घोषणा से पहले Realme P3 Ultra के ग्लो-इन-द-डार्क डिजाइन और Realme P3 के रंग विकल्पों का खुलासा हो गया है।
आइए, इनके बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Realme P3 Ultra कलर्स

  • Realme P3 Ultra Orion Red, Neptune Blue और Lunar White जैसे तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा।
  • Realme P3 Ultra का Lunar White रंग विकल्प खास आकर्षण होगा क्योंकि इसमें ग्लो-इन-द-डार्क लूनर डिजाइन दिया गया है।

Realme-P3-Ultra-glow

  • इस डिजाइन में माइक्रो-स्कल्प्टिंग मून शैडो तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे चंद्रमा की मिट्टी की बनावट को दोहराने की कोशिश की गई है, ताकि उपयोगकर्ताओं को चंद्रमा की सतह की धूल जैसा अहसास हो।
  • इंडस्ट्री-फर्स्ट स्टारलाइट इंक प्रक्रिया के तहत फोन की सतह पर हजारों स्टार पार्टिकल्स उकेरे गए हैं, जो झिलमिलाते हुए एक तारों भरे आसमान जैसा एहसास कराते हैं।
  • यह प्रक्रिया 3D ग्रेडिएंट चमक को दर्शाती है, जिसमें “रोशनी और छाया का निरंतर बदलता प्रभाव” दिखाई देता है।
  • अंधेरे में लाइट-सेंसिंग कलर शिफ्ट टेक्नोलॉजी फोन को एक हरी आभा (Green Halo Glow) देती है, जिससे चंद्र मिट्टी की बनावट और भी उभरकर सामने आती है।

स्पेसिफिकेशंस

  • Realme P3 Ultra का वजन सिर्फ़ 183 ग्राम है और यह 7.38mm पतला है। फोन क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा।
  • बैटरी: रंग और डिजाइन के अलावा, Realme वेबसाइट पर माइक्रोसाइट पुष्टि करती है कि हैंडसेट में 80W AI बाईपास चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी।
  • मेमोरी: हैंडसेट 12GB LPDDR5x रैम और 256B UFS 3.1 स्टोरेज देगा।
  • अन्य: दावा किया जाता है कि इसमें सेगमेंट की सबसे बड़ी VC कूलिंग 6050 mm2 को कवर करती है। Realme P3 Ultra में BGMI में 90fps गेमिंग और 2500Hz टच सैंपलिंग रेट की सुविधा दी गई है।
  • फोन ने 14,50,000 का AnTuTu स्कोर हासिल किया है।

Realme P3 स्पेस डिजाइन

  • Realme P3 Ultra के अलावा, वेनिला Realme P3 स्पेस सिल्वर, कॉमेट ग्रे और नेबुला पिंक जैसे तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा।
  • यह स्मार्टफोन एक अनूठे ‘स्पेस डिजाइन’ के साथ आएगा, जो नैनो-स्केल फोटोलीथोग्राफी प्रक्रिया के माध्यम से तैयार किया गया है। यह तकनीक “चांदी के स्पेसशिप की चिकनी रेखाओं और बनावट” को कैद करने में सक्षम है, जिससे फोन को एक भविष्यवादी (फ्यूचरिस्टिक) लुक मिलता है।

Realme-P3-Space-design

  • Realme P3 में ‘फ्लेमिंग ऑरेंज’ रंग का पावर बटन होगा, जो Realme के अनुसार एक अंतरिक्ष यान के ऊर्जा स्विच से प्रेरित है।

स्पेसिफिकेशंस

  • प्रोसेसर: Realme P3 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट होने की पुष्टि की गई है। यह 90fps गेमिंग और GT बूस्ट गेमिंग मोड प्रदान करेगा।

Realme-P3-Specs

  • प्रोसेसर: Realme P3 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट होने की पुष्टि की गई है। यह 90fps गेमिंग और GT बूस्ट गेमिंग मोड प्रदान करेगा।
  • डिस्प्ले: फोन में 2,000nits पीक ब्राइटनेस, 1,500Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और AI-आई प्रोटेक्शन के साथ 120Hz AMOLED Pro-XDR डिस्प्ले होगा।
  • मेमोरी: 18GB तक (संभवतः वर्चुअल RAM सहित) और 256GB स्टोरेज।
  • बैटरी: वेनिला मॉडल में 6,000mAh की बैटरी होने की पुष्टि की गई है।
  • अन्य: फोन पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP69 रेटिंग और एयरोस्पेस कूलिंग सिस्टम प्रदान करेगा।

कलर ऑप्शंस विकल्पों के अलावा Realme P3 और P3 Ultra की बिक्री Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी। Realme P3 Ultra, P-सीरीज में आने वाला पहला Ultra वैरियंट होगा। जबकि Realme P3, पिछले साल अप्रैल 2024 में ₹15,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुए Realme P1 का सक्सेसर बनेगा। (गौरतलब है कि कोई वेनिला Realme P2 लॉन्च नहीं किया गया था।)


realme P3 Ultra Price
Rs. 24,999
Go To Store
See All Prices

The post भारत में लॉन्च से पहले देखें Realme P3, P3 Ultra के कलर्स और डिजाइन, ब्रांड ने शेयर की डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-ultra-colours-design-confirmed-india-launch/feed/ 0
Realme P3 Ultra गीकबेंच पर आया सामने, जानें कैसे मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-ultra-geekbench-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-ultra-geekbench-listing/#respond Wed, 05 Mar 2025 10:32:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168528 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme ने पिछले महीने भारत में Realme P3x और Realme P3 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब ब्रांड P3 सीरीज के तीसरे डिवाइस की घोषणा करने की उम्मीद कर रहा है। हाल ही में Realme P3 Ultra को BIS सर्टिफिकेशन मिला था। इसी बीच फोन को Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफार्म पर भी देखा गया है। लिस्टिंग […]

The post Realme P3 Ultra गीकबेंच पर आया सामने, जानें कैसे मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Realme P3 Ultra के Dimensity 8350 चिप के साथ आ सकता है।
  • यह P3 सीरीज में तीसरा मॉडल हो सकता है।
  • यह डिवाइस इस सीरीज का टॉप मॉडल बन सकता है।

Realme ने पिछले महीने भारत में Realme P3x और Realme P3 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब ब्रांड P3 सीरीज के तीसरे डिवाइस की घोषणा करने की उम्मीद कर रहा है। हाल ही में Realme P3 Ultra को BIS सर्टिफिकेशन मिला था। इसी बीच फोन को Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफार्म पर भी देखा गया है। लिस्टिंग से इसके प्रमुख हार्डवेयर की जानकारी सामने आई है।

Realme P3 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस (गीकबेंच)

  • Realme P3 Ultra को Geekbench पर मॉडल नंबर RMX5030 के साथ लिस्ट किया गया है, जो BIS सर्टिफिकेशन वाला ही है।
  • बेंचमार्किंग डेटाबेस में एक मदरबोर्ड कोडनेम k6897v1_64 का जिक्र किया गया है।
  • चिपसेट कॉन्फिग्रेशन में चार कोर 2.20GHz पर, तीन कोर 3.20GHz पर और एक प्राइम कोर 3.35GHz पर क्लॉक किए गए हैं।
  • इसके अलावा, डिवाइस में Mali-G615 MC6 GPU भी मौजूद है।
  • इससे संकेत मिलता है कि आगामी डिवाइस में Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुआ था और Dimensity 8300 के समान है, लेकिन इसमें StarSpeed Engine के कारण गेमिंग परफॉर्मेंस बेहतर है।
  • डिवाइस को 12GB रैम और एंड्रॉयड 15 OS के साथ लिस्ट किया गया है, जो पिछले रिपोर्ट के अनुरूप है।
  • Geekbench टेस्ट में P3 Ultra ने सिंगल-कोर में 1,260 और मल्टी-कोर टेस्ट में 4,055 स्कोर किए हैं।

Realme P3 Ultra के बाकी फीचर्स फिलहाल सामने नहीं आए हैं। इसे जनवरी के अंत में लॉन्च किया जाना था। रिपोर्ट्स के अनुसार, डिवाइस में ग्लॉसी बैक पैनल होगा और यह ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। आगामी डिवाइस को Realme P3 सीरीज का प्रीमियम मॉडल माना जा रहा है। इसकी कीमत P3x और P3 Pro से अधिक हो सकती है, जिनकी शुरुआती कीमत क्रमशः ₹13,999 और ₹23,999 है।

याद दिला दें कि Realme P3x और P3 Pro स्मार्टफोंस क्रमशः Snapdragon 7s Gen 3 और Dimensity 6400 चिपसेट से लैस हैं। दोनों में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जहां P3x 45W चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करता है, जबकि Pro मॉडल 80W तक की चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है। ये स्मार्टफोन IP68+IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं और 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। P3 Pro में 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जबकि P3x LCD पैनल के साथ आता है। दोनों ही डिवाइसेज 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं।

The post Realme P3 Ultra गीकबेंच पर आया सामने, जानें कैसे मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-ultra-geekbench-listing/feed/ 0
Realme P3 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुआ स्पॉट https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-ultra-bis-india-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-ultra-bis-india-launch-soon/#respond Mon, 03 Mar 2025 05:37:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168239 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme की मिड-रेंज परफॉर्मेंस-फोकस्ड P सीरीज में जल्द ही एक और नया स्मार्टफोन भारत में शामिल होने वाला है, क्योंकि हमने BIS पर एक नए डिवाइस को स्पॉट किया है। यह Realme P3 Ultra नाम से भारत में लॉन्च जल्द ही आ सकता है। इस डिवाइस का संभावित मॉडल नंबर भारत की सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS […]

The post Realme P3 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुआ स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Realme P3 Ultra का मॉडल नंबर RMX5030 हो सकता है।
  • Realme P3 Ultra के जनवरी में लॉन्च होने की संभावना पहले से जताई गई थी।
  • Realme P3 सीरीज में Realme P3 Pro और P3x को भारत में पेश हो चुके हैं।

Realme की मिड-रेंज परफॉर्मेंस-फोकस्ड P सीरीज में जल्द ही एक और नया स्मार्टफोन भारत में शामिल होने वाला है, क्योंकि हमने BIS पर एक नए डिवाइस को स्पॉट किया है। यह Realme P3 Ultra नाम से भारत में लॉन्च जल्द ही आ सकता है। इस डिवाइस का संभावित मॉडल नंबर भारत की सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखा गया है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग को विस्तार से जानते हैं।

Realme P3 Ultra बीआईएस लिस्टिंग

  • मॉडल नंबर RMX5030 वाला एक Realme फोन BIS वेबसाइट पर देखा गया है।
Realme P3 Ultra BIS
Realme P3 Ultra BIS listing
  • हमारे पिछले एक्सक्लूसिव के अनुसार, यह मॉडल नंबर आगामी Realme P3 Ultra का है।
  • लिस्टिंग के जरिए Realme P3 Ultra के स्पेसिफिकेशन या अन्य जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।

Realme P3 Ultra के बारे में अब तक हम जो जानते हैं

  • Realme P3 Ultra, Realme P3x और Realme P3 Pro के बाद Realme की P3 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन होगा।
  • हमारी पिछली रिपोर्ट के अनुसार, Realme P3 Ultra में ग्लॉसी बैक पैनल होगा और यह कम से कम ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।
  • Realme P3 Ultra में 12GB तक की रैम मिलने की उम्मीद है, जबकि यह स्मार्टफोन 256GB तक की ऑन-डिवाइस स्टोरेज भी प्रदान कर सकता है।
  • Realme P3 Ultra, P3x और P3 Pro के अलावा, इस सीरीज में एक और स्मार्टफोन Realme P3 भी शामिल हो सकता है, जिसका मॉडल नंबर RMX5070 हो सकता है।
  • Realme P3 सीरीज को इस साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था, जिसमें P3x और P3 Pro को एक ही दिन लॉन्च हुए थे।
  • Realme P3x की भारत में शुरुआती कीमत ₹13,999 है (बेस वैरियंट: 6GB+128GB)। वहीं, Realme P3 Pro की शुरुआती कीमत ₹23,999 (बेस वैरियंट : 8GB+128GB) से शुरू होती है।
  • Realme P3 Ultra की कीमत Realme P3 Pro से अधिक हो सकती है, क्योंकि नॉमेनक्लेचर के अनुसार यह एक हाई-एंड मॉडल होगा। इसलिए, इसकी कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है।

अभी तक बताई गई डिटेल्स के अलावा Realme P3 Ultra के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं मिली है।

The post Realme P3 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुआ स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-ultra-bis-india-launch-soon/feed/ 0