Realme P3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 12 Mar 2025 13:09:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 भारत में लॉन्च से पहले देखें Realme P3, P3 Ultra के कलर्स और डिजाइन, ब्रांड ने शेयर की डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-ultra-colours-design-confirmed-india-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-ultra-colours-design-confirmed-india-launch/#respond Wed, 12 Mar 2025 13:07:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169133 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme P3 सीरीज का विस्तार Realme P3 और Realme P3 Ultra के साथ 19 मार्च को होने जा रहा है। कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Ultra मॉडल में MediaTek Dimensity 8350 Ultra चिपसेट होगा और इसके AnTuTu बेंचमार्क स्कोर भी सामने आ चुके हैं। वहीं, आधिकारिक घोषणा से पहले Realme P3 […]

The post भारत में लॉन्च से पहले देखें Realme P3, P3 Ultra के कलर्स और डिजाइन, ब्रांड ने शेयर की डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Realme P3 Ultra और Realme P3 तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध होंगे।
  • Realme P3 Ultra को दुनिया के पहले ग्लो-इन-द-डार्क लूनर डिजाइन के साथ लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है।
  • Realme P3 और P3 Ultra लॉन्च के बाद Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Realme P3 सीरीज का विस्तार Realme P3 और Realme P3 Ultra के साथ 19 मार्च को होने जा रहा है। कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Ultra मॉडल में MediaTek Dimensity 8350 Ultra चिपसेट होगा और इसके AnTuTu बेंचमार्क स्कोर भी सामने आ चुके हैं। वहीं, आधिकारिक घोषणा से पहले Realme P3 Ultra के ग्लो-इन-द-डार्क डिजाइन और Realme P3 के रंग विकल्पों का खुलासा हो गया है।
आइए, इनके बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Realme P3 Ultra कलर्स

  • Realme P3 Ultra Orion Red, Neptune Blue और Lunar White जैसे तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा।
  • Realme P3 Ultra का Lunar White रंग विकल्प खास आकर्षण होगा क्योंकि इसमें ग्लो-इन-द-डार्क लूनर डिजाइन दिया गया है।

Realme-P3-Ultra-glow

  • इस डिजाइन में माइक्रो-स्कल्प्टिंग मून शैडो तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे चंद्रमा की मिट्टी की बनावट को दोहराने की कोशिश की गई है, ताकि उपयोगकर्ताओं को चंद्रमा की सतह की धूल जैसा अहसास हो।
  • इंडस्ट्री-फर्स्ट स्टारलाइट इंक प्रक्रिया के तहत फोन की सतह पर हजारों स्टार पार्टिकल्स उकेरे गए हैं, जो झिलमिलाते हुए एक तारों भरे आसमान जैसा एहसास कराते हैं।
  • यह प्रक्रिया 3D ग्रेडिएंट चमक को दर्शाती है, जिसमें “रोशनी और छाया का निरंतर बदलता प्रभाव” दिखाई देता है।
  • अंधेरे में लाइट-सेंसिंग कलर शिफ्ट टेक्नोलॉजी फोन को एक हरी आभा (Green Halo Glow) देती है, जिससे चंद्र मिट्टी की बनावट और भी उभरकर सामने आती है।

स्पेसिफिकेशंस

  • Realme P3 Ultra का वजन सिर्फ़ 183 ग्राम है और यह 7.38mm पतला है। फोन क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा।
  • बैटरी: रंग और डिजाइन के अलावा, Realme वेबसाइट पर माइक्रोसाइट पुष्टि करती है कि हैंडसेट में 80W AI बाईपास चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी।
  • मेमोरी: हैंडसेट 12GB LPDDR5x रैम और 256B UFS 3.1 स्टोरेज देगा।
  • अन्य: दावा किया जाता है कि इसमें सेगमेंट की सबसे बड़ी VC कूलिंग 6050 mm2 को कवर करती है। Realme P3 Ultra में BGMI में 90fps गेमिंग और 2500Hz टच सैंपलिंग रेट की सुविधा दी गई है।
  • फोन ने 14,50,000 का AnTuTu स्कोर हासिल किया है।

Realme P3 स्पेस डिजाइन

  • Realme P3 Ultra के अलावा, वेनिला Realme P3 स्पेस सिल्वर, कॉमेट ग्रे और नेबुला पिंक जैसे तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा।
  • यह स्मार्टफोन एक अनूठे ‘स्पेस डिजाइन’ के साथ आएगा, जो नैनो-स्केल फोटोलीथोग्राफी प्रक्रिया के माध्यम से तैयार किया गया है। यह तकनीक “चांदी के स्पेसशिप की चिकनी रेखाओं और बनावट” को कैद करने में सक्षम है, जिससे फोन को एक भविष्यवादी (फ्यूचरिस्टिक) लुक मिलता है।

Realme-P3-Space-design

  • Realme P3 में ‘फ्लेमिंग ऑरेंज’ रंग का पावर बटन होगा, जो Realme के अनुसार एक अंतरिक्ष यान के ऊर्जा स्विच से प्रेरित है।

स्पेसिफिकेशंस

  • प्रोसेसर: Realme P3 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट होने की पुष्टि की गई है। यह 90fps गेमिंग और GT बूस्ट गेमिंग मोड प्रदान करेगा।

Realme-P3-Specs

  • प्रोसेसर: Realme P3 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट होने की पुष्टि की गई है। यह 90fps गेमिंग और GT बूस्ट गेमिंग मोड प्रदान करेगा।
  • डिस्प्ले: फोन में 2,000nits पीक ब्राइटनेस, 1,500Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और AI-आई प्रोटेक्शन के साथ 120Hz AMOLED Pro-XDR डिस्प्ले होगा।
  • मेमोरी: 18GB तक (संभवतः वर्चुअल RAM सहित) और 256GB स्टोरेज।
  • बैटरी: वेनिला मॉडल में 6,000mAh की बैटरी होने की पुष्टि की गई है।
  • अन्य: फोन पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP69 रेटिंग और एयरोस्पेस कूलिंग सिस्टम प्रदान करेगा।

कलर ऑप्शंस विकल्पों के अलावा Realme P3 और P3 Ultra की बिक्री Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी। Realme P3 Ultra, P-सीरीज में आने वाला पहला Ultra वैरियंट होगा। जबकि Realme P3, पिछले साल अप्रैल 2024 में ₹15,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुए Realme P1 का सक्सेसर बनेगा। (गौरतलब है कि कोई वेनिला Realme P2 लॉन्च नहीं किया गया था।)


realme P3 Price
Rs. 15,999
Go To Store
See All Prices

The post भारत में लॉन्च से पहले देखें Realme P3, P3 Ultra के कलर्स और डिजाइन, ब्रांड ने शेयर की डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-ultra-colours-design-confirmed-india-launch/feed/ 0
Realme P3 Pro के लॉन्च से पहले सामने आई तस्वीरें, Realme P3 गीकबेंच पर स्पॉट https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-pro-design-leaked-realme-p3-geekbench-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-pro-design-leaked-realme-p3-geekbench-listing/#respond Tue, 04 Feb 2025 12:48:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166132 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme P3 सीरीज को ब्रांड ने आधिकारिक रूप से टीज कर दिया है और Flipkart पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है, जो इसकी ऑनलाइन उपलब्धता की पुष्टि करती है। यह मिड-रेंज लाइनअप Realme P3, Realme P3 Pro, Realme P3 Ultra, और Realme P3x मॉडल्स को शामिल कर सकता है, जिसमें सबसे पहले […]

The post Realme P3 Pro के लॉन्च से पहले सामने आई तस्वीरें, Realme P3 गीकबेंच पर स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Realme P3 Pro की लीक हुई तस्वीरों से 50MP OIS कैमरा होने की पुष्टि हुई है।
  • तस्वीरों में फोन के फ्रंट डिजाइन का खुलासा नहीं हुआ है।
  • Realme P3 की गीकबेंच लिस्टिंग से रैम और OS की जानकारी सामने आई है।

Realme P3 सीरीज को ब्रांड ने आधिकारिक रूप से टीज कर दिया है और Flipkart पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है, जो इसकी ऑनलाइन उपलब्धता की पुष्टि करती है। यह मिड-रेंज लाइनअप Realme P3, Realme P3 Pro, Realme P3 Ultra, और Realme P3x मॉडल्स को शामिल कर सकता है, जिसमें सबसे पहले Pro वैरियंट लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं, लॉन्च से पहले Realme P3 Pro की इमेज ऑनलाइन लीक हुई हैं, जिससे हमें इसके डिजाइन की पहली झलक मिली है।

इसके साथ ही, Realme P3 का वैनिला मॉडल गीकबेंच प्लेटफार्म पर देखा गया है, जिससे इसके कुछ प्रमुख हार्डवेयर डिटेल्स सामने आई हैं।

Realme P3 Pro का डिजाइन (लीक)

  • टिपस्टर मुकुल शर्मा द्वारा एक्स पर शेयर की गई Realme P3 Pro की तस्वीरों से पता चलता है कि यह एक सुरक्षात्मक केस में ढका हुआ है, लेकिन डिजाइन की पूरी जानकारी नहीं दी गई है।
  • हालांकि, हम अभी भी बड़े उभरे हुए गोलाकार कैमरा मॉड्यूल को देख सकते हैं, जिसमें डुअल कैमरा सेंसर और ट्राइएंगुलर आकार में व्यवस्थित एक एलईडी फ्लैश रिंग है।
  • मॉड्यूल में 50MP OIS, f/1.8 अपर्चर, 24mm फोकल लेंथ और हाइपरइमेज+ टेक्स्ट लिखा दिख रहा है।
  • एक अन्य इमेज में दांए किनारे पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को हाइलाइट किया गया है। फोन में एक बॉक्सी चेसिस है और इमेज में नीले रंग का संकेत मिलता है।

इसके अलावा फोन के बारे में तस्वीरों के जरिए ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है। आने वाले Realme P3 Pro में GT बूस्ट मोड की सुविधा दी गई है, जो गेमिंग के अनुभव को बेहतर बनाएगा। एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में हमने बताया कि हैंडसेट में कई मेमोरी ऑप्शन होंगे। जिसमें 8GB +128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज शामिल हैं। हैंडसेट को सैटर्न ब्राउन, नेबुला ग्लो और गैलेक्सी पर्पल रंगों में उपलब्ध होने की बात कही गई है।

ऐसी अटकलें हैं कि Realme P3 Pro के स्पेसिफिकेशन Realme 14 Pro+ से मिलते-जुलते हो सकते हैं, जो भारत में पहले ही लॉन्च हो चुका है। लॉन्च टाइमलाइन के लिए हमारे सूत्रों का कहना है कि फोन फरवरी के तीसरे हफ्ते में भारत में लॉन्च होगा। Realme P3 Pro को BIS सर्टिफिकेशन भी मिल गया है। हालांकि कीमत की जानकारी लीक नहीं हुई है, लेकिन Realme P2 Pro की कीमत 21,999 रुपये रखी गई थी।

Realme P3 गीकबेंच लिस्टिंग

  • Xpertpick द्वारा स्पॉट किए गए मॉडल नंबर RMX5070 के साथ एक नया Realme फोन गीकबेंच पर दिखाई दिया है।
  • बेंचमार्क प्लेटफार्म पर मार्केटिंग नेम का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन हमने विशेष रूप से रिपोर्ट किया है कि RMX5070 Realme P3 5G है।
  • लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन ने सिंगल-कोर राउंड में 1,110 और मल्टी-कोर सेगमेंट में 3,116 स्कोर किया है।

Geekbench

  • गीकबेंच पर देखा गया वैरियंट 12GB रैम पैक करता है और Android 15 OS बूट करता है।
  • मदरबोर्ड सेक्शन में ‘volcano’ का जिक्र है, जिसमें 1.80GHz पर चार कोर, 2.21GHz पर दो कोर और 2.30GHz पर एक सिंगल कोर है। चिपसेट का नाम फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

हमारी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया गया है कि Realme P3 (RMX5070) कई मेमोरी ऑप्शन में उपलब्ध होगा। जिसमें 6GB/128GB (नेबुला पिंक, कॉमेट ग्रे कलर), 8GB/128GB (नेबुला पिंक, कॉमेट ग्रे, स्पेस सिल्वर) और 8GB/256GB (कॉमेट ग्रे, स्पेस सिल्वर) शामिल हैं। कथित कैमरा-FV5 लिस्टिंग में 50MP (12.6MP पिक्सल-बिन्ड) प्राइमरी कैमरा और 16MP (पिक्सल-बिन्ड के साथ 4MP) फ्रंट कैमरा दिखाया गया है।

Realme P3 को यूरोफिन्स सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है, जिसमें बताया गया है कि इसमें 5,860mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। याद दिला दें कि Realme P2 Pro के साथ Realme P2 नहीं था, इसलिए Realme P3 को Realme P1 के बाद लॉन्च किया जाएगा। जिसे 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

The post Realme P3 Pro के लॉन्च से पहले सामने आई तस्वीरें, Realme P3 गीकबेंच पर स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p3-pro-design-leaked-realme-p3-geekbench-listing/feed/ 0