realme P4 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 02 Feb 2026 07:35:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4000 रुपये महंगा हुआ realme P4 Pro! realme P4 5G फोन का रेट 2500 रुपये बढ़ा https://www.91mobiles.com/hindi/realme-phone-price-increase-upto-4000-realme-p4-pro-and-p4-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-phone-price-increase-upto-4000-realme-p4-pro-and-p4-5g/#respond Mon, 02 Feb 2026 07:35:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189477 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

स्मार्टफोंस महंगे हो रहे हैं और अब इसकी मार रियलमी फैंस पर भी पड़ने वाली है। कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किए अपने बड़ी बैटरी वाले मोबाइल realme P4 5G और realme P4 Pro 5G की कीमत में इजाफा दिया है। रियलमी पी4 की कीमत में जहां 2,500 रुपये की वृद्धि कर दी गई है […]

The post 4000 रुपये महंगा हुआ realme P4 Pro! realme P4 5G फोन का रेट 2500 रुपये बढ़ा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोंस महंगे हो रहे हैं और अब इसकी मार रियलमी फैंस पर भी पड़ने वाली है। कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किए अपने बड़ी बैटरी वाले मोबाइल realme P4 5G और realme P4 Pro 5G की कीमत में इजाफा दिया है। रियलमी पी4 की कीमत में जहां 2,500 रुपये की वृद्धि कर दी गई है वहीं रियलमी पी4 प्रो का प्राइस 4,000 रुपये बढ़ा दिया गया है। ये दोनों रियलमी 5जी फोन खरीदने के लिए अब जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी और ज्यादा रकम चुकानी पड़ेगी।

रियलमी पी4 प्रो की कीमत बढ़ी

realme P4 Pro लॉन्च प्राइस प्राइस हाइक नई कीमत
8GB RAM + 128GB Storage ₹24,999 ₹3,000 ₹27,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹26,999 ₹3,000 ₹29,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹28,999 ₹4,000 ₹32,999

रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन इंडिया में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस मोबाइल को 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई थी। इस वेरिएंट का प्राइस 3 हजार रुपये बढ़कर अब 27,999 रुपये का हो गया है। यही 3 हजार का इजाफा 8जीबी+256जीबी पर भी हुआ है। इसी तरह 12जीबी रैम वाला 5जी फोन 4 हजार रुपये महंगा हो गया है जो 28,999 रुपये की जगह 32,999 रुपये का पड़ेगा।

रियलमी पी4 हुआ महंगा

realme P4 5G लॉन्च प्राइस प्राइस हाइक नई कीमत
8GB RAM + 128GB Storage ₹18,499 ₹2,500 ₹20,999
8GB RAM + 128GB Storage ₹19,499 ₹2,500 ₹21,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹21,499 ₹2,500 ₹23,999

रियमली पी4 20 हजार से कम का 5जी फोन था जो 18,499 रुपये में लॉन्च हुआ था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में 2,500 रुपये की बढ़ोतरी की है जो सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर लागू होगी। इस प्राइस हाइ​क के बाद realme P4 का स्टार्टिंग प्राइस 20,999 रुपये हो गया है। वहीं टॉप वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये की रकम खर्च करनी पड़ेगी।

realme P4 5G

realme P4 5G में मीडियाटेक का Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया गया है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 7,75,973 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं realme P4 Pro 5G फोन क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम ​करता है जिसका AnTuTu score हमारी टेस्टिंग में 10,88,192 आ चुका है। दोनों में HyperVision AI Chip लगाई गई है जो मोबाइल गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस को स्मूथ बनाए रखने में मदद करती है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रियलमी पी4 5जी फोन में 6.77-इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले लगी है जब्कि रियलमी पी4 प्रो 6.8-इंच की 1.5k HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। दोनों में ही 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। रियलमी पी4 में 4500nits पीक ब्राइटनेस और पी4 प्रो में 6500nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है।

realme P4 Pro 5G

फोटोग्राफी के लिए ये दोनों रियलमी 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। realme P4 5G के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OV50D40 मेन सेंसर के 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं realme P4 Pro 5G फोन 50 मेगापिक्सल IMX896 OIS सेंसर ​के साथ 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी पी4 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और रियलमी पी4 प्रो 50 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर से लैस है।

ये दोनों रियलमी स्मार्टफोन पावर बैकअप के लिए तगड़ी 7000mAh Battery सपोर्ट करते हैं जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में पी4 का PCmark Battery बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 22 मिनट का आया और पी4 प्रो का स्कोर 17 घंटे, 17 मिनट का रहा। ये दोनों मोबाइल 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस हैं।

प्राइस बढ़ने के बाद रियलमी पी4 5जी फोन के सामने इस प्राइस रेंज में OPPO K13 5G, Infinix GT 30 और Moto G86 Power ऐसे विकल्प हैं जो इसे सीधी चुनौती देने की क्षमता रखते हैं। वहीं अगर अप रियलमी पी4 प्रो को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके साथ ही इस बजट में मौजूद Infinix GT 30 Pro और OnePlus Nord CE 5 को भी कंसीडर किया जा सकता है।

The post 4000 रुपये महंगा हुआ realme P4 Pro! realme P4 5G फोन का रेट 2500 रुपये बढ़ा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-phone-price-increase-upto-4000-realme-p4-pro-and-p4-5g/feed/ 0
5000 तक की छूट के साथ शुरू हुई इस 50MP Selfie, 7000mAh बैटरी और 4D Curve स्क्रीन वाले 5G फोन की सेल https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-5g-phone-under-20000-buy-realme-p4-pro-with-discount-upto-5000-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-5g-phone-under-20000-buy-realme-p4-pro-with-discount-upto-5000-in-india/#respond Wed, 27 Aug 2025 11:14:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181186 ऑफर के तहत इसपर पूरे 5 हजार रुपये की छूट मिल रही है।

The post 5000 तक की छूट के साथ शुरू हुई इस 50MP Selfie, 7000mAh बैटरी और 4D Curve स्क्रीन वाले 5G फोन की सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी की ‘पी4’ सीरीज अनाउंस होने ही सुर्खियों में छा चुकी है। कंपनी ने मिड बजट में पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन realme P4 और realme P4 Pro लॉन्च किए हैं जो 7,000mAh Battery की पावर से लैस हैं। बीते दिनों जहां रियलमी पी4 बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है, वहीं आज से रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन की सेल भी भारत में शुरू हो गई है। कंपनी अपने फैंस को यह मोबाइल 5,000 रुपये तक की छूट से साथ खरीदने का मौका दे रही है जिसकी फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme P4 Pro 5G लॉन्च प्राइस ऑफर इफेक्टिव प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage ₹24,999 ₹3,000 + ₹2,000 ₹19,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹26,999 ₹3,000 + ₹2,000 ₹21,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹28,999 ₹3,000 + ₹2,000 ₹23,999

रियलमी पी4 प्रो 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। ऑफर के तहत इसपर पूरे 5 हजार रुपये की छूट मिल रही है। इस 5जी फोन पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस पाया जा सकता है। इन छूट को मिलाकर डील के तहत रियलमी स्मार्टफोन को 20 हजार रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है।

3,000 रुपये के बैंक ऑफर की बात करें तो देश में मौजूद लगभग सभी बड़े बैंक्स पर यह छूट मिल रही है जिनमें 20 से भी ज्यादा बैंक शामिल है। मजे की बात यह भी है कि क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड दोनों पर ही इस ​डिस्काउंट को पाया जा सकता है। वहीं अगर साथ में कोई पुराना फोन दिया जाएगा तो उसकी वैल्यू के ऊपर 2,000 रुपये एक्स्ट्रा मिलेंगे।

कंपनी वेबसाइट रियलमी इंडिया सहित शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर से भी फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। realme P4 Pro 5G फोन को छूट के साथ खरीदने या मोबाइल पर मिल रही डील की विस्तृत जानकारी और बैंक्स ​की लिस्ट पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन 6.8-इंच की 1.5के डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसे कंपनी ने HyperGlow 4D Curve+ का नाम दिया है। यहां 4डी कर्व+ से मतलब है कि मोबाइल के किनारे माइक्रो-कर्व्ड यानी घुमावदार हैं जो लुक में अच्छे तो है हीं वहीं साथ ही आरामदायक ​ग्रिप भी प्रदान करते हैं। फोन स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। जो स्मूथ स्क्रॉलिंग के साथ ही बेहतरीन आउटडोर विजिबिलिटी प्रदान करेगी।

realme P4 Pro 5G फोन एंड्ररॉयड 15 आधारित RealmeUI 6 के साथ मिलकर काम करता है। जिसमें 3 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 4 साल की सिक्योरिटी मिलती है। यह मोबाइल 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने और 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले क्वालकॉम Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जिसका AnTuTu score 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 10,88,192 आ चुका है।

फोटोग्राफी के लिए इस realme 5G फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल IMX896 OIS सेंसर ​के साथ 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस मिलता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। 7,000एमएएच बैटरी इस फोन की बड़ी यूएसपी है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 17 घंटे, 17 मिनट का PCmark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है।

यह मोबाइल Bypaas charging टेक्नोलॉजी से लैस है जो हैवी प्रोसेसिंग या गेमिंग के दौरान फोन बैटरी की जगह सीधे प्रोसेसर को करंट प्रदान करती है। इससे बैटरी पर एक्स्ट्रा लोड नहीं पड़ता है और वह गर्म नहीं होती है। यह स्मार्टफोन 80वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है जिसने टेस्टिंग के दौरान बैटरी को 43 मिनट में 20% से 100% चार्ज कर दिखाया है।

realme P4 Pro and realme P4 India launch date key specifications confirmed

अगर आप हैवी गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिए नया फोन खरीदना चाह रहे हैं और बजट 25,000 रुपये के आस-पास है तो, इस रेंज में Infinix GT 30 Pro और OnePlus Nord CE 5 दो ऐसे ऑप्शन हैं जो realme P4 Pro से बेहतर और फास्ट प्रोसेसिंग पावर देने की क्षमता रखते हैं। वनप्लस नोर्ड सीई 5 में तो आपको रियलमी पी4 प्रो से भी बड़ी 7,100mAh Battery भी मिल जाएगी।

वहीं अगर आपकी जरूरत बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी है तो realme P4 Pro 5G पसंद आ सकता है क्योंकि यह बेहतर विजुअल्स प्रदान कर सकता है। वहीं दूसरी ओर 25 हजार रुपये की रेंज में Honor X9c और Vivo Y400 Pro स्मार्टफोन भी बड़ी और ब्राइट डिस्प्ले प्रदान करते हैं। Infinix GT 30 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलती है।

realme P4 Pro Price
Rs. 28,999
Go To Store
See All Prices

The post 5000 तक की छूट के साथ शुरू हुई इस 50MP Selfie, 7000mAh बैटरी और 4D Curve स्क्रीन वाले 5G फोन की सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-5g-phone-under-20000-buy-realme-p4-pro-with-discount-upto-5000-in-india/feed/ 0
25 हजार में 12GB RAM वाला फोन, realme P4 Pro या OnePlus Nord CE 5, देखें कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-5g-phone-in-25000-realme-p4-pro-vs-oneplus-nord-ce-5-mobile-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-5g-phone-in-25000-realme-p4-pro-vs-oneplus-nord-ce-5-mobile-comparison/#respond Wed, 20 Aug 2025 09:16:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180655 सवाल उठ रहा है कि रियलमी पी4 प्रो खरीदा जाना चाहिए या फिर वनप्लस नोर्ड सीई 5 परचेज करना चाहिए।

The post 25 हजार में 12GB RAM वाला फोन, realme P4 Pro या OnePlus Nord CE 5, देखें कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

25 हजार में 5जी फोन चाहिए तो आज इंडिया में ​लेटेस्ट मोबाइल realme P4 Pro 5G लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया है जिसमें 7,000mAh Battery के साथ 50MP Selfie Camera और 144Hz AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसी प्राइस सेगमेंट में OnePlus Nord CE 5 पहले से ही मौजूद है जो 7,100mAh Battery के साथ 12GB RAM सपोर्ट करता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि रियलमी पी4 प्रो खरीदा जाना चाहिए या फिर वनप्लस नोर्ड सीई 5 परचेज करना चाहिए। आगे हमने इन ​दोनों 5जी फोन का कंपैरिजन करने इसी का जवाब जानने की कोशिश की है।

कीमत का कंपैरिजन

वेरिएंट realme P4 Pro OnePlus Nord CE 5
8GB RAM + 128GB Storage ₹24,999 ₹24,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹26,999 ₹26,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹28,999 ₹28,999

रियलमी पी4 प्रो और वनप्लस नोर्ड सीई 5 दोनों ही स्मार्टफोन भारतीय बाजार में एक समान रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स में बिक रहे हैं और दोनों ही कीमत भी बिल्कुल एक समान है। इनके 8जीबी रैम वाले मॉडल को 128जीबी स्टोरेज के साथ 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 256जीबी मेमोरी के साथ इसका प्राइस 26,999 रुपये रखा गया है। 12जीबी रैम वाला 5जी फोन टॉप वेरिएंट 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 28,999 रुपये है। कीमत के मामले में दोनों एक जैसे हैं।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स realme P4 Pro OnePlus Nord CE 5
डिस्प्ले 6.8″ 1.5k 4D Curve+ Display 6.77″ FHD+ Super Fluid AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 MediaTek Dimensity 8350 Apex
ऑपरेटिंग सिस्टम RealmeUI 6 + Android 14 OxygenOS 15.0 + Android 15
रैम 12GB LPDDR4x RAM 12GB LPDDR5x RAM
स्टोरेज 256GB UFS 3.1 Storage 256GB UFS 3.1 Storage
बैक कैमरा 50MP IMX896 (OIS) + 8MP Ultra-Wide 50MP Telephoto LYT600 (OIS) + 8MP Ultra-Wide
फ्रंट कैमरा 50MP Selfie 16MP Selfie
बैटरी 7,000mAh Battery 7,100mAh Battery
चार्जिंग 80W UltraCharge 80W SUPERVOOC

डिस्प्ले

रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन 1280 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन है जिसे कंपनी ने 4D Curve+ का नाम दिया है। इसपर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है​ जिसपर कोर्निंगा गोरिल्ला 7आई की लेयर चढ़ाई गई है।

वनप्लस नोर्ड सीई 5 5जी फोन 19.9:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जिसमें 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे सुपर फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले का नाम दिया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1430nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। नोर्ड सीई5 में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

परफॉर्मेंस

रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन में प्रोसेसिंग के लिए 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 7 जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में HyperVision AI Chip लगाई गई है जो मोबाइल गेमिंग और हैवी परफॉर्मेंस के साथ प्रोसेसिंग सहित विजुअल ग्राफिक्स और गेम फ्रेम रेट को हाई व स्मूथ बनाए रखने में मदद करती है। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7000mm2 वैपर कूलिंग सिस्टम फिट किया है।

वनप्लस नोर्ड सीई 5 स्मार्टफोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 8350 अपेक्स ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2GHz से लेकर 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए स्मार्टफोन में Arm G615 MC6 GPU मिलता है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन हीट ना हो, इसके लिए कंपनी ने डिवाइस में 7041mm2 का कूलिंग एरिया दिया गया है।

इन दोनों स्मार्टफोंस के प्रोेसेसर की क्षमता को परखने के लिए हमने इन स्मार्टफोंस में कुछ बेंचमार्क ऐप्स को रन किया जिनका रिजल्ट आप आगे लगी टेबल में देख सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्ट

प्रोसेसिंग पावर realme P4 Pro OnePlus Nord CE 5
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7 जेन 4 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अपेक्स
क्लॉक स्पीड 1x 2.8GHz Cortex-720 (Prime)
4x 2.4 GHz Cortex-720 (Gold)
3x 1.84GHz Cortex-520
1x 3.35GHz Cortex-A715 (Prime)
3x 3.2GHz Cortex-A715 (Gold)
4x 2.2GHz Cortex-A510
एनटूटू बेंचमार्क स्कोर 10,88,192 14,02,278
एआई बेंचमार्क स्कोर 303 4343
पीसीमार्क परफॉर्मेंस 14,631 13,775
जीपीयू एड्रेनो एआरएम जी615 एमसी6

ऑपरेटिंग सिस्टम

रियलमी पी4 प्रो 5जी और वनप्लस नोर्ड सीई 5 5जी दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर काम करते हैं। रियलमी मोबाइल में जहां RealmeUI 6 दिया गया है वहीं नोर्ड फोन OxygenOS 15 पर काम करता है। दोनों ही स्मार्टफोंस में 50 से अधिक प्री-लोडेड ऐप्स आती हैं जिनमें से कुछ को अनइंस्टाल भी किया जा सकता है।

realme P4 Pro को कंपनी ने 3 जेनरेशन की सॉफ्टवेयर अपग्रेेड और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया है। वहीं OnePlus Nord CE 5 के साथ यूजर्स को 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड मिलेगी और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट पैच प्राप्त होगा। यानी वनप्लस फोन में अधिक लंबी और स्मूथ परफॉर्मेंस प्राप्त होगी।

मेमोरी

रियलमी पी4 प्रो और वनप्लस नोर्ड सीई 5 दोनों ही स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लाए गए हैं जिन्हें 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकता है। रियलमी का 5जी फोन LPDDR4X रैम तकनीक पर काम करता है जब्कि वनप्ल्स स्मार्टफोन में LPDDR5X रैम मौजूद है। यानी Nord CE 5 में अधिक फास्ट ऐप लोडिंग और मल्टी टास्किंग मिलेगी।

ये दोनों ही मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम तकनीक से लैस हैं जो फोन की फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इन्हें 24GB RAM (12जीबी+12जीबी) की ताकत दे सकती है। ये दोनों ही स्मार्टफोन UFS3.1 स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। मोबाइल फोन की रियल लाइफ परफॉर्मेंस परखने के लिए हमने इनमें आधा घंटा मोबाइल गेमिंग की, जिसका रिजल्ट आप आगे देख सकते हैं।

रियलमी पी4 प्रो गेमिंग टेस्ट

realme P4 Pro (30 मिनट गेमिंग) फ्रेम रेट (औसत) फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी में गिरावट
BGMI 39.2FPS 8.5 डिग्री 8 प्रतिशत
COD 56.2FPS 9.2 डिग्री 8 प्रतिशत

वनप्लस नोर्ड सीई5 गेमिंग टेस्ट

OnePlus Nord CE 5 (30 मिनट गेमिंग) फ्रेम रेट (औसत) फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी में गिरावट
BGMI 44.7FPS 5.8 डिग्री 6 प्रतिशत
COD 56.6FPS 7.4 डिग्री 6 प्रतिशत

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर OIS तकनीक से लैस 50 मेगापिक्सल IMX896 मेन सेंसर ​दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी 5जी फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जिसके लिए कंपनी ने OV50D लेंस का इस्तेमाल किया है।

वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Telephoto कैमरा दिया गया है जो Sony LYT-600 सेंसर है। इसके सपोर्ट में दूसरा 112° FOV वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया वनप्लस का फोन 16 मेगापिक्सल Sony IMX480 फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन इंडिया में 7,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इसे 5 साल की बैटरी हेल्थ के दावे के साथ पेश किया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। हैवी प्रोसेसिंग के दौरान बैटरी पर लोड न पड़े, इसके लिए फोन को Bypass Charging तकनीक से लैस किया गया है।

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन में तगड़ी 7,100एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे 4 साल की Battery Health के साथ पेश किया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए वनप्लस का 5जी फोन 80वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह मोबाइल भी बायपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है जो हैवी टॉस्क के दौरान चार्जिंग अडेप्टर से सीधे करंट फोन प्रोसेसर को भेजती है और बैटरी पर लोड पड़ने से बचाती है।

दोनों स्मार्टफोंस की बैटरी परफॉर्मेंस के परखने के लिए 91मोबाइल्स ने इनमें कुछ अन्य टेस्ट किए हैं, जिन्हें आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।

बैटरी परफॉर्मेंस टेस्ट realme P4 Pro OnePlus Nord CE 5
पीसीमार्क बैटरी 17 घंटे, 17 मिनट 16 घंटे, 30 मिनट
चार्जिंग (20% से 100%) 43 मिनट 47 मिनट
यूट्यूब बैटरी ड्रेन (30 मिनट) 3 प्रतिशत 2 प्रतिशत

कौन बेहतर

शुरुआत ​स्क्रीन से करें तो रियलमी पी4 प्रो में यूजर्स को हाई रिफ्रेश रेट और अधिक निट्स ब्राइटनेस वाली स्क्रीन मिलेगी। यह वनप्लस नोर्ड सीई 5 से बेहतर स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगी और धूप में भी डिस्प्ले पर मौजूद कंटेंट आसान से दिखा सकेगी। इन दोनों फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल तकरीबन एक समान है और दोनों में ही OIS सहित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। बात सेल्फी सेंसर की आती है तो यहां realme P4 Pro 5G फोन OnePlus Nord CE 5 से आगे निकलता है।

बड़ी बैटरी इन दोनों स्मार्टफोंस की बड़ी यूएसपी है। रियलमी पी4 प्रो में 7,000एमएएच और वनप्लस नोर्ड सीई 5 में 7,100एमएएच बैटरी दी गई है। हमारी टेस्टिंग में रियलमी स्मार्टफोन वनप्लस मोबाइल की तुलना में बेहतर बैटरी बेंचमार्क दे पाया है। यानी इसकी बैटरी अधिक लंबी चल सकती है। इसी तरह बैटरी चार्जिंग की बात आती है तो यहां भी रियलमी पी4 प्रो ने खुद को वनप्लस नोर्ड सीई5 से फास्ट साबित किया है। दोनों ही मोबाइल 80वॉट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं।

अगर आपकी प्राथमिकता बेहतर प्रोसेसिंग वाला स्मार्टफोन है तो यहां OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन realme P4 Pro 5G फोन को पीछे छोड़ता है। नोर्ड सीई 5 में दिया गया प्रोसेसर रियलमी पी4 प्रो की तुलना में अधिक फास्ट है। बेंचमार्क टेस्ट में भी इसका फर्क साफ दिखाई पड़ता है। यानी अच्छी परफॉर्मेंस वाला 25 हजार तक का 5जी फोन खरीदना है तो वनप्लस रियलमी पर भारी पड़ता है। वहीं स्क्रीन और कैमरा के मामले में रियलमी पी4 प्रो वनप्लस से ऊपर है।

The post 25 हजार में 12GB RAM वाला फोन, realme P4 Pro या OnePlus Nord CE 5, देखें कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-5g-phone-in-25000-realme-p4-pro-vs-oneplus-nord-ce-5-mobile-comparison/feed/ 0
50MP Selfie कैमरा, 4D Curve स्क्रीन और 7000mAh बैटरी के साथ realme P4 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p4-pro-5g-phone-launched-india-with-50mp-selfie-camera-4d-curve-plus-screen-and-7000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p4-pro-5g-phone-launched-india-with-50mp-selfie-camera-4d-curve-plus-screen-and-7000mah-battery/#respond Wed, 20 Aug 2025 07:12:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180612 realme P4 Pro 5G में HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले दी गई है।

The post 50MP Selfie कैमरा, 4D Curve स्क्रीन और 7000mAh बैटरी के साथ realme P4 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

realme P4 5G और realme P4 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गए हैं। बड़ी बैटरी वाली इस ‘पी’ सीरीज के दोनों स्मार्टफोन 7,000mAh Battery के साथ लाए गए हैं जिनमें 50MP Camera और 144Hz AMOLED डिस्प्ले दी गई है। रियलमी पी4 5जी फोन की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। वहीं सीरीज के प्रो मॉडल का प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे लिखी गई है।

  • 8GB RAM + 128GB Storage : ₹24,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage : ₹26,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage : ₹28,999

रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन इंडिया में 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इस 8जीबी रैम वाले 5जी फोन को 128जीबी स्टोरेज के साथ 24,999 रुपये और 256जीबी स्टोरेज के साथ 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं फोन का टॉप वेरिएंट 12जीबी रैम व 256जीबी मेमोरी के साथ 28,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।

शुरुआती सेल में कंपनी इस फोन पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट देगी जिसमें 3,000 रुपये का बैंक ऑफर और 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर शामिल रहेगा। स्कीम में realme P4 Pro को 19,999 रुपये के स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस पर खरीदना जा सकेगा। इस मोबाइल की सेल 27 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर होगी।

realme P4 Pro 5G फोन एंड्ररॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो RealmeUI 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 10,88,192 आ चुका है।

रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन को 1280 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। इसे कंपनी ने HyperGlow 4D Curve+ नाम दिया है। इसके किनारे माइक्रो-कर्व्ड यानी घुमावदार हैं जो देखने में आकर्षक लगती है, साथ ही पकड़ने में भी आरामदायक महसूस होती है। इसपर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यानी यह डिस्प्ले स्मूथ स्क्रॉलिंग भी करेगी और साथ ही धूप में इसपर मौजूद टेक्स्ट पढ़ने में भी दिक्कत नहीं आएगी।

फोटोग्राफी के लिए realme P4 Pro 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50 मेगापिक्सल IMX896 OIS सेंसर ​के साथ 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं इस रियलमी 5जी फोन के फ्रंट पैनल पर भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए​ रियलमी पी4 प्रो 7,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो इसकी बड़ी यूएसपी है।

91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन तकरीबन 17 घंटे, 17 मिनट का PCmark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है। यह मोबाइल Bypaas charging टेक्नोलॉजी से लैस है जो हैवी प्रोसेसिंग या गेमिंग के दौरान फोन बैटरी की जगह सीधे प्रोसेसर को ताकत देती है। कंपनी ने इसे 80वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस किया है जिसे हमारी टेस्टिंग के दौरान फोन बैटरी को 43 मिनट में 20% से 100% चार्ज कर दिखाया है।

realme P4 Pro and realme P4 India launch date key specifications confirmed

अगर आप बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी वाला फोन चलाना चाहते हैं तो मोबाइल में कंटेंट देखने का शौक रखने वाले लोगों को realme P4 Pro 5G पसंद आ सकता है। हालांकि 25 हजार रुपये की रेंज में Honor X9c और Vivo Y400 Pro स्मार्टफोन भी बड़ी और ब्राइट डिस्प्ले प्रदान करते हैं जो शानदार विजुअल क्वालिटी प्रदान करती है। Infinix GT 30 Pro में भी आपको हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिल जाएगी।

अगर आप हैवी गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिए नया फोन खरीदना चाह रहे हैं और बजट 25,000 रुपये के आस-पास है तो, इस रेंज में Infinix GT 30 Pro और OnePlus Nord CE 5 दो ऐसे ऑप्शन हैं जो realme P4 Pro से बेहतर और फास्ट प्रोसेसिंग पावर देने की क्षमता रखते हैं। वनप्लस नोर्ड सीई 5 में तो आपको रियलमी पी4 प्रो से भी बड़ी 7,100mAh Battery मिल जाएगी। यानी इस रेंज में OnePlus पहले से realme को टक्कर देने के लिए तैयार बैठा है।

realme P4 Pro Price
Rs. 28,999
Go To Store
See All Prices

The post 50MP Selfie कैमरा, 4D Curve स्क्रीन और 7000mAh बैटरी के साथ realme P4 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p4-pro-5g-phone-launched-india-with-50mp-selfie-camera-4d-curve-plus-screen-and-7000mah-battery/feed/ 0
7000mAh बैटरी वाला 5G फोन realme P4 हुआ इंडिया में लॉन्च! देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-5g-phone-realme-p4-launched-in-india-know-price-features-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-5g-phone-realme-p4-launched-in-india-know-price-features-and-specifications/#respond Wed, 20 Aug 2025 07:11:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180611 रियलमी पी4 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन realme P4 हुआ इंडिया में लॉन्च! देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी ने आज भारतीय बाजार में अपनी ‘पी’ सीरीज को पेश कर दिया है। ब्रांड की ओर से दो नए मोबाइल फोन realme P4 और realme P4 Pro इंडिया में लॉन्च किए गए हैं जो तगड़ी 7,000mAh Battery के साथ आए हैं। सीरीज के बेस मॉडल रियलमी पी4 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

  • 6GB RAM + 128GB Storage – ₹18,499
  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹19,499
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹21,499

रियलमी पी4 5जी फोन की कीमत 18,499 रुपये से शुरू होती है जिसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलेगी। वहीं यह 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 128जीबी मेमोरी के साथ 19,499 रुपये और 256जीबी स्टोरेज के साथ 21,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। realme P4 5G की सेल 25 अगस्त से शुरू होगी और 2,500 रुपये का बैंक ऑफर और 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलाकर फोन पर कुल 3,500 रुपये तक की छूट पाई जा सकेगी।

रियलमी पी4 5जी फोन 1080 x 2392 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसे ‘सनलाइट रेडी’ स्क्रीन कहा है क्योंकि हाई ब्राइटनेस के चलते धूप में भी डिस्प्ले पर मौजूद कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है।

realme P4 5G में मीडियाटेक का Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया गया है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 7,75,973 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं मोबाइल गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस को स्मूथ बनाए रखने के लिए इसमें HyperVision AI Chip लगाई गई है जो बेहतर विजुअल ग्राफिक्स और हाई फ्रेम रेट प्रदान करती है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7000mm2 वैपर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

यह रियलमी का बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसे 7,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी के अनुसार यह 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगा। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCmark Battery बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 22 मिनट का आया है। यह इस साल इंडिया में 15 से 20 हजार की रेंज में लॉन्च हुए स्मार्टफोंस में सबसे ज्यादा है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसने टेस्टिंग के दौरान 59 मिनट में इसे 20% से 100% चार्ज कर दिखाया है।

फोटोग्राफी के लिए realme P4 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियलमी पी4 को IP65+IP66 रेटिंग के साथ पेश किया गया है और इसकी थिकनेस सिर्फ 7.58mm है।

18 हजार रुपये में रियलमी पी4 5जी फोन बड़ी बैटरी के साथ ही फास्ट चार्जिंग तकनीक प्रदान करता है। वहीं इस फोन में रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलती है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7000mm2 वैपर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है जो मोबाइल प्रोसेसेर के साथ मिलकर स्मूथ परफॉर्मेंस देने की कोशिश करता है। रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस के हिसाब से फोन डिस्प्ले भी सही है, बस यूजर्स को फोन के कैमरा के साथ कुछ समझौता करना पड़ सकता है।

इसी प्राइस रेंज में जहां OPPO K13 5G फोन बैटरी के मामले में रियमली पी4 को सीधी टक्कर देता है। वहीं बड़ी बैटरी की ही बात करें तो POCO M7 Pro और realme 14x दो ऐसे स्मार्टफोन हैं जो 15 हजार रुपये से कम में रियलमी पी4 से बेहतर पीसीमार्क बैटरी स्कोर अचीव कर चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि पोको एम7 प्रो में 5,110mAh और रियलमी 14एक्स में 6,000mAh बैटरी लगाई गई है जो realme P4 5G से काफी कम है।

अगर आप बड़ी और ब्राइट स्क्रीन वाला फोन पसंद करते हैं तो रियलमी पी4 5जी के ही बजट में Infinix GT 30 और Moto G86 Power को कंसीडर किया जा सकता है। इन दोनों में ही 4500nits ब्राइटनेस वाली AMOLED स्क्रीन दी गई है। वहीं इन​फिनिक्स जीटी 30 में यूजर्स को 144Hz ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलता है।

realme P4 Pro Price
Rs. 28,999
Go To Store
See All Prices

The post 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन realme P4 हुआ इंडिया में लॉन्च! देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/7000mah-battery-5g-phone-realme-p4-launched-in-india-know-price-features-and-specifications/feed/ 0
17499 रुपये में बिकेगा realme P4 5G फोन! इसमें लगी है 7000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन https://www.91mobiles.com/hindi/17499-starting-price-of-realme-p4-5g-in-india-shared-by-francis-wong/ https://www.91mobiles.com/hindi/17499-starting-price-of-realme-p4-5g-in-india-shared-by-francis-wong/#respond Mon, 18 Aug 2025 12:19:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180464 खुलासा कर दिया गया है कि realme P4 5G फोन 17,499 रुपये में बिकेगा।

The post 17499 रुपये में बिकेगा realme P4 5G फोन! इसमें लगी है 7000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी कंपनी आने वाली 20 अगस्त को इंडिया में अपनी नई ‘पी4’ सीरीज पेश करने जा रही है। इसके तहत दो नए स्मार्टफोन realme P4 और realme P4 Pro भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। रियलमी फैंस को सरप्राइज देते हुए आज ब्रांड के ग्लोबल प्रोडक्ट मार्केटिंग हेड Francis Wong ने फोन लॉन्च से पहले ही रियलमी पी4 5जी की कीमत अनाउंस कर दी है। फ्रांसिस की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि realme P4 5G फोन 17,499 रुपये में बिकेगा।

फ्रांसिस वोंग ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए रियलमी पी4 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है। फ्रांसिस ने फिलहाल मोबाइल का स्टार्टिंग प्राइस शेयर किया गया है जो 17,499 रुपये है। ट्वीट में हालांकि इस कीमत पर मिलने वाले मेमोरी वेरिएंट का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन चर्चा है कि realme P4 5G फोन के बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 128GB Storage दी जा सकती है। वहीं अन्य वेरिएंट्स की कीमत 20 अगस्त को अनाउंस होगी।

realme P4 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें मीडियाटेक का Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में HyperVision AI Chip भी लगाई गई है जो कंपनी के दावेनुसार गेमिंग परफॉर्मेंस स्मूथ करने के साथ ही बेहतर विजुअल ग्राफिक्स और हाई फ्रेम रेट प्रदान करती है। बताते चलें कि हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7000mm2 वैपर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

यह फोन के अंदर प्रोेसेसर की गर्मी कैद नहीं होने देता है और उसे लगातार डिवाइस से बाहर निकालकर फोन को ठंडा रखने में मदद करता है। ब्रांड की मानें तो इस मोबाइल का AnTuTu score 7,78,000 से भी अधिक प्राप्त हो चुका है। रियलमी पी4 5जी फोन के यूजर्स को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन मिलेगी जिसपर 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जाएगा।

रियलमी पी4 स्मार्टफोन की एक बड़ी खूबी इसमें लगी ताकतवर 7,000mAh Battery भी है। कंपनी का कहना है कि यह 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 80W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए realme P4 5G फोन में 50MP+8MP रियर कैमरा सपोर्ट करता है।

realme P4 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें मीडियाटेक का Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में HyperVision AI Chip भी लगाई गई है जो कंपनी के दावेनुसार गेमिंग परफॉर्मेंस स्मूथ करने के साथ ही बेहतर विजुअल ग्राफिक्स और हाई फ्रेम रेट प्रदान करती है। बताते चलें कि हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7000mm2 वैपर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

यह फोन के अंदर प्रोेसेसर की गर्मी कैद नहीं होने देता है और उसे लगातार डिवाइस से बाहर निकालकर फोन को ठंडा रखने में मदद करता है। ब्रांड की मानें तो इस मोबाइल का AnTuTu score 7,78,000 से भी अधिक प्राप्त हो चुका है। रियलमी पी4 5जी फोन के यूजर्स को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन मिलेगी जिसपर 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जाएगा।

रियलमी पी4 स्मार्टफोन की एक बड़ी खूबी इसमें लगी ताकतवर 7,000mAh Battery भी है। कंपनी का कहना है कि यह 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 80W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए realme P4 5G फोन में 50MP+8MP रियर कैमरा सपोर्ट करता है।

रियलमी पी4 5जी फोन लोवर मिड बजट सेगमेंट में बड़ी ​उलटफेर करने की फिराक में आ रहा है। मोबाइल प्राइस को फोन लॉन्च से पहले ही अनाउंस करके कंपनी ने इसके प्रतिद्वंदियों को भी झटका दिया है। गौरतलब है कि 19 अगस्त को Redmi 15 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो रहा है। लंबे समय बाद मोबाइल यूजर्स को रेडमी-रियलमी की सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि अब रेडमी 15 को भी कंपनी realme P4 5G की ही तरह 17 हजार की शुरुआती कीमत पर पेश कर सकती है।

वहीं रेडमी 15 के अलावा कुछ ही दिनों पहले लॉन्च हुआ Moto G86 Power स्मार्टफोन इसी रेंज में तगड़ी 6,720mAh बैटरी, मीडियाटेक Dimensity 7400 प्रोसेसर और 4500nits ब्राइटनेस वाली AMOLED डिस्प्ले देता है। वहीं 17,499 रुपये में ही Galaxy M36 स्मार्टफोन 6 साल की एंड्रॉयड ओएस और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेड देकर Samsung का भरोसा प्रदान करता है। अगर बड़ी बैटरी वाला फोन ही चाहिए तो इसी रेंज में OPPO K13 5G 80वॉट चार्जिंग और 7,000mAh बैटरी की ताकत से लैस है।

realme P4 Pro Price
Rs. 28,999
Go To Store
See All Prices

The post 17499 रुपये में बिकेगा realme P4 5G फोन! इसमें लगी है 7000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/17499-starting-price-of-realme-p4-5g-in-india-shared-by-francis-wong/feed/ 0
20 अगस्त को भारत में लॉन्च होंगे realme P4 Pro और realme P4, कंफर्म हुए प्रमुख स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p4-pro-and-realme-p4-india-launch-date-key-specifications-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p4-pro-and-realme-p4-india-launch-date-key-specifications-confirmed/#respond Mon, 11 Aug 2025 11:51:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180122 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

रियलमी ने भारत में अपनी नई realme P4 सीरीज के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इसमें realme P4 Pro और realme P4 पेश होंगे। कंपनी ने इसे लेकर अपनी वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव की है। जहां लॉन्च डेट, प्रमुख स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और प्राइस रेंज भी शेयर की गई […]

The post 20 अगस्त को भारत में लॉन्च होंगे realme P4 Pro और realme P4, कंफर्म हुए प्रमुख स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी ने भारत में अपनी नई realme P4 सीरीज के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इसमें realme P4 Pro और realme P4 पेश होंगे। कंपनी ने इसे लेकर अपनी वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव की है। जहां लॉन्च डेट, प्रमुख स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और प्राइस रेंज भी शेयर की गई है। यह फोंस मिड-रेंज सेगमेंट में हाई-परफॉर्मेंस और विज़ुअल क्वालिटी के कॉम्बिनेशन के साथ। आइए, आगे आपको पी-4 लाइनअप से जुड़ी जानकारी विस्तार से जानते हैं।

realme P4 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन realme P4 Pro और realme P4 5G 20 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किए जाएंगे। डिजाइन के मामले में realme P4 Pro में “Living Nature” डिजाइन मिलने की पुष्टि हुई है। जिसमें प्रीमियम टेक-वूड मैटेरियल का उपयोग किया जाएगा। यह Birch Wood, Dark Oak Wood और Midnight Ivy जैसे तीन कलर्स में आएगा। वहीं, realme P4 में “Metal Heart” डिजाइन होगा। जो मेटलिक लाइंस और एक्सपोज्ड स्क्रू डिटेल के साथ Steel Grey, Engine Blue और Forge Red कलर ऑप्शन में पेश होगा।

realme P4 Pro उन यूजर्स को टारगेट कर लाया जा सकता है जो हाई-फ्रेमरेट गेमिंग और एडवांस विज़ुअल प्रोसेसिंग को पसंद करते हैं जबकि realme P4 ऐसे ग्राहकों के लिए आ सकता है जो मिड-रेंज बजट में अच्छी परफॉर्मेंस चाहते हैं। उम्मीद है कि ब्रांड यह सीरीज खास तौर पर उन लोगों के लिए ला रहा है जो लंबे समय तक बिना लैग के गेम खेलने और और दमदार डिस्प्ले अनुभव पसंद करते हैं।

कीमत की रेंज को लेकर आधिकारिक साइट पर जानकारी में बताया गया है कि realme P4 Pro की कीमत 30,000 रुपये से कम हो सकती है और इसमें ग्राफिक चिप भी मिलेगी। वहीं, realme P4 की प्राइस रेंज अभी नहीं बताई गई है लेकिन हमारा अनुमान है कि यह 20,000 से 22,000 रुपये के बीच आ सकता है।

स्पेसिफिकेशंस में realme P4 Pro में डुअल-चिप आर्किटेक्चर मिलने की पुष्टि की गई है। यह Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ Pixelworks X7 Gen 2 विज़ुअल प्रोसेसर वाला होगा। यह कॉन्फिग्रेशन 144FPS गेमप्ले, 1.5K रिजॉल्यूशन अपस्केलिंग और AI Hyper Clarity, AI Hyper Motion, तथा AI Always-On HDR जैसे कई फीचर्स सपोर्ट करेगा। वहीं, realme P4 में Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट मिलने की बात कही गई है। इसके साथ Pixelworks विज़ुअल प्रोसेसर दिया जा सकता है। जो स्मूद फ्रेम रेट और बेहतर विज़ुअल क्वालिटी दे सकता है।

माइक्रोसाइट में यह भी कंफर्म हुआ है कि प्रो डिवाइस में 7000एमएएच की बड़ी बैटरी प्रदान की जाएगी। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 80 वॉट फ़ास्ट चार्जिंग स्पीड मिलने की जानकारी दी गई है। डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन को लेकर माइक्रोसाइट में गया है कि प्रो मोबाइल में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। इस पर 6500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, एसडीआर10 प्लस और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिल जाएगा।

लीक के अनुसार दोनों मॉडल्स में AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। कैमरा सेटअप में P4 Pro में OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा और P4 में 64MP का सेंसर मिलने की संभावना है।

पिछले मॉडल की तुलना में P4 सीरीज में सबसे बड़ा बदलाव डुअल-चिप स्ट्रक्चर और Pixelworks विज़ुअल प्रोसेसर का इंटिग्रेशन हो सकता है। जो गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस को अगले लेवल पर ले जा सकता है। डिजाइन और मटेरियल क्वालिटी भी पिछली जनरेशन से ज्यादा प्रीमियम लग रही है।

यदि आपको हाई-फ्रेमरेट गेमिंग, एडवांस विज़ुअल क्वालिटी और अच्छा डिजाइन चाहिए तो P4 Pro बेहतर हो सकता है, लेकिन अगर आपका बजट थोड़ा कम है और फिर भी अच्छा गेमिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो P4 वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बन सकता है। हालांकि, Pixelworks चिप के फायदों का असल अनुभव लॉन्च के बाद ही सही तरीके से पता चल पाएगा। इसके अलावा अन्य स्पेक्स आने के बाद ही हम आपको सही सुझाव दे पाएंगे।

कुल मिलाकर देखा जाए तो realme P4 सीरीज का लॉन्च गेमर्स के लिए दिलचस्प हो सकता है। यदि आप भी इस लाइनअप का इंतजार कर रहे हैं तो हम आपको 20 अगस्त के लॉन्च पर नए पोस्ट के साथ पूरा अपडेट देंगे।

The post 20 अगस्त को भारत में लॉन्च होंगे realme P4 Pro और realme P4, कंफर्म हुए प्रमुख स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p4-pro-and-realme-p4-india-launch-date-key-specifications-confirmed/feed/ 0
Exclusive: 12GB RAM पर लॉन्च होगा realme P4 Pro 5G फोन, ये होंगे मेमोरी वेरिएंट्स और कलर मॉडल्स https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-5g-phone-realme-p4-pro-to-launch-in-india-soon-exclusive-mobile-news/ https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-5g-phone-realme-p4-pro-to-launch-in-india-soon-exclusive-mobile-news/#respond Wed, 06 Aug 2025 05:20:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=179815 realme P4 Pro 5G भी इंडिया में लॉन्च किया जाएगा

The post Exclusive: 12GB RAM पर लॉन्च होगा realme P4 Pro 5G फोन, ये होंगे मेमोरी वेरिएंट्स और कलर मॉडल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने कु​छ ही दिनों पहले खुलासा किया था कि रियलमी कंपनी भारत में अपनी नई ‘पी सीरीज’ लेकर आ रही है। हमारी रिपोर्ट में realme P4 5G फोन के रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स सहित कलर मॉडल्स की जानकारी दी गई थी। वहीं आज हम इसी सीरीज के ‘प्रो’ मॉडल की एक्सक्लूसिव खबर लेकर आए हैं। कंपनी की ओर से realme P4 Pro 5G भी इंडिया में लॉन्च किया जाएगा और इसके मेमोरी व कलर मॉडल्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme P4 Pro 5G मेमोरी वेरिएंट

  • 8GB RAM + 128GB Storage
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 12GB RAM + 256GB Storage

रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन भी इंडिया में लॉन्च होगा। 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स से इस स्मार्टफोन की एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हुई है। हमें मिली सूचना के अनुसार यह रियलमी फोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम के साथ मार्केट में उतारा जाएगा जो कुल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

realme P4 Pro के बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी जाएगी। वहीं दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी मेमोरी सपोर्ट करेगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रियलमी पी4 प्रो के टॉप वेरिएंट को 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जाएगा।

realme P4 Pro 5G कलर मॉडल

प्राप्त जानकारी अनुसार फोन के बेस मॉडल को इंडियन मार्केट में Midnight Ivy (मिडनाइट आइवी) और Dark Oak Wood (डार्क ओक वुड) कलर में पेश किया जाएगा। मोबाइल के 8जीबी+256जीबी वेरिएंट को तीन कलर मॉडल्स में लॉन्च किए जाने की सूचना मिली है जिनमें बेस वेरिएंट वाले रंगों के साथ ही Birch Wood (ब्रिच वुड) कलर भी शामिल रहेगा।

realme P4 Pro स्मार्टफोन से जुड़ी इस एक्सक्लूसिव खबर में बताया गया है कि मोबाइल का टॉप वेरिएंट Midnight Ivy (मिडनाइट आइवी) कलर में नहीं लाया जाएगा और इसे भारतीय बाजार में Oak Wood (डार्क ओक वुड) और Birch Wood (ब्रिच वुड) कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी में यह साफ हो गया है कि रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन RMX5116 मॉडल नंबर के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।

realme P4 5G एक्सक्लूसिव डिटेल्स

रियलमी पी4 5जी फोन की बात करें तो यह RMX5110 मॉडल नंबर वाला मोबाइल होगा जो तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इसके बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी जाएगी। वहीं मोबाइल के 8GB RAM मॉडल को 128GB और 256GB स्टोरेज पर पेश किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अपकमिंग रियलमी 5जी फोन भारतीय बाजार में Engine Blue (इंजन ब्लू), Steel Gray (स्टील ग्रे) और Forge Red (फोर्ज रेड) कलर में बिकेगा।

realme p3 pro

realme P4 series लॉन्च टाइमलाइन (अनुमानित)

रियलमी पी4 और पी4 प्रो 5जी फोन बेहद जल्द इंडियन मार्केट में एंट्री लेने वाले हैं। फिलहाल इन दोनों स्मार्टफोंस की लॉन्च डेट हमें प्राप्त नहीं हो पाई है लेकिन हमारा अनुमान है कि रियलमी पी4 सीरीज अगस्त महीने के अंतिम दिनों में इंडिया में लॉन्च की जा सकती है। वहीं realme P4 5G और realme P4 Pro 5G फोन सितंबर महीने की शुरुआती में ही भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

मिड बजट फोन होगा realme P4 Pro

रियलमी पी4 प्रो स्मार्टफोन फरवरी महीने में लॉन्च हुए realme P3 Pro 5G फोन का सक्सेसर होगा। यह मोबाइल 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था जिसके टॉप वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 26,999 रुपये था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नया realme P4 Pro भी इसी प्राइस सेगमेंट में पेश किया जा सकता है जिसकी कीमत 25 हजार रुपये के आस-पास मिल सकती है। फिलहाल इस मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन रियलमी पी3 प्रो में क्या मिलता है, ये डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme p3 pro

realme P3 Pro फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 6.83″ Quad Curved Display
  • 80W Ultra Charging
  • 6,000mAh Battery
  • 50MP Back Camera
  • 16MP Front Camera

डिजाइन

रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन को कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी पर बना है जिसका Nebula Blue कलर सूरज की रोशनी में अपना रंग बदल लेता है। यह Glow-in-the-dark डिजाइन वाला फोन है जो अंधेरे में चमकता है। realme P3 Pro 5G IP66 + IP68 + IP69 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखता है। वहीं साथ ही इसकी बॉडी भी मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबल बनाई गई है। इस फोन का थिकनेस सिर्फ 7.99mm है।

डिस्प्ले

रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन में 6.83-इंच की 1.5k डिस्प्ले पर दी गई है। यह क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 1500nits आउटपुट देती है। यह मोबाइल wet touch टेक्नोलॉजी से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी फोन इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.8 प्रतिशत का है।

परफॉर्मेंस

रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन Android 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का AnTuTu score 8,34,739 आया है जो कंपनी के ही realme 14 Pro से ज्यादा है।

मेमोरी

यह रियलमी 5जी फोन इंडिया में 8जीबी रैम व 12जीबी रैम पर खरीदा जा सकता है। दोनों मॉडल एक्सपेंडेबल रैम तकनीक से लैस हैं फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को मिलाकर इन्हें क्रमश: 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) और 24GB RAM (12जीबी+12जीबी) की ताकत प्रदान करती है। रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन LPDDR4X RAM + UFS 3.1 storage तकनीक पर काम करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए realme P3 Pro डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन लेंस दिया गया है जोे Sony IMX896 सेंसर है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह Sony IMX480 सेंसर है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। हमारी टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 15 घंटे, 23 मिनट आया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में realme P3 Pro 5G फोन को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 39 मिनट का समय लगा है।

खास फीचर्स

मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इस फोन में 6050mm2 vapour chamber दिया गया है। रियलमी पी3 प्रो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस है जिससे यूजर्स AI erase, best face, motion debulr सहित AI Recording summary, AI writer, Google circle to search और AI reply जैसे फीचर्स इस्तेमाल कर सकेंगे।

realme P4 Pro Price
Rs. 28,999
Go To Store
See All Prices

The post Exclusive: 12GB RAM पर लॉन्च होगा realme P4 Pro 5G फोन, ये होंगे मेमोरी वेरिएंट्स और कलर मॉडल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-5g-phone-realme-p4-pro-to-launch-in-india-soon-exclusive-mobile-news/feed/ 0