Realme Q3 Pro 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 22 Apr 2021 16:58:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 रियलमी ने लाॅन्च किया पावरफुल 5G फोन Realme Q3 Pro, Xiaomi को मिली घर में ही टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/realme-q3-pro-5g-official-with-dimensity-1100-soc-8gb-ram-64mp-camera-price-feature-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-q3-pro-5g-official-with-dimensity-1100-soc-8gb-ram-64mp-camera-price-feature-specs/#respond Thu, 22 Apr 2021 16:58:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57734 Realme Q3 Pro 5G फोन 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।

The post रियलमी ने लाॅन्च किया पावरफुल 5G फोन Realme Q3 Pro, Xiaomi को मिली घर में ही टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme फैन्स के लिए आज का दिन बेहद खास रहा है। रियलमी ने आज भारत में जहां Realme 8 5G फोन लाॅन्च किया है वहीं कंपनी ने अपनी होम मार्केट में ‘क्यू3’ सीरीज़ से पर्दा उठाते हुए तीन नए स्मार्टफोन Realme Q3, Realme Q3i और Realme Q3 Pro भी पेश किए हैं। आज लाॅन्च हुए इन मोबाइल फोंस की सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये फोन 5G सपोर्ट करते हैं तथा इनकी कीमत भी काफी कम है। भारत में रियलमी 8 5जी फोन सिर्फ 14,999 रुपये की कीमत पर लाॅन्च हुआ है तथा रियलमी क्यू3 सीरीज़ के भी तीनों फोन अफॉर्डबल प्राइस पर आए हैं। Realme Q3 Pro 5G की फुल डिटेल्स जहां आगे दी गई है वहीं Realme Q3 और Q3i की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

लुक व डिजाईन

Realme Q3 Pro 5G को कंपनी की ओर से पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर लाॅन्च किया गया है जिसमें स्क्रीन के तीन किनारें बेजल लेस है परंतु नीचे हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। सेल्फी कैमरे से लैस होल डिसप्ले के उपरी बाएं कोने पर स्थित है। फोन के दाएं पैनल पर उपरी ओर आयताकार शेप में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है। इसमें तीन सेंसर जहां वर्टिकली मौजूद है वहीं साईड में लेंस डिटेल और फ्लैश लगाई गई है। बैक पैनल पर बाईं ओर बड़ा सा Dare To Leap लिखा गया है।

Realme Q3 Pro 5G Official with Dimensity 1100 soc 8gb ram 64mp camera Price Feature Specs

फोन के रियर पैनल पर नीचे दाईं ओर REALME की ब्रांडिंग भी दी गई है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन तथा बाएं पैनल पर वाल्यूम राॅकर मौजूद है वहीं लोवर पैनल पर 3.5एमएम जैक व स्पीकर के साथ यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इस फोन का डायमेंशन 158.5×73.3×8.4एमएम और वज़न 179 ग्राम है। रियलमी क्यू3 प्रो 5जी फोन को Electric blue, Gravity Black और firefly कलर में बाजार में उतारा गया है।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

Realme Q3 Pro 5G को कंपनी की ओर से 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लाॅन्च किया गया है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बाॅडी रेशियो 91.7 प्रतिशत का है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडराॅयड 11 ओएस आधारित रियलमी यूआई 2.0 पर लाॅन्च किया गया है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए 2.6गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6एनएम फेब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक का डायमनसिटी 1100 चिपसेट दिया गया है जो डुअल मोड 5G सपोर्ट करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एआरएम जी77 जीपीयू मौजूद है। यह भी पढ़ें : इस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा स्मार्टफोन, सिर्फ तीन महीनों में 34,00,00,000 की गिनती दर्ज

फोटोग्राफी के लिए रियलमी क्यू3 प्रो ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी अल्ट्रा क्लियर लेंस दिया गया है जिसके साथ FOV 119° और एफ/2.3 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 4cm फोकस डिस्टेंस व एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए यह फोन एफ/2.5 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Realme Q3 Pro 5G Official with Dimensity 1100 soc 8gb ram 64mp camera Price Feature Specs

Realme Q3 Pro 5G एक डुअल सिम फोन है जो डुअल मोड 5G (SA/NSA) के साथ ही 4G LTE भी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह रियलमी क्यू3 प्रो 5जी फोन फेस अनलाॅक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Realme Q3 Pro में 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30वाॅट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

वेरिएंट व प्राइस

Realme Q3 Pro 5G को तीन वेरिएंट्स में बाजार में उतारा गया है। फोन के बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करती है जिसकी कीमत 1599 युआन (तकरीबन 18,500 रुपये) है। इसी तरह फोन के दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 1799 (तकरीबन 20,700 रुपये) है। रियलमी क्यू3 प्रो 5जी फोन का सबसे बड़ा वेरिएंट 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज पर लाॅन्च हुआ है और इसकी कीमत 1999 युआन (तकरीबन 23,000 रुपये) है।

The post रियलमी ने लाॅन्च किया पावरफुल 5G फोन Realme Q3 Pro, Xiaomi को मिली घर में ही टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-q3-pro-5g-official-with-dimensity-1100-soc-8gb-ram-64mp-camera-price-feature-specs/feed/ 0
Realme Q3 5G और Realme Q3i 5G लाॅन्च, ये हैं रियलमी के सबसे सस्ते 5जी फोन https://www.91mobiles.com/hindi/realme-q3-q3i-5g-phone-launched-full-specs-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-q3-q3i-5g-phone-launched-full-specs-price/#respond Thu, 22 Apr 2021 15:30:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57722 चलिए आगे जानते हैं Realme Q3 5G और Realme Q3i 5G में क्या है खास

The post Realme Q3 5G और Realme Q3i 5G लाॅन्च, ये हैं रियलमी के सबसे सस्ते 5जी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने आज टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए बिल्कुल नई ‘रियलमी क्यू3’ सीरीज़ को पेश किया गया है। इस सीरीज़ के तहत तीन नए स्मार्टफोन Realme Q3 5G, Realme Q3 Pro 5G और Realme Q3i 5G नाम के साथ लाॅन्च हुए हैं जिन्होंने कंपनी की होम मार्केट चीन में एंट्री ली है। सीरीज़ में मौजूद तीनो ही डिवाईस 5जी कनेक्टिविटी से लैस है और अगर कहा जाए कि यह सीरीज़ ब्रांड की सबसे सस्ती 5G स्मार्टफोन सीरीज़ में से एक है, तो भी गलत नहीं होगा। चलिए आगे जानते हैं Realme Q3 5G और Realme Q3i 5G में क्या है खास

डिसप्ले

Realme Q3 5G और Realme Q3i 5G दोनों स्मार्टफोन पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर लाॅन्च किए गए हैं जिनमें सेल्फी कैमरे से लैस होल स्क्रीन के उपरी बाएं कोने पर मौजूद है। ये दोनों स्मार्टफोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। रियलमी क्यू3 की स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और रियलमी क्यू3आई की डिसप्ले 90हर्ट्ज पर काम करती है। इसके साथ ही दोनों फोंस में 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 600निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट दिया गया है।

Realme Q3 Q3i 5G Phone Launched Full Specs price

प्रोसेसर

रियलमी क्यू3 और रियलमी क्यू3आई को कंपनी की ओर से लेटेस्ट एंडराॅयड ओएस एंडराॅयड 11 पर लाॅन्च किया गया है जो रियलमी यूआई 2.0 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए रियलमी क्यू3 में जहां आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 8नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना क्वाॅलकाॅम स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट दिया गया है वहीं रियलमी क्यू3आई 7एनएम तकनीक पर काम करने वाले मीडियाटेक डायमनसिटी 700 चिपसेट से लैस किया गया है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 14,999 रु में लॉन्च हुआ Realme 8 5G, Xiaomi और Samsung की बढ़ेंगी मुश्किलें

रैम व स्टोरेज

रियलमी क्यू3 और रियलमी क्यू3आई दोनों स्मार्टफोंस ने दो वेरिएंट्स में बाजार में एंट्री ली है। पहले Realme Q3 5G की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की ही इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं Realme Q3i 5G फोन का छोटा वेरिएंट 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ बाजार में उतारा गया है तथा बड़े वेरिएंट को 6 जीबी रैम से लैस किया गया है। ये दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।

Realme Q3 Q3i 5G Phone Launched Full Specs price

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए ये दोनों रियलमी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। रियलमी क्यू3 और क्यू3आई दोनों के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही Realme Q3 5G फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है तथा Realme Q3i 5G में 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए ये दोनों ही फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं। यह भी पढ़ें : 20,000 रुपए के बजट में बेस्ट 5G फोन, यहां देखें पूरी लिस्ट

बैटरी

ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही रियलमी ने अपने दोनों स्मार्टफोंस को पावरफुल बैटरी से भी लैस किया है। रियलमी क्यू3 और रियलमी क्यू3आई दोनों मोबाइल फोन 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारे गए हैं। बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Realme Q3 में जहां 30वाॅट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है वहीं Realme Q3i स्मार्टफोन को 18वाॅट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

Realme Q3 Q3i 5G Phone Launched Full Specs price

कनेक्टिविटी व सेंसर

Realme Q3 और Realme Q3i दोनों ही मोबाइल फोन डुअल सिम स्लाॅट के साथ मार्केट में उतारे गए हैं जो डुअल मोड 5G (SA/NSA) सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोंस में 3.5mm जैक, ब्लूटूथ वी5.0, डुअल-बैंड वाईफाई और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। वहीं सिक्योरिटी के लिए मोबाइल्स के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है जिसके साथ ही ये रियलमी फोन फेस अनलाॅक फीचर भी सपोर्ट करते हैं।

प्राइस

Realme Q3i 5G का 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1099 युआन में लाॅन्च हुआ है और यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 12,700 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1199 युआन यानि इडियन करंसी अनुसार तकरीबन 13,800 रुपये की कीमत पर लाॅन्च किया गया है।

Realme Q3 Q3i 5G Phone Launched Full Specs price

Realme Q3 5G के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 1299 युआन में लाॅन्च किया गया है तथा फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 1399 युआन के प्राइस टैग के साथ बाजार में उतारा गया है। ये कीमत क्रमशः 15,000 रुपये और 16,200 रुपये के करीब है।

The post Realme Q3 5G और Realme Q3i 5G लाॅन्च, ये हैं रियलमी के सबसे सस्ते 5जी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-q3-q3i-5g-phone-launched-full-specs-price/feed/ 0