Realme Q3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 13 Oct 2021 14:57:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8GB RAM और Snapdragon 778G चिपसेट के साथ Realme Q3s हुआ वेबसाइट पर लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/realme-q3s-geekbench-listing-snapdragon-778g-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-q3s-geekbench-listing-snapdragon-778g-specs-leaked/#respond Thu, 14 Oct 2021 01:42:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=68710 गीकबेंच पर लिस्ट होने के बाद Realme Q3s के बारे में डिटेल्स सामने आ गई है

The post 8GB RAM और Snapdragon 778G चिपसेट के साथ Realme Q3s हुआ वेबसाइट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme के चाइना वाइस प्रेजिडेंट Wan Wei Derek ने पिछले महीने यह खुलासा किया था कि कंपनी अपनी ‘क्यू’ सीरीज़ में नया स्मार्टफोन जोड़ने की योजना बना रही है जिसे Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि फोन के नाम से अभी पर्दा नहीं उठाया है लेकिन आगामी रियलमी मोबाइल का नाम Realme Q3s बताया जा रहा है। वहीं अब कंपनी की घोषणा से पहले ही यह स्मार्टफोन चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि इस सीरीज़ के तहत तीन स्मार्टफोन Realme Q3, Realme Q3i और Realme Q3 Pro पहले ही चीन में लॉन्च किए जा चुके हैं। ऐसे में Realme Q3s इस सीरीज़ के तहत आने वाला चौथा स्मार्टफोन होगा रियलमी क्यू सीरीज़ में मौजूद सभी स्मार्टफोन 5जी कनेक्टिविटी से भी लैस हैं। वहीं अब गीकबेंच पर लिस्ट होने के बाद रियलमी क्यू3एस के बारे में भी डिटेल्स सामने आ गई है इस स्मार्टफोन में क्या स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिलेगी।

Realme Q3s Geekbench Listing snapdragon 778g Specs leaked

Realme Q3s

गीकबेंच पर इस रियलमी मोबाइल को RMX3461 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग 12 अक्टूबर की है जहां रियलमी क्यू3एस को सिंगल-कोर में 791 और मल्टी-कोर में 2783 स्कोर प्राप्त हुआ है। अब स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यहां रियलमी मोबाइल को एंडरॉयड 11 ओएस से लैस बताया गया है जिसके साथ 8 जीबी रैम मैमोरी दिए जाने की पुष्टि हुई है। यह भी पढ़ें : 19GB RAM और 64MP कैमरे वाला Realme GT Neo 2 5G इंडिया में हुआ लॉन्च, मिनटों में होगा फुल चार्ज

गीकबेंच पर खुलासा हुआ है कि रियलमी क्यू3एस स्मार्टफोन में 2.40गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा जिसके साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन का 778जी चिपसेट देखने को मिल सकता है। वहीं अन्य लीक्स की बात करें तो Realme Q3s में 114हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.59 इंच की एलसीडी डिसप्ले देखने को मिल सकती है तथा मार्केट में यह फोन 12 जीबी रैम मैमोरी पर भी लॉन्च किया जा सकता है।

Realme Q3s Geekbench Listing snapdragon 778g Specs leaked
Realme Q3

Realme Q3s को ट्रिपल रियर कैमरे पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक की मानें तो इस रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही थर्ड सेंसर देखने को मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रियलमी फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,880एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो रेपिड चार्ज तकनीक से लैस होगी।

The post 8GB RAM और Snapdragon 778G चिपसेट के साथ Realme Q3s हुआ वेबसाइट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-q3s-geekbench-listing-snapdragon-778g-specs-leaked/feed/ 0
Realme Q3 Pro में होंगे ये शानदार फीचर्स, 22 अप्रैल को होगा लॉन्च, क्या करेगा Xiaomi की छुट्टी? https://www.91mobiles.com/hindi/realme-q3-pro-tenaa-specs-launch-date-april-22-china/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-q3-pro-tenaa-specs-launch-date-april-22-china/#respond Mon, 19 Apr 2021 05:02:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57391 रियलमी Q सीरीज में काफी समय बाद अपने नए फोन को पेश करेगी।

The post Realme Q3 Pro में होंगे ये शानदार फीचर्स, 22 अप्रैल को होगा लॉन्च, क्या करेगा Xiaomi की छुट्टी? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme अपनी Q सीरीज के तहत एक नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज के नए फोन के बारे में काफी समय से जानकारी सामने आ रही हैं। वहीं, अब चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर कंपनी ने Realme Q3 सीरीज की लॉन्च डेट को लेकर जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि Realme Q3 को 22 अप्रैल को चीन में पेश किया जाएगा। वहीं, इस लॉन्च डेट के अलावा दूसरी ओर सर्टिफिकेशन साइट TENNA पर Realme Q3 Pro की स्पेसिफिकेशन के साथ ही डिवाइस की लुक की जानकारी सामने आई है। टिप्सटर मुकुल शर्मा ने TENAA वेबसाइट की इस लिस्टिंग की जानकारी दी है। आइए आगे आपको बताते हैं इस बारे में सबकुछ।

TENAA लिस्टिंग

लिस्टिंग में कुछ फोटो भी सामने आई है, जिससे फोन के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। वहीं, ऑफिशियल तौर पर Realme Q3 प्रो की कीमत Realme Q3 के साथ लॉन्च के दिन सामने आएगी। हालांकि, यह पहली बार है जब कंपनी 2019 के बाद से एक नया Realme Q- सीरीज डिवाइस लॉन्च कर रही है। इसे भी पढ़ें: Realme 8 5G फोन 22 अप्रैल को होगा इंडिया में लॉन्च

Realme Q3 का डिजाइन

TENAA पर सामने आई तस्वीरों के अनुसार Realme Q3 प्रो के कोने में पंच-होल सेल्फी कैमरा होगा। वहीं, रियर पर एक मैट फिनिश और कंपनी की ब्रांडिंग ‘Dare to Leap’ लिखी हुई है। इतना ही नहीं फोन के रियर पर आयताकार कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेंसर और एक एलईडी फ्लैश दिखाई दे रही है।

Realme Q3 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

लिस्टिंग से यह पता चलता है कि Realme Q3 प्रो में 6.43 इंच की स्क्रीन होगी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे AMOLED डिसप्ले पर पेश करेगी क्योंकि हमें फोन में किसी प्रकार का फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाई दिया। इसके अतिरिक्त फोन में 4,400mAh की बैटरी, एंडरॉयड 11 ओएस और डुअल सिम सपोर्ट होगा। हैंडसेट का साइज 158.5 x 73.3 x 8.4 मिमी बताया गया है। Realme Q3 प्रो को मीडियाटेक डाइमेंशन 1100 चिपसेट के साथ लॉन्च जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M42 5G फोन 28 अप्रैल को होगा इंडिया में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स भी आ गई सामने

realme-q3-pro-launch-date

Realme Q3 Pro लॉन्च डेट

वीबो पर अलग से टीज़र इमेज से पता चला है कि Realme Q3 सीरीज़ 22 अप्रैल को चीन में लॉन्च होगी। सीरीज में संभवतः Realme Q3 प्रो और Realme Q3 शामिल होंगे। टीजर से पता लग रहा है कि फोन भारत में लॉन्च किए गए Realme 8 Pro के जैसा होगा।

Realme Q3 की स्पेसिफिकेशन्स

Mydrivers.com की रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में 1080×2400 पिक्सल रिदोल्यूशन वाला 6.5 इंच का फुल एचडी+ IPS LCD डिसप्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। वहीं, फोन को पंच-होल डिजाइन के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।

फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो उसे लेकर रिपोर्ट में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, लीक रिपोर्ट में बताया गया है कि LPDDR4X रैम और UFS 3.1 के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1100 चिपसेट हो सकता है। वहीं, फोन के इन-बिल्ट स्टोरेज के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसमें 50 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है।

The post Realme Q3 Pro में होंगे ये शानदार फीचर्स, 22 अप्रैल को होगा लॉन्च, क्या करेगा Xiaomi की छुट्टी? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-q3-pro-tenaa-specs-launch-date-april-22-china/feed/ 0
Realme Q3 में होगा 120Hz रिफ्रेश रेट और Dimensity 1100 चिपसेट, लॉन्च बेहद नजदीक https://www.91mobiles.com/hindi/realme-q3-specifications-leaked-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-q3-specifications-leaked-before-launch/#respond Sun, 18 Apr 2021 03:30:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57339 रियलमी Q3 के खास स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं।

The post Realme Q3 में होगा 120Hz रिफ्रेश रेट और Dimensity 1100 चिपसेट, लॉन्च बेहद नजदीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme को लेकर हाल ही में खबर सामने आई थी कि कंपनी जल्द ही स्मार्टफोन सीरीज Realme Q के अंदर नए फोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। खबरों की माने तो रियलमी चीन में अपने नए स्मार्टफोन Q3 को लॉन्च करने वाली है जो कि कंपनी द्वारा पिछले साल पेश किए गए Realme Q2 के सक्सेसर के रूप में लाया जाएगा। अब फोन के बारे में जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है, जिसमें फोन के खास स्पेसिफिकेशन्स की डीटेल लीक हो गई है। Mydrivers.com के अनुसार फोन में प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 1100 चिपसेट और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन की कीमत 2000 युआन (करीब 23 हजार रुपये) है। कंपनी इस फोन फोन को रियलमी Q2 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च करने वाली है।

Realme Q3 की स्पेसिफिकेशन्स

Mydrivers.com की रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में 1080×2400 पिक्सल रिदोल्यूशन वाला 6.5 इंच का फुल एचडी+ IPS LCD डिसप्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। वहीं, फोन को पंच-होल डिजाइन के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M42 5G फोन 28 अप्रैल को होगा इंडिया में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स भी आ गई सामने

Realme 8i 5G Phone Leaked Specs Price india launch soon

फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो उसे लेकर रिपोर्ट में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, लीक रिपोर्ट में बताया गया है कि LPDDR4X रैम और UFS 3.1 के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1100 चिपसेट हो सकता है। वहीं, फोन के इन-बिल्ट स्टोरेज के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसमें 50 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे भी पढ़ें: Realme 8 5G फोन 22 अप्रैल को होगा इंडिया में लॉन्च

कंपनी ने कन्फर्म किया लॉन्च

सोशल मीडिया अकाउंट Weibo पर रियलमी के प्रोडक्ट डायरेक्टर Wang Wei Derek ने अपकमिंग Realme Q3 को कंफर्म किया था। हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने इस सीरीज के स्मार्टफोन के लॉन्च और दूसरी किसी भी तरह की जानकारी शेयर नहीं कि है। उन्होंने इस पोस्ट में बताया कि ये कम कीमत में Realme GT series की तरह दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करेंगे। हालांकि यह फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स के साथ नहीं बल्कि मिड रेंज स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किए जाएंगे।फिलहाल इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इन स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी जानकारी नहीं है।

The post Realme Q3 में होगा 120Hz रिफ्रेश रेट और Dimensity 1100 चिपसेट, लॉन्च बेहद नजदीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-q3-specifications-leaked-before-launch/feed/ 0