Realme TV | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 21 Apr 2022 08:17:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Realme Smart TV X Full HD स्मार्ट टीवी 43-इंच और 40-इंच मॉडल भारत में 29 अप्रैल को होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/two-models-of-realme-smart-tv-x-full-hd-smart-tv-will-be-launched-in-india-on-april-29/ https://www.91mobiles.com/hindi/two-models-of-realme-smart-tv-x-full-hd-smart-tv-will-be-launched-in-india-on-april-29/#respond Thu, 21 Apr 2022 08:17:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79240 रियलमी के अपकमिंड स्मार्ट टीवी Full HD LED डिस्प्ले और 24W स्पीकर के साथ पेश किए जाएंगे। इन दोनों स्मार्ट टीवी में MediaTek का क्वाड कोर प्रोसेसर दिया जाएगा।

The post Realme Smart TV X Full HD स्मार्ट टीवी 43-इंच और 40-इंच मॉडल भारत में 29 अप्रैल को होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme भारत में 29 अप्रैल को भारत में लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है। इस इवेंट में कंपनी 150W चार्जिंग वाला Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इसके साथ ही कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह 29 अप्रैल वाले इवेंट में दो नए स्मार्ट टीवी भी लॉन्च करेगा। Realme अपने आगामी लॉन्च इवेंट में Realme Smart TV X Full HD स्मार्ट टीवी का 43-इंच और 40-इंच स्क्रीन साइज़ मॉडल लॉन्च करेगी।

रियलमी के अपकमिंग स्मार्ट टीवी के लॉन्च से पहले कंपनी ने इन्हें फीचर्स के साथ Flipkart और रियलमी की वेबसाइट पर लिस्ट किया है। रियलमी के अपकमिंड स्मार्ट टीवी Full HD LED डिस्प्ले और 24W स्पीकर के साथ पेश किए जाएंगे। इन दोनों स्मार्ट टीवी में MediaTek का क्वाड कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। यहां हम आपको Realme Smart TV X Full HD स्मार्ट टीवी के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Realme Smart TV X Full HD: फीचर्स

realme-tv

Realme Smart TV X स्मार्ट टीवी को दो स्क्रीन साइज – 40-इंच और 43-इंच में पेश किया जाएगा। इन दोनों स्मार्ट टीवी में अंतर सिर्फ स्क्रीन साइज का है। बाकि दोनों स्मार्ट टीवी की स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी होंगी। दोनों टीवी में LED स्क्रीन दी जाएगी, जिसका रेजलूशन Full HD 1920 × 1080 पिक्सल होगा। Realme Smart TV X Full HD TV फुल विजन बैजल लैस डिजाइन के साथ आएंगे जिसमें बैजल साइज 5.76mm का होगा, जो टीवी में काफ़ी स्लिम दिखेगा।

विजुअल्स की बात करें तो रियलमी का यह स्मार्ट टीवी HDR 10 कंटेंट को सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही रियलमी के इस टीवी में क्रोम बूस्ट पिक्चर इंजन दिया जाएगा जो कि यूजर्स के टीवी देखने के एक्सपीरियंस को काफी बेहतर करेगा। यह पिक्चर इंजन ब्राइटनेस, कलर, कॉन्ट्रास्ट और क्लेयरिटी को बेहतर करता है। इस टीवी में यूजर्स को पावरफुल स्पीकर सेटअप भी दिया जाएगा। अपकमिंग रियलमी टीवी में क्वाड स्पीकर सेटअप मिलेगा, जिसका साउंड आउटपुट 24W है, जो Dolby Audio सपोर्ट के साथ आएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M53 5G के इंडिया लॉन्च से पहले लीक हुए स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स, जानें क्या होगी कीमत

realme-smart-tv-main

रियलमी का यह टीवी MediaTek क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा जो ARM Cortex-A55 CPU औक Mali-G31 MP2 GPU के साथ आता है। रियलमी का यह टीवी 1GB की रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। रियलमी के अपकमिंग स्मार्ट टीवी के अन्य स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल मालूम नहीं है। लेकिन यह कंफर्म है कि रियलमी का अपकमिंग स्मार्ट TV में Android TV OS, क्रोमकास्ट और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आएगा। यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी टेक्नोलॉजी को स्मार्टफ़ोन में इस्तेमाल करेगा सैमसंग, मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

The post Realme Smart TV X Full HD स्मार्ट टीवी 43-इंच और 40-इंच मॉडल भारत में 29 अप्रैल को होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/two-models-of-realme-smart-tv-x-full-hd-smart-tv-will-be-launched-in-india-on-april-29/feed/ 0
Realme TV का प्रोडक्ट पेज हुआ लाईव, देखें फोटो और फीचर्स, 25 मई को होगी कीमत की घोषणा https://www.91mobiles.com/hindi/realme-tv-product-page-live-in-india-price-feature-specs-details-launch-date-25-may/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-tv-product-page-live-in-india-price-feature-specs-details-launch-date-25-may/#respond Mon, 18 May 2020 13:19:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44231 इस पेज पर लॉन्च से पहले ही स्मार्ट टेलीविज़न की फोटो दिखा दी गई है

The post Realme TV का प्रोडक्ट पेज हुआ लाईव, देखें फोटो और फीचर्स, 25 मई को होगी कीमत की घोषणा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme बता चुकी है कि कंपनी आने वाली 25 मई को टेक बाजार में अपना पहला स्मार्टटीवी पेश करने वाली है। इस दिन यह स्मार्टटीवी भारत में लॉन्च किया जाएगा। रियलमी फैन्स के लिए खुशी की बात यह भी है कि Realme TV पूरी दुनिया में सबसे पहले इंडिया में ही लॉन्च होगा। रियलमी द्वारा इस स्मार्टटीवी की घोषणा किए जाने के बाद अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर रियलमी टीवी का प्रोडक्ट पेज भी लाईव हो गया है। इस प्रोडक्ट पेज पर लॉन्च से पहले ही ब्रांड के स्मार्ट टेलीविज़न की फोटो भी दिखा दी गई है और साथ ही कई खास स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स से भी पर्दा उठा गया है।

Realme TV का प्रोडक्ट पेज कंपनी की वेबसाइट पर लाईव हो गया है। इस प्रोडक्ट पेज के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी टीवी के प्रोडक्ट पेज को लाईव कर दिया गया है। इन प्रोडक्ट पेज के जरिये स्मार्टटीवी की फोटो भी सामने आ गई है। इस फोटो में रियलमी टीवी को बेजल लेस डिजाईन पर बना दिखाया गया है। टीवी की तीन साईड तो बिल्कुल नैरो है तथा नीचली साईड पर थोड़ा बॉडी पार्ट दिया गया है।

Realme TV product page live in india price feature specs details launch date 25 may

इसी निचली साईड पर ही Realme का लोगो भी मौजूद है। इस लोगो के नीचे नोटिफिकेशन लाईट लगी हुई है। फोटो में टीवी को स्टैंड पर रखा दिखाया गया है। बहरहाल वॉलमाउंट भी साथ आने उम्मीद है। फोटो से साफ हो गया है कि रियलमी टीवी प्रीमियम बेजल लेस डिजाईन पर लॉन्च होगा। इसी टीवी के फीचर्स की बात करें तो स्मार्टटीवी में क्रोमा बूस्ट पिक्चर इंजन तकनीक मौजूद रहेगी जो 400 निट्स ब्राइटनेस पर काम करने में सक्षम रहेगी। यह भी पढ़ें : Redmi 10X होगा दुनिया का पहला डायमनसिटी 820 पर चलने वाला फोन, 26 मई को होगा लॉन्च

Realme TV में 64बिट्स क्वॉड-कोर प्रोसेसर वाला मीडियाटेक का चिपसेट दिया जाएगा यह पुष्टि भी प्रोडक्ट पेज से हो गई है। कंपनी ने बताया है कि यह रियलमी स्मार्टटीवी ARM Cortex-A53 सीपीयू के साथ Mali-470 MP3 जीपीयू पर काम करेगा। वहीं टीवी में 24वॉट स्टीरियो साउंड वाले 4 स्पीकर दिए जाएंगे जो डॉल्बी आडियो तकनीक से लैस होंगे। बता दें कि आज से रियलमी ने ब्लाइंड आडर लेने शुरू कर दिए हैं और 20 मई को टीवी से पर्दा उठा दिया जाएगा। 25 मई को Realme TV की कीमत भी घोषित कर दी जाएगी। चर्चा है कि रियलमी टीवी 33 इंच, 43 इंच और 55 इंच वाले तीन मॉडल्स में लॉन्च होगा।

Realme Watch

कुछ दिनों पहले ही Realme Watch की जानकारी स्वयं रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने दी थी। माधव सेठ ने न सिर्फ इस बात को साफ कर दिया है कि कंपनी जल्द ही भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च करने वाली है बल्कि साथ ही माधव ने इस Smart Watch की लुक भी शेयर कर दी है। दरअसल 25 मार्च को हुए आस्क माधव के सेशन में माधव सेठ ने इंटरव्यू के दौरान रियलमी की स्मार्ट वॉच को पहना था। स्मार्ट वॉच कलाई पर बांधते हुए माधव सेठ ने इस आने वाली रियलमी वॉच की पूरी लुक सामने ला दी है।

Realme TV product page live in india price feature specs details launch date 25 may

रियलमी स्मार्टवॉच को स्क्वायर यानि चौकोर आकार के डॉयल पर बनाया हुआ है। वीडियो में माधव ने ब्लैक कलर की स्मार्टवॉच पहनी हुई थी। माधव से इस आने वाली Realme SmartWatch की कोई डिटेल तो नहीं बताई है लेकिन यह जरूरी साफ कर दिया है कि कंपनी इस स्मार्टवॉच के काम में लगी है और आने वाले दिनों में जल्द ही इसे इंडियन मार्केट में लॉन्च कर देगी। लगे हाथ बता दें कि इस सेशन में माधव सेठ ने Realme 6 Pro स्मार्टफोन का पर्पल कलर वेरिएंट भी लॉन्च किए जाने की बात कही है।

The post Realme TV का प्रोडक्ट पेज हुआ लाईव, देखें फोटो और फीचर्स, 25 मई को होगी कीमत की घोषणा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-tv-product-page-live-in-india-price-feature-specs-details-launch-date-25-may/feed/ 0
Realme Smart TV 25 मई को होगा इंडिया में लॉन्च, Xiaomi को मिलेगी कड़ी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/realme-watch-and-realme-tv-india-launch-set-for-may-25-know-everything-about-the-launch-event/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-watch-and-realme-tv-india-launch-set-for-may-25-know-everything-about-the-launch-event/#respond Fri, 15 May 2020 06:39:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44145 स्मार्ट टीवी के साथ ही स्मार्ट वॉच भी लॉन्च की जाएगी।

The post Realme Smart TV 25 मई को होगा इंडिया में लॉन्च, Xiaomi को मिलेगी कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme TV को लेकर काफी लंबे समय से लीक सामने आ रही हैं, जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन व स्क्रीन साइज की जानकारी दी जा चुकी है। वहीं, अब कंपनी ने मीडिया इनवाइट जारी करते हुए पुष्टी कर दी है कि आने वाली 25 मई को कंपनी अपना पहले स्मार्ट टीवी इंडिया में लॉन्च करेगी। वहीं, इस टीवी के साथ ही स्मार्टवॉच को पेश किया जाएगा। Realme Watch के ऑफिशियल टीजर से यह बात साफ हो गई है कि इसमें Apple वॉच की तरह दिखने वाली डिसप्ले होगी। वहीं, Realme TV एंडरॉयड ओएस के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें नेटफ्लिक्स ऐप प्री-लोडेड होगा।

इसके अलावा Realme एक साथ 25 मई के दिन चीन में एक लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है, जहां यह Realme X50 प्रो के साथ आठ प्रोडक्ट से पर्दा उठाया जाएगा। वहीं, इंडिया में स्मार्ट टीवी और वॉच के लिए कंपनी ऑनलाइन इवेंट का आयोजन कर रही है, जिसे कंपनी के ट्विटर और फेसबुक हैंडल के साथ ही यूट्यूब पेज पर 12:30 देखा जा सकेगा।

रियलमी स्मार्टवॉच

रियलमी वॉच को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी अपनी पहली स्मार्टवॉच गूगल के वियरेबल सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च कर सकता है। इस प्लैटफॉर्म की मदद से रियलमी के वियरेबल स्मार्टवॉच में गूगल प्ले स्टोर और एंडरॉयड ऐप्स का सपॉर्ट मिलेगा। रियलमी वॉच की झलक कुछ समय पहले रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ #AskMadhav सीरीज के एक एपिसोड में स्मार्ट वॉच पहने देखे गए थे। इसे भी पढ़ें: Realme X3, X3 SuperZoom और TV ऑफिशियल वेबसाइट पर हुए लिस्ट, कुछ दिनों में होंगे लॉन्च

image-17

रियलमी स्मार्ट टीवी

हाल ही में MySmartPrice की एक्सक्लूसिव न्यूज में रियलमी टीवी के डिब्बे दिखाई दिए थे, जिन्हें गोदाम में स्टॉक करके रखा गया है। टीवी की पैकेजिंग पर साफ तौर से प्रोडक्ट का नाम रियलमी टीवी और साइज़ दिखाई दी है, जो कि 108 सीएम (43 इंच) है। आपको बता दें, इससे पहले भी लीक में टीवी के साइज की जानकारी सामने आई थी। खुलासा हुआ था कि रियलमी टीवी को 32 इंच और 43 इंच वाला मॉडल एलईडी पैनल पर पेश किया जाएगा और यह टीवी सॉफ्टवेयर के 2.1704.03 वर्ज़न पर काम करेगा। वहीं दूसरी ओर यह खबर थी कि Realme TV का 55 इंच वाला मॉडल सबसे बड़ा होगा और यह क्यूएलईडी पैनल पर लॉन्च होगा। इसे भी पढ़ें: Realme ला रहा 6000mAh बैटरी वाला फोन, टेना पर RMX2141 और RMX2052 हुए लिस्ट

इसके अलावा रियलमी टीवी का रिमोट भी ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट Bluetooth SIG पर स्पॉट किया गया था जहां यह RTRC1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था। सर्टिफिकेशन्स साइट द्वारा रिमोट को ब्लूटूथ 5.0 से सर्टिफाइड किया गया था।

The post Realme Smart TV 25 मई को होगा इंडिया में लॉन्च, Xiaomi को मिलेगी कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-watch-and-realme-tv-india-launch-set-for-may-25-know-everything-about-the-launch-event/feed/ 0
Realme X3, X3 SuperZoom और TV ऑफिशियल वेबसाइट पर हुए लिस्ट, कुछ दिनों में होंगे लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x3-x3-superzoom-and-realme-tv-spotted-on-official-india-website-launch-soon-in-indian-market/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x3-x3-superzoom-and-realme-tv-spotted-on-official-india-website-launch-soon-in-indian-market/#respond Wed, 13 May 2020 07:10:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44069 उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Realme X3, X3 SuperZoom और Realme TV को एक ही इवेंट में लॉन्च करेगी।

The post Realme X3, X3 SuperZoom और TV ऑफिशियल वेबसाइट पर हुए लिस्ट, कुछ दिनों में होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme X3 SuperZoom के इंडिया लॉन्च को लेकर हाल ही में कंपनी ने पुष्टि की थी। वहीं, अब कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर Realme X3 और Realme TV के साथ X3 SuperZoom को स्पॉट किया गया है। कुछ दिन पहले ही आधिकारिक वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर Realme X50m को भी देखा गया था। इस लिस्टिंग से साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही टीवी के साथ इन नए स्मार्टफोन्स को इंडिया में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।

ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रोडक्ट्स के नाम के अलावा कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए हमें इन डिवाइस की लॉन्चिंग तक स्पेसिफिकेशन्स का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, पहले ही लीक में रियलमी टीवी, रियलमी एक्स3 जूम और रियलमी एक्स3 की काफी जानकारी सामने आ चुकी है। इसे भी पढ़ें: Realme Narzo सीरीज़ का हुआ आगाज़, लॉन्च हुए बड़ी बैटरी वाले गेमिंग फोन Realme Narzo 10 और Narzo 10A

image-9

दूसरी ओर रियलमी ने चीन की सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो के माध्यम से पुष्टि की है कि कंपनी 25 मई को एक इवेंट का आयोजन करने वाली है। वहीं, चीनी फर्म ने यह भी खुलासा किया कि इस इवेंट में 8 नए प्रोडक्ट की घोषणा की जाएगी। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस इवेंट में पेश किए जाने वाले डिवाइस के नामों का खुलासा नहीं किया। लेकिन, Realme द्वारा शेयर किए गए लॉन्च पोस्टर में कुछ सुराग मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इवेंट में स्मार्टफोन, पावर बैंक और वायरलेस ईयरबड जैसे तीन प्रोडक्ट तो पेश किए जाएंगे। वहीं, इस दिन कंपनी अपनी Realme X3 सीरीज को पेश कर सकती है।

Realme launch event

Realme X3 SuperZoom

Realme X3 SuperZoom में 30W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,200mAh की बैटरी हो सकती है। साथ ही फोन में स्नैपड्रैगन 855 SoC और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज हो सकती है। इसके अलावा फोन Realme UI कस्टम स्किन के साथ Android 10 OS पर पेश किया जा सकता है। इसके अलावा संभावना है कि फोन में 108MP कैमरा दिया जा सकता है। इस डिवाइस को अब तक ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन, थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन और BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। इसे भी पढ़ें: Realme ला रहा 6000mAh बैटरी वाला फोन, टेना पर RMX2141 और RMX2052 हुए लिस्ट

Realme TV

Realme TV के तीन मॉडल्स की जानकारी सामने आ चुकी है जिनमें 33 इंच, 43 इंच और 55 इंच वाले मॉडल्स का खुलासा हुआ है। वहीं हाल ही में रियलमी टीवी का रिमोट भी ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट Bluetooth SIG पर स्पॉट किया गया था जहां यह RTRC1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया था। सर्टिफिकेशन्स साइट द्वारा रिमोट को ब्लूटूथ 5.0 से सर्टिफाइड किया गया है। रिमोट सर्टिफाइड होने के बाद यह माना जा सकता है कि Realme TV का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और रियलमी कभी भी अपने नए स्मार्टटीवी को पेश कर सकती है। चर्चा है कि देश में लगे लॉकडाउन के खत्म होने के तुरंत बाद ही रियलमी अपना Realme TV बाजार में उतार सकती है।
Realme tv Smart TV 33 43 and 55 inch led oled display panels to launch soon india
Realme X3

आखिर में अगर बात करें Realme X3 की तो इसे चीन में TENAA पर देखा जा चुका है। लिस्टिंग के मुताबिक, हैंडसेट 6.57 इंच के फुल एचडी + के साथ 2,400 × 1,080 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ आएगा। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के अलावा 2.4GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर हो सकता है। वहीं, Realme X3 में 48MP प्राइमरी सेंसर, 8MP लेंस और 2MP सेंसर के साथ क्वाड कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 16MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी लेंस होगा। इसके अलावा फोन में 4,000mAh की बैटरी और एंडरॉयड 10 ओएस हो सकता है।

The post Realme X3, X3 SuperZoom और TV ऑफिशियल वेबसाइट पर हुए लिस्ट, कुछ दिनों में होंगे लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x3-x3-superzoom-and-realme-tv-spotted-on-official-india-website-launch-soon-in-indian-market/feed/ 0
Realme TV तीन मॉडल्स में होगा लॉन्च, 33-इंच, 43-इंच और 55-इंच क्यूएलईडी डिसप्ले में आया सामने https://www.91mobiles.com/hindi/realme-tv-smart-tv-33-43-and-55-inch-led-oled-display-panels-to-launch-soon-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-tv-smart-tv-33-43-and-55-inch-led-oled-display-panels-to-launch-soon-india/#respond Wed, 15 Apr 2020 06:08:09 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42908 लॉकडाउन खत्म होने के तुरंत बाद ही Realme TV बाजार में उतार सकती है।

The post Realme TV तीन मॉडल्स में होगा लॉन्च, 33-इंच, 43-इंच और 55-इंच क्यूएलईडी डिसप्ले में आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme TV को लेकर हाल ही में हमने एक खबर पब्लिश की थी जिसमें बताया था कि इंडिया में लॉकडाउन के खत्म होने के तुरंत बाद ही रियलमी अपना स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार देगा। यह खबर हमनें Realme Smart TV और रियलमी टीवी के रिमोट के वेबसाइट पर लिस्ट होने के बाद ही लिखी थी। वहीं अब फिर से इस टीवी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। नई रिपोर्ट में रियलमी टीवी का नया मॉडल सामने आया है जो 32 इंच का है। बताया गया है कि यह मॉडल ​Realme Smart TV का सबसे सस्ता मॉडल होगा।

Realme Smart TV के इस नए मॉडल को BIS यानि ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड पर लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही रियलमी टीवी बीआईएस पर लिस्ट हुआ था और यहां टीवी का 43 इंच मॉडल दिखाया गया था। नई लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि रियलमी टीवी का 32 इंच और 43 इंच वाला मॉडल एलईडी पैनल पर होगा और यह टीवी सॉफ्टवेयर के 2.1704.03 वर्ज़न पर काम करेगा। वहीं दूसरी ओर यह खबर भी सामने आ रही है कि Realme TV का 55 इंच वाला मॉडल सबसे बड़ा होगा और यह क्यूएलईडी पैनल पर लॉन्च होगा।

Realme tv Smart TV 33 43 and 55 inch led oled display panels to launch soon india

Realme TV के तीन मॉडल्स की जानकारी सामने आ चुकी है जिनमें 33 इंच, 43 इंच और 55 इंच वाले मॉडल्स का खुलासा हुआ है। वहीं हाल ही में रियलमी टीवी का रिमोट भी ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट Bluetooth SIG पर स्पॉट किया गया था जहां यह RTRC1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया था। सर्टिफिकेशन्स साइट द्वारा रिमोट को ब्लूटूथ 5.0 से सर्टिफाइड किया गया है। रिमोट सर्टिफाइड होने के बाद यह माना जा सकता है कि Realme TV का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और रियलमी कभी भी अपने नए स्मार्टटीवी को पेश कर सकती है। चर्चा है कि देश में लगे लॉकडाउन के खत्म होने के तुरंत बाद ही रियलमी अपना Realme TV बाजार में उतार सकती है।

Realme Watch

कुछ दिनों पहले ही Realme Watch की जानकारी स्वयं रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने दी थी। माधव सेठ ने न सिर्फ इस बात को साफ कर दिया है कि कंपनी जल्द ही भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च करने वाली है बल्कि साथ ही माधव ने इस Smart Watch की लुक भी शेयर कर दी है। दरअसल 25 मार्च को हुए आस्क माधव के सेशन में माधव सेठ ने इंटरव्यू के दौरान रियलमी की स्मार्ट वॉच को पहना था। स्मार्ट वॉच कलाई पर बांधते हुए माधव सेठ ने इस आने वाली रियलमी वॉच की पूरी लुक सामने ला दी है।

Realme tv Smart TV 33 43 and 55 inch led oled display panels to launch soon india

रियलमी स्मार्टवॉच को स्क्वायर यानि चौकोर आकार के डॉयल पर बनाया हुआ है। वीडियो में माधव ने ब्लैक कलर की स्मार्टवॉच पहनी हुई थी। माधव से इस आने वाली Realme SmartWatch की कोई डिटेल तो नहीं बताई है लेकिन यह जरूरी साफ कर दिया है कि कंपनी इस स्मार्टवॉच के काम में लगी है और आने वाले दिनों में जल्द ही इसे इंडियन मार्केट में लॉन्च कर देगी। लगे हाथ बता दें कि इस सेशन में माधव सेठ ने Realme 6 Pro स्मार्टफोन का पर्पल कलर वेरिएंट भी लॉन्च किए जाने की बात कही है।

The post Realme TV तीन मॉडल्स में होगा लॉन्च, 33-इंच, 43-इंच और 55-इंच क्यूएलईडी डिसप्ले में आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-tv-smart-tv-33-43-and-55-inch-led-oled-display-panels-to-launch-soon-india/feed/ 0
लॉकडाउन के तुरंत बाद Realme TV हो सकता है इंडिया में लॉन्च, अहम जानकारी आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/realme-tv-remote-certified-on-bluetooth-sig-might-launch-in-india-soon-after-lockdown/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-tv-remote-certified-on-bluetooth-sig-might-launch-in-india-soon-after-lockdown/#respond Mon, 13 Apr 2020 06:38:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42786 Realme TV के रिमोट को भी सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

The post लॉकडाउन के तुरंत बाद Realme TV हो सकता है इंडिया में लॉन्च, अहम जानकारी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ब्रांड स्मार्टफोन बाजार में हिट होने के बाद अन्य गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में भी हाथ आज़मा रहा है। स्मार्ट बैंड और स्मार्ट वॉच के साथ ही कंपनी स्मार्ट टेलीविज़न के निर्माण में भी लगी हुई है। कुछ समय पहले ही रियलमी ने बता दिया था कि कंपनी अपने स्मार्ट टेलीविज़न पर काम शुरू कर चुकी है और Realme Smart TV पूरी दुनिया में सबसे पहले इंडिया में ही लॉन्च होगा। कुछ दिनों पहले जहां Realme TV को इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट पर देखा गया था वहीं अब स्मार्टटीवी के रिमोट को भी सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

Realme TV रिमोट को दरअसल ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट Bluetooth SIG पर स्पॉट किया गया है। इस वेबसाइट पर रिमोट को RTRC1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सर्टिफिकेशन्स साइट द्वारा रिमोट को ब्लूटूथ 5.0 से सर्टिफाइड किया गया है। रिमोट सर्टिफाइड होने के बाद यह माना जा सकता है कि Realme TV का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और रियलमी कभी भी अपने नए स्मार्टटीवी को पेश कर सकती है। चर्चा है कि देश में लगे लॉकडाउन के खत्म होने के तुरंत बाद ही रियलमी अपना Realme TV बाजार में उतार सकती है।

Realme TV remote certified on bluetooth sig might launch in india soon after lockdown

Realme TV

Realme Smart TV को पिछले हफ्ते BIS यानि ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड पर लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग में रियलमी टीवी JSC55LSQLED मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग में साथ ही टीवी के स्क्रीन का भी पता चला था। यहां Realme TV का 43 इंच पैनल पर वाला मॉडल देखने को मिला था। इस सर्टिफिकेशन्स के बाद एक मॉडल तो पुख्ता हो गया था वहीं साथ ही यह भी कहा गया था कि रियलमी टीवी का बेस मॉडल 43 इंच वाला होगा और कंपनी इस साईज़ से बड़ी डिसप्ले वाले मॉडल्स भी बाजार में उतारेगी।

Realme TV remote certified on bluetooth sig might launch in india soon after lockdown

Realme ने पहले बताया था कि कंपनी ब्रांड के पहले स्मार्ट टेलीविज़न पर काम कर रही है और इस स्मार्ट टीवी साल की दूसरी तिमाही में भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Realme TV को लेकर माधव ने बताया है कि पूरे विश्व में सबसे पहले इंडिया में ही लॉन्च होगा और भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखते हुए रियलमी टीवी में खास कस्टमाइज़ेशन किया जा रहा है। Realme Smart TV अप्रैल से जून के बीच इंडिया में लॉन्च हो जाएगा। उम्मीद कर सकते हैं कि Realme Smart TV न सिर्फ कम कीमत वाला होगा बल्कि साथ ही इंडियन यूजर्स के हिसाब से ही टीवी में कंटेंट देखने को मिलेगा।

Realme Watch

कुछ दिनों पहले ही Realme Watch की जानकारी स्वयं रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने दी थी। माधव सेठ ने न सिर्फ इस बात को साफ कर दिया है कि कंपनी जल्द ही भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च करने वाली है बल्कि साथ ही माधव ने इस Smart Watch की लुक भी शेयर कर दी है। दरअसल 25 मार्च को हुए आस्क माधव के सेशन में माधव सेठ ने इंटरव्यू के दौरान रियलमी की स्मार्ट वॉच को पहना था। स्मार्ट वॉच कलाई पर बांधते हुए माधव सेठ ने इस आने वाली रियलमी वॉच की पूरी लुक सामने ला दी है।

Realme TV remote certified on bluetooth sig might launch in india soon after lockdown

रियलमी स्मार्टवॉच को स्क्वायर यानि चौकोर आकार के डॉयल पर बनाया हुआ है। वीडियो में माधव ने ब्लैक कलर की स्मार्टवॉच पहनी हुई थी। माधव से इस आने वाली Realme SmartWatch की कोई डिटेल तो नहीं बताई है लेकिन यह जरूरी साफ कर दिया है कि कंपनी इस स्मार्टवॉच के काम में लगी है और आने वाले दिनों में जल्द ही इसे इंडियन मार्केट में लॉन्च कर देगी। लगे हाथ बता दें कि इस सेशन में माधव सेठ ने Realme 6 Pro स्मार्टफोन का पर्पल कलर वेरिएंट भी लॉन्च किए जाने की बात कही है।

The post लॉकडाउन के तुरंत बाद Realme TV हो सकता है इंडिया में लॉन्च, अहम जानकारी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-tv-remote-certified-on-bluetooth-sig-might-launch-in-india-soon-after-lockdown/feed/ 0
Exclusive : Infinix और TECNO की भी है तैयारी, Realme और Xiaomi को टक्कर देने ला रहे हैं सस्ता स्मार्ट टीवी https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-tecno-to-launch-new-smart-television-in-india-online-and-offline-market-low-budget-segment-realme-mi-tv/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-tecno-to-launch-new-smart-television-in-india-online-and-offline-market-low-budget-segment-realme-mi-tv/#respond Wed, 08 Apr 2020 09:14:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42645 43 इंच वाले टीवी की कीमत होगी 20,000 रुपये के करीब

The post Exclusive : Infinix और TECNO की भी है तैयारी, Realme और Xiaomi को टक्कर देने ला रहे हैं सस्ता स्मार्ट टीवी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेक मार्केट में Infinix का नाम उन ब्रांड्स में शामिल होता है जो कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोंस लाते हैं। क्वॉड कैमर, पंच-होल डिसप्ले या फिर बड़ी बैटरी इन सभी सेग्मेंट्स में भारतीय बाजार के सबसे सस्ते स्मार्टफोन का टैग Infinix के पास ही है। इनफिनिक्स की पेरेंट कंपनी का दूसरा ब्रांड TECNO भी इस लिस्ट में आता है। इनफिनिक्स जहां ऑनलाईन प्लेटफॉर्म के जरिये अपने फोन बेचता है वहीं टेक्नो ने ऑफलाईन मार्केट में ​कब्जा जमाया हुआ है। इन दोनों ब्रांड्स से जुड़ी एक बड़ी खबर आज हमें मिली है जिसमें खुलासा हुआ है कि स्मार्टफोन के बाद अब ये दोनों ब्रांड इंडिया में अपना स्मार्ट टेलीविज़न भी लॉन्च करने वाले हैं।

91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि Infinix और TECNO ये दोनों ब्रांड भारत में स्मार्टटीवी लॉन्च करने की तैयारी में है। सूत्र के मुताबिक इनफिनिक्स की योजना जनवरी में ही स्मार्ट टीवी की घोषणा कर देने की थी, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते उन्हें अपनी प्लानिंग में बदलाव करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार इनफिनिक्स आने वाले दिनों में बाजार की स्थिति सही रही तो अपने स्मार्ट टेलीविज़न को आधिकारिक तौर पर पेश कर देगी। अपने टीवी के साथ से ब्रांड Realme और Xiaomi को कड़ी टक्कर देने वाले हैं।

Infinix TECNO to launch new smart television in india online and offline market low budget segment realme mi tv
गूगल से ली गई प्रतिरूपक फोटो

Infinix के इस एंडरॉयड स्मार्टटीवी को लेकर हमें बताया गया है कि कंपनी का यह नया प्रोडक्ट 43 इंच की डिसप्ले वाला होगा और स्मार्टटीवी की कीमत 20,000 रुपये के करीब होगी। हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि इनफिनिक्स एक से ज्यादा मॉडल बाजार में उतारे। इनफिनिक्स के बाद TECNO भी अपने स्मार्ट टीवी के साथ तैयार खड़ी है। इनफिनिक्स जहां ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर अपना स्मार्ट टीवी लॉन्च करेगी वहीं टेक्नो का स्मार्टटीवी खास तौर पर ऑफलाईन मार्केट के लिए इस लॉन्च किया जाएगा।

Realme Smart TV

रियलमी टीवी की बात करें तो पिछले दिनों इसे BIS यानि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड पर लिस्ट किया गया है। रियलमी टीवी बीआईएस पर JSC55LSQLED मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था जिसमें टीवी के स्क्रीन का भी पता चला है। यहां Realme TV का 43 इंच पैनल पर वाला मॉडल लिस्ट है। उम्मीद की जा सकती है कि रियलमी टीवी का बेस मॉडल 43 इंच वाला होगा और कंपनी इस साईज़ से बड़ी डिसप्ले वाले मॉडल्स भी बाजार में उतारेगी।

Infinix TECNO to launch new smart television in india online and offline market low budget segment realme mi tv

Realme ने पहले बताया था कि कंपनी ब्रांड के पहले स्मार्ट टेलीविज़न पर काम कर रही है और इस स्मार्ट टीवी साल की दूसरी तिमाही में भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Realme TV को लेकर माधव ने बताया है कि पूरे विश्व में सबसे पहले इंडिया में ही लॉन्च होगा और भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखते हुए रियलमी टीवी में खास कस्टमाइज़ेशन किया जा रहा है। Realme Smart TV अप्रैल से जून के बीच इंडिया में लॉन्च हो जाएगा। उम्मीद कर सकते हैं कि Realme Smart TV न सिर्फ कम कीमत वाला होगा बल्कि साथ ही इंडियन यूजर्स के हिसाब से ही टीवी में कंटेंट देखने को मिलेगा।

The post Exclusive : Infinix और TECNO की भी है तैयारी, Realme और Xiaomi को टक्कर देने ला रहे हैं सस्ता स्मार्ट टीवी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-tecno-to-launch-new-smart-television-in-india-online-and-offline-market-low-budget-segment-realme-mi-tv/feed/ 0
Realme Smart TV इंडियन साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द होगी बाजार में एंट्री और Xiaomi Mi TV को मिलेगी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/realme-smart-tv-43-inch-display-listed-on-bis-jsc55lsqled-specs-price-launching-soon-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-smart-tv-43-inch-display-listed-on-bis-jsc55lsqled-specs-price-launching-soon-india/#respond Mon, 06 Apr 2020 06:02:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42539 Realme TV का बेस मॉडल 43 इंच वाला होगा

The post Realme Smart TV इंडियन साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द होगी बाजार में एंट्री और Xiaomi Mi TV को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme बहुत पहले ही बता चुकी है कि कंपनी स्मार्टफोन बाजार में नाम कमाने के बाद अब स्मार्ट गैजेट्स और टेलीविज़न बाजार में भी दॉंव खेलने वाली है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने घोषणा कर दी थी कि कंपनी अपने स्मार्ट टेलीविज़न पर काम शुरू कर चुकी है और कंपनी पूरी दुनिया में सबसे पहले Realme Smart TV को इंडिया में ही लॉन्च करेगी। वहीं अब Realme TV से जुड़ा एक बड़ा लीक सामने आया है जिसमें पता चला है कि ब्रांड के इस आगामी स्मार्ट टेलीविज़र को इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है और इस टीवी की डिसप्ले साईज़ का भी खुलासा हो गया है।

Realme Smart TV को BIS यानि ब्यूरो आॅफ इंडियन स्टैंडर्ड पर लिस्ट किया गया है और इस लिस्टिंग की जानकारी प्रसिद्ध टिपस्टर मुकुलशर्मा के जरिये सामने आई है। टिपस्टर ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इस लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिससे पता चला है कि रियलमी टीवी बीआईएस पर JSC55LSQLED मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में साथ ही टीवी के स्क्रीन का भी पता चला है। यहां Realme TV का 43 इंच पैनल पर वाला मॉडल लिस्ट है। उम्मीद की जा सकती है कि रियलमी टीवी का बेस मॉडल 43 इंच वाला होगा और कंपनी इस साईज़ से बड़ी डिसप्ले वाले मॉडल्स भी बाजार में उतारेगी।

Realme Smart TV 43 inch display listed on BIS JSC55LSQLED specs price launching soon india

Realme ने पहले बताया था कि कंपनी ब्रांड के पहले स्मार्ट टेलीविज़न पर काम कर रही है और इस स्मार्ट टीवी साल की दूसरी तिमाही में भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Realme TV को लेकर माधव ने बताया है कि पूरे विश्व में सबसे पहले इंडिया में ही लॉन्च होगा और भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखते हुए रियलमी टीवी में खास कस्टमाइज़ेशन किया जा रहा है। Realme Smart TV अप्रैल से जून के बीच इंडिया में लॉन्च हो जाएगा। उम्मीद कर सकते हैं कि Realme Smart TV न सिर्फ कम कीमत वाला होगा बल्कि साथ ही इंडियन यूजर्स के हिसाब से ही टीवी में कंटेंट देखने को मिलेगा।

Realme Watch

कुछ दिनों पहले ही Realme Watch की जानकारी स्वयं रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने दी थी। माधव सेठ ने न सिर्फ इस बात को साफ कर दिया है कि कंपनी जल्द ही भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च करने वाली है बल्कि साथ ही माधव ने इस Smart Watch की लुक भी शेयर कर दी है। दरअसल 25 मार्च को हुए आस्क माधव के सेशन में माधव सेठ ने इंटरव्यू के दौरान रियलमी की स्मार्ट वॉच को पहना था। स्मार्ट वॉच कलाई पर बांधते हुए माधव सेठ ने इस आने वाली रियलमी वॉच की पूरी लुक सामने ला दी है।

Realme Smart TV 43 inch display listed on BIS JSC55LSQLED specs price launching soon india

रियलमी स्मार्टवॉच को स्क्वायर यानि चौकोर आकार के डॉयल पर बनाया हुआ है। वीडियो में माधव ने ब्लैक कलर की स्मार्टवॉच पहनी हुई थी। माधव से इस आने वाली Realme SmartWatch की कोई डिटेल तो नहीं बताई है लेकिन यह जरूरी साफ कर दिया है कि कंपनी इस स्मार्टवॉच के काम में लगी है और आने वाले दिनों में जल्द ही इसे इंडियन मार्केट में लॉन्च कर देगी। लगे हाथ बता दें कि इस सेशन में माधव सेठ ने Realme 6 Pro स्मार्टफोन का पर्पल कलर वेरिएंट भी लॉन्च किए जाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें : Realme ने बढ़ाए अपने स्मार्टफोंस के दाम, जानें आपका पसंदीदा मॉडल हुआ कितना महंगा

Realme Band

बता दें कि रियलमी ने हाल ही में भारत में पहला फिटनेस ट्रैकर Realme Band लॉन्च किया था। इसकी कीमत 1499 रुपये रखी थी। यह डिवाइस 24 घंटे हेल्थ असिस्टेंट के रूप में काम करती है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, आइडल अलर्ट और वॉटर ड्रिंक रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी दावा करती है कि ज्यादा बेहतर परिणाम के लिए इसके हार्ट रेट मॉनिटर को खासकर भारतीयों के हिसाब से तैयार किया गया है।

The post Realme Smart TV इंडियन साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द होगी बाजार में एंट्री और Xiaomi Mi TV को मिलेगी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-smart-tv-43-inch-display-listed-on-bis-jsc55lsqled-specs-price-launching-soon-india/feed/ 0
Realme ने की घोषणा, स्मार्टबैंड के बाद कंपनी अब लॉन्च करेगी SmartWatch, लुक भी शेयर की https://www.91mobiles.com/hindi/ceo-madhav-sheth-share-realme-smartwatch-first-look-revealed-launch-soon-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/ceo-madhav-sheth-share-realme-smartwatch-first-look-revealed-launch-soon-in-india/#respond Thu, 26 Mar 2020 08:45:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42190 Realme सीईओ माधवसेठ ने रियलमी स्मार्टवॉच की घोषणा कर दी है।

The post Realme ने की घोषणा, स्मार्टबैंड के बाद कंपनी अब लॉन्च करेगी SmartWatch, लुक भी शेयर की first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme इस वक्त भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्मार्टफोन ब्रांड बन चुका है। देश में नंबर की पॉजिशन पा चुके Xiaomi को रियलमी की ओर से कड़ी टक्कर दी गई है। रियलती स्मार्टफोन बाजार में तो अच्छी पकड़ बना चुकी है वहीं अब कंपनी स्मार्टगैजेट्स के क्षेत्र में भी हाथ आज़मा रही है। पिछले दिनों ही Realme ने भारत में अपना पहला स्मार्ट फिटनेस बैंड पेश किया था जो 1,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। Realme Band के बाद अब कंपनी नई स्मार्टवॉच लाने की तैयारी भी कर रही है। कंपनी के सीईओ माधवसेठ ने रियलमी स्मार्टवॉच की घोषणा कर दी है।

Realme Watch की जानकारी स्वयं रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने दी है। माधव सेठ ने न सिर्फ इस बात को साफ कर दिया है कि कंपनी जल्द ही भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च करने वाली है बल्कि साथ ही माधव ने इस Smart Watch की लुक भी शेयर कर दी है। दरअसल कल यानि 25 मार्च को हुआ आस्क माधव के सेशन में माधव सेठ ने इंटरव्यू के दौरान रियलमी की स्मार्ट वॉच को पहना था। स्मार्ट वॉच कलाई पर बांधते हुए माधव सेठ ने इस आने वाली रियलमी वॉच की पूरी लुक सामने ला दी है।

ceo madhav sheth share Realme smartwatch first look revealed launch soon in india

रियलमी स्मार्टवॉच को स्क्वायर यानि चौकोर आकार के डॉयल पर बनाया हुआ है। वीडियो में माधव ने ब्लैक कलर की स्मार्टवॉच पहनी हुई थी। माधव से इस आने वाली Realme SmartWatch की कोई डिटेल तो नहीं बताई है लेकिन यह जरूरी साफ कर दिया है कि कंपनी इस स्मार्टवॉच के काम में लगी है और आने वाले दिनों में जल्द ही इसे इंडियन मार्केट में लॉन्च कर देगी। लगे हाथ बता दें कि इस सेशन में माधव सेठ ने Realme 6 Pro स्मार्टफोन का पर्पल कलर वेरिएंट भी लॉन्च किए जाने की बात कही है।

Realme TV

रियलमी पहले ही बता चुकी है कि कंपनी इंडिया में अपना स्मार्टटीवी भी लॉन्च करेगी। Realme ब्रांड के पहले स्मार्ट टेलीविज़न पर काम कर रही है और इस स्मार्ट टीवी साल की दूसरी तिमाही में भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Realme TV को लेकर माधव ने बताया है कि पूरे विश्व में सबसे पहले इंडिया में ही लॉन्च होगा और भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखते हुए रियलमी टीवी में खास कस्टमाइज़ेशन किया जा रहा है। Realme Smart TV अप्रैल से जून के बीच इंडिया में लॉन्च हो जाएगा। उम्मीद कर सकते हैं कि Realme Smart TV न सिर्फ कम कीमत वाला होगा बल्कि साथ ही इंडियन यूजर्स के हिसाब से ही टीवी में कंटेंट देखने को मिलेगा।

Realme Band

बता दें कि रियलमी ने हाल ही में भारत में पहला फिटनेस ट्रैकर Realme Band लॉन्च किया था। इसकी कीमत 1499 रुपये रखी थी। यह डिवाइस 24 घंटे हेल्थ असिस्टेंट के रूप में काम करती है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, आइडल अलर्ट और वॉटर ड्रिंक रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी दावा करती है कि ज्यादा बेहतर परिणाम के लिए इसके हार्ट रेट मॉनिटर को खासकर भारतीयों के हिसाब से तैयार किया गया है।

The post Realme ने की घोषणा, स्मार्टबैंड के बाद कंपनी अब लॉन्च करेगी SmartWatch, लुक भी शेयर की first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ceo-madhav-sheth-share-realme-smartwatch-first-look-revealed-launch-soon-in-india/feed/ 0
Realme SmartTV 24 फरवरी को हो सकता लॉन्च, Xiaomi को मिलेगी कड़ी टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/realme-smart-tv-might-launch-on-24-february-in-mwc-2020-realme-india-cmo-francis-wang-tweet/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-smart-tv-might-launch-on-24-february-in-mwc-2020-realme-india-cmo-francis-wang-tweet/#respond Wed, 05 Feb 2020 06:48:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40510 Realme TV को खास तौर पर भारतीय यूजर्स के लिए बनाया जा रहा है।

The post Realme SmartTV 24 फरवरी को हो सकता लॉन्च, Xiaomi को मिलेगी कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ब्रांड थोड़े ही समय में इंडियन स्मार्टफोन मार्केट का जाना माना नाम बन चुका है। कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन लाने वाली इस टेक कंपनी ने देश के नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi को कई जगहों पर टक्कर दी है। पिछले दिनों रियलमी ने बताया था कि कंपनी भारत में अपना स्मार्ट फिटनेस बैंड भी लॉन्च करने वाली है। वहीं अब रियलमी से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है कि कंपनी बेहद जल्द अपना स्मार्ट टीवी भी लाने जा रही है और यह Realme TV इसी महीने यानि फरवरी में ही टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा।

Realme TV से जुड़ी यह अहम खबर रियलमी इंडिया के सीएमओ फ्रांसिस वैंग ने दी है। वैंग ने बताया है कि इसी महीने बार्सिलोना में आयोजित होने वाली मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस MWC में कंपनी अपना पहला स्मार्टटीवी पेश करेगी। वैंग ने यह जानकारी दरअसल ट्वीटर पर एक यूजर द्वारा किए गए कमेंट का रिप्लाई करते वक्त दी है। यूजर ने पूछा था कि, ‘रियलमी टीवी कब तक लॉन्च होगा ?‘ तो यूजर का जवाब देते हुए वैंग ने लिखा कि, ‘आप एमडब्ल्यूसी में टीवी के बारे में कुछ बड़ी खबर सुनेंगे।

गौरतलब है कि आने वाली 24 फरवरी को रियलमी MWC 2020 में अपना ईवेंट करने वाली है और इसी दिन Realme TV पहली बार दुनिया के सामने पेश हो सकता है। बता दें कि ट्वीटर पर अपने जवाब के साथ वैंग ने #realmeForEveryIndian का यूज़ किया है। इस हैशटैग से यह भी साफ हो गया है कि Realme TV को कंपनी द्वारा खास तौर पर भारतीय यूजर्स के लिए बनाया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि Realme SmartTV न सिर्फ कम कीमत वाला होगा बल्कि साथ ही इंडियन यूजर्स के हिसाब से ही टीवी में कंटेंट देखने को मिलेगा।

Realme C3

लगे हाथ बता दें कि कंपनी कल इंडिया में Realme C3 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस फोन में 6.5-इंच मिनि-ड्रॉप डिसप्ले और गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन टॉप पर होगा। फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें मेन कैमरा 12-मेगापिक्सल का होगा और दूसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। रियलमी सी3 के फ्रंट कैमरा को लेकर रियलमी ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं आई है। Realme C3 में MediaTek Helio G70 चिपसेट देखने को मिलेगा। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। Realme C3 भारत में 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

Realme 6 RMX 2027 listed on geekbench 4gb ram android 10 specs leaked launch soon realme c3

Realme मार्केट शेयर

हाल ही में IDC द्वारा जारी रिपोर्ट में पता चला था कि अगस्त 2019 में Realme का ऑनलाईन मार्केट शेयर 29.13 प्रतिशत था लेकिन साल का अंत करीब आते-आते नवंबर महीने में रियलमी की ऑनलाईन बाजार में हिस्से बुरी तरह से लुढ़की और 7.32 प्रतिशत तक आ पहुॅंची। वहीं ओवरऑल मार्केट शेयर की बात करें तो Realme ब्रांड सितंबर महीने में 16.74 प्रतिशत मार्केट शेयर प्राप्त कर Samsung को भी पीछे छोड़ चुका था और इंडिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बन गया था। लेकिन सिर्फ दो महीने बाद ही नवंबर 2019 में रियलमी को भारी गिरावट झेलनी पड़ी तथा 8.23 ओवरऑल मार्केट शेयर के साथ यह कंपनी दूसरे स्थान से खिसककर पॉंचवें स्थान पर आ गई।

The post Realme SmartTV 24 फरवरी को हो सकता लॉन्च, Xiaomi को मिलेगी कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-smart-tv-might-launch-on-24-february-in-mwc-2020-realme-india-cmo-francis-wang-tweet/feed/ 0