Realme X7 Max | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 21 May 2021 12:57:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Realme X7 Max की कीमत लॉन्च से पहले ही आई सामने, 12 जीबी रैम लैस होगा यह पावरफुल फोन https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x7-max-price-in-india-rs-27999-for-8gb-and-30999-rs-for-12gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x7-max-price-in-india-rs-27999-for-8gb-and-30999-rs-for-12gb-ram/#respond Fri, 21 May 2021 12:57:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59391 Realme X7 Max दो रैम वेरिएंट में लॉन्च होगा।

The post Realme X7 Max की कीमत लॉन्च से पहले ही आई सामने, 12 जीबी रैम लैस होगा यह पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme X7 Max स्मार्टफोन और भारतीय यूजर्स के बीच का मसला उस निवाले की तरह हो गया है जो हाथ में आया लेकिन मुंह को न लगा। कंपनी की योजना थी कि मई महीने कीे शुरूआत में ही यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च कर देगी। चर्चा उठी थी कि इसके लिए 4 मई की तारीख भी तय हो गई थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते कंपनी की प्लानिंग अधूरी रह गई थी। बीते दिनों में इस फोन को जुड़े कई लीक्स सामने आए हैं लेकिन फोन की लॉन्च डेट अभी फाईनल नहीं हुई है। यह फोन बाजार में कब तक आ पाएगा, यह तो अभी पुख्ता नहीं हो पाया है लेकिन Realme X7 Max के लॉन्च से पहले इसकी कीमत का खुलासा हो गया है।

Realme X7 Max के बाजार में आने से पहले ही इस फोन की कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है। एमएसपी द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रियलमी कंपनी अगले महीने यानी जून के शुरूआती दिनों में इस फोन को बाजार में उतार देगी। फोन की लॉन्च डेट तो पुख्ता नहीं हो पाई है लेकिन चर्चा है कि रियलमी एक्स7 मैक्स स्मार्टफोन के साथ कंपनी का 43-इंच 4K Smart TV भी मार्केट में एंट्री लेगा। वेबसाइट की रिपोर्ट में फोन की कीमत की जानकारी भी दी गई है।

Realme X7 Max Price In India rs 27999 for 8gb and 30999 rs for 12gb ram

Realme X7 Max का प्राइस

अब रियलमी एक्स7 मैक्स के सबसे बड़े लीक की बात करें तो बताया गया है कि यह मोबाइल फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी तथा बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद रहेगी। लीक के अनुसार Realme X7 Max के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 27,999 रुपये में पेश किया जाएगा तथा फोन के 12 जीबी रैम वेरिएंट को 30,999 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : 25 मई को लॉन्च होगा 6GB RAM, 90Hz डिसप्ले और 5,000mAh बैटरी वाला यह सस्ता स्मार्टफोन

Realme X7 Max की स्पेसिफिकेशन्स

Realme X7 Max स्मार्टफोन के बारे में चर्चाएं हैं कि यह Realme GT Neo का रिब्रांड हो सकता है। इससे इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की अटकलें लगाई जा सकती है। रियलमी के इस फोन में 6.43 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इस फोन में फ्रंट कैमरा के लिए डिस्प्ले में पंच होल दिया जा सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1200 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : एक iPhone 12 Pro Max की कीमत में मिल जाएंगे 10 LG Wing फोन

Realme X7 Max फोन में 12GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया जा सकता है। इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Android 11-पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करता है। रियलमी के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही इसमें 50W फास्ट चार्ज दिया जा सकता है। रियलमी के इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

Realme X7 Max Price In India rs 27999 for 8gb and 30999 rs for 12gb ram

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme GT Neo की तरह ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा सेंसर, जिसके साथ 8MP का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया जाएगा। रियलमी के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर हो सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, Bluetooth 5.1, डुअल-बैंड Wi-Fi, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

The post Realme X7 Max की कीमत लॉन्च से पहले ही आई सामने, 12 जीबी रैम लैस होगा यह पावरफुल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x7-max-price-in-india-rs-27999-for-8gb-and-30999-rs-for-12gb-ram/feed/ 0
Realme X7 Max स्मार्टफोन के डिजाइन को कंपनी ने किया टीज, लॉन्च से पहले जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x7-max-india-launch-has-been-officially-teased/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x7-max-india-launch-has-been-officially-teased/#respond Thu, 20 May 2021 08:00:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59282 Realme जल्द ही भारत में अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Realme X7 Max की लॉन्च डेट से पर्दा उठा सकता है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन से पता चलता है कि ये Realme GT Neo का रिब्रांड वर्जन होगा।

The post Realme X7 Max स्मार्टफोन के डिजाइन को कंपनी ने किया टीज, लॉन्च से पहले जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी जल्द ही भारत में अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Realme X7 Max की लॉन्च डेट से पर्दा उठा सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को एक बार फिर से टीज करना शुरू कर दिया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन भारत में 4 May को लॉन्च होना था। लेकिन, कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के चलते Realme ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च को टाल दिया था। अब लग रहा है कि रियलमी इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। Realme की वेबसाइट में Realme X7 Max स्मार्टफोन के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट में यह कंफर्म किया है कि यह फोन MediaTek Dimensity 1200 SoC के साथ भारत आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इसके साथ ही Realme India के हेड माधव सेठ ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन को टीज किया है जिसमें रियलमी और डेयर टू लीप लोगो दिखाई दे रहा है। इस डिजाइन से कंफर्म होता है कि Realme X7 Max स्मार्टफोन Realme GT Neo का रिब्रांड वर्जन होगा।

Realme X7 Max स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

Realme X7 Max स्मार्टफोन के बारे में चर्चाएं हैं कि यह Realme GT Neo का रिब्रांड हो सकता है। इससे इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की अटकलें लगाई जा सकती है। रियलमी के इस फोन में 6.43 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इस फोन में फ्रंट कैमरा के लिए डिस्प्ले में पंच होल दिया जा सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1200 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OPPO Reno6 सीरीज की लॉन्च डेट से कंपनी ने उठाया पर्दा, जानें किस दिन लॉन्च होंगे ओप्पो के धमाकेदार स्मार्टफोन

Realme X7 Max फोन में 12GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया जा सकता है। इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Android 11-पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करता है। रियलमी के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही इसमें 50W फास्ट चार्ज दिया जा सकता है। रियलमी के इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : POCO लाया लो बजट वाला नया 5G फोन, इसमें है 5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme GT Neo की तरह ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा सेंसर, जिसके साथ 8MP का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया जाएगा। रियलमी के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर हो सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, Bluetooth 5.1, डुअल-बैंड Wi-Fi, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

The post Realme X7 Max स्मार्टफोन के डिजाइन को कंपनी ने किया टीज, लॉन्च से पहले जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x7-max-india-launch-has-been-officially-teased/feed/ 0
Realme X7 Max के रिटेल बॉक्स हुआ लीक, लॉन्च से पहले सामने आईं स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x7-max-retail-box-revealed-some-key-specifications-ahead-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x7-max-retail-box-revealed-some-key-specifications-ahead-launch/#comments Tue, 04 May 2021 12:05:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58341 Realme X7 Max के लॉन्च टलने के बाद इस स्मार्टफोन को लेकर नई इंफॉर्मेशन इसके स्पेसिफिकेशन्स को लेकर सामने आई है। रियलमी के इस स्मार्टफोन से जुड़ी यह जानकारी इसके कथित रिटेल बॉक्स के जरिए सामने आई है।

The post Realme X7 Max के रिटेल बॉक्स हुआ लीक, लॉन्च से पहले सामने आईं स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme X7 Max भारत में 4 मई को लॉन्च होना था, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के चलते कंपनी ने लॉन्च इवेंट को स्थगित कर दिया है। Realme X7 Max स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए Realme GT Neo का रिब्रांड वर्जन है। Realme X7 Max के लॉन्च टलने के बाद इस स्मार्टफोन को लेकर नई इंफॉर्मेशन इसके स्पेसिफिकेशन्स को लेकर सामने आई है। रियलमी के इस स्मार्टफोन से जुड़ी यह जानकारी इसके कथित रिटेल बॉक्स के जरिए सामने आई है।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर @Gadgetsdata ने एक इमेज शेयर की है। उनका दावा है कि यह इमेज अपकमिंग  Realme X7 Max का रिटेल बॉक्स है। इसमें Realme X7 Max का मॉनीकर और कुछ स्पेसिफिकेशन्स शामिल है। रियलमी के इस स्मार्टफोन की लीक स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 1200 SoC और 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले है।

ये दोनों ही फीचर Realme GT Neo स्मार्टफोन में भी थे। ऐसे में रियलमी के इस स्मार्टफोन के चीन में लॉन्च किए Realme GT Neo का रिब्रांड वाला दावा सही हो सकता है। इसके साथ ही इस ट्वीट में यह भी बताया गया है कि Realme X7 Max स्मार्टफोन का रिटेल बॉक्स पहले लॉन्च किए Realme X7 और Realme X7 Pro के जैसा ही है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A82 5G जल्द होगा लॉन्च, कंपनी के अपडेट ट्रैकिंग पेज पर हुआ लिस्ट

realme-gt-neo-launch

Realme ने फिलहाल Realme X7 Max के इंडिया लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अटकलें है कि रियलमी का अपकमिंग Realme X7 Max स्मार्टफोन। चीन में लॉन्च किए Realme GT Neo का रिब्रांड वेरिएंट है। इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स Realme GT Neo से मिलती हैं। यह भी पढ़ें : iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max में दिया जा सकता है 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले

Realme GT Neo स्पेसिफिकेशन्स

चीन में लॉन्च हुए Realme GT Neo स्मार्टफोन में 6.43 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन full-HD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz है। Realme GT Neo स्मार्टफोन में प्राइमेरी कैमरा 64MP का है जिसके साथ कंपनी ने 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया है। इसके साथ ही इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है।

रियलमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1200 SoC के साथ पेश किया गया है, जो Android 11 OS पर रन करता है। इस फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 50W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर दिया है।

The post Realme X7 Max के रिटेल बॉक्स हुआ लीक, लॉन्च से पहले सामने आईं स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x7-max-retail-box-revealed-some-key-specifications-ahead-launch/feed/ 2
Realme X7 Max स्मार्टफोन के लिए करना पड़ेगा इंतजार, कंपनी ने कैंसिल किया लॉन्च इवेंट https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x7-max-india-launch-cancel-due-to-covid-19-crisis/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x7-max-india-launch-cancel-due-to-covid-19-crisis/#respond Wed, 28 Apr 2021 12:04:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58038 कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के चलते रियलमी ने Realme X7 Max स्मार्टफोन का लॉन्च स्थगित कर दिया है। रियलमी इस स्मार्टफोन को आने वाली 4 मई को लॉन्च करने वाली थी।

The post Realme X7 Max स्मार्टफोन के लिए करना पड़ेगा इंतजार, कंपनी ने कैंसिल किया लॉन्च इवेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर के चलते भारत में 4 मई को आयोजित होने वाला इवेंट स्थगित कर दिया है। कंपनी ने एक दिन पहले ही ऐलान किया था कि वह भारत में MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। माना जा रहा था कि इस दिन कंपनी Realme X7 Max को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही थी। इस फोन के साथ साथ कंपनी भारत में नया Realme TV भी पेश करने वाली थी। Realme India के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनकी कंपनी का 4 मई को आयोजित होने वाला इवेंट कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर पोस्टपोन्ड कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कंपनी अपनी तीसरी एनिवर्सरी का सेलेब्रेशन भी कैंसिल कर रही है। यानी रियलमी के फैन्स को Realme X7 Max के लॉन्च के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

माधव सेठ ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘सावधानी से विचार करने के बाद, रियलमी ने आगामी स्मार्टफोन और AIoT उत्पादों की लॉन्चिंग और एनिवर्सरी सेलेब्रेशन को स्थिगित करने का फैसला किया है। इस कठिन समय में, जितना संभव हो उतना योगदान देने पर ध्यान दें। घर रहें, मजबूत रहें! हम जल्दी लौटेंगे।’ यह भी पढ़ें : Exclusive: इन स्मार्टफोन का टल सकता है लॉन्च, स्मार्टफोन बाजार में दिखने लगा कोरोना का असर

मिनी-लॉकडाउन का सीधा असर

रियलमी ही नहीं दूसरी स्मार्टफोन कंपनियां प्रोडक्शन में मंदी के चलते प्रभावित हो गई हैं। इसका सीधी असर कंपनी की प्लानिंग और मैनेजमेंट पर पड़ रहा है। इसके साथ ही दिल्ली समेत एनसीआर में मिनी लॉकडाउन के चलते कंपनियों के प्रोडक्शन में कमी आ गई है। मार्केट से मिल रही जानकारी के अनुसार, मोबाइल फोंस के उत्पादन में कमी आ रही है और इसकी वजह से मार्केट में उतारा जाने वाला स्टाॅक पर्याप्त मात्रा में नहीं है। यह भी पढ़ें : क्या है 5G, कितना तेज होगा इंटरनेट, जानें इसकी स्पीड

बाजार में कम हो सकता है स्टॉक

मिनी लॉकडाउन के चलते स्मार्टफोन के प्रोडक्शन की रफ्तार कम हो गई है। इसके चलते मार्केट में स्मार्टफोन के स्टॉक में कमी देखने को मिल सकती है। बता दें कि पिछले साल भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते कई मोबाइल कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन लाॅन्च कैंसिल करने पड़े थे।

The post Realme X7 Max स्मार्टफोन के लिए करना पड़ेगा इंतजार, कंपनी ने कैंसिल किया लॉन्च इवेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x7-max-india-launch-cancel-due-to-covid-19-crisis/feed/ 0
Realme GT Neo स्मार्टफोन भारत में Realme X7 Max के नाम से हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-neo-may-comes-india-as-realme-x7-max-check-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-neo-may-comes-india-as-realme-x7-max-check-details/#respond Fri, 23 Apr 2021 11:32:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57808 रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट पर MediaTek Dimensity 1200 के साथ आने वाले अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज किया है। उनके ट्वीट से हिंट मिलता है कि यह Realme X7 Max हो सकता है।

The post Realme GT Neo स्मार्टफोन भारत में Realme X7 Max के नाम से हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme इंडिया के प्रमुख माधव सेठ ने कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज किया है। रियलमी ने हाल में ही भारत में सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Realme 8 5G को लॉन्च किया है। रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट पर MediaTek Dimensity 1200 के साथ आने वाले अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज किया है। इससे पहले कंपनी इस स्मार्टफोन को  Realme 8 5G के लॉन्च के दौरान टीज कर चुकी है। माधव सेठ ने ट्वीट में लिखा है कि भारत के पहले MediaTek Dimensity 1200 5G प्रोसेसर वाले फोन के साथ अपनी ‘MAX’ 5G स्पीड को एक्टिवेट करें।

माधव सेठ से ट्वीट से हिंट मिलता है कि कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम में ‘MAX’ हो सकता है। ऐसे में रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में सामने आई उन लीक रिपोर्ट्स को बल मिलता है जिसमें दावा किया जा रहा था कि कंपनी Realme GT Neo को भारत में Realme X7 Max के नाम से भारत में लॉन्च कर सकती है।

Realme X7 Max स्पेसिफिकेशन्स

माधव सेठ ने अपकमिंग रियलमी स्मार्टफोन के बारे में यह नहीं बताया कि उनकी कंपनी Realme GT Neo को भारत में लॉन्च कर रहे हैं। फिलहाल रियलमी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में सिर्फ यहीं स्मार्टफोन है जो MediaTek Dimensity 1200 के साथ आता है। बता दें कि कंपनी Realme GT Neo स्मार्टफोन को चीन में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 1200 चिपसेट के साथ पेश कर चुकी है। हालांकि संभावनाएं है कि कंपनी भारत में इस स्मार्टफोन को नए डिजाइन के साथ एक अलग मॉडल के रूप में लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी Realme X7 Max को भारत में लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन कंपनी की Realme X7 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन हो सकता है। यह दावा Tech Radar अपनी एक रिपोर्ट में कर चुका है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने दमदार फीचर्स के साथ पेश किए Mi 11X और Mi 11X Pro, जानें कीमत और खूबियां

रिपोर्ट्स की माने तो Realme X7 Max स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएट्स में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज हो सकते हैं। रियलमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन – मर्करी सिल्वर, एस्ट्रॉयड ब्लैक और मिल्की वे कलर में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें :  लो बजट में Motorola ने की तैयार, जल्द इन धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Moto G20

Realme GT Neo स्पेसिफिकेशन्स

Realme GT Neo स्मार्टफोन में 6.43 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन की डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। रियलमी के इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1200 SoC के साथ 12GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन की स्टोरेज बढ़ाने के लिए इसमें microSD कार्ड स्लॉट दिया गया है। रियलमी का यह फोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। रियलमी के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी के साथ 50W फास्ट चार्ज दिया गया है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme GT Neo स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमेरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 8MP वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G, 4G LTE, Bluetooth 5.1, डुअल-बैंड Wi-Fi, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

The post Realme GT Neo स्मार्टफोन भारत में Realme X7 Max के नाम से हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-gt-neo-may-comes-india-as-realme-x7-max-check-details/feed/ 0