Realme XT | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 29 Mar 2023 04:32:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एक बार फिर लगी Realme XT फोन में आग, वीडियो में देखें कैसे धूं-धूं कर निकल रहा धुंआ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-allegedly-catches-fire-watch-video/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-allegedly-catches-fire-watch-video/#respond Thu, 30 Dec 2021 04:45:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72869 फोन में आग लगने की जानकारी एक Twitter यूजर Sandip Kundu ने दी है।

The post एक बार फिर लगी Realme XT फोन में आग, वीडियो में देखें कैसे धूं-धूं कर निकल रहा धुंआ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन में आग लगना या ब्लास्ट होना आजकल आम बात हो गई है। हालांकि, इस प्रकार की घटना जब कभी सामने आती है तो हमेशा फोन के हार्डवेयर की गुणवत्ता और यूजर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करती है क्योंकि हम आमतौर पर फोन को अपनी जेब में रखते हैं। वहीं, एक ताजा नई घटना में Realme XT फोन का उपयोग करते समय कथित तौर पर विस्फोट हो गया है। इससे पहले जून 2020 में इसी फोन के बारे में इसी तरह की घटना सामने आई थी। वहीं, अब सामने आई घटना की जानकारी ट्विटर यूजर संदीप कुंडू द्वारा सामने आई है। संदीप ने अपने दोस्त के जले हुए Realme XT हैंडसेट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। फोन के आगे और पीछे दोनों पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं, खासकर पिछला हिस्सा जहां बैटरी रहती है। वहीं, स्क्रीन गंभीर रूप से जल गई है और कैमरा मॉड्यूल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

Realme XT Blast

ट्विटर यूजर के मुताबिक, संदीप कुंडू, उनके दोस्तों के रियलमी एक्सटी में ब्लास्ट हो गया, जिससे फोन पूरी तरह से बेकार हो गया। संदीप ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें फोन से धुआं निकलता दिख रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि ट्विटर यूजर और उसका दोस्त जैसे ही धुआं देखा तो वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। हालांकि, शुक्र है कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इसे भी पढ़ें: Realme Narzo 50 लॉन्च से पहले इन साइट्स पर हुआ लिस्ट, जानें क्या होगा खास

वहीं, दूसरी ओर Realme ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन कंपनी की ओर से सोशल मीडिया हैंडल से यूजर की किसी भी तरह से मदद करने की पेशकश की है। रियलमी ने ट्विटर पर इस पोस्ट का रिप्लाई करते हुए लिखा “हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि हमने पहले ही उस व्यक्ति से संपर्क किया है और हमने उसे पास के ऑफिशियल सर्विस सेंटर पर जाने के लिए भी कहा है। कृपया आश्वस्त रहें, जैसे ही वह हमारे पास आएंगे, हम उनकी चिंता का समाधान करने की पूरी कोशिश करेंगे।” इसे भी पढ़ें: लो बजट में जल्द एंट्री करेगा Realme C31, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
यहां देखें वीडियो

हालांकि, कंपनी ने अभी तक उन सटीक कारणों के बारे में बात नहीं की है जिनके कारण विस्फोट हुआ था, लेकिन अगर इससे पहले सामने आई घटना की बात करें तो हम उम्मीद करते हैं कि Realme इसे ‘बाहरी ताकतों’ के रूप में टैग करेगा। घटना के बारे में अधिक जानकारी मिलने पर हम इस पोस्ट को अपडेट करेंगे।

The post एक बार फिर लगी Realme XT फोन में आग, वीडियो में देखें कैसे धूं-धूं कर निकल रहा धुंआ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-allegedly-catches-fire-watch-video/feed/ 0
Realme XT में लगी आग, सोते वक्त हुआ हादसा https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-caught-fire-in-india-while-man-sleeping/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-caught-fire-in-india-while-man-sleeping/#respond Mon, 22 Jun 2020 12:38:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45655 जिस फोन में आग लगी है उसे खरीदे सिर्फ एक ही दिन हुआ था।

The post Realme XT में लगी आग, सोते वक्त हुआ हादसा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोंस में आग लगने व ब्लास्ट होने की खबरें सामने आती रहती है। कई नामी कंपनियों के नाम इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। कई बार डिवाईस में खामी होती है तो कई बार यूजर की लापरवाही। लेकिन हरेक हादसा स्मार्टफोन उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर देता है। ऐसा ही एक हादसा फिर से सामने आया है जहां Realme XT स्मार्टफोन में आग लगने की खबर मिली है। जिस फोन में आग लगी है वह कोई पुराना डिवाईस नहीं था, बल्कि उसे खरीदे सिर्फ एक ही दिन हुआ था। इस हादसे की जानकारी हमें स्वयं फोन यूजर ने दी है। वहीं 91मोबाइल्स द्वारा ​रियलमी कंपनी से बात करने पर कंपनी ने कहा है, कि अभी इस मामले की जांच करने पर सामने आया है कि स्मार्टफोन के साथ छेड़छाड़ की गई है।

तकिये के नीचे रखा था फोन

स्मार्टफोन यूजर रोशन के अनुसार उसने 11 जून को गाजियाबाद स्थित रिटेल स्टोर से नया मोबाइल खरीदा था। यह Realme XT का 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट था जिसकी कीमत 17,999 रुपये है। रोशन के बताया था कि फोन खरीदने के बाद उसने अलग-अलग ऐप्स को फोन में चलाया और वीडियोज़ इत्यादि देखें। फोन बिल्कुल सही से काम कर रहा था। रात होने पर रोशन फोन को चार्जिंग पर लगा कर सो गए और फोन को तकिये के नीचे रख दिया। सोने के दौरान ही फोन चार्जिंग पर लगा होने की वजह से वह ओवर चार्ज हो गया और इसी वजह से फोन की बैटरी डैमेज हो गई है।

Realme XT caught fire in india while man sleeping

सुबह उठकर जब रोशन ने देखा तो फोन जला हुआ था। नए Realme XT फोन का साईड पैनल क्रैक हो चुका था और बैक पैनल भी टूट चुका था। फोन की बैटरी बाहर ही ओर निकल आई थी और डिवाईस जला हुआ था। ​तकिये को जला हुआ देखकर रोशन को अंदाजा हो गया था कि फोन में आग लगी होगी। रोशन ने फोन को चार्ज पर लगा कर देखा, एक बार फोन में लाईट नज़र आई और फिर डिसप्ले पूरी तरह से ब्लैक हो गई और फोन डेड हो गया है। गनिमत रही है कि इस हादसे से किसी प्रकार की कोई जान व माल की हानि नहीं हुई है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M01 और OPPO A11k में देखें कौन है बेस्ट, दोनों की कीमत है 9,000 रुपये से कम

Realme XT में आग लगने के बाद किसी तरह का बड़ा हादसा तो नहीं हुआ। लेकिन बाद में यूजर को फोन की शिकायत और सर्विस के लिए काफी घूमना पड़ा है। रोशन के अनुसार उसने कस्टमर केयर में कॉन्टेक्ट किया तो उन्हें नोएडा सर्विस सेंटर जाने के लिए बोला गया। और जब रोशन वहां पहुॅंचे तो देखा कि सर्विस सेंटर बंद पड़ा है। रोशन के अनुसार जब उन्होंने कस्टमर केयर को जले हुए फोन की फोटो भेजी तो उन्हें कहा गया कि, यह फोन स्वयं यूजर द्वारा जलाया गया है।

Realme XT caught fire in india while man sleeping

रियलमी ने दिया जवाब

रियलमी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करने के बाद कंपनी की ओर से यूजर को कॉन्टेक्ट किया गया और बातचीत के बाद फोन को घर से ही रिसीव करने की बात कही गई है। हालांकि रोशन के अनुसार अभी तक रियलमी की ओर से कोई भी फोन लेने के लिए उनके पास नहीं पहुॅंच है। वहीं 91मोबाइल्स ने जब Realme से बात की तो कंपनी की ओर से स्टेटमेंट आई है कि, ‘प्रोडक्ट क्वॉलिटी कंपनी के प्रमुख आधारों में से एक है और रियलमी फोंस की गुणवत्ता व टिकाउपन की जांच के साथ ही बनाएं जाते हैं।

Realme का कहना है कि जांच करने के बाद हमने पाया है कि स्मार्टफोन के साथ छेड़छाड़ की गई है। ​फोन में आग लगने की वजह फोन पर बाहरी दवाब का पड़ना है। रियलमी एक्सटी को बाहर से पंक्चर किया गया है ​जिसके बाद फोन की बैटरी में आग लगी है। रियलमी का कहना है कस्टमर की सुरक्षा कंपनी के लिए बेहद जरूरी है और हम अपने प्रोडक्ट्स के निर्माण में इस सभी मानकों पर काम करते हैं।

The post Realme XT में लगी आग, सोते वक्त हुआ हादसा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-caught-fire-in-india-while-man-sleeping/feed/ 0
Realme X2 स्मार्टफोन 17 दिसंबर को हो रहा है इंडिया में लॉन्च, जानें Realme XT से कितना है अलग https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x2-india-launch-17-december-know-difference-between-realme-xt-specs-chipset-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x2-india-launch-17-december-know-difference-between-realme-xt-specs-chipset-battery/#respond Wed, 11 Dec 2019 07:19:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38755 कुछ बातें Realme XT 730G और Realme XT को एक-दूसरे से बेहद अलग बनाती है।

The post Realme X2 स्मार्टफोन 17 दिसंबर को हो रहा है इंडिया में लॉन्च, जानें Realme XT से कितना है अलग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme घोषणा कर चुकी है कि कंपनी आने वाली 17 दिसंबर को भारतीय बाजार में अपना नया डिवाईस Realme X2 लॉन्च करेगी। यह स्मार्टफोन सितंबर महीने में लॉन्च हुए Realme XT का ही अपग्रेडेड वर्ज़न होगा जिसकी जानकारी कंपनी ने दो महीने पहले ही दे दी थी। उस वक्त कंपनी ने इस फोन का नाम Realme XT 730G बताया था जिसे अब Realme X2 नाम से टीज़ किया जा रहा है। Realme XT स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च हुआ पहला रियलमी फोन था जो 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं Realme X2 स्मार्टफोन भी 64MP कैमरे के साथ ही दस्तक देगा इन दोनों स्मार्टफोन की लुक हूबहू होगी, लेकिन कुछ ऐसी बातें हैं जो Realme X2 और Realme XT को एक-दूसरे से बेहद अलग बनाती है। आगे आप यही जान पाएंगे कि क्यों और कितना अलग हैं ये दोनों स्मार्टफोन।

प्रोसेसर

Realme XT स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा इंडिया में एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6 पर पेश किया गया था जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 10एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 712 एआईई चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Realme XT में एड्रेनो 616 जीपीयू और साथ ही गेम बूस्ट 2.0 तकनीक तकनीक भी मौजूद है। लेकिन Realme X2 को क्वॉलकॉम के ही स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा जो 10एनएम तकनीक पर बने प्रोसेसर पर रन करेगा।

Realme X2 india launch 17 december know difference between Realme XT specs chipset battery

बैटरी

Realme XT को कंपनी की ओर से 4,000एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। Realme XT 20वॉट चार्जर सपोर्ट करता है जिसे यूएसबी टाईप-सी से चार्ज किया जा सकता है। वहीं Realme X2 में भी 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी लेकिन इस फोन को रियलमी द्वारा 30वॉट VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। यानि Realme X2 स्मार्टफोन Realme XT की तुलना में ज्यादा तेजी से चार्ज होगा।

रैम व स्टोरेज

Realme XT को भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन को बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसके साथ ही दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी मैमोरी और सबसे बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं Realme X2 से जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार रियलमी की ओर से इस स्मार्टफोन के सबसे बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। वहीं Realme XT 730G के अन्स वेरिएंट्स में भी अधिक स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद की जा रही है।

कैमरा सेग्मेंट

Realme X2 का कैमरा सेग्मेंट Realme XT जैसा ही होगा। इस फोन में Samsung ISOCELL Bright GW1 तकनीक का इस्तेमाल किया है। इस टेक्नोलॉजी से 9216 x 6912 रेज्ल्यूशन वाली अल्ट्रा-हाई पिक्सल इमेज कैप्चर की जा सकती है। फोन के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिनमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही Realme XT 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सपोर्ट करता है। रियर पैनल पर ही 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Realme XT 16-मेगापिक्सल का Sony IMX471 फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। लेकिन Realme X2 यह सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का बताया गया है।

Realme X2 india launch 17 december know difference between Realme XT specs chipset battery

बता दें कि 17 दिसंबर को Realme X2 स्मार्टफोन के साथ ही Realme एयरपॉड भी भारतीय बाजार में उतारेगी। ये एयरपॉड ब्रांड के पहले ट्रू वायरलेस ईयरफोन होंगे। वहीं Realme X2 की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 17,000 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम देखने को मिल सकती है। Realme X2 को लेकर यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि यह स्मार्टफोन 6 जीबी रैम + 64जीबी/128 जीबी मैमोरी वेरिएंट पर भी लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल Realme X2 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा 17 दिसंबर को हो जाएगा।

The post Realme X2 स्मार्टफोन 17 दिसंबर को हो रहा है इंडिया में लॉन्च, जानें Realme XT से कितना है अलग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x2-india-launch-17-december-know-difference-between-realme-xt-specs-chipset-battery/feed/ 0
17 दिसंबर को लॉन्च होगा Realme XT 730G स्मार्टफोन, फोन में होगी 30W VOOC 4000mAh बैटरी और 64MP कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-730g-launch-date-india-17-december-30w-vooc-4000mah-battery-64mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-730g-launch-date-india-17-december-30w-vooc-4000mah-battery-64mp-camera/#respond Fri, 06 Dec 2019 10:12:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38607 17 दिसंबर को कंपनी Realme एयरपॉड भी भारतीय बाजार में उतारेगी।

The post 17 दिसंबर को लॉन्च होगा Realme XT 730G स्मार्टफोन, फोन में होगी 30W VOOC 4000mAh बैटरी और 64MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने सितंबर महीने में 64MP कैमरे वाला स्मार्टफोन Realme XT लॉन्च करते हुए इंडियन स्मार्टफोन मार्केट को नया रूख दिया था। इस फोन लॉन्च के साथ ही कंपनी ने बताया था कि दिसंबर महीने में Realme XT का अपग्रेडेड वर्ज़न भी लाया जाएगा जिसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट देखने को मिलेगा। वहीं आज कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। Realme ने बताया दिया है कि आने वाली 17 दिसंबर को Realme XT 730G स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। इस फोन की लॉन्च डेट के साथ ही Realme ने यह भी टीज़ कर दिया है कि इसी दिन यानि 17 दिसंबर को कंपनी Realme एयरपॉड भी भारतीय बाजार में उतारेगी।

Realme ने मीडियो इन्वाईट भेजते हुए बताया है कि कंपनी आने वाली 17 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में एक ईवेंट का आयोजन कर रही है और इसी ईवेंट के मंच से Realme XT 730G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में दस्तक देगा। इस मीडिया इन्वाईट में Realme XT 730G स्मार्टफोन के साथ ही Realme कंपनी के ‘एयरपॉड’ भी दिखाए गए हैं जो पुष्टि करते हैं कि 17 दिसंबर को ब्रांड के पहले ट्रू वायरलेस ईयरफोन भी भारत में लॉन्च होंगे। बता दें कि Realme XT 730G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 17,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

Realme XT 730G launch date india 17 december 30W VOOC 4000mAh battery 64mp camera

91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक 17,000 रुपये Realme XT 730G स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत होगी जिसमें 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। Realme XT 730G को लेकर यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि यह स्मार्टफोन 6 जीबी रैम + 64जीबी/128 जीबी मैमोरी और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर भी लॉन्च किया जा सकता है। वहीं Realme एयरपॉड को येलो ह्यू के साथ ब्लैक और वाईट कलर में बाजार में उतारा जा सकता है।

Realme XT कैमरा

Realme XT में Samsung ISOCELL Bright GW1 तकनीक का इस्तेमाल किया है। इस टेक्नोलॉजी से 9216 x 6912 रेज्ल्यूशन वाली अल्ट्रा-हाई पिक्सल इमेज कैप्चर की जा सकती है। फोन के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिनमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही Realme XT 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सपोर्ट करता है। रियर पैनल पर ही 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Realme XT 16-मेगापिक्सल का Sony IMX471 फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Realme XT 730G में भी यह कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा।

Realme XT स्पेसिफिकेशन्स

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme XT 6.4-इंच की सुपर एमोलेड ड्यूड्रॉप नॉच सपोर्ट करता है। यह फोन ग्लॉस बॉडी पर बना है जिसकी सुरक्षा के लिए कंपनी ने Realme XT के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की कोटिंग की है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6 पर पेश किया गया है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 712 एआई चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 616 जीपीयू दिया गया है।

Realme XT 730G launch date india 17 december 30W VOOC 4000mAh battery 64mp camera

Realme XT डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Realme XT 730G में पावर बैकअप के लिए 30W VOOC फ्लैश चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी जिसे यूएसबी टाईप-सी से चार्ज किया जाएगा।

The post 17 दिसंबर को लॉन्च होगा Realme XT 730G स्मार्टफोन, फोन में होगी 30W VOOC 4000mAh बैटरी और 64MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-730g-launch-date-india-17-december-30w-vooc-4000mah-battery-64mp-camera/feed/ 0
Realme XT 730G 20 दिसंबर से पहले होगा लॉन्च, कीमत होगी 17000 रुपये के करीब https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-730g-india-launch-before-20-december-price-17000-4gb-ram-64gb-storage-30w-vooc-4000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-730g-india-launch-before-20-december-price-17000-4gb-ram-64gb-storage-30w-vooc-4000mah-battery/#respond Thu, 05 Dec 2019 09:10:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38549 Realme XT 730G के साथ ही Realme कंपनी 'एयरपॉड' भी इंडिया में लॉन्च करेगी।

The post Realme XT 730G 20 दिसंबर से पहले होगा लॉन्च, कीमत होगी 17000 रुपये के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने इंडिया में ब्रांड का पहला 64MP कैमरे वाला स्मार्टफोन Realme XT लॉन्च करते वक्त कहा था कि कंपनी दिसंबर महीने में इस फोन का अपग्रेडेड वर्ज़न भी लाएगी जिसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट देखने को मिलेगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट नहीं बताई है लेकिन फोन की स्पेसिफिकेशन्स क्या होगी यह जानकारी पहले से ही ऑफिशियल है। वहीं अब Realme की घोषणा से पहले ही 91मोबाइल्स को खबर मिली है कि Realme XT 730G स्मार्टफोन इंडिया में 20 दिसंबर से पहले ही लॉन्च कर दिया जाएगा और इस स्मार्टफोन की कीमत 17,000 रुपये के करीब होगी।

91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक Realme XT 730G स्मार्टफोन 20 दिसंबर से पहले ही भारतीय बाजार में दस्तक देगा। इस फोन के बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। वहीं हमें मिली जानकारी के अनुसार Realme XT 730G की शुरूआती कीमत 17,000 रुपये के करीब होगी। इस मॉडल की मुख्य यूएसपी फोन में मौजूद क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट ही होगी।

Realme XT 730G india launch before 20 december price 17000 4gb ram 64gb storage 30w vooc 4000mah battery

Realme XT 730G को लेकर यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि यह स्मार्टफोन 6 जीबी रैम + 64जीबी/128 जीबी मैमोरी और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर भी लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि Realme XT 730G स्मार्टफोन के साथ ही Realme कंपनी ‘एयरपॉड’ भी इंडिया में लॉन्च करेगी। ये एयरपॉड ब्रांड के पहले ट्रू वायरलेस ईयरफोन होंगे। वहीं बाजार में Realme एयरपॉड को येलो ह्यू के साथ ब्लैक और वाईट कलर में लॉन्च किया जा सकता है।

Realme XT कैमरा

Realme XT  में Samsung ISOCELL Bright GW1 तकनीक का इस्तेमाल किया है। इस टेक्नोलॉजी से 9216 x 6912 रेज्ल्यूशन वाली अल्ट्रा-हाई पिक्सल इमेज कैप्चर की जा सकती है। फोन के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिनमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही Realme XT 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सपोर्ट करता है। रियर पैनल पर ही 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Realme XT 16-मेगापिक्सल का Sony IMX471 फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Realme XT 730G में भी यह कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा।

Realme XT स्पेसिफिकेशन्स

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme XT 6.4-इंच की सुपर एमोलेड ड्यूड्रॉप नॉच सपोर्ट करता है। यह फोन ग्लॉस बॉडी पर बना है जिसकी सुरक्षा के लिए कंपनी ने Realme XT के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की कोटिंग की है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6 पर पेश किया गया है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 712 एआई चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 616 जीपीयू दिया गया है।

Realme XT 730G india launch before 20 december price 17000 4gb ram 64gb storage 30w vooc 4000mah battery

Realme XT डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Realme XT 730G में पावर बैकअप के लिए 30W VOOC फ्लैश चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी जिसे यूएसबी टाईप-सी से चार्ज किया जाएगा।

The post Realme XT 730G 20 दिसंबर से पहले होगा लॉन्च, कीमत होगी 17000 रुपये के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-xt-730g-india-launch-before-20-december-price-17000-4gb-ram-64gb-storage-30w-vooc-4000mah-battery/feed/ 0
64 MP कैमरे वाले Realme X2 के नए वेरिएंट ने दी दस्तक, 6 जीबी रैम के साथ है 128जीबी स्टोरेज https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x2-new-variant-6gb-ram-128gb-storage-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x2-new-variant-6gb-ram-128gb-storage-launched/#respond Wed, 23 Oct 2019 07:35:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37117 Realme X2 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है।

The post 64 MP कैमरे वाले Realme X2 के नए वेरिएंट ने दी दस्तक, 6 जीबी रैम के साथ है 128जीबी स्टोरेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने पिछले महीने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना 64 MP कैमरे वाला स्मार्टफोन Realme X2 लॉन्च किया था जो चीनी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च हो चुके Realme XT का ही अपडेटेड वर्ज़न है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर काम करता है। रियलमी इंडिया इस बात की घोषणा कर चुकी है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक देगा। वहीं आज Realme ने चीनी बाजार में इस फोन का एक और नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।

Realme ने Realme X2 को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर लॉन्च किया है। इस नए वेरिएंट को 1799 युआन की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 18,000 रुपये के करीब है। बाजार में पहले से मौजूद वेरिएंट्स की बात करें तो Realme X2 का 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1599 युआन और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1899 युआन की कीमत पर चीन में सेल के लिए उपलब्ध है। ये कीमतें भारतीय करंसी अनुसार 16,000 रुपये और 19,200 रुपये के करीब है।

Realme X2

रियलमी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन 91.9 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जिसमें स्क्रीन पर टच करते ही यह अनलॉक हो जाता है। फोन की डिसप्ले की सुरक्षा के लिए Realme X2 को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। यह भी पढ़ें : क्वाड कैमरा सेटअप के साथ ऑनलाइन स्पॉट हुआ Vivo S5, जल्द देगा दस्तक

Realme X2 को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित कलर ओएस 6.0 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 730जी पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 618 जीपीयू मौजूद है। Realme X2 में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Realme X2 new variant 6gb ram 128gb storage launched

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme X2 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन में Samsung ISOCELL Bright GW1 तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस टेक्नोलॉजी से 9216 x 6912 रेज्ल्यूशन वाली अल्ट्रा-हाई पिक्सल इमेज कैप्चर की जा सकती है। Realme X2 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सपोर्ट करता है। रियर पैनल पर ही 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Realme X2 एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi फोन खरीदने का सबसे शानदार मौका, 11 स्मार्टफोंस पर मिल रही है भारी छूट और मुफ्त के तोहफे

Realme X2 डुअल सिम फोन है जो डुअल 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में 30W VOOC 4.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकेगा। गौरतलब है कि यह चार्जिंग तकनीक महज 30 मिनट में फोन को 67 प्रतिशत तक चार्ज करने में सक्षम है।

The post 64 MP कैमरे वाले Realme X2 के नए वेरिएंट ने दी दस्तक, 6 जीबी रैम के साथ है 128जीबी स्टोरेज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x2-new-variant-6gb-ram-128gb-storage-launched/feed/ 0
Redmi Note 8 Pro vs Realme XT, कौन-सा फोन बनेगा आपकी पहली पसंद ? https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-8-pro-vs-realme-xt-64-mp-quad-rear-camera-features-specifications-price-review-difference-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-8-pro-vs-realme-xt-64-mp-quad-rear-camera-features-specifications-price-review-difference-india/#respond Wed, 16 Oct 2019 10:25:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36938 64 MP कैमरे वाला कौन-सा फोन बेहतर है, Realme XT या Redmi Note 8 Pro

The post Redmi Note 8 Pro vs Realme XT, कौन-सा फोन बनेगा आपकी पहली पसंद ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

करीब दो महीने पहले समूचे टेक बाजार में इस बात की चर्चा थी और सवाल उठ रहे थे कि, कौन-सा ब्रांड होगा जो इंडिया में सबसे पहले 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन लेकर आएगा। 64 MP कैमरे की रेस में Realme ने बाजी मारी और सितंबर की शुरूआत में ही Realme XT स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया है। आज तकरीबन एक महीने बाद Xiaomi ने भी भारतीय बाजार में अपना 64 MP क्वॉड रियर कैमरे वाला फोन Redmi Note 8 Pro लॉन्च कर दिया है। जो लोग दिवाली के मौके पर नया फोन खरीदना चाह रहे हैं और कन्फ्यूज़न में है कि 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला कौन-सा लें, तो आगे हमनें Realme XT और Redmi Note 8 Pro दोनों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की तुलना की है जो इंडियन यूजर्स को सही फोन चुनने में मदद करेगी।

लुक व डिजाईन

Realme XT और Redmi Note 8 Pro दोनों फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बने हैं। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं उपरी की ओर छोटी सी ‘वी’ शेप की नॉच दी गई है। Realme XT का रियर कैमरा सेटअप जहां उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में दिया गया है वहीं Redmi Note 8 Pro का रियर कैमरा सेटअप पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में मौजूद है। Redmi Note 8 Pro के कैमरा सेटअप के साथ फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। दोनों फोन ग्लॉस बैक के साथ प्रीमियम लुक देते हैं।

डिसप्ले

शुरूआत Realme XT से करें तो यह फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.9 प्रतिशत का है। Realme XT को कंपनी ने इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है। फोन की सुरक्षा के लिए Realme XT के फ्रंट और बैक पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की कोटिंग की है।

Redmi Note 8 Pro भी 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो 91.4 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो सपोर्ट करती है। Xiaomi ने अपने फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया है। वहीं फोन की सुरक्षा के लिए Redmi Note 8 Pro में भी फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।

कैमरा सेग्मेंट

Redmi Note 8 Pro में 64 मेगापिक्सल वाला Samsung GW1 ISOCELL सेंसर दिया गया है जो क्वॉड रियर कैमरा सेटअप का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ ही रेडमी नोट 8 प्रो में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल दिया गया है जो 120डिग्री वाइड एंगल पर काम करता है। वहीं Redmi Note 8 Pro 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए Redmi Note 8 Pro को एफ/2.0 अपर्चर वाले 20 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है।

Realme XT के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में भी 64 मेगापिक्सल वाला Samsung ISOCELL Bright GW1 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही Realme XT 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सपोर्ट करता है। वहीं फोन में 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Realme XT 16-मेगापिक्सल का Sony IMX471 फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

ओएस व प्रोसेसर

Realme XT को एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6 पर पेश किया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 10एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 712 एआईई चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Realme XT में एड्रेनो 616 जीपीयू मौजूद है। स्मूथ और लैग फ्री गेमिंग के लिए इस फोन को गेम बूस्ट 2.0 तकनीक से लैस किया गया है जो फोन को गर्म होने से बचाती है।

Redmi Note 8 Pro में एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 मौजूद है तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो जी90टी दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Redmi Note 8 Pro माली जी76 एमसी4 जीपीयू सपोर्ट करता है। फोन की प्रोसेसिंग को स्मूथ बनाने के लिए जहां इसमें ‘मी टर्बो’ मौजूद है वहीं गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस फास्ट रखने के लिए Redmi Note 8 Pro को गेम टर्बों 2.0 तकनीक से लैस किया गया है।

बैटरी पावर

Realme XT में पावर बैकअप के लिए VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 20वॉट चार्जर सपोर्ट करता है जिसे यूएसबी टाईप-सी से चार्ज किया जा सकता है। वहीं Redmi Note 8 Pro को कंपनी द्वारा 18वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 4500एमएएच की दमदार बैटरी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है जो यूएसबी टाईप-सी के साथ काम करती है।

वेरिएंट व कीमत

Redmi Note 8 Pro की बात करें इस फोन को इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। इस फोन को गामा ग्रीन, हॉलो वाईट और शेडो ब्लैक कलर में 21 अक्टूबर से अमेज़न इंडिया पर खरीदा जा सकेगा।

Realme XT भी भारत में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। यह फोन पर्ल ब्लू और पर्ल वाईट कलर में फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है।

The post Redmi Note 8 Pro vs Realme XT, कौन-सा फोन बनेगा आपकी पहली पसंद ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-8-pro-vs-realme-xt-64-mp-quad-rear-camera-features-specifications-price-review-difference-india/feed/ 0
Redmi Note 8 Pro इंडिया में लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ है 8 जीबी रैम और 4500एमएएच बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-launch-in-india-64-mp-camera-features-specifications-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-launch-in-india-64-mp-camera-features-specifications-price-sale-offer/#comments Wed, 16 Oct 2019 07:34:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36912 Redmi Note 8 Pro के साथ शाओमी ने Redmi Note 8 भी बाजार में उतारा है

The post Redmi Note 8 Pro इंडिया में लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ है 8 जीबी रैम और 4500एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने लंबे इंतजार के बाद आज भारतीय बाजार में अपनी ‘रेडमी नोट’ सीरीज़ का विस्तार कर दिया है। देश में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए शाओमी ने Redmi Note 8 Pro को इंडियन मार्केट में उतार दिया है। यह फोन भारत में लॉन्च हुआ पहला रेडमी फोन है जो 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। Redmi Note 8 Pro के साथ ही शाओमी ने Redmi Note 8 मॉडल भी बाजार में उतारा है तथा ये दोनों फोन आने वाली 21 अक्टूबर से कंपनी वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

कीमत

Redmi Note 8 Pro को इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। Redmi Note 8 Pro को गामा ग्रीन, हॉलो वाईट और शेडो ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।

Redmi Note 8 की बात करें तो फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। Redmi Note 8 को स्पेस ब्लैक, नेप्च्युन पर्पल, कॉस्मिक पर्पल और मूनलाईट वाईट कलर में खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 8 Pro

डिजाईन व डिसप्ले

Redmi Note 8 Pro वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बना है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.4 प्रतिशत है। यह फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर ​रियर कैमरा सेटअप बीच में वर्टिकल शेप में मौजूद है। तीन कैमरा सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर जहां एक ही पंक्ति में है वहीं इस सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट और मैक्रो सेंसर मौजूद है। वहीं फोन की सुरक्षा के लिए Redmi Note 8 Pro के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।

64 MP कैमरा

Redmi Note 8 Pro में 64-मेगापिक्सल वाला Samsung का GW1 सेंसर दिया है। GW1 सेंसर ISOCELL टेक्नॉलजी का इस्तेमाल कर पिक्सल-टू-पिक्सल बैरियर बनाता है जो पिक्सल्स के बीच में लाइट को कम कर कलर रिप्रॉडक्शन को बेहतर करता है। 64-मेगापिक्सल का यह सेंसर (9248×6936) पिक्सल रेजोल्यूशन वाली फोटो आउटपुट देता है। इतना ही नहीं इस सेंसर से 480-फ्रेम प्रति सेकंड की स्पीड पर स्लो-मोशन विडियो भी शूट किया जा सकता है।

xiaomi Redmi Note 8 Pro launch in india 64 mp camera features specifications price sale offer

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ही एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल दिया गया है जो 120डिग्री वाइड एंगल पर काम करता है। इसके साथ ही Redmi Note 8 Pro में 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 10x डिजीटल ज़ूम सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए Redmi Note 8 Pro में एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

ओएस व प्रोसेसर

Redmi Note 8 Pro को एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का नया चिपसेट हेलीयो जी90टी दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Redmi Note 8 Pro माली जी76 एमसी4 जीपीयू सपोर्ट करता है। फोन की प्रोसेसिंग को स्मूथ बनाने के लिए जहां इसमें ‘मी टर्बो’ मौजूद है वहीं गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस फास्ट रखने के लिए Redmi Note 8 Pro को गेम टर्बों 2.0 तकनीक से लैस किया गया है।

कनेक्टिविटी और बैटरी

Redmi Note 8 Pro डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में आईआर ब्लास्टर, ब्लूटूथ, डुअल सिम, डुअल 4जी, वाईफाई और यूएसबी टाईप सी के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। वहीं Redmi Note 8 Pro की बड़ी खासियत फोन में मौजूद Alexa सपोर्ट है जिसके जरिये फोन से ही स्मार्ट डिवाईसेज़ को कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Redmi Note 8 Pro 18वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 4500एमएएच की दमदार बैटरी सपोर्ट करता है।

Redmi Note 8

Xiaomi ने Redmi Note 8 Pro के साथ ही Redmi Note 8 भारत में लॉन्च किया है। इस फोन में 6.3 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू मौजूद है।

xiaomi Redmi Note 8 Pro launch in india 64 mp camera features specifications price sale offer

Redmi Note 8 भी क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी के लिए Redmi Note 8 में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post Redmi Note 8 Pro इंडिया में लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ है 8 जीबी रैम और 4500एमएएच बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-pro-launch-in-india-64-mp-camera-features-specifications-price-sale-offer/feed/ 2
Realme की बड़ी घोषणा, Realme X2 Pro 20 नवंबर को होगा इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x2-pro-launch-date-in-india-20-november-specifications-feature-price-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x2-pro-launch-date-in-india-20-november-specifications-feature-price-details/#respond Wed, 16 Oct 2019 05:33:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36915 Realme X2 Pro की लॉन्च डेट Redmi Note 8 Pro लॉन्च से ठीक पहले पहले सामने आई है।

The post Realme की बड़ी घोषणा, Realme X2 Pro 20 नवंबर को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने कल ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ‘एक्स सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Realme X2 Pro पेश किया है। यह स्मार्टफोन फिलहाल यूरोपियन बाजार में लॉन्च हुआ है जिसके लिए रियलमी इंडिया सीईओ माधव सेठ पहले ही बता चुके थे कि Realme X2 Pro दिसंबर महीने में भारत में भी आएगा। वहीं आज कंपनी की ओर से Realme X2 Pro की लॉन्च डेट का खुलासा भी कर दिया गया है। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि Realme X2 Pro आने वाली 20 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा।

Realme X2 Pro की लॉन्च डेट की घोषणा करते हुए रियलमी इंडिया ने बताया है कि कंपनी आने वाली 20 नवंबर को राजधानी दिल्ली में एक बड़ें ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन Realme X2 Pro भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। Realme द्वारा भेजी गई प्रेस विज्ञप्ति में Realme X2 Pro लॉन्च के साथ ही अन्य सरप्राईज़ दिए जाने की बात भी कही गई है। हालांकि से सरप्राईज़ क्या होंगे इसके लिए 20 नंवबर का ही इंतजार करना है।

Realme X2 Pro launch date in india 20 november specifications feature price details

गौरतलब है कि Realme X2 Pro ब्रांड का 64 मेगापिक्सल क्वॉड रियर कैमरे वाला फोन है जो यूरोप में पहले ही लॉन्च हो चुका है। इस फोन की इंडिया लॉन्च डेट आज ठीक उस वक्त अनाउंस हुई है जब रियलमी की प्रतिद्वंदी टेक कंपनी Xiaomi भारत में अपना पहला 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Redmi Note 8 Pro लॉन्च होने से पहले ही Realme X2 Pro घोषणा रियलमी की शार्प मार्केट स्ट्रेटजी को दर्शाती है। वहीं दूसरी ओर यह भी संभव है कि Realme X2 Pro की लॉन्च डेट सामने आने से Redmi Note 8 Pro की मांग और ब्रिकी पर भी बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

शानदार कैमरा

Realme X2 Pro स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 64MP GW1 प्राइमरी सेंसर, 13MP टेलीफोटो लेंस के साथ ही 20x हाइब्रिड जूम सपॉर्ट, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 115-डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू है जो कि 2.5mm मैक्रो शॉट्स ले सकेगा। इसके अलावा यह फोन 4K 60fps वीडियो और 960fps स्लो-मोशन रिकॉर्ड करने में सक्षम है। वहीं, वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

Realme X2 Pro में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच की एमोलेड डिसप्ले और स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा Realme X2 Pro में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स Dolby Atmos और सर्टिफाइड Hi-res साउंड क्वॉलिटी सपॉर्ट के साथ मिलेगा। वहीं Realme X2 Pro में 50 वॉट VOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ पावरफुल 4,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं, फोन एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित है।

The post Realme की बड़ी घोषणा, Realme X2 Pro 20 नवंबर को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x2-pro-launch-date-in-india-20-november-specifications-feature-price-details/feed/ 0
Realme X2 Pro कल होगा लॉन्च, इस पावरफुल फोन में है 64 MP क्वॉड कैमरा, स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 90Hz डिसप्ले https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x2-pro-64-mp-quad-camera-snapdragon-855-plus-chipset-90hz-display-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x2-pro-64-mp-quad-camera-snapdragon-855-plus-chipset-90hz-display-specifications/#respond Mon, 14 Oct 2019 09:38:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=36813 लॉन्च से पहले ही जानें Realme X2 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

The post Realme X2 Pro कल होगा लॉन्च, इस पावरफुल फोन में है 64 MP क्वॉड कैमरा, स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 90Hz डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme फैन्स के लिए कल का दिन काफी बड़ा है। कल यानि 15 अक्टूबर को कंपनी अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ‘एक्स सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया डिवाईस Realme X2 Pro पेश करने जा रही है। Realme ने यूरोप में ईवेंट का आयोजन किया है और यूरोपियन बाजार में जरिये ही Realme X2 Pro टेक बाजार में कदम रखेगा। Realme इंडिया की आधारिक घोषणा कर चुकी है कि कल यूरोप में लॉन्च होने वाला Realme X2 Pro दिसंबर महीने में भारत में दस्तक देगा। इस लिहाज से कल होने वाले Realme X2 Pro लॉन्च ईवेंट को इंडिया में भी देखा जाएगा। आगे हमनें Realme फैन्स के लिए जहां Realme X2 Pro को लाईव देखने का तरीका बताया है वहीं साथ ही Realme X2 Pro से जुड़ी अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स व डिटेल शेयर की है।

64 मेगापिक्सल क्वॉड कैमरा

Realme X2 Pro स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप दिया जाएगा यह पुष्टि हो चुकी है। Realme ने खुद बताया है कि इस फोन में एक टेलिफोटो सेंसर के साथ ही 20x हाइब्रिड जूम सपॉर्ट के साथ दिया जाएगा। Realme का दावा है कि अपने प्राइज़ सेग्मेंट में 64 मेगापिक्सल क्वॉड कैमरा सेटअप और 20x जूम सपॉर्ट देने वाला पहला डिवाइस होगा Realme X2 Pro.

Realme X2 Pro में हाई-रेजॉलूशन और डीटेल्ड फोटो कैप्चर करने वाले सैमसंग के 64MP GW1 सेंसर के अलावा एक 115 डिग्री वाइड ऐंगल लेंस, एक टेलिफोटो लेंस और एक पोर्ट्रेट लेंस भी दिया जाएगा। इस कैमरा से 2.5cm तक सुपर मैक्रो फोटो भी क्लिक किए जा सकेंगे। इसके साथ ही सामने आई जानकारी के मुताबिक Realme X2 Pro में 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल तथा 2-मेगापिक्सल के अन्य दो सेंसर दिए जाएंगे। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

सबसे पावरफुल चिपसेट

Realme X2 Pro को लेकर कंपनी खुलासा कर चुकी है कि यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 प्लस पर लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि Realme X2 Pro के बारे में चर्चा है कि यह फोन भारतीय बाजार का सबसे सस्ता स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट वाला स्मार्टफोन हो सकता है।

90Hz AMOLED डिसप्ले

Realme X2 Pro से जुड़ी अन्य अहम बात है फोन की डिसप्ले। अभी तक समाने आई जानकारी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी। बताया गया है कि Realme X2 Pro में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि यही डिसप्ले हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus फोन में भी देखने को मिलेगी। साथ ही Realme X2 Pro में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद रहेगा।

Realme X2 Pro को लेकर सामने आया है कि इस फोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर होगा जो Dolby Atmos के साथ आएगा। इसके अलावा यह Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। वहीं Realme X2 Pro में 50 वॉट VOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ पावरफुल बैटरी देखने को मिलेगी।

Realme X2 Pro को कल यूरोपियन समयानुसार सुबह 10 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह समय भारत में दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट के करीब होगा। Realme X2 Pro के लॉन्च ईवेंट को अपने मोबाईल पर लाईव देखने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post Realme X2 Pro कल होगा लॉन्च, इस पावरफुल फोन में है 64 MP क्वॉड कैमरा, स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 90Hz डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-x2-pro-64-mp-quad-camera-snapdragon-855-plus-chipset-90hz-display-specifications/feed/ 0