होली तो चली गई है लेकिन रंग अभी तक छूटा नहीं है। देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL भी इस होली की छाप लंबे समय तक साथ रखना चाह रही है। दरअसल भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने Holi Special Offer जारी किया है जिसमें बेहद ही कम रेट पर अनलिमिटेड कॉलिंग, भरपूर डाटा और […]
The post 6 रुपये रोजाना में पाएं 164 दिन तक डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल! इस टेलीकॉम कंपनी ने किया कमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
होली तो चली गई है लेकिन रंग अभी तक छूटा नहीं है। देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL भी इस होली की छाप लंबे समय तक साथ रखना चाह रही है। दरअसल भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने Holi Special Offer जारी किया है जिसमें बेहद ही कम रेट पर अनलिमिटेड कॉलिंग, भरपूर डाटा और लंबी वैलिडिटी मिल रही है। इस नए रिचार्ज प्लान की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
BSNL का यह होली स्पेशल ऑफर 997 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि यह रिचार्ज प्लान सीमित समय के लिए ही लाया गया है जिसका फायदा सिर्फ इसी महीने उठाया जा सकता है। कोई भी बीएसएनएल ग्राहक सिर्फ 31 मार्च तक ही इस प्लान से अपने नंबर पर रिचार्ज करा सकता है। 1 अप्रैल के बाद ही यह स्कीम जारी रहेगी या नहीं, अभी इस बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं है।

बीएसएनएल का 997 रुपये वाला प्लान कंपनी ने टोटल 164 दिन की वैलिडिटी के साथ पेश किया है। इसमें 150 दिनों की वैधता के साथ दो सप्ताह यानी 14 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी दी जा रही है। अगर देखा जाए तो इस प्लान का डेली का खर्च सिर्फ 6.07 रुपये ही पड़ेगा। यानी इसे वाकई में एक सस्ता और किफायती टेलीकॉम प्लान कहा जा सकता है। वहीं सबसे बड़ी बात, बार-बार रिचार्ज करने का झंझट भी खत्म।
इस 997 रुपये वाले BSNL प्लान में कंपनी हर दिन 2जीबी डाटा दे रही है। डेली लिमिट के साथ मिलने वाले इस डाटा का इस्तेमाल 4जी स्पीड पर ही किया जा सकेगा। इस रिचार्ज में बीएसएनएल की सिम चलाने वाले मोबाइल यूजर्स को कुल 328जीबी डाटा प्राप्त होगा। वहीं कंपनी की ओर से Unlimited Call की सुविधा भी दी जा रही है जो सभी नेटवर्क पर मुफ्त रहेगी।

अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज कराना चाहते हैं तो 2799 रुपये का BSNL Annual Plan भी आपके काम आ सकता है। यह 365 दिन की वैलिडिटी के साथ पेश किया गया है। अगर डेली खर्च निकाला जाए तो ग्राहकों को यह प्लान 7.6 रुपये (₹2799 / 365 दिन) का पड़ेगा। वहीं सबसे अच्छी बात यही है कि एक बार रिचार्ज करने के बाद पूरे साल रिचार्ज करने के झंझट से छुट्टी भी मिल जाएगी।
प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो बीएसएनएल इसमें प्रतिदिन 3GB data डाटा दे रही है। पूरे साल में ग्राहकों को 1095GB डाटा (3जीबी x 365 दिन) प्राप्त होगा। वहीं कस्टमर्स को पूरे साल अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। असीमित कॉल के साथ ही BSNL यूजर हर दिन 100 SMS का यूज भी कर पाएंगे जो पूरी तरह से मुफ्त रहेंगे।

बताते चलें कि BSNL 4G सेवाओं में तेजी से विस्तार हो रहा है और कंपनी द्वारा पूरे देश में 97,672 से ज्यादा 4जी साइट्स इंस्टॉल की जा चुकी हैं। कुछ ही समय पहले इंडिया में BSNL VoWiFi (Voice-over-WiFi) सर्विस भी शुरू की जा चुकी है। अगर आपके इलाके में बीएसएनएल 4जी स्पीड फास्ट आती है तो इस कंपनी को चुनने में कोई बुराई नहीं है।
The post 6 रुपये रोजाना में पाएं 164 दिन तक डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल! इस टेलीकॉम कंपनी ने किया कमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने फैंस को तोहफा देते हुए नया रिचार्ज प्लान पेश किया है। यह प्रीपेड प्लान 4जीबी डेली डाटा बेनिफिट के साथ आया है जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड 5जी डाटा भी मिलेगा। यह 449 रुपये का प्रीपेड है जिसके साथ कंपनी एक और 399 रुपये का प्लान […]
The post 4GB डेली डाटा वाला प्लान 500 रुपये से कम में! इस Airtel प्लान के आगे Jio-BSNL भी हुए फेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने फैंस को तोहफा देते हुए नया रिचार्ज प्लान पेश किया है। यह प्रीपेड प्लान 4जीबी डेली डाटा बेनिफिट के साथ आया है जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड 5जी डाटा भी मिलेगा। यह 449 रुपये का प्रीपेड है जिसके साथ कंपनी एक और 399 रुपये का प्लान भी लेकर आई है। इन नए Airtel prepaid plans की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
नया 449 रुपये वाला Airtel प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया है। इस प्रीपेड प्लान में कंपनी ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डाटा दे रही है। ग्राहकों को एक महीने में कुल 300GB डेटा प्राप्त होगा। इस अनलिमिटेड डाटा का इस्तेमाल डेली लिमिट में दिए जा रहे डाटा के बाद किया जा सकता है। एयरटेल इस प्लान में 4GB Data दे रही है। इंटरेस्टिंग बात यह है कि इस इंटरनेट डाटा को 5G और 4G दोनों नेटवर्क पर चलाया जा सकेगा।
भरपूर डाटा के साथ ही इस एयरटेल प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा भी मिल रही है। वहीं टेलीकॉम बेनिफिट्स के अलावा कंपनी की ओर से Google One का 30GB क्लाउड स्टोरेज और 6 महीने का Apple Music सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जा रहा है।

अगर आप OTT प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन कंटेट देखना पसंद करते हैं तो 449 रुपये वाले एयरटेल प्लान में 28 दिनों के लिए JioHotstar Mobile का फ्री एक्सेस मिल रहा है। वहीं साथ ही यूजर SonyLIV और Airtel Xstream Play भी मुफ्त में चला पाएंगे। एयरटेल नंबर पर कंपनी फ्री हेलोट्यून्स शामिल हैं।
Airtel ने 399 रुपये का नया प्रीपेड प्लान भी पेश किया है। इस प्लान में कंपनी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा प्रदान कर रही है। यह रिचार्ज प्लान 2.5GB डाटा प्रतिदिन + अनलिमिड डाटा देता है। यूजर्स इस प्लान में भी 5जी और 4जी दोनों नेटवर्क पर अनलिमिटेड डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इंटरटेनमेंट के लिए इस रिचार्ज प्लान में भी 28 दिन के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में एक साल के लिए Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस दिया जा रहा है, जिससे फोटो और डिजाइन एडिटिंग आसानी से की जा सकती है। साथ ही Airtel Xstream Play का मुफ्त एक्सेस और फ्री हेलोट्यून्स की सुविधा भी मिलेगी।
The post 4GB डेली डाटा वाला प्लान 500 रुपये से कम में! इस Airtel प्लान के आगे Jio-BSNL भी हुए फेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्लान पेश किया है जो प्रीपेड यूजर्स के लिए लाया गया है। आमतौर पर जहां 28 दिन या 56 दिन की वैलिडी वाले प्लान लाए जाते हैं, वहीं रिलायंस जियो ने अपने नए प्लान के साथ शायद कुछ अलग करने की सोची है। नया जियो प्रीपेड […]
The post 36 दिन वाला नया प्रीपेड प्लान लाया Jio, जानें क्या क्या मिलेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्लान पेश किया है जो प्रीपेड यूजर्स के लिए लाया गया है। आमतौर पर जहां 28 दिन या 56 दिन की वैलिडी वाले प्लान लाए जाते हैं, वहीं रिलायंस जियो ने अपने नए प्लान के साथ शायद कुछ अलग करने की सोची है। नया जियो प्रीपेड प्लान 36 दिनों की वैधता के साथ लॉन्च किया गया है जो वैलिडिटी के मामले में इसे अन्यों से अलग बनाता है। नया जियो रिचार्ज प्लान की पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं उसे कंपनी ने 450 रुपये में लॉन्च किया है। यह प्लान कंपनी वेबसाइट और ऐप पर लिस्ट कर दिया गया है जिसका रिचार्ज आज से ही कराया जा सकता है। यह नया 450 रुपये वाला जियो प्लान 36 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया है। देखा जाए तो 28 दिन को महीना बनाकर रिचार्ज बेचने वाली टेलीकॉम कंपनी ने अपने नए प्लान में 1 महीने से 8 दिन की वैधता एक्स्ट्रा जोड़ दी है।
36 दिन की वैलिडिटी वाले Jio ₹450 प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स पर नजर डालें तो कंपनी इसमें हर दिन 2जीबी 5जी डाटा दे रही है। यह अनलिमिट इंटरनेट डाटा है जो Jio 5G नेटवर्क पर काम करेगा। दरअसल इन दिनों रिलायंस जियो के हर 2जीबी डेली डाटा वाले प्लान में कंपनी unlimited 5G data बेनिफिट्स दे रही है। इसी का लाभ 450 रुपये वाले जियो के प्रीपेड प्लान में भी मिलेगा।
अनलिमिटेड 5जी डाटा के साथ ही जियो कस्टमर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। यानी इस प्लान से रिचार्ज करने के बाद पूरे देश में कहीं पर भी, किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉल की जा सकती है। मुफ्त कॉल बेनिफिट्स के साथ ही इस प्लान में हर दिन 100 एसएमएस भी प्राप्त होंगे। इस एसएमएस का इस्तेमाल भी हर नेटवर्क के नंबर पर मुफ्त में किया जा सकेगा।

अनलिमिटेड इंटरनेट, कॉल और एसएमएस बेनिफिट्स के साथ ही रिलायंस जियो के कस्टमर्स को इस प्लान से रिचार्ज करवाने पर 2 महीने का फ्री JioHome ट्रायल भी प्राप्त होगा। यह ट्रायल नए कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी 3 महीने के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देगी। जियो मोबाइल यूजर मोबाइल और टीवी दोनों पर जियो हॉटस्टार मुफ्त देख सकेंगे।
इसके साथ ही जियो नंबर पर 450 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को कंपनी JioAICloud के लिए 50GB स्टोरेज मुफ्त देगी। सिर्फ इतना ही नहीं जियो कस्टमर को Reliance Jio द्वारा 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान भी फ्री में दिया जाएगा। बताते चलें कि अगर यही गूगल जैमिनी प्रो प्लान अलग से खरीदा जाता है तो इसकी कॉस्ट 35 हजार रुपये के करीब पड़ती है। लेकिन जियो कस्टमर्स को यह फ्री मिलेगा।

अब ज़रा जियो के 450 रुपये वाले प्लान की वैल्यू पर नज़र डालें तो कंपनी इसे 36 दिनों की वैलिडिटी के साथ बेच रही है। 36 दिन के हिसाब से Jio ग्राहकों को हर दिन 12.5 रुपये (450/36) चुकाने होंगे। एक दिन का खर्चा 12 रुपये से अधिक होना साबित करता है कि यह प्लान आम जनता की जेब पर भारी पड़ सकता है।
जियो के पास समान बेनिफिट देने वाले दो अन्य प्लान भी मौजूद हैं जो 629 रुपये और 719 रुपये के हैं। 629 रुपये वाला जियो प्लान 56 दिनों के लिए आता है जिसका डेली खर्च 11.23 रुपये (629/56) पड़ेगा। वहीं 719 रुपये वाला जियो प्लान 70 दिन की वैलिडिटी के साथ आया है और इसका डेली खर्च 10.27 रुपये (719/70) पड़ता है। देखा जाए तो ये दोनों Jio recharge plan नए 450 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से सस्ते हैं।
The post 36 दिन वाला नया प्रीपेड प्लान लाया Jio, जानें क्या क्या मिलेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो Jio और Airtel जैसी बड़े सब्सक्राइबर बेस वाली कंपनियां भी नहीं कर पाई है। इंडिया में BSNL 4G लागू होने के बाद लगातार मोबाइल यूजर्स की सहुलियत के लिए नए प्लान्स आ रहे हैं। इसी कड़ी के अब भारत संचार निगम लिमिटेड […]
The post स्टूडेंट स्पेशल रिचार्ज प्लान: 251 रुपये में 100GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और 28 दिन की वैलिडिटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो Jio और Airtel जैसी बड़े सब्सक्राइबर बेस वाली कंपनियां भी नहीं कर पाई है। इंडिया में BSNL 4G लागू होने के बाद लगातार मोबाइल यूजर्स की सहुलियत के लिए नए प्लान्स आ रहे हैं। इसी कड़ी के अब भारत संचार निगम लिमिटेड ने स्टूडेंट स्पेशल रिचार्ज प्लान पेश कर दिया है।
इस रिचार्ज प्लान को Learner Plan का नाम दिया गया है जो केवल 251 रुपये का आता है। यह सस्ता रिचार्ज प्लान खास तौर पर उन स्टूडेंट्स के लिए पेश किया गया है जो रोजाना ऑनलाइन क्लास अटेंड करते हैं। पढ़ाई से जुड़े वीडियो कंटेंट देखने या फिर असाइनमेंट व प्रोजेक्ट सबमिट करने के लिए इंटरनेट पर निर्भर रहने वाले छात्रों के लिए बीएसएनएल यह स्पेशल रिचार्ज प्लान लाई है।
251 रुपये वाले बीएसएनएल प्लान में कंपनी स्टूडेंट्स को 100GB data देगी। मजे की बात यह है कि प्लान में मिलने वाला डाटा बिना की डेली लिमिट के आएगा। यानी जब जितनी जरूरत हो, उतना इंटरनेट यूज किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस प्लान में इंटरनेट 4जी की स्पीड से चलेगा। अगर आप किसी ऐसे इलाके में रहते हैं तो बीएसएनएल 4जी नेटवर्क फास्ट काम करता है तो, यह रिचार्ज प्लान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
Smart Students Choose Smart Plan!
BSNL’s ₹251 Learner Plan brings you 100GB data, unlimited Calls & 100 SMS/day for 28 days. So that you can attend classes, submit assignments and watch educational content without interruption.
Recharge via #BReXhttps://t.co/41wNbHpQ5c… pic.twitter.com/zCaG0HYtaC
— BSNL India (@BSNLCorporate) December 2, 2025
BSNL का 251 रुपये वाला प्लान कंपनी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ लेकर आई है। 100जीबी इंटरनेट डाटा के साथ ही स्कूल व कॉलेज के बच्चों को पूरे प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। ये कॉल पूरी तरह से मुफ्त रहेगी जिनका इस्तेमाल किसी भी जियो या एयरटेल नंबर पर भी फ्री किया जा सकेगा। वहीं रोमिंग के दौरान भी कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा। बताते चलें कि यह BSNL Learner Plan स्टूडेंट्स को हर दिन 100एसएमएस भी मुफ्त में दे रहा है।
लगे हाथ बताते चलें कि हाल ही में बीएसएनएल ने 225 रुपये वाला मंथली प्लान भी पेश किया है। यह 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें हर दिन 2.5जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। 2.5GB/Day के हिसाब से मोबाइल यूजर्स को इस प्लान में कुल 75जीबी डाटा (2.5जीबीx30 दिन) मिलेगा। लंबी वैलिडिटी और 2.5जीबी डाटा रोजाना के साथ ही कंपनी अपने कस्टमर्स को मुफ्त अनलिमिटेड कॉल दे रही है। इसी तरह ₹225 वाला BSNL प्लान 100 SMS/Day की सुविधा भी दे रहा है।
गौरतलब है कि इंडिया में BSNL 4G जारी हो चुका है और अब हर गांव व कस्बों में 4जी सर्विस का लाभ उठाया जा सकता है। अपने कस्टमर्स द्वारा की गई नेटवर्क ना आने की समस्या का समाधान करते हुए बीएसएनएल ने 92,600 नए मोबाइल टावर भी शुरू किए हैं। कंपनी के अनुसार बीएसएनएल 4जी नेटवर्क के जरिए 26,700 से ज्यादा गांवों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट से जोड़ा जा रहा है। अगर आपके एरिया में भी बीएसएनएल नेटवर्क स्ट्रांग हो चुका है तो यह सरकारी कंपनी Jio व Airtel जैसी प्राइवेट कंपनियों की तुलना में बेहद ज्यादा किफायती है।

TRAI द्वारा जारी की गई ताजा रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2025 में बीएसएनएल ने 26.9 लाख नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। BSNL की इस बड़ी छलांग के बाद कंपनी का कुल यूजर बेस को 9.25 करोड़ तक पहुंचा चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसी दौरान प्राइवेट कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) ने 20.83 लाख ग्राहक खोया है। नेटवर्क अपग्रेड के बाद टियर-2 और टियर-3 शहरों में लोग तेजी से बीएसएनएल नेटवर्क से जुड़ रहे हैं।
The post स्टूडेंट स्पेशल रिचार्ज प्लान: 251 रुपये में 100GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और 28 दिन की वैलिडिटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 100GB डाटा मिलेगा 50 दिन! फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ सिर्फ 347 रुपये में धाकड़ प्लान ले आई यह कंपनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
बीएसएनएल पिछले कुछ सालों से लगातार लोगों के कटाक्ष का शिकार हो रही थी। जब Reliance Jio और Airtel ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे किए तो लोगों ने बीएसएनएल का साथ थामा था। अब BSNL 4G लॉन्च के साथ ही मोबाइल यूजर्स को कम रेट में बेहतरीन सर्विस मिलने लगी है। अपने ग्राहकों के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड एक और 347 रुपये का सस्ता प्लान लेकर आई है जिसके डिटेल्स आप आगे पढ़ेंगे।
बीएसएनएल की ओर से 347 रुपये का प्लान पेश किया गया है जो 50 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्रीपेड प्लान है जो डेढ़ महीने से भी ज्यादा चलेगा। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो मोबाइल यूजर्स को इसमें हर दिन 2जीबी डाटा मिलेगा। प्रतिदिन 2जीबी (2GB Data/Day) के हिसाब से पूरी प्लान में बीएसएनएल कस्टमर्स कुल 100जीबी डाटा का लाभ ले पाएंगे।
Binge Without Fear – 100GB for 50 Days!
Switch to the BSNL ₹347 Plan and enjoy:
Unlimited Calls
2GB Data/Day
100 SMS/Day
50 Days ValidityDesh ka Network, Desh ki Choice – BSNL! pic.twitter.com/BQRVpMJKw0
— BSNL India (@BSNLCorporate) November 1, 2025
इंटरनेट डाटा के साथ ही कंपनी की ओर से अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। ये कॉल पूरी तरह से मुफ्त रहेगी जिनका इस्तेमाल ऑन-नेटवर्क और ऑफ-नेटवर्क दोनों नंबरों पर किया जा सकेगा। फ्री कॉलिंग की सुविधा के साथ ही ग्राहकों को हर दिन 100 एसएमएस भी प्राप्त होंगे। इन एसएमएस को लोकल व एसटीडी, किसी भी नंबर पर निशुल्क भेजा जा सकेगा।
अगर हम Jio के 349 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में भी डेली 2जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100एसएमएस दिए जाते हैं। पूरे प्लान में 56जीबी इंटरनेट। अगर बीएसएनएल से तुलना करें तो यूजर्स को BSNL के प्लान में 22 दिनों वैघता अधिक मिल रही है जिसे कम नहीं कहा जाएगा।

Airtel के 349 रुपये वाला प्लान पर नजर डालें तो यह भी 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। एयरटेल ग्राहकों को इसमें 1.5GB Data/day मिलता है। यह जियो द्वारा दिए जा रहे 2GB Data से कम है। पूरे प्लान में एयरटेल कस्टमर्स कुल 42जीबी 5जी डाटा यूज कर पाएंगे।
कंपैयर करके देखें तो Airtel और Jio 5G डाटा देते हैं जब्कि बीएसएनएल 4G नेटवर्क पर काम करता है। जियो ग्राहकों को एयरटेल यूजर्स की तुलना में ज्यादा इंटरनेट मिलेगा। वहीं अगर आपके एरिया में 5जी व 4जी स्पीड में ज्यादा अंतर नहीं है तो बीएसएनएल का 100जीबी डाटा वाला प्लान फायदेमंद साबित होगा। इसी तरह यदि आपको ज्यादा वैलिडिटी चाहिए तो बीएसएनएल काम आ सकता है।

पाठकों को बता दें कि BSNL 4G पूरे देश में रोलआउट हो चुका है। इस अवसर पर कंपनी ने 92,600 नए मोबाइल टावर भी शुरू किए हैं। यानी पहले जिन इलाकों में बीएसएनएल सिग्नल नहीं आते थे या नेटवर्क की समस्या रहती थी, वहां पर बीएसएनएल की सर्विस सही काम करेगी। बताया जा रहा है बीएसएनएल 4जी नेटवर्क के जरिए 26,700 से ज्यादा गांवों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट से जोड़ा जाएगा।
The post 100GB डाटा मिलेगा 50 दिन! फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ सिर्फ 347 रुपये में धाकड़ प्लान ले आई यह कंपनी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>बीएसएनएल के 25 साल पूरे होने पर कंपनी ने हाल ही में इंडिया में BSNL 4G सर्विस लॉन्च की है। इस कदम के साथ ही नेटवर्क सिग्नल की समस्या झेल रहे लाखों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत भी मिली है। वहीं अब अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए कंपनी ने खास तौर पर सीनियर […]
The post सीनियर सिटीजन के लिए आया कमाल का सस्ता प्लान, सिर्फ इतने रुपये में 365 दिन मिलेगा डेली 2GB data और फ्री कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
बीएसएनएल के 25 साल पूरे होने पर कंपनी ने हाल ही में इंडिया में BSNL 4G सर्विस लॉन्च की है। इस कदम के साथ ही नेटवर्क सिग्नल की समस्या झेल रहे लाखों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत भी मिली है। वहीं अब अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए कंपनी ने खास तौर पर सीनियर सिटीजन के लिए नए प्लान पेश किया है। कंपनी ने इसे BSNL Samman Plan (बीएसएनएल सम्मान प्लान) का नाम दिया है जो Jio, Airtel और Vi के सामने बेहद ही सस्ता एनुअल रिचार्ज प्लान है।
बीएसएनएल सम्मान प्लान 1812 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। यह एनुअल प्लान है जो 365 दिन की वैलिडिटी के साथ लाया गया है। यह BSNL Senior Citizen plan खासतौर पर 60 साल से अधिक आयु वाले मोबाइल यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो बेहद कम कीमत पर ज्यादा बेनिफिट देता है। प्लान की लंबी वैधता भी इसके फायदों में से एक है।
Celebrate connectivity this festive season with the BSNL Samman Offer!
Exclusively for new senior citizens users, enjoy 2GB/day data, unlimited voice calls, 100 SMS/day, and a free BiTV subscription for 6 months – all valued at ₹1812!
Offer valid from 18 Oct – 18 Nov 2025… pic.twitter.com/x0Er34qnsS
— BSNL India (@BSNLCorporate) October 21, 2025
365 दिन वाले प्लान से एक बार रिचार्ज कराने के बाद बुजुर्गों को बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस वार्षिक प्लान में कंपनी द्वारा हर दिन 2जीबी डाटा दिया दिया जा रहा है। डेली 2GB data के हिसाब से इस प्लान में यूजर्स को कुल 730जीबी डाटा प्राप्त होगा।
यह अनलिमिटेड कॉल वाला प्लान है। बीएसएनएल यूजर किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त कॉल कर सकते हैं जो रोमिंग फ्री है। कॉलिंग के साथ ही कंपनी की ओर से मोबाइल उपभोक्ताओं को 100 SMS भी दिए जा रहे हैं। इन एसएमएस का इस्तेमाल भी लोकल और एसटीडी के सभी ऑन नेटवर्क और ऑफ नेटवर्क पर मुफ्त किया जा सकता है।

बताते चलें कि इस 1812 रुपये वाले बीएसएनएल प्लान में कंपनी की ओर से free SIM card भी दिया जाएगा। वहीं अगर सिम खरीदने वाला उपभोक्ता की उम्र 60 साल से अधिक है। तो कंपनी उसे 6 महीने का BiTV subscription भी फ्री देगी।
BSNL Samman Plan सीमित समय के लिए लाया गया है। यह 365 दिन वाला मोबाइल प्लान फिलहाल 18 नवंबर तक ही खरीदा जा सकता है। हो सकता है कि उसके बाद कंपनी इसका रेट बढ़ा दे। वहीं पूरे देश में BSNL 4G सर्विस रोलआउट करते हुए और 92,600 नए मोबाइल टावर जारी करते हुए कंपनी पहले ही खराब नेटवर्क और नो सिग्नल की समस्या को काफी हद तक कम कर चुकी है।
The post सीनियर सिटीजन के लिए आया कमाल का सस्ता प्लान, सिर्फ इतने रुपये में 365 दिन मिलेगा डेली 2GB data और फ्री कॉल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 1 रुपये में 30 दिनों तक 2GB डेली डाटा, अनलिमिटेड कॉल और Free SIM! जल्दी करें सिर्फ 15 नवंबर तक चलेगा ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
हेडलाइन पढ़कर चौंक गए? सुनने में फेक जैसा लग सकता है लेकिन यह है बिल्कुल सच। महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL दिवाली का तोहफा लेकर आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने धमाकेदार ऑफर पेश किया है जिसमें सिर्फ 1 रुपये में ही फ्री सिम, डेली 2जीबी डाटा और 100 SMS प्रतिदिन दिए जा रहे हैं।
टेलीकॉम कंपनी ने BSNL Diwali Bonanza पेश किया है। यह ऑफर खास तौर पर नए ग्राहकों के लिए लाया गया है। इसमें कंपनी नई बीएसएनएल सिम लेने वाले ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में प्लान बेनिफिट दे रही है। यह ऑफर सीमित समय के लिए लाया गया है जो 15 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और 15 नवंबर को खत्म होगा। इस 1 महीने चलने वाली स्कीम का फायदा कोई भी व्यक्ति उठा सकता है।

यह बीएसएनएल का 1 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ लाया गया है। इसमें यूजर्स को हर दिन 2जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। यानी पूरे प्लान में कुल 60जीबी डाटा प्राप्त होगा। इसके साथ ही मोबाइल ग्राहकों को कंपनी हर दिन के 100एसएमएस भी देगी जिनका फायदा हर नेटवर्क पर उठाया जा सकेगा। इस प्लान में कॉलिंग पूरी तरह फ्री और अनलिमिटेड रहेगी। वहीं सबसे बड़ा बेनिफिट तो यही है कि सिर्फ इस ऑफर में नई BSNL SIM मुफ्त मिलेगी।

अगर आप Jio, Airtel या Vi कस्टमर है और अपनी मोबाइल कंपनी के महंगे रिचार्ज से परेशान हैं, तो इस BSNL ऑफर को चुन सकते हैं। इसके लिए आपको बीएसएनएल 4जी नेटवर्क पर स्विच करना होगा। वहीं यह प्लान उन लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा जो कम खर्च में अपना मोबाइल नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं। अगर आपके पास दो सिम वाला फोन (dual sim mobile) है तो, एक स्लॉट में बीएसएनएल सिम को भी रखा जा सकता है।

पिछले महीने ही सरकारी दूरसंचार कंपनी की 25वीं सालगिरह पर पूरे देश में BSNL 4G सर्विस रोलआउट की गई है। इस अवसर पर कंपनी ने 92,600 नए मोबाइल टावर भी शुरू किए हैं। यानी पहले जिन इलाकों में बीएसएनएल सिग्नल नहीं आते थे या नेटवर्क की समस्या रहती थी, वहां पर बीएसएनएल की सर्विस सही काम करेगी। बताया जा रहा है बीएसएनएल 4जी नेटवर्क के जरिए 26,700 से ज्यादा गांवों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट से जोड़ा जाएगा।
यानी अगर 1 रुपये वाला मोबाइल प्लान ऑफर चुनते हैं तो यकिनन BSNL आपके लिए रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी प्राइवेट कंपनियों की तुलना में बेहद ज्यादा सस्ता पड़ेगा। वहीं 30 दिन बीत जाने के बाद मोबाइल ग्राहक के पास इस बात की पूरी आजादी होगी कि वह कौन-सा प्लान चुनना चाहता है। बीएसएनएल का कौन सा रिचार्ज प्लान आपके लिए बेस्ट साबित होगा इसकी डिटेल और BSNL Recharge Plans लिस्ट आप (यहां क्लिक) कर देख सकते हैं।
The post 1 रुपये में 30 दिनों तक 2GB डेली डाटा, अनलिमिटेड कॉल और Free SIM! जल्दी करें सिर्फ 15 नवंबर तक चलेगा ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Jio – Airtel के बाद अब Vi ने भी दिया झटका! इन प्रीपेड यूजर्स को होगा नुकसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
बीते दिनों Reliance Jio और Airtel ने अपने कुछ प्लान्स की कीमतों में बदलाव करते हुए रिचार्ज को महंगा कर दिया था। वहीं साथ ही इन कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी भी घटाई थी। Vodafone Idea यानी Vi भी अब इसी राह पर चल निकली है। वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने भी अपने कस्टमर्स को झटका देते हुए सस्ते रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स में बदलाव कर दिया है जिससे कंपनी को तो मुनाफा होगा लेकिन मोबाइल यूजर्स को घाटा उठाना पड़ेगा।
वोडाफोन आइडिया (वीआई) द्वारा ये बदलाव 189 रुपये वाले प्लान में किए गए हैं। यह प्रीपेड प्लान है जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था। इस प्लान में कंपनी की ओर से यूजर्स को 2GB Data दिया जाता था और इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और पूरे महीने यानी 28 दिनों के लिए कुल 300 फ्री एसएमएस भी मिलते थे। अब यही 189 रुपये वाला पहले से कम किफायती हो गया है और इसमें दिए जा रहे फायदों में कटौती कर दी गई है।

कंपनी ने प्लान की कीमत में तो कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन इसकी वैधता को कम कर दिया गया है। पहले यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था लेकिन अब वीआई 189 रुपये के प्लान में 26 दिनों की वैलिडिटी दे रही है। प्लान की वैधता 2 दिन कम कर दी गई है।
वैलिडिटी कम करने के साथ ही Vodafone Idea ने इस प्लान में मिलने वाले डाटा बेनिफिट को भी घटाया है। पहले जहां 28 दिनों के लिए 2जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा था वहीं अब प्लान चेंज होने के बाद इसमें सिर्फ 1GB Data ही मिलेगा। यानी इंटरनेट बेनिफिट को कंपनी ने आधा कर दिया है। बताते चलें कि यह 1जीबी डाटा खत्म हो जाने के बाद कंपनी 50p/MB की दर से चार्ज भी वसूलेगी।

वहीं 189 रुपये वाले Vi प्लान में कंपनी 26 दिनों के लिए 300SMS दे रही है जिसका इस्तेमाल किसी भी कंपनी के नंबर पर किया जा सकता है। अगर यूजर्स पूरी वैलिडिटी में इन 300 एसएमएस को खत्म कर देते हैं तो लोकल नंबर पर एसएमएस भेजने के लिए 1 रुपया और एसटीडी नंबर पर एसएमएस करने के लिए 1.5 रुपया चुकाना होगा।
वीआई का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है जो इंटरनेट का इस्तेमाल बेहद कम करते हैं और अपना फोन कॉलिंग के लिए ज्यादा यूज़ करते हैं। 200 रुपये से भी कम में यह रिचार्ज प्लान मोबाइल नंबर को चालू रखने में मदद करता है। घर के बड़े बुजुर्गों के नंबर पर यह रिचार्ज करवाना फायदेमंद सबित हो सकता है ताकि वह दूसरों से कनेक्ट रह सके।

28 दिन की वैलिडिटी को घटाकर 26 दिन कर देना ऐसे ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ेगा। देखने को तो सिर्फ 2 दिन ही कम हुए हैं लेकिन अगर पूरे साल के हिसाब से देखा जाए तो, पहले यूजर्स एक वर्ष में 13 बार इस रिचार्ज को करवाते थे। लेकिन आप वैधता घटने के बाद अब 1 साल में 14 बार रिचार्ज करवा पड़ेगा। यानी एक महीना का पैसा ग्राहको को अतिरिक्त देना पड़ेगा।
लगे हाथ बताते चलें कि अगर आप वीआई कस्टमर हैं तो 189 रुपये वाले प्लान की जगह पर कंपनी का 199 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं। इस प्लान में कंपनी 28 दिनों की वैलिडिटी दे रही है जिसके साथ 2GB Data, Unlimited Calls और 300 एसएमएस मिलेंगे। यानी सिर्फ 10 रुपये एक्स्ट्रा देकर आप 2 दिन की वैलिडिटी और 1जीबी डाटा अतिरिक्त पा सकते हैं।
The post Jio – Airtel के बाद अब Vi ने भी दिया झटका! इन प्रीपेड यूजर्स को होगा नुकसान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 249 रुपये वाला Jio प्लान हुआ बंद! अब 28 दिन की वैलिडिटी के लिए खर्च करने पड़ेंगे 50 रुपये ज्यादा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
क्या वो दिन याद हैं, जब Free Jio sim पाने के लिए दुकानों के बाहर लंबी लंबी लाइनें लगती थी? मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो की शुरुआत की बड़ी धमाकेदार की थी। उस वक्त कॉल और इंटरनेट मुफ्त मिलना किसी सपने जैसा था। आज Reliance Jio देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी तो बन चुकी है लेकिन तकरीबन 9 साल बीत जाने के बाद मोबाइल यूजर इससे परेशान भी नज़र आने लगे हैं।
महंगे रिचार्ज प्लान्स के लिए आलोचना झेल रही रिलायंस जियो ने अब एक और ऐसा कदम उठाया है, जिसके लिए मोबाइल यूजर्स इसकी बुराई करते नजर आ रहे हैं। दरअसल कंपनी ने अपने सबसे सस्ते 1 GB/day वाले प्लान को बंद कर दिया है। अब कोई भी मोबाइल यूजर यह जियो रिचार्ज नहीं करा सकेगा और कॉलिंग व डाटा बेनिफिट के लिए कस्टमर्स को अधिक पैसे चुकाने पड़ेंगे।

249 रुपये वाला Jio प्लान डिस्कंटीन्यू हो गया है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता था जिसमें हर दिन 1जीबी 5जी डाटा प्राप्त होता था। यह कंपनी का इकलौता 1जीबी डेली डाटा वाला प्लान था जो एक महीना (28 दिन) की वैलिडिटी के साथ था। अब से किसी भी 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को कम से कम 1.5जीबी डाटा ही खरीदना पड़ेगा।
अगर 1GB/day डाटा प्लान की बात करें तो फिलहाल Jio यूजर्स को सिर्फ एक ही रिचार्ज मिलेगा जो 209 रुपये है। इसमें हर दिन 1जीबी 5जी डाटा तो प्राप्त होगा, लेकिन इस प्लान में ग्राहकों को केवल 22 दिनों की ही वैलिडिटी मिलेगी। यानी पूरे प्लान में जियो उपभोक्ता डेली लिमिट के हिसाब से कुल 22जीबी डाटा का इस्तेमाल ही कर पाएंगे। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100एसएमएस की सुविधा भी मिलती है।

28 दिन वाले जियो प्लान का जिक्र करें तो अब कंपनी का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 299 रुपये का हो गया है। इससे पहले 249 रुपये का ही सबसे सस्ता 28 दिन वाला जियो प्लान था। अब 28 दिन की वैलिडिटी पाने के लिए यूजर्स को 50 रुपये अधिक खर्च करने होंगे! यह 1.5 GB/day डाटा वाला रिचार्ज है जिसमें Jio नंबर पर हर दिन 1.5जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा।
हर दिन 1.5जीबी के हिसाब से जियो यूजर पूरे प्लान में कुल 42जीबी इंटरनेट डाटा का लाभ उठा सकेंगे। इस प्लान में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। जियो रिचार्ज प्लान्स की पूरी लिस्ट देखने और सभी की डिटेल जानने के लिए यहां क्लिक करें

Airtel की बात करें तो इस कंपनी का 1 GB/day डाटा वाला रिचार्ज प्लान 299 रुपये का है जो 28 दिनों की वैलिडटी के साथ आता है। इस प्लान में कुल 28जीबी इंटरनेट डाटा मिलती है। जियो से तुलना करें को एयरटेल का प्लान जियो से महंगा पड़ता है। क्योंकि एयरटेल जहां 299 रुपये में हर दिन 1जीबी डाटा दे रहा है, वहीं इसी प्राइस में जियो 1.5जीबी डाटा दे रही है।
Vi यानी वोडाफोन आइडिया का जिक्री करें तो इस कंपनी का 28 दिन की वैधता वाला प्लान भी 299 रुपये का आता है जिसमें हर दिन 1जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है। यानी यह भी जियो से अधिक महंगा पड़ेगा। यहां देखा जा सकता है कि इंडियन मोबाइल यूजर्स के पास विकल्पों की कमी पड़ जाती है और उन्हें मजबूरन टेलीकॉम ऑपरेटर्स द्वारा दिए जाने रिचार्ज प्लान्स में से ही कोई एक चुनना पड़ता है।
The post 249 रुपये वाला Jio प्लान हुआ बंद! अब 28 दिन की वैलिडिटी के लिए खर्च करने पड़ेंगे 50 रुपये ज्यादा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 100 रुपये महंगा हो जाएगा ये वाला Jio प्लान! जानें कब से बढ़ेगा रिचार्ज का रेट और देने होंगे कितने रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Reliance Jio जब मार्केट में आई थी, तब मोबाइल यूजर्स को मुफ्त में इंटरनेट का मजा दिया था। कई लोगों का मानना है कि अब उसी मजे का बदला जियो कंपनी अच्छे से वसूल रही है। कुछ महीने पहले ही रिचार्ज प्लान का रेट बढ़ाकर आम जनता को झटका दिया गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि मुकेश अंबानी की कंपनी जियो अपने 199 रुपये वाले प्लान का प्राइस 100 रुपये बढ़ा रही है और इसके लिए अब 299 रुपये चुकाने होंगे।
बिजनेस टूडे की रिपोर्ट के जरिये जानकारी मिली है कि रिलायंस जियो अपने 199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की कीमत बढ़ाने जा रही है। रिचार्ज प्लान के प्राइस में 100 रुपये का इजाफा किया जाएगा जिसके बाद इसके लिए 299 रुपये खर्च करने होंगे। गजब बात है कि कंपनी ने प्राइस में कोई छोटा मोटा नहीं बल्कि पूरे एक सौ रुपये बढ़ावा किया है!
प्राप्त जानकारी अनुसार 199 रुपये वाले जियो प्लान का रेट 23 जनवरी से बढ़ जाएगा। सभी यूजर्स को अपनेआप नए प्राइस के हिसाब से माइग्रेट कर दिया जाएगा। यानी इस तारीख के बाद जो भी लोग 199 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान यूज़ कर रहे थे उनकी बिल साइकल 299 रुपये के हिसाब से बनकर आएगी।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि कंपनी की ओर से प्लान का रेट बढ़ाकर रिचार्ज को महंगा तो कर दिया गया है लेकिन इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स में कोई बदलाव नहीं आया है। जो फायदे पहले 199 रुपये में मिलते थे अब 100 रुपये महंगा होने के बाद भी वही समान बेनिफिट्स 299 रुपये में मिलेंगे।
299 रुपये वाले जियो प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स हैं:
जियो यूजर्स पूरे भारत में किसी भी नंबर पर मुफ्त वॉइस कॉलिंग कर सकेंगे तो पूरी तरह से रोमिंग फ्री रहेगी। इनका इस्तेमाल जियो नेटवर्क सहित अन्य कंपनी के नंबर पर फ्री होगा। इसके साथ ही कंपनी की ओर से प्लान में कुल 25जीबी डाटा दिया जा रहा है जो बिना किसी डेली लिमिट के आएगा। यानी किसी भी दिन कितना ही जीबी खर्च किया जा सकता है। वहीं हर दिन के लिए 100 एसएमएस का फायदा भी मिलेगा।
199 रुपये वाले प्लान का रेट बढ़ने के बाद यह अब 299 रुपये का हो जाएगा। यह प्लान जहां पुराने कस्टमर्स के लिए ही कंटिन्यू होगा वहीं नए जियो पोस्टपेड यूजर्स के लिए सबसे सस्ता प्लान 349 रुपये का मिलेगा। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को 30GB 5G डाटा मिलता है। इसके साथ ही पूरे भारत में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS भी प्राप्त होते हैं।
The post 100 रुपये महंगा हो जाएगा ये वाला Jio प्लान! जानें कब से बढ़ेगा रिचार्ज का रेट और देने होंगे कितने रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>