recycle | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 04 May 2017 09:45:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इलेक्ट्रॉनिक कचरा पर 100 रुपये का कूपन देगी शाओमी इंडिया https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-announces-electronic-waste-recycling-program-in-india-in-hindi/ Thu, 04 May 2017 09:45:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7378 शाओमी ने भारतीय से उनके पुराने तथा उपयोग में न लाए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स को मांगा है, तथा इसके बदले में हर एक प्रोडक्ट पर 100 रुपये का कूपन दिया जा रहा है।

The post इलेक्ट्रॉनिक कचरा पर 100 रुपये का कूपन देगी शाओमी इंडिया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पर्यावरण के प्रति संजीदगी दिखाते हुए स्मार्टफोन ​कंपनी शाओमी इंडिया ने भारत में रीसाइक्लिंग प्रोग्राम की शुरूआत की है। इस प्रोग्राम के तहत शाओमी ने भारतीय से उनके पुराने तथा उपयोग में न लाए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स को मांगा है, तथा इसके बदले में हर एक प्रोडक्ट पर 100 रुपये का कूपन दिया जा रहा है।

गैलेक्सी नोट8 नहीं यह होगा सैमसंग का पहला डुअल कैमरे वाला फोन

शाओमी इंडिया की ओर से टीईएस-एएमएम इंडिया के साथ मिलकर ‘टेक बैक एंड रीसाइक्लिंग’ प्रोग्राम की शुरूआम की गई है। इस प्रोग्राम के तहत शाओमी द्वारा ऐसे प्रोडक्ट्स या गैजेट्स जो पुराने या खराब हो चुके हैं, लिए जा रहे है। यूजर्स से ये प्रोडक्ट्स पाकर कंपनी द्वारा इन्हें रिसाइकल किया जा रहा है जिससे की पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।

शाओमी की ओर से मोबाईल फोन, लैपटॉप, पावर बैंक, हैडफोन, स्पीकर्स व चार्जर जैसे प्रोडक्ट रिसाइक्लिंग के लिए लिये जा रहे हैं। तथा इसके बदले में यूजर्स को कंपनी की ओर से हर एक प्रोडक्ट पर 100 ​रुपये का डिस्काउंट कूपन भी दिया जा रहा है, जिससे कंपनी के आॅनलाईन स्टोर 1,000 रुपये की खरीदारी पर वह कूपन कीमत पर छूट देगा।

16-एमपी डुअल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ ओपो एफ3, साथ में है 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी

इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने तथा अपने वेस्ट प्रोडक्ट को रिसाइकल कराने के लिए कंपनी की वेब पर उपलब्ध फार्म फिल करना होगा। जिसके बाद कंपनी की ओर से आपसे संपर्क किया जाएगा और तारीख व समय तय करने के बाद स्वयं कंपनी की ओर से वह प्रोडक्ट पिक कर लिया जाएगा।

अपने वेस्ट व एक्स्ट्रा प्रोडक्ट को रिसाइकल कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें। इस शाओमी इंडिया की मुहिम का हिस्सा बनने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post इलेक्ट्रॉनिक कचरा पर 100 रुपये का कूपन देगी शाओमी इंडिया first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>