Red Magic 7S | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 13 Jul 2022 10:36:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Red Magic 7S और Red Magic 7S Pro तगड़े गेमिंग फोन हुए लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/red-magic-7s-and-red-magic-7s-pro-launched-check-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/red-magic-7s-and-red-magic-7s-pro-launched-check-price-and-specifications/#respond Wed, 13 Jul 2022 10:32:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=84167 Red Magic 7S और RedMagic 7s Pro दोनों ही स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

The post Red Magic 7S और Red Magic 7S Pro तगड़े गेमिंग फोन हुए लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nubia ने होम मार्केट चीन में अपनी लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन Red Magic 7S सीरीज को लॉन्च कर दिया है। Red Magic 7S सीरीज के तहत नूबिया ने दो गेमिंग स्मार्टफोन – Red Magic 7S और Red Magic 7S Pro को लॉन्च किया है। ये दोनों स्मार्टफोन कंपनी के पहले लॉन्च किए गेमिंग स्मार्टफोन Red Magic 7 और Red Magic 7 Pro के अपग्रेड वर्जन हैं। नूबिया के लेटेस्ट लॉन्च किए गेमिंग स्मार्टफोन को कंपनी ने क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया है। ये दोनों स्मार्टफोन 18GB तक रैम और 165Hz डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Red Magic 7S सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे मे डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Red Magic 7S: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Red Magic 7S और RedMagic 7s Pro दोनों ही स्मार्टफोन का डिजाइन Red Magic 7 सीरीज की तरह है। Red Magic 7S सीरीज के स्मार्टफोन में वर्टिकल अरेंज रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही फोन को ट्रांसपेरेंट एडिशन में भी पेश किया गया है। फोन के रियर पैनल में RGB कूलिंग फैन भी दिया गया है।

red-magic-7s-pro

Red Magic 7S फोन में 6.8-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट, टच सैंपलिंग रेट 720Hz दिया गया है। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर, 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज दिया गया है। इस गेमिंग फ़ोन में कई गेमिंग सेंट्रिक फीचर्स जैसे – ICE Magic कूलिंग सिस्टम 9.0, 520Hz टच सैंपलिंग रेट वाले शोल्डर ट्रिगर और मैजिक GPU स्टेबल फ्रेम इंजन दिया गया है।

नूबिया के इस फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Red Magic 7S स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह गेमिंग स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित Red Magic OS 5.5 पर रन करता है।

Red Magic 7S Pro: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

redmagic-7s-pro

 

Red Magic 7S Pro स्मार्टफोन की कई स्पेसिफिकेशन्स Red Magic 7S की तरह हैं। इस फोन में स्कावयर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसके साथ ही फोन का ट्रांसपेरेंट एडिशन को RGB कूलिंग फैन के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 960Hz टच सैंपलिंग रेट और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 18GB तक रैम और 1TB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन में ICE Magic Cooling 10.0 और 5,000mAh की बैटरी के साथ 135W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इस फोन का रियर कैमरा Red Magic 7S की तरह है। फोन के फ्रंट में 16MP अंडर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा शूटर दिया गया है। फोन की दूसरी स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी ही हैं।

क़ीमत और उपलब्धता

Red Magic 7S सीरीज को डार्क नाइट और ड्यूटेरियम फ्रंट ट्रांसपेरेंट वेरिएंट दिया गया है। इसके साथ ही Red Magic 7S Pro का ट्रांसफॉर्मस एडिशन को बंबलबी से प्रेरित डिजाइन के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Elon Musk का सपना हुआ ब्लास्ट, रॉकेट लॉन्च व्हीकल के इंजन में हुआ जोरदार धमाका, देखें वीडियो

Red Magic 7S की कीमत

8GB+128GB : CNY 3,999 (करीब 47,300 रुपये)
12GB+256GB: CNY 4,799 (करीब 56,800 रुपये)
12GB+256GB ड्यूटेरियम फ्रंट ट्रांसपेरेंट : CNY 4,899 (क़रीब 57,900 रुपये)
16GB+512GB ड्यूटेरियम फ्रंट ट्रांसपेरेंट : CNY 5,499 (करीब 65,000 रुपये)

Red Magic 7S Pro की कीमत

12GB+256GB : CNY 5,199 (करीब 61,500 रुपये)
16GB+512GB : CNY 5,999 (करीब 71,000 रुपये)
18GB+1TB : CNY 7,499 (करीब 88,700 रुपये)
12GB+256GB ड्यूटेरियम फ्रंट ट्रांसपेरेंट : CNY 5,299 (करीब 62,700 रुपये)
16GB+512GB ट्रांसफॉर्मस एडिशन : CNY 6,499 (करीब 76,900 रुपये)

The post Red Magic 7S और Red Magic 7S Pro तगड़े गेमिंग फोन हुए लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/red-magic-7s-and-red-magic-7s-pro-launched-check-price-and-specifications/feed/ 0