RedMagic | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 02 Dec 2021 06:21:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Nubia Red Magic 7 गेमिंग स्मार्टफोन में मिलेगा सबसे फास्ट 165W चार्जिंग, प्रोसेसर भी होगा सबसे दमदार https://www.91mobiles.com/hindi/nubia-red-magic-7-gaming-smartphone-will-get-165w-fast-charge/ https://www.91mobiles.com/hindi/nubia-red-magic-7-gaming-smartphone-will-get-165w-fast-charge/#respond Thu, 02 Dec 2021 06:21:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71295 Nubia Red Magic 7 सीरीज के गेमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किए जाएंगे।

The post Nubia Red Magic 7 गेमिंग स्मार्टफोन में मिलेगा सबसे फास्ट 165W चार्जिंग, प्रोसेसर भी होगा सबसे दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Nubia इन दिनों अपने अगले फ्लैगशिप गेमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी आने वाले हफ्तों में RedMagic 7 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। नुबिया इस सीरीज के दो स्मार्टफोन RedMagic 7 और 7 Pro को लॉन्च करन सकती है। नुबिया ने फिलहाल अपने अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है। हालांकि कंपनी ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किए जाएंगे। ऑफिशियल कंफर्मेशन से पहले नुबिया का अपकमिंग स्मार्टफोन RedMagic 7 को 3C लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है। यहां हम आपको RedMagic 7 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरी डिटेल के बारे में बता रहे हैं।

RedMagic 7 गेमिंग स्मार्टफोन

redmagic-7-3c

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ZTE जल्द ही Nubia RedMagic 7 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से ठीक पहले 3C सर्टिफिकेशन में नुबिया का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर NX679J के साथ लिस्ट किया गया है। 3C लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के चार्जिंग डिटेल के बारे में जानकारी मिलती है। नुबिया का यह स्मार्टफोन 165W चार्जिंग के साथ आएगा। इससे पहले कंपनी ने RedMagic 6 सीरीज को 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया था। 3C लिस्टिंग से बैटरी को लेकर जानकारी नहीं मिलती है। कंपनी RedMagic 6S Pro को 4500 mAh की बैटरी के साथ पेश किया था। ऐसे में अटकलें है कि RedMagic 7 में भी यही बैटरी दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : Coolpad COOL 20 Pro स्मार्टफोन 2 साल की वारंटी और जबरदस्त फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

नुबिया का यह अपकमिंग स्मार्टफोन पिछले महीने Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि नुबिया का यह फोन Bluetooth 5.2 कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा। नुबिया के अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है। हमाना मानना है कि यह फोन Snapdragon 8 Gen 1 SoC चिपसेट के साथ 16GB तक रैम और 256GB/ 512GB स्टोरेज के साथ मार्केट में आएगा। नुबिया के इस स्मार्टफोन में 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके साथ ही फोन में पहले से बेहतर थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus लॉन्च करेगा Qualcomm के सबसे दमदार प्रोसेसर के साथ स्मार्टफोन, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

The post Nubia Red Magic 7 गेमिंग स्मार्टफोन में मिलेगा सबसे फास्ट 165W चार्जिंग, प्रोसेसर भी होगा सबसे दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/nubia-red-magic-7-gaming-smartphone-will-get-165w-fast-charge/feed/ 0