Redmi 10 Prime | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 08:41:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Redmi 10 Prime पर मिल रही शानदार डील, जानें डीटेल https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-50mp-camera-xiaomi-phone-bu-just-rs-9999/ https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-50mp-camera-xiaomi-phone-bu-just-rs-9999/#respond Wed, 22 Jun 2022 05:32:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82843 Redmi 10 Prime स्मार्टफोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 50MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

The post Redmi 10 Prime पर मिल रही शानदार डील, जानें डीटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Amazon India पर इन दिनों मानसून कार्निवल सेल चल रही है। इस सेल के दौरान शाओमी का बजट सेग्मेंट का Redmi 10 Prime स्मार्टफोन को सस्ते में ख़रीदने का मौक़ा मिल रहा है। Redmi 10 Prime पर ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। Redmi 10 Prime स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। अगर आप 10,000 रुपये के अंदर एक बेहतर स्मार्टफ़ोन की तलाश कर रहे हैं तो Redmi 10 Prime स्मार्टफोन एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यहां हम आपको Redmi 10 Prime स्मार्टफोन पर मिल रही डील के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही Redmi 10 Prime स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Redmi 10 Prime डील

Redmi 10 Prime स्मार्टफोन अमेजन पर 11,999 रुपये की शुरुआती क़ीमत में लिस्ट किया गया है। शाओमी के इस स्मार्टफ़ोन पर ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही शाओमी के Redmi 10 Prime पर SBI के कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड पर इस स्मार्टफ़ोन 9,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। इस फ़ोन के साथ पुराना स्मार्टफ़ोन एक्सचेंज कर एडिशनल डिस्काउंट का बेनिफिट भी लिया जा सकता है।

50mp camera helio g88 Redmi 10 Prime 2022 smartphone could launch in India as POCO M4

Redmi 10 Prime स्मार्टफोन को शाओमी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। इस फ़ोन का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 11,999 रुपये और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 13,999 रुपये की क़ीमत में आता है। यह ऑफ़र दोनों वेरिएंट में लागू है।

Redmi 10 Prime स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 10 Prime स्मार्टफोन में 6.5-इंच का Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में पंच होल कटआउट दिया गया है, जिसमें 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले अडेप्टिव 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है जो स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट के मुताबिक, 45Hz, 60Hz और 90Hz पर स्वीच करती है। रेडमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 2GB रैम एक्सटेंट किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 6000mAh की बैटरी और 18W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह भी पढ़ें : Poco F4 5G स्मार्टफोन 12GB रैम और Snapdragon 870 के साथ करेगा एंट्री, जानें कीमत से लेकर फीचर्स

redmi-10-prime-image

Redmi 10 Prime स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP के दो कैमरा सेंसर – डेप्थ और मैक्रो लेंस दिए गए हैं। इसके साथ ही फ़ोन में सेल्फ़ी के लिए 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। शाओमी के इस फ़ोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.1, Wi-Fi 802.11a/b/g/n/ac, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

The post Redmi 10 Prime पर मिल रही शानदार डील, जानें डीटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6000mah-battery-50mp-camera-xiaomi-phone-bu-just-rs-9999/feed/ 0
Xiaomi ने लॉन्च किया अब तक का सबसे हल्का स्मार्टफोन Redmi 10 Prime, इसमें है 6000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-10-prime-launch-with-50mp-rear-quad-camera-6000mah-battery-price-sale-amazon-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-10-prime-launch-with-50mp-rear-quad-camera-6000mah-battery-price-sale-amazon-india/#respond Fri, 03 Sep 2021 06:52:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66260 Redmi 10 Prime में होल-पंच डिस्प्ले, अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और डुअल माइक्रोफोन है।

The post Xiaomi ने लॉन्च किया अब तक का सबसे हल्का स्मार्टफोन Redmi 10 Prime, इसमें है 6000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi ने आज भारतीय मार्केट में अपने नए Budget Smartphone को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को टेक मंच पर Redmi 10 Prime के नाम से पेश किया है जो कि कई शानदार फीचर्स से लैस है। कम कीमत के साथ आने वाले इस फोन को शाओमी ने स्पेशल तौर पर मोबाइल गेमर्स के लिए बनाया गया है। रेडमी 10 प्राइम स्मार्टफोन 6,000 एमएएच बैटरी क्षमता से लैस है और इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। आइए आगे आपको Redmi 9 Prime के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किए गए Super Star Redmi 10 Prime फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Redmi 10 Prime की कीमत और सेल डेट

भारत में Redmi 10 Prime के 4GB + 64GB वेरिएंट को 12,499 रुपए और टॉप-एंड 6GB RAM + 128GB मॉडल को 14,499 रुपए में पेश किया गया है। हैंडसेट व्हाइट, ब्लैक और ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की सेल Amazon, Mi.com और Mi Home स्टोर्स पर 7 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगी। इसके अलावा फोन के साथ कई बैंक ऑफर्स का लाभ भी मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी, कंपनी ईवी बिजनेस में रखा कदम
redmi-10-prime-launch-india-price

Redmi 10 Prime specifications

Redmi 10 प्राइम के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 2,400 X 1,080 पिक्सल रिज़ोल्यूशन वाला 6.5-इंच FHD + LCD डिसप्ले, रीडिंग मोड 3.0, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 लेयर, 400nits ब्राइटनेस, 1500: 1 कंट्रास्ट रेश्यो और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इसके अलावा हैंडसेट में MediaTek Helio G88 SoC है जो Mali-G52 MC2 के साथ आता है। इतना ही नहीं डिवाइस में 6GB तक LPDDR4X रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए आगे बढ़ाया जा सकता है।

redmi-10-prime-sale

हैंडसेट 2GB तक एक्सपेंडेबल रैम को भी सपोर्ट करता है। Redmi फोन एंडरॉयड 11-आधारित MIUI 12.5 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। कनेक्टिविटी फीचर में चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/एजीपीएस, ग्लोनास, आईआर ब्लास्टर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। Redmi 10 Prime का साइज 161.95 X 75.57 X 9.56 मिमी और वजन 192 ग्राम है।

redmi-10-prime-image-feat

फोटोग्राफी के लिए Redmi 10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, f/2.2 अपर्चर वाला 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 8MP का सेंसर और सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। Redmi 10 Prime 18W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी पैक करता है, लेकिन कंपनी बॉक्स में 22.5W एडॉप्टर बंडल कर रही है। फोन 9W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Redmi Phones के बढ़े दाम, एक साथ 6 मॉडल हुए महंगे, Xiaomi की पॉलिसी पर उठे सवाल

आपको बता दें कि Redmi 9 Prime की तुलना में, Redmi 10 Prime में एक नया डिसप्ले, एक बेहतर कैमरा सिस्टम, एक नया चिपसेट, एक बड़ी बैटरी और नया MIUI सॉफ्टवेयर देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर, Redmi 10 Prime अपने पूर्ववर्ती की तुलना में एक महत्वपूर्ण अपग्रेड की तरह देखा जा सकता है।

The post Xiaomi ने लॉन्च किया अब तक का सबसे हल्का स्मार्टफोन Redmi 10 Prime, इसमें है 6000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-10-prime-launch-with-50mp-rear-quad-camera-6000mah-battery-price-sale-amazon-india/feed/ 0
Redmi 10 Prime भारत में Helio G88 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च, जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-10-prime-will-launch-in-india-with-helio-g88-chipset/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-10-prime-will-launch-in-india-with-helio-g88-chipset/#respond Fri, 27 Aug 2021 09:37:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65895 Xiaomi ने कंफर्म कर दिया है कि Redmi 10 Prime फोन Helio G88 SoC पर रन करेगा। Redmi 10 Prime स्मार्टफोन भारत में 3 सितंबर को लॉन्च होगा। यहां हम आपको Redmi 10 Prime स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

The post Redmi 10 Prime भारत में Helio G88 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi 10 Prime स्मार्टफोन को शाओमी MediaTek Helio G88 चिपसेट के साथ लॉन्च करेगा। शाओमी ने एक ट्वीट कर ये कंफर्म किया है। अब तक केवल ये अटकलें लगाई जा रही थि कि शाओमी का ये अपकमिंग फोन मीडियाटेक के Helio G88 SoC पर रन करेगा। रूमर्स थे कि भारत में लॉन्च होने वाला Redmi 10 Prime स्मार्टफोन Redmi 10 का रीब्रांड हो सकता है। अब Xiaomi ने कंफर्म कर दिया है कि यह फोन Helio G88 SoC पर रन करेगा। Redmi 10 Prime स्मार्टफोन भारत में 3 सितंबर को लॉन्च होगा। यहां हम आपको Redmi 10 Prime स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

Redmi 10 Prime की भारत में क्या कीमत होगी?

Xiaomi Redmi 10 Prime स्मार्टफोन भारत में 3 सितंबर को लॉन्च होगा। माना जा रहा है कि शाओमी के इस फोन की कीमत Redmi Note 10 से कम होगी, जो फिलहाल भारत में 13,999 रुपये की कीमत में पेश किया जाएगा। Redmi 10 Prime स्मार्टफोन की भारत में कीमत 10,000 रुपये से 12,000 रुपये के बीच में हो सकती है। Redmi 10 की मलेशिया में कीमत 649 MYR (क़रीब 11,400 रुपये) है।

Redmi 10 Prime और Redmi 10 एक जैसे फीचर्स

Xiaomi Redmi 10
Xiaomi Redmi 10

Xiaomi ने कंफर्म किया है Redmi 10 Prime और Redmi 10 का प्रोसेसर एक जैसा है। शाओमी के Prime डिवाइस के बारे में फिलहाल अभी कुछ मालूम नहीं है लेकिन Redmi 10 स्मार्टफोन के बारे में सभी जानकारी मालूम है। इस फोन की डिस्प्ले 6.5-इंच की FHD+ LCD पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 SoC के साथ 6GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। शाओमी के इस फोन को Android 11-पर आधारित MIUI 12.5 दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, 3.3mm ऑडियो पोर्ट और USB Type-C पोर्ट दिया है।

Redmi 10 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया है। इस फोन में फ्रंट कैमरा 8MP का है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। शाओमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्ज का सपोर्ट दिया है। हालांकि फोन के बॉक्स में 22.5W फास्ट चार्जर दिया है। रेडमी के इस फोन में 9W रिवर्स वायर्ड चार्ज दिया है।

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

The post Redmi 10 Prime भारत में Helio G88 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-10-prime-will-launch-in-india-with-helio-g88-chipset/feed/ 0
Redmi 10 Prime भारत में 3 सितंबर को होगा लॉन्च, कंपनी ने दिया बड़ा हिंट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-confirms-new-redmi-smartphone-launch-in-india-can-be-redmi-10-prime/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-confirms-new-redmi-smartphone-launch-in-india-can-be-redmi-10-prime/#respond Mon, 23 Aug 2021 10:00:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65585 Xiaomi ने भारत में नए Redmi स्मार्टफोन लॉन्च की पुष्टि की है।

The post Redmi 10 Prime भारत में 3 सितंबर को होगा लॉन्च, कंपनी ने दिया बड़ा हिंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ हफ्तों से कई लीक सामने आ रहे हैं, जिससे पता चलता है कि Xiaomi भारत में एक नया किफायती Redmi स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हालांकि, Xiaomi ने यह इस बात को लेकर साफ नहीं किया है कि कंपनी किस नाम से फोन को लाने वाली है। भले ही कंपनी ने फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में आने वाला फोन Redmi 10 Prime होगा जो कि 3 सिंतबर को लॉन्च किया जाएगा। साथ ही कंपनी ने रेडमी 10 प्राइम के कुछ खास फीचर्स की भी जानकारी दी है। कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर से साफ हुआ है कि शाओमी के इस स्मार्टफोन में अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ पंच-होल डिस्प्ले और नया MediaTek Helio SoC मिलेगा।

Redmi 10 Prime

Xiaomi अपकमिंग फोन के लिए ‘ऑल राउंड सुपरस्टार’ टैगलाइन का इस्तेमाल कर रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, स्मार्टफोन Redmi 10 Prime होगा या कोई और फोन। वहीं, Xiaomi ने फोन के लिए एक समर्पित माइक्रोसाइट भी बनाई है जो फोन की कुछ विशेषताओं के बारे में जानकारी देता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi के अपकमिंग फ़्लैगशिप Mi 11T Pro की स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

redmi-10-prime-india-launch

Redmi 10 Prime: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर

Redmi 10 स्मार्टफोन को कंपनी ने कुछ दिन पहले हाई रिफ्रेट रेट के साथ मलेशिया में लॉन्च किया है। इस फोन में 6.5-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रजलूशन 2400×1080 पिक्सल और पिक्सल डेनसिटी 405 ppi है। इसके साथ ही इसमें पंच होल नॉच दिया गया है। इस फोन को हायर रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। हालांकि यूजर्स डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट को 45, 60, और 90Hz में स्वीच कर सकते हैं।

redmi-10-prime-india-launch

Redmi 10 स्मार्टफोन को ऑक्टा कोर MediaTek Helio G88 SoC के साथ पेश किया गया है। इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 GPU दिया गया है। रेडमी का यह फोन 6GB तक के LPDDR4X RAM, और 128GB तक eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसे भी पढ़ें: Mi Smarter Living 2022 : Xiaomi भारत में 26 अगस्त को लॉन्च करेगा Mi TV 5X स्मार्ट टीवी, जानें सभी खूबियाँ

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडमी के इस फोन में LED फ्लैश के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड-लेंस, 2MP मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। शाओमी के इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्ज और 9W रिवर्स चार्ज सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

The post Redmi 10 Prime भारत में 3 सितंबर को होगा लॉन्च, कंपनी ने दिया बड़ा हिंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-confirms-new-redmi-smartphone-launch-in-india-can-be-redmi-10-prime/feed/ 0
Xiaomi कर रहा बड़े सरप्राइज की तैयारी, सस्ते Redmi 10 के साथ लॉन्च हो सकता है ये शानदार मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-10-prime-india-launch-soon-spotted-certification-website/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-10-prime-india-launch-soon-spotted-certification-website/#respond Tue, 17 Aug 2021 05:23:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65085 रेडमी 10 के साथ कंपनी इस महीने के आखिर में रेडमी 10 प्राइम को लॉन्च किया जा सकता है।

The post Xiaomi कर रहा बड़े सरप्राइज की तैयारी, सस्ते Redmi 10 के साथ लॉन्च हो सकता है ये शानदार मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi जल्द ही अपने नए लो बजट फोन को लॉन्च करने वाला है जो कि Redmi 10 होगा। दरअसल, कंपनी ने पहले ही टीज कर इस बात की जानकारी दे दी है। वहीं, उम्मीद है कि Xiaomi इस डिवाइस को इस महीने के आखिर में लॉन्च कर सकती है। साथ ही अब रिपोर्ट सामने आई है कि कंपनी Redmi 10 के साथ कंपनी एक और फोन Redmi 10 Prime को लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा Redmi 10 के प्राइम वर्जन को CEIR IMEI डाटाबेस पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से इस बात की पुष्टी हुई है कि डिवाइस इंडियन वेरिएंट 21061119BI होगा।

Xiaomi Redmi 10 Prime हुआ IMEI पर लिस्ट

उम्मीद की जा रही है कि Xiaomi बहुत जल्द Redmi 10 Prime लॉन्च कर सकती है। फोन को IMEI वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जो डिवाइस के मॉडल नंबर और मॉनीकर की पुष्टि करता है। अपकमिंग बजट Redmi फोन का मॉडल नंबर 21061119BI है। टिपस्टर मुकुल शर्मा ने सबसे पहले इस लिस्टिंग को स्पॉट किया गया है। हालांकि, Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर Redmi 10 Prime के लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की है। डिवाइस को बहुत जल्द Redmi 10 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह अनुमान लगाया गया है कि डिवाइस को सितंबर या अक्टूबर में भारत में पेश किया जा सकता है। Redmi 10 सीरीज के भारत में लॉन्च डेट लिए हमें आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi Note 10S स्मार्टफ़ोन नए अवतार में होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

Redmi 10

शाओमी ने रेडमी 10 के लॉन्च से पहले ही खुलासा कर दिया है कि यह मोबाइल फोन MediaTek Helio G88 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक कोई भी स्मार्टफोन इस चिपसेट के साथ सामने नहीं आया है। ऐसे में Xiaomi Redmi 10 स्मार्टफोन Helio G88 SoC पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।

Xiaomi Redmi 10 की स्पेसिफिकेशन्स

बीते दिनों गलती से सामने आए रेडमी 10 के आधिकारिक प्रोडक्ट पेज से पता चला था कि यह मोबाइल फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। यह एक पंच-होल स्क्रीन होगी जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया जाएगा। इस फोन का डायमेंशन 161.95 x 75.53 x 8.92एमएम और वज़न 181 ग्राम बताया गया है जो Carbon Gray, Pebble White और Sea Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Redmi 10 को एंडरॉयड 11 आधारित मीयूआई 12.5 पर पेश किया जाएगा जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी88 चिपसेट पर रन करेगा। वेबसाइट पर इस फोन को दो मॉडल्स में दिखाया गया था जिनमें 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम शामिल थी। शाओमी रेडमी 10 को बाजार में 4 GB RAM + 64GB Storage, 4GB RAM + 128GB Storage और 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Mi Smarter Living 2022 : Xiaomi का मेगा लॉन्च इवेंट, लैपटॉप से लेकर फिटनेस बेंड तक कई प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

xiaomi-redmi-10-image

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi Redmi 10 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रेडमी फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने का भी खुलासा शाओमी ने अपनी वेबसाइट के जरिये कर दिया है।

Redmi 10 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करेगा। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा। फोन में 9वॉट रिवर्स चार्जिंग भी मौजूद रहेगी।

The post Xiaomi कर रहा बड़े सरप्राइज की तैयारी, सस्ते Redmi 10 के साथ लॉन्च हो सकता है ये शानदार मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-10-prime-india-launch-soon-spotted-certification-website/feed/ 0