Redmi 10 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 Sep 2023 06:25:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Redmi 12 vs realme C53, जानें रेडमी और रियलमी में से​ किसका फोन निकलता है आगे https://www.91mobiles.com/hindi/phone-under-10000-redmi-12-vs-realme-c53-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-under-10000-redmi-12-vs-realme-c53-comparison/#respond Thu, 03 Aug 2023 08:34:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=113120 10 हजार के बजट अगर आप कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ​रियलमी और रेडमी के नए मॉडल्स को देख सकते हैं। जहां शाओमी ने Redmi 12 को उतारा है तो तथा दूसरी ओर Realme C53 उपलब्ध है। ये दोनों लो बजट 4जी स्मार्टफोन हैं जो दस हजार की रेंज में […]

The post Redmi 12 vs realme C53, जानें रेडमी और रियलमी में से​ किसका फोन निकलता है आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

10 हजार के बजट अगर आप कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ​रियलमी और रेडमी के नए मॉडल्स को देख सकते हैं। जहां शाओमी ने Redmi 12 को उतारा है तो तथा दूसरी ओर Realme C53 उपलब्ध है। ये दोनों लो बजट 4जी स्मार्टफोन हैं जो दस हजार की रेंज में आते हैं तथा बेहतरीन फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। ऐसे में आपके मन में भी सवाल होगा कि इन सस्ते मोबाइल्स में से कौन-सा फोन आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है? यही जानने के लिए हमने यहां दोनों की स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिज़न किया है जिसे आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi 12 vs Realme C53 प्राइस

रियलमी सी53 के दो वेरिएंट्स मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हैं। इसके 4जीबी + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये है तथा 6जीबी + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 10,999 रुपये है। इस फोन को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से Champion Gold और Champion Black कलर में खरीदा जा सकता है।

रेडमी 12 भी इंडिया में दो मैमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। वहीं फोन के बड़े वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है और इसका रेट 11,499 रुपये है। फोन 4 अगस्त से Jade Black, Pastel Blue और Moonstone Silver कलर में खरीदा जा सकेगा।

Redmi 12 vs Realme C53 स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स Realme C53 Redmi 12
स्क्रीन 6.74″ HD+ 90Hz Notch 6.79″ FHD+ 90Hz Punch-Hole
प्रोसेसर UNISOC T612 MediaTek Helio G88
मैमोरी 12GB RAM (6GB + 6GB RAM) 12GB RAM (6GB + 6GB RAM)
कैमरा 108MP Dual Rear Camera 50MP Triple Rear Camera
बैटरी 18W 5,000mAh Battery 18W 5,000mAh Battery

डिसप्ले

रेडमी 12 4जी फोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.79 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल एलसीडी स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह डिस्प्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है तथा इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है।

रियलमी सी53 स्मार्टफोन में 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.74 इंच की एचडी+ नॉच डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन भी एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180​हर्ट्ज़ टच सेंप​लिंग रेट मिलती है। यहां पर भी ग्लास प्रोटेक्शन मिलती है।

प्रोसेसर

Redmi 12 एंड्रॉयड 13 आधारित मीयूआई 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 12नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक हीलियो जी88 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

realme C53 की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई टी मिलता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में UNISOC T612 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.82गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है।

मैमोरी

रेडमी 12 को कंपनी ने 6जीबी वचुर्अल रैम तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है। यह टेक्नोलॉजी फोन की इंटरनल 6जीबी रैम के साथ मिलकर उसे 12जीबी तक बढ़ा देती है। वहीं फोन में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे मैमोरी कार्ड के जरिये 1टीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

रियलमी सी53 स्मार्टफोन 6GB Dynamic RAM Expansion तकनीक से लैस है। यह भी 6जीबी इंटरनल रैम को बढ़ाकर 12जीबी कर सकती है। इस फोन में 128जीबी तक की स्टोरेज मिलती है जिसे 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस रियलमी फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। बैक पैनल पर एफ/1.75 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का S5KHM6 सेंसर मौजूद है जो 3x In-sensor zoom सपोर्ट करता है। इसके साथ रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.4 अपर्चर वाला ब्लैक एंड व्हाईट लेंस भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए realme C53 स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

रेडमी 12 4जी फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसके बैक पैनल पर f/1.8 1.28 um 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi 12 एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रेडमी 12 और रियलमी सी53 दोनों स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इन दोनों ही मोबाइल फोंस में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

अन्य फीचर्स

realme C53 स्मार्टफोन में जहां 150% UltraBoom speaker मिलता है वहीं Redmi 12 में IR Blaster दिया गया है। दोनों डिवाईस साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करते हैं। इनमें डुअल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम जैक भी मिल जाता है।

The post Redmi 12 vs realme C53, जानें रेडमी और रियलमी में से​ किसका फोन निकलता है आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/phone-under-10000-redmi-12-vs-realme-c53-comparison/feed/ 0
Redmi 10 और Redmi 10A की कीमतों में आई भारी गिरावट, अब सिर्फ 7499 रुपये में खरीद सकेंगे फोन! https://www.91mobiles.com/hindi/price-cut-on-redmi-mobile-phones-redmi-10-and-redmi-10a/ https://www.91mobiles.com/hindi/price-cut-on-redmi-mobile-phones-redmi-10-and-redmi-10a/#respond Wed, 26 Jul 2023 07:25:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=112443 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

शाओमी रेडमी फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जो लोग इस ब्रांड के लो बजट स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए कंपनी ने दो मोबाइल्स पर प्राइस कट जारी किया है। Redmi 10 और Redmi 10A की कीमत कम कर दी गई है और ये दोनों स्मार्टफोन अब पहले से […]

The post Redmi 10 और Redmi 10A की कीमतों में आई भारी गिरावट, अब सिर्फ 7499 रुपये में खरीद सकेंगे फोन! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी रेडमी फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जो लोग इस ब्रांड के लो बजट स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए कंपनी ने दो मोबाइल्स पर प्राइस कट जारी किया है। Redmi 10 और Redmi 10A की कीमत कम कर दी गई है और ये दोनों स्मार्टफोन अब पहले से भी कम कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। सस्ते रेडमी फोंस का रेट आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi 10A प्राइस

नई कीमत

  • 3GB RAM + 32GB Storage = 7,499
  • 4GB RAM + 64GB Storage = 8,299

पुरानी कीमत

  • 3GB RAM + 32GB Storage = 8,499
  • 4GB RAM + 64GB Storage = 9,499

रेडमी 10ए को अब सिर्फ 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस प्राइस पर 3जीबी रैम वेरिएंट मिलेगा जिसमें 32जीबी स्टोरेज मौजूद रहेगी। इसी तरह फोन के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम भी 1,200 रुपये कम हो गया है तथा अब इसे महज 8,299 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

Redmi 10 प्राइस

नई कीमत

  • 4GB RAM + 64GB Storage = 9,299
  • 6GB RAM + 128GB Storage = 11,299

पुरानी कीमत

  • 4GB RAM + 64GB Storage = 10,999
  • 6GB RAM + 128GB Storage = 12,999

रेडमी 10 की बात करें तो कंपनी ने फोन का रेट 1700 रुपये कर दिया है। इस प्राइस कट के बाद 10,999 रुपये वाला 4जीबी रैम वेरिएंट 9,299 रुपये में मिलेगा तथा 12,999 रुपये वाला 6जीबी रैम वेरिएंट 11,299 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Redmi 10 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.71″ HD+ Screen
  • Qualcomm Snapdragon 680
  • 50MP Dual Camera
  • 18W 6,000mAh Battery

रेडमी 10 4जी फोन में 1500 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.71 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह मोबाइल फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है जिसके साथ एड्रेनो 610 जीपीयू भी मौजूद है। इस रेडमी मोबाइल फोन में 2जीबी वचुर्अल रैम की पावर भी मिल जाती है जो इंटरनल रैम को 8जीबी तक बढ़ा देती है।

10 Upcoming Xiaomi Smartphone to launch in India

फोटोग्राफी के लिए Redmi 10 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह फ्रंट पैनल पर 5एमपी सेल्फी लेंस मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 18वॉट चार्जिंग के साथ काम करती है। फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सहित स्प्लैश रेजिस्टेंस सपोर्ट भी मिल जाता है।

Redmi 10A स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.53″ HD+ Screen
  • MediaTek Helio G25
  • 13MP Rear Camera
  • 10W 5,000mAh Battery

रेडमी 10ए 6.53 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी25 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। इसमें 1जीबी वचुर्अल रैम भी मिल जाती है जो फोन को 5जीबी तक की रैम पावर देने में सक्षम है।

Redmi 11A listed on tenaa certification photo design specifications leaked
Redi 10A

फोन में फ्रंट और बैक दोनों में आपको सिंगल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल तथा फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ मिलकर काम करती है।

The post Redmi 10 और Redmi 10A की कीमतों में आई भारी गिरावट, अब सिर्फ 7499 रुपये में खरीद सकेंगे फोन! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/price-cut-on-redmi-mobile-phones-redmi-10-and-redmi-10a/feed/ 0
सस्ता स्मार्टफोन Redmi 10 Power जल्द हो सकता है इंडिया में लॉन्च, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-10-power-india-launch-soon-in-low-budget/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-10-power-india-launch-soon-in-low-budget/#respond Mon, 21 Mar 2022 08:35:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77603 Redmi 10 Power एक लो बजट फोन ही होगा जो यूरोप में Redmi 10C नाम के साथ बिकेगा।

The post सस्ता स्मार्टफोन Redmi 10 Power जल्द हो सकता है इंडिया में लॉन्च, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना लो बजट स्मार्टफोन Redmi 10 लॉन्च किया है। यह सस्ता मोबाइल फोन सिर्फ 10,999 रुपये की कीमत पर मार्केट में आया है जो 50MP Camera और 6,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। रेडमी 10 की सेल इंडिया में आने वाली 24 मार्च से शुरू होने वाली है लेकिन इस फोन की बिक्री शुरू होने से पहले ही एक बड़ी खबर सामने आई है कि बेहद जल्द भारत में इसी रेडमी फोन का एक और वर्ज़न Redmi 10 Power भी लॉन्च किया जाएगा।

Redmi 10 Power की जानकारी एक विदेशी टिपस्टर के जरिये सामने आई है। टिपस्टर का कहना है कि शाओमी कंपनी अपने रेडमी ब्रांड का एक नया और सस्ता स्मार्टफोन रेडमी 10 पावर इंडिया में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Redmi 10 Power एक लो बजट फोन ही होगा जो यूरोप में Redmi 10C नाम के साथ बिकेगा। यूरोपियन रेडमी 10सी या फिर रेडमी 10 पावर की स्पेसिफिकेशन्स या प्राइस की जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि अप्रैल महीने में यह फोन 10 हजार के बजट में बाजार में दस्तक दे सकता है।

Xiaomi Redmi 10 Power India Launch soon in low budget

Redmi 10 2022 की स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी 10 स्मार्टफोन के 4GB + 64GB वेरिएंट को 10,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट को 12,999 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 1500 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.71-इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह भी पढ़ें : 120W Fast Charging और 108MP Camera की ताकत के साथ Redmi K50 Pro लॉन्च, इसमें है 12GB RAM

यह फोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई 13 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू मौजूद है। बता दें कि यह रेडमी फोन 2 जीबी की वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है जिससे फोन में मैक्सिमम 8 जीबी रैम की पावर दी जा सकती है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।

Xiaomi Redmi 10 Power India Launch soon in low budget

फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18वॉट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

The post सस्ता स्मार्टफोन Redmi 10 Power जल्द हो सकता है इंडिया में लॉन्च, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-10-power-india-launch-soon-in-low-budget/feed/ 0
50MP Camera और 6,000mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ लो बजट Redmi 10, जानें डिट https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-6000mah-battery-redmi-10-2022-launched-india-price-sale-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-6000mah-battery-redmi-10-2022-launched-india-price-sale-specifications/#respond Thu, 17 Mar 2022 07:22:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77487 Redmi 10 2022 की सेल 24 मार्च को दोपहर 12 बजे की जाएगी।

The post 50MP Camera और 6,000mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ लो बजट Redmi 10, जानें डिट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi 10 2022 को आखिरकार Xiaomi द्वारा लो बजट कैटेगरी में पेश कर दिया गया है। यह डिवाइस पिछले साल सिंतबर में लॉन्च किए गए Redmi 10 Prime का ही ट्रिम्ड-डाउन (छोटा वर्जन) वेरिएंट हैं। वहीं, हाल ही में चीन में लॉन्च किए गए Redmi 10C के रिब्रांडेड हैंडसेट के तौर पर इंडिया लाया गया है। फोन के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.71-इंच FHD+ display, Snapdragon 680, 128GB स्टोरेज और 50MP primary camera दिया गया है। आइए आगे आपको इस फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और सेल की जानकारी देते हैं।

Redmi 10 2022 का डिजाइन

Redmi 10 स्मार्टफोन को वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इस फोन का बैक पैनल प्लास्टिक का है, जिसमें टेक्चर डिजाइन दिया गया है। इस फोन के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Civi 2 स्मार्टफोन Snapdragon 778G+ चिपसेट के साथ जल्द लॉन्च होगा लॉन्च, जानें क्या-क्या होगा खास

50MP camera 6000mah battery Redmi 10 2022 launched India price sale specifications

Redmi 10 2022 की स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 10 में 6.71-इंच एचडी+ एलसीडी डिसप्ले दिया गया है, जिसके साथ 1,500 x 720 पिक्सल रिजोल्यूशन मौजूद है। वहीं, फोन की डिसप्ले में Corning Gorilla Glass layer है जो इसके फ्रंट पैनल को मजबूत बनाती है। साथ ही फोन में Qualcomm Snapdragon 680 SoC दिया गया है जो कि Adreno 610 GPU के साथ आता है। वहीं, इस चिपसेट को पावर देने के लिए फोन में 6GB RAM और 128GB तक स्टोरेज है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से आगे बढ़ा सकते हैं। वहीं, डिवाइस में 2GB की वर्चुअल रैम दी गई है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi 12 Pro, Xiaomi 12 और Xiaomi 12X की दमदार फीचर्स के साथ ग्लोबल मार्केट में हुई एंट्री

50MP camera smartphone Redmi 10 will launch soon

ऑप्टिक्स की बात करें तो, Redmi 10 2022 में पीछे की तरफ डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 5MP का सेंसर है।

50MP camera 6000mah battery Redmi 10 2022 launched India price sale specifications

हैंडसेट एंड्रॉइड 11 आधारित MIUI 13 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर कार्य करता है। वहीं, कनेक्टिविटी फीचर में चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। साथ ही हैंडसेट में 6000mAh की बैटरी है और इसमें 18W स्टैंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें रबराइज्ड सील्स और स्प्लैश रेजिस्टेंस सपोर्ट भी है। इसे भी पढ़ें: आ गया Xiaomi का एक और कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन Redmi 10C, शॉपिंग साइट हुआ उपलब्ध

लेटेस्ट वीडियो

Redmi 10 2022 price और sale

Redmi 10 2022 को कंपनी ने दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। डिवाइस के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत Rs 10,999 और 6GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस Rs 12,999 है। इसके अलावा हैंडसेट Blue और Black कलर ऑप्शन में ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Mi.com, रिटेल आउटलेट्स और Mi Home Stores पर सेल किया जाएगा। इस डिवाइस की सेल 24 मार्च को दोपहर 12 बजे से की जाएगी। इसके अलावा कंपनी इस फोन के साथ HDFC Credit card और EMI ट्रांजैक्शन पर Rs 1,000 का डिस्काउंट दे रही है।

The post 50MP Camera और 6,000mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ लो बजट Redmi 10, जानें डिट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-6000mah-battery-redmi-10-2022-launched-india-price-sale-specifications/feed/ 0
भारत में लॉन्च होने वाला Redmi 10 स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल Redmi 10C जैसी होंगी, जानें क्या है खासियत https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-10-india-variant-is-a-rebranded-version-of-redmi-10c-global/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-10-india-variant-is-a-rebranded-version-of-redmi-10c-global/#respond Fri, 11 Mar 2022 07:00:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77194 अपकमिंग Redmi 10 स्मार्टफोन को भारत में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसरके साथ पेश किया जा सकता है।

The post भारत में लॉन्च होने वाला Redmi 10 स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल Redmi 10C जैसी होंगी, जानें क्या है खासियत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi भारत में अपने नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन Redmi 10 को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है। शाओमी का यह स्मार्टफोन भारत में 17 मार्च को लॉन्च होना है। Redmi 10 स्मार्टफोन के लॉन्च से ठीक पहले ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। इस लैंडिंग पेज से Redmi 10 स्मार्टफोन के बैक पैनल, कैमरा लेआउट डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है।

अपकमिंग Redmi 10 स्मार्टफोन को लेकर टिपस्टर पारस गुगलानी ने नई इंफॉर्मेशन शेयर की है। पारस गुगलानी ने दावा किया है कि भारत में लॉन्च होने वाला Redmi 10 स्मार्टफोन शाओमी का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका Redmi 10C स्मार्टफोन है। पारस ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर Redmi 10C का फोटो भी शेयर किया है, जिसमें फोन का रियर पैनल का डिजाइन फ्लिपकार्ट पर शेयर इमेज की तरह है।

Redmi 10 भारत में Snapdragon 680 SoC के साथ होगा लॉन्च

टिपस्टर ने Redmi 10C की एक और फोटो शेयर की है जिसमें इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी देखने को मिल रही है। इससे पता चलता है कि भारत में लॉन्च होने वाला Redmi 10 स्मार्टफोन में 6.71-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन HD+ होगा और फ़्रंट कैमरा के लिए इस फ़ोन में वाटरड्रॉप नॉच दिया जा सकता है।

अपकमिंग Redmi 10 स्मार्टफोन को भारत में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसरके साथ पेश किया जा सकता है। यह प्रोसेसर 6nm प्रोसेस पर बना हुआ है। Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग में भी कंपनी ने कंफर्म किया है कि रेडमी एंट्री लेवल स्मार्टफोन क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

अपकमिंग Redmi 10 स्मार्टफोन में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। रेडमी के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ फोन में दो कैमरा – डेप्थ और मैक्रो कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। Redmi 10 स्मार्टफोन में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। अपकमिंग रेमडी स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी।

Redmi 10 स्मार्टफ़ोन के लीक इमेज से पता चलता है कि इस फोन के दाएं ओर वॉल्यूम और पावर बटन दिए जाएँगे। अपकमिंग Redmi 10 स्मार्टफ़ोन के बारे में फ़िलहाल इससे ज़्यादा इनफॉर्मेंस पता नहीं है। उम्मीद है आने वाले दिनों और भी जानकारी सामने आ सकती है। यह भी पढ़ें : Oppo A96 4G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले सामने आए स्पेसिफिकेशन्स, रेंडर और रिटेल बॉक्स, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है सैमसंग का लेटेस्ट Galaxy S22+ स्मार्टफोन

The post भारत में लॉन्च होने वाला Redmi 10 स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल Redmi 10C जैसी होंगी, जानें क्या है खासियत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-10-india-variant-is-a-rebranded-version-of-redmi-10c-global/feed/ 0
Redmi 10 स्मार्टफोन भारत में 17 मार्च को होगा लॉन्च, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-smartphone-redmi-10-will-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-smartphone-redmi-10-will-launch-soon/#respond Thu, 10 Mar 2022 10:16:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77151 Redmi 10 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 13 पर रन करेगा। रेडमी के इस स्मार्टफोन में के डिस्प्ले की बात करें तो यह 60Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.53-इंच का HD+ नॉच डिस्प्ले दिया गया है।

The post Redmi 10 स्मार्टफोन भारत में 17 मार्च को होगा लॉन्च, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने कुछ दिनों पहले ही Redmi Note 11 सीरीज के स्मार्टफोन से पर्दा उठाया है। अब कंपनी अपने एंट्री लेवल Redmi स्मार्टफोन की नंबर सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पिछले साल Redmi 10 सीरीज़ को कुछ ही मॉडल लॉन्च किए थे। ख़बरों की माने तो शाओमी Redmi 10 सीरीज़ के कुछ स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने की तैयारी में है। फिलहाल कंपनी Redmi 11 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन लॉन्च नहीं कर रही है। शाओमी के अपकमिंग बजट स्मार्टफ़ोन को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। यहां हम आपको शाओमी अपकमिंग एंट्री लेवल स्मार्टफ़ोन Reddi 10 के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Redmi 10 भारत में 17 मार्च को होगा लॉन्च

Redmi का नया बजट स्मार्टफोन भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगा। कंपनी इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को कंफर्म कर दिया है। रेडमी का यह स्मार्टफोन भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रेडमी के इस स्मार्टफोन का लेंडिंग पेज फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गया है। इससे पता चलता है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और क्वालकॉम का स्नेपड्रेगन प्रोसेसर के साथ पेश किया जा जाएगा।


शाओमी के अपकमिंग एंट्री लेवल स्मार्टपोन को लेकर जानकारी Xiaomiui के जरिए सामने आई है। Xiaomi का अपकमिंग बजट स्मार्टफोन का मॉडल नंबर 220333QBI के साथ भारत में एंट्री करेगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फोन भारत में Redmi 10 के नाम से एंट्री कर सकता है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि भारत में ऑरिजनल Redmi 10 स्मार्टफोन को Redmi 10 Prime के नाम से पेश किया जा सकता है।

redmi-10-prime-image

Xiaomiui ने इससे पहले जनवरी में भी रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में बताया था। इस फोन का कोड नेम ‘fog’ है और पहले बताया जा रहा था कि यह भारत में Redmi 10C के नाम से एंट्री कर सकता है। इसके साथ ही इस स्मार्टफ़ोन का पोको वर्जन भी सामने आ सकता है। इस फ़ोन का मॉडल नंबर 220333QPI है, जो कि जल्द ही POCO C4 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi 10 स्पेसिफिकेशन्स

फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो शाओमी के इस फ़ोन के कैमरा के डिटेल पहले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही फ़ोन के सॉफ़्टवेयर और दूसरे स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारी भी सामने आ चुकी है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Redmi 10 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 13 पर रन करेगा। रेडमी के इस स्मार्टफोन में के डिस्प्ले की बात करें तो यह 60Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.53-इंच का HD+ नॉच डिस्प्ले दिया गया है। रेडमी का यह फोन MediaTek के प्रोसेसर, डुअल सिम कार्ड स्लॉट और 5,000mah की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi Civi 2 स्मार्टफोन Snapdragon 778G+ चिपसेट के साथ जल्द लॉन्च होगा लॉन्च, जानें क्या-क्या होगा खास

redmi-10-2022-featured

Redmi 10 कैमरा

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Samsung ISOCELL S5KJN1 या 50MP OmniVision OV50C सेंसर हो सकता है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड यूनिट और 2MP OmniVision OV02B1B या SmartSens SC201CS मैक्रो स्नाइपर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 5MP के फ्रंट फेंसिंग कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Realme 9 SE 5G स्मार्टफ़ोन Snapdragon 778G चिपसेट, 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है सैमसंग का लेटेस्ट Galaxy S22+ स्मार्टफोन

The post Redmi 10 स्मार्टफोन भारत में 17 मार्च को होगा लॉन्च, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-smartphone-redmi-10-will-launch-soon/feed/ 0
Redmi 10 2022 स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, लॉन्च से पहले जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-10-2022-smartphone-specifications-leaked-from-fcc-certifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-10-2022-smartphone-specifications-leaked-from-fcc-certifications/#respond Mon, 06 Dec 2021 09:59:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71497 Redmi 10 2022 स्मार्टफोन Redmi Note 11 4G का रीब्रांड हो सकता है।

The post Redmi 10 2022 स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, लॉन्च से पहले जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi जल्द ही Redmi 10 2022 और Redmi 10 Prime 2022 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। शाओमी के ये स्मार्टफ़ोन मॉडल नंबर 21121119SG, 22011119UY, और 21121119VL के साथ स्पॉट किया गया है। संभव है कि ये मॉडल अलग अलग रीजन के होंगे। शाओमी के ये स्मार्टफोन इंडोनेशिया के TKDN, यूरोप के EEC, SDPPI, और सिंगापुर के IMDA सर्टिफिकेशन्स में लिस्ट किया जा चुका है। अब Redmi 10 2022 स्मार्टफोन मॉडल नंबर 22011119UY के साथ FCC (फेडरल कॉम्यूनिकेशन्स कमीशन) के साथ स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में शाओमी के स्मार्टफ़ोन को लेकर कई जानकारी जैसे सॉफ़्टवेयर, रैम, स्टोरेज और नेटवर्क कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी मिलती है। हमारा मानना है कि शाओमी का यह स्मार्टफ़ोन 2022 के पहले क्वार्टर में पेश किया जा सकता है।

Redmi 10 2022 स्पेसिफिकेशन्स

redmi-10-2022

इस लिस्टिंग के मुताबिक़, Redmi 10 2022 स्मार्टफोन को मार्केट में दो वेरिएंट 4GB + 64GB और 6GB + 128GB स्टोरेज में पेश किया जा सकता है। शाओमी का यह फ़ोन Android 11 OS पर आधारित MIUI 12.5 पर रन कर सकता है। शाओमी का यह फोन 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है। FCC सर्टिफिकेशन्स से फ़िलहाल इतनी ही जानकारी मिलती है।

टिपस्टर Kacper Skrzypek ने दावा किया है Redmi 10 2022 स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। संभव है कि यह कैमरा सेंसर Samsung S5KJN1 lens या OmniVision OV50C40 सेंसर हो सकता है। इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेंसर में अन्य कैमरा 8MP Sony IMX355 और 2MP OmniVision OV02B1B या GC02M1B लेंस हो सकता है। अटकलें हैं कि यह स्मार्टफ़ोन Redmi Note 11 4G का रीब्रांड हो सकता है, जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। अगर यह सच हुआ तो फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच IPS LCD FHD+ डिस्प्ले हो सकता है।

Redmi Note 11 4G स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 11 4G स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 SoC और 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है। रेडमी के इस स्मार्टफोन में 18W फास्ट चार्जिंग और 9W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। हालाकि इस फोन के साथ कंपनी 22.5W चार्जिंग एडेप्टर दिया जा रहा है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो 4G, Wi-Fi, Bluetooth 4.1, IR blaster, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। रेडमी के इस फोन स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।

The post Redmi 10 2022 स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, लॉन्च से पहले जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-10-2022-smartphone-specifications-leaked-from-fcc-certifications/feed/ 0
Xiaomi Redmi 10 होगा इस चिपसेट पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ होगी 6GB RAM https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-10-will-be-the-first-smartphone-to-launch-with%e2%80%8b-mediatek-helio-g88-soc/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-10-will-be-the-first-smartphone-to-launch-with%e2%80%8b-mediatek-helio-g88-soc/#respond Tue, 17 Aug 2021 04:49:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65083 Xiaomi Redmi 10 में​ 6GB RAM, 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी मिलेगी।

The post Xiaomi Redmi 10 होगा इस चिपसेट पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ होगी 6GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi बीते कुछ दिनों से लगातार अपने आगामी स्मार्टफोन Redmi 10 को इंटरनेट पर टीज़ कर रही है। कंपनी की ओर से फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी बताई जा चुकी है वहीं अब शाओमी ने रेडमी 10 के लॉन्च से पहले ही खुलासा कर दिया है कि यह मोबाइल फोन MediaTek Helio G88 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक कोई भी स्मार्टफोन इस चिपसेट के साथ सामने नहीं आया है। ऐसे में Xiaomi Redmi 10 स्मार्टफोन Helio G88 SoC पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।

MediaTek Helio G88 SoC

मीडियाटेक की ओर से हीलियो जी88 चिपसेट पिछले महीने ही पेश किया गया है। यह चिपसेट 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 2 x Cortex-A75 CPU cores और 6 x Cortex-A55 cores के साथ काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह चिपसेट माली जी52 एमसी2 जीपीयू सपोर्ट करता है। मीडियाटेक का यह चिपसेट 1080+ पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली स्क्रीन और 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले प्लेटफॉर्म देता है वहीं साथ ही MediaTek Helio G88 पर 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर काम करने में सक्षम है। यह चिपसेट बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस देने की क्षमता रखता है।

Xiaomi Redmi 10 की स्पेसिफिकेशन्स

बीते दिनों गलती से सामने आए रेडमी 10 के आधिकारिक प्रोडक्ट पेज से पता चला था कि यह मोबाइल फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। यह एक पंच-होल स्क्रीन होगी जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया जाएगा। इस फोन का डायमेंशन 161.95 x 75.53 x 8.92एमएम और वज़न 181 ग्राम बताया गया है जो Carbon Gray, Pebble White और Sea Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Xiaomi Redmi 10 will be the first smartphone to launch with MediaTek Helio G88 SoC

Redmi 10 को एंडरॉयड 11 आधारित मीयूआई 12.5 पर पेश किया जाएगा जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी88 चिपसेट पर रन करेगा। वेबसाइट पर इस फोन को दो मॉडल्स में दिखाया गया था जिनमें 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम शामिल थी। शाओमी रेडमी 10 को बाजार में 4 GB RAM + 64GB Storage, 4GB RAM + 128GB Storage और 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : वनप्लस ने की नए स्मार्टफोन OnePlus 9T की तैयारी, ट्वीट कर दी इस मोबाइल की जानकारी, देखें कब होगा लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi Redmi 10 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रेडमी फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने का भी खुलासा शाओमी ने अपनी वेबसाइट के जरिये कर दिया है।

Xiaomi Redmi 10 will be the first smartphone to launch with MediaTek Helio G88 SoC

Redmi 10 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करेगा। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा। फोन में 9वॉट रिवर्स चार्जिंग भी मौजूद रहेगी। बता दें कि हाल ही में यह फोन फोन की ईएमआई नंबर पर नजर रखने वाली इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट CEIR IMEI database पर भी लिस्ट हुआ है जिससे उम्मीद की जा रही है कि Redmi 10 series जल्द ही भारतीय बाजार में भी एंट्री लेगी।

The post Xiaomi Redmi 10 होगा इस चिपसेट पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ होगी 6GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-10-will-be-the-first-smartphone-to-launch-with%e2%80%8b-mediatek-helio-g88-soc/feed/ 0
Xiaomi ने किया खुलासा Redmi 10 किन स्पेसिफिकेशन्स से होगा लैस, 50MP कैमरा से लेकर 5000mAh बैटरी तक यहां देखें पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-accidentally-revealed-redmi-10-specifications-and-features-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-accidentally-revealed-redmi-10-specifications-and-features-before-launch/#respond Sun, 15 Aug 2021 05:40:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64949 Xiaomi Redmi 10 में 50MP camera और 5000mAh battery दी जाएगी।

The post Xiaomi ने किया खुलासा Redmi 10 किन स्पेसिफिकेशन्स से होगा लैस, 50MP कैमरा से लेकर 5000mAh बैटरी तक यहां देखें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi अपने आगामी स्मार्टफोन Redmi 10 के लॉन्च की तैयारियां कर रही है। इस फोन का इंतजार इंडियन यूजर्स द्वारा भी किया जा रहा है। बीते दिनों में इस फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं लेकिन लॉन्च की उत्सुकता में शाओमी ने एक ऐसी गलती कर दी कि खुद से ही इस फोन को अपनी वेबसाइट पर ऑफिशियल कर दिया। फोन को कंपनी वेबसाइट पर लाईव किए जाने से इसकी फुल स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है। हालांकि गलती का अहसास होते ही शाओमी ने रेडमी 19 के पेज को फिर से डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक इस फोन की कई अहम डिटेल्स से पर्दा उठ चुका था।

Xiaomi Redmi 10 Specifications and Features

शाओमी द्वारा गलती से रेडमी 10 का पेज लाईव किए जाने पर पता चला है कि यह मोबाइल फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। यह एक पंच-होल स्क्रीन होगी जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया जाएगा। जानकारी मिली है कि Redmi 10 को पॉलिकॉर्बोनेट बॉडी पर बनाया गया है तथा फ्रंट पैनल पर मौजूद सेल्फी कैमरे से लैस होगा स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में होगा।

Xiaomi accidentally revealed Redmi 10 Specifications and Features before launch

Redmi 10 को एंडरॉयड 11 आधारित मीयूआई 12.5 पर पेश किया जाएगा जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी88 चिपसेट पर रन करेगा। वेबसाइट पर इस फोन को तीन वेरिएंट्स मे दिखाया गया था जिनमें 4GB RAM + 64GB Storage, 4GB RAM + 128GB Storage और 6GB RAM + 128GB Storage शामिल हैं। यह भी पढ़ें : 4GB RAM और 5,000mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन OPPO A16s

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi Redmi 10 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रेडमी फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने का भी खुलासा शाओमी ने अपनी वेबसाइट के जरिये कर दिया है।

Xiaomi accidentally revealed Redmi 10 Specifications and Features before launch

Redmi 10 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करेगा। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा। फोन में 9वॉट रिवर्स चार्जिंग भी मौजूद रहेगी। इस फोन का डायमेंशन 161.95 x 75.53 x 8.92एमएम और वज़न 181 ग्राम बताया गया है तथा शाओमी रेडमी 10 मार्केट में Carbon Gray, Pebble White और Sea Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post Xiaomi ने किया खुलासा Redmi 10 किन स्पेसिफिकेशन्स से होगा लैस, 50MP कैमरा से लेकर 5000mAh बैटरी तक यहां देखें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-accidentally-revealed-redmi-10-specifications-and-features-before-launch/feed/ 0
Xiaomi जल्द ला रहा कम क़ीमत में शानदार लुक और धांसू परफॉर्मेंस वाला Redmi 10, लॉन्च से पहले जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9-specifications-and-design-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9-specifications-and-design-leaked/#respond Mon, 09 Aug 2021 04:22:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64398 Xiaomi जल्द ही Redmi 10 series को लॉन्च करेगा। लॉन्च से पहले रेडमी फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं।

The post Xiaomi जल्द ला रहा कम क़ीमत में शानदार लुक और धांसू परफॉर्मेंस वाला Redmi 10, लॉन्च से पहले जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने पिछले साल Redmi 9 सीरीज को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस बजट स्मार्ट सीरीज के तहत भारत में कई किफायती स्मार्टफोन पेश किए थे। अब कंपनी अपनी पॉपुलर Redmi 9 series को अपग्रेड करने पर काम कर रही है। Xiaomi इन दिनों अपकमिंग Redmi 10 series के लॉन्च को लेकर तैयारियां कर रही है। हालांकि शाओमी ने फिलहाल लॉन्च डेट का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। लेकिन, शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स पहले ही लीक हो गए हैं। शाओमी के अपकमिंग Redmi 10 स्मार्टफोन को टिपस्टर Mukul Sharma ने सबसे पहले स्पॉट किया है। यहां हम आपको Xiaomi Redmi 10 की स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन और दूसरी डिटेल्स बता रहे हैं।

Xiaomi Redmi 10 जल्द होगा लॉन्च

Xiaomi जल्द ही Redmi 10 series को लॉन्च करेगा। लॉन्च से पहले रेडमी फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। टिपस्टर मुकुल शर्मा ने शाओमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन की इमेज और फोन की स्पेसिफिकेशन्स ऑलाइन किसी ई-कॉर्मस वेबसाइट पर स्पॉट की हैं। इन तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि Redmi ने अपने बजट स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन चेंज कर दिया है।

Xiaomi Redmi 10 : डिजाइन

Redmi 10 स्मार्टफोन सी ब्लू, पर्पल व्हाइट और कार्बन ग्रे कलर ऑप्शन में आता है। इस फोन में सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है जैसा कि Note 10 series में दिया गया है। इसके साथ ही बैक पैनल में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा जिसके साथ 8MP (संभवत: अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस) और 2MP के दो सेंसर जो कि डेप्थ और मैक्रो सेंसर होंगे। इसके साथ ही कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश भी दिया गया है।

Xiaomi Redmi 10 : स्पेसिफिकेशन्स

अपकमिंग Redmi 10 स्मार्टफोन में 8MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इस फोन 6.5-इंच का फुल HD+ डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। फिलहाल यह सामने नहीं आया है कि यह डिस्प्ले पैनल LCD होगा या AMOLED पैनल होगा। माना जा रहा है कि यह बजट स्मार्टफ़ोन 90Hz रिफ़्रेश रेट वाला LCD डिस्प्ले के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 3 की लॉन्चिंग से पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक, दमदार होगा सैमसंग का फोल्डेबल फ़ोन

परफॉर्मेंस की बात करें तो Redmi 10 स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity G88 चिपसेट और Mali G52 GPU के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 6GB + 128GB वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को और भी वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। रेडमी का यह फोन 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। रेडमी का यह फोन USB Type-C पोर्ट और Bluetooth 5.0, WiFi 802.11 a/b/g/n/ac के साथ पेश किया जा सकता है। शाओमी का यह फोन MIUI 12 पर आधारित Android 11 पर भी रन करता है। यह भी पढ़ें : बजट कैटेगरी में itel ने जीता ग्राहकों का दिल, बनी देश की सबसे भरोसेमंद कंपनी

लेटेस्ट वीडियो : देसी Micromax IN 2B का पबजी और बैटरी टेस्ट

The post Xiaomi जल्द ला रहा कम क़ीमत में शानदार लुक और धांसू परफॉर्मेंस वाला Redmi 10, लॉन्च से पहले जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9-specifications-and-design-leaked/feed/ 0