Redmi 11A | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 09 Nov 2022 04:59:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Redmi 11A होगा ब्रांड का अगला सस्ता स्मार्टफोन, कीमत हो सकती है 8 हजार के करीब! https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-11a-listed-on-tenaa-certification-photo-design-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-11a-listed-on-tenaa-certification-photo-design-specifications-leaked/#respond Wed, 09 Nov 2022 04:59:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91681 Redmi 11A की फोटोज़ के साथ ही इस स्मार्टफोन के कई अहम फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए गए हैं।

The post Redmi 11A होगा ब्रांड का अगला सस्ता स्मार्टफोन, कीमत हो सकती है 8 हजार के करीब! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रेडमी का एक नया मोबाइल फोन सामने आया है जिसका नाम रेडमी 11ए बताया जा रहा है। खबर है कि Redmi 9A और Redmi 10A के बाद Redmi 11A लॉन्च होने वाला है। यह रेडमी स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर स्पॉट हुआ है जिसके बाद चर्चा हो रही है कि Xiaomi सब-ब्रांड Redmi जल्द ही रेडमी 11ए को लॉन्च कर सकता है। आगे Redmi 11A की फोटोज़ के साथ ही इस स्मार्टफोन के कई अहम फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए गए हैं।

Redmi 11A

रेडमी 11ए स्मार्टफोन को टेना पर 22120RN86C मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। टेना पर कथित पर Redmi 11A की फोटोज भी शेयर की गई हैं जिनमें स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच पर बना दिखाया गया है। फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप लगा है जिसमें दो वर्टिकल कैमरा लेंस मौजूद है। सेंसर्स के साईड में फ्लैश लाईट है तथा पास में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन के दाईं ओर दिए गए हैं। फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई भी डिटेल अभी सामने नहीं आई है।

Redmi 11A listed on tenaa certification photo design specifications leaked

Redmi 10A Price

रेडमी 10ए स्मार्टफोन की बात करें तो यह इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। बेस मॉडल में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 7,999 रुपये है। इसी तरह Redmi 10A 4जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। रेडमी 10ए को Charcoal Black, Sea Blue और Slate Grey कलर में खरीदा जा सकता है। उम्मीद है कि Redmi 11A Price 8 हजार के बजट में होगा। यह भी पढ़ें: OPPO A58 5G Phone हुआ लॉन्च, इस नए ओपो मोबाइल में दिखेगा 50MP Camera और 13GB RAM का कमाल

Redmi 10A Specifications

इस सस्ते फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडमी 10ए 29:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 11 आधारित मीयूआई 12.5 पर रन करता है जिसमे मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए यह रेडमी फोन पावरवीआर8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है।

Redmi 11A listed on tenaa certification photo design specifications leaked
Redmi 10A

फोटोग्राफी के लिए Redmi 10A के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

The post Redmi 11A होगा ब्रांड का अगला सस्ता स्मार्टफोन, कीमत हो सकती है 8 हजार के करीब! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-11a-listed-on-tenaa-certification-photo-design-specifications-leaked/feed/ 0