Redmi 12C | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 21 Jun 2023 09:50:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Redmi 12C का नया अवतार हुआ इंडिया में लॉन्च, देखें इसका सस्ता प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-12c-launched-in-india-with-4-gb-ram-and-128-gb-storage-at-rs-9999-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-12c-launched-in-india-with-4-gb-ram-and-128-gb-storage-at-rs-9999-price/#respond Wed, 21 Jun 2023 09:50:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=107853 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

शाओमी सब-ब्रांड रेडमी ने आज भारतीय बाजार में अपने सस्ते स्मार्टफोन Redmi 12C का एक और नया मैमोरी वेरिएंट लॉन्च किया है। पहले जहां यह मोबाइल फोन 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध था वहीं नए वेरिएंट को 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया […]

The post Redmi 12C का नया अवतार हुआ इंडिया में लॉन्च, देखें इसका सस्ता प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी सब-ब्रांड रेडमी ने आज भारतीय बाजार में अपने सस्ते स्मार्टफोन Redmi 12C का एक और नया मैमोरी वेरिएंट लॉन्च किया है। पहले जहां यह मोबाइल फोन 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध था वहीं नए वेरिएंट को 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसके प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

रेडमी 12सी प्राइस

  • 4GB + 64GB = ₹8,999
  • 4GB + 128GB = ₹9,999
  • 6GB + 128GB = ₹10,999

Redmi 12C का नया 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये की कीमत पर इंडिया में लॉन्च किया गया है जो आने वाली 22 जून से देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं फोन का 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये में तथा 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। रेडमी 12सी को भारत में Lavender Purple, Matte Black, Mint Green और Royal Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

Redmi 12C स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.71″ HD+ Display
  • MediaTek Helio G85
  • 5GB Virtual RAM
  • 50MP Rear Camera
  • 10W 5,000mAh Battery

स्क्रीन : रेडमी 12सी 20.6:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1650 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.71 इंच की एचडी+ वाॅटरड्राॅप नाॅच डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इस पर 500निट्स ब्राइटनेस, 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और रिडिंग मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।

प्रोसेसर : इस मोबाइल में एंड्रॉयड 12 आधारित मीयूआई 13 दिया गया है जिसके साथ रेडमी 12सी 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड वाले मीडियाटेक हीलियो जी85 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी एआई लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Redmi 12C स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ मिलकर काम करती है।

अन्य फीचर्स : यह डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। इसे आईपी52 रेटिंग प्राप्त है जो फोन को स्प्लैशप्रूफ बनाती है। रेडमी 12सी में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5एमएम जैक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

इस रेडमी फोन पूरा रिव्यू आप (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं।

The post Redmi 12C का नया अवतार हुआ इंडिया में लॉन्च, देखें इसका सस्ता प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-12c-launched-in-india-with-4-gb-ram-and-128-gb-storage-at-rs-9999-price/feed/ 0
अभी सिर्फ 7999 रुपये में खरीदें Redmi 12C, जानें ऑफर की डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-12c-now-available-rs-7999-in-india-check-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-12c-now-available-rs-7999-in-india-check-details/#respond Fri, 09 Jun 2023 04:52:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=106608 Redmi 12C स्मार्टफोन के कीमत में कटौती सिर्फ इसके बेस वेरिएंट पर लागू है। इसका बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है।

The post अभी सिर्फ 7999 रुपये में खरीदें Redmi 12C, जानें ऑफर की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Redmi 12C को खरीद सकते हैं अभी सस्ते में।
  • ऑफर सिर्फ फोन के बेस वेरिएंट पर लागू।
  • फोन में 6.71-इंच HD+ डिस्प्ले।

अगर आप बजट रेंज में स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अभी मौका बढ़िया है। रेडमी ने अपने बजट स्मार्टफोन Redmi 12C की कीमत में कमी की है। हालांकि कीमत में यह कटौती सीमित समय के लिए है। इस फोन के मुख्य आकर्षण की बात करें, तो इसमें 6.71-इंच का HD डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी, मीडियाटेक हेलियो G85 प्रोसेसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और 50MP डुअल रियर कैमरा है। यह मैट ब्लैक, रॉयल ब्लू, मिंट ग्रीन और लेवेंडर पर्पल कलर में उपलब्ध है। आइए जानते हैं फोन पर मिलने वाली ऑफर्स की डिटेल…

महज 7999 रुपये में उपलब्ध हुआ Redmi 12C

  • Redmi 12C स्मार्टफोन के कीमत में कटौती सिर्फ इसके बेस वेरिएंट पर लागू है। इसका बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है।
  • फोन को इसी साल अप्रैल में 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल अमेजन इंडिया पर 8,799 रुपये में लिस्टेड है। यहां पर 200 रुपये की सीधी बचत है, लेकिन ऑफर के साथ खरीदने पर अतिरिक्त 800 रुपये बचा सकते हैं।
  • अगर Redmi 12C को ICICI क्रेडिट कार्ड, HDFC क्रेडिट कार्ड या HDFC डेबिट कार्ड का उपयोग करके खरीदते हैं, तो 800 रुपये की तत्काल छूट प्राप्त कर सकते हैं।
  • यहां ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि छूट केवल ईएमआई ऑर्डर के लिए लागू है। हालांकि आप यूपीआई के माध्यम से फोन खरीद सकते हैं और अमेजन पे कैशबैक के रूप में 800 रुपये की छूट प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह आप Redmi 12C को 7,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते है, जो कि लॉन्च कीमत पर 1,000 रुपये की छूट है।
  • Amazon ने क्रेडिट/डेबिट कार्ड ऑफर के लिए आखिरी तारीख 15 जून बताई है।

Redmi 12C के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: फोन में 6.71-इंच HD+ नॉच डिस्प्ले है, जो 500 निट्स ब्राइटनेस और 1500:1 कंट्रास्ट रेशियो के साथ आता है।
प्रोसेसर: इसमें मीडियाटेक हेलियो जी85 प्रोसेसर, एआरएम माली-जी52 एमसी2 जीपीयू है।
रैम, स्टोरेज: फोन में 4GB/6GB रैम, 64GB/128GB स्टोरेज और 3GB/5GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट है।
रियर कैमरा: 50MP का डुअल कैमरा
फ्रंट कैमरा: 5MP कैमरा
कनेक्टिविटी: 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, डुअल-सिम, ब्लूटूथ v5.0, GPS/AGPS, Beidou, Galileo, एक 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो USB पोर्ट।
बैटरी: फोन में कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी दी है और यह 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
ओएस: Android 12 पर आधारित MIUI 13 पर चलता है।
अन्य विशेषताएं: IP52 रेटिंग, फिंगरप्रिंट सेंसर

 

The post अभी सिर्फ 7999 रुपये में खरीदें Redmi 12C, जानें ऑफर की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-12c-now-available-rs-7999-in-india-check-details/feed/ 0
Redmi 12C रिव्यू: कम दाम वाला दमदार फोन, बन सकता है लो बजट में अच्छा ऑप्शन https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-12c-mobile-review-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-12c-mobile-review-in-hindi/#respond Fri, 07 Apr 2023 14:52:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102654 Redmi 12C रिव्यू: दाम कम लेकिन दिखावा ज्यादा, लो बजट में बन सकता है अच्छा विकल्प

The post Redmi 12C रिव्यू: कम दाम वाला दमदार फोन, बन सकता है लो बजट में अच्छा ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi 12C इंडिया में लॉन्च होने वाला ब्रांड का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इस मोबाइल ने लो बजट सेग्मेंट एंट्री ली है जो 6 अप्रैल से भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। रेडमी 12सी की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 5GB Virtual RAM, 50MP Dual Camera और 5,000mAh Battery जैसे फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स मौजूद है। इस रेडमी फोन को हमने भी कुछ दिन यूज़ किया और जाना कि 9 हजार के कम कीमत पर अगर यह मोबाइल खरीदा जाए तो कितना सहीं रहेगा। अपने इस्तेमाल के अनुभव पर हमनें Redmi 12C रिव्यू लिखा है और अगर आप भी इसी प्राइस रेंज में कोई नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आगे लिखा फोन रिव्यू आपके काम आ सकता है।

रेडमी 12सी का डिजाईन

Redmi 12C की लुक लगने नहीं देगी कि यह फोन 9 हजार से भी कम कीमत का है। फोन का बैक पैनल ​स्ट्राइप्ड डिजाईन पर बना है जो इसे डिफरेंट लुक देता है। इन ​स्ट्राइप्स का फायदा यह भी है कि इनसे ग्रिप बनी रहती है और फोन फिसलता नहीं है। इस डिजाईन के चलते बैक पैनल पर पसीने या उंगु​लियों के निशान भी नहीं पड़ते हैं।

redmi-12c-design

रियर पैनल पर उपरी दाईं ओर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसी सेटअप के पास फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। हमें इस सेंसर की प्लेटमेंट बिल्कुल सही लगी। फोन को हथेली में पकड़ने पर वॉल्यूम बटन और फिंगरप्रिंट सेंसर सही तालमेल बैठाते हैं। फोन के उपरी पैनल पर 3.5एमएम जैक दिया गया है तथा नीचले पर माइक्रो यूएसबी और स्पीकर मौजूद है।

रेडमी 12सी की डिस्प्ले

यह स्मार्टफोन 20.6:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 6.71 इंच की वाॅटरड्राॅप नाॅच डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन वाकई में काफी बड़ी महसूस होती है। इतनी बड़ी की अगर आप एक हाथ से फोन चलाते हैं तो फिर या तो सिर्फ नीचे से स्क्रॉल अप कर पाएंगे या फिर सिर्फ उपरी से स्क्रॉल डाउन!

स्क्रीन का उपरी ऐज़ और नीचला ऐज़ एक साथ एक्सेस करना मुश्किल भरा है। नोटिफिकेशन पैनल पर देखने के लिए आपके फोन होल्ड पॉजिशन चेंज करनी ही पड़ेगी। निजी तौर पर मैं इसे सहीं नहीं मानता हूं क्योकि ऐसा करने से फोन गिरने का खतरा रहता है।

Redmi 12C Review in Hindi

Redmi 12C में 1650 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो 500निट्स ब्राइटनेस और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो सपोर्ट करती है। डिस्प्ले पर शार्प और वायब्रेंट कलर मिलते हैं। फोन की ब्राइटनेस काफी सही है तथा डिस्प्ले पर मौजूद आब्जेक्ट्स की चमक खिलकर सामने आती है।

HD+ के हिसाब से पिक्चर क्लॉलिटी उम्दा है लेकिन स्क्रीन साईज़ बड़ा होने के चलते इस रेज्ल्यूशन में पिक्सल हल्के फटे और ब्लर महसूस होते हैं। गेमिंग या फोटोज़ में तो चल जाता है लेकिन यूट्यूब पर वीडियो देखने के दौरान यह कमी सामने आती है।

रेडमी 12सी का गेमिंग एक्सपीरियंस

किसी फोन की असली प्रोसेसिंग पावर उसमें गेम खेलने पर ही पता चलती है। Redmi 12C में भी हमने कई तरह के गेम डाउनलोड किए जिनमें सबसे हैवी गेम कार रेसिंग वाला था जिसका साईज 300MB के करीब था। यह गेम खेलने के दौरान हमें हैंग और लैग जैसी समस्या महसूस नहीं हुई। हां, कहीं-कहीं पर फ्रेम रेट स्लो जरूर हुई थी लेकिन ओवरऑल अनुभव फोन बजट को देखते हुए औसत से बेहतर ही रहा।

Redmi 12C गेम खेलने के दौरान हैंग तो नहीं हुआ लेकिन हिटिंग प्रॉब्लम जरूर सामने आ गई। गेमिंग के दौरान रियर पैनल पर कैमरे के पास वाला हिस्सा गर्म हुआ जो तकरीबन पूरे गेम के दौरान गर्म ही रहा। इसके अलावा फोन यूज़ करने का शुरूआती अनुभव ठीकठाक रहा तथा प्रोसेसिंग के लिए दौरान ज्यादा दिक्कते नहीं आई।

Redmi 12C Review in Hindi

बता दें कि यह रेडमी मोबाइल एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई 13 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक हीलियो जी85 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड पर काम करता है।

Redmi 12C स्मार्टफोन 5जीबी वर्चुअल रैम टेक्नोलाॅजी से लैस है। इस तकनीक के चलते फोन में मौजूद 6जीबी इंटरनल रैम को 11जीबी रैम बढ़ाया जा सकता है। यूजर्स अपनी जरूरत अनुसार वर्चुअल रैम का 2जीबी, 3जीबी या फिर पूरा 5जीबी हिस्सा यूज़ कर सकते हैं।

रेडमी 12सी की कैमरा क्वॉलिटी

पहले स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र करें तो Redmi 12C स्मार्टफोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का ​डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैक कैमरा के साथ पोर्टरेट मोड, नाइट मोड, एचडीआर और टाईम लैप्स जैसे फीचर भी मिल जाते हैं। वहीं कैमरे के साथ गूगल लेंस सपोर्ट भी दिया गया है।

Redmi 12C Review in Hindi

कैमरा रिजल्ट की बात करें तो Redmi 12C में बेशक प्राइमरी रियर सेंसर 50 मेगापिक्सल का दिया गया है लेकिन बैक कैमरे से खींची गई फोटोज़ औसत दर्जे की ही हैं। हम इन्हें खराब तो नहीं कहेंगे लेकिन 50MP शब्द के साथ यूजर्स की उम्मीदें भी बड़ी हो जाती है और यह रेडमी फोन उन उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने से चूक रहा है।

redmi-12c-camera-sample

फोन का सेल्फी कैमरा भी ऐवरेज ही है। इसमें ब्यूटिफाई फिल्टर दिया गया है जो फेस शेप पर तो काम नहीं करता है लेकिन चेहरे को सॉफ्ट करते हुए उनके दाग धब्बे कुछ कम जरूर कर देता है। फ्रंट कैमरे की क्वॉलिटी 5 मेगापिक्स सेंसर के हिसाब से सही है। इसे कम नहीं कहा जाएगा।

रेडमी 12सी की बैटरी

Redmi 12C स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह एक दिन आराम से निकाल देती है। 2-3 घंटे गेम खेलने पर भी सुबह से शाम तक का वक्त आराम से निकल जाता है। कंपनी ने इस फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है जो बैटरी चार्ज होने में मदद कर देती है।

Redmi 12C Review in Hindi

यह रेडमी फोन माइक्रो यूएसबी सपोर्ट करता है। इसे निराशाजनक कहा जा सकता है। एक ओर जहां भारत सरकार हर डिवाईस के लिए यूएसबी टाईप-सी को यूनिवर्सल पोर्ट बनाने की योजना बना रही है वहीं रेडमी 12सी को माइक्रो यूएसबी पोर्ट के साथ लाना ब्रांड को पीछे धकेलता है।

कहां-कहां फोन आगे

  • Redmi 12C में दो सिम स्लॉट और एक मैमोरी कार्ड स्लॉट दिया है जिसमें 1टीबी तक का कार्ड लगाया जा सकता है।
  • फोन में Bluetooth v5.0 और Wi-Fi 5G जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन्स भी मौजूद है।
  • रेडमी 12सी में 3.5एमएम ऑडियो जैक भी दिया गया है।
  • यह रेडमी मोबाइल MIUI Dialer सपोर्ट करता है।
  • फोन IP52 रेटिड है जो इसे स्पलैशप्रूफ बनाता है।
  • Redmi 12C Review in Hindi

    कहां-कहां फोन पीछे

  • रेडमी 12सी सिंगल स्पीकर सपोर्ट करता है जो लाउड तो है लेकिन म्यूज़िक क्लॉलिटी थोड़ी फीकी है।
  • निष्कर्ष

    Redmi 12C की लुक सही है और डिस्प्ले में भी बहुत ज्यादा शिकायत नहीं है। कैमरे के मामले में रेडमी 12सी जितना आगे होना चाहिए था, उतना आगे निकल नहीं पाया है लेकिन इसे औसत करार दिया जा सकता है। फोन की प्रोसेसिंग अपने सेग्मेंट के हिसाब से काफी अच्छी साबित हुई है वहीं इस मोबाइल का बैटरी बैकअप भी अच्छा है। रेडमी की ब्रांड ईमेज और Redmi 12C के प्राइस के चलते नया लो बजट स्मार्टफोन खरीदने वाले लोगों के लिए यह फोन अच्छा विकल्प सबित हो सकता है।

    The post Redmi 12C रिव्यू: कम दाम वाला दमदार फोन, बन सकता है लो बजट में अच्छा ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-12c-mobile-review-in-hindi/feed/ 0
    2 घंटे से भी ज्यादा लेट हुआ रेडमी लाॅन्च ईवेंट! मी फैंस का फूटा गुस्सा, यूजर्स ने उड़ाया जमकर मजाक https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-12c-note-12-4g-phone-launch-in-india-delayed/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-12c-note-12-4g-phone-launch-in-india-delayed/#respond Thu, 30 Mar 2023 13:17:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102081 2 घंटे से भी ज्यादा लेट हुआ रेडमी लाॅन्च ईवेंट! मी फैंस का फूटा गुस्सा, यूजर्स ने उड़ाया जमकर मजाक

    The post 2 घंटे से भी ज्यादा लेट हुआ रेडमी लाॅन्च ईवेंट! मी फैंस का फूटा गुस्सा, यूजर्स ने उड़ाया जमकर मजाक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    रेडमी ने पिछले सप्ताह जब अनाउंस किया था कि कंपनी 30 मार्च को इंडिया में अपने नए मोबाइल फोन लाॅन्च करेगी, तब से ही कंपनी फैंस में उत्सुकता और खुशी का माहौल था। लेकिन जब फोन लाॅन्च का वक्त आया तब यह फिलिंग झल्लाहट और गुस्से में बदल गई। दरअसल आज Redmi 12C और Redmi Note 12 4G लाॅन्च होने थे जिनका टाईम दोपहर 12 बजे का था। रेडमी फैंस सही समय पर कंपनी के यूट्यूब चैनल पर आकर बैठ तो गए लेकिन यह लाईव स्ट्रीमिंग पहले 12 से 12ः30, फिर 12ः30 से 1 और फिर 1 बजे से 2 बजे पर शिफ्ट कर दी गई।

    बार-बार बदला लाॅन्च का समय

    रेडमी 12सी और रेडमी नोट 12 4जी फोन आज 30 मार्च को भारत में एंट्री लेने वाले थे जिनका लाॅन्च टाईम दोपहर 12 बजे था। कंपनी अपने फोन लाॅन्च को लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये दिखाने वाली थी। लेकिन अंदरूनी कारणों के वजह से यह लाॅन्च स्ट्रीमिंग सही समय पर शुरू नहीं हो पाई। जब समय 12 बजे से पार हो गया तब कंपनी ने स्ट्रीमिंग पर टाईम अपडेट करते हुए 12ः30 कर दिया।

    redmi-launch-time-delay

    redmi-launch-time

    redmi-india-launch-time

    इसके थोड़ी देर बाद ही मी इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट पर लाॅन्च टाईम 12ः30 नहीं बल्कि 1 बजे का दिखा दिया गया। मामला यहीं नहीं रूका जब 1 बजने वाला तब कंपनी ने फिर से लाॅन्च टाईम को बदलकर 2 बजे कर दिया।

    मी फैंस ने दिखाई यूट्यूब पर नाराज़गी

    रेडमी फोन लाॅन्च में आज 2 घंटे से भी ज्यादा की देरी हुई जो कंपनी फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आई। लोगों ने यूट्यूब पर होने वाली लाईव स्ट्रीमिंग में ही अपनी झल्लाहट दिखानी शुरू कर दी। तरह तरह के कमेंट आने शुरू हो गए जिनमें आम जनता की नाराज़गी साफ नज़र आ रही थी।

    redmi-launch-delayed

    redmi-launch-delay

    गौरतलब है कि इस लेटलतीफी के बीच कंपनी अधिकारी की ओर से माहौल संभालने का भी प्रयास किया गया। शाओमी अफसर ने ट्वीट के जरिये बताया कि उनकी टीम रेडमी 12सी और रेडमी नोट 12 4जी की कीमत को लेकर विचार विमर्श कर रही है और एक ऐसे दाम को तय करने की कोशिश में है जो ग्राहकों के लिए पूरी तरह से जायज हो। बहरहाल अगर आप इन दोनों स्मार्टफोंस की कीमत व अन्य डिटेल्स जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :
    Redmi 12C / Redmi Note 12 4G

    The post 2 घंटे से भी ज्यादा लेट हुआ रेडमी लाॅन्च ईवेंट! मी फैंस का फूटा गुस्सा, यूजर्स ने उड़ाया जमकर मजाक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-12c-note-12-4g-phone-launch-in-india-delayed/feed/ 0
    8,999 में लाॅन्च हुआ Redmi 12C, मिलेगा 50MP Camera और 5,000mAh Battery https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-12c-launched-in-india-know-price-features-specifications-sale-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-12c-launched-in-india-know-price-features-specifications-sale-offers/#respond Thu, 30 Mar 2023 09:15:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102006 8,999 में लाॅन्च हुआ Redmi 12C, मिलेगा 50MP Camera और 5,000mAh Battery

    The post 8,999 में लाॅन्च हुआ Redmi 12C, मिलेगा 50MP Camera और 5,000mAh Battery first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Redmi 12C 5GB Virtual RAM सपोर्ट करता है।
    • इस फोन की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है।
    • यह MediaTek Helio G85 पर काम करता है।

    शाओमी सब-ब्रांड रेडमी ने आज भारतीय बाजार में अपने दो नए मोबाइल फोन पेश किए हैं। Redmi Note 12 और Redmi 12C इंडिया में लाॅन्च हो गए हैं। ये दोनों ही लो बजट स्मार्टफोन हैं जिनमें से रेडमी नोट 12 डिटेल्स (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं तथा रेडमी 12सी की पूरी जानकारी आगे दी गई है। यह रेडमी फोन 5GB Virtual RAM और 50MP Dual Camera की ताकत के साथ आया है।

    रेडमी 12सी का प्राइस

    इंडियन मार्केट में दो मैमोरी वेरिएंट्स में लाॅन्च हुआ है। बेस माॅडल में जहां 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं बड़ा माॅडल 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस दोनों वेरिएंट्स का प्राइस क्रमशः 8,999 रुपये और 10,999 रुपये है। फोन की सेल 6 अप्रैल से शुरू होगी तथा आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के कंपनी 500 रुपये का डिस्काउंट भी देगी।

    रेडमी 12सी की स्पेसिफिकेशन्स

    • 6.71″ HD+ Display
    • 5GB Virtual RAM
    • MediaTek Helio G85
    • 50MP Dual Camera
    • 10W 5,000mAh Battery

    Redmi 12C स्मार्टफोन 20.6:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बनाया गया है जो 1650 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.71 इंच की एचडी+ वाॅटरड्राॅप नाॅच डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह फोन स्क्रीन 500निट्स ब्राइटनेस, 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और रिडिंग मोड जैसे फीचर्स से लैस है। रेडमी 12सी आईपी52 रेटिड है जो इसे स्प्लैशप्रूफ बनाता है।

    Redmi 12C launched in india know price features specifications sale offers

    रेडमी 12सी एंड्रॉयड 12 आधारित मीयूआई 13 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक हीलियो जी85 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड पर काम करता है। यह रेडमी मोबाइल 5जीबी वर्चुअल रैम टेक्नोलाॅजी से लैस है जो 6जीबी इंटरनल रैम के साथ मिलकर इसे 11जीबी रैम की परफाॅर्मेंस प्रदान करता है।

    phone under 10000 Redmi 12C price in india

    फोटोग्राफी के लिए रेडमी 12सी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

    Redmi 12C launch date in india 30 march

    Redmi 12C डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फेस अनलाॅक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इसका डायमेंशन 68.76×76.41×8.77एमएम और 192ग्राम है। फोन में 3.5एमएम जैक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

    The post 8,999 में लाॅन्च हुआ Redmi 12C, मिलेगा 50MP Camera और 5,000mAh Battery first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-12c-launched-in-india-know-price-features-specifications-sale-offers/feed/ 0
    50MP Camera और 11GB RAM की ताकत के साथ Redmi Note 12 हुआ इंडिया में लाॅन्च, प्राइस और फीचर्स देखें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-12-launched-in-india-with-50mp-camera-snapdragon-685-and-11gb-virtual-ram-know-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-12-launched-in-india-with-50mp-camera-snapdragon-685-and-11gb-virtual-ram-know-price-specifications/#respond Thu, 30 Mar 2023 08:48:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102011 50MP Camera और 11GB RAM की ताकत के साथ Redmi Note 12 हुआ इंडिया में लाॅन्च, प्राइस और फीचर्स देखें यहां

    The post 50MP Camera और 11GB RAM की ताकत के साथ Redmi Note 12 हुआ इंडिया में लाॅन्च, प्राइस और फीचर्स देखें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    Redmi Note 12 आज इंडिया में लाॅन्च हो गया है। यह मोबाइल फोन 50MP Camera, Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर और 33W 5,000mAh Battery की ताकत से लैस होकर मार्केट में आया है। रेडमी नोट 12 5GB Virtual RAM सपोर्ट करता है जो फोन को 11GB RAM की पावर प्रदान करता है। आगे आप इस सस्ते रेडमी फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, प्राइस व सेल के जुड़ी डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

    रेडमी नोट 12 की स्पेसिफिकेशन्स

    • 6.67″ AMOLED 120Hz Display
    • Qualcomm Snapdragon 685
    • 5GB Virtual RAM
    • 13MP Selfie Camera
    • 50MP Triple Rear Camera
    • 33W Fast Charging
    • 5,000mAh Battery

    Redmi Note 12 6.67 इंच की लार्ज पंच-होल डिस्प्ले पर लाॅन्च किया गया है जो सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। स्क्रीन के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। डिस्प्ले के उपरी ओर बीच में सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद है जो बाॅडी ऐज से दूर प्लेस्ड है। इस डिस्प्ले पर 1200निट्स ब्राइटनेस और 394पीपीआई जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    Redmi Note 12 launched in india with 50mp camera Snapdragon 685 and 11GB Virtual RAM know price specifications

    रेडमी नोट 12 एंडराॅयड 13 आधारित मीयूआई 14 पर पेश किया गया है जो 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वाॅलकाॅम स्नैपड्रैगन 685 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। यह प्रोसेसर फोन में 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड पर रन करता है। फोन में मौजूद वर्चुअल रैम टेक्नोलाॅजी के दमपर यह 11जीबी रैम की ताकत से परफाॅर्म कर सकता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू दिया गया है।

    फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए यह फोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

    Redmi Note 12 launched in india with 50mp camera Snapdragon 685 and 11GB Virtual RAM know price specifications

    Redmi Note 12 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। इस फोन में 3.5एमएम जैक और ओटीजी जैसे फीचर्स मिलते हैं। बता दें कि यह रेडमी फोन 2 साल की एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है।

    रेडमी नोट 12 का प्राइस

    Redmi Note 12 4G दो मैमोरी वेरिएंट्स में लाॅन्च हुआ है। बेस माॅडल में जहां 6जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। इसी तरह फोन का 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। रेडमी नोट 12 की सेल 6 अप्रैल से शुरू होगी तथा फोन को Sunrise Gold, Lunar Black और Ice Blue कलर में खरीदा जा सकेगा।

    The post 50MP Camera और 11GB RAM की ताकत के साथ Redmi Note 12 हुआ इंडिया में लाॅन्च, प्राइस और फीचर्स देखें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-12-launched-in-india-with-50mp-camera-snapdragon-685-and-11gb-virtual-ram-know-price-specifications/feed/ 0
    10 हजार से भी कम होगा Redmi 12C प्राइस, मिलेगा 50MP Camera https://www.91mobiles.com/hindi/phone-under-10000-redmi-12c-price-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-under-10000-redmi-12c-price-in-india/#respond Tue, 28 Mar 2023 04:34:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101787 10 हजार से भी कम होगा Redmi 12C प्राइस, मिलेगा 50MP Camera, 30 मार्च को होगा इंडिया में लाॅन्च

    The post 10 हजार से भी कम होगा Redmi 12C प्राइस, मिलेगा 50MP Camera first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Redmi 12C प्रोडक्ट पेज शाॅपिंग साइट अमेज़न पर लाइव हो गया है।
    • अमेज़न पर खुलासा हुआ है रेडमी 12सी प्राइस 10 हजार से कम होगा।
    • यह लो बजट रेडमी मोबाइल 30 मार्च को इंडिया में लाॅन्च होगा।

    Xiaomi कंपनी बता चुकी है कि वह आने वाली 30 मार्च को भारत में अपना नया लो बजट स्मार्टफोन Redmi 12C लाॅन्च करने वाली है। इस फोन का प्रोडक्ट पेज शाॅपिंग साइट अमेज़न पर लाइव किया जा चुका है जहां कई फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। वहीं साथ ही अमेज़न लिस्टिंग में रेडमी 12सी प्राइस की जानकारी भी सामने आ गई है। यहां बता दिया गया है कि Redmi 12C 10 हजार से कम कीमत पर इंडिया में लाॅन्च होगा।

    low budget smartphone redmi 12c 26 february global launch date

    रेडमी 12सी इंडिया प्राइस

    अमेज़न पर लाइव हुए प्रोडक्ट पेज की बात करें तो यहां बता दिया गया है कि रेडमी 12सी की कीमत भारत में 10,000 रुपये से कम रखी जाएगी। कंपनी का दावा है कि Redmi 12C साल 2023 में लाॅन्च हुए 10,000 रुपये से कम कीमत वाले सभी स्मार्टफोंस में सबसे फास्ट होगा। यह रेडमी मोबाइल मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। हमें उम्मीद है कि रेडमी 12सी की सेल देश में 8,999 रुपये की कीमत से शुरू हो सकती है।

    phone under 10000 Redmi 12C price in india

    रेडमी 12सी स्पेसिफिकेशन्स

    • 6.71″ HD+ Display
    • 5GB Virtual RAM
    • MediaTek Helio G85
    • 50MP Rear Camera
    • 10W 5,000mAh Battery

    Redmi 12C चाइना मॉडल की बात करें तो यह 20.6:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1650 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.71 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इस मोबाइल फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला मीडियाटेक हीलियो जी85 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली-जी52 एमपी2 जीपीयू सपोर्ट करता है।

    phone under 10000 Redmi 12C price in india

    Redmi 12C फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तथा सेकेंडरी एआई लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

    The post 10 हजार से भी कम होगा Redmi 12C प्राइस, मिलेगा 50MP Camera first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/phone-under-10000-redmi-12c-price-in-india/feed/ 0
    Redmi 12C 30 मार्च को होगा इंडिया में लॉन्च, प्राइस हो सकता है 8 हजार से भी कम https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-12c-launch-date-in-india-30-march/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-12c-launch-date-in-india-30-march/#respond Fri, 24 Mar 2023 10:21:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101626 Redmi 12C 30 मार्च को होगा इंडिया में लॉन्च, प्राइस हो सकता है 8 हजार से भी कम

    The post Redmi 12C 30 मार्च को होगा इंडिया में लॉन्च, प्राइस हो सकता है 8 हजार से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Redmi 12C स्मार्टफोन 30 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा।
    • यह फोन चाइना में पहले ही ऑफिशियल किया जा चुका है।
    • रेडमी 12सी लो बजट सेग्मेंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

    रेडमी ब्रांड के तहत कुछ समय चाइना में Redmi 12C स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था जो अब भारत आ रहा है। कंपनी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि आने वाली 30 मार्च को रेडमी 12सी इंडिया में लॉन्च किया जाएग। यह एक लो बजट मोबाइल फोन है जो 50MP Camera, MediaTek Helio G85 प्रोसेसर और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। Redmi 12C 8 हजार के बजट में भारत में एंट्री ले सकता है।

    रेडमी 12सी मैमोरी वेरिएंट्स व प्राइस

    Redmi 12C चीन में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था। इनमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज शामिल है। उम्मीद है कि भारत में भी यही वेरिएंट्स आ सकते हैं। बता दें कि चीन में इस फोन की शुरूआती कीमत 699 युआन यानी 8,300 रुपये के करीब है। ऐसे में हो सकता है कि रेडमी 12सी इंडिया प्राइस 8 हजार रुपये से कम ही रखा जाए।

    low budget smartphone redmi 12c 26 february global launch date

    रेडमी 12सी की स्पेसिफिकेशन्स

    • 6.71 इंच डिस्प्ले
    • 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज
    • मीडियाटेक हीलियो जी85
    • 50एमपी डुअल कैमरा
    • 10वॉट 5,000एमएएच बैटरी

    Redmi 12C को लेकर चर्चा है कि यह स्मार्टफोन उन्हीं फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के साथ इंडिया में लॉन्च हो सकता है जिनके साथ चीन में उपलब्ध है। ऐसे में फोन चाइना मॉडल की बात करें तो यह 20.6:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1650 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.71 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन स्क्रीन 500निट्स ब्राइटनेस और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो पर काम करती है।

    low budget smartphone redmi 12c 26 february global launch date

    रेडमी 12सी एंडरॉयड एंड्रॉयड ओएस पर पेश किया गया है जो मीयूआई 13 के साथ मिलकर काम करता है। इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली-जी52 एमपी2 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन LPDDR4X RAM + eMMC 5.1 ROM पर काम करता है।

    Redmi 12C launch date in india 30 march

    Redmi 12C फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तथा सेकेंडरी एआई लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

    The post Redmi 12C 30 मार्च को होगा इंडिया में लॉन्च, प्राइस हो सकता है 8 हजार से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-12c-launch-date-in-india-30-march/feed/ 0
    26 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च होगा लो बजट स्मार्टफोन Redmi 12C, देखें कैसी है स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-smartphone-redmi-12c-26-february-global-launch-date/ https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-smartphone-redmi-12c-26-february-global-launch-date/#respond Mon, 20 Feb 2023 07:52:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=98199 Low Budget Smartphone Redmi 12C 26 फरवरी को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

    The post 26 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च होगा लो बजट स्मार्टफोन Redmi 12C, देखें कैसी है स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Redmi 12C स्मार्टफोन 26 फरवरी को ग्लोबल लॉन्च हो सकता है।
    • यह फोन चाइना में पहले ही से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है।
    • रेडमी 12सी लो बजट सेग्मेंट में एंट्री लेगा।

    Xiaomi 13 series 26 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च हो रही है। इसी दिन Xiaomi 13 Pro भारत में लॉन्च होगा जिसके साथ Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Lite के आने की उम्मीद है। लेकिन इन फ्लैगशिप फोंस के साथ ही एक लो बजट डिवाईस Redmi 12C भी ग्लोबल एंट्री लेने की फिराक में हैं। खबर है कि यह Low Budget Smartphone रेडमी 12सी 26 फरवरी को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

    Redmi 12C लॉन्च की जानकारी टिपस्टर पारस गुगलानी के जरिये सामने आई है। टिपस्टर का दावा है कि रेडमी 12सी स्मार्टफोन 26 फरवरी को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा। इस फोन की अनाउंसमेंट शाओमी 13 सीरीज़ के साथ भी हो सकती है। याद दिला दें कि यह रेडमी फोन चीन में पहले ही उपलब्ध है जो अब अन्य देशों में बिकेगा। वहीं चर्चा यह भी है कि Redmi 12C इंडिया में POCO C55 के रुप में भी आ सकता है।

    low budget smartphone redmi 12c 26 february global launch date

    Redmi 12C Price

    रेडमी 12सी को लेकर कहा गया है कि ग्लोबल मार्केट में यह फोन दो मैमोरी वेरिएंट्स में आएगा। इसके बेस मॉडल में जहां 3 जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दी जाएगी वहीं बड़ा वेरिएंट 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करेगा। लीक के मुताबिक इस दोनों वेरिएंट्स का दाम क्रमश: 170 यूरो और 200 यूरो होगा। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 15,000 रुपये और 17,500 रुपये के करीब है। Redmi 12C ग्लोबल मार्केट में Ocean Blue, Mint Green और Graphite Gray कलर में लॉन्च हो सकता है।

    low budget smartphone redmi 12c 26 february global launch date

    Redmi 12C Specifications

    • 6.71 इंच डिस्प्ले
    • 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज
    • मीडियाटेक हीलियो जी85
    • 50एमपी डुअल कैमरा
    • 10वॉट 5,000एमएएच बैटरी

    रेडमी 12सी स्मार्टफोन चीन में 20.6:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश हुआ है जो 1650 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.71 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह फोन स्क्रीन 500निट्स ब्राइटनेस और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो पर काम करती है। इस फोन का डायमेंशन 68.76×76.41×8.77एमएम और 192ग्राम है। फोन में 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। यह भी पढ़ें: iPhone 14 Pro जैसी डिस्प्ले पर लॉन्च होगा Xiaomi 13 Lite! फ्रंट पैनल पर मिलेगा 32MP Dual Selfie Camera

    Redmi 12C एंडरॉयड ओएस आधारित मीयूआई 13 पर काम करता है। इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में माली-जी52 एमपी2 जीपीयू दिया गया है। यह स्मार्टफोन LPDDR4X RAM + eMMC 5.1 ROM पर काम करता है।

    low budget smartphone redmi 12c 26 february global launch date

    फोटोग्राफी के लिए रेडमी 12सी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

    The post 26 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च होगा लो बजट स्मार्टफोन Redmi 12C, देखें कैसी है स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-smartphone-redmi-12c-26-february-global-launch-date/feed/ 0
    21 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा POCO C55, कंपनी ने दी जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/21-february-poco-c55-launch-date-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/21-february-poco-c55-launch-date-in-india/#respond Fri, 17 Feb 2023 10:41:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=98153 पोको सी55 21 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा। इस दिन दोपहर के 12 बजे फोन की कीमत की जानकारी दी जाएगी।

    The post 21 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा POCO C55, कंपनी ने दी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • POCO C55 इंडिया में 21 फरवरी को लॉन्च होगा।
    • यह फोन Redmi 12C का रिब्रांडिड वर्ज़न बताया गया है।
    • पोको फोन में 50MP Camera और MediaTek Helio G85 मिल सकता है।

    कई दिनों ही चर्चाओं में रहने के बाद आज आखिर पोको सी55 इंडिया लॉन्च डेट से पर्दा उठ गया है। कंपनी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बता दिया है कि POCO C55 21 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा। यह एक लो बजट मोबाइल फोन होगा जिसमें 50MP Camera, MediaTek Helio G85 और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स दी जा सकती है। आगे आप फोन की लॉन्च डिटेल्स व फीचर्स की जानकारी पढ़ सकते हैं।

    POCO C55 India Launch

    पोको इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठाया है। कंपनी ने बताया है कि पोको सी55 21 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा। इस दिन दोपहर के 12 बजे फोन की कीमत की जानकारी दी जाएगी। लॉन्च डेट के साथ ही यह अनाउंसमेंट भी कर दी गई है कि यह पोको फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन प्राइस और सेल डेट के लिए अभी 21 फरवरी को इंतजार किया जा रहा है।

    POCO C55

    • 50MP Camera
    • 6.71″ HD+ Display
    • MediaTek Helio G85
    • 6GB RAM + 128GB Storage
    • 10W 5,000mAh Battery

    पोको सी55 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुके रेडमी 12सी का रिब्रांडिड बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस पोको फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी रेडमी मोबाइल जैसी ही होगी। बता दें कि चाइना में Redmi 12C स्मार्टफोन को मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाला आक्टाकोर प्रोसेसर है। चीन में यह फोन 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा गया है।

    21 february poco c55 launch date in india

    POCO C55 में Redmi 12C की ही तरह 20.6:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बनी 1650 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.71 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी जा सकती है। यह फोन स्क्रीन 500निट्स ब्राइटनेस और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है। पावर बैकअप के लिए रेडमी 12सी स्मार्टफोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

    21 february poco c55 launch date in india

    फोटोग्राफी के लिए रेडमी 12सी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। बता दें कि रेडमी फोन एंडरॉयड आधारित मीयूआई 13 पर काम करता है और यही हमें पोको सी55 में भी देखने को मिल सकता है।

    The post 21 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा POCO C55, कंपनी ने दी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/21-february-poco-c55-launch-date-in-india/feed/ 0