Redmi 15C 4G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 17 Jul 2025 03:49:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सस्ते स्मार्टफोन Redmi 15C की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स आई सामने! 6,000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-smartphone-redmi-15c-price-and-specifications-leaked-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-smartphone-redmi-15c-price-and-specifications-leaked-before-launch/#respond Thu, 17 Jul 2025 03:49:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178398 इस स्मार्टफोन को 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

The post सस्ते स्मार्टफोन Redmi 15C की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स आई सामने! 6,000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi सब-ब्रांड Redmi अपने नए लो बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे रेडमी 15सी नाम के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। बीते दिनों में इस मोबाइल से जुड़ी कई तरह की डिटेल्स सामने आ चुकी है। वहीं आज एक नए लीक में फोन की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई है। Redmi 15C स्मार्टफोन में क्या मिलेगा इसकी लीक जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi 15C 4G प्राइस (लीक)

ताजा लीक में रेडमी 15सी की कीमत $154 बताई गई है। यह इंडियन करंसी अनुसार 13,230 रुपये के करीब है। उम्मीद है कि यह रेडमी फोन का स्टार्टिंग प्राइस होगा। गौरतलब है कि बीते दिनों इटली की रिटेलर साइट पर भी इस 4जी स्मार्टफोन को स्पॉट किया गया था जहां मोबाइल के दो स्टोरेज वेरिएंट्स और उनका प्राइस सामने आया था।

बता दें कि उस लीक में 4GB RAM + 128GB Storage का रेट 133.90 यूरो यानी तकरीबन 13,450 रुपये और 4GB RAM + 256GB Storage की कीमत 154.90 यूरो यानी तकरीबन 15,500 रुपये बताई गई थी। इटालियन रिटेलर लिस्टिंग में रेडमी 15सी को Blue, Green और Midnight Gray कलर में दिखाया गया था।

Redmi 15C 4G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.99″ HD+ 120Hz Display
  • MediaTek Helio G81
  • 4GB RAM + 128GB Storage
  • 50MP AI Dual Camera
  • 13MP Selfie Camera
  • 33W 6,000mAh battery

डिस्प्ले

सामने आए लीक के अनुसार रेडमी 14सी स्मार्टफोन को 6.99-इंच की बड़ी स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। यह एचडी+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले बताई गई है जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली हो सकती है। लीक की मानें तो इस मोबाइल स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगी। अनुमान है कि कंपनी इसमें एलसीडी पैनल का इस्तेमाल कर सकती है।

परफॉर्मेंस

Redmi 15C 4G स्मार्टफोन एंड्ररॉयड 15 पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह मोबाइल Xiaomi HyperOS पर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस सस्ते रेडमी फोन में मीडियाटेक का 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना हीलियो जी81 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है जो 1.8GHz से लेकर 2.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रेडमी का सस्ता स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक की मानें तो इस लो बजट मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी 15सी 4जी फोन में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। इस फोन में Ring Light भी मिलेगी।

बैटरी

Redmi 15C बड़ी बैटरी वाला मोबाइल होगी। लीक के मुताबिक पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इस ताकतवर बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए रेडमी फोन में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।

Redmi 14C

Redmi 14C 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

बताते चलें कि इंडिया में रेडमी का सस्ता 5जी फोन 14सी 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है जिसमें 4जीबी रैम + 128जीबी मेमोरी मिलती है। वहीं फोन के 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज का रेट 11,499 रुपये है। यह मोबाइल फोन क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है। साथ ही इसमें 6जीबी वचुर्अल रैम तकनीक भी दी गई है।

Redmi 14C 5G फोन भी 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करने वाली 6.99-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह लो बजट रेडमी स्मार्टफोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,160mAh बैटरी सपोर्ट करता है।

Xiaomi Redmi 14C Price
Rs. 9,499
Go To Store
See All Prices

The post सस्ते स्मार्टफोन Redmi 15C की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स आई सामने! 6,000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-smartphone-redmi-15c-price-and-specifications-leaked-before-launch/feed/ 0
Redmi 15 5G 3सी और Poco M7 TDRA साइट पर आया नजर, जल्द हो सकते हैं लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-15-5g-3c-redmi-15-poco-m7-tdra-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-15-5g-3c-redmi-15-poco-m7-tdra-listing/#respond Fri, 11 Jul 2025 07:09:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178005 Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi चीन और ग्लोबल मार्केट्स के लिए अपनी आगामी Redmi 15 सीरीज लॉन्च कर सकती है। इसमें आने वाला Redmi 15 5G चीन की 3C सर्टिफिकेशन अथॉरिटी पर स्पॉट हुआ है। जबकि Redmi 15 (4G) और Poco M7 (4G) वेरिएंट्स UAE की TDRA अथॉरिटी से सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुके हैं। इन वेबसाइट्स […]

The post Redmi 15 5G 3सी और Poco M7 TDRA साइट पर आया नजर, जल्द हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Redmi 15 सीरीज के स्मार्टफोंस जल्द पेश हो सकते हैं।
  • Redmi 15 5G  को चीन में 3C सर्टिफिकेशन मिल चुका है।
  • Redmi 15 (4G) और Poco M7 (4G) TDRA पर दिखे हैं।

Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi चीन और ग्लोबल मार्केट्स के लिए अपनी आगामी Redmi 15 सीरीज लॉन्च कर सकती है। इसमें आने वाला Redmi 15 5G चीन की 3C सर्टिफिकेशन अथॉरिटी पर स्पॉट हुआ है। जबकि Redmi 15 (4G) और Poco M7 (4G) वेरिएंट्स UAE की TDRA अथॉरिटी से सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुके हैं। इन वेबसाइट्स पर आने से संकेत मिलता है कि यह आधिकारिक तौर पर इसी महीने के अंत तक लॉन्च हो सकते हैं। आइए, आगे लिस्टिंग की डिटेल्स जानते हैं।

Redmi 15 5G 3C लिस्टिंग

  • Xiaomi के एक नए डिवाइस को मॉडल नंबर 25057RA09C के साथ चीन की 3C सर्टिफिकेशन अथॉरिटी पर लिस्ट किया गया है। इसे Redmi 15 5G माना जा रहा है।
  • लिस्टिंग के अनुसार, यह आगामी 5G स्मार्टफोन संभवतः 33W चार्जर के साथ आ सकता है।
  • Redmi Note 14 5G में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट था, इसलिए इसके सक्सेसर में भी समान या उससे तेज चार्जिंग स्पीड की उम्मीद की जा रही है।
  • इसी कारण माना जा रहा है कि यह नया लिस्टेड डिवाइस Redmi 15 5G हो सकता है। वहीं, लॉन्च के समय इसकी चार्जर रेटिंग अलग भी हो सकती है।

Redmi 15 5G 3C Listing

Redmi 15, Poco M7 स्मार्टफोन TDRA लिस्टिंग

  • Redmi 15 5G के अलावा दो नए डिवाइसेज को UAE की TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म से मंजूरी मिल गई है।
  • Redmi 15 (मॉडल नंबर 25062RN2DA) और Poco M7 (मॉडल नंबर 25062PC34G) के साथ लिस्ट हुए हैं।
  • TDRA लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि दोनों स्मार्टफोंस केवल 4G LTE कनेक्टिविटी तक ही सीमित हैं और इनमें 5G सपोर्ट का कोई जिक्र नहीं किया गया है।
  • TDRA डाटाबेस में अन्य किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आई है।
  • मॉडल नंबर्स की समानता से यह संकेत मिलता है कि Poco M7 दरअसल Redmi 15 (4G) का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
  • रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इस लाइनअप में अन्य मॉडल्स भी शामिल हो सकते हैं। जिसमें Redmi 15C 5G आ सकता है।

बताते चलें कि Redmi 15 सीरीज के आने वाले हफ्तों में और संभवतः इसी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है।

The post Redmi 15 5G 3सी और Poco M7 TDRA साइट पर आया नजर, जल्द हो सकते हैं लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-15-5g-3c-redmi-15-poco-m7-tdra-listing/feed/ 0
15 हजार से कम में लॉन्च होगा Redmi 15C! बाजार में आने से पहले ही लीक हुआ ग्लोबल प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/4gb-ram-smartphone-redmi-15c-price-leaked-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/4gb-ram-smartphone-redmi-15c-price-leaked-before-launch/#respond Thu, 10 Jul 2025 08:59:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177910 रेडमी 15सी के रैम व मेमोरी वेरिएंट्स के साथ ही फोन प्राइस की जानकारी भी प्राप्त हुई है

The post 15 हजार से कम में लॉन्च होगा Redmi 15C! बाजार में आने से पहले ही लीक हुआ ग्लोबल प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi 15C स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में कदम रख सकता है। लगातार इस स्मार्टफोन से जुड़ी नई अपडेट सामने आ रही है जिसमें नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कल ही जहां इस रेडमी मोबाइल की रेंडर ईमेज इंटरनेट पर लीक हुई थी व​हीं आज यह सस्ता स्मार्टफोन विदेशी रिटेलर साइट पर अपनी कीमत के साथ लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग की जानकारी एक्सपर्टपिक वेबसाइट से मिली है जिसमें रेडमी 15सी के रैम व मेमोरी वेरिएंट्स के साथ ही फोन प्राइस की जानकारी भी प्राप्त हुई है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi 15C प्राइस (लीक)

  • 4GB RAM + 128GB Storage – €133.90 (तकरीबन 13,450 रुपये)
  • 4GB RAM + 256GB Storage – €154.90 (तकरीबन 15,500 रुपये)

रेडमी 15सी स्मार्टफोन को इटली की रिटेलर साइट पर स्पॉट किया गया है। यहां अपकमिंग रेडमी फोन को 4जीबी रैम के साथ दिखाया गया है जिसके दो मेमोरी वेरिएंट्स हैं। कीमत की बात करें तो इंडियन करंसी अनुसार 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाले रेडमी 15सी 4जी फोन कीमत 13,450 रुपये के करीब है और 4जीबी+256जीबी का रेट 15,500 रुपये के करीब है। रिटेलर लिस्टिंग में यह फोन Blue, Green और Midnight Gray कलर में सामने आया है।

Redmi 15C स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

बीते दिनों सामने आए लीक में भी रेडमी 15सी 4जी स्मार्टफोन को 4GB RAM पर बना बताया गया था। उस लीक में दावा किया गया था कि यह बड़ी बैटरी वाला रेडमी फोन होगा जो 6,000mAh battery पर लॉन्च हो सकता है। वहीं इस पावरफुल बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।

Redmi 15C स्मार्टफोन को लीक में 6.9-इंच की HD+ डिस्प्ले पर लाए जाने की बात कही गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन होगी जो LCD पैनल पर बनी होगी। यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित HyperOS पर काम करेगा। वहीं लीक हुई फोटो में यह फोन स्क्वायर शेप वाले कैमरा सेटअप पर बना दिखाई दिया है। वहीं मोबाइल के राईड फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन लगाया गया है।

Redmi 14C 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.99″ HD+ 120Hz Screen
  • Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
  • 6GB Virtual RAM
  • 6GB RAM + 128GB Storage
  • 50MP Back Camera
  • 8MP Front Camera
  • 18W 5,160mAh battery

कीमत : यह सस्ता रेडमी का 5जी फोन 4जीबी और 6जीबी रैम पर खरीदा जा सकता है। 4जीबी रैम के साथ इसके 128जीबी मेमोरी वेरिएंट का रेट 9,499 रुपये और 128जीबी का प्राइस 10,499 रुपये है। वहीं सबसे बड़ा 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाला Redmi 14C 5G 11,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

स्क्रीन : रेडमी 14सी 5जी फोन 6.99-इंच की बड़ी एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया। वॉटरड्रॉप नॉच वाले इस मोबाइल में एलसीडी पैनल का इस्तेमाल किया गया है तथा फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट प्राप्त होता है।

प्रोसेसर : Redmi 14C 5G फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.36गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 438871 AnTuTu Score प्राप्त कर चुका है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता रेडमी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/ अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Redmi 14C 5G स्मार्टफोन को तगड़ी 5,160एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यूजर्स को जानकारी खुशी होगी कि फोन बॉक्स में 33W Charger मुफ्त मिलेगा।

Xiaomi Redmi 14C Price
Rs. 9,499
Go To Store
See All Prices

The post 15 हजार से कम में लॉन्च होगा Redmi 15C! बाजार में आने से पहले ही लीक हुआ ग्लोबल प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4gb-ram-smartphone-redmi-15c-price-leaked-before-launch/feed/ 0
4GB RAM के साथ आ सकता है सस्ता स्मार्टफोन Redmi 15C, फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-smartphone-redmi-15c-4g-image-color-ram-and-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-smartphone-redmi-15c-4g-image-color-ram-and-specifications-leaked/#respond Wed, 09 Jul 2025 09:34:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177772 शाओमी द्वारा Redmi 15C 5G और 4G दोनों मॉडल्स को लाया जा सकता है।

The post 4GB RAM के साथ आ सकता है सस्ता स्मार्टफोन Redmi 15C, फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने इस साल की शुरुआत में ही 10 हजार से कम का 5G फोन Redmi 14C इंडिया में लॉन्च किया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसकी नेक्स्ट जेनरेशन पर काम शुरू कर चुकी है जिसे जल्द ही टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। शाओमी द्वारा Redmi 15C 5G और 4G दोनों मॉडल्स को लाया जा सकता है। इन्हीं में से एक रेडमी 15सी 4जी फोन की ईमेज, कलर और रैम स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी अब इंटरनेट पर लीक हो गई है।

Redmi 15C 4G

रेडमी 15सी 4जी स्मार्टफोन को लेकर कहा गया है कि इसे 4GB RAM पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 128GB storage देखने को मिलेगी। लीक के अनुसार यह बड़ी बैटरी वाला रेडमी फोन होगा जिसे तगड़ी 6,000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इस पावरफुल बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है।

लीक की मानें तो Redmi 15C स्मार्टफोन 6.9-इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन बताई गई है जो LCD पैनल पर बनी होगी। बताया जा रहा है यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित HyperOS पर काम करेगा। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन चार कलर मॉडल्स में आएगा और इनमें Moonlight Blue, Twilight Orange, Midnight Black और green कलर शामिल हो सकते हैं।

नोट करने वाली बात है कि रेडमी 14सी 5जी फोन जहां राउंड शेप वाले कैमरा मॉड्यूल पर लाया गया था वहीं अपकमिंग रेडमी 15सी 4जी फोन की फोटो में यह स्क्वायर शेप वाला दिखाई दिया है। नए रेडमी फोन में भी वॉटरड्रॉप नॉच वाली डिस्प्ले दी गई है। मोबाइल के राईड फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन लगाया गया है।

Redmi 14C 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.99″ HD+ 120Hz Screen
  • Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
  • 6GB Virtual RAM
  • 6GB RAM + 128GB Storage
  • 50MP Back Camera
  • 8MP Front Camera
  • 18W 5,160mAh battery
Redmi 14C 5G

कीमत : यह सस्ता रेडमी का 5जी फोन 4जीबी और 6जीबी रैम पर खरीदा जा सकता है। 4जीबी रैम के साथ इसके 128जीबी मेमोरी वेरिएंट का रेट 9,499 रुपये और 128जीबी का प्राइस 10,499 रुपये है। वहीं सबसे बड़ा 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाला Redmi 14C 5G 11,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

स्क्रीन : रेडमी 14सी 5जी फोन 6.99-इंच की बड़ी एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया। वॉटरड्रॉप नॉच वाले इस मोबाइल में एलसीडी पैनल का इस्तेमाल किया गया है तथा फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट प्राप्त होता है।

प्रोसेसर : Redmi 14C 5G फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.36गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 438871 AnTuTu Score प्राप्त कर चुका है।

मेमोरी : रेडमी 14सी 5जी फोन भारतीय बाजार में 4GB और 6GB RAM पर लॉन्च हुआ है जो कुल तीन वेरिएंट्स में बिकेगा। 4जीबी रैम मॉडल को जहां 64जीबी स्टोरेज तथा 128जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकेगा। वहीं सबसे बड़ा वेरिएंट 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन में 6GB Virtual RAM तकनीक दी गई है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 12GB RAM तक की ताकत देती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता रेडमी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/ अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Redmi 14C 5G स्मार्टफोन को तगड़ी 5,160एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यूजर्स को जानकारी खुशी होगी कि फोन बॉक्स में 33W Charger मुफ्त मिलेगा।

अन्य फीचर्स : यह रेडमी स्मार्टफोन डुअल 5G+5G SIM सपोर्ट के साथ आया है जिसे लेकर ब्रांड का दावा है कि फोन में 2.5Gbps तक की इंटरनेट स्पीड पाई जा सकेगी। यह फोन IP52 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखता है। इस मोबाइल में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और आईआर ब्लास्टर भी मिलेगा।

Xiaomi Redmi 14C Price
Rs. 9,499
Go To Store
See All Prices

The post 4GB RAM के साथ आ सकता है सस्ता स्मार्टफोन Redmi 15C, फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-smartphone-redmi-15c-4g-image-color-ram-and-specifications-leaked/feed/ 0