Redmi 15C | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 27 Jul 2026 11:52:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Redmi 15, Redmi 15C और Redmi 15A हुए महंगे, जानें अब कितने में मिलेंगे ये स्मार्टफोंस https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-15-redmi-15c-redmi-15a-price-hike-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-15-redmi-15c-redmi-15a-price-hike-india/#respond Mon, 27 Jul 2026 11:52:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200794 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi ने भारत में अपने कुछ स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। सामने आए नए अपडेट के मुताबिक कंपनी ने Redmi 15 5G, Redmi 15C 5G और Redmi 15A 5G की कीमतों में इजाफा किया है। नई कीमतें लागू भी हो चुकी हैं, जिससे इन स्मार्टफोंस को खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले […]

The post Redmi 15, Redmi 15C और Redmi 15A हुए महंगे, जानें अब कितने में मिलेंगे ये स्मार्टफोंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने भारत में अपने कुछ स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। सामने आए नए अपडेट के मुताबिक कंपनी ने Redmi 15 5G, Redmi 15C 5G और Redmi 15A 5G की कीमतों में इजाफा किया है। नई कीमतें लागू भी हो चुकी हैं, जिससे इन स्मार्टफोंस को खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत देनी होगी। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Redmi 15 5G की नई कीमत

अपडेटेड प्राइस के अनुसार Redmi 15 5G के सभी स्टोरेज वैरियंट की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत 21,499, 8GB + 128GB मॉडल की 23,499 रुपये और 8GB + 256GB वैरियंट 25,499 रुपये में मिलेगा। पहले इनकी कीमत क्रमशः 20,499, 22,499 और 24,499 रुपये थी।

redmi-15-redmi-15c-redmi-15a-price-hike-india

Redmi 15C 5G की नई कीमत

Redmi 15C 5G की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। इसके 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वैरियंट अब 18,499 रुपये और 20,499 रुपये में उपलब्ध होंगे। वहीं, 8GB + 128GB मॉडल की कीमत में 22,499 रुपये हो गई है। यानी तीनों मॉडल्स पर 1500 रुपये का इजाफा हुआ है।

Redmi 15A की नई कीमत

Redmi 15A भी इस प्राइस रिविजन का हिस्सा है। फोन का 4GB + 64GB वैरियंट अब 15,999 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 14,999 रुपये थी। इसके अलावा 4GB + 128GB वैरियंट की कीमत 17,499 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 19,499 रुपये पड़ेगी।

क्यों बढ़ रही हैं स्मार्टफोन की कीमतें?

हाल के महीनों में कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने डिवाइस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। माना जा रहा है कि बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट, सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियां और बाजार की मौजूदा परिस्थितियां इसकी वजह हो सकती हैं। हालांकि, Redmi ने इन मॉडल्स की कीमत बढ़ाने का आधिकारिक कारण अभी तक नहीं बताया है।

Redmi 15 सीरीज कम बजट में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और अच्छे परफॉरमेंस चाहने वालों के लिए है। यह स्टूडेंट्स, पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स और रोजमर्रा के उपयोग के लिए अच्छा विकल्प मानी जा सकती है। नई कीमतों के बाद Redmi 15 सीरीज का मुकाबला Realme, Motrola, Samsung और iQOO के बजट 5G स्मार्टफोंस से हो सकता है।

अगर आप Redmi 15, Redmi 15C या Redmi 15A खरीदने की सोच रहे हैं, तो नई कीमतों को देखते हुए दूसरे ब्रांड्स के विकल्पों और उपलब्ध बैंक ऑफर्स देखकर फोन लेना आपके लिए सही होगा। हम आपको आगे भी कीमत में उतार-चढ़ाव होने की जानकारी देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Redmi 15, Redmi 15C और Redmi 15A हुए महंगे, जानें अब कितने में मिलेंगे ये स्मार्टफोंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-15-redmi-15c-redmi-15a-price-hike-india/feed/ 0
Redmi Note 15, Redmi 15 और 15C हुए महंगे, कीमतों में 3,000 तक की बढ़ोतरी https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-15-redmi-15-15c-price-hike-india-3000-april-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-15-redmi-15-15c-price-hike-india-3000-april-2026/#respond Thu, 02 Apr 2026 12:27:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193462 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ती लागत का असर कई फोंस पर दिख रहा है। इसी कड़ी में Redmi ने भारत में अपने कई पॉपुलर स्मार्टफोंस की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी की आधिकारिक स्कीम डॉक्यूमेंट के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से Redmi Note 15 5G, Redmi 15 5G और Redmi 15C 5G की कीमतों में इजाफा […]

The post Redmi Note 15, Redmi 15 और 15C हुए महंगे, कीमतों में 3,000 तक की बढ़ोतरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ती लागत का असर कई फोंस पर दिख रहा है। इसी कड़ी में Redmi ने भारत में अपने कई पॉपुलर स्मार्टफोंस की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी की आधिकारिक स्कीम डॉक्यूमेंट के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से Redmi Note 15 5G, Redmi 15 5G और Redmi 15C 5G की कीमतों में इजाफा लागू हुआ है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

अगर सबसे पहले Redmi Note 15 5G की बात करें, तो इसके 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 22,999 रुपये से बढ़ाकर 24,999 रुपये कर दी गई है, यानी 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, 8GB + 256GB वैरियंट अब 24,999 रुपये की जगह 27,999 रुपये में मिलेगा। जिस पर 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

अगर Redmi 15 5G की बात करें तो इसका 6GB + 128GB वैरियंट 16,499 रुपये से बढ़कर 18,499 रुपये का हो गया है, यानी 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। फोन का 8GB + 128GB वैरियंट 17,999 रुपये से बढ़कर 20,499 रुपये हो गया है। जिसमें 2,500 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, 8GB + 256GB वैरियंट 19,499 रुपये से बढ़कर 22,499 रुपये हो गया है। यानी यह 3,000 रुपये ज्यादा का मिलेगा।

एंट्री-लेवल सेगमेंट में बिकने वाला Redmi 15C 5G भी महंगा हो गया है। इसका 4GB + 128GB वैरियंट 13,999 रुपये से बढ़कर 15,499 रुपये हो गया है, यानी 1,500 की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, 6GB + 128GB मॉडल 15,499 रुपये से बढ़कर 17,499 रुपये और 8GB + 128GB वैरियंट 16,999 रुपये से बढ़कर 19,499 रुपये का हो गया है, जिसमें क्रमशः 2,000 और 2,500 की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

नए प्राइस के अनुसार, इन Redmi स्मार्टफोंस पर 1,500 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी हैं और सभी चैनल्स पर इन्हीं कीमतों के अनुसार फोंस सेल होंगे।

बता दें कि सिर्फ रेडमी ही नहीं, बल्कि अन्य ब्रांड्स भी बढ़ती कंपोनेंट लागत के चलते कीमतें बढ़ा रहे हैं। इससे साफ है कि आने वाले समय में स्मार्टफोंस और महंगे हो सकते हैं।

ऊपर बताए गए मोबाइल्स में से Redmi Note 15 5G उन लोगों के लिए सही है, जो अच्छा डिस्प्ले, प्रीमियम डिजाइन और स्टेबल कैमरा चाहते हैं। Redmi 15 5G बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले के कारण हेवी यूजर्स को पसंद आ सकता है। जबकि Redmi 15C 5G बजट यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प माना जा सकता है।

अगर आप इन फोंस को खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब नई कीमतों के हिसाब से दूसरे ब्रांड्स के विकल्पों से तुलना करना सही निर्णय हो सकता है। क्योंकि 1,500 से 3,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद उसी बजट में और भी बेहतर ऑप्शन मिल सकते हैं।

The post Redmi Note 15, Redmi 15 और 15C हुए महंगे, कीमतों में 3,000 तक की बढ़ोतरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-15-redmi-15-15c-price-hike-india-3000-april-2026/feed/ 0
सस्ते वाला Redmi 15C 5G फोन आ रहा है इंडिया, कम रेट में मिलेगी बड़ी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/affordable-5g-phone-redmi-15c-launch-in-india-in-december-with-big-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/affordable-5g-phone-redmi-15c-launch-in-india-in-december-with-big-battery/#respond Fri, 07 Nov 2025 06:17:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185316 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

रेडमी ने इस साल की शुरुआत में ही भारतीय बाजार में अपना सस्ता 5जी फोन Redmi 14C लॉन्च किया था। यह मोबाइल 9,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को सक्सेसर लेकर आ रही है जिसे Redmi 15C 5G नाम से लॉन्च […]

The post सस्ते वाला Redmi 15C 5G फोन आ रहा है इंडिया, कम रेट में मिलेगी बड़ी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रेडमी ने इस साल की शुरुआत में ही भारतीय बाजार में अपना सस्ता 5जी फोन Redmi 14C लॉन्च किया था। यह मोबाइल 9,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को सक्सेसर लेकर आ रही है जिसे Redmi 15C 5G नाम से लॉन्च किया जाएगा। यह भी एक कम कीमत वाला अफॉर्डेबल 5जी फोन होगा जो बेहद जल्द सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

रेडमी 15सी 5जी इंडिया लॉन्च की जानकारी टिपस्टर अभिषेक यादव के जरिये सामने आई है। बताया गया है कि कंपनी इस महीने के अंत तक या फिर ​दिसंबर के शुरुआती दिनों में Redmi 15C 5G इंडिया में लॉन्च कर सकती है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी तक इस स्मार्टफोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में इस मोबाइल के टीज़र जारी किए जा सकते हैं। बहरहाल फोन लॉन्च की पुख्ता जानकारी मिलते ही पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा।

redmi-15c-5g-launched-price-specs-europe

Redmi 15C 5G फोन सितंबर महीने में ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है। यूरोपियन देशों में यह सस्ता 5जी फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लॉन्च हुआ है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल चिपसेट भारत में 10 से 12 हजार रुपये तक के 5जी फोन में मिल जाता है। यानी रेडमी 15सी 5जी भी 12 हजार से कम का 5जी फोन हो सकता है।

मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6,000mAh बैटरी लगाई गई है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी मिलता है। बताते चलें कि ग्लोबल मार्केट में कंपनी इस फोन के साथ चार्जर नहीं दिया है। लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि भारतीय ग्राहकों को फोन बॉक्स में फास्ट चार्जर साथ में दे दिया जाएगा।

Redmi 15C 5G फोन को ग्लोबल मार्केट में 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह एचडी+ रेजोल्यूशन वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसमें एलसीडी पैनल का इस्तेमाल किया है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर एक्स्ट्रा ग्लास लेयर भी चढ़ाई गई है।

फोटोग्राफी के लिए यह रेेडमी 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ सेकेंडरी एआई लेंस भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी 15सी 5जी फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी लगाया गया है।

Redmi 15C 5G फोन को ग्लोबल मार्केट में IP64 रेटिंग के साथ लाया गया है। वॉटरप्रूफिंग के लिए यह रेटिंग इतनी ज्यादा असरदार नहीं कही जाएगी। इसके अलावा फोन में वाईफाई और ब्लूटूथ के साथ NFC का सपोर्ट भी दिया गया है। यह मोबाइल 3.5mm हेडफोन जैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करता है।

हमारा अनुमान है कि रेडमी 15सी 5जी फोन की कीमत 12,000 रुपये से कम रखी जा सकती है और इसे दिसंबर के पहले सप्ताह में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इंडियन मार्केट में इस सस्ते 5जी फोन की टक्कर Samsung Galaxy M17, OPPO K13x, Infinix Hot 60 और Tecno Spark Go जैसे स्मार्टफोंस से होगी।

The post सस्ते वाला Redmi 15C 5G फोन आ रहा है इंडिया, कम रेट में मिलेगी बड़ी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/affordable-5g-phone-redmi-15c-launch-in-india-in-december-with-big-battery/feed/ 0
Redmi 15C लॉन्च: मिलेगी 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 8GB RAM https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-15c-launched-6000mah-battery-50mp-camera-8gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-15c-launched-6000mah-battery-50mp-camera-8gb-ram/#respond Thu, 04 Sep 2025 13:05:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181732 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi की सब ब्रांड Redmi ने अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Redmi 15C को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस में सस्ते प्राइस में आकर्षक डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ कई दमदार फीचर्स दिए हैं। यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो कम कीमत में बड़ी […]

The post Redmi 15C लॉन्च: मिलेगी 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 8GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi की सब ब्रांड Redmi ने अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Redmi 15C को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस में सस्ते प्राइस में आकर्षक डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ कई दमदार फीचर्स दिए हैं। यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबे बैकअप वाला डिवाइस चाहते हैं। आइए, आगे इसके फीचर्स और कीमत की जानकारी विस्तार से जानते हैं।

Redmi 15C स्मार्टफोन में 6.9 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर HD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट मिल जाता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर लगाया गया है। यानी यह केवल 4G सपोर्ट करता है। इसके साथ 4GB, 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi 15C फोन के रियर में 50MP डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। यह सेटअप अच्छा अनुभव दे सकता है। बैटरी की बात करें तो फोन की सबसे बड़ी खासियत यही मानी जा सकती है। क्योंकि इसमें 6000mAh बैटरी है जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

Redmi 15C में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP64 रेटिंग (वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस), 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो, Bluetooth 5.4 और डुअल-बैंड WiFi जैसे कई फीचर्स हैं। वहीं, सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi 15C स्मार्टफोन Android 15 आधारित HyperOS 2.0 पर काम करता है।

Redmi 15C मोबाइल को Moonlight Blue, Midnight Black, Mint Green और Twilight Orange जैसे चार रंगों में ग्लोबली उतारा गया है। कीमत की बात करें तो Redmi 15C की शुरुआती कीमत 119 अमेरिकी डॉलर यानी इंडियन करेंसी अनुसार लगभग 10,000 रुपये रखी गई है। हालांकि, अन्य रीजन के हिसाब से प्राइस अलग भी हो सकता है।

Redmi 15C खासतौर पर उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो पहली बार स्मार्टफोन लेने का मन बना रहे हैं। इसके साथ बजट ऑप्शन चाहते हैं और बड़ी स्क्रीन सहित बड़ी बैटरी से लंबे बैकअप की तलाश में हैं।

Redmi 15C का मुकाबला realme C71Infinix Smart 10 और Tecno Spark Go 2 जैसे बजट स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि रेडमी का बड़ा डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी इसे खास बना सकती है। इसलिए यदि आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और स्टाइलिश डिजाइन हो और बजट भी 10,000 रुपये के अंदर रहे तो Redmi 15C अच्छा विकल्प हो सकता हो। वहीं, यह फिलहाल ग्लोबली आया और भारत में कब आएगा इसे लेकर जानकारी नहीं मिली है। हम कोई भी अपडेट मिलते ही आपको डिटेल देंगे। हमारे साथ बने रहें।

The post Redmi 15C लॉन्च: मिलेगी 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 8GB RAM first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-15c-launched-6000mah-battery-50mp-camera-8gb-ram/feed/ 0
सस्ते स्मार्टफोन Redmi 15C की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स आई सामने! 6,000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-smartphone-redmi-15c-price-and-specifications-leaked-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-smartphone-redmi-15c-price-and-specifications-leaked-before-launch/#respond Thu, 17 Jul 2025 03:49:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178398 इस स्मार्टफोन को 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

The post सस्ते स्मार्टफोन Redmi 15C की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स आई सामने! 6,000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi सब-ब्रांड Redmi अपने नए लो बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे रेडमी 15सी नाम के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। बीते दिनों में इस मोबाइल से जुड़ी कई तरह की डिटेल्स सामने आ चुकी है। वहीं आज एक नए लीक में फोन की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई है। Redmi 15C स्मार्टफोन में क्या मिलेगा इसकी लीक जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi 15C 4G प्राइस (लीक)

ताजा लीक में रेडमी 15सी की कीमत $154 बताई गई है। यह इंडियन करंसी अनुसार 13,230 रुपये के करीब है। उम्मीद है कि यह रेडमी फोन का स्टार्टिंग प्राइस होगा। गौरतलब है कि बीते दिनों इटली की रिटेलर साइट पर भी इस 4जी स्मार्टफोन को स्पॉट किया गया था जहां मोबाइल के दो स्टोरेज वेरिएंट्स और उनका प्राइस सामने आया था।

बता दें कि उस लीक में 4GB RAM + 128GB Storage का रेट 133.90 यूरो यानी तकरीबन 13,450 रुपये और 4GB RAM + 256GB Storage की कीमत 154.90 यूरो यानी तकरीबन 15,500 रुपये बताई गई थी। इटालियन रिटेलर लिस्टिंग में रेडमी 15सी को Blue, Green और Midnight Gray कलर में दिखाया गया था।

Redmi 15C 4G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.99″ HD+ 120Hz Display
  • MediaTek Helio G81
  • 4GB RAM + 128GB Storage
  • 50MP AI Dual Camera
  • 13MP Selfie Camera
  • 33W 6,000mAh battery

डिस्प्ले

सामने आए लीक के अनुसार रेडमी 14सी स्मार्टफोन को 6.99-इंच की बड़ी स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। यह एचडी+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले बताई गई है जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली हो सकती है। लीक की मानें तो इस मोबाइल स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगी। अनुमान है कि कंपनी इसमें एलसीडी पैनल का इस्तेमाल कर सकती है।

परफॉर्मेंस

Redmi 15C 4G स्मार्टफोन एंड्ररॉयड 15 पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह मोबाइल Xiaomi HyperOS पर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस सस्ते रेडमी फोन में मीडियाटेक का 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना हीलियो जी81 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है जो 1.8GHz से लेकर 2.0GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रेडमी का सस्ता स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक की मानें तो इस लो बजट मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी 15सी 4जी फोन में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। इस फोन में Ring Light भी मिलेगी।

बैटरी

Redmi 15C बड़ी बैटरी वाला मोबाइल होगी। लीक के मुताबिक पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इस ताकतवर बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए रेडमी फोन में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।

Redmi 14C

Redmi 14C 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

बताते चलें कि इंडिया में रेडमी का सस्ता 5जी फोन 14सी 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है जिसमें 4जीबी रैम + 128जीबी मेमोरी मिलती है। वहीं फोन के 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज का रेट 11,499 रुपये है। यह मोबाइल फोन क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है। साथ ही इसमें 6जीबी वचुर्अल रैम तकनीक भी दी गई है।

Redmi 14C 5G फोन भी 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करने वाली 6.99-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह लो बजट रेडमी स्मार्टफोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,160mAh बैटरी सपोर्ट करता है।

Xiaomi Redmi 14C Price
Rs. 16,490
Go To Store
See All Prices

The post सस्ते स्मार्टफोन Redmi 15C की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स आई सामने! 6,000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-smartphone-redmi-15c-price-and-specifications-leaked-before-launch/feed/ 0
15 हजार से कम में लॉन्च होगा Redmi 15C! बाजार में आने से पहले ही लीक हुआ ग्लोबल प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/4gb-ram-smartphone-redmi-15c-price-leaked-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/4gb-ram-smartphone-redmi-15c-price-leaked-before-launch/#respond Thu, 10 Jul 2025 08:59:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177910 रेडमी 15सी के रैम व मेमोरी वेरिएंट्स के साथ ही फोन प्राइस की जानकारी भी प्राप्त हुई है

The post 15 हजार से कम में लॉन्च होगा Redmi 15C! बाजार में आने से पहले ही लीक हुआ ग्लोबल प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi 15C स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में कदम रख सकता है। लगातार इस स्मार्टफोन से जुड़ी नई अपडेट सामने आ रही है जिसमें नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कल ही जहां इस रेडमी मोबाइल की रेंडर ईमेज इंटरनेट पर लीक हुई थी व​हीं आज यह सस्ता स्मार्टफोन विदेशी रिटेलर साइट पर अपनी कीमत के साथ लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग की जानकारी एक्सपर्टपिक वेबसाइट से मिली है जिसमें रेडमी 15सी के रैम व मेमोरी वेरिएंट्स के साथ ही फोन प्राइस की जानकारी भी प्राप्त हुई है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi 15C प्राइस (लीक)

  • 4GB RAM + 128GB Storage – €133.90 (तकरीबन 13,450 रुपये)
  • 4GB RAM + 256GB Storage – €154.90 (तकरीबन 15,500 रुपये)

रेडमी 15सी स्मार्टफोन को इटली की रिटेलर साइट पर स्पॉट किया गया है। यहां अपकमिंग रेडमी फोन को 4जीबी रैम के साथ दिखाया गया है जिसके दो मेमोरी वेरिएंट्स हैं। कीमत की बात करें तो इंडियन करंसी अनुसार 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाले रेडमी 15सी 4जी फोन कीमत 13,450 रुपये के करीब है और 4जीबी+256जीबी का रेट 15,500 रुपये के करीब है। रिटेलर लिस्टिंग में यह फोन Blue, Green और Midnight Gray कलर में सामने आया है।

Redmi 15C स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

बीते दिनों सामने आए लीक में भी रेडमी 15सी 4जी स्मार्टफोन को 4GB RAM पर बना बताया गया था। उस लीक में दावा किया गया था कि यह बड़ी बैटरी वाला रेडमी फोन होगा जो 6,000mAh battery पर लॉन्च हो सकता है। वहीं इस पावरफुल बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।

Redmi 15C स्मार्टफोन को लीक में 6.9-इंच की HD+ डिस्प्ले पर लाए जाने की बात कही गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन होगी जो LCD पैनल पर बनी होगी। यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित HyperOS पर काम करेगा। वहीं लीक हुई फोटो में यह फोन स्क्वायर शेप वाले कैमरा सेटअप पर बना दिखाई दिया है। वहीं मोबाइल के राईड फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन लगाया गया है।

Redmi 14C 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.99″ HD+ 120Hz Screen
  • Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
  • 6GB Virtual RAM
  • 6GB RAM + 128GB Storage
  • 50MP Back Camera
  • 8MP Front Camera
  • 18W 5,160mAh battery

कीमत : यह सस्ता रेडमी का 5जी फोन 4जीबी और 6जीबी रैम पर खरीदा जा सकता है। 4जीबी रैम के साथ इसके 128जीबी मेमोरी वेरिएंट का रेट 9,499 रुपये और 128जीबी का प्राइस 10,499 रुपये है। वहीं सबसे बड़ा 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाला Redmi 14C 5G 11,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

स्क्रीन : रेडमी 14सी 5जी फोन 6.99-इंच की बड़ी एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया। वॉटरड्रॉप नॉच वाले इस मोबाइल में एलसीडी पैनल का इस्तेमाल किया गया है तथा फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट प्राप्त होता है।

प्रोसेसर : Redmi 14C 5G फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.36गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 438871 AnTuTu Score प्राप्त कर चुका है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता रेडमी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/ अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Redmi 14C 5G स्मार्टफोन को तगड़ी 5,160एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यूजर्स को जानकारी खुशी होगी कि फोन बॉक्स में 33W Charger मुफ्त मिलेगा।

Xiaomi Redmi 14C Price
Rs. 16,490
Go To Store
See All Prices

The post 15 हजार से कम में लॉन्च होगा Redmi 15C! बाजार में आने से पहले ही लीक हुआ ग्लोबल प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4gb-ram-smartphone-redmi-15c-price-leaked-before-launch/feed/ 0
4GB RAM के साथ आ सकता है सस्ता स्मार्टफोन Redmi 15C, फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-smartphone-redmi-15c-4g-image-color-ram-and-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-smartphone-redmi-15c-4g-image-color-ram-and-specifications-leaked/#respond Wed, 09 Jul 2025 09:34:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177772 शाओमी द्वारा Redmi 15C 5G और 4G दोनों मॉडल्स को लाया जा सकता है।

The post 4GB RAM के साथ आ सकता है सस्ता स्मार्टफोन Redmi 15C, फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने इस साल की शुरुआत में ही 10 हजार से कम का 5G फोन Redmi 14C इंडिया में लॉन्च किया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसकी नेक्स्ट जेनरेशन पर काम शुरू कर चुकी है जिसे जल्द ही टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। शाओमी द्वारा Redmi 15C 5G और 4G दोनों मॉडल्स को लाया जा सकता है। इन्हीं में से एक रेडमी 15सी 4जी फोन की ईमेज, कलर और रैम स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी अब इंटरनेट पर लीक हो गई है।

Redmi 15C 4G

रेडमी 15सी 4जी स्मार्टफोन को लेकर कहा गया है कि इसे 4GB RAM पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 128GB storage देखने को मिलेगी। लीक के अनुसार यह बड़ी बैटरी वाला रेडमी फोन होगा जिसे तगड़ी 6,000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इस पावरफुल बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है।

लीक की मानें तो Redmi 15C स्मार्टफोन 6.9-इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन बताई गई है जो LCD पैनल पर बनी होगी। बताया जा रहा है यह मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित HyperOS पर काम करेगा। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन चार कलर मॉडल्स में आएगा और इनमें Moonlight Blue, Twilight Orange, Midnight Black और green कलर शामिल हो सकते हैं।

नोट करने वाली बात है कि रेडमी 14सी 5जी फोन जहां राउंड शेप वाले कैमरा मॉड्यूल पर लाया गया था वहीं अपकमिंग रेडमी 15सी 4जी फोन की फोटो में यह स्क्वायर शेप वाला दिखाई दिया है। नए रेडमी फोन में भी वॉटरड्रॉप नॉच वाली डिस्प्ले दी गई है। मोबाइल के राईड फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन लगाया गया है।

Redmi 14C 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.99″ HD+ 120Hz Screen
  • Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
  • 6GB Virtual RAM
  • 6GB RAM + 128GB Storage
  • 50MP Back Camera
  • 8MP Front Camera
  • 18W 5,160mAh battery
Redmi 14C 5G

कीमत : यह सस्ता रेडमी का 5जी फोन 4जीबी और 6जीबी रैम पर खरीदा जा सकता है। 4जीबी रैम के साथ इसके 128जीबी मेमोरी वेरिएंट का रेट 9,499 रुपये और 128जीबी का प्राइस 10,499 रुपये है। वहीं सबसे बड़ा 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाला Redmi 14C 5G 11,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

स्क्रीन : रेडमी 14सी 5जी फोन 6.99-इंच की बड़ी एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया। वॉटरड्रॉप नॉच वाले इस मोबाइल में एलसीडी पैनल का इस्तेमाल किया गया है तथा फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट प्राप्त होता है।

प्रोसेसर : Redmi 14C 5G फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.36गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 438871 AnTuTu Score प्राप्त कर चुका है।

मेमोरी : रेडमी 14सी 5जी फोन भारतीय बाजार में 4GB और 6GB RAM पर लॉन्च हुआ है जो कुल तीन वेरिएंट्स में बिकेगा। 4जीबी रैम मॉडल को जहां 64जीबी स्टोरेज तथा 128जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकेगा। वहीं सबसे बड़ा वेरिएंट 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन में 6GB Virtual RAM तकनीक दी गई है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 12GB RAM तक की ताकत देती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता रेडमी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/ अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Redmi 14C 5G स्मार्टफोन को तगड़ी 5,160एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यूजर्स को जानकारी खुशी होगी कि फोन बॉक्स में 33W Charger मुफ्त मिलेगा।

अन्य फीचर्स : यह रेडमी स्मार्टफोन डुअल 5G+5G SIM सपोर्ट के साथ आया है जिसे लेकर ब्रांड का दावा है कि फोन में 2.5Gbps तक की इंटरनेट स्पीड पाई जा सकेगी। यह फोन IP52 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखता है। इस मोबाइल में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और आईआर ब्लास्टर भी मिलेगा।

Xiaomi Redmi 14C Price
Rs. 16,490
Go To Store
See All Prices

The post 4GB RAM के साथ आ सकता है सस्ता स्मार्टफोन Redmi 15C, फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-smartphone-redmi-15c-4g-image-color-ram-and-specifications-leaked/feed/ 0
Redmi 15C और Poco C85 स्मार्टफोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च, एनबीटीसी साइट आए नजर https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-15c-poco-c85-nbtc-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-15c-poco-c85-nbtc-listing/#respond Tue, 08 Jul 2025 10:14:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177650 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

रेडमी और पोको के आगामी स्मार्टफोन जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकते हैं। इन्हें Redmi 15C और Poco C85 नाम से लाया जा सकता है। इन मॉडल्स के जल्द आने की संभावनाएं इसलिए बढ़ गई हैं क्योंकि यह दोनों एनबीटीसी सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किए गए हैं। जिसमें कुछ अहम डिटेल सामने आई है। बता […]

The post Redmi 15C और Poco C85 स्मार्टफोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च, एनबीटीसी साइट आए नजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • रेडमी 15सी और पोको सी85 को एनबीटीसी से मंजूरी मिल गई है।
  • रेडमी 15सी का वैरियंट सिंगापुर के आईएमडीए पर भी दिखा है।
  • दोनों स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है।

रेडमी और पोको के आगामी स्मार्टफोन जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकते हैं। इन्हें Redmi 15C और Poco C85 नाम से लाया जा सकता है। इन मॉडल्स के जल्द आने की संभावनाएं इसलिए बढ़ गई हैं क्योंकि यह दोनों एनबीटीसी सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किए गए हैं। जिसमें कुछ अहम डिटेल सामने आई है। बता दें कि अपकमिंग C85 फोन 15C का रीब्रांडेड वर्जन बन सकता है। आइए, आगे आपको लेटेस्ट लिस्टिंग से जुड़ी जानकारियां विस्तार से देते हैं।

Redmi 15C, Poco C85 NBTC लिस्टिंग

  • एक्सपर्टपिक के अनुसार Redmi 15C और Poco C85 दोनों को थाईलैंड में NBTC सर्टिफिकेशन प्लेटफ़ॉर्म से मंजूरी मिल गई है।
  • बता दें, थाईलैंड के लिए Redmi 15C का मॉडल नंबर 25078RA3EA है। जबकि, C85 का मॉडल नंबर 25078PC3EG है।
  • दोनों की लिस्टिंग से यह बात भी सामने आई है कि ये LTE-सक्षम डिवाइस हैं, जिसका अर्थ है कि, यह 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट नहीं देंगे।
  • मॉडल नंबर 25078RA3EY वाले Redmi फोन को सिंगापुर का IMDA सर्टिफिकेशन मिल गया है। जबकि, समान मॉडल नंबर से ये भी पता चला है कि यह सिंगापुर के बाजार में Redmi 15C वैरियंट हो सकता है।
  • XiaomiTime की हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट की मानें तो, मॉडल नंबर 25078RA3EL और 25078RA3EE दोनों ही Redmi 15C के हैं।
  • एक पब्लिकेशन द्वारा दावा किया गया है कि, मॉडल नंबर 25078PC3EE भी Poco C85 से जुड़ा है। इसके 25078PC3EG वैरियंट को यूरोप में पहले से EEC सर्टिफिकेशन मिल चुका है।

Redmi 15C , Poco C85 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • Redmi 15C का 25078RA3EL वैरियंट मई में ही FCC के डेटाबेस में दिखाई दिया था।
  • FCC लिस्टिंग की मानें तो, Redmi 15C में यूजर्स को वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.9 इंच का LCD HD+ डिस्प्ले मिल सकता है।
  • डिवाइस में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।। जो 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।
  • यह HyperOS 2.2-आधारित Android 15 पर काम कर सकता है।

बताते चलें कि Redmi 15C और Poco C85 के बारे में और ज्यादा डिटेल्स अभी नहीं मिली हैं। जबकि इनके मॉडल नंबर में शामिल “2507” नंबर से यह संकेत मिल रहा है कि, ये इस महीने के अंत तक लॉन्च हो सकते हैं।

The post Redmi 15C और Poco C85 स्मार्टफोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च, एनबीटीसी साइट आए नजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-15c-poco-c85-nbtc-listing/feed/ 0
Redmi 15C और Poco C85 की जानकारी आई सामने, जीएसएमए डेटाबेस पर हुए स्पॉट https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-15c-and-poco-c85-spotted-on-gsma-database/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-15c-and-poco-c85-spotted-on-gsma-database/#respond Mon, 23 Jun 2025 06:33:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176363 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi अपने बजट सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोंस लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है यह रेडमी और पोको की नंबर वाली सी सीरीज में आ सकते हैं। हालांकि इनका नाम अभी सामने नहीं आया है लेकिन मोबाइल्स Redmi 15C और POCO C85 के रूप में एंट्री ले सकते हैं। यह दोनों डिवाइसेज की […]

The post Redmi 15C और Poco C85 की जानकारी आई सामने, जीएसएमए डेटाबेस पर हुए स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Redmi 15C और POCO C85 के कई वैरियंट GSMA IMEI लिस्टिंग में देखे गए हैं।
  • अनुमान है कि इन मोबाइल्स की लॉन्चिंग जुलाई 2025 में हो सकती है।
  • Redmi 15C और POCO C85 में IPS LCD डिस्प्ले पैनल मिल सकता है।

Xiaomi अपने बजट सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोंस लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है यह रेडमी और पोको की नंबर वाली सी सीरीज में आ सकते हैं। हालांकि इनका नाम अभी सामने नहीं आया है लेकिन मोबाइल्स Redmi 15C और POCO C85 के रूप में एंट्री ले सकते हैं। यह दोनों डिवाइसेज की जानकारी फिलहाल GSMA IMEI डेटाबेस में स्पॉट हुई है, जिससे इसका लॉन्च संभव लगता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Redmi 15C और POCO C85 GSMA IMEI डेटाबेस

  • Redmi 15C और POCO C85 के कई रीजनल वेरिएंट्स (Global, EEA और अन्य) IMEI लिस्टिंग में दिखे हैं।
  • इनमें Redmi 15C के मॉडल नंबर 25078RA3EA, 25078RA3EY, 25078RA3EL और 25078RA3EE हो सकते हैं।
  • अगर बात करें POCO C85 की तो यह मॉडल नंबर 25078PC3EE और 25078PC3EG के साथ सामने आया है।
  • मॉडल नंबर के स्ट्रक्चर को देखते हुए अनुमान है कि इन मोबाइल्स की लॉन्चिंग जुलाई 2025 में हो सकती है। हालांकि ब्रांड लॉन्च टाइमलाइन अलग भी रख सकता है।
  • बता दें कि GSMA लिस्टिंग से यह भी साफ है कि एक बार फिर Xiaomi एक ही डिवाइस को Redmi और POCO ब्रांडिंग के तहत अलग-अलग रूप में पेश कर सकता है।
  • यह रणनीति नई नहीं है क्योंकि पिछले कई सालों से दोनों ब्रांड्स में केवल डिजाइन और UI ट्यूनिंग के अलावा हार्डवेयर में खास अंतर नहीं होता है।
Redmi 14C 5G

Redmi 15C और POCO C85 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

कंपनी ने अभी तक आधिकारिक खूबियां को खुलासा नहीं किया है, लेकिन Xiaomi के पूर्व बजट फोंस को देखकर कुछ अनुमान लगाए जा सकते हैं:

  • डिस्प्ले: Redmi 15C और POCO C85 में IPS LCD डिस्प्ले पैनल मिलने की संभावना है। इस पर 90Hz या 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: Redmi 15C और POCO C85 में परफॉरमेंस के लिए ब्रांड मीडियाटेक Helio G99 या समान एंट्री-लेवल चिपसेट प्रदान कर सकता है।
  • रैम और स्टोरेज: स्पेस के लिए कंपनी LPDDR4X रैम तकनीक और स्टोरेज के लिए eMMC 5.1 तकनीक उपयोग कर सकती है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में मोबाइल्स में लगभग 6000mAh की बड़ी बैटरी लगाई जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 18W से लेकर 33W तक का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। (सोर्स

The post Redmi 15C और Poco C85 की जानकारी आई सामने, जीएसएमए डेटाबेस पर हुए स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-15c-and-poco-c85-spotted-on-gsma-database/feed/ 0