Redmi 4 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 15 Mar 2018 10:16:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी रेडमी 4 की कीमत हुई कम, जानें किस वेरिएंट में हुई कितनी कटौती https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-4-price-cut-3gb-ram-32gb-memory-4gb-ram-64gb-storage-features-specifications-in-hindi/ Thu, 15 Mar 2018 10:12:06 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18044 शाओमी रेडमी की नई कीमतें आज से ही लागू हो गई है।

The post शाओमी रेडमी 4 की कीमत हुई कम, जानें किस वेरिएंट में हुई कितनी कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बड़े हिस्से पर कब्जा जमा चुकी चीनी कंपनी शाओमी ने कल ही अपनी रेडमी सीरीज़ को बढ़ते हुए नया स्मार्टफोन रेडमी 5 लॉन्च किया था। रेडमी 5 पिछले साल हिट रह चुके कंपनी के सस्ते स्मार्टफोन रेडमी 4 का ही नेक्स्ट वर्ज़न है। रेडमी 5 लॉन्च के 24 घंटो के भीतर ही शाओमी ने अपने पहले वाले स्मार्टफोन रेडमी 4 की कीमत भी कम कर दी है।

4जीबी रैम और 5.7-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ शाओमी रेडमी 5

शाओमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने अपने ट्वीटर हैंडल से रेडमी 4 के प्राइस कट की जानकारी दी है। कंपनी की ओर से रेडमी 4 के 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज तथा 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमतें कम की गई है। शाओमी ने इन दोनों ही वेरिएंट्स का मूल्य सीधे 500 रुपये कम कर दिया है। आज से ही रेडमी 4 के ये दोनों वेरिएंट 500 रुपये वाले नये रेट पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुके हैं।

रेडमी 4 के 3जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज वाले की कीमत पहले जहां 8,999 रुपये थी, वहीं 500 रुपये की कटौती होने के बाद इस फोन को 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह शाओमी रेडमी 4 के 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वाले को 500 रुपये के प्राइस कट के बाद 10,499 रुपये में पाया जा सकता है। इस वेरिएंट की कीमत पहले 10,999 रुपये थी।

यहां शाओमी रेडमी 5 रह जाता है रेडमी 4 से पीछे

गौरतलब है कि शाओमी की ओर से रेडमी 4 के इन दोनों वेरिएंट्स का प्राइस कट ​​फिलहाल सिर्फ आॅनलाईन सेल के लिए ही किया गया है। नई कीमत पर इस फोन को मी डॉट कॉम के साथ ही अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में शाओमी इंडिया आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी रेडमी 4 की कीमतें कम करेगी।

The post शाओमी रेडमी 4 की कीमत हुई कम, जानें किस वेरिएंट में हुई कितनी कटौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
यहां शाओमी रेडमी 5 रह जाता है रेडमी 4 से पीछे https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-4-vs-redmi-5-battery-feature-specification-price-in-hindi/ Wed, 14 Mar 2018 12:14:10 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17983 कुछ ऐसे अहम बिंदु है जहां पर रेडमी 5 पहले वाले रेडमी 4 से पीछे नज़र आता है।

The post यहां शाओमी रेडमी 5 रह जाता है रेडमी 4 से पीछे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने आज भारतीय बाजार में अपनी रेडमी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन रेडमी 5 पेश कर दिया है। यह फोन रेडमी 4 का ही नेक्स्ट अपडेटेड वर्ज़न है। शाओमी ने रेडमी 5 को 3 वेरिएंट देश में लॉन्च किए है। लेटेस्ट यूजर इंटरफेस और शानदार स्पेसिफिकेशन्स के लैस यह फोन यूं तो काफी शानदार है, लेकिन फिर भी कुछ ऐसे अहम बिंदु है जहां पर रेडमी 5 पहले वाले रेडमी 4 से पीछे नज़र आता है।

रेडमी 5 की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को बेज़ल लेस डिसप्ले पर पेश किया है। रेडमी 4 में जहां 5-इंच की स्क्रीन दी गई थी वहीं रेडमी 5 में 5.7-इंच की डिसप्ले है। जाहिर सी बात है डिसप्ले बड़ी है तो ब्राइटनेस, कलर और विजुअल कंटेंट पावर की खपत भी ज्यादा करेंगे। बस यहीं रेडमी 5 का यूज़ यूजर्स के सामनें समस्या खड़ी कर देगा।

xiaomi-redmi-5-fet

शाओमी रेडमी 5 में कंपनी ने 3,300एमएएच की बैटरी दी है, जब्कि रेडमी 4 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई थी। पावर बैकअप के मामले में रेडमी 5 रेडमी 4 से कम जान पड़ता हैं। बैटरी क्षमता में 50 या 100 एमएएच को तो अडजेस्ट किया जा सकता है लेकिन 700 एमएएच से समझौता करना थोड़ा मुश्किल है। और वह भी तब जब कम बैटरी वाले फोन की डिसप्ले भी बड़ी हो।

इसी तरह कीमत की बात करें तो रेडमी 5 का 2जीबी रैम व 16जीबी मैमोरी वाला वेरिएंट 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। वहीं शाओमी ने रेडमी 4 के 2जीबी रैम व 16जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये में बाजार में उतारा था। यानि पूरे 1,000 रुपये कम।

4जीबी रैम और 5.7-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ शाओमी रेडमी 5

वहीं शाओमी के यूजर इंटरफेस की बात करें तो रेडमी 5 जहां मीयूआई 9 पर लॉन्च हुआ है, वहीं रेडमी 4 के लिए भी कंपनी मीयूआई 9 की अपडेट जारी कर चुकी है।

The post यहां शाओमी रेडमी 5 रह जाता है रेडमी 4 से पीछे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ये 5 स्मार्टफोन देंगे नोकिया 2 को टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/top-5-competitors-of-nokia-2-in-hindi/ Tue, 31 Oct 2017 12:35:44 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=13255 हमनें 5 ऐसे स्मार्टफोन्स की लिस्ट बनाई है जो नोकिया 2 के लिए कड़े प्रतिस्पर्धी हैं।

The post ये 5 स्मार्टफोन देंगे नोकिया 2 को टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नोकिया ने आज भारतीय बाजार के जरिये अंर्तराष्ट्रीय मंच पर कंपनी के नए और लेटेस्ट स्मार्टफोन नोकिया 2 पर्दापण किया है। नोकिया 2 कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इसे 99 यूरो यानि तकरीबन 7,400 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। मैटल फ्रेम वाला यह फोन 6,000 एल्यूमिनियम सीरीज़ पर बना है जो गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड 5-इंच की एचडी एलटीपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश किया गया है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 चिपसेट पर रन करता है। नोकिया 2 में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा इसमें गूगल असिस्टेंट भी मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,100एमएएच की बैटरी मौजूद है। यह फोन नंवबर के मध्य में सेल के लिए उपलब्ध होगा लेकिन बाजार में पहले से ही कुछ ऐसे फोन मौजूद है जो नोकिया 2 को टक्कर देने की क्षमता रखते हैं। आगे हमनें 5 ऐसे ही स्मार्टफोन्स की लिस्ट बनाई है जो नोकिया 2 के लिए कड़े प्रतिस्पर्धी हैं।

लॉन्च हुआ नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन जो चलता है लेटेस्ट एंडरॉयड पर

शाओमी रेडमी 4ए
xiaomi-redmi-4a
इसी सूची में सबसे पहला नाम शाओमी के रेडमी 4ए का है। इस फोन का एक संस्करण 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध है। इस फोन में 5-इंच एचडी स्क्रीन दी गई है और फोन की स्क्रीन लेमिनेटेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.4गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए आपको 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3,120 एमएएच की बैटरी दी गई है।

शाओमी रेडमी 4
xiaomi-redmi-4-1
यहां दूसरा नाम भी शाओमी का ही है। कम बजट में रेडमी 4 का सबसे उंचा मॉडल 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लिया जा सकता है। इस फोन में 5-इंच की 2.5डी एचडी कर्व्ड डिसप्ले है। सिक्योरिटी के लिए इसके बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर आधारित इस फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ​13-मेगापिक्सल के रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

जल्द ही शुरू होने वाली है जियोफोन की प्रीबुकिंग, कंपनी ने किया खुलासा

मोटो सी प्लस
moto-c-plus-first-impressions-91mobiles-04
मोटोरोला का मोटो सी प्लस भी नोकिया के लिए बड़ी टक्कर है। इस फोन में 5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहट्र्ज क्वॉडकोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है। 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ ही इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो एलईडी फ्लैश से लैस हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें रेपिड चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

इनफोकस टर्बो 5
infocus-turbo-5-plus
यूएस की कंपनी इनफोकस का टर्बो 5 भी इस सूची में शामिल है। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। टर्बो 5 में 5.2-इंच एचडी आईपीएस ​डिसप्ले है और यह फोन मीडियाटेक एमटी 6737 चिपसेट पर रन करता है। फोन में फोन 1.2गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। भारतीय बाजार में इनफोकस टर्बो 5 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी और 2जीबी रैम/16जीबी मैमोरी वेरिएंट में उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 2जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत 6,999 रुपये है जबकि 3जीबी रैम वाले फोन के लिए आपको 7,999 रुपये चुकाने होंगे।

एयरटेल डिजिटल स्टोर पर भी उपलब्ध होगा iPhone X, होगा स्पेशल स्टॉक

माइक्रोमैक्स ईवोक पावर
micromax-evoke-1
भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्स के ईवोक पावर स्मार्टफोन 5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो पर पेश किया गया है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की स्टोरेज दी गई है तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सन का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए माइक्रोमैक्स ईवोक पावर में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।

The post ये 5 स्मार्टफोन देंगे नोकिया 2 को टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी फोन की कीमत में हुई भारी कमी, यही है खरीदारी का सही मौका https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-celebrates-diwali-with-exciting-offers-on-amazon-india-flipkart-paytm-and-mi-com-in-hindi/ Thu, 21 Sep 2017 07:48:17 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11992 इस दिवाली शाओमी लाई हैं अनेंको उपहार, स्मार्टफोन और मी प्रोडक्ट्स की कीमतों में कमी से लेकरं आर्कषक आॅफर्स और बेहतरीन डील

The post शाओमी फोन की कीमत में हुई भारी कमी, यही है खरीदारी का सही मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश में तेजी से उभरने वाली टेक कंपनी शाओमी अपने यूजर्स को खुश करने को कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। हर छोटे बड़े बाजार जहां इन दिनों त्यौहारों की चहलपहल से सजे हुए हैं वहीं शाओमी भी विभिन्न आॅनलाईन प्लेटफार्म एवं मी स्टोर्स के जरिये अपने स्मार्टफोन व अन्य प्रोडक्ट्स को भारी छूट के साथ अनेंकों आर्कषक आॅफर्स पर उपलब्ध करा रही है।

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल: रिलायंस जियो दे रहा है 60जीबी 4जी डाटा मुफ्त

शाओमी की ओर से रेडमी 4, मी मैक्स 2, रेडमी नोट 4, रेडमी 4ए स्मार्टफोन्स के साथ मी राउटर 3सी, मी एयर प्यूरीफायर 2, मी पावरबैंक, आॅडियो एक्सेसरीज़ और हालिया लॉन्च किया गया एचआरएक्स मी बैंड2 को विभिन्न प्लेटफार्म पर आर्कषक की​मतों के साथ ही बेहतरीन डील के तहत बेचा जा रहा है। शाओमी द्वारा यह फायदें अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, टाटा क्लिक, पेटीएम मॉल, मी डॉट कॉम एवं मी स्टोर्स पर उपलब्ध कराएं गए हैं।

अमेज़न इंडिया पर 24 सिंतबर तक चलने वाली ग्रेट इंडियन शॉपिंग फेस्टीवल में मी मैक्स 2 का 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट जहां 16,999 रुपये की जगह सिर्फ 14,999 रुपये में मिल रहा है वहीं इस फोन के 32जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट को 14,999 की बजाय 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

mi-diwali-1

इस सेल में 10,999 रुपये की कीमत वाले रेडमी 4 को 1,500 डिस्काउंट के साथ 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 20,000एमएएच वाला मी पावरबैंक 2 800 रुपये की छूट के साथ 1,799 रुपये में मिल रहा है। अमेज़न पर शाओमी के सभी प्रोडक्टस पर एचडीएफसी कार्ड धारकों को 10प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

अन्य शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग बिलियन डे सेल में रेडमी नोट 4 के 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 2,000 रुपये तथा 32जीबी मैमोरी वेरिएंट पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। जिसके बाद 12,999 रुपये वाला वेरिएंट 10,999 रुपये तथा 10,999 रुपये वाला मॉडल सिर्फ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

खुशखबरी: और सस्ता होगी कॉलिंग, ट्राई ने घटाए इंटरकनेक्शन चार्ज

शाओमी की आॅफिशियल साइट मी डॉट कॉम से शाओमी प्रोडक्ट्स खरीदे जानें पर एसबीआई कार्ड धारकों को 5प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर यदि आप पेटीएम से शाओमी प्रोडक्ट्स की खरीदारी करते हैं तो रेडमी नोट 4 के स​भी वेरिएंट्स पर 400 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।

इंटर कनेक्शन चार्ज घटाने पर मोबाइल कंपनियों में मची रार, जियो हुआ खुश तो एयरटेल-वोडाफोन नाराज

लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि शाओमी के सभी आॅफलाईन स्टोर्स व मी ​होम पर 24 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शाओमी द्वारा विशेष फेस्टीवल आॅफर्स चलाए जाएंगे तथा मी डॉट कॉम पर 27 सितंबर से 29 सितंबर तक स्पेशल दिवाली डील चलेगी जिसमें अनेकों आर्कषक आॅफर्स मिलेंगे।

The post शाओमी फोन की कीमत में हुई भारी कमी, यही है खरीदारी का सही मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी रेडमी 4 पाने का एक और मौका, क्लिक करें और फ्लैश सेल में हिस्सा लें https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-4-goes-for-sale-in-hindi/ Mon, 19 Jun 2017 10:21:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8649 आप भी शाओमी के सुप​रहिट स्मार्टफोन रेडमी 4 को अपना बनाना चाहते हैं, तो 20 जून को इसकी फ्लैश सेल शुरू हो रही है।

The post शाओमी रेडमी 4 पाने का एक और मौका, क्लिक करें और फ्लैश सेल में हिस्सा लें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीनी एप्पल कही जाने वाली शाओमी को लेकर हाल ही खबर सामनें आई है कि अब जल्द ही इसके कुछ लो बजट स्मार्टफोन आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि ​अभी इसमें कुछ वक्त लग सकता है। ऐसे में यदि आप भी शाओमी के सुप​रहिट स्मार्टफोन रेडमी 4 को अपना बनाना चाहते हैं, तो 20 जून को इसकी फ्लैश सेल शुरू हो रही है।

एक्सक्लूसिव: रिलायंस जियो ला रहा है नया वाईफाई राउटर एम2एस, कीमत होगी 2,330 रुपये

ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर शाओमी रेडमी 4 की फ्लैश सेल 20 जून दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। इस सेल में शाओमी रेडमी 4 के सभी तीनों वेरिएंट्स को खरीदा जा सकता है। अमेज़न इंडिया के अलावा शाओमी की आॅफिशियल वेबसाइट पर भी फोन को दोपहर 12 बजे से ही सेल के लिए लिस्ट किया जाएगा। मी डॉट कॉम पर एसबीआई कार्ड पर 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी प्राप्त होगी।

xiaomi-redmi-4

आपको बता दें कि भारतीय बाजार में शाओमी रेडमी 4 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है जिसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा 3जीबी रैम और 32 जीबी मैमोरी वाले मॉडल के लिए आपको 8,999 रुपये चुकाने होंगे, जबकि 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाले वेरिंएट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है।

19,999 रुपये वाला दमदार स्मार्टफोन अब सिर्फ 10,999 रुपये में

अमेज़न इंडिया की शाओमी रेडमी 4 सेल में हिस्सा लेने के लिए ( यहां क्लिक करें )
शाओमी की आॅफिशियल वेबसाइट से रेडमी 4 पाने के लिए ( यहां क्लिक करें )

The post शाओमी रेडमी 4 पाने का एक और मौका, क्लिक करें और फ्लैश सेल में हिस्सा लें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>