Redmi 7 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 Jan 2021 10:11:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi का तोहफा : 6 Redmi स्मार्टफोन वेरिएंट्स के दाम किए कम, रिटेल स्टोर्स पर आज से ही लागू होगी नई कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-7-pro-7s-y3-price-cut-offline-retail-stores-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-7-pro-7s-y3-price-cut-offline-retail-stores-india/#respond Mon, 19 Aug 2019 05:22:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=34549 आज यानि 19 अगस्त से ही देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगे।

The post Xiaomi का तोहफा : 6 Redmi स्मार्टफोन वेरिएंट्स के दाम किए कम, रिटेल स्टोर्स पर आज से ही लागू होगी नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi फैन्स के लिए यह सप्ताह बेहद ही खास होने वाला है और इसकी शुरूआत ​आज सोमवार से ही हो गई है। कंपनी इसी हफ्ते 21 तारीख को इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Mi A3 लॉन्च करने वाली है। वहीं Mi A3 के लॉन्च से पहले ही Xiaomi ने अपने फैन्स को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने एक साथ अपने 6 हिट स्मार्टफोन वेरिएंट्स के दामों में कटौती कर दी है जो आज यानि 19 अगस्त से ही देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगे।

Xiaomi की ओर से यह प्राइज कट ऑफलाईन प्लेटफॉर्म पर किया गया है जो उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो ​अपनी नजदीकी दुकानों व रिटेल स्टोर्स से मोबाईल फोन खरीदते हैं। Xiaomi द्वारा Redmi 7, Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7s और Redmi Y3 स्मार्टफोन के विभिन्न वेरिएंट्स के दाम कम किए गए हैं। प्राइज कट के बाद आज से ही इन स्मार्टफोंस को 1,000 रुपये तक सस्ती कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi Redmi Note 7 Pro 7s y3 price cut offline retail stores india

सबसे पहले Redmi Note 7 Pro की बात करें तो कंपनी की ओर से फोन के 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत सीधे 1,000 रुपये कम की गई है। यह स्मार्टफोन 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था और अब इसे रिटेल स्टोर्स पर 1,000 रुपये कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसी तरह Xiaomi ने 9,999 रुपये में लॉन्च हुए Redmi Y3 के 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत में भी 1,000 रुपये की कटौती कर दी है। यह फोन अब और भी सस्ती कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ सामने आया Xiaomi Redmi 8a, लॉन्च से पहले ही लीक हुई फुल स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi द्वारा किए गए प्राइज कट में Redmi 7 और Redmi Note 7s भी शामिल है। बात Redmi 7 की पहले करें तो कंपनी की ओर से फोन के 2जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी और 3जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी वाले दोनों वेरिएंट्स के दाम 500 रुपये घटा दिए गए हैं। इस प्राइज कट के बाद Redmi 7 के 2जीबी रैम वेरिएंट को जहां 7,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा वहीं फोन का 3जीबी रैम वेरिएंट 8,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Xiaomi Redmi Note 7 Pro 7s y3 price cut offline retail stores india

Redmi Note 7s स्मार्टफोन की कीमत Xiaomi द्वारा 1,000 रुपये कम की गई है। कंपनी की ओर से यह प्राइज कट Redmi Note 7s के 3जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी वेरिएंट और 4जीबी रैम + 64जीबी वेरिएंट पर लागू किया गया है। इस कटौती के ​बाद फोन के 3जीबी रैम वेरिएंट का मूल्य जहां 9,999 रुपये हो गया है वहीं Redmi Note 7s के 4जीबी रैम वेरिएंट की कीमत घटकर 11,999 रुपये हो गई है।

The post Xiaomi का तोहफा : 6 Redmi स्मार्टफोन वेरिएंट्स के दाम किए कम, रिटेल स्टोर्स पर आज से ही लागू होगी नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-7-pro-7s-y3-price-cut-offline-retail-stores-india/feed/ 0
MI Days: शाओमी दे रही है अपने हैंडसेट पर 6,500 रुपए तक की छूट, शामिल हैं ये स्मार्टफोन्स https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-days-sale-on-amazon-india-discount-redmi-7-mi-a2-and-redmi-y3/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-days-sale-on-amazon-india-discount-redmi-7-mi-a2-and-redmi-y3/#respond Mon, 17 Jun 2019 07:13:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=32204 कम कीमत में अमेजन पर मिल रहे हैं स्मार्टफोन।

The post MI Days: शाओमी दे रही है अपने हैंडसेट पर 6,500 रुपए तक की छूट, शामिल हैं ये स्मार्टफोन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर आज से मी डेज सेल की शुरूआत हो चुकी है। इस सेल के दौरान शाओमी अपने कई शानदार स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। यह सेल 17 जून यानी आज से 21 जून तक चलेगी, जिसमें स्मार्टफोन्स को 6,500 रुपए तक की छूट पर खरीदा जा सकेगा।

एक्सचेंज ऑफर

डिस्काउंट के अलावा शाओमी के फोन को खरीदने पर 4,000 रुपए तक के एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं अगर आप ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से कोई फोन खरीदते हैं तो आपको 5 प्रतिशत का इस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा। आइए आगे जानते हैं कि चार दिन तक चलने वाली इस सेल में शाओमी कौन-कौन से फोन पर क्या ऑफर मिल रहा है।

Xiaomi Redmi 6 Pro

अगर बात करें इस फोन की तो आप सेल के दौरान हैंडसेट के 3जीबी रैम वेरिएंट 8,999 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं, 4जीबी रैम वेरिएंट को 9,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। डिवाइस में फुल एचडी+ नॉच डिसप्ले दिया गया है।
screenshot-2019-06-17-at-12-40-20-pm
Redmi 5

इस स्मार्टफोन की असली कीमत 8,499 रुपए है। लेकिन, सेल के दौरान आप इस फोन को महज 5,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की खासियत इसमें दिया गया 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

Redmi 7

सेल के दौरान इस स्मार्टफोन के 2जीबी रैम+32जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट को 7,999 रुपए में बेचा जा रहा है। वहीं, फोन के 3जीबी रैम वाले वेरिएंट को 8,999 रुपए सेल किया जा रहा है। डिवाइस की खासियत की बात करें तो वह इसमें दी गई 4,000एमएएच बैटरी है।

Redmi Y3

सेल्फी के शौकिनों के लिए आने वाले शाओमी Redmi Y3 पर भा खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है। 32-मेगापिक्सल के सुपर सेल्फी कैमरे वाले इस फोन के 3जीबी रैम+32जीबी स्टोरेज को 9,999 रुपए और 4जीबी रैम+64जीबी स्टोरेज ऑप्शन वाले हैंडसेट को 11,999 रुपए में सेल किया जा रहा है।

Xiaomi Guaranteed Next-Day delivery rs 49 india 150 cities
Redmi 6A

सेल में रेडमी 6ए के 2जीबी रैम+16जीबी स्टोरेज वेरियंट को 5,999 रुपए में बेचा जा रहा है।वहीं अगर बात करें इसके 3जीबी रैम+32जीबी स्टोरेज वेरियंट की तो इसपर 1,500 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद यह डिवाइस 6,499 रुपए बेचा जा रहा है।

Xiaomi Mi A2

मी सीरीज के Mi A2 फोन के 4जीबी रैम+64जीबी स्टोरेज वेरियंट को सेल में 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर में इस फोन पर 3,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट का लाभ उठाया जा सकता है। इसकी असली कीमत 17,499 रुपए है।

The post MI Days: शाओमी दे रही है अपने हैंडसेट पर 6,500 रुपए तक की छूट, शामिल हैं ये स्मार्टफोन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-mi-days-sale-on-amazon-india-discount-redmi-7-mi-a2-and-redmi-y3/feed/ 0
अब Redmi 7 के लिए नहीं करना होगा फ्लैश सेल का इंतजार, आज से ओपन सेल में मिलेगा https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-7-available-on-open-sale-now/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-7-available-on-open-sale-now/#respond Mon, 20 May 2019 09:25:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30988 Redmi 7 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post अब Redmi 7 के लिए नहीं करना होगा फ्लैश सेल का इंतजार, आज से ओपन सेल में मिलेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले महीने शाओमी ने अपने नए बजट रेडमी सीरीज स्मार्टफोन Redmi 7 को लॉन्च किया था। लॉन्च के समय से ही डिवाइस लगभग हर हफ्ते फ्लैश सेल के लिए अमेजन इंडिया, मी.कॉम और मी होम स्टोर पर आ रहा था। वहीं, अब एक महीने बाद डिवाइस को ओपन सेल के लिए पेश कर दिया गया है।

Xiaomi फैन रंगो के मामले में भी बेहद चूज़ी होते हैं और इसीलिए शाओमी अपने स्मार्टफोंस को कई आर्कषक रंगों में लॉन्च करती है। Redmi Y3 को भारत में प्राइम ब्लैक, बोल्ड रेड और एलिगेंट ब्लू कलर में लॉन्च किया गया था। वहीं, डिवाइस के 3जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 9,999 रुपये और 4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 11,999 रुपये में आता है।

अगर बात करें स्पेसिपिकेशन्स की तो Redmi 7 में डॉटनॉच डिसप्ले के साथ आता है। इस फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास कोटेड 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.26-इंच की एचडी+ डिसप्ले दिया गया है जो 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करता है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए शाओमी ने अपने इस फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है। इसे भी पढ़ें: 12जीबी रैम वाला Xiaomi Black Shark 2 होगा 27 मई को भारत में लॉन्च

Redmi 7 को शाओमी की ओर से एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है जो मीयूआई 10 आधारित है। इसके साथ ही फोन 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 14एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए Redmi 7 में ऐड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है।

Redmi 7 का सबसे छोटा वेरिएंट 2जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है। वहीं रेडमी 7 के दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: टेना पर लिस्ट हुआ Xiaomi Redmi 7A, जल्द हो सकता है लॉन्च
शाओमी की ओर से Redmi 7 स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया था। फोन एआई तकनीक से लैस है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं फोन में सेकेंडरी रियर कैमरा 2-मेगापिक्सल का है जो डेफ्थ सेंसिंग सपोर्ट करता है।

Redmi 7 फोन में सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। वहीं साथ ही ये फोन फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करता है। इसी तरह ये दोनों ही फोन डुअल सिम, 4जी वोएलटीई के साथ ही ब्लूटूथ, वाईफाई व आईआर ब्लास्टर जैसे फीचर्स से लैस हैं।

शाओमी ने अपने यूजर्स का ख्याल रखते हुए Redmi 7 को 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस किया है। कंपनी ने हालांकि अपने नए फोंस में फास्ट चार्जिंग नहीं दी है। लिहाजा फोन की इस पावरफुल बैटरी को माइक्रो यूएसबी से चार्ज किया जा सकेगा।

The post अब Redmi 7 के लिए नहीं करना होगा फ्लैश सेल का इंतजार, आज से ओपन सेल में मिलेगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-7-available-on-open-sale-now/feed/ 0
Redmi Y3 और Redmi 7 इंडिया में लॉन्च, Xiaomi फिर बनाएगा नए रिकॉर्ड https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-y3-redmi-7-india-launched-price-specifications-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-y3-redmi-7-india-launched-price-specifications-sale/#comments Wed, 24 Apr 2019 07:33:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30019 ये दोनों ही फोन 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करते हैं।

The post Redmi Y3 और Redmi 7 इंडिया में लॉन्च, Xiaomi फिर बनाएगा नए रिकॉर्ड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश का नंबर वन ब्रांड बन चुकी शाओमी ने आज भारत में एक बार फिर अपनी स्मार्टफोंस की खेप को बढ़ाया है। शाओमी ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी पैठ और मजबूत करते हुए एक साथ दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर ​दिए हैं। कंपनी की ओर से Redmi Y3 और Redmi 7 लॉन्च कर दिए गए हैं। शाओमी के ये दोनों स्मार्टफोन लो बजट सेग्मेंट में पेश हुए हैं जो कम कीमत पर शानदार लुक के साथ ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। आईये नज़र डालते हैं Xiaomi Redmi Y3 और Redmi 7 पर :

डिजाईन

Xiaomi ने Redmi Y3 और Redmi 7 दोनों ही स्मार्टफोन को बेजल लेस डिजाईन वाली वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया है। डिसप्ले के तीन ओर से फोन बेजल लेस है तथा नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। Redmi Y3 और Redmi 7 के बैक पैनल पर बाईं ओर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में स्थित है। बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है।

xiaomi redmi y3 redmi 7 india launched price specifications sale

​डिसप्ले

Redmi Y3 और Redmi 7 इन दोनों ही फोन को डॉटनॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास कोटेड 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.26-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए शाओमी ने अपने इस फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है।

प्रोसेसिंग

Redmi Y3 और Redmi 7 को शाओमी की ओर से एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो मीयूआई 10 आधारित है। ये दोनों ही फोन 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 14एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करते हैं। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए Redmi Y3 और Redmi 7 में ऐड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है।

रैम व स्टोरेज

शाओमी की ओर से ये दोनों ही स्मार्टफोन भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किए गए हैं। इन दोनों स्मार्टफोंस के सभी वेरिएंट्स माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करते है जिससे फोन की मैमोरी को 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Redmi Y3 का एक वेरिएंट जहां 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
Redmi 7 का सबसे छोटा वेरिएंट 2जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है। वहीं रेडमी 7 के दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी

शाओमी की ओर से Redmi Y3 और Redmi 7 दोनों स्मार्टफोंस को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है। ये दोनों ही फोन एआई तकनीक से लैस है। दोनों फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं फोन में सेकेंडरी रियर कैमरा 2-मेगापिक्सल का है जो डेफ्थ सेंसिंग सपोर्ट करता है।

xiaomi redmi y3 redmi 7 india launched price specifications sale

सेल्फी की बात करें तो Redmi Y3 को शाओमी ने 32-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस कर बाजार में उतारा है। वहीं Redmi 7 को 8-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। शाओमी से ये दोनों ही फोन एआई पोर्टरेट मोड सपोर्ट करते हैं।

सिक्योरिटी व कनेक्टिविटी

Xiaomi Redmi Y3 और Redmi 7 दोनों ही फोन में सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं साथ ही ये दोनों फोन फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करते हैं। इसी तरह ये दोनों ही फोन डुअल सिम, 4जी वोएलटीई के साथ ही ब्लूटूथ, वाईफाई व आईआर ब्लास्टर जैसे फीचर्स से लैस हैं।

बैटरी

शाओमी ने अपने यूजर्स का ख्याल रखते हुए दोनों ही स्मार्टफोंस Redmi Y3 और Redmi 7 को 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस किया है। कंपनी ने हालांकि अपने नए फोंस में फास्ट चार्जिंग नहीं दी है। लिहाजा फोन की इस पावरफुल बैटरी को माइक्रो यूएसबी से चार्ज किया जा सकेगा।

कलर ऑप्शन

Xiaomi फैन रंगो के मामले में भी बेहद चूज़ी होते हैं और इसीलिए शाओमी अपने स्मार्टफोंस को कई आर्कषक रंगों में लॉन्च करती है।
Redmi Y3 को भारत में प्राइम ब्लैक, बोल्ड रेड और एलिगेंट ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है।
Redmi 7 को इक्लिप्स ब्लैक, लुनार रेड और कॉमेट ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

कीमत

Redmi Y3
3जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी = 9,999 रुपये
4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी = 11,999 रुपये

Redmi 7
2जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी = 7,999 रुपये
3जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी = 8,999 रुपये

शाओमी Redmi 7 जहां 29 अप्रैल से अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध होगा वहीं Redmi Y3 को 30 अप्रैल से फ्लैश सेल में खरीदा जा सकेगा। ये दोनों ही स्मार्टफोन शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया से भी खरीदे जा सकेंगे।

xiaomi redmi y3 redmi 7 india launched price specifications sale

The post Redmi Y3 और Redmi 7 इंडिया में लॉन्च, Xiaomi फिर बनाएगा नए रिकॉर्ड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-y3-redmi-7-india-launched-price-specifications-sale/feed/ 1
32MP सेल्फी कैमरे वाला Redmi Y3 आज होगा लॉन्च, Redmi 7 से भी उठ सकता है पर्दा, ऐसे देखें इवेंट लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-y3-redmi-7-india-launch-set-for-today-how-to-watch-live-stream/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-y3-redmi-7-india-launch-set-for-today-how-to-watch-live-stream/#respond Wed, 24 Apr 2019 03:54:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29995 इस फोन के लॉन्च को लेकर फैंन में उत्सुकता बनी हुई है।

The post 32MP सेल्फी कैमरे वाला Redmi Y3 आज होगा लॉन्च, Redmi 7 से भी उठ सकता है पर्दा, ऐसे देखें इवेंट लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी आज भारत में Redmi Y3 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं, हाल ही में सामने आई खबरों के अनुसार आज होने वाले इवेंट के दौरान शाओमी Redmi 7 को भी लॉन्च कर सकती है। वहीं, अगर बात करें Redmi Y3 से इस फोन की जानकारी ऑनलाइन सामने आ रही है, जिससे इस फोन के लॉन्च को लेकर फैंन में उत्सुकता बनी हुई है।

सामने आएए टीजर में इसे 32-मेगापिक्सल सुपर सेल्फी कैमरा वाला फोन बताया गया है। दूसरी ओर अगर बात करें Redmi 7 की तो इसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं, आज इस फोन को भारत में लॉन्च किए जाने की पूरी उम्मीद की जा रही है।

ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
अगर आप इन फोन के लॉन्च इवेंट का लाइव देखना चाहते हैं इवेंट को शाओमी की ऑफिशल वेबसाइट पर देखा जा सकता है। फोन के लॉन्च इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। लॉन्च इवेंट मिस ना हो इसके लिए कंपनी ने साइट पर ‘नोटिफाइ मी’ का बटन उपलब्ध कराया है। इसे क्लिक करने के बाद जैसे ही इवेंट शुरू होगा आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा। इसे भी पढ़ें: शाओमी का दमदार Redmi Y3 भारत में लॉन्च के लिए तैयार, जानें इसके बारे में सबकुछ

Redmi Y3 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Redmi Y3 की स्पेसिफिकेशन्स की तो अब तक सामने आए लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर रेडमी Y3 में 632 प्रोसेसर होने की भी जानकारी सामने आई थी। वहीं, इसमें Redmi Note 7 सीरीज की तरह वाटर ड्रॉप नॉच डिसप्ले होगी। इसके अलावा फोन में 4,000एमएएच से ज्यादा कैपसिटी की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, फोन में 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होना तय है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रेडमी Y3 की स्क्रीन इससे बड़ी होगी। साथ ही यह एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर काम करेगा।

रेडमी 7 के स्पेसिफिकेशंस
चीन में यह फोन लॉन्च हो चुका है, जिससे इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर एक अंदाजा मिल जाता है। रेडमी 7 को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 1520 × 720 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.26-इंच की एचडीप्लस टीएफटी डिसप्ले है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इस फोन में कोर्निंग गोरिल्ला 5 है। इसके साथ ही रेडमी 7 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 के साथ चीनी बाजार में उतारा गया था जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च से पहले बेंचमार्किंग साइट पर दिखा Xiaomi Redmi Y3, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

चीन में रेडमी 7 को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था, जिसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी, 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन तीनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रेडमी 7 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए रेडमी 7 की नॉच में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

रेडमी 7 में 4जी एलटीई व डुअल सिम तथा अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। शाओमी की ओर से रेडमी 7 को 3.5एमएम जैक के साथ बाजार में उतारा गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है

The post 32MP सेल्फी कैमरे वाला Redmi Y3 आज होगा लॉन्च, Redmi 7 से भी उठ सकता है पर्दा, ऐसे देखें इवेंट लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-y3-redmi-7-india-launch-set-for-today-how-to-watch-live-stream/feed/ 0
शाओमी 24 अप्रैल को लॉन्च कर सकती Redmi 7, इन फीचर्स से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-7-india-launch-for-april-24th/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-7-india-launch-for-april-24th/#respond Thu, 18 Apr 2019 10:24:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29858 उम्मीद की जा रही है कि कंपनी रेडमी वाई3 के साथ ही रेडमी 7 को लॉन्च कर सकती है।

The post शाओमी 24 अप्रैल को लॉन्च कर सकती Redmi 7, इन फीचर्स से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी इंडिया ने हाल ही में मीडिया इंवाइट भेजते हुए खुलासा कर दिया है कि कंपनी आने वाली 24 अप्रैल को भारत में एक इवेंट आयोजित करने जा रही है और इस इवेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा जो Redmi Y3 हो सकता है। वहीं, अब एक नया टीजर सामने आया है, जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी रेडमी वाई3 के साथ रेडमी 7 भी लॉन्च कर सकती है।

शाओमी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्विट किया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी रेडमी 7 को भी 24 अप्रैल को लॉन्च कर सकती है। ट्विट में 7 नंबर को बड़ा दिखाया गया है, जिससे यह कयास लगाया जा रहा है। इसके अलावा सरप्राइज को लेकर भी कंपनी हिंट दे रही है। इसे भी देखें: शाओमी का दमदार Redmi Y3 भारत में लॉन्च के लिए तैयार, जानें इसके बारे में सबकुछ

रेडमी अकाउंट से किए गए ट्विट में इस बात का जिक्र किया गया है कि कंपनी वाई सीरीज के अंदर अब तक 7 मिलियन यूनिट बेच दिए हैं। लेकिन, इस ट्विट में 7 नंबर को अलग से दिखाया गया है, जिससे यह बात सामने आ रही है। बता दें कि कंपनी चीन में Redmi 7 को पहले ही लॉन्च कर चुकी है।

रेडमी 7 को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 1520 × 720 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.26-इंच की एचडीप्लस टीएफटी डिसप्ले है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इस फोन में कोर्निंग गोरिल्ला 5 है। इसके साथ ही रेडमी 7 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 के साथ चीनी बाजार में उतारा गया था जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है।

चीन में रेडमी 7 को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था, जिसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी, 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन तीनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रेडमी 7 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए रेडमी 7 की नॉच में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi करने वाली है धमाका : 24 अप्रैल को लॉन्च होगा Redmi Y3, 32-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ होगी बड़ी बैटरी

रेडमी 7 में 4जी एलटीई व डुअल सिम तथा अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। शाओमी की ओर से रेडमी 7 को 3.5एमएम जैक के साथ बाजार में उतारा गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post शाओमी 24 अप्रैल को लॉन्च कर सकती Redmi 7, इन फीचर्स से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-7-india-launch-for-april-24th/feed/ 0
जल्द भारत में लॉन्च होने वाले हैं Redmi 7, Redmi 7A व Redmi Y3 स्मार्टफोन, जानें कैसे होंगे ये फोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-7-debut-soon-in-india-with-redmi-y3-and-redmi-7a-smartphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-7-debut-soon-in-india-with-redmi-y3-and-redmi-7a-smartphone/#respond Fri, 05 Apr 2019 03:10:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=29384 Redmi 7 के साथ ही कंपनी भारतीय मार्केट में Redmi 7A और Redmi Y3 को लॉन्च कर सकती है।

The post जल्द भारत में लॉन्च होने वाले हैं Redmi 7, Redmi 7A व Redmi Y3 स्मार्टफोन, जानें कैसे होंगे ये फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने कुछ समय पहले ही इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं, अब सामने आ रही नई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी Redmi 7 को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले शाओमी अंर्तराष्ट्रीय मंच पर Redmi 7 को लॉन्च कर चुकी है।

भारत के फेसम लीक्सटर ईशान अग्रवाल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है कि कंपनी जल्द ही भारत में Redmi 7 को लॉन्च करने वाली है। इसके साथ ही ट्विट में जिक्र किया गया है शाओमी Redmi 7 के साथ Redmi Y3 को लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। इतना ही नहीं कंपनी आने वाले समय में मॉडल कोड C3F के नाम के साथ Redmi 7A को पेश कर सकती है। इस डिवाइस को मार्केट में मौजूद Redmi 6A के अपग्रेडेड वेरिएंट के तौर पर पेश किया जा सकता है जो कि पिछले साल एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च हुआ था। हालांकि, फिलहाल कंपनी की ओर से किसी प्रकार की कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

Redmi 7 का डिजाइन
रेडमी 7 पहले से ही चीन की मार्केट में मौजूद है। इसलिए हम डिवाइस के डिजाइन के बारे में बता सकते हैं। शाओमी ने रेडमी नोट 7 की ही तरह डॉट-ड्रॉप नॉच के साथ आता है। फोन के तीनों किनारों पर जहां हल्के बेजल्स दिखाए गए हैं। वहीं नीचे की ओर अपेक्षाकृत बड़ा सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपर नॉच में ही सेल्फी कैमरा मौजूद है। रेडमी 7 के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसके ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। रेडमी 7 के बैक पैनल पर ही सेंटर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। यूएसबी पोर्ट फोन की नीचले पैनल पर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: शाओमी रेडमी 7 और सैमसंग गैलेक्सी एम10 में जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Redmi 7 की स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी 7 को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1520 × 720 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.26-इंच की एचडीप्लस टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इस फोन में कोर्निंग गोरिल्ला 5 का उपयोग किया गया है। रेडमी 7 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 के साथ बाजार में उतारा गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है।

चीन में रेडमी 7 को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जो जिनमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी, 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन तीनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रेडमी 7 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए रेडमी 7 की नॉच में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसे भी देखें: पॉप-अप सेल्फी कैमरा और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ आएगा शाओमी का रेडमी प्रो 2

रेडमी 7 में 4जी एलटीई व डुअल सिम तथा अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। शाओमी की ओर से रेडमी 7 को 3.5एमएम जैक के साथ बाजार में उतारा गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। चीनी बाजार में यह फोन आने वाली 26 मार्च से ब्लू, रेड और ब्लैक कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post जल्द भारत में लॉन्च होने वाले हैं Redmi 7, Redmi 7A व Redmi Y3 स्मार्टफोन, जानें कैसे होंगे ये फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-7-debut-soon-in-india-with-redmi-y3-and-redmi-7a-smartphone/feed/ 0
शाओमी रेडमी 7 लॉन्च, इसमें है 4,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ शानदार स्टाईल व दमदार स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-7-officially-launched-feature-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-7-officially-launched-feature-price-specifications/#respond Mon, 18 Mar 2019 07:40:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28554 रेडमी 7 को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है

The post शाओमी रेडमी 7 लॉन्च, इसमें है 4,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ शानदार स्टाईल व दमदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने कुछ समय पहले ही इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया था। ये दोनों ही स्मार्टफोन भारत में हिट साबित हो चुके हैं। गौरतलब है कि भारत से पहले रेडमी नोट 7 चीन में लॉन्च किया जा चुका था जो वहीं सफलता के कई रिकॉर्ड बनाने के बाद इंडिया आया था। वहीं आज शाओमी ने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपना एक और नया प्रोडक्ट पेश करते हुए रेडमी 7 से पर्दा उठा दिया है। शाओमी की ओर से रेडमी 7 फिलहाल चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में भारत समेत विश्व की अन्य मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

शाओमी रेडमी 7 लुक

रेडमी 7 को भी शाओमी ने रेडमी नोट 7 की ही तरह डॉट-ड्रॉप नॉच पर पेश किया है। फोन के तीनों किनारों पर जहां हल्के बेजल्स दिखाए गए हैं वहीं नीचे की ओर अपेक्षाकृत बड़ा सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपर नॉच में ही सेल्फी कैमरा मौजूद है। रेडमी 7 के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में ​डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसके ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। रेडमी 7 के बैक पैनल पर ही सेंटर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। यूएसबी पोर्ट फोन की नीचले पैनल पर दिया जाएगा।

xiaomi-redmi-7-officially-launched-feature-price-specifications

शाओमी रेडमी 7 स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी 7 को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1520 × 720 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.26-इंच की एचडीप्लस टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इस फोन में कोर्निंग गोरिल्ला 5 का उपयोग किया गया है। रेडमी 7 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 के साथ बाजार में उतारा गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। यह भी पढ़ें : शाओमी के 10 स्मार्टफोंस को मिलेगा एंडरॉयड 9 पाई का अपडेट, क्या आपका फोन भी है शामिल

चीन में रेडमी 7 को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जो जिनमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी, 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन तीनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रेडमी 7 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए रेडमी 7 की नॉच में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

xiaomi-redmi-7-officially-launched-feature-price-specifications

रेडमी 7 में 4जी एलटीई व डुअल सिम तथा अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। शाओमी की ओर से रेडमी 7 को 3.5एमएम जैक के साथ बाजार में उतारा गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। चीनी बाजार में यह फोन आने वाली 26 मार्च से ब्लू, रेड और ब्लैक कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

रेडमी 7 कीमत

2जीबी रैम / 16जीबी मैमोरी = 699 युआन (तकरीबन 7,150 रुपये)
3जीबी रैम / 32जीबी मैमोरी = 799 युआन (तकरीबन 8,200 रुपये)
4जीबी रैम / 64जीबी मैमोरी = 999 युआन (तकरीबन 10,200 रुपये)

रेडमी नोट 7 प्रो चाइना लॉन्च

रेडमी 7 के साथ ही शाओमी ने चीन में रेडमी नोट 7 प्रो को भी लॉन्च किया है। चीन में यह फोन 6.3-इंच की फुलएचडी+ की डॉट-नॉच पर लॉन्च किया है। चीन में यह फोन 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 प्राइमरी सेंसर और 5-मेगापिक्सल सेकेंडरी डेफ्थ सेंसर दिया गया है तथा सेल्फी के लिए यह 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

xiaomi redmi note 7 launched in india price specifications feature sale

The post शाओमी रेडमी 7 लॉन्च, इसमें है 4,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ शानदार स्टाईल व दमदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-7-officially-launched-feature-price-specifications/feed/ 0
शाओमी का बेहद सस्ता फोन रेडमी 7, 18 मार्च को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-7-to-launch-on-18-march-specifications-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-7-to-launch-on-18-march-specifications-price/#respond Tue, 12 Mar 2019 05:43:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28335 रेडमी 7 18 मार्च को लॉन्च कर दिया जाएगा।

The post शाओमी का बेहद सस्ता फोन रेडमी 7, 18 मार्च को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी को लेकर बात पहले ही पुख्ता हो चुकी है कि कंपनी अपनी रेडमी सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन रेडमी 7 पर काम कर रही है। रेडमी नोट 7 की सफलता के बाद अब रेडमी 7 के लॉन्च का इंतजार हो रहा है। रेडमी 7 को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें फोन की लुक, फीचर और डिजाईन को लेकर कई जानकारियां मिली है। वहीं अब रेडमी 7 से जुड़ी एक और ताजा जानकारी सामने आई है जिसमें फोन की लॉन्च डेट का खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद रेडमी के वरिष्ठ अधिकारी ने किया है। रेडमी 7 की लॉन्च डेट की जानकारी देते हुए ब्रांड के जीएम ने बता दिया है कि आने वाली 18 मार्च को रेडमी 7 वैश्विक मंच पर लॉन्च कर दिया जाएगा।

रेडमी 7 लॉच डिटेल

शाओमी कंपनी के रेडमी ब्रांड से जुड़े जनरल मैनेजर लू वेईबिंग ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो के जरिये रेडमी 7 की लॉन्च डेट की जानकारी दी है। लू ने वेईबो पर रेडमी 7 का लॉन्च पोस्टर आधिकारिक तौर पर शेयर कर दिया है। इस पोस्टर में रेडमी 7 की फोटो के साथ ही 18 मार्च की लॉन्च डेट भी लिखी गई है। इस पोस्ट से साफ हो गया है कि 18 मार्च को रेडमी 7 टेक बाजार में दस्तक देते हुए चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं रेडमी 7 के इंडिया लॉन्च में थोड़ा समय लग सकता है। उम्मीद है कि चीन में यह फोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च होगा।

xiaomi redmi 7 to launch on 18 march specifications price

रेडमी 7 डिजाईन

रेडमी के जनरल मैनेजर लू वेईबिंग ने अपनी पोस्ट से एक ओर जहां रेडमी 7 की लॉन्च डेट का खुलासा किया है वहीं दूसरी ओर फोन की फोटो शेयर करते हुए इसकी लुक और डिजाईन की जानकारी भी सार्वजनिक कर दी है। यह फोन रेडमी नोट 7 की ही तरह डॉट-ड्रॉप नॉच पर पेश किया जाएगा। फोन के तीनों किनारों पर जहां हल्के बेजल्स दिखाए गए हैं वहीं नीचे की ओर अपेक्षाकृत बड़ा सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपर नॉच में ही सेल्फी कैमरा मौजूद है।लॉन्च के बेहद करीब पहुंचे सैमसंग गैलेक्सी ए90, गैलेक्सी ए40 और गैलेक्सी ए20ई फोन

रेडमी 7 का बैक पैनल शाइनी दिखाया गया है जिसपर दूसरे फोन की परछाई साफ नज़र आ रही है। बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में ​डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसके ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। रेडमी 7 के बैक पैनल पर ही सेंटर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। यूएसबी पोर्ट फोन की नीचले पैनल पर दिया जाएगा।

xiaomi redmi 7 to launch on 18 march specifications price

रेडमी 7 स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी की ओर से रेडमी 7 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो अभी नहीं दी गई है लेकिन सामने आए लीक्स के अनुसार इस फोन को 6.26-इंच की एचडीप्लस टीएफटी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। रेडमी 7 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 के साथ बाजार में उतारा जाएगा। तथा फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को​ मिलेगा जिसके साथ यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करेगा।सैमसंग गैलेक्सी जे8 कीमत में हुई 4,000 रुपए की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस

सामने आए लीक्स के मुतबिक रेडमी 7 को तीन वेरिंएट्स में लॉन्च किया जाएगा। जिनमें 2जीबी रैम, 3जीबी रैम और 4जीबी रैम मौजूद के साथ 16जीबी मैमोरी, 32जीबी मैमोरी और 64जीबी की मैमोरी देखने को मिलेगी। लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए रेडमी 7 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा देखने को मिल सकता है।

xiaomi redmi 7 to launch on 18 march specifications price

रेडमी 7 को इस वीडियो में 3.5एमएम जैक से लैस दिखाया गया है जो फोन के उपरी पैनल पर मौजूद है। वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही रेडमी 7 में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगा। गौरतलब है कि शाओमी की ओर से अभी तक रेडमी 7 की लॉन्च डेट के अलावा अन्य कोई भी आफिशियल जानकारी नहीं दी है। लिहाजा सामने आई स्पेसिफिकेशन्स को भी 18 मार्च तक फोन लॉन्च से पहले तक पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

SOURCE

The post शाओमी का बेहद सस्ता फोन रेडमी 7, 18 मार्च को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-7-to-launch-on-18-march-specifications-price/feed/ 0
शाओमी रेडमी 7 की वीडियो हुई लीक, लॉन्च से पहले ही देखें फोन की लुक और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-7-leaked-video-design-specifications-feature-look-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-7-leaked-video-design-specifications-feature-look-before-launch/#comments Thu, 07 Mar 2019 08:36:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28261 रेडमी 7 तीन रैम वेरिंएट्स में लॉन्च होगा

The post शाओमी रेडमी 7 की वीडियो हुई लीक, लॉन्च से पहले ही देखें फोन की लुक और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने हाल ही में भारत में रेडमी नोट सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो लॉन्च किए हैं। इनमें से रेडमी नोट 7 जहां कल अपनी पहली फ्लैश सेल में उपलब्ध हो चुका है वहीं रेडमी नोट 7 प्रो के लिए 13 मार्च का इंतजार ​किया जा रहा है। याद दिला दें कि रेडमी नोट 7 प्रो पूरे विश्व में सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किया गया है। रेडमी नोट 7 सीरीज़ के हिट करने के बाद अब शाओमी रेडमी 7 के साथ अपनी सफलता दोहराने की तैयारी है। पिछले दिनों जहां रेडमी 7 को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट पर​ लिस्ट किया गया था वहीं अब रेडमी 7 की रियल वीडियो भी सामने आ गई है। इस वीडियो ने पूरी तरह से रेडमी 7 की लुक और डिजाईन का खुलासा तो किया है ही तथा साथ ही फोन की अहम स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

शाओमी रेडमी 7 ​डिजाईन

रेडमी 7 की लुक की बात करें तो यह फोन रेडमी नोट 7 की ही तरह डॉट-ड्रॉप नॉच पर पेश किया जाएगा। फोन के तीनों किनारों पर जहां हल्के बेजल्स दिखाए गए हैं वहीं नीचे की ओर अपेक्षाकृत बड़ा सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपर नॉच में ही सेल्फी कैमरा मौजूद है। रेडमी 7 का बैक पैनल इस वीडियो में शाइनी नज़र आया है। बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में ​डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसके ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। रेडमी 7 के बैक पैनल पर ही सेंटर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है।

शाओमी रेडमी 7 स्पेसिफिकेशन्स
आपको बता दें कि सामने आई वीडियो में रेडमी 7 की लुक और डिजाईन दिखाने के साथ ही इस फोन की स्पे​सिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है। इस वीडियो में रेडमी 7 के मैन्यू में मौजूद सेटिंग्स को दिखाया गया है जिससे वीडियो में मौजूद फोन मॉडल की डिटेल और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। वीडियो के अनुसार रेडमी 7 में डॉट-ड्रॉप नॉच दी जाएगी तथा इस फोन को 6.26-इंच की एचडीप्लस टीएफटी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : सैमसंग बना रही है बड़ी डिसप्ले और पावरफुल प्रोसेसर वाला गैलेक्सी टैब ए3 एक्सएल, जल्द होगा लॉन्च

इस लीक के अनुसार रेडमी 7 एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 के साथ बाजार में उतारा जाएगा। लीक के अनुसार इस फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को​ मिलेगा जिसके साथ रेडमी 7 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करेगा। सामने आई वीडियो में रेडमी 7 को 3जीबी रैम मैमोरी और 64जीबी इंटरनल मैमोरी से लैस बताया गया है।

xiaomi redmi 7 leaked video design specifications feature look before launch

आपको बता दें​ कि टेना की लिस्टिंग में रेडमी 7 के तीन वेरिंएट्स सामने आए थे जिनमें 2जीबी रैम, 3जीबी रैम और 4जीबी रैम मौजूद थी। इसी तरह रेडमी 7 के 16जीबी मैमोरी, 32जीबी मैमोरी और 64जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट्स टेना पर दिखाए गए थे। वहीं नए लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए रेडमी 7 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन के सेल्फी कैमरा की जानकारी इस रिपोर्ट में नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें : 8जीबी रैम और 48-एमपी कैमरे वाला वीवो एक्स27, 19 मार्च को होगा लॉन्च

रेडमी 7 को इस वीडियो में 3.5एमएम जैक से लैस दिखाया गया है जो फोन के उपरी पैनल पर मौजूद है। वहीं फोन के नीचले पैनल पर माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। लीक के अनुसार शाओमी रेडमी 7 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा। गौरतलब है कि शाओमी की ओर से अभी तक रेडमी 7 के लॉन्च से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लिहाजा सामने आई स्पेसिफिकेशन्स को भी फोन लॉन्च तक पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

The post शाओमी रेडमी 7 की वीडियो हुई लीक, लॉन्च से पहले ही देखें फोन की लुक और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-7-leaked-video-design-specifications-feature-look-before-launch/feed/ 1