The post Xiaomi Redmi 8 हुआ ब्लास्ट, रेडमी यूजर हो जाएं सावधान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi smartphone blast: Xiaomi द्वारा पिछले साल Redmi 8 स्मार्टफोन को लो बजट कैटेगरी में लॉन्च किया गया था। कम कीमत और बेहतरीन फीचर्स से लैस इस फोन को यूज़र्स का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन हाल ही में एक यूज़र के साथ इस फोन का अनुभव अच्छा साबित नहीं हुआ। जी हां, सामने आई रिपोर्ट के अनुसार एक यूजर के Redmi 8 में ब्लास्ट हो गया। यह ब्लास्ट इतना खतरनाक था कि इससे फोन के परखच्चे उड़ गए। साथ ही चार की साल की मासूम बच्ची भी घायल हो गई। हालांकि, शाओमी के फोन में आग लगने का मामले इससे पहले मई में सामने आया था। मई में Redmi 9 सीरीज के फोन में आग लगने की खबर ट्विटर पर एक यूजर द्वारा शेयर की गई थी।
अभिषेक यादव के ट्विट में शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में बताया गया कि मिस्टर सिंघ नाम के व्यक्ति के पास रेडमी 8 फोन था, जिसमें अचानक आग लग गई, जिससे उनके घर में मौजूद 4 साल की बच्ची भी घायल हो गई। इसके बाद जब यूजर फोन लेकर सर्विस सेंटर पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने फोन ब्लास्ट होने के पीछे यूजर की गलती बताते हुए फोन ठीक करने में आने वाले खर्च का 50 प्रतिशत हिस्सा मांगा। इसे भी पढ़ें: Redmi फोन में लगी आग, जानें क्या है पूरा मामला
Redmi India approved to replace his Redmi 8 with Redmi 9. https://t.co/2dnR8xHJNz pic.twitter.com/AYfAe80Q8B
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) July 4, 2021
हालांकि, बाद इस यूजर के ट्विट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अभिषेक यादव ने जानकारी दी है कि यूजर को कंपनी ने Redmi 8 की जगह Redmi 9 फोन दे दिया है। यूजर को यह फोन बिल्कुल फ्री दिया गया है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस ट्विट पर कोई रिप्लाई नहीं है।
कंपनी ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और न ही उसने विस्फोट के पीछे के कारणों को स्वीकार किया है। कुछ साल पहले जब सैमसंग गैलेक्सी S7 को इसी समस्या का सामना करना पड़ा था, तो अधिकांश एयरलाइनों ने उड़ान के दौरान स्मार्टफोन के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया था। इसे भी पढ़ें: Vivo फोंस में लगी ऐसी भयानक आग कि एयरलाईन्स ने कर दिया कंपनी को बैन
यहां देखें: Poco M3 Pro Unboxing
The post Xiaomi Redmi 8 हुआ ब्लास्ट, रेडमी यूजर हो जाएं सावधान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post ये क्या कर रहा Xiaomi, 2 महीनों में चार बार बढ़ाए Redmi 8 के प्राइस, देखें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी ने Redmi 8 के 4G रैम वेरिएंट की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। इस बार कंपनी ने डिवाइस की कीमत में 300 रुपए का इजाफा किया है। इससे पहले फोन 9,499 रुपए का सेल किया जा रहा था। याद दिला दें कि इस साल मई महीने में फोन की कीमत में 200 रुपए बढ़ाए गए थे। अब Redmi 8 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 9,799 रुपए की कीमत में ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर्स पर सेल किया जा रहा है। याद दिला दें कि रेडमी 8 के 4GB रैम वेरिएंट को इंडिया में 8,999 रुपए में लॉन्च किया था। वहीं, हाल ही में कंपनी ने Redmi Note 9 Pro Max और Redmi 8A Dual की कीमत में इजाफा किया था।
अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 720×1520 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.21-इंच की TFT डिसप्ले दी गई है। इस स्क्रीन में 19:9 के आस्पेक्ट रेशियो है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 320ppi है। इसके साथ फोन की डिसप्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। इसके अलावा कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट दिया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च किया एक और सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9C, इसमें है 5000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा

यह फोन माइक्रो एसडी कार्ड सपॉर्ट के साथ आता है। माइक्रो एसडी कार्ड से फोन की मेमरी को 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्रफी के लिए फोन में डुअल रियर AI कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 12-मेगापिक्सल का है, जिसमें सोनी IMX363 का सेंसर एफ/1.8 अपर्चर और दूसरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्स का कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने फिर बना डाला नया रिकॉर्ड, पूरी दुनिया में बेचे 1.9 करोड़ Redmi 8 सीरीज़ फोन
इसके अलावा ऑपरेटिंग सिस्टम बात करें फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10.0.1.3 पर कार्य करता है। वहीं, फोन में पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, बॉक्स में 10 वॉट का चार्जर दिया जाएगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग दी गई है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।
The post ये क्या कर रहा Xiaomi, 2 महीनों में चार बार बढ़ाए Redmi 8 के प्राइस, देखें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi ने फिर बना डाला नया रिकॉर्ड, पूरी दुनिया में बेचे 1.9 करोड़ Redmi 8 सीरीज़ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने पिछले साल भारत में अपनी ‘रेडमी 8’ सीरीज़ की शुरूआत की थी। इंडियन मार्केट में इस सीरीज़ में अभी तक तीन फोन लॉन्च किए जा चुके हैं। सीरीज़ में सबसे पहले Redmi 8A स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था, जिसने सितंबर महीने में एंट्री ली थी। इसके बाद अक्टूबर में Redmi 8 और इस साल की फरवरी में Redmi 8A Dual ने दस्तक दी थी। ये तीनों ही फोन लो बजट सेग्मेंट में ही सेल के लिए उपलब्ध हैं जिन्हें भारतीय यूजर्स ने काफी खरीदा है। वहीं अब कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा की गई है कि पूरी दुनिया में Xiaomi Redmi 8 सीरीज़ की 19 मिलियन से भी ज्यादा बिक चुकी है जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
Xiaomi Redmi 8 सीरीज़ की इस जबरदस्त सेल की जानकारी स्वयं रेडमी के ब्रांड लीडर लू वेइबिंग ने दी है। लू ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट करते हुए रेडमी 8 सीरीज़ के इस रिकॉर्ड का खुलासा किया है। कंपनी अधिकारी की ओर से बताया गया है कि Redmi 8 सीरीज़ की 19 मिलियन यानि 1.9 करोड़ से भी ज्यादा यूनिट कंपनी द्वारा बेची जा चुकी है। गौरतलब है कि यह रिकॉर्ड ग्लोबल सेल का है। यानि 1.9 करोड़ फोन किसी एक देश में नहीं बल्कि पूरी दुनिया के अलग अलग देशों में बिके हैं।

Redmi 8 सीरीज़ के किसी स्मार्टफोन को सबसे ज्यादा खरीदा गया है, यह डिटेल को कंपनी ने नहीं दी है लेकिन आपको बता दें कि ग्लोबल मार्केट में इस सीरीज़ के तहत Redmi 8, Redmi 8A, Redmi 8A Pro और Redmi 8A Dual शामिल है। इनमें से तीन स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी सेल के लिए उपलब्ध है। लगे हाथ आपको बता दें कि शाओमी इस सीरीज़ की नेक्स्ट जेनरेशन यानि Redmi 9 सीरीज़ को भी वैश्विक मंच पर पेश कर चुकी है।
Xiaomi Redmi 9
स्पेन में लॉन्च हुए शाओमी रेडमी 9 की बात करें तो यह फोन 19.5:5 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एफएचडी+ एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर तकनीक पर बने मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Realme XT में लगी आग, सोते वक्त हुआ हादसा
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करेें तो Redmi 9 क्चॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए शाओमी रेडमी 9 एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Xiaomi Redmi 9 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस Quick Charge 3.0 व 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। स्पेन में फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 139 यूरो तथा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 169 यूरो में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार क्रमश 11,900 रुपये तथा 14,500 रुपये के करीब है।
The post Xiaomi ने फिर बना डाला नया रिकॉर्ड, पूरी दुनिया में बेचे 1.9 करोड़ Redmi 8 सीरीज़ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi ग्राहकों को लगा तगड़ा झटका, Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual की कीमत में फिर हुआ इजाफा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी ने कुछ समय पहले अपने ग्राहकों को झटका देते हुए Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual की कीमत में इजाफा किया था। वहीं एक बार फिर कंपनी ने इन तीनों ही फोन्स की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने इन फोन्स की कीमत में 500 रुपए का इजाफा ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर किया है। 1 अप्रैल से जीएसटी दर बढ़ने के बाद यह फोन की कीमत बढ़ाई गई थी। इसके बाद यह दूसरी बार हुआ है जब प्राइस में इजाफा किया गया है।
नया प्राइस
कीमत बढ़ने के बाद Redmi Note 8 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज का नया प्राइस 11,999 और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज का नया प्राइस 14,499 रुपए हो गया है। वहीं, पहले फोन की कीमत 11,499 रुपए और 13,999 रुपए थी।

इसके अलावा Redmi 8 (4GB + 64GB) को पहले 9,299 रुपए थी जो कि अभ 9,499 सेल किया जाएगा। इसके अलावा Redmi 8A Dual (2GB + 32GB) को पहले 7,299 रुपए में सेल किया जाता था जो कि अब 7,499 रुपए में ऑफलाइन व ऑनलाइन सेल किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन Redmi K30i, जानें क्या है प्राइस
तीसरी बार कीमत में हुआ इजाफा
एक महीने पूरा भी नहीं हुआ है और कंपनी ने तीसरी बार अपने फोंस की कीमत में इजाफा किया है। वहीं रेडमी नोट 8 की बात करें तो अब तक कई बार इस फोन की कीमत में बदलाव हो चुका है। भारतीय बाजार में कंपनी ने इसे 9,999 रुपये में पेश किया था। परंतु पिछले साल ही 500 रुपये का इजाफा किया था और यह फोन 10,499 रुपये का हो चुका था।

वहीं नई जीएसटी दर के बाद फिर से इस मॉडल के प्राइस 500 रुपए और इस महीने 500 रुपए बढ़ा दी गई थी और यह फोन 11,499 रुपए का हो गया था। वहीं अब एक बार फिर से कीमत में बढ़ोतरी की गई है। कुल मिलाकर देखें तो अब तक 2000 रुपये का इजाफा शाओमी रेडमी नोट 8 में किया जा चुका है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi यूजर्स के लिए खुशखबरी, MIUI 12 की लिस्ट हुई जारी, जानें भारत में कौन से फोन कब होंगे अपडेट
Redmi Note 8, Redmi 8, और Redmi 8A Dual की नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई देने लगी हैं और हमारे रिटेल स्रोतों ने हमें सूचित किया कि ऑफ़लाइन कीमत अभी से प्रभावी हो गई है।
The post Xiaomi ग्राहकों को लगा तगड़ा झटका, Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual की कीमत में फिर हुआ इजाफा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi ने फिर से बढ़ाए Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual के प्राइस, जानें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
पिछले महीने 1 अप्रैल से जीएसटी दर को 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया गया था। इसके बाद सारे फोंस के प्राइस बढ़ गए थे। वहीं Xiaomi फैंस को एक और बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने अपने तीन मॉडल की कीमत में फिर से इजाफा कर दिया है। शाओमी द्वारा Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A डुअल की कीमत बढ़ाई गई है। नई प्राइस को लेकर कंपनी ने अपने रिटेल पार्टनर्स को जानकारी दी है और हमें वहीं से यह खबर प्राप्त हुई है। शाओमी रेडमी नोट 8 की कीमत में 500 रुपये का इजाफा किया गया है जबकि बाकी के दोनों मॉडल में कंपनी ने 300-300 रुपये बढ़ाए हैं। हालांकि प्राइस में इजाफा सिर्फ एक ही मैमोरी वेरियंट पर फिलहाल हुआ है।
नई कीमत को लेकर कंपनी ने अपने रिटेल पार्टनर्स को जानकारी दी है कि यह कीमत आज से ही इफेक्टिव होगा। इस बढ़ोतरी के बाद Xiaomi Redmi Note 8 (4 GB + 64 GB) मॉडल की कीमत 11,499 रुपये हो गई है। वहीं Redmi 8 (4 GB + 64 GB) को अब 9,200 रुपये में लिया जा सकता है। इसी तरह Xiaomi Redmi 8A Dual (2 GB + 32 GB) की नई कीमत 7,299 रुपये हो गई है। रही बात पुरानी कीमत की तो अब तक ये फोन क्रमश: 10,999, 8,999 और 6,999 रुपये में बेचे जा रहे थे। इसे भी पढ़ें: Redmi 10X के साथ Xiaomi फिर तैयार, 6 जीबी रैम से लैस वेबसाइट पर दिखा यह फोन
एक महीने के अंतराल में यह दूसरी बार है जब शाओमी ने अपने फोंस की कीमत में इजाफा किया है। वहीं रेडमी नोट 8 की बात करें तो अब तक कई बार इस फोन की कीमत में बदलाव हो चुका है। भारतीय बाजार में कंपनी ने इसे 9,999 रुपये में पेश किया था। परंतु पिछले साल ही 500 रुपये का इजाफा किया था और यह फोन 10,499 रुपये का हो चुका था। वहीं नई जीएसटी दर के बाद फिर से इस मॉडल का प्राइस 500 रुपये बढ़ा दी गई थी और यह फोन 10,999 रुपये का हो गया था। वहीं आज एक बार फिर से कीमत में बढ़ोतरी की गई है। कुल मिलाकर देखें तो अब तक 1,500 रुपये का इजाफा शाओमी रेडमी नोट 8 में किया जा चुका है। इसी तरह बाकी के दोनों मॉडल में भी अब तक दो बार प्राइस हाइक हो चुके हैं। इसे भी पढ़ें: Poco F2 Pro 5G स्मार्टफोन 4700mAh बैटरी और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
Xiaomi Redmi Note 8 के स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी नोट 8 में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है और इसकी बॉडी ग्लास की बनी है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है जो मिड रेंज में एक बेहतर प्रोसेसर माना जाता है। वहीं इसका शुरुआती मॉडल 4जीबी रैम और 64 जीबी मैमोरी के साथ आता है। अच्छे स्पेसिफिकेशन के बाद फोन का कैमरा भी शानदार है। इस फोन में 48 एमपी का क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ 8 एमपी का सेल्फी मौजूद है। डुअल सिम आधारित इस फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
The post Xiaomi ने फिर से बढ़ाए Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual के प्राइस, जानें नई कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8 और Redmi 8, ओपन सेल के लिए हुए उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इंडिया की नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस फोन लाती है और यही वजह है कि Xiaomi स्मार्टफोंस हर बार ब्रिकी के नए रिकॉर्ड बनाते हैं। फोन की डिमांड ज्यादा होने के चलते Xiaomi अपने स्मार्टफोंस को आमतौर पर फ्लैश सेल के माध्यम से ही बेचती है। लेकिन अब नए साल से पहले अपने यूजर्स को शानदार तोहफा देते हुए Xiaomi ने घोषणा की है कि कंपनी के तीन हिट स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8 और Redmi 8 को अब किसी भी वक्त खरीदा जा सकता है। ये तीनों ही स्मार्टफोन इंडिया में ओपन सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं।
Xiaomi ने अनाउंस किया है कि आज से ही Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8 और Redmi 8 स्मार्टफोन को ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर ओपन सेल के तहत खरीदा जा सकेगा। Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 8 जहां शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न पर चौबिस घंटे सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं Redmi 8 को मी डॉट कॉम के अलावा ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से किसी भी वक्त खरीदा जा सकेगा।
ये होगी कीमत
प्राइस की बात करें तो 64 मेगापिक्सल का कैमरे वाला Redmi Note 8 Pro भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां 14,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
? Mi Fans, we've got some #Ultim8 news!
Back on popular demand. Get the #RedmiNote8 & #RedmiNote8Pro from @amazonIN and #Redmi8 from @Flipkart any time of the day! ?
Also available on https://t.co/cwYEXdVQIo & Retail Outlets.
Sale starts at 12 noon ? today. RTs appreciated! pic.twitter.com/W15ZKNs9DI
— Redmi India for #MiFans (@RedmiIndia) December 26, 2019
Xiaomi Redmi Note 8 इंडियन मार्केट में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट जहां ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर बिकता है वहीं 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने खास ऑफलाईन मार्केट के लिए लॉन्च किया था। ओपन सेल के तहत Redmi Note 8 के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 9,999 रुपये और 6 जीबी रैम वेरिएंट को 12,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Xiaomi Redmi 8 की बात करें तो इस फोन का भी एक वेरिएंट सिर्फ ऑनलाईन मार्केट के लिए लॉन्च किया गया था तथा दूसरे वेरिएंट को ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर उतारा गया था। Redmi 8 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोेरेज वेरिएंट को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट व मी डॉट कॉम से 7,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं रेडमी 8 का 3 जीबी रैम + 32 जीबी मैमोरी वेरिएंट रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है।
Xiaomi Redmi 9
लगे हाथ पाठकों को बता दें कि शाओमी कंपनी अपनी रेडमी सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन Redmi 9 पर भी काम शुरू कर चुकी है और यह डिवाईस साल 2020 की शुरूआत में ही बाजार में कदम रखेगा। Xiaomi Redmi 9 में मीडियाटेक का हीलियो जी70 चिपसेट देखने को मिलेगा। वहीं इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले देखने को मिलेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेडमी 9 का एक वेरिएंट 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।
The post Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8 और Redmi 8, ओपन सेल के लिए हुए उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Redmi 8A की सेल ऑफलाइन हुई शुरू, इस स्पेशल कीमत पर हो रही बिक्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी ने हाल ही में अपने बजट-सेंट्रिक स्मार्टफोन Redmi 8A को लॉन्च किया था जो कि अब आपके घर के पास मौजूद रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है। 91मोबाइल्स के रिटेल सोर्स द्वारा यह जानकारी मिली है कि दिवाली से पहले कंपनी इस डिवाइस को एक स्पेशल कीमत में ऑफलाइन सेल करेगी।
Redmi 8A के 2GB रैम वाले बेस वेरिएंट को कंपनी 6,499 रुपए और 3GB रैम वेरिएंट को 6,999 रुपए में सेल करेगी। हालांकि, दिवाली के बाद इन दोनों ही वेरिएंट को ऑफलाइन 300 रुपए ज्यादा की कीमत में सेल किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 6,199 रुपये वाला Redmi 7A या 6,999 रुपये वाला Redmi 8A, जानें कौन-सा Xiaomi फोन है फायदे का सौदा

स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो Redmi 8A को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 720 × 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट के साथ आता है जो गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। वहीं, रेडमी 8ए एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई पर कार्य करता है जो ऑक्टा-कोर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 8 या Motorola One Macro, स्पेसिफिकेशन्स पढ़कर बताएं कौन-सा फोन बिकेगा ज्यादा ?
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 8A सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो 1.8 अपर्चर के साथ Sony IMX363 सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Redmi 8A में डुअल सिम व 4जी एलटीई के साथ 5000एमएएच की बड़ी बैटरी है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। वहीं, फोन में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है।
The post Redmi 8A की सेल ऑफलाइन हुई शुरू, इस स्पेशल कीमत पर हो रही बिक्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post डुअल कैमरे के साथ आया Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 8, क्या Realme के लिए बन सकता है खतरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने पिछले महीने Redmi 8a को लॉन्च किया था जो कि Redmi 7A का अपग्रेडेड वर्जन था। वहीं, आज कंपनी ने रेडमी 7 के अपग्रेडेड वर्जन Redmi 8 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने इस लॉन्च इवेंट के दौरान जानकारी दी कि Redmi Note 8 Pro इंडिया में 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।
कीमत और उपलब्धता
Redmi 8 को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में पेश किया है। इस के 3जीबी रैम +32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपए और 4जीबी रैम+64जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपए है। फोन 12 अक्टूबर को मी.कॉम के साथ ही फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा। वहीं, कंपनी ने जानकारी दी है कि शुरूआत में 5 मिलिन कस्टमर्स को रेडमी 8 का 4GB रैम वेरिएंट 7,999 रुपए में सेल किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi Note 7 Pro मिल रहा है 2,000 रुपये सस्ता, जानें कहां और कैसे मिलेगा फायदा

स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 720×1520 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.21-इंच की TFT डिसप्ले दी गई है। इस स्क्रीन में 19:9 के आस्पेक्ट रेशियो है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 320ppi है। इसके साथ फोन की डिसप्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। इसके अलावा कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट दिया है।
इसके अलावा रेडमी 8 दो वेरियंट 3जीबी+32जीबी और 4जीबी+64जीबी में पेश किया है। यह फोन माइक्रो एसडी कार्ड सपॉर्ट के साथ आता है। माइक्रो एसडी कार्ड से फोन की मेमरी को 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi Note 7 सीरीज ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतने समय में बेचे दो करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन

फोटोग्रफी के लिए फोन में डुअल रियर AI कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 12-मेगापिक्सल का है, जिसमें सोनी IMX363 का सेंसर एफ/1.8 अपर्चर और दूसरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्स का कैमरा दिया गया है।
इसके अलावा ऑपरेटिंग सिस्टम बात करें फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10.0.1.3 पर कार्य करता है। वहीं, फोन में पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, बॉक्स में 10 वॉट का चार्जर दिया जाएगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग दी गई है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।
The post डुअल कैमरे के साथ आया Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 8, क्या Realme के लिए बन सकता है खतरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post बड़ी बैटरी के साथ 9 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा Redmi 8, Realme को मिलेगी कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने Redmi 8A लॉन्च करने के बाद Redmi 8 की पहली झलक दिखाई थी। इसके बाद से Redmi 8 को लेकर जानकारी सामने आ रही थी। हाल ही में रेडमी 8 रेंडर के अलावा हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए थे। वहीं, अब Redmi 7 के अपग्रेडेड वेरिएंट Redmi 8 की लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है।
शाओमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है कि 9 अक्टूबर को नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इस ट्विट में फोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन, तस्वीर में 8 नंबर लिखा है, जिससे साफ हो गया है कि कंपनी Redmi 8 को ही 9 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi Note 8T भी आया सामने, Realme XT को टक्कर देने चार रियर कैमरे के साथ होगा लॉन्च
Mi fans! Just when you thought the #Diwali action has reached a peak, here’s #BatteryCameraAction!
Battery champion with 4⃣/_ _ arriving on 9th Oct.
It’s time to do moooooooore!
? Click more
? Watch more
? Play more
? Store moreRT if you know what’s coming. ?#Xiaomi
pic.twitter.com/71LxSA4iyk
— #MiFan Manu Kumar Jain (@manukumarjain) October 3, 2019
कंपनी ने Redmi 8 को बड़ी बैटरी के साथ टीज किया है। वहीं, Redmi 8 में भी Redmi 7 की तरह ही डुअल कैमरा होगा। हालंकि, इसमें सेंसर काफी अलग होंगे। ऑफिशियल लॉन्च से पहले इस फोन को टेना और गूगल कंसोल पर स्पॉट किया गया था।
हाल ही में इंडियन टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने अपने ट्विटर हैंडल से Redmi 8 रेंडर को लीक किया था। तस्वीर में रेडमी फोन वाटरड्रॉप-नॉच डिज़ाइन के साथ नज़र आया था। वहीं, फोन के पिछले हिस्से में दो सेंसर और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर देखा गया था। इसे भी पढ़ें: Xiaomi इंडिया पर लिस्ट हुआ नया फोन Redmi 8A Pro, जल्द होगा लॉन्च
रेडमी 8 के निचले हिस्से में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक के साथ सिंगल स्पीकर ग्रिल, प्राइमरी माइक्रोफोन और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा। Redmi 8A की तरह फ्रंट पैनल पर रेडमी लोगो के लिए थोड़ा बॉर्डर दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार रेडमी 8 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित MIUI 10.0.1.3 पर चलेगा। इसके अलावा इस फोन में स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा रेडमी 8 फोन पहले ही थाईलैंड सर्टिफिकेशन साइट एनबीटीसी पर लिस्ट किया जा चुका है।
The post बड़ी बैटरी के साथ 9 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा Redmi 8, Realme को मिलेगी कड़ी टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post स्नैपड्रैगन 439 SoC और HD+ डिसप्ले के साथ गूगल कंसोल पर लिस्ट हुआ Redmi 8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Redmi 8A लॉन्च किया था। वहीं, इस लॉन्च के दौरान Redmi 8 की पहली झलक देखने को मिली थी। वहीं, अब Redmi 7 के अपग्रेडेड वेरिएंट Redmi 8 को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
दरअसल, Redmi 8 को गूगल कंसोल लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आई है। गूगल कंसोल लिस्टिंग के अनुसार फोन स्नैपड्रैगन 439 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। इसी चिपसेट पर कंपनी ने शाओमी के Redmi 8A स्मार्टफोन को पेश किया था। इसके अलावा फोन में eight ARM Cortex-A53 cores और क्वॉलकाम एड्रिनो 505 GPU होगा।

इसके अलावा सामने आया है कि कंपनी Redmi 8 में 3GB रैम (4GB रैम वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है) और इसमें मौजूद डिसप्ले HD+ (720 x 1,520 पिक्सल) रिजोल्यूशन और 320p स्क्रीन डेंसिटी के साथ आएगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi इंडिया हेड मनु जैन ने दिखाया Redmi 8 स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च
गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। लेकिन, इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि Redmi 8 में डॉट नॉच डिसप्ले होगा। इसके अलावा फोन का रियर पैनल पोलिकॉर्बोनेट ग्लास, डुअल कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। वहीं, Redmi 8 एंड्ररॉयड 9 पाई के साथ कंपनी की MIUI 10 स्किन पर काम करेगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi इंडिया पर लिस्ट हुआ नया फोन Redmi 8A Pro, जल्द होगा लॉन्च
Redmi 8A
Xiaomi ने रेडमी 8ए को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया था जो 720 × 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट के साथ आता है जो गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। वहीं, रेडमी 8ए एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई पर कार्य करता है जो ऑक्टा-कोर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर पर रन करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 8A सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो 1.8 अपर्चर के साथ Sony IMX363 सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
वहीं Redmi 8A में डुअल सिम व 4जी एलटीई के साथ 5000एमएएच की बड़ी बैटरी है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। वहीं, फोन में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है। Redmi 8A का 2 जीबी रैम + 32 जीबी मैमोरी वेरिएंट 6499 रुपये और 3जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।
The post स्नैपड्रैगन 439 SoC और HD+ डिसप्ले के साथ गूगल कंसोल पर लिस्ट हुआ Redmi 8 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>