Redmi 8A Dual | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Aug 2021 13:54:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 अमेजन से मंगाया Redmi का मोबाइल, डिब्बे में निकला कपड़े धोने वाला साबुन https://www.91mobiles.com/hindi/delhi-man-ordered-redmi-8a-dual-on-amazon-india-gets-rin-soap-bar-instead-in-box/ https://www.91mobiles.com/hindi/delhi-man-ordered-redmi-8a-dual-on-amazon-india-gets-rin-soap-bar-instead-in-box/#respond Mon, 26 Oct 2020 07:02:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50443 इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

The post अमेजन से मंगाया Redmi का मोबाइल, डिब्बे में निकला कपड़े धोने वाला साबुन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस फेस्टिव सीजन में अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। अब तक आपने ऐसे कई किस्से सुने होंगे जिनमें किसी ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट से सामान तो कुछ मंगाया जाता है लेकिन डिलीवर कुछ और ही होता है। ऐसा ही एक नया मामला दिल्ली से सामने आया है। दरअसल, साउथ एक्सटेंशन में रहने वाले एक शख्स ने बड़ी खुशी से अपनी मम्मी के लिए अमेजन इंडिया से Redmi 8A Dual स्मार्टफोन को ऑर्डर किया था, लेकिन यह खुशी तब काफुर हो गई जब ऑर्डर डिलीवर होने के बाद उन्होंने पैकेट खोला। पैकेट खोलने पर शख्स ने पाया कि उसमें फोन की जगह कपड़े धोने वाले रिन साबुन की टिकिया है। इस बात से परेशान ग्राहक ने तुरंत ही अमेजन इंडिया से संपर्क किया। वहीं, इस मामले को लेकर 91मोबाइल्स ने उस शख्स से बात भी की।

क्या था पूरा मामला

फेस्टिव सीजन के देखते हुए दिल्ली के साउथ एंक्सटेंशन में रहने वाले Naman Vaish ने अपनी मम्मी के लिए 24 अक्टूबर को Redmi 8A Dual स्मार्टफोन ऑर्डर किया था। नमन ने 91मोबाइल्स को बताया कि इस ऑर्डर की डिलिवरी उन्हें अगले ही दिन यानी 25 अक्टूबर को मिल गई। लेकिन, ऑर्डर रिसीव करने के बाद जब फोन का बॉक्स खोला गया तो उसमें फोन की जगह कपड़े धोने वाला साबुन रिन था। इतना ही नहीं बॉक्स में फोन के अलावा चार्जर कैबल भी मौजूद नहीं थीं। इसे भी पढ़ें: फोन में स्लो चलता है वाई-फाई तो ऐसे करें फास्ट

phone

ट्विट कर की कंपलेंट

नमन ने इस बात को लेकर ट्विटर पर अमेजन इंडिया से कंपलेंट की, जिसके बाद अमेजन की ओर से कॉल कर ग्राहक को आश्वस्त किया गया कि 4-5 दिन के अंदर कंपनी इन्वेटस्टिगेंशन पूरी कर ग्राहक को नया फोन या फिर उसके बदले का पैसा रिफंड कर देगी। इसे भी पढ़ें: सैमसंग ला रही है ‘एफ सीरीज़’ का दूसरा फोन Samsung Galaxy F12, यह फोन होगा Galaxy F41 से भी सस्ता

tweet

वहीं, इस मामले पर 91मोबाइल्स की टीम ने अमेजन इंडिया से संपर्क करने की कोशिश की है और अमेजन की ओर से जवाब मिलने पर न्यूज अपडेट कर दी जाएगी। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि ई-कॉमर्स साइट से फोन की जगह साबुन भेजा गया है। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

पहले भी आ चुके हैं मामले

दिल्ली के अलावा पूरे देश में ऑनलाइन शॅापिंग करने वाले लोग पहले भी इसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में ऐसा ही एक और मामला सामने आया था। इस बार ठगी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में तैनात एक अधिकारी से हुई। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के इस अधिकारी ने देश की एक नामी ई-कॉमर्स वेबसाइट से मोबाइल फोन मंगवाया था, लेकिन जब मोबाइल फोन पहुंचा तो पैकिंग बॉक्स को खोलने के बाद वह चौंक गए। दरअसल, उस बॉक्स में मोबाइल फोन की जगह साबुन था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डिलीवरी देने आए युवक ने अधिकारी को बॉक्स दिया और तुरंत वहां से फरार हो गया। इसके बाद इस संबंध में खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें कथित तौर पर मोबाइल फोन के बजाए साबुन भेजा गया।

The post अमेजन से मंगाया Redmi का मोबाइल, डिब्बे में निकला कपड़े धोने वाला साबुन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/delhi-man-ordered-redmi-8a-dual-on-amazon-india-gets-rin-soap-bar-instead-in-box/feed/ 0
Xiaomi ने फिर बना डाला नया रिकॉर्ड, पूरी दुनिया में बेचे 1.9 करोड़ Redmi 8 सीरीज़ फोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-sold-19-million-units-of-redmi-8-series-phones-shipments-globally/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-sold-19-million-units-of-redmi-8-series-phones-shipments-globally/#respond Tue, 23 Jun 2020 12:00:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45721 1.9 करोड़ फोन किसी एक देश में नहीं बल्कि पूरी दुनिया के अलग-अलग देशों में बिके हैं।

The post Xiaomi ने फिर बना डाला नया रिकॉर्ड, पूरी दुनिया में बेचे 1.9 करोड़ Redmi 8 सीरीज़ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने पिछले साल भारत में अपनी ‘रेडमी 8’ सीरीज़ की शुरूआत की थी। इंडियन मार्केट में इस सीरीज़ में अभी तक तीन फोन लॉन्च किए जा चुके हैं। सीरीज़ में सबसे पहले Redmi 8A स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था, जिसने सितंबर महीने में एंट्री ली थी। इसके बाद अक्टूबर में Redmi 8 और इस साल की फरवरी में Redmi 8A Dual ने दस्तक दी थी। ये तीनों ही फोन लो बजट सेग्मेंट में ही सेल के लिए उपलब्ध हैं जिन्हें भारतीय यूजर्स ने काफी खरीदा है। वहीं अब कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा की गई है कि पूरी दुनिया में Xiaomi Redmi 8 सीरीज़ की 19 मिलियन से भी ज्यादा बिक चुकी है जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

Xiaomi Redmi 8 सीरीज़ की इस जबरदस्त सेल की जानकारी स्वयं रेडमी के ब्रांड लीडर लू वेइबिंग ने दी है। लू ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट करते हुए रेडमी 8 सीरीज़ के इस रिकॉर्ड का खुलासा किया है। कंपनी अधिकारी की ओर से बताया गया है कि Redmi 8 सीरीज़ की 19 मिलियन यानि 1.9 करोड़ से भी ज्यादा यूनिट कंपनी द्वारा बेची जा चुकी है। गौरतलब है कि यह रिकॉर्ड ग्लोबल सेल का है। यानि 1.9 करोड़ फोन किसी एक देश में नहीं बल्कि पूरी दुनिया के अलग अलग देशों में बिके हैं।

xiaomi sold 19 million units of redmi 8 series phones shipments globally

Redmi 8 सीरीज़ के किसी स्मार्टफोन को सबसे ज्यादा खरीदा गया है, यह डिटेल को कंपनी ने नहीं दी है लेकिन आपको बता दें कि ग्लोबल मार्केट में इस सीरीज़ के तहत Redmi 8, Redmi 8A, Redmi 8A Pro और Redmi 8A Dual शामिल है। इनमें से तीन स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी सेल के लिए उपलब्ध है। लगे हाथ आपको बता दें कि शाओमी इस सीरीज़ की नेक्स्ट जेनरेशन यानि Redmi 9 सीरीज़ को भी वैश्विक मंच पर पेश कर चुकी है।

Xiaomi Redmi 9

स्पेन में लॉन्च हुए शाओमी रेडमी 9 की बात करें तो यह फोन 19.5:5 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एफएचडी+ एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर तकनीक पर बने मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Realme XT में लगी आग, सोते वक्त हुआ हादसा

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करेें तो Redmi 9 क्चॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए शाओमी रेडमी 9 एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

xiaomi sold 19 million units of redmi 8 series phones shipments globally

Xiaomi Redmi 9 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस Quick Charge 3.0 व 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। स्पेन में फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 139 यूरो तथा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 169 यूरो में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार क्रमश 11,900 रुपये तथा 14,500 रुपये के करीब है।

The post Xiaomi ने फिर बना डाला नया रिकॉर्ड, पूरी दुनिया में बेचे 1.9 करोड़ Redmi 8 सीरीज़ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-sold-19-million-units-of-redmi-8-series-phones-shipments-globally/feed/ 0
Xiaomi फैन्स को झटका: Redmi Note 9 Pro Max और 8A Dual की कीमत में हुआ इजाफा, जानें नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-9-pro-max-and-redmi-8a-dual-phone-price-500-rs-increased/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-9-pro-max-and-redmi-8a-dual-phone-price-500-rs-increased/#respond Thu, 18 Jun 2020 06:40:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45511 रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत में 500 रुपए का इजाफा किया गया है।

The post Xiaomi फैन्स को झटका: Redmi Note 9 Pro Max और 8A Dual की कीमत में हुआ इजाफा, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी काफी समय से अपने फोन्स की कीमत में बढ़ोतरी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने अपनी Redmi 8 सीरीज के अंदर Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual की कीमत में इजाफा किया था। वहीं एक बार फिर कंपनी ने रेडमी 8ए डुअल की कीमत बढ़ा दी है। इसी फोन के साथ कंपनी ने अपने पावरफुल रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की कीमत में भी बढ़ोतरी कर दी है। आपको बता दें कि रेडमी 8ए डुअल की कीमत में तीसरी बार और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की कीमत में दूसरी बार इजाफा किया गया है।

91मोबाइल्स को इन दोनों फोन्स की कीमत में बढ़ोतरी की खबर रिटेल सोर्स द्वारा प्राप्त हुई है। नई कीमत के साथ फोन ऑफलाइन स्टोर और कंपनी की ऑफिशियल साइट पर सेल किया जाएगा। रेडमी 8ए डुअल की कीमत में 300 रुपए और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के दो वेरिएंट पर 500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। आइए आगे आपको फोन्स की नई कीमत के बारे में जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 9 हुआ लॉन्च, इस सस्ते फोन में है 5020एमएएच बैटरी, 4जीबी रैम और क्वॉड रियर कैमरा

नई कीमत

अगर बात करें कीमत की तो कंपनी ने Redmi 8A Dual के सिर्फ एक ही वेरिएंट की कीमत में बढ़ोतरी की है। इस डिवाइस के 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज में 300 रुपए का इजाफा किया है। अब यह फोन 8,299 रुपए में सेल किया जा रहा है। इससे पहले इस डिवाइस की कीमत 7999 रुपए थी। वहीं, अगर बात करें रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की तो इस डिवाइस के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की नई कीमत 16,999 रुपए (पुरानी कीमत 16,499 रुपए ) और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की नई कीमत 18,499 रुपए (पुरानी कीमत 17,999 रुपए) है। इसे भी पढ़ें: अब इंडिया में बिकेंगे चीन के बने Xiaomi-Oppo फोन्स, जानें क्या है पूरा मामला
redmi-phone-price-hike

इसके अलावा रेडमी 8ए डुअल डिवाइस के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपए और 3GB रैम और 64GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए है। वहीं, रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपए है।

-यहां क्लिक कर जानें Redmi 8A Dual की सभी स्पेसिफिकेशन्स

-यहां क्लिक कर जानें Redmi 8A Dual की सभी स्पेसिफिकेशन्स

The post Xiaomi फैन्स को झटका: Redmi Note 9 Pro Max और 8A Dual की कीमत में हुआ इजाफा, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-9-pro-max-and-redmi-8a-dual-phone-price-500-rs-increased/feed/ 0
सस्ते Redmi 8A Dual के नए वेरिएंट ने दी दस्तक,  3जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज पर हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-8a-dual-64gb-storage-variant-launched-rs-8999-sale-12-june-on-amazon/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-8a-dual-64gb-storage-variant-launched-rs-8999-sale-12-june-on-amazon/#respond Fri, 12 Jun 2020 08:21:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45232 फोन में डुअल कैमरा दिया गया है।

The post सस्ते Redmi 8A Dual के नए वेरिएंट ने दी दस्तक,  3जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज पर हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपने किफायती फोन के लिए फेमस Xiaomi ने इस साल फरवरी में लो बजट स्मार्टफोन Redmi 8A Dual को लॉन्च किया था। वहीं, अब शाओमी ने Redmi 8A Dual के 3GB रैम और 64GB वेरिएंट को पेश किया है। इस बात की जानकारी शाओमी इंडिया के चीफ मनु कुमार जैन ने दी है। डिवाइस के बाकि दो वेरिएंट की कीमत में अब तक दो बार इजाफा भी किया जा चुका है।

मनु कुमार जैन ने ट्विट कर रेडमी 8ए डुअल के नए वेरिएंट को पेश किया है। इस डिवाइस के नए वेरिएंट को 8,999 रुपए में लॉन्च किया है। वहीं, 15 जून दोपहर 12 बजे से हैंडसेट सेल के लिए मी.कॉम, अमेजन इंडिया और रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 9 हुआ लॉन्च, इस सस्ते फोन में है 5020एमएएच बैटरी, 4जीबी रैम और क्वॉड रियर कैमरा

कुल मिलाकर अब Xiaomi Redmi 8A Dual तीन वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। डिवाइस के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपए और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपए है। वहीं, नए 3GB रैम और 64GB वेरिएंट को 12 जून से 8,999 रुपए में सेल किया जाएगा।

Redmi 8A Dual की स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi Redmi 8A Dual में 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ आईपीएस डॉटनॉच डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। कंपनी की ओर से रेडमी 8ए डुअल को पी21आई नैनो कोटिंग से कवर किया गया है जो फोन को हल्की फुल्की पानी की छीटों से बचाती है। इसे भी पढ़ें: अब इंडिया में बिकेंगे चीन के बने Xiaomi-Oppo फोन्स, जानें क्या है पूरा मामला
Xiaomi Redmi 8A Dual एंडरॉयड आधारित मीयूआई पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। फोन में दो सिम कार्ड के साथ एक मैमोरी कार्ड लगाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 4जी वोएलटीई के साथ ही वोवाई-फाई फीचर भी सपोर्ट करता है।
Xiaomi Redmi 8A Pro launched in indonesia with 5000mah battery dual camera specs price
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Redmi 8A Dual डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि रेडमी 8ए डुअल के फ्रंट और रियर दोनों कैमरा सेंसर्स एआई तकनीक से लैस हैं।

सिक्योरिटी के लिए यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। Xiaomi Redmi 8A Dual में पावर बैकअप के लिए 18वॉट सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। लेकिन बॉक्स में 10वॉट चार्जर ही मिलेगा। शाओमी रेडमी 8ए डुअल को टाईप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है।

The post सस्ते Redmi 8A Dual के नए वेरिएंट ने दी दस्तक,  3जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज पर हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-8a-dual-64gb-storage-variant-launched-rs-8999-sale-12-june-on-amazon/feed/ 0
Xiaomi ग्राहकों को लगा तगड़ा झटका, Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual की कीमत में फिर हुआ इजाफा https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-redmi-8-redmi-8a-dual-price-increased-in-india-up-to-rs-500/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-redmi-8-redmi-8a-dual-price-increased-in-india-up-to-rs-500/#comments Sat, 30 May 2020 09:44:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44694 Redmi Note 8 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपए है।

The post Xiaomi ग्राहकों को लगा तगड़ा झटका, Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual की कीमत में फिर हुआ इजाफा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने कुछ समय पहले अपने ग्राहकों को झटका देते हुए Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual की कीमत में इजाफा किया था। वहीं एक बार फिर कंपनी ने इन तीनों ही फोन्स की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने इन फोन्स की कीमत में 500 रुपए का इजाफा ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर किया है। 1 अप्रैल से जीएसटी दर बढ़ने के बाद यह फोन की कीमत बढ़ाई गई थी। इसके बाद यह दूसरी बार हुआ है जब प्राइस में इजाफा किया गया है।

नया प्राइस

कीमत बढ़ने के बाद Redmi Note 8 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज का नया प्राइस 11,999 और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज का नया प्राइस 14,499 रुपए हो गया है। वहीं, पहले फोन की कीमत 11,499 रुपए और 13,999 रुपए थी।

redmi-note-8

इसके अलावा Redmi 8 (4GB + 64GB) को पहले 9,299 रुपए थी जो कि अभ 9,499 सेल किया जाएगा। इसके अलावा Redmi 8A Dual (2GB + 32GB) को पहले 7,299 रुपए में सेल किया जाता था जो कि अब 7,499 रुपए में ऑफलाइन व ऑनलाइन सेल किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन Redmi K30i, जानें क्या है प्राइस

तीसरी बार कीमत में हुआ इजाफा

एक महीने पूरा भी नहीं हुआ है और कंपनी ने तीसरी बार अपने फोंस की कीमत में इजाफा किया है। वहीं रेडमी नोट 8 की बात करें तो अब तक कई बार इस फोन की कीमत में बदलाव हो चुका है। भारतीय बाजार में कंपनी ने इसे 9,999 रुपये में पेश किया था। परंतु पिछले साल ही 500 रुपये का इजाफा किया था और यह फोन 10,499 रुपये का हो चुका था।

redmi-phone-price-hike

वहीं नई जीएसटी दर के बाद फिर से इस मॉडल के प्राइस 500 रुपए और इस महीने 500 रुपए बढ़ा दी गई थी और यह फोन 11,499 रुपए का हो गया था। वहीं अब एक बार फिर से कीमत में बढ़ोतरी की गई है। कुल मिलाकर देखें तो अब तक 2000 रुपये का इजाफा शाओमी रेडमी नोट 8 में किया जा चुका है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi यूजर्स के लिए खुशखबरी, MIUI 12 की लिस्ट हुई जारी, जानें भारत में कौन से फोन कब होंगे अपडेट

Redmi Note 8, Redmi 8, और Redmi 8A Dual की नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई देने लगी हैं और हमारे रिटेल स्रोतों ने हमें सूचित किया कि ऑफ़लाइन कीमत अभी से प्रभावी हो गई है।

The post Xiaomi ग्राहकों को लगा तगड़ा झटका, Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual की कीमत में फिर हुआ इजाफा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-8-redmi-8-redmi-8a-dual-price-increased-in-india-up-to-rs-500/feed/ 1
Xiaomi का तोहफा, Redmi 8A Dual की ओपन सेल शुरू, अब हर वक्त मिलेगा 6499 रुपये वाला यह सस्ता फोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-dual-open-sale-starts-in-india-price-offer-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-dual-open-sale-starts-in-india-price-offer-specifications/#respond Thu, 27 Feb 2020 12:44:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41267 इस फोन को किसी भी वक्त खरीदा जा सकता है।

The post Xiaomi का तोहफा, Redmi 8A Dual की ओपन सेल शुरू, अब हर वक्त मिलेगा 6499 रुपये वाला यह सस्ता फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने इस महीने की शुरूआत में ही इंडिया में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए लो बजट स्मार्टफोन Redmi 8A Dual लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को सिर्फ 6,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में उतारा गया था जिसके बाजार में आते ही रियलमी के सस्ते फोन Realme C3 को टक्कर दी थी। लॉन्च के बाद कंपनी की ओर से रेडमी 8ए डुअल को शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही अमेज़न इंडिया पर फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध कराया गया था, लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि शाओमी ने Redmi 8A Dual को भारतीय बाजार में ओपन सेल के लिए पेश कर दिया है।

Xiaomi Redmi 8A Dual के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। Redmi 8A Dual शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही अमेज़न इंडिया पर इस वक्त ओपन सेल के लिए उपलब्ध है यानि इस फोन को किसी भी वक्त इन पोर्टल से खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि हाल ही में Xiaomi ने कहा था कि आने वाले दिनोें में यह स्मार्टफोन ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी बिकेगा।

Xiaomi Redmi 8A Dual

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi Redmi 8A Dual में 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ आईपीएस डॉटनॉच डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। कंपनी की ओर से रेडमी 8ए डुअल को पी21आई नैनो कोटिंग से कवर किया गया है जो फोन को हल्की फुल्की पानी की छीटों से बचाती है। रेडमी 8ए डुअल को कंपनी की ओर से ब्लू, वाईट और ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है तथा फोन के डिजाईन को Xiaomi ने ऑरा ग्रिल एक्स डिजाईन का नाम दिया है।

Xiaomi Redmi 8A Dual open sale starts in india price offer specifications

Xiaomi Redmi 8A Dual एंडरॉयड आधारित मीयूआई पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। शाओमी रेडमी 8ए डुअल को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का पहला वेरिएंट जहां 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M31 के 5 ऐसे फीचर जो बनातेे हैं इसे बजट का सबसे पावरफुल फोन

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Redmi 8A Dual डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि रेडमी 8ए डुअल के फ्रंट और रियर दोनों कैमरा सेंसर्स एआई तकनीक से लैस हैं।

Xiaomi Redmi 8A Dual open sale starts in india price offer specifications

Xiaomi Redmi 8A Dual रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड के साथ एक मैमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 4जी वोएलटीई के साथ ही वोवाई-फाई फीचर भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। Xiaomi Redmi 8A Dual में पावर बैकअप के लिए 18वॉट सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। लेकिन बॉक्स में 10वॉट चार्जर ही मिलेगा। शाओमी रेडमी 8ए डुअल को टाईप-सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है वहीं यह फोन रिवर्स चार्जिंग तकनीक से भी लैस है।

The post Xiaomi का तोहफा, Redmi 8A Dual की ओपन सेल शुरू, अब हर वक्त मिलेगा 6499 रुपये वाला यह सस्ता फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-dual-open-sale-starts-in-india-price-offer-specifications/feed/ 0
5000एमएएच बैटरी वाला Redmi 8A Dual ओपन सेल में हुआ उपलब्ध, कीमत सिर्फ 6499 रुपए https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-8a-dual-5000mah-battery-3gb-ram-32gb-sotrage-open-sale-amazon-india-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-8a-dual-5000mah-battery-3gb-ram-32gb-sotrage-open-sale-amazon-india-price/#respond Mon, 24 Feb 2020 05:45:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41100 Redmi 8A Dual की शुरुआती कीमत 6,499 रुपए है।

The post 5000एमएएच बैटरी वाला Redmi 8A Dual ओपन सेल में हुआ उपलब्ध, कीमत सिर्फ 6499 रुपए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने अपनी Redmi सीरीज में हाल ही में रेमडी 8ए डुअल स्मार्टफोन को पेश किया था जो कि अब ओपन सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। हालांकि, इस फोन को ओपन सेल में सिर्फ 25 फरवरी तक ही खरीदा जा सकता है। लेकिन, अगर आप कम कीमत में दमदार बैटरी वाले फोन की तलाश कर रहे हैं तो इस फोन को खरीदा जा सकता है क्योंकि इस हैंडसेट में 5000एमएएच की बैटरी दी गई है।

इस महीने लॉन्च किया गया Redmi 8A Dual कंपनी के ही Redmi 8A का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें “Aura X Grip” डिजाइन और P2i नैनो कोटिंग (स्पलैश प्रूफ) है। फोन के साथ कई सेल ऑफर्स की घोषणा भी की गई है। रेडमी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडसेट ट्विट कर फोन के ओपन सेल की घोषणा की है।

Redmi 8A Dual की कीमत और सेल ऑफर्स

Xiaomi Redmi 8A Dual के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था तथा फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था। Redmi 8A Dual की ओपन सेल Amazon और Mi.com पर की जा रही है।

सेल ऑफर्स की बात करें तो Redmi 8A Dual के साथ 6,600 रुपए का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है जो कि अमेजन इंडिया पर मिलेगा। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड ईएमआई ऑप्शन और मी.कॉम पर पांच प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi Redmi 8A Dual में 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ आईपीएस डॉटनॉच डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। Xiaomi Redmi 8A Dual एंडरॉयड आधारित मीयूआई पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Redmi 8A Dual डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि रेडमी 8ए डुअल के फ्रंट और रियर दोनों कैमरा सेंसर्स एआई तकनीक से लैस हैं।

Xiaomi Redmi 8A Dual रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड के साथ एक मैमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 4जी वोएलटीई के साथ ही वोवाई-फाई फीचर भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। Xiaomi Redmi 8A Dual में पावर बैकअप के लिए 18वॉट सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। लेकिन बॉक्स में 10वॉट चार्जर ही मिलेगा।

The post 5000एमएएच बैटरी वाला Redmi 8A Dual ओपन सेल में हुआ उपलब्ध, कीमत सिर्फ 6499 रुपए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-8a-dual-5000mah-battery-3gb-ram-32gb-sotrage-open-sale-amazon-india-price/feed/ 0
Realme C3 बनाम Redmi 8A Dual, बताएं Xiaomi रहेगा टॉप पर या Realme बनेगा नंबर वन ? https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-dual-vs-realme-c3-comparison-specifications-camera-battery-processor-price-sale-india-availability/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-dual-vs-realme-c3-comparison-specifications-camera-battery-processor-price-sale-india-availability/#respond Wed, 12 Feb 2020 10:55:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40754 Realme C3 आने वाली 14 फरवरी और Xiaomi Redmi 8A Dual फरवरी की 18 तारीख से सेल लिए उपलब्ध होगा।

The post Realme C3 बनाम Redmi 8A Dual, बताएं Xiaomi रहेगा टॉप पर या Realme बनेगा नंबर वन ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

फरवरी का महीना टेक लवर्स के लिए काफी कुछ लेकर आ रहा है। विभिन्न टेक कंपनियां हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से लेकर लो बजट एंट्री लेवल स्मार्टफोंस लॉन्च कर रही है। पिछले दिनों में इंडियन मार्केट के लो बजट सेग्मेंट को छूते हुए Xiaomi और Realme ने अपने-अपने नए मोबाइल बाजार में उतारे हैं। शाओमी की ओर से जहां Redmi 8A Dual स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है वहीं रियलमी अपने फैन्स के लिए Realme C3 स्मार्टफोन लेकर आई है। गौरतलब है कि शाओमी और रियलमी इंडियन मार्केट में कड़े प्रतिद्वंदी के तौर पर पहचाने जाते हैं। इन ब्रांड्स द्वारा लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोन की तुलना और समीक्षा भी काफी होती है। रेडमी 8ए डुअल और रियलमी सी3 दोनों फोन लो बजट में लॉन्च हुए हैं और बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होने से पहले ही इन दोनों फोंस का कंपेरिज़न होना शुरू हो गया है। आगे हमनें Redmi 8A Dual और Realme C3 की स्पेसिफिकेशन्स, कीमत, लुक व डिजाईन के आधार पर इनका तुलनात्मक अध्ययन किया है और जाना है कि Xiaomi टॉप पर रहता है या Realme बन सकता है नंबर वन

लुक व डिजाईन

Xiaomi Redmi 8A Dual को कंपनी ने वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया है लेकिन इस फोन की नॉच रियलमी सी3 की अपेक्षा ज्यादा बड़ी है। फ्रंट पैनल पर डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चिन पार्ट दिया गया है जिसपर Redmi की ब्रांडिंग है। फोन के बैक पैनल पर बीच में एक स्ट्रैप दी गई है जिसके उपरी हिस्से पर वर्टिकल शेप में दो कैमरा सेंसर लगे हैं। इन सेंसर्स के उपर फ्लैश मौजूद है तथा नीचे की ओर कंपनी की ब्रांडिंग मौजूद है। फोन के डिजाईन को Xiaomi ने ऑरा ग्रिल एक्स डिजाईन का नाम दिया है। कंपनी ने रेडमी 8ए डुअल को पी21आई नैनो कोटिंग से कवर किया गया है जो फोन को हल्की फुल्की पानी की छीटों से बचाती है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर व पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। वहीं फोन के लोवर पर यूएसबी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल और 3.5एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। रेडमी 8ए डुअल को कंपनी की ओर से ब्लू, वाईट और ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है।

Realme C3 के फ्रंट पैनल पर डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा पार्ट दिया गया है। यह फोन ‘वी’ शेप वाली नॉच सपोर्ट करता है। फोन का बैक पैनल शाईनी रग्ड डिजाईन है जो एक खास पैटर्न पर रिफ्लेक्शन देता है। बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में है। इस सेटअप में सेंसर्स के नीचे पिक्सल डिटेल भी लिखी गई है। कैमरा सेटअप के बाईं ओर फ्लैश लाईट लगी है। बैक पैनल पर ही नीचे दाईं ओर वर्टिकल शेप में Realme की ब्रांडिंग मौजूद है। फोन राईट पैनल पर जहां पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ सिम स्लॉट मौजूद है। इसी तरह Realme C3 के लोवर पर यूएसबी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल और 3.5एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। रियलमी सी3 को कंपनी की ओर से ब्लू और रेड कलर में लॉन्च किया गया है।

डिसप्ले

Xiaomi Redmi 8A Dual को कंपनी की ओर से 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ आईपीएस डॉटनॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की डिसप्ले 2.5डी कर्व्ड ग्लास पर बनी है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। रेडमी 8ए डुअल का कॉट्रास्ट रेशियो 1500:1 का है तथा यह डिसप्ले 270पीपीआई पर काम करती है। आंखों की सुरक्षा के लिए फोन में सनलाईट, नाईट और रिडिंग मोड मौजूद है।

यह भी पढ़ें : 16GB RAM, 108MP क्वाड कैमरा और 40MP सेल्फी, जानें कितना दमदार है Samsung Galaxy S20 Ultra

Realme C3 का बॉडी-टू-स्क्रीन रेशियो 89.8 प्रतिशत का है तथा कंपनी की ओर से इस फोन को 1600 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की मिनीड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे भी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन में 480cd/m2 की मैक्सिम ब्राइटनेस दी गई है। Realme C3 को भी कंपनी ने आई केयर मोड से लैस किया है जो लंबे समय तक फोन का यूज़ आरामदेह बनाए रखता है।

ओएस व प्रोसेसिंग

Xiaomi Redmi 8A Dual को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 9 पर पेश किया गया है मीयूआई 10 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए शाओमी रेडमी 8ए डुअल एड्रेनो 505 जीपीयू सपोर्ट करता है।

Realme C3 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो रियलमी के ही नए यूजर इंटरफेस पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का हेलियो जी70 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए रियलमी सी3 एआरएम जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है।

रैम व स्टोरेज

Xiaomi Redmi 8A Dual को इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का पहला वेरिएंट जहां 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S20 और Galaxy S20 Plus लॉन्च, इनमें है 12 जीबी रैम और 64एमपी क्वॉड कैमरा

Realme C3 ने भी भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में एंट्री ली है। इस फोन का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसी तरह दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। रियलमी सी3 के दोनों ही वेरिएंट्स की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी

Xiaomi Redmi 8A Dual के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वहीं साथ ही फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी 8ए डुअल एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Redmi 8A Dual का रियर कैमरा पीडीएएफ तकनीक से लैस है तथा फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरा सेंसर्स एआई तकनीक सपोर्ट करते हैं।

Realme C3 को भी कंपनी द्वारा डुअल रियर कैमरे के साथ बाजार में उतारा गया है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 5पी लेंस और पीडीएएफ जैसे फीचर्स से लैस है। इसके साथ ही Realme C3 में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का 5पी फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। रियलमी सी3 के भी फ्रंट और रियर कैमरा सेंसर्स एआई ब्यूटी और एआई एचडीआर मोड से लैस हैं।

कनेक्टिविटी, सिक्योरिटी और बैटरी

Xiaomi Redmi 8A Dual के सिक्योरिटी फीचर की बात करें तो यह फोन सिर्फ फेस अनलॉक ही सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए रेडमी 8ए डुअल 18वॉट सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। हालांकि कंपनी की ओर से बॉक्स में 10वॉट का चार्जर ही दिया जाएगा। Xiaomi Redmi 8A Dual यूएसबी टाईप-सी सपोर्ट करता है तथा खास बात है कि यह फोन रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस है। बता दें कि शाओमी रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड के साथ एक मैमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है तथा यह 4जी वोएलटीई के साथ ही वोवाई-फाई फीचर भी सपोर्ट करता है।

Realme C3 में भी अनलॉकिंग व सिक्योरिटी के लिए सिर्फ फोन अनलॉक फीचर ही दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस रेडमी 8ए डुअल की ही तरह 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। Realme C3 की बैटरी 10वॉट फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट करती है जिसे माइक्रोयूएसबी से ही चार्ज किया जा सकता है। कंपनी की दावा है कि रियलमी सी3 30 दिन का स्टैंडबॉय टाईम और 10.6 घंटे तक PUBG खेलने का मौका देती है। Realme C3 भी डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई तथा वोवाई-फाई सपोर्ट करता है। 

कीमत व सेल

Xiaomi Redmi 8A Dual के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। Redmi 8A Dual आने वाली 18 फरवरी से शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनोें में यह स्मार्टफोन ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी बिकेगा।

Realme C3 की कीमत की बात करें तो कंपनी की ओर से 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ने 7,999 रुपये की कीमत पर मार्केट में एंट्री ली है। Realme C3 आने वाली 14 फरवरी से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। रियलमी सी3 की ऑफलाईन सेल के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

The post Realme C3 बनाम Redmi 8A Dual, बताएं Xiaomi रहेगा टॉप पर या Realme बनेगा नंबर वन ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-dual-vs-realme-c3-comparison-specifications-camera-battery-processor-price-sale-india-availability/feed/ 0
5000एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरे के साथ सिर्फ 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi Redmi 8A Dual https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-dual-launched-in-india-two-rear-camera-5000mah-battery-specs-price-sale-availability/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-dual-launched-in-india-two-rear-camera-5000mah-battery-specs-price-sale-availability/#respond Tue, 11 Feb 2020 07:14:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40667 Redmi 8A Dual आने वाली 18 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post 5000एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरे के साथ सिर्फ 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi Redmi 8A Dual first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में अपना लो बजट स्मार्टफोन Realme C3 लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा और 5000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जिसे 6,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। Realme C3 को टक्कर देते हुए इंडिया का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बन चुकी Xiaomi ने भी अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन Redmi 8A Dual आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Redmi 8A Dual को कंपनी की ओर से 6,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आने वाली 18 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Xiaomi Redmi 8A Dual

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi Redmi 8A Dual में 1520 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22 इंच की एचडी+ आईपीएस डॉटनॉच डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। कंपनी की ओर से रेडमी 8ए डुअल को पी21आई नैनो कोटिंग से कवर किया गया है जो फोन को हल्की फुल्की पानी की छीटों से बचाती है। रेडमी 8ए डुअल को कंपनी की ओर से ब्लू, वाईट और ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है तथा फोन के डिजाईन को Xiaomi ने ऑरा ग्रिल एक्स डिजाईन का नाम दिया है।

Xiaomi Redmi 8A Dual launched in india two rear camera 5000mah battery specs price sale availability

Xiaomi Redmi 8A Dual एंडरॉयड आधारित मीयूआई पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। शाओमी रेडमी 8ए डुअल को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का पहला वेरिएंट जहां 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : 25 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा 6000एमएएच बैटरी और 64एमपी क्वॉड कैमरे वाला Samsung Galaxy M31

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Redmi 8A Dual डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि रेडमी 8ए डुअल के फ्रंट और रियर दोनों कैमरा सेंसर्स एआई तकनीक से लैस हैं।

Xiaomi Redmi 8A Dual launched in india two rear camera 5000mah battery specs price sale availability

Xiaomi Redmi 8A Dual रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड के साथ एक मैमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 4जी वोएलटीई के साथ ही वोवाई-फाई फीचर भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। Xiaomi Redmi 8A Dual में पावर बैकअप के लिए 18वॉट सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। लेकिन बॉक्स में 10वॉट चार्जर ही मिलेगा। शाओमी रेडमी 8ए डुअल को टाईप-सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है वहीं यह फोन रिवर्स चार्जिंग तकनीक से भी लैस है।

कीमत व सेल

Xiaomi Redmi 8A Dual के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 6,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। Redmi 8A Dual आने वाली 18 फरवरी से शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनोें में यह स्मार्टफोन ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी बिकेगा।

The post 5000एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरे के साथ सिर्फ 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi Redmi 8A Dual first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-8a-dual-launched-in-india-two-rear-camera-5000mah-battery-specs-price-sale-availability/feed/ 0