The post Xiaomi ने सीरियस लिया ‘तेरी कह के लूँगा’ डायलॉग, फिर से बढ़ा दिए अपने स्मार्टफोन के दाम, आम आदमी परेशान! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi कंपनी को लगता है हिंदी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर का ‘तेरी कह के लूँगा’ डायलॉग कुछ ज्यादा ही पसंद आ गया है। कम से कम यह कंपनी इन दिनों भारतीय यूजर्स के साथ ही यही अपना रही है। बीते महीनों में शाओमी इंडिया ने एक के बाद एक अपने स्मार्टफोंस के दाम बढ़ाए हैं। इस चीनी कंपनी पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं लेकिन इन सबके बीच शाओमी आज एक और मोबाइल फोन की कीमत बढ़ाए जाने की घोषणा कर दी है। कल से Xiaomi Redmi 9 स्मार्टफोन को खरीदने के लिए 500 रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे।
शाओमी इंडिया की ओर से कंपनी के सस्ते स्मार्टफोन रेडमी 9 की कीमत में ईजाफा कर दिया गया है। कंपनी ने इस फोन के सभी वेरिएंट्स का प्राइस 500 रुपये बढ़ा दिया है और कल यानी 1 सितंबर से यह मोबाइल फोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बढ़ी हुई कीमत पर ही बिकेगा। Redmi 9 स्मार्टफोन का 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट पहले जहां 8,999 रुपये में बिकता था वहीं अब इसके लिए 9,499 रुपये चुकाने होंगे तथा फोन के 4GB RAM 128GB Storage वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये से बढ़कर 10,499 रुपये हो गई है।

रेडमी 9 को 20:9 आस्पेट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली छोटी सी नॉच दी गई है। Redmi 9 की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसे शाओमी ने फोन यूज के दौरान आंखों को सुरक्षित रखने के लिए पी2आई तकनीक से लैस किया है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 500 रुपये में खरीद सकेंगे JioPhone Next, दो मॉडल्स में बिकेगा फोन, जानें जियो की पूरी स्कीम
Xiaomi Redmi 9 स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 के साथ मीयूआई 11 पर काम करता है जिसमें 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन IMG PowerVR GE8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम के साथ ही 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Redmi 9 में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 9 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है।
The post Xiaomi ने सीरियस लिया ‘तेरी कह के लूँगा’ डायलॉग, फिर से बढ़ा दिए अपने स्मार्टफोन के दाम, आम आदमी परेशान! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Redmi 9i आने वाला है इंडिया, कीमत हो सकती है 8,000 से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने आज ही इंडियन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 9 लॉन्च किया है। इस फोन ने दो वेरिएंट्स में एंट्री ली है जिसकी शुरूआती कीमत 8,999 रुपये है। शाओमी रेडमी 9 आने वाली 31 अगस्त से भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा। रेडमी 9 के इंडिया लॉन्च के बाद अब खबर आ रही है कंपनी इसी सीरीज़ के तहत एक और नया मोबाइल Xiaomi Redmi 9i नाम के साथ भारत में लाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट में इस फोन के रैम वेरिएंट्स की जानकारी भी सामने आ गई है।
Redmi 9i की खबर प्राइस बाबा वेबसाइट ने पब्लिश की है। रिपोर्ट की मानें शाओमी रेडमी 9आई स्मार्टफोन भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी वहीं बड़े वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन इंडियन मार्केट में Nature Green, Sea Blue और Midnight Black कलर में लॉन्च होगा
Xiaomi Redmi 9i
शाओमी रेडमी 9आई को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फोन इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुए Redmi 9A स्मार्टफोन का रिब्रांडिड वर्ज़न हो सकता हैै। रेडमी 9ए की बात करें तो इसमें 6.53-इंच HD+ (1600×720) एलसीडी डिसप्ले वॉटरड्रॉप नॉच वाला दिया गया है। इसके अलावा फोन में नया 2GHz MediaTek Helio G25 चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट कम बजट वाले स्मार्टफोन में पावरफुल गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। इसके अलावा चिपसेट HyperEngine टेक्नोलॉजी और आईएमजी पावरवीआर GE8320 GPU से लैस है। फोन में 2जीबी की रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi 9A में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल बैक में दिया गया है। इस सेटअप में एक सिंगल 13MP कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश लाइट है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP सेल्फी कैमरा फ्रंट पर दिया गया है। इतना ही नहीं फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट सिम ट्रे है। इसका मतलब फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के साथ ही दो सिम का इस्तेमाल का एक समय पर किया जा सकता है। Redmi 9A में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी और यह फोन Android 10 with MIUI 11 पर कार्य करता है।
Xiaomi Redmi 9
शाओमी रेडमी 9 की बात करें तो इस फोन को कंपनी की ओर से दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन के फुल फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए आगे दिए लिंक पर क्लिक करें (Redmi 9)
The post Redmi 9i आने वाला है इंडिया, कीमत हो सकती है 8,000 से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi का 5,000एमएएच बैटरी वाला Redmi 9 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपनी पहचान बरकरार रखते हुए आज एक और नया लो बजट फोन पेश दिया है। कंपनी की ओर से यह फोन ‘रेडमी सीरीज़’ में जोड़ा गया है जिसने Redmi 9 नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 8 स्मार्टफोन का ही उन्नत वर्ज़न है। शाओमी ने अपने इस नए डिवाईस को 8,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में उतारा है जो आने वाली 31 अगस्त से अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध होगा।
लुक व डिजाईन
Redmi 9 की लुक और डिजाईन की बात करें तो यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल की बात करेें तो चौकोर आकार का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर फिट है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसी तरह लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट और स्पीकर तथा उपरी पैनल पर 3.5एमएम जैक दिया गया है। फोन के साईड पैनल्स पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद है।
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
Redmi 9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेट रेशियो पर पेश किया गया है यह फोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। शाओमी ने फोन की डिसप्ले को पी2आई तकनीक से लैस किया है जो यूज के दौरान आंखों को सुरक्षित रखती है। यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले POCO X3 के डिजाइन और फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें क्या होगा खास
Xiaomi की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन IMG PowerVR GE8320 जीपीयू सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 9 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह भी पढ़ें : चाइनीज फोन को चुनौती देने आ रहा LG Wing डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन, अनोखे डिजाइन के साथ देगा दस्तक
Redmi 9 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
वेरिएंट्स व कीमत
Xiaomi Redmi 9 को कंपनी की ओर से दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह फोन आने वाली 31 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
The post 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi का 5,000एमएएच बैटरी वाला Redmi 9 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लो बजट में 27 अगस्त को एंट्री करेगा Redmi 9, रियलमी के सस्ते फोन्स को मिलेगी चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने बुधवार को हिंट दिया था कि कंपनी जल्द इंडिया में रेडमी 9 लॉन्च करने की योजना बना रही है। वहीं, अब ऑफिशियल तौर पर कंपनी ने इंडिया में Redmi 9 की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। रेडमी इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्विट कर जानकारी दी है कि Redmi 9 को 27 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। संभावना है कि आगामी Redmi 9C का रिब्रांडेड वर्जन होगा जो कि जून में मलेशिया में लॉन्च किया गया था।
डिजाइन
कंपनी ने रेडमी 9 वेबसाइट पर प्रोडक्ट पेज क्रिएट किया है। इस प्रोडक्ट पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार फोन के फ्रंट में वॉटर ड्रॉप नॉच डिसप्ले होगा। इस नॉच के कारण फोन में बेजल्स काफी कम होंगे। वहीं, डिवाइस रियर पर स्क्वायर शेप में डुअल कैमरा होगा। इसके साथ ही फोन में MIUI 12 होगा, जिसे कंपनी ने हाल ही में ऑफिशियल तौर पर इंडिया में पेश किया था। इसके अलावा फोन के किसी भी फीचर्स को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।
Redmi 9A का भारतीय संस्करण (M2006C3LI) को हाल ही में वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था, जो संकेत देता है कि इसे Redmi 9A के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। Redmi 9A और Redmi 9C दोनों ही एंट्री-लेवल फोन हैं, जिनकी कीमत लगभग 7,000 रुपए के आस-पास है। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम और 4,500एमएएच बैटरी के साथ Redmi K30 Ultra लॉन्च
???
The answer to ‘Where is 9⃣?’ is here!
? All-new #Redmi9 is launching on 27th Aug 2020! ?
RT & get ready to enter a life of #MoreRAMMoreFun!
Get notified NOW: https://t.co/YUiFXVzr6D pic.twitter.com/ZOTFggV2Lg
— Redmi India – #Redmi9Prime (@RedmiIndia) August 20, 2020
Redmi 9C की कीमत
कंपनी ने Redmi 9C के 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज मॉडल को RM 429 (लगभग 7,500 रुपए) में पेश किया गया था। माना जा रहा है कि रेडमी 9 की भारतीय कीमत भी इसी के आसपास होगी। हालांकि, कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: Redmi 9 Prime बनाम Samsung Galaxy M11: कम कीमत में देखें कौन है किस पर भारी
Redmi 9C की स्पेसिफिकेशन्स
मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुके Redmi 9C की बात करें तो यह फोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन IMG PowerVR GE8320 जीपीयू सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 9C ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैम्रा दिया गया है।
The post लो बजट में 27 अगस्त को एंट्री करेगा Redmi 9, रियलमी के सस्ते फोन्स को मिलेगी चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सस्ता Redmi 9 Prime इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें क्या है फीचर्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी ने आज इंडिया में अपनी Redmi 9 सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Redmi 9 Prime स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी पिछले कुछ दिनों से रेडमी 9 प्राइम के बारे में जानकारी दे रही थी। वहीं, आज एक ऑनलाइन इवेंट में इस फोन से पर्दा उठाया दिया गया है। रेडमी 9 प्राइम को फुलएचडी+ डिसप्ले के साथ पेश किया गया है, जिसकी जानकारी कंपनी लॉन्च से पहले ही दे चुकी थी। इसके अलावा कंपनी ने फोन को वॉटर ड्रॉप नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया है। Redmi 9 Prime जून में लॉन्च किए गए Redmi 9 ग्लोबल वेरिएंट का रीब्रांडेड वर्ज़न है। आइए आगे जानते हैं फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और सेल डिटेल के बारे में सबकुछ।
डिजाइन
Redmi 9 prime को चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें स्पेस ब्लू, मैट ब्लैक, मिनट ग्रिन और सनराइज फ्लैयर है। लुक में यह फोन जून में लॉन्च हुए रेडमी 9 के ग्लोबल वेरियंट का रीब्रैंडेड वर्ज़न है। वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आने वाले इस फोन में फोन के टॉप और लेफ्ट व राइट में काफी कम बेजल हैं। वहीं, बॉटम में थोड़ा मोटो बेजल देखने को मिलेगा। इसके अलावा स्क्रीन के राइट साइड पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर बटन मौजूद है। वहीं, बॉटम में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिया गया है। फोन में पी2आई नैनो कोटिंग भी है जो इसे स्प्लैश रसिस्टेंट बनाती है।

Auro 360 डिग्री डिजाइन पर पेश किए गए इस फोन के फ्रंट में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। वहीं, रियर नॉन-स्लिप रिपल टेक्चर के साथ आता है। रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें ट्रिप कैमरा सेटअप वर्टिकल शेप में एक साथ एक सर्किल में मौजूद हैं। इन कैमरा के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई देगा। वहीं, इस सर्किल में वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप के बराबर में एलईडी फ्लैश लाइट के साथ एक और सेंसर दिया गया है।

शानदार कैमरा
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करेें तो Redmi 9 Prime में क्चॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए शाओमी रेडमी 9 प्राइम एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

दमदार बैटरी
Xiaomi Redmi 9 Prime डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस Quick Charge 3.0 व 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी रेडमी 9 प्राइस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन पर पेश किया गया है। फोन को 19.5:5 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एफएचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। Xiaomi Redmi 9 प्राइम का डायमेंशन 163.32 × 77.01 × 9.1एमएम का है।
प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टा-कोर (2x ARM Cortex A-75 + 6x ARM Cortex A-55) प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर तकनीक पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है। रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन LPDDR4x RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज सपोर्ट करता है।
कीमत
Redmi 9 Prime को एक रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। वहीं, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। वहीं, फोन को सेल के लिए अमेजन इंडिया पर 6 अगस्त से सेल के लिे पेश किया जाएगा। बता दें कि Amazon Prime Day Sale 2020 6 अगस्त से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगी। वहीं, फोन कुछ समय बाद ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए पेश कर दिया जाएगा।
The post सस्ता Redmi 9 Prime इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें क्या है फीचर्स और कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi ने की घोषणा आ रही है Redmi 9 सीरीज़, लॉन्च हो सकते हैं 3 नए और सस्ते स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने बीते 10 जून को स्पेन में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 9 लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से यह लॉन्च बिना किसी पूर्व घोषणा के कर दिया गया था और इस स्मार्टफोन को नई रेडमी सीरीज़ का ग्लोबल लॉन्च कहा जा रहा था। लेकिन अब शाओमी ने बता दिया है कि कंपनी अपनी नई रेडमी 9 सीरीज़ को इंटरनेशनल मंच पर धमाके के साथ पेश करेगी। शाओमी ने ट्वीट करते हुए Redmi 9 सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा की है जो आने वाले दिनों में टेक मंच पर पेश कर दी जाएगी।
शाओमी ग्लोबल ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये हैशटैग #RedmiSeries is back का ट्वीट किया है। कंपनी ने हालांकि अभी लॉन्च की तारीख से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन उम्मीद है कि जून महीने में ही रेडमी 9 सीरीज़ अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश कर दी जाएगी। इस सीरीज़ को कंपनी ने क्वॉड कैमरा और बड़ी डिसप्ले वाला कहा है। चर्चा है कि शाओमी रेडमी 9 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे जिनका नाम Redmi 9, Redmi 9C और Redmi 9A होगा। ये तीनों ही फोन कम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Surprise! #RedmiSeries is back. Bigger and better than ever. #Redmi9 #QuadCameraBigDisplay pic.twitter.com/hf8ynbIRSS
— Xiaomi (@Xiaomi) June 15, 2020
Xiaomi Redmi 9
स्पेन में लॉन्च हुए शाओमी रेडमी 9 की बात करें तो यह फोन 19.5:5 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एफएचडी+ एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर तकनीक पर बने मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट पर रन करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करेें तो Redmi 9 क्चॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए शाओमी रेडमी 9 एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Xiaomi Redmi 9 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस Quick Charge 3.0 व 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। स्पेन में फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 139 यूरो तथा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 169 यूरो में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार क्रमश 11,900 रुपये तथा 14,500 रुपये के करीब है।
The post Xiaomi ने की घोषणा आ रही है Redmi 9 सीरीज़, लॉन्च हो सकते हैं 3 नए और सस्ते स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Redmi 9A इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द होगा लॉन्च, FCC पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने कुछ दिनों पहले ही स्पेन में Redmi 9 स्मार्टफोन को पेश किया था। वहीं, काफी समय से लीक सामने आ रही थीं कि कंपनी इस सीरीज के अंदर और भी कई स्मार्टफोन पेश करने वाली है, जिनके नाम Redmi 9C और Redmi 9A होंगे। हालांकि, कंपनी ने सिर्फ स्टैंडर्ड रेडमी 9 को ही अभी तक लॉन्च किया है। लेकिन, अब ऐसा लग रहा है कि इस सीरीज के अंदर जल्द ही रेडीमी 9सी और रेडमी 9ए को पेश किया जाने वाला है। दरअसल, Redmi 9A को FCC पर मॉडल नंबर M2006C3LG के साथ स्पॉट किया गया है। FCC लिस्टिंग से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हैंडसेट यूएस में पेश किया जाएगा। वहीं, इस लिस्टिंग में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं।
FCC लिस्टिंग के अनुसार Redmi 9A को 4,990mAh बैटरी के साथ देखा गया है। इसका मतलब है कि मार्केट में फोन 5000mAh बैटरी के साथ आएगा। वहीं, सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन MIUI 12 पर कार्य करेगा। इसके अलावा फोन में 2.4GHz Wi-Fi सपोर्ट होगा। इसे भी पढ़ें: अब इंडिया में बिकेंगे चीन के बने Xiaomi-Oppo फोन्स, जानें क्या है पूरा मामला
Redmi 9A की स्पेसिफिकेशन्स
लीक स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार Redmi 9A में HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) डिसप्ले होगा। इसके अलावा इसमें एंट्री-लेवल हीलियो A25 SoC दिया जाएगा जो कि 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा। वहीं, इस एंट्री लेवल रेडमी 9ए में सिंगल 13MP रियर कैमरा होगा। वहीं, बात करें कीमत की तो Redmi 9A को 100-120 यूरो की बीच (लगभग 8,410 रुपए) में पेश किया जा सकता है।
Redmi 9 की स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी रेडमी 9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश किया गया था। फोन को 19.5:5 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एफएचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। Xiaomi Redmi 9 का डायमेंशन 163.32 × 77.01 × 9.1एमएम का है तथा यह फोन 198ग्राम वज़नी है।
Xiaomi Redmi 9 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टा-कोर (2x ARM Cortex A-75 + 6x ARM Cortex A-55) प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर तकनीक पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है। रेडमी 9 स्मार्टफोन LPDDR4x RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Exclusive : 19 और 22 जून को POCO और Xiaomi कर रहे हैं बड़ी तैयारी, लॉन्च हो सकते हैं ये स्मार्टफोन
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करेें तो Redmi 9 क्चॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए शाओमी रेडमी 9 एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
The post Redmi 9A इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द होगा लॉन्च, FCC पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi Redmi 9 हुआ लॉन्च, इस सस्ते फोन में है 5020एमएएच बैटरी, 4जीबी रैम और क्वॉड रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
91मोबाइल्स ने Xiaomi से एक बड़ी खबर आज ही पब्लिश की है कि कंपनी आने वाली 19 जून या 22 जून को भारत में अपना लॉन्च ईवेंट आयोजित करेगी जिसके मंच से Redmi 9 और Mi A4 स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। इन्हीं तारीखों पर Poco F2 Pro स्मार्टफोन भी इंडियन मार्केट में कदम रख सकता है। शाओमी ने अभी तक रेडमी 9 के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है, लेकिन इस चीनी कंपनी ने आज अपना नया फोन Redmi 9 स्पेन में लॉन्च कर दिया है।
शाओमी रेडमी 9 स्मार्टफोन का ग्लोबल लॉन्च हो गया है और आज यह फोन स्पेन के बाजार मेें उतार दिया गया है। स्पेन में Redmi 9 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत की जानकारी आपको आगे मिलेगी। बहरहाल स्पेन लॉन्च के बाद यह पुख्ता हो गया है कि अब कुछ ही दिनों में Redmi 9 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी एंट्री ले लेगा।
Xiaomi Redmi 9
शाओमी रेडमी 9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश किया गया है। फोन को 19.5:5 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एफएचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। Xiaomi Redmi 9 का डायमेंशन 163.32 × 77.01 × 9.1एमएम का है तथा यह फोन 198ग्राम वज़नी है।

Xiaomi Redmi 9 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टा-कोर (2x ARM Cortex A-75 + 6x ARM Cortex A-55) प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर तकनीक पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है। रेडमी 9 स्मार्टफोन LPDDR4x RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 19 और 22 जून को POCO और Xiaomi कर रहे हैं बड़ी तैयारी, लॉन्च हो सकते हैं ये स्मार्टफोन
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करेें तो Redmi 9 क्चॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए शाओमी रेडमी 9 एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Xiaomi Redmi 9 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस Quick Charge 3.0 व 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। स्पेन में फोन बॉक्स के साथ 10वॉट चार्जर साथ दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें : इंडिया आ रहा सबसे सस्ता पंच-होल वाला Oppo A52 स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स
शाओमी रेडमी 9 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 139 यूरो तथा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 169 यूरो में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार क्रमश 11,900 रुपये तथा 14,500 रुपये के करीब है। स्पेन में Xiaomi Redmi 9 को Carbon Gray, Sunset Purple, Ocean Green कलर में लॉन्च किया गया है।
The post Xiaomi Redmi 9 हुआ लॉन्च, इस सस्ते फोन में है 5020एमएएच बैटरी, 4जीबी रैम और क्वॉड रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Exclusive : 19 और 22 जून को POCO और Xiaomi कर रहे हैं बड़ी तैयारी, लॉन्च हो सकते हैं ये स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi को लेकर लंबे समय से खबर है कि कंपनी जल्द ही बाजार में अपनी ‘रेडमी 9’ सीरीज़ को बढ़ाने वाली है जिसमें Redmi 9, Redmi 9A और Redmi 9C लॉन्च किए जा सकते हैं। पिछले कुछ दिनों में Redmi 9 का रिटेल बॉक्स और स्पेसिफिकेशन्स भी लीक में सामने आ चुके हैं। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस फोन के लॉन्च की स्थिति साफ नहीं की है, लेकिन हमें खबर मिली है कि शाओमी इसी महीने Redmi 9 स्मार्टफोन को इंडिया में लॉन्च कर सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं शाओमी का सब-ब्रांड रह चुका Poco भी भारत में Poco F2 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है।
91मोबाइल्स को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है जिसके अनुसार Xiaomi और Poco इस महीने भारतीय बाजार में बड़ा लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। बेशक पोको अब शाओमी से अलग ब्रांड बन चुका है लेकिन जग जाहिर है कि अब भी ये कहीं न कहीं जुड़े ही हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार इन दोनों ब्रांड्स ने अपने फोन लॉन्च करने के लिए 19 जून और 22 जून की तारीख को चुना है। सूत्रों के अनुसार Xiaomi जहां Redmi 9 और Mi A4 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है वहीं पोको की ओर से Poco F2 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है।

हालांकि यह अभी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है कि कौन सा ब्रांड किस दिन अपना फोन लॉन्च करेगा लेकिन हमें जो थोड़ी बहुत जानकारी मिली है उसके अनुसार 19 जून को Poco F2 Pro को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं 22 जून को शाओमी Redmi 9 और Mi A4 को लॉन्च कर सकती है। बेहद जल्द हम इस खबर से जुड़ी और भी नई व पुख्ता डिटेल्स आपके पास लेकर आएंगे।
Redmi 9
रेडमी 9 की बात करें तो सामने लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन को 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। रेडमी 9 एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए रेडमी 9 में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी52 देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : Nokia 9.3 PureView, Nokia 7.3 और Nokia 6.3 के लॉन्च में होगी देरी, जानें कब देंगे बाजार में दस्तक
Redmi 9 के रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करेगा। रेडमी 9 को 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर लॉन्च किया जा सकता है।

शाओमी रेडमी 9 में पावर बैकअप के लिए इस फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात लीक में कही गई है। रिपोर्ट में रेडमी 9 के 3GB + 32GB वेरिएंट की कीमत $139.99 तथा 4GB + 64GB वेरिएंट का मूल्य $149.99 बताया गया था। यह मूल्य भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 10,500 रुपये तथा 11,300 रुपये के करीब है।
POCO F2 Pro
पोको एफ2 प्रो की बात करें तो कंपनी ने 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) डिसप्ले दिया है जो कि पॉप-अप डिज़ाइन के साथ आता है। डिसप्ले 92.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ दी गई है जो 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। यह फोन एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो क्चॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 5जी प्रोसेसर पर काम करता है। साथ ही फोन में 6GB रैम और 8GB रैम के साथ 128GB व 256GB की स्टोरेज दी हई है।

इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल सोनी IMX686 प्राइमरी सेंसर OIS, 5 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस (3cm ~ 7cm ऑटोफोक्स मैक्रो), 13 मेगापिक्सल 123-डिग्री अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 20 मेगापिक्सल सेल्फी शूटर 120fps स्लो-मोशनल वीडियो सपोर्ट के साथ दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4700mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है जो 30 रैप चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है।
The post Exclusive : 19 और 22 जून को POCO और Xiaomi कर रहे हैं बड़ी तैयारी, लॉन्च हो सकते हैं ये स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Redmi 9 शॉपिंग साइट पर हुआ लिस्ट, पूरी स्पेसिफिकेशन्स आ गई सामने, कीमत का भी हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi जल्द ही बाजार में अपनी ‘रेडमी 9’ सीरीज़ को बढ़ाने वाली है जिसमें Redmi 9, Redmi 9A और Redmi 9C लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। विभिन्न लीक्स में ये फोन सामने आ चुके हैं। पिछले सप्ताह ही जहां Redmi 9 का रिटेल बॉक्स और इसका प्राइस लीक हुआ था। वहीं अब इस फोन को विदेशी शॉपिंग साइट पर भी स्पॉट किया गया है। इस वेबसाइट पर फोन लॉन्च होने से पहले ही पूरी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी है। शॉपिंग साइट पर प्रोमोशनल पोस्टर्स के जरिये Redmi 9 की लुक का खुलासा कर दिया गया है।
ऐसी होगी लुक
Redmi 9 के रिटेल बॉक्स पर फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को दिखाया गया है। फोटो से खुलासा हुआ है कि यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर बीच में रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप तीन सेंसर नज़र आ रहे हैं जिसके साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया मौजूद है।

इस वर्टिकल शेप के दाईं ओर फ्लैश लाईट के साथ एक अन्य लेंस भी दिखाई दे रहा है। रिटेल बॉक्स पर इस फोन को Green और Purple में दिखाया गया है, लेकिन शॉपिंग साइट पर यह फोन तीन कलर में मौजूद है। वहीं वेबसाइट से 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाईप सी पोर्ट की भी जानकारी मिली है जो फोन के लोवर पैनल पर स्थित है।
यह होगी स्पेसिफिकेशन्स
Redmi 9 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन को 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। रेडमी 9 एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए रेडमी 9 में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी52 देखने को मिल सकता है।
There you go guys.
Redmi 9 Full specifications, features, and live shots are already up on various ecommerce websites. These look pretty legit and fall in line with the previous leaks. ?#Xiaomi #redmi #Redmi9 pic.twitter.com/oKzNmbqNhS— Mukul Sharma (@stufflistings) June 6, 2020
Redmi 9 के रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करेगा।
Redmi 9 को इन शॉपिंग साइट्स पर 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट से लैस दिखाया गया है। हालांकि ये ग्लोबल वेरिएंट्स हैं जो अलग अलग बाजारों में लॉन्च होंगे। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात लीक में कही गई है।

शॉपिंग साइट्स पर वेरिएंट्स की कीमत तो नहीं बताई गई है लेकिन पिछले हफ्ते सामने आई रिपोर्ट में रेडमी 9 के 3GB + 32GB वेरिएंट की कीमत $139.99 तथा 4GB + 64GB वेरिएंट का मूल्य $149.99 बताया गया था। यह मूल्य भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 10,500 रुपये तथा 11,300 रुपये के करीब है। बहरहाल कपंनी ने अभी रेडमी 9 सीरीज़ की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया गया है। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन सीरीज़ इसी महीने में टेक मंच पर कदम रख सकती है।
The post Redmi 9 शॉपिंग साइट पर हुआ लिस्ट, पूरी स्पेसिफिकेशन्स आ गई सामने, कीमत का भी हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>