Redmi 9A | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 29 Mar 2023 04:26:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi ने फिर महंगे किए अपने सस्ते स्मार्टफोन, इस बार Redmi 9A और Redmi 9A Sport का बढ़ा दाम! https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-smartphone-redmi-9a-sport-price-hike-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-smartphone-redmi-9a-sport-price-hike-in-india/#respond Thu, 11 Nov 2021 05:31:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70201 Xiaomi की ओर से Redmi 9A और Redmi 9A Sport स्मार्टफोन की कीमतों में 300 रुपये की वृद्धि की गई है।

The post Xiaomi ने फिर महंगे किए अपने सस्ते स्मार्टफोन, इस बार Redmi 9A और Redmi 9A Sport का बढ़ा दाम! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi Smartphones को इंडिया में प्रसिद्धि मिलने की बड़ी वजह यही थी कि इस कंपनी के मोबाइल फोन दूसरे ब्रांड्स की तुलना में काफी सस्ते और किफायती थे। कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन देने वाली शाओमी को भारतीय यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया था और इसी की बदौलत आज शाओमी इंडिया का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बना हुआ है। लेकिन सस्ते स्मार्टफोंस के लिए मशहूर शाओमी के फैन इन दिनों लगातार निराशा झेल रहे हैं। कंपनी बार बार अपने मोबाइल फोंस के दाम बढ़ा रही है और इसी कड़ी में आज फिर से दो Redmi Phone महंगे कर दिए गए हैं।

Xiaomi की ओर से Redmi 9A और Redmi 9A Sport स्मार्टफोन की कीमतों में वृद्धि की गई है। कंपनी ने इन मोबाइल फोंस के सभी वेरिएंट्स के दाम बढ़ा दिए हैं जिसके बाद आज से ही इन शाओमी फोंस को खरीदने के लिए अतिरिक्त रकम चुकानी पड़ेगी। सबसे पहले तो आपको बता दें कि शाओमी ने अपने इन दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमत में 300 रुपये की बढ़ोतरी की है और इस ईजाफे के बाद इन दोनों मोबाइल्स के सभी वेरिएंट्स का दाम 7 हजार से अधिक के बजट में आ गया है।

Xiaomi Smartphone Redmi 9A Sport Price Hike in India

Redmi 9A

रेडमी 9ए की बात पहले करें तो यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था। पहले भी इस फोन की कीमत में 200 और 500 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है। फोन का बेस वेरिएंट 2GB RAM के साथ 32GB Storage सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 3GB RAM के साथ 32GB Storage दी गई है। ये दोनों वेरिएंट इंडिया में 6,799 रुपये और 7,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए थे लेकिन अब प्राइस बढ़ने के बाद इन वेरिएंट्स का दाम क्रमश: 7,299 रुपये और 8,299 रुपये हो गया है।

Xiaomi Smartphone Redmi 9A Sport Price Hike in India

Xiaomi Redmi 9A को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 10 आधारित मीयूआई 12 के साथ इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर और मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 6 महीने और आगे बढ़ी 5G Trials की डेडलाईन, जनता को मिला Jio, Airtel और Vodafone Idea से तगड़ा झटका!

Redmi 9A Sport

रेडमी 9ए स्पोर्ट स्मार्टफोन भी भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में उतारा गया था। इस मोबाइल के बेस वेरिएंट में भी 2GB RAM के साथ 32GB Storage दी गई है तथा फोन का बड़ा वेरिएंट 3GB RAM के साथ 32GB Storage सपोर्ट करता है। Redmi 9A Sport का 2 जीबी रैम वेरिएंट 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था जो अब 7,299 रुपये का हो गया है। इसी तरह फोन के 3 जीबी रैम वेरिएंट ने 7,999 रुपये की कीमत पर बाजार में एंट्री ली थी जिसे खरीदने के लिए अब 8,299 रुपये चुकाने होंगे।

Xiaomi Smartphone Redmi 9A Sport Price Hike in India

Redmi 9A Sport 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड ओएस के साथ मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते है। 4जी वोएलटीई, 3.5एमएम जैक और पी2 कोटिंग के साथ ही पावर बैकअप के लिए 10वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Xiaomi ने फिर महंगे किए अपने सस्ते स्मार्टफोन, इस बार Redmi 9A और Redmi 9A Sport का बढ़ा दाम! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-smartphone-redmi-9a-sport-price-hike-in-india/feed/ 0
5,000एमएएच बैटरी वाला Redmi 9A हो गया महंगा, जानें नया प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9a-price-in-india-hiked/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9a-price-in-india-hiked/#respond Mon, 30 Nov 2020 03:47:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51408 फोन को दे वेरिएंट में लॉन्च किया गया था।

The post 5,000एमएएच बैटरी वाला Redmi 9A हो गया महंगा, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने अपने बजट कैटेगरी के अंदर पेश किए गए Redmi 9A की कीमतों में इजाफा कर दिया है। रेडमी 9ए को इसी साल बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब कंपनी ने 2 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के दाम बढ़ा दिए हैं। रेडमी के इस स्मार्टफोन के दाम में 200 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, फोन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत मे कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। यह वेरिएंट पहले वाली कीमत पर ही सेल किया जाएगा। आइए आगे जानते हैं फोन के शुरुआती वेरिएंट के नए दाम।

नया दाम

रेडमी 9ए के 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज के दाम में 200 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद फोन 6,799 रुपये की जगह 6,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं 3 जीबी रैम व वेरिएंट पहले की तरह ही 7,499 रुपए में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। रेडमी के इस बजट फोन को नए दाम के साथ mi.com पर लिस्ट कर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: ऐसे पता करें कौन-सा Xiaomi प्रोडक्ट है Original और कौन-सा है Fake, आपको ठगी से बचाएंगे ये 6 प्वाइंट

Xiaomi Redmi 9AT launched with 5000mah battery specs price sale

स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Redmi 9A को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो आता है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। रेडमी 9ए को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का 12एनएम तकनीक पर बना हीलियो जी25 चिपसेट मौजूद है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन पावरवीआर जीई8329 जीपीयू सपोर्ट करता है।

इंडियन मार्केट में इस फोन को दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन का बेस वेरिएंट जहां 2 जीबी रैम सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम मैमोरी दी गई है। ये दोनों ही मॉडल 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो शाओमी रेडमी 9ए एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 6,000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर के साथ ये कंपनी दिसंबर में लॉन्च करेगी नया फोन, Xiaomi-Realme से होगा अलग

Xiaomi Redmi 9A to launch in india on 2 september sale price specs

Redmi 9A एक रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड और एक मैमोरी कार्ड को साथ में यूज़ किया जा सकता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करने वाला यह फोन 4जी वोएलटीई के साथ काम करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां शाओमी ने रेडमी 9ए स्मार्टफोन को फेस अनलॉक फीचर से लैस किया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post 5,000एमएएच बैटरी वाला Redmi 9A हो गया महंगा, जानें नया प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9a-price-in-india-hiked/feed/ 0
Micromax In 1b Vs Redmi 9A: जानें कौन जीतेगा लो बजट की जंग https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-in-1b-vs-redmi-9a-5000-mah-battery-low-budget-phone-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-in-1b-vs-redmi-9a-5000-mah-battery-low-budget-phone-comparison/#respond Wed, 04 Nov 2020 09:05:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50738 दोनों फोन 5000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Micromax In 1b Vs Redmi 9A: जानें कौन जीतेगा लो बजट की जंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देशी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax ने आखिरकार भारत में अपने बहुप्रतीक्षित In सीरीज के अंदर दो फोन्स Note 1 और IN 1B को पेश कर दिया है। इन दोनों ही फोन के दम पर माइक्रोमैक्स भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक शानदार वापसी की उम्मीद कर रहा है। दोनों ही फोन्स की कीमत को कम रखा गया है। लेकिन, IN 1B को कंपनी ने बजट कैटेगरी के अंदर पेश किया है जो कि शाओमी-रियलमी जैसी कंपनियों के लिए चुनौती पैदा कर सकता है। Micromax In 1b की शुरुआती कीमत 6,999 रुपए है जो खरीदारों को लुभा सकती है। हालांकि, जिन चीनी कंपनियों को टक्कर देने के लिए माइक्रोमैक्स ने अपने नया बजट फोन पेश किया है उन्हीं में से एक Xiaomi के पास कई फोन मौजूद हैं जो कि In 1b को चुनौती देगा। हाल ही में शाओमी ने Redmi 9A को लॉन्च किया था, जिसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन लगभग Micromax In 1b की तरह ही हैं। हमने आपकी सुविधा के लिए दोनों हैंडसेट की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Micromax In 1b की तुलना Redmi 9A से की है। आइए पता करते हैं कि कौन-सा फोन ज्यादा बेहतर है।

डिसप्ले व डिजाइन

Micromax In 1b और Redmi 9A दोनों ही फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आते हैं। दोनों के ही फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं। वहीं, नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। In 1b फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में दो कैमरा लेंस और एक फ्लैश लाइट दी गई है। वहीं, Redmi 9A के रियर में एक सिंगल कैमरा और फ्लैश लाइट है। वहीं, Micromax In 1b के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और Redmi 9A में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। डिसप्ले की बात करें तो Micromax In 1b में 6.52-इंच HD+ एलसीडी डिसप्ले के साथ 20:9 आसपेक्ट रेश्यो है और Xiaomi Redmi 9A को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Watch 3 रिव्यू: स्टाइल ऐसी कि हर घड़ी, घड़ी देखने का मन करेगा

हार्डवेयर

In 1b में MediaTek Helio G35 SoC के साथ Mali-G52 GPU दिया गया है। साथ ही इस फोन में 2GB, 4GB रैम और 32GB व 64GB की स्टोरेज दी गई है। वहीं, इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए Redmi 9A फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का 12एनएम तकनीक पर बना हीलियो जी25 चिपसेट मौजूद है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन पावरवीआर जीई8329 जीपीयू सपोर्ट करता है। इस फोन में 2जीबी रैम व 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

micromax-in-note-1

कैमरा

Micromax In 1b डुअल-कैमरा रियर पर दिया गया है। इस सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा शाओमी रेडमी 9ए एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy F41 रिव्यू: 64 MP कैमरा, 6000 mAh बैटरी और sAMOLED डिसप्ले के साथ अच्छा है

बैटरी

Micromax In 1b और Redmi 9A में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा दोनों फोन में डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड और एक मैमोरी कार्ड को साथ में यूज़ किया जा सकता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करने वाले यह फोन 4जी वोएलटीई के साथ काम करते हैं। इसे भी पढ़ें: Nokia C3 रिव्यू: स्मार्ट OS के साथ नोकिया का अहसास, लेकिन फीचर्स में थोड़ा पीछे

कीमत

Micromax IN 1b को कंपनी ने 6,999 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया है। यह प्राइस फोन के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वर्जन की कीमत 7,999 रुपए है। Xiaomi Redmi 9A के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,799 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है।

The post Micromax In 1b Vs Redmi 9A: जानें कौन जीतेगा लो बजट की जंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/micromax-in-1b-vs-redmi-9a-5000-mah-battery-low-budget-phone-comparison/feed/ 0
सिर्फ 6,799 रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi का 5,000एमएएच बैटरी से लैस सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9A https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9a-launched-in-india-know-full-specification-features-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9a-launched-in-india-know-full-specification-features-price-sale-offer/#comments Wed, 02 Sep 2020 06:52:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48262 शाओमी रेडमी 9ए को लो बजट में उतारा गया है

The post सिर्फ 6,799 रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi का 5,000एमएएच बैटरी से लैस सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9A first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने पिछले हफ्ते ही इंडियन मार्केट में ‘रेडमी सीरीज़’ के तहत नया स्मार्टफोन Redmi 9 लॉन्च किया था। यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था जिनमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। रेडमी 9 की सेल शुरू होने के बाद अब शाओमी ने इस सीरीज़ में एक और नया फोन Redmi 9A भी लॉन्च कर दिया है। शाओमी रेडमी 9ए को भी लो बजट में उतारा गया है जो 6,799 रुपये की शुरूआती कीमत पर आने वाली 4 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

लुक व​ डिजाईन

Redmi 9A को कंपनी की ओर से वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश किया गया है, जो औरा 360 डिजाईन पर बना है तथा पी2आई कोटिड है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर रियर कैमरा सेटअप उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में एक कैमरा लेंस और एक फ्लैश लाईट दी गई है। फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं लगा है। दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट और उपरी पैनल पर 3.5एमएम जैक मौजूद है।

Xiaomi Redmi 9A launched in india know full specification features price sale offer

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Redmi 9A को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। रेडमी 9ए को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का 12एनएम तकनीक पर बना हीलियो जी25 चिपसेट मौजूद है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन पावरवीआर जीई8329 जीपीयू सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : 10,000 के बजट में आ रहा है पोको का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, POCO M2 नाम के साथ 8 सितंबर को होगा लॉन्च

इंडियन मार्केट में इस फोन को दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 2 जीबी रैम सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम मैमोरी दी गई है। ये दोनों ही मॉडल 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो शाओमी रेडमी 9ए एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Xiaomi Redmi 9A launched in india know full specification features price sale offer

Redmi 9A एक रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड और एक मैमोरी कार्ड को साथ में यूज़ किया जा सकता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करने वाला यह फोन 4जी वोएलटीई के साथ काम करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां शाओमी ने रेडमी 9ए स्मार्टफोन को फेस अनलॉक फीचर से लैस किया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

कीमत व सेल

Xiaomi Redmi 9A के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,799 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। कंपनी की ओर से इस फोन को Green, Black और Blue कलर में लॉन्च किया गया है। शाओमी रेडमी 9ए आने वाली 4 सितंबर से शॉपिंग साइट अमेज़न व शाओमी स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा

The post सिर्फ 6,799 रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi का 5,000एमएएच बैटरी से लैस सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9A first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9a-launched-in-india-know-full-specification-features-price-sale-offer/feed/ 1
2 सितंबर को लॉन्च होगा Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 9A, कीमत होगी 7000 रुपये के करीब https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9a-to-launch-in-india-on-2-september-sale-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9a-to-launch-in-india-on-2-september-sale-price-specs/#respond Fri, 28 Aug 2020 08:57:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48125 4 सितंबर से यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post 2 सितंबर को लॉन्च होगा Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 9A, कीमत होगी 7000 रुपये के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कल ही खबर आई थी कि टेक कंपनी Xiaomi इंडिया में Redmi 9 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद इसी सीरीज़ में एक और नया फोन जोड़ने की तैयारी कर रही है जिसे Redmi 9i नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज इस खबर को अफवाह करार देते हुए शाओमी ने साफ कर दिया है कि कंपनी सीरीज़ में नया स्मार्टफोन तो ला रही है लेकिन इसे रेडमी 9आई नहीं बल्कि Redmi 9A नाम के साथ लॉन्च कर दिया जाएगा। फोन की जानकारी देते हुए शाओमी ने यह घोषणा भी कर दी है कि रेडमी 9ए आने वाली 2 सितंबर को इंडिया में एंट्री ले लेगा।

Xiaomi Redmi 9A आने वाली 2 सितंबर को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को कंपनी ‘देश का स्मार्टफोन’ टाईटल के साथ टीज़ कर रही है। शाओमी ने बताया है कि 2 सितंबर को लॉन्च होने के बाद 4 सितंबर से यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। बता दें कि रेडमी 9ए अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है जो इंडिया में भी लो बजट सेग्मेंट में ही उतारा जाएगा।

Redmi 9A

अंर्तराष्ट्रीय बाजार में रेडमी 9ए की बात करें तो इसमें 6.53-इंच HD+ (1600×720) एलसीडी डिसप्ले वॉटरड्रॉप नॉच वाला दिया गया है। इसके अलावा फोन में नया 2GHz MediaTek Helio G25 चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट कम बजट वाले स्मार्टफोन में पावरफुल गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। इसके अलावा चिपसेट HyperEngine टेक्नोलॉजी और आईएमजी पावरवीआर GE8320 GPU से लैस है। फोन में 2जीबी की रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Xiaomi Redmi 9A to launch in india on 2 september sale price specs

फोटोग्राफी के लिए Redmi 9A में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल बैक में दिया गया है। इस सेटअप में एक सिंगल 13MP कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश लाइट है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP सेल्फी कैमरा फ्रंट पर दिया गया है। इतना ही नहीं फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट सिम ट्रे है। इसका मतलब फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के साथ ही दो सिम का इस्तेमाल का एक समय पर किया जा सकता है। Redmi 9A में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी और यह फोन Android 10 with MIUI 11 पर कार्य करता है।

Xiaomi Redmi 9

शाओमी रेडमी 9 की बात करें तो इस फोन को कंपनी की ओर से दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन के फुल फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए आगे दिए लिंक पर क्लिक करें (Redmi 9)

The post 2 सितंबर को लॉन्च होगा Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 9A, कीमत होगी 7000 रुपये के करीब first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9a-to-launch-in-india-on-2-september-sale-price-specs/feed/ 0
Xiaomi Redmi 9A होने वाला है इंडिया में लॉन्च, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9a-to-launch-in-india-soon-wi-fi-certified/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9a-to-launch-in-india-soon-wi-fi-certified/#respond Fri, 14 Aug 2020 13:58:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47621 इस सीरीज़ का Redmi 9 Prime 9,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

The post Xiaomi Redmi 9A होने वाला है इंडिया में लॉन्च, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने जून महीने में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘रेडमी 9’ सीरीज़ को पेश किया था। इस सीरीज़ के तहत Redmi 9, Redmi 9A और Redmi 9C स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे। शाओमी भारतीय बाजार में इस सीरीज़ का Redmi 9 Prime स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है जो 9,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इंडिया में इस सीरीज़ का विस्तार करने जा रही है और इसके तहत अब Redmi 9A स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा।

Redmi 9A को दरअसल सर्टिफिकेशन्स साइट वाईफाई अलायंस पर लिस्ट किया गया है। यहां लिस्ट रेडमी स्मार्टफोन का मॉडल नंबर M2006C3LI है जिसे रेडमी 9ए का इंडियन वर्ज़न बताया जा रहा है। गिज़मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार वाईफाई सर्टिफाइड हुआ शाओमी का यह फोन भारतीय बाजार में रेडमी 9ए नाम के साथ लॉन्च होगा। लिस्टिंग में फोन को एंडरॉयड 10 ओएस और मीयूआई 12 से लैस बताया गया है। बहरहाल उम्मीद है कि इंडिया आने वाले Xiaomi Redmi 9A में भी इंटरनेशनल वर्ज़न जैसी ही स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिलेगी।

Redmi 9A

रेडमी 9ए की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.53-इंच HD+ (1600×720) एलसीडी डिसप्ले वॉटरड्रॉप नॉच वाला दिया गया है। इसके अलावा फोन में नया 2GHz MediaTek Helio G25 चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट कम बजट वाले स्मार्टफोन में पावरफुल गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। इसके अलावा चिपसेट HyperEngine टेक्नोलॉजी और आईएमजी पावरवीआर GE8320 GPU से लैस है। फोन में 2जीबी की रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Xiaomi Redmi 9A to launch in india soon wi fi certified

फोटोग्राफी के लिए Redmi 9A में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल बैक में दिया गया है। इस सेटअप में एक सिंगल 13MP कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश लाइट है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP सेल्फी कैमरा फ्रंट पर दिया गया है। इतना ही नहीं फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट सिम ट्रे है। इसका मतलब फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के साथ ही दो सिम का इस्तेमाल का एक समय पर किया जा सकता है। Redmi 9A में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी और यह फोन Android 10 with MIUI 11 पर कार्य करता है।

यह भी पढ़ें : 6,000एमएएच बैटरी और ट्रिपल कैमरे के साथ Realme C12 हुआ लॉन्च, कीमत 10,000 रुपये से कम

Redmi 9 Prime

रेडमी 9 प्राइम को इंडियन मार्केट में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन के 4 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है तथा 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड 6.53 इंच की एफएचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। Xiaomi एंडरॉयड 10 के साथ 12नैनोमीटर तकनीक पर बने मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट पर रन करता है।

Xiaomi Redmi 9A to launch in india soon wi fi certified

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करेें तो Redmi 9 Prime के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए शाओमी रेडमी 9 प्राइम एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

The post Xiaomi Redmi 9A होने वाला है इंडिया में लॉन्च, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9a-to-launch-in-india-soon-wi-fi-certified/feed/ 0
Xiaomi ने लॉन्च किया एक और सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9C, इसमें है 5000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9c-launched-in-low-budget-segment-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9c-launched-in-low-budget-segment-specs-price-sale/#respond Tue, 30 Jun 2020 07:29:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45909 प्रोसेसिंग के लिए फोन में हीलियो जी35 चिपसेट ​दिया गया है।

The post Xiaomi ने लॉन्च किया एक और सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9C, इसमें है 5000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी की ओर से Redmi 9A और Redmi 9C लॉन्च किए गए हैं। ये दोनों ही फोन मलेशिया में लॉन्च हुए हैं जिन्हें लो बजट सेग्मेंट में उतारा गया है। भारतीय करंसी अनुसार रेडमी 9ए की कीमत जहां 6,300 रुपये के करीब है वहीं रेडमी 9सी को 7,500 रुपये के करीब कीमत पर लॉन्च किया गया है। ये दोनों ही फोन वॉटरड्रॉप नॉच सपोर्ट करते हैं। आईये आगे जानते हैं इनमें से एक Xiaomi Redmi 9C की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

लुक व डिजाईन

Redmi 9C को कंपनी की ओर से वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च किया गया है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। पैनल के उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली नॉच मौजूद है। रेडमी 9सी के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है तथा उपरी ओर 3.5एमएम जैक दिया गया है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 9C की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट ​दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन IMG PowerVR GE8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ बेहद ही सस्ता Realme C11, जानें फुल डीटेल्स

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 9C ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैम्रा दिया गया है।

Xiaomi Redmi 9C launched in low budget segment specs price sale

Redmi 9C डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के​ लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए ​रेडमी 9सी में 5,000एमएएच की बैटरी मौजूद है। यह भी पढ़ें : लो बजट में Xiaomi की एक और एंट्री, लॉन्च किया 2जीबी रैम वाला सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9A

कंपनी की ओर से इस फोन को 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। Redmi 9C को कंपनी की ओर से RM 429 में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी 7,500 रुपये के करीब है। मलेशियन मार्केट में रेडमी 9सी ने Midnight Gray, Twilight Blue और Peacock Green कलर में एंट्री ली है जो इसी हफ्ते से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

The post Xiaomi ने लॉन्च किया एक और सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9C, इसमें है 5000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9c-launched-in-low-budget-segment-specs-price-sale/feed/ 0
लो बजट में Xiaomi की एक और एंट्री, लॉन्च किया 2जीबी रैम वाला सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9A https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9a-launch-with-2gb-ram-13mp-single-rear-camera-budget-category-know-price-sale-detail/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9a-launch-with-2gb-ram-13mp-single-rear-camera-budget-category-know-price-sale-detail/#respond Tue, 30 Jun 2020 06:56:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45904 Redmi 9A को ब्रांड न्यू MediaTek Helio G25 चिपसेट के साथ पेश किया गया है।

The post लो बजट में Xiaomi की एक और एंट्री, लॉन्च किया 2जीबी रैम वाला सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9A first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने कुछ समय पहले मलेशिया, स्पेन और चीन में अपने नए Redmi 9 हैंडसेट को लॉन्च किया था। वहीं, इस सीरीज को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने दो और नए फोन्स को पेश कर दिया है। रेडमी 9 सीरीज के अंदर पेश किए गए यह फोन Redmi 9A और Redmi 9C हैं। इन दोनों ही फोन में कंपनी ने बिल्कुल नए MediaTek चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इस पोस्ट में हम आपको रेडमी 9A की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी देंगे।

कीमत और उपलब्धता

Redmi 9A की कीमत की बात करें तो मेलेशिया में फोन RM 359 (लगभग 6,300 रुपए) है। डिवाइस को कंपनी ने Midnight Gray, Twilight Blue और Peacock Green कलर ऑप्शन में पेश किया है। वहीं, इस फोन को जुलाई में मलेशिया के ई-कॉमर्स साइट Lazada पर सेल के लिए पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: ये कंपनी जल्द ला सकती है 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक वाला स्मार्टफोन, सिर्फ 17 मिनट में होगा फुल चार्ज

redmi-9a

Redmi 9A की स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 9A के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.53-इंच HD+ (1600×720) एलसीडी डिसप्ले वॉटरड्रॉप नॉच वाला दिया गया है। इसके अलावा फोन में नया 2GHz MediaTek Helio G25 चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट कम बजट वाले स्मार्टफोन में पावरफुल गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। इसके अलावा चिपसेट HyperEngine टेक्नोलॉजी और आईएमजी पावरवीआर GE8320 GPU से लैस है। फोन में 2जीबी की रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi छुपा रही कंपनी नाम, स्टोर्स पर लिखा ‘Made in India’, कर्मचारियों को भी MI यूनिफॉर्म न पहनने की सलाह

फोटोग्राफी के लिए Redmi 9A में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल बैक में दिया गया है। इस सेटअप में एक सिंगल 13MP कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश लाइट है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP सेल्फी कैमरा फ्रंट पर दिया गया है। इतना ही नहीं फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट सिम ट्रे है। इसका मतलब फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के साथ ही दो सिम का इस्तेमाल का एक समय पर किया जा सकता है। Redmi 9A में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी और यह फोन Android 10 with MIUI 11 पर कार्य करता है।

The post लो बजट में Xiaomi की एक और एंट्री, लॉन्च किया 2जीबी रैम वाला सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9A first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9a-launch-with-2gb-ram-13mp-single-rear-camera-budget-category-know-price-sale-detail/feed/ 0
Xiaomi ने की घोषणा आ रही है Redmi 9 सीरीज़, लॉन्च हो सकते हैं 3 नए और सस्ते स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-global-twitter-announced-redmi-9-series-is-launching-soon-quad-camera-big-display/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-global-twitter-announced-redmi-9-series-is-launching-soon-quad-camera-big-display/#respond Tue, 16 Jun 2020 03:29:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45328 शाओमी ग्लोबल ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये ट्वीट किया है।

The post Xiaomi ने की घोषणा आ रही है Redmi 9 सीरीज़, लॉन्च हो सकते हैं 3 नए और सस्ते स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने बीते 10 जून को स्पेन में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 9 लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से यह लॉन्च बिना किसी पूर्व घोषणा के कर दिया गया था और इस स्मार्टफोन को नई रेडमी सीरीज़ का ग्लोबल लॉन्च कहा जा रहा था। लेकिन अब शाओमी ने बता दिया है कि कंपनी अपनी नई रेडमी 9 सीरीज़ को इंटरनेशनल मंच पर धमाके के साथ पेश करेगी। शाओमी ने ट्वीट करते हुए Redmi 9 सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा की है जो आने वाले दिनों में टेक मंच पर पेश कर दी जाएगी।

शाओमी ग्लोबल ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये हैशटैग #RedmiSeries is back का ट्वीट किया है। कंपनी ने हालांकि अभी लॉन्च की तारीख से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन उम्मीद है कि जून महीने में ही रेडमी 9 सीरीज़ अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश कर दी जाएगी। इस सीरीज़ को कंपनी ने क्वॉड कैमरा और बड़ी डिसप्ले वाला कहा है। चर्चा है कि शाओमी रेडमी 9 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे जिनका नाम Redmi 9, Redmi 9C और Redmi 9A होगा। ये तीनों ही फोन कम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Xiaomi Redmi 9

स्पेन में लॉन्च हुए शाओमी रेडमी 9 की बात करें तो यह फोन 19.5:5 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एफएचडी+ एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर तकनीक पर बने मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट पर रन करता है।

यह भी पढ़ें : 6,000एमएएच बैटरी और क्वॉड कैमरे वाला यह शानदार फोन, सिर्फ 9,999 रुपये में 17 जून को होगा लॉन्च

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करेें तो Redmi 9 क्चॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए शाओमी रेडमी 9 एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

xiaomi global twitter announced Redmi 9 Series is launching soon quad camera big display

Xiaomi Redmi 9 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर ​फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस Quick Charge 3.0 व 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। स्पेन में फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 139 यूरो तथा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 169 यूरो में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार क्रमश 11,900 रुपये तथा 14,500 रुपये के करीब है।

The post Xiaomi ने की घोषणा आ रही है Redmi 9 सीरीज़, लॉन्च हो सकते हैं 3 नए और सस्ते स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-global-twitter-announced-redmi-9-series-is-launching-soon-quad-camera-big-display/feed/ 0
Redmi 9A इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द होगा लॉन्च, FCC पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9a-launch-soon-spotted-on-fcc-specifications-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9a-launch-soon-spotted-on-fcc-specifications-revealed/#respond Mon, 15 Jun 2020 05:09:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45287 Xiaomi ने Redmi 9 पहले ही लॉन्च कर दिया है।

The post Redmi 9A इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द होगा लॉन्च, FCC पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने कुछ दिनों पहले ही स्पेन में Redmi 9 स्मार्टफोन को पेश किया था। वहीं, काफी समय से लीक सामने आ रही थीं कि कंपनी इस सीरीज के अंदर और भी कई स्मार्टफोन पेश करने वाली है, जिनके नाम Redmi 9C और Redmi 9A होंगे। हालांकि, कंपनी ने सिर्फ स्टैंडर्ड रेडमी 9 को ही अभी तक लॉन्च किया है। लेकिन, अब ऐसा लग रहा है कि इस सीरीज के अंदर जल्द ही रेडीमी 9सी  और रेडमी 9ए को पेश किया जाने वाला है। दरअसल, Redmi 9A को FCC पर मॉडल नंबर M2006C3LG के साथ स्पॉट किया गया है। FCC लिस्टिंग से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हैंडसेट यूएस में पेश किया जाएगा। वहीं, इस लिस्टिंग में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं।

FCC लिस्टिंग के अनुसार Redmi 9A को 4,990mAh बैटरी के साथ देखा गया है। इसका मतलब है कि मार्केट में फोन 5000mAh बैटरी के साथ आएगा। वहीं, सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन MIUI 12 पर कार्य करेगा। इसके अलावा फोन में 2.4GHz Wi-Fi सपोर्ट होगा। इसे भी पढ़ें: अब इंडिया में बिकेंगे चीन के बने Xiaomi-Oppo फोन्स, जानें क्या है पूरा मामला

Redmi 9A की स्पेसिफिकेशन्स

लीक स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार Redmi 9A में HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) डिसप्ले होगा। इसके अलावा इसमें एंट्री-लेवल हीलियो A25 SoC दिया जाएगा जो कि 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा। वहीं, इस एंट्री लेवल रेडमी 9ए में सिंगल 13MP रियर कैमरा होगा। वहीं, बात करें कीमत की तो Redmi 9A को 100-120 यूरो की बीच (लगभग 8,410 रुपए) में पेश किया जा सकता है।

Redmi 9 की स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी रेडमी 9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश किया गया था। फोन को 19.5:5 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एफएचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। Xiaomi Redmi 9 का डायमेंशन 163.32 × 77.01 × 9.1एमएम का है तथा यह फोन 198ग्राम वज़नी है।

Xiaomi Redmi 9 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टा-कोर (2x ARM Cortex A-75 + 6x ARM Cortex A-55) प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर तकनीक पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है। रेडमी 9 स्मार्टफोन LPDDR4x RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Exclusive : 19 और 22 जून को POCO और Xiaomi कर रहे हैं बड़ी तैयारी, लॉन्च हो सकते हैं ये स्मार्टफोन
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करेें तो Redmi 9 क्चॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए शाओमी रेडमी 9 एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

The post Redmi 9A इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द होगा लॉन्च, FCC पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9a-launch-soon-spotted-on-fcc-specifications-revealed/feed/ 0