Redmi 9AT | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 09 Sep 2020 05:55:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi ने लॉन्च किया एक और सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9AT, इसमें मिलेगी 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9at-launched-with-5000mah-battery-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9at-launched-with-5000mah-battery-specs-price-sale/#respond Wed, 09 Sep 2020 05:55:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48562 इस नए फोन को कंपनी ने तीन माइक्रोफोंस से लैस किया गया है

The post Xiaomi ने लॉन्च किया एक और सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9AT, इसमें मिलेगी 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने इस महीने की शुरूआत में ही भारतीय बाजार में अपनी ‘रेडमी 9’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए लो बजट डिवाईस Redmi 9A लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन 6,799 रुपये की शुरूआती कीमत पर आया था जो दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। भारत में रेडमी 9ए की सफलता के बाद शाओमी ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में इस सीरीज़ का एक और नया स्मार्टफोन Redmi 9AT नाम के साथ लॉन्च कर दिया है। यह फोन भी लो बजट में पेश किया गया है जो फिलहाल स्पेन में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Redmi 9AT स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुए Redmi 9A का ही उन्नत वर्ज़न है। यह फोन लुक और डिजाईन के मामले में पूरी तरह से रेडमी 9ए जैसा ही है। कंपनी ने रेडमी 9एटी की स्पेसिफिकेशन्स को भी रेडमी 9ए जैसा ही रखा है। स्पेन में लॉन्च किए गए इस नए फोन को कंपनी ने तीन माइक्रोफोंस से लैस किया है जिसके चलते यह फोन बेहरता न्वाइस कैंसलेशन प्रदान करता है। रेडमी 9एटी को 2 जीबी रैम 32 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 119 यूरो यानि तकरीबन 10,300 रुपये है।

Xiaomi Redmi 9AT launched with 5000mah battery specs price sale

Xiaomi Redmi 9AT

रेडमी 9एटी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। Redmi 9AT को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का 12एनएम तकनीक पर बना हीलियो जी25 चिपसेट मौजूद है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन पावरवीआर जीई8329 जीपीयू सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : 15 सितंबर को होगा Apple बड़ा इवेंट, नए iPhone के साथ ये गैजेट कर सकते हैं एंट्री

स्पेन में यह फोन एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 2 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो शाओमी रेडमी 9एटी एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Xiaomi Redmi 9AT launched with 5000mah battery specs price sale

Redmi 9AT एक रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड और एक मैमोरी कार्ड को साथ में यूज़ किया जा सकता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करने वाला यह फोन 4जी वोएलटीई के साथ काम करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां शाओमी ने रेडमी 9एटी स्मार्टफोन को फेस अनलॉक फीचर से लैस किया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। स्पेन में यह फोन Green, Blue और Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post Xiaomi ने लॉन्च किया एक और सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9AT, इसमें मिलेगी 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9at-launched-with-5000mah-battery-specs-price-sale/feed/ 0