Redmi 9C | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 06 Jul 2023 08:48:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi Redmi 9 जल्द इंडिया में होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-teases-redmi-9-india-launch-may-arrive-this-month-know-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-teases-redmi-9-india-launch-may-arrive-this-month-know-specification/#respond Wed, 19 Aug 2020 08:49:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47763 Redmi 9 को लेकर कहा जा रहा है कि यह Redmi 9A या Redmi 9C का रिब्रांड वर्जन हो सकता है।

The post Xiaomi Redmi 9 जल्द इंडिया में होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi 9 के इंडिया लॉन्च को लेकर जानकारी सामने आनी शुरू हो गई है। खुद शाओमी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक टीजर जारी किया है, जिससे यह हिंट मिल रहा है कि कंपनी जल्द ही इंडियन मार्केट में रेडमी 9 को लॉन्च करने वाली है। हालांकि, लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले कंपनी Redmi 9-सीरीज के अंदर Redmi Note 9 ProNote 9 Pro Max को मार्च में, Redmi Note 9 को जुलाई और नए Redmi 9 Prime इसी महीने पेश किया है। वहीं, कंपनी द्वारा शेयर किए गए नए टीज़र के अनुसार, Redmi 9 इस महीने के अंत में भारत में आ सकता है और हम अनुमान लगा रहे हैं कि यह Redmi 9A या Redmi 9C का ही रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

Redmi 9A का भारतीय संस्करण (M2006C3LI) को हाल ही में वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था, जो संकेत देता है कि इसे Redmi 9A के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। याद दिला दें कि Redmi 9A को जून में मलेशिया में Redmi 9C के साथ लॉन्च किया गया था। दोनों एंट्री-लेवल फोन हैं, जिनकी कीमत लगभग 7,000 रुपए के आस-पास है। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम और 4,500एमएएच बैटरी के साथ Redmi K30 Ultra लॉन्च
redmi-9

Redmi 9A की स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी 9ए की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.53-इंच HD+ (1600×720) एलसीडी डिसप्ले वॉटरड्रॉप नॉच वाला दिया गया है। इसके अलावा फोन में नया 2GHz MediaTek Helio G25 चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट कम बजट वाले स्मार्टफोन में पावरफुल गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। इसके अलावा चिपसेट HyperEngine टेक्नोलॉजी और आईएमजी पावरवीआर GE8320 GPU से लैस है। फोन में 2जीबी की रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi 9A में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल बैक में दिया गया है। इस सेटअप में एक सिंगल 13MP कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश लाइट है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP सेल्फी कैमरा फ्रंट पर दिया गया है। इतना ही नहीं फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट सिम ट्रे है। इसका मतलब फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के साथ ही दो सिम का इस्तेमाल का एक समय पर किया जा सकता है। Redmi 9A में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी और यह फोन Android 10 with MIUI 11 पर कार्य करता है। इसे भी पढ़ें: Redmi 9 Prime बनाम Samsung Galaxy M11: कम कीमत में देखें कौन है किस पर भारी

Redmi 9C की स्पेसिफिकेशन्स

मार्केट में आ चुके Redmi 9C की बात करें तो यह फोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन IMG PowerVR GE8320 जीपीयू सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 9C ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैम्रा दिया गया है।

The post Xiaomi Redmi 9 जल्द इंडिया में होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-teases-redmi-9-india-launch-may-arrive-this-month-know-specification/feed/ 0
Xiaomi ला रहा है नया लो बजट फोन Redmi 9C, लॉन्च से पहले ही कीमत लीक https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9c-nfc-model-price-leak-launch-soon-5000mah-battery-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9c-nfc-model-price-leak-launch-soon-5000mah-battery-specs/#respond Thu, 06 Aug 2020 03:13:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47319 फोन की कीमत 11,000 रुपये के करीब बताई गई है।

The post Xiaomi ला रहा है नया लो बजट फोन Redmi 9C, लॉन्च से पहले ही कीमत लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi कंपनी अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘रेडमी सीरीज़’ के लो बजट पोर्टफोलियो Redmi 9C का स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है जिसकी कीमत लगभग 7,500 रुपये के करीब है। यह फोन मलेशिया और यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है कि लेकिन रेडमी 9सी नाम से यह फोन अभी भारतीय बाजार में नहीं आया है। लेकिन अब खबर आई है कि कंपनी इस फोन के एक और नए मॉडल पर काम कर रही है जिसे आने वाले दिनो में मार्केट में उतारा जा सकता है। ताजा लीक में Redmi 9C के इस नए मॉडल के वेरिएंट और कीमत का खुलासा भी कर दिया गया है।

Redmi 9C के इस नए मॉडल की जानकारी टिपस्टर सुधांशू के जरिये सामने आई है। इस टिपस्टर ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये बताया है कि शाओमी रेडमी 9सी के नए मॉडल पर काम कर रही है जिसे एनएफसी सपोर्ट और 5,000एमएएच बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुए रेडमी 9सी में एनएफसी नहीं दिया गया है। Redmi 9C का यह मॉडल भारतीय बाजार में लिए बना है या नहीं, यह बात तो अभी साफ नहीं हो पाई है लेकिन फोन की कीमत 11,000 रुपये के करीब बताई गई है।

Xiaomi Redmi 9C के इस मॉडल को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। फोन के बेस वेरिएंट में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है। इस वेरिएंट का दाम 129 यूरो बताया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 11,400 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन के दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम व 64 जीबी मैमोरी दिए जाने की बात कही गई है और इसकी कीमत 149 यूरो यानि तकरीबन 13,200 रुपये है। लीक में फोन को Orange, Black और Blue कलर में दिखाया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

मार्केट में आ चुके Redmi 9C की बात करें तो यह फोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन IMG PowerVR GE8320 जीपीयू सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : Samsung के सबसे पावरफुल फोन Galaxy Note 20 और Note 20 Ultra हुए लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 9C ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैम्रा दिया गया है।

Xiaomi Redmi 9C nfc model price leak launch soon 5000mah battery specs

Redmi 9C डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए रेडमी 9सी में 5,000एमएएच की बैटरी मौजूद है। नए आगामी रेडमी 9सी को लेकर लीक में कहा गया है कि इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी मौजूदा Redmi 9C मॉडल जैसी ही होगी।

The post Xiaomi ला रहा है नया लो बजट फोन Redmi 9C, लॉन्च से पहले ही कीमत लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9c-nfc-model-price-leak-launch-soon-5000mah-battery-specs/feed/ 0
OnePlus Nord को चुनौती देने आ रहा नया Poco स्मार्टफोन, टीजर आया सामने https://www.91mobiles.com/hindi/poco-teases-oneplus-nord-competitor-phone-coming-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-teases-oneplus-nord-competitor-phone-coming-soon/#respond Wed, 05 Aug 2020 07:05:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47275 फोन में कई शानदार फीचर्स दिए जा सकते हैं।

The post OnePlus Nord को चुनौती देने आ रहा नया Poco स्मार्टफोन, टीजर आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OnePlus Nord को चुनौती देने के लिए Poco जल्द ही नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, जिसे मार्केट में मिड-रेंज कैटगरी में पेश किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद कंपनी के प्रोडक्ट मार्केटिंग मैनेजर Angus Kai Ho Ng ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्विट कर सीधे तौर पर यह पूछा है कि वह वनप्लस नॉर्ड खरीदेंगे या फिर नए पोको स्मार्टफोन का इंतज़ार करेंगे। उनके ट्वीट में #POCOcomingsoon का इस्तेमाल किया गया है। इससे साफ हो गया है कि कंपनी अपने नए पोको फोन पर काम कर रही है, जिसे नप्लस नॉर्ड फोन के प्रतिद्वंदी के रूप में पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं Poco के ऑफिशियल ग्लोबल अकाउंट में एक ट्वीट के जवाब में भी नए पोको स्मार्टफोन लॉन्च की पुष्टि की गई है।

हालांकि, प्रोडक्ट मार्केटिंग मैनेजर Angus Kai Ho Ng के ट्वीट में ज्यादा जानकारियों का खुलासा नहीं हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि पोको का नया फोन मौजूदा Xiaomi स्मार्टफोन के रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर पेश कर दिया जाएा। वहीं, यह भी हो सकता है कि यह बिल्कुल नया स्मार्टफोन हो। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 30 सेकेंड में बिक गए सारे POCO M2 Pro स्मार्टफोन, भारतीयों ने खरीद डाले हाथों हाथ

screenshot-2020-08-05-at-12-30-50-pm

बता दें कि हाल ही में पोको का नया फोन मॉडल नंबर M2006C3MI के साथ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड और TUV Rheinland वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। इस मॉडल नंबर के अलावा फोन के असली नाम का जिक्र नहीं था। वहीं, इसी मॉडल नंबर के साथ पोको का नया फोन Poco C3 के नाम से ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट पर भी देखा गया है। यह मॉडल नंबर हाल ही में लॉन्च हुए Redmi 9C से जुड़ा हुआ था, जिससे इशारा मिलता है कि आगामी पोको फोन शायद रेडमी 9सी स्मार्टफोन का केवल रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। इसे भी पढ़ें: OnePlus Nord बनाम Poco X2: दोनों में कौन है बेहतर?

आपको बता दें, हाल ही में कंपनी इंडिया में Poco M2 Pro लॉन्च किया था जो कि कुछ मामूली बदलाव के साथ पूरी तरह से Xiaomi Redmi Note 9 Pro की तरह ही था। सोशल मीडिया पर POCO M2 Pro को तो Redmi Note 9 Pro की डुप्लीकेट कॉपी तक बताया गया था। वहीं अब सर्टिफिकेशन्स साइट एक और पोको फोन दिखाई दे रहा है, जिसका मॉडल नंबर Redmi 9C के ग्लोबल वर्ज़न जैसा ही है।

Redmi 9C

रेडमी 9सी की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन IMG PowerVR GE8320 जीपीयू सपोर्ट करता है।

The post OnePlus Nord को चुनौती देने आ रहा नया Poco स्मार्टफोन, टीजर आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-teases-oneplus-nord-competitor-phone-coming-soon/feed/ 0
POCO का नया फोन C3 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9c-rebranded-version-poco-c3-revealed-by-bluetooth-sig-certification/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9c-rebranded-version-poco-c3-revealed-by-bluetooth-sig-certification/#respond Wed, 22 Jul 2020 03:35:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46754 फोन को कम कीमत में पेश किया जा सकता है।

The post POCO का नया फोन C3 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Poco को लेकर खबर सामने आ रही है कि कंपनी जल्द ही भारत में नया Poco स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, हाल ही में पोको का नया फोन मॉडल नंबर M2006C3MI के साथ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड और TUV Rheinland वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। इस मॉडल नंबर के अलावा फोन के असली नाम का जिक्र नहीं था। लेकिन, अब इसी मॉडल नंबर के साथ पोको का नया फोन Poco C3 के नाम से ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट पर देखा गया है। यह मॉडल नंबर हाल ही में लॉन्च हुए Redmi 9C से जुड़ा हुआ है, जिससे इशारा मिलता है कि आगामी पोको फोन शायद रेडमी 9सी स्मार्टफोन का केवल रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है।

आपको बता दें, हाल ही में कंपनी इंडिया में Poco M2 Pro लॉन्च किया था जो कि कुछ मामूली बदलाव के साथ पूरी तरह से Xiaomi Redmi Note 9 Pro की तरह ही था। सोशल मीडिया पर POCO M2 Pro को तो Redmi Note 9 Pro की डुप्लीकेट कॉपी तक बताया गया था। वहीं अब सर्टिफिकेशन्स साइट एक और पोको फोन दिखाई दे रहा है, जिसका मॉडल नंबर Redmi 9C के ग्लोबल वर्ज़न जैसा ही है। इसे भी पढ़ें: जानें Poco M2 Pro की 5 कमियां, खरीदने से पहले जरुर पढ़ें

poco-c3-bluetooth-sig-jpg

Redmi 9C

रेडमी 9सी की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन IMG PowerVR GE8320 जीपीयू सपोर्ट करता है।

POCO might launch rebranded Redmi 9C phone in India BIS certification

मलेशिया में यह फोन 2जीबी रैम + 32जीबी स्टोरेज पर तथा यूरोप में 3जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 9C ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Poco M2 Pro Vs Samsung Galaxy M21: देखें और बताएं दोनों में कौन है बेहतर?

Redmi 9C डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए रेडमी 9सी में 5,000एमएएच की बैटरी मौजूद है।

The post POCO का नया फोन C3 वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9c-rebranded-version-poco-c3-revealed-by-bluetooth-sig-certification/feed/ 0
POCO भारत में ला रहा है कम कीमत वाला स्मार्टफोन, हो सकता है Redmi 9C की कॉपी, देखें स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/poco-might-launch-rebranded-redmi-9c-phone-in-india-bis-certification/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-might-launch-rebranded-redmi-9c-phone-in-india-bis-certification/#comments Fri, 17 Jul 2020 03:54:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46610 इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

The post POCO भारत में ला रहा है कम कीमत वाला स्मार्टफोन, हो सकता है Redmi 9C की कॉपी, देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

POCO ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया व लो बजट स्मार्टफोन POCO M2 Pro लॉन्च किया है। यह फोन इंडिया में 3 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिसकी शुरूआती कीमत 13,999 रुपये है। एम2 प्रो लॉन्च होने के बाद अब खबर आ रही है कि टेक ब्रांड पोको जल्द ही एक और नया फोन भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन के नाम इत्यादि की जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन मीडिया में यह बात जरूर वायरल हो गई है कि POCO का यह आगामी फोन कोई नया डिवाईस नहीं बल्कि Xiaomi का रिब्रांडिड Redmi 9C स्मार्टफोन होगा।

पोकोफोन से जुड़ी यह चौंकाने वाली खबर टिपस्टर द्वारा ट्वीटर पर शेयर की गई है। Xiaomi के साथ सफल होने के बाद अब POCO अलग इंडिपेंडेंट ब्रांड बन गया है। लेकिन अलग ब्रांड बनने के बाद भी पोको पर सवाल उठ रहे हैं कि यह यह रेडमी फोंस को ही नए नाम के साथ बाजार में उतार रहा है। हाल ही में लॉन्च हुए POCO M2 Pro को भी Redmi Note 9 Pro की डुप्लीकेट कॉपी बताया गया था। वहीं अब इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर एक और पोको फोन लिस्ट हुआ है जिसका मॉडल नंबर Redmi 9C के ग्लोबल वर्ज़न जैसा ही है।

POCO के इस आगामी स्मार्टफोन को M2006C3MI मॉडल नंबर के साथ ब्यूरो आफ इंडियन स्टेंडर्ड वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों यूरोप में लॉन्च हुए Redmi 9C का मॉडल नंबर भी यही था। सिर्फ इतना ही नहीं आने वाले पोको फोन को इसी मॉडल नंबर के साथ TÜV Rheinland पर भी सर्टिफाइड किया गया है। POCO का यह फोन बाजार में किस नाम के साथ आएगा यह जानकारी तो अभी सामने नही आई है लेकिन इतना जरूर माना जा रहा है कि यह पोको फोन शाओमी रेडमी 9सी का ही दूसरा वर्ज़न होगा।

Redmi 9C

रेडमी 9सी की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन IMG PowerVR GE8320 जीपीयू सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : KBC के नाम पर हो रही है ठगी, बच कर रहे इस नंबर से, एक WhatsApp कॉल कर देगी पूरा अकाउंट खाली

मलेशिया में यह फोन 2जीबी रैम + 32जीबी स्टोरेज पर तथा यूरोप में 3जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 9C ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

POCO might launch rebranded Redmi 9C phone in India BIS certification

Redmi 9C डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए रेडमी 9सी में 5,000एमएएच की बैटरी मौजूद है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में यह फोन Midnight Gray, Twilight Blue और Peacock Green कलर में लॉन्च किया गया है। 

The post POCO भारत में ला रहा है कम कीमत वाला स्मार्टफोन, हो सकता है Redmi 9C की कॉपी, देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-might-launch-rebranded-redmi-9c-phone-in-india-bis-certification/feed/ 3
Xiaomi ने की घोषणा आ रही है Redmi 9 सीरीज़, लॉन्च हो सकते हैं 3 नए और सस्ते स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-global-twitter-announced-redmi-9-series-is-launching-soon-quad-camera-big-display/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-global-twitter-announced-redmi-9-series-is-launching-soon-quad-camera-big-display/#respond Tue, 16 Jun 2020 03:29:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=45328 शाओमी ग्लोबल ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये ट्वीट किया है।

The post Xiaomi ने की घोषणा आ रही है Redmi 9 सीरीज़, लॉन्च हो सकते हैं 3 नए और सस्ते स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने बीते 10 जून को स्पेन में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 9 लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से यह लॉन्च बिना किसी पूर्व घोषणा के कर दिया गया था और इस स्मार्टफोन को नई रेडमी सीरीज़ का ग्लोबल लॉन्च कहा जा रहा था। लेकिन अब शाओमी ने बता दिया है कि कंपनी अपनी नई रेडमी 9 सीरीज़ को इंटरनेशनल मंच पर धमाके के साथ पेश करेगी। शाओमी ने ट्वीट करते हुए Redmi 9 सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा की है जो आने वाले दिनों में टेक मंच पर पेश कर दी जाएगी।

शाओमी ग्लोबल ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये हैशटैग #RedmiSeries is back का ट्वीट किया है। कंपनी ने हालांकि अभी लॉन्च की तारीख से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन उम्मीद है कि जून महीने में ही रेडमी 9 सीरीज़ अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश कर दी जाएगी। इस सीरीज़ को कंपनी ने क्वॉड कैमरा और बड़ी डिसप्ले वाला कहा है। चर्चा है कि शाओमी रेडमी 9 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे जिनका नाम Redmi 9, Redmi 9C और Redmi 9A होगा। ये तीनों ही फोन कम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Xiaomi Redmi 9

स्पेन में लॉन्च हुए शाओमी रेडमी 9 की बात करें तो यह फोन 19.5:5 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एफएचडी+ एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर तकनीक पर बने मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट पर रन करता है।

यह भी पढ़ें : 6,000एमएएच बैटरी और क्वॉड कैमरे वाला यह शानदार फोन, सिर्फ 9,999 रुपये में 17 जून को होगा लॉन्च

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करेें तो Redmi 9 क्चॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए शाओमी रेडमी 9 एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

xiaomi global twitter announced Redmi 9 Series is launching soon quad camera big display

Xiaomi Redmi 9 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर ​फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस Quick Charge 3.0 व 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। स्पेन में फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 139 यूरो तथा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 169 यूरो में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार क्रमश 11,900 रुपये तथा 14,500 रुपये के करीब है।

The post Xiaomi ने की घोषणा आ रही है Redmi 9 सीरीज़, लॉन्च हो सकते हैं 3 नए और सस्ते स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-global-twitter-announced-redmi-9-series-is-launching-soon-quad-camera-big-display/feed/ 0
नए लुक के साथ Xiaomi ला रहा सस्ते Redmi 9, 9A और 9C स्मार्टफोन, जानें फुल डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9-redmi-9a-redmi-9c-specifications-price-leaked-know-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9-redmi-9a-redmi-9c-specifications-price-leaked-know-before-launch/#respond Mon, 01 Jun 2020 04:01:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44700 तीनों फोन्स को जल्द पेश किया जाएगा।

The post नए लुक के साथ Xiaomi ला रहा सस्ते Redmi 9, 9A और 9C स्मार्टफोन, जानें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपने कम बजट वाले स्मार्टफोन को लेकर ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। पिछले साल कंपनी की ओर से Redmi 8 बजट फोन सीरीज पेश किया गया था। वहीं, अब कंपनी इस सीरीज को अपडेट कर Redmi 9 लाने की तैयारी कर रही है। सीरीज के अंदर आने वाले रेडमी 9 को अब तक कई सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है। वहीं, अब जानकारी मिली है कि कंपनी इस सीरीज के अंदर तीन बजट फोन को पेश करने वाली है, Redmi 9, Redmi 9A और Redmi 9c शामिल होंगे। इस बात की जानकारी एक पॉपुलर टिप्सटर ने ट्विटर कर दी है।

दरअसल, टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने ट्वीट कर रेडमी 9, रे़डमी 9ए, रेडमी 9सी के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक किए हैं। कीमत की बात करें तो टिप्स्टर को पोस्ट के मुताबिक Redmi 9 की कीमत €180 (लगभग 15,096 रुपए), Redmi 9A की कीमत €120 (लगभग 10,000 रुपए और Redmi 9C की कीमत €150 (लगभग 12,580 रुपए) तक हो सकती है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ग्राहकों को लगा तगड़ा झटका, Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual की कीमत में फिर हुआ इजाफा

रेडमी 9 के स्पेसिफिकेशंस

लीक के अनुसार इस फोन में भी 6.53 इंच FHD + डिसप्ले दिया जाएगा। वहीं, फोन को 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP + 8MP + 5MP + 2MP का क्वाड कैमरा सेटअप होगा। वहीं, विडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा होगा। साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। हालांकि, टिप्सटर ने फोन के प्रोसेसर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, पहले की लीक में सामने आया था कि कंपनी इसे मीडियाटेक के हीलियो जी80 चिपसेट पर लॉन्च करेगी। इसे भी पढ़ें: Redmi 10X Pro का कैमरा है जबरदस्त, कम कीमत इन धांसू फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

रेडमी 9A के स्पेसिफिकेशंस

यह इस सीरीज का सबसे सस्ता फोन होगा। फोन में 6.53 इंच आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दिया जाएगा। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा साथ ही फोन में 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी होगी।

रेडमी 9C में होंगे ये फीचर्स

इस फोन में 6.53 इंच आईपीएस एलसीडी पैनल होगा जिसका रेजोलूशन 720p होगा। वहीं, फोन में 3GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। इस फोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा।

The post नए लुक के साथ Xiaomi ला रहा सस्ते Redmi 9, 9A और 9C स्मार्टफोन, जानें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-9-redmi-9a-redmi-9c-specifications-price-leaked-know-before-launch/feed/ 0