Redmi 9i | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 15 Sep 2020 07:16:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Xiaomi लाया बेहद सस्ता Redmi 9i स्मार्टफोन, Realme के लिए बनेगा परेशानी https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9i-launch-in-india-know-price-specification-sale-on-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9i-launch-in-india-know-price-specification-sale-on-flipkart/#respond Tue, 15 Sep 2020 06:47:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48785 फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले है।

The post Xiaomi लाया बेहद सस्ता Redmi 9i स्मार्टफोन, Realme के लिए बनेगा परेशानी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में अपनी ‘रेडमी 9’ सीरीज़ का एक और नया स्मार्टफोन Redmi 9i लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज़ में Redmi 9, Redmi 9A, और Redmi 9 Prime मॉडल पहले ही पेश किए जा चुके हैं। वहीं, अब कंपनी ने इस किफायती सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन रेडमी 9आई के रूप में जोड़ा है। रेडमी 9आई की उपलब्धता की पुष्टि पहले ही हो चुकी थी कि इसकी सेल Flipkart और Mi.com पर की जाएगी। यह हैंडसेट वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और 3.5 एमएम ऑडियो जैक सपोर्ट करता है। साथ ही कंपनी ने इस फोन को दमदार बैटरी लाइफ और अच्छे डिसप्ले स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया है।

डिजाइन

रेडमी 9आई वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया। वहीं, फोन के उपरी हिस्से पर 3.5एमएम जैक को प्लेस किया गया है। वहीं वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाएं पैनल पर मौजूद है। इसके अलावा फोन के बॉटम पर चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मौजूद है। अगर बात करें बैक पैनल की तो इसमें वर्टिकल शेप में सिंगल कैमरा बाईं ओर प्लेस है, जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। बजट कैटगरी के अंदर पेश किया गया यह फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है, जिसमें Nature Green, Sea Blue और Midnight Black शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi का 5,000एमएएच बैटरी वाला Redmi 9 स्मार्टफोन

स्पेसिफिकेशन्स

screenshot-2020-09-15-at-12-40-29-pm

Redmi 9i में 6.53-इंच HD+ (720×1600) डॉट ड्रॉप डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। वहीं, फोन TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इतना ही नहीं फोन में Aura 360 डिजाइन टेक्चर बैक से लैस है। वहीं, स्मार्टफोन 2.0 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G25 चिपसेट पर पेश किया गया है जो कि एक एंट्री लेवल गेमिंग चिपसेट है और 12nm टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है। वहीं, डिवाइस में 4GB की रैम के साथ 64GB और 128GB की इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन है।

redmi-9i-design

पावर बैकअप के लिए Redmi 9i में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा स्मार्टफोन Android 10 बेस्ड MIUI 12 आउट ऑफ द बॉक्स और सिस्टम-वाइड डार्क मोड के साथ आता है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए Redmi 9i रियर पर सिंगल 13 मेगापिक्सल AI कैमरा और फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस अन्य फीचर्स जैसे 10W चार्जिंग सपोर्ट, डुअल सिम स्लॉट, 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 b / g / n, ब्लूटूथ 5.0, GPS, microUSB, एक 3.5mm ऑडियो जैक और P2i स्प्लैश-प्रतिरोधी के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi 10T Pro आ रहा है इंडिया, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, कीमत होगी 35,000 रुपये के करीब

redmi-9i-india-launch

कीमत

रेडमी 9 आई के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,299 रुपए और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज एडिशन की कीमत 9,299 रुपए है। हैंडसेट नेचर ग्रीन, सी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक जैसे कलर वेरिएंट में आता है। रेडमी 9 आई की पहली बिक्री फ्लिपकार्ट, Mi.com और Mi स्टोर जैसे प्लेटफार्मों के माध्यम से 18 सितंबर को 12 बजे होगी।

The post Xiaomi लाया बेहद सस्ता Redmi 9i स्मार्टफोन, Realme के लिए बनेगा परेशानी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9i-launch-in-india-know-price-specification-sale-on-flipkart/feed/ 0
सिर्फ 7,999 रुपये में बिकेगा Xiaomi Redmi 9i स्मार्टफोन, 15 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-xiaomi-redmi-9i-india-price-revealed-launched-on-15-september/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-xiaomi-redmi-9i-india-price-revealed-launched-on-15-september/#comments Thu, 10 Sep 2020 04:23:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48621 यह फोन 4 जीबी रैम के साथ दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा।

The post सिर्फ 7,999 रुपये में बिकेगा Xiaomi Redmi 9i स्मार्टफोन, 15 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने कल ही खुलासा किया है कि कंपनी भारतीय बाजार में अपनी ‘रेडमी 9’ सीरीज़ का एक और नया स्मार्टफोन लाने जा रही है, जो आने वाली 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह आगामी स्मार्टफोन Redmi 9i नाम के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा। फोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को शाओमी जहां 15 सितंबर के दिन ऑफिशियल करेगी वहीं 91मोबाइल्स ने फोन लॉन्च से पहले ही अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में Xiaomi Redmi 9i के प्राइस से पर्दा उठा दिया है।

91मोबाइल्स को पुख्ता सूत्र के हवाले से जानकारी मिली है कि Xiaomi द्वारा 15 सितंबर को लॉन्च किया जाने वाला Redmi 9i स्मार्टफोन भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में एंट्री लेगा। बेस वेरिएंट में जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार रेडमी 9आई का बेस वेरिएंट मार्केट में सिर्फ 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

Redmi 9i के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत जहां 7,999 रुपये होगी। वहीं फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस अभी सामने नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिनमें Midnight Black, Sea Blue और Nature Green hues कलर शामिल रहेंगे। याद दिला दें कि कुछ समय पहले लॉन्च हुआ Redmi 9A स्मार्टफोन भी इन्हीं वेरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था।

यह भी पढ़ें : 6GB RAM से लैस 6 लेटेस्ट स्मार्टफोन जिनकी कीमत होती है 10,999 रुपये से शुरू

Xiaomi Redmi 9i की लॉन्च डेट शेयर करने के साथ ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इस फोन का प्रोडक्ट पेज लाईव किया जा चुका है। यहां दिखाई गई फोन की फोटो से पता चला है कि रेडमी 9आई वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन के उपरी हिस्से पर 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। वहीं वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाएं पैनल पर मौजूद है। यह फोन मीयूआई 12 पर काम करेगा।

Xiaomi Redmi 9A

इस महीने शाओमी ने रेडमी 9 सीरीज़ में तहत Redmi 9A स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है। इंडियन मार्केट में इस फोन को दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिसका बेस वेरिएंट 2 जीबी रैम सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम मैमोरी दी गई है। ये दोनों ही मॉडल 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Xiaomi Redmi 9A के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,799 रुपये तथा फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। फोन के फुल फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए आगे दिए लिंक पर क्लिक करें (Redmi 9A)

The post सिर्फ 7,999 रुपये में बिकेगा Xiaomi Redmi 9i स्मार्टफोन, 15 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-xiaomi-redmi-9i-india-price-revealed-launched-on-15-september/feed/ 1
Xiaomi Redmi 9i 15 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च, लो बजट में देगा Samsung – Realme को टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9i-to-launch-in-india-on-15-september-with-4gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9i-to-launch-in-india-on-15-september-with-4gb-ram/#comments Wed, 09 Sep 2020 08:47:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48579 आने वाली 15 सितंबर को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा।

The post Xiaomi Redmi 9i 15 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च, लो बजट में देगा Samsung – Realme को टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi से जुड़ी एक खबर पिछले महीने सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि कंपनी इंडिया में अपनी ‘रेडमी 9’ सीरीज़ के तहत एक और नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है जिसे Redmi 9i नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज शाओमी ने आधिकारिक तौर पर इस फोन से पर्दा उठाते हुए घोषणा कर दी है कि कंपनी भारत में अपना यह नया स्मार्टफोन लाने वाली है जो आने वाली 15 सितंबर को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा।

Redmi 9i के लॉन्च की जानकारी देते हुए कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फोन का प्रोडक्ट पेज भी लाईव कर दिया है। शाओमी ने बताया है कि रेडमी 9आई स्मार्टफोन आने वाली 15 सितंबर को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। शाओमी का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी लाईव हो गया है जिससे साफ हो गया है कि यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही इसी ई-कॉमर्स साइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Xiaomi Redmi 9i के लॉन्च की जानकारी देने के अलावा कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा। हालांकि उम्मीद है कि रेडमी 9आई एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। वहीं फोन के प्रोडक्ट पेज की इसकी फोटो को भी शेयर किया गया है जिससे पता चला है कि रेडमी 9आई वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन के उपरी हिस्से पर 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। वहीं वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाएं पैनल पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें : रियलमी के तीन नए फोन Realme Narzo 20, Narzo 20 Pro और Narzo 20A, इसी महीने होंगे इंडिया में लॉन्च

पहले सामने आई प्राइस बाबा वेबसाइट की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शाओमी रेडमी 9आई स्मार्टफोन भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी वहीं बड़े वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन इंडियन मार्केट में Nature Green, Sea Blue और Midnight Black कलर में लॉन्च होगा।

Xiaomi Redmi 9A

इस महीने शाओमी ने रेडमी 9 सीरीज़ में तहत Redmi 9A स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है। इंडियन मार्केट में इस फोन को दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिसका बेस वेरिएंट 2 जीबी रैम सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम मैमोरी दी गई है। ये दोनों ही मॉडल 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Xiaomi Redmi 9A के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,799 रुपये तथा फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। फोन के फुल फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए आगे दिए लिंक पर क्लिक करें (Redmi 9A)

The post Xiaomi Redmi 9i 15 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च, लो बजट में देगा Samsung – Realme को टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9i-to-launch-in-india-on-15-september-with-4gb-ram/feed/ 1
Redmi 9i आने वाला है इंडिया, कीमत हो सकती है 8,000 से भी कम https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9i-to-launch-in-india-ram-variants-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9i-to-launch-in-india-ram-variants-leaked/#comments Thu, 27 Aug 2020 10:45:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=48073 शाओमी रेडमी 9आई स्मार्टफोन भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा।

The post Redmi 9i आने वाला है इंडिया, कीमत हो सकती है 8,000 से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने आज ही इंडियन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 9 लॉन्च किया है। इस फोन ने दो वेरिएंट्स में एंट्री ली है जिसकी शुरूआती कीमत 8,999 रुपये है। शाओमी रेडमी 9 आने वाली 31 अगस्त से भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा। रेडमी 9 के इंडिया लॉन्च के बाद अब खबर आ रही है कंपनी इसी सीरीज़ के तहत एक और नया मोबाइल Xiaomi Redmi 9i नाम के साथ भारत में लाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट में इस फोन के रैम वेरिएंट्स की जानकारी भी सामने आ गई है।

Redmi 9i की खबर प्राइस बाबा वेबसाइट ने पब्लिश की है। रिपोर्ट की मानें शाओमी रेडमी 9आई स्मार्टफोन भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी वहीं बड़े वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन इंडियन मार्केट में Nature Green, Sea Blue और Midnight Black कलर में लॉन्च होगा

Xiaomi Redmi 9i

शाओमी रेडमी 9आई को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फोन इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुए Redmi 9A स्मार्टफोन का रिब्रांडिड वर्ज़न हो सकता हैै। रेडमी 9ए की बात करें तो इसमें 6.53-इंच HD+ (1600×720) एलसीडी डिसप्ले वॉटरड्रॉप नॉच वाला दिया गया है। इसके अलावा फोन में नया 2GHz MediaTek Helio G25 चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट कम बजट वाले स्मार्टफोन में पावरफुल गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। इसके अलावा चिपसेट HyperEngine टेक्नोलॉजी और आईएमजी पावरवीआर GE8320 GPU से लैस है। फोन में 2जीबी की रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Xiaomi Redmi 9i to launch in india ram variants leaked

फोटोग्राफी के लिए Redmi 9A में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल बैक में दिया गया है। इस सेटअप में एक सिंगल 13MP कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश लाइट है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP सेल्फी कैमरा फ्रंट पर दिया गया है। इतना ही नहीं फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट सिम ट्रे है। इसका मतलब फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के साथ ही दो सिम का इस्तेमाल का एक समय पर किया जा सकता है। Redmi 9A में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी और यह फोन Android 10 with MIUI 11 पर कार्य करता है।

Xiaomi Redmi 9

शाओमी रेडमी 9 की बात करें तो इस फोन को कंपनी की ओर से दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन के फुल फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए आगे दिए लिंक पर क्लिक करें (Redmi 9)

The post Redmi 9i आने वाला है इंडिया, कीमत हो सकती है 8,000 से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-9i-to-launch-in-india-ram-variants-leaked/feed/ 1