Redmi A1 Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 04 Mar 2023 20:35:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 14 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा सस्ता स्मार्टफोन Redmi A1+, लॉन्च से पहले जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/14-october-redmi-a1-plus-india-launch-price-features-specifications-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/14-october-redmi-a1-plus-india-launch-price-features-specifications-details/#respond Tue, 11 Oct 2022 09:09:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90162 सस्ता स्मार्टफोन रेडमी ए1 प्लस 14 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा जो एंट्री लेवल मोबाइल फोन के रूप में भारत में बिकेगा।

The post 14 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा सस्ता स्मार्टफोन Redmi A1+, लॉन्च से पहले जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi सब-ब्रांड Redmi ने कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में अपनी ‘ए’ सीरीज़ के तहत Redmi A1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह एक लो बजट मोबाइल फोन के रूप में आया था तथा रेडमी ए1 प्राइस 6,499 रुपये है। वहीं अब कंपनी ने घोषणा कर दी है कि रेडमी ब्रांड अपनी इसी सीरीज़ का विस्तार करते हुए आने वाली 14 अक्टूबर को Redmi A1+ स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च करेगी। रेडमी ए1 प्लस भी एक सस्ता स्मार्टफोन होगा जो एंट्री लेवल मोबाइल फोन के रूप में भारत में लॉन्च होगा।

Redmi A1 Plus लॉन्च डिटेल्स और कीमत

शाओमी इंडिया ने घोषणा करते हुए बताया है कि कंपनी आने वाली 14 अक्टूबर को भारतीय बाजार में अपना नया मोबाइल फोन रेडमी ए1+ लॉन्च करेगी। यह एक लो बजट स्मार्टफोन होगा जो वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले तथा डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन का प्रोडक्ट पेज भी लाईव कर दिया गया है। वहीं उम्मीद है कि Redmi A1+ Price 8,000 रुपये के करीब हो सकता है। बहरहाल फोन रेडमी ए1 प्लस की पुख्ता कीमत व अन्य डिटेल्स के लिए अभी 14 अक्टूबर का इंतजार करना होगा।

Redmi A1+ स्पेसिफिकेशन्स

लीक्स के अनुसार यह रेडमी मोबाइल 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करेगा। यह स्क्रीन 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट तथा 400निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स सपोर्ट करेगी। Redmi A1+ में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट दिया जा सकता है तथा फोन में 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

रेडमी ए1प्लस के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा सेंसर तथा फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। वहीं पावर बैकअप के लिए Redmi A1+ में 10वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है। भारतीय बाजार में यह फोन black, light blue और light green कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

The post 14 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा सस्ता स्मार्टफोन Redmi A1+, लॉन्च से पहले जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/14-october-redmi-a1-plus-india-launch-price-features-specifications-details/feed/ 0
Redmi A1 Plus होगा कंपनी का अगला सस्ता स्मार्टफोन, कम प्राइस वाले लो बजट में ही होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-a1-plus-launch-details-with-price-and-leaked-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-a1-plus-launch-details-with-price-and-leaked-specifications/#respond Mon, 26 Sep 2022 07:30:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=89066 भारतीय बाजार में सस्ते रेडमी ए1 की सेल शुरू होने के बाद अब शाओमी इसी मोबाइल फोन का एडवांस वर्ज़न Redmi A1+ लॉन्च करेगी।

The post Redmi A1 Plus होगा कंपनी का अगला सस्ता स्मार्टफोन, कम प्राइस वाले लो बजट में ही होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

6,499 रुपये वाला Xiaomi स्मार्टफोन Redmi A1 हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुआ था। लो बजट सेग्मेंट में आए रेडमी ए1 में MTK Helio G22 प्रोसेसर और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स दी गई है। भारतीय बाजार में सस्ते रेडमी ए1 की सेल शुरू होने के बाद अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी मोबाइल फोन का एक और एडवांस वर्ज़न Redmi A1+ लाने की तैयारी कर रही है जो होगा।

Redmi A1+ Launch

रेडमी ए1+ को लेकर हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह स्मार्टफोन विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है। वहीं एक ताजा रिपोर्ट में Redmi A1+ की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया है। रेडमी ए1प्लस इंडिया में लॉन्च हो चुके रेडमी ए1 का एडवांस वर्ज़न होगा जिसमें कई फीचर्स को अपग्रेड किया जाएगा।

Redmi A1 Plus Launch details with price and leaked specifications

Redmi A1+ Specifications

रिपोर्ट की मानें तो यह रेडमी मोबाइल 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करेगा। यह वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले होगी जो 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 400निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स सपोर्ट करेगी। लीक के मुताबिक Redmi A1+ black, light blue और light green कलर में लॉन्च होगा। इस फोन में 3.5एमएम जैक व रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 7,000mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ नया Tecno Mobile, फोन में है 6GB RAM और 16MP Camera

Redmi A1+ एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च होगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। लीक के अनुसार यह मोबाइल 2GB LPDDR4X RAM सपोर्ट करेगा तथा फोन में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। बताया गया है कि यह मोबाइल फोन डुअल सिम, वीओवाईफाई, ब्लूटूथ 5.0 तथा 2.4गीगाहर्ट्ज़ वाईफाई सपोर्ट करेगा।

Redmi A1 Plus Launch details with price and leaked specifications

लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए रेडमी ए1प्लस के बैक पैनल सिंगल रियर कैमरा सेंसर ही दिया जाएगा जो 8 मेगापिक्सल का होगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए Redmi A1+ में 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात कही गई है जो 10वॉट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

The post Redmi A1 Plus होगा कंपनी का अगला सस्ता स्मार्टफोन, कम प्राइस वाले लो बजट में ही होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-a1-plus-launch-details-with-price-and-leaked-specifications/feed/ 0