Redmi A4 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 08 Oct 2025 06:19:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 7,499 रुपये में बिकने लगा यह सस्ता 5G फोन! 128GB मेमोरी वेरिएंट पर ​मिल रहा है भारी डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-8000-buy-redmi-a4-with-discount-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-8000-buy-redmi-a4-with-discount-offers/#respond Wed, 08 Oct 2025 12:30:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=183936 यह सस्ता 5जी फोन लॉन्च प्राइस से 1400 रुपये कम रेट पर खरीदा जा सकता है।

The post 7,499 रुपये में बिकने लगा यह सस्ता 5G फोन! 128GB मेमोरी वेरिएंट पर ​मिल रहा है भारी डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

8 हजार रुपये में 5जी मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो Redmi A4 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इस स्मार्टफोन के सभी मोबाइल वेरिएंट्स को कंपनी छूट के साथ बेच रही है। एक ओर जहां फोन पर फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है, वहीं साथ ही 128GB मेमोरी वाले 5जी फोन वेरिएंट पर अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। यह सस्ता 5जी फोन है जिसे लॉन्च प्राइस से 1400 रुपये कम रेट पर खरीदा जा सकता है। ऑफर के तहत रेडमी ए4 5जी को सिर्फ 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है जिसकी फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi A4 5G लॉन्च प्राइस सेलिंग प्राइस डिस्काउंट
4GB RAM + 64GB Storage ₹8,499 ₹7,499 ₹1,000
4GB RAM + 128GB Storage ₹9,499 ₹8,099 ₹1,400
6GB RAM + 128GB Storage ₹9,999 ₹8,819 ₹1,180

सबसे पहले बेस वेरिएंट की बात करें तो रेडमी ए4 5जी फोन 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ 8,499 रुपये में लॉन्च हुआ था। अब कंपनी इसपर 1 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद यह सस्ते 5जी फोन को सिर्फ 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

यह 4जीबी रैम वाला 5जी फोन 128जीबी स्टोरेज पर भी लाया गया था जिसका लॉन्च प्राइस 9,499 रुपये था। अमेजन पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट इसी वेरिएंट पर मिल रहा है। शॉपिंग साइट पर यह वेरिएंट 8,349 रुपये में सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है। वहीं इस छूट के साथ ही कंपनी 250 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दे रही है। मजे की बात है कि दोनों ​​डिस्काउंट का फायदा एक साथ उठाया जा सकता है और इस तरह से ग्राहकों को कुल 1400 रुपये की छूट (1150+250) मिलेगी।

इसी तरह Redmi A4 5G फोन का 6जीबी रैम और 128जीबी मेमोरी वाला वेरिएंट 9,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा गया था। अमेजन पर यही वेरिएंट 1 हजार रुपये सस्ते रेट पर सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है जिसे 8,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। इस वेरिएंट पर कंपनी 2% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रही है जो 180 रुपये के करीब है। इस छूट को मिलाकर यह 6जीबी रैम वाला 5जी फोन 8,819 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Redmi A4 5G फोन को सस्ते रेट पर खरीदने या इस मोबाइल पर मिल रही डील व डिस्काउंट ऑफर्स की जानकारी की डिटेल पढ़ने के लिए (यहां क्लिक) करें।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडमी ए4 5जी क्वालकॉम के Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला मोबाइल फोन है। 91मोबाइल्स की ​टेस्टिंग में यह 381047 AnTuTu score अचीव कर चुका है। यह स्मार्टफोन वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM (6जीबी+6जीबी) तक की पावर दे देती है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi A4 5G फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है और इसके फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,160mAh बैटरी सपोर्ट करता है। यह रेडमी का सस्ता 5जी फोन 1640 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.68-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 600nits ब्राइटनेस मिलती है।

ऐसे लोग जो स्मार्टफोन का ज्यादातर इस्तेमाल यूट्यूब वीडियो और इंस्टाग्राम रील्स देखने के लिए करते हैं, उनके लिए रेडमी ए4 5जी फोन बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस मोबाइल में 7 5G Bands दिए गए हैं जो Jio, Airtel और Vi सभी नेटवर्क पर फास्ट इंटरनेट चला सकते हैं। फोन की बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखने में भी मजा आएगा और इसमें मौजूद blue light आई प्रोटेक्शन के चलते आंखों को ज्यादा नुकसान भी नहीं होगा। यह सस्ता 5जी फोन कंटेंट देखने के लिए बेस्ट साबित हो सकता है लेकिन इससे हैवी गेमिंग या फास्ट परफॉर्मेंस की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए।

Xiaomi Redmi के अलावा अगर आप किसी अन्य कंपनी का सस्ता 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो 10 हजार से कम में Tecno Spark G0 5G 6,000mAh बैटरी प्रदान करता है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन मिलेगी। इसी तरह इंडियन कंपनी का मोबाइल Lava Blaze Dragon लो बजट सेगमेंट में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर की पावर प्रदान करता है। वहीं 10 हजार से सस्ता 5जी फोन iQOO Z10 Lite भी यूजर्स को 1000nits ब्राइटनेस वाली स्क्रीन के साथ तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी प्रदान है।

Xiaomi Redmi A4 Price
Rs. 13,998
Go To Store
See All Prices

The post 7,499 रुपये में बिकने लगा यह सस्ता 5G फोन! 128GB मेमोरी वेरिएंट पर ​मिल रहा है भारी डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-8000-buy-redmi-a4-with-discount-offers/feed/ 0
8 हजार से कम का 5G फोन! इसमें मिलेगी 5160mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-8000-in-india-redmi-a4-buy-with-discount-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-8000-in-india-redmi-a4-buy-with-discount-offers/#respond Tue, 19 Aug 2025 06:01:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180494 ऑफर के साथ यह 8 हजार से कम का 5जी फोन सिर्फ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

The post 8 हजार से कम का 5G फोन! इसमें मिलेगी 5160mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी सब-ब्रांड रेडमी ने पिछले साल अपना सस्ता 5जी फोन Redmi A4 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 10 हजार से कम कीमत पर लाया गया था जिसे अब 8 हजार रुपये से कम प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इस लो बजट रेडमी 5जी फोन पर 700 रुपये तक का डिस्कांउट मिल रहा है और मोबाइल के सभी मेमोरी वेरिएंट को छूट के साथ परचेज किया जा सकता है। ऑफर के तहत रेडमी ए4 5जी फोन सिर्फ 7,999 रुपये में बिक रहा है और इस डिस्काउंट के लिए किसी ​बैंक क्रेडिट कार्ड की भी जरूरत नहीं है।

Redmi A4 5G लॉन्च प्राइस  सेलिंग प्राइस डिस्काउंट
4GB RAM + 64GB Storage ₹8,499 ₹7,999 ₹500
4GB RAM + 128GB Storage ₹9,499 ₹8,799 ₹700
6GB RAM + 128GB Storage ₹9,999 ₹9,799 ₹200

रेडमी ए4 5जी फोन शॉपिंग साइट अमेजन पर डिस्काउंट के साथ बिक रहा है। ऑफर के साथ यह 8 हजार से कम का 5जी फोन सिर्फ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सबसे अधिक डिस्काउंट मोबाइल के 4जीबी रैम + 128जीबी मेमोरी वेरिएंट पर मिल रहा है और इसे 8,799 रुपये में परचेज किया जा सकता है। छूट के साथ 6जीबी रैम वाला 5जी फोन केवल 9,799 रुपये में सेल के लिए लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि अमेजन इस फोन का 1 रुपया का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रही है। यह सस्ता 5जी फोन खरीदने के लिए या डील की डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक) करें।

रेडमी ए4 5जी क्वालकॉम के Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला मोबाइल फोन है। 91मोबाइल्स की ​टेस्टिंग में यह 381047 AnTuTu score अचीव कर चुका है। यह स्मार्टफोन वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे डबल पावर 12GB RAM (6जीबी+6जीबी) देती है।

फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,160mAh बैटरी दी गई है। Redmi A4 5G फोन 1640 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.68-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 600nits ब्राइटनेस मिलती है।

ऐसे लोग जो स्मार्टफोन का अधिकांश इस्तेमाल उसमें वीडियोज़ इत्यादि देखने के लिए करते हैं और मोबाइल गेमिंग का शौक नहीं रखते हैं, उनके लिए रेडमी ए4 5जी फोन बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसमें 7 5G Bands दिए गए हैं जो सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के नेटवर्क पर फास्ट इंटरनेट चला सकते हैं। फोन की बड़ी स्क्रीन कंटेंट देखने में सुविधा प्रदान करेगी और इसे प्राप्त blue light आई प्रोटेक्शन के चलते आंखों को ज्यादा नुकसान भी नहीं होगा। यह सस्ता 5जी फोन कंटेंट देखने के लिए बना है, इससे परफॉर्मेंस की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए।

10 हजार से कम का 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो इस रेंज में लेटेस्ट मोबाइल Tecno Spark G0 5G 6,000mAh बैटरी प्रदान करता है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। इसी तरह इंडियन कंपनी का मोबाइल Lava Blaze Dragon लो बजट सेगमेंट में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर की पावर प्रदान करता है। वहीं 10 हजार से सस्ता 5जी फोन iQOO Z10 Lite यूजर्स को 1000nits ब्राइटनेस वाली स्क्रीन के साथ तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी देता है।

Xiaomi Redmi A4 Price
Rs. 13,998
Go To Store
See All Prices

The post 8 हजार से कम का 5G फोन! इसमें मिलेगी 5160mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-8000-in-india-redmi-a4-buy-with-discount-offers/feed/ 0
मात्र 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5160mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 6GB रैम वाला Redmi A4 5G https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-a4-5g-6gb-ram-128gb-launched-for-just-rs-9999/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-a4-5g-6gb-ram-128gb-launched-for-just-rs-9999/#respond Fri, 20 Jun 2025 09:25:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176292 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने बीते साल यानी नवंबर 2024 में Redmi A4 5G के दो मेमोरी ऑप्शंस 4GB+64GB और 4GB+128GB भारत में लॉन्च किए थे। वहीं अब इनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखा कर कंपनी ने एक और नया 6GB+128GB ऑप्शन पेश कर दिया है। आइए, आगे आपको नए डिवाइस के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता […]

The post मात्र 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5160mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 6GB रैम वाला Redmi A4 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Redmi A4 5G फोन में 6.88 इंच का HD प्लस डिस्प्ले मिल रहा है।
  • यह मोबाइल स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 SoC द्वारा संचालित है।
  • Xiaomi ने 2 साल के सॉफ्टवेयर और 4 साल के सुरक्षा पैच का वादा किया है।

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने बीते साल यानी नवंबर 2024 में Redmi A4 5G के दो मेमोरी ऑप्शंस 4GB+64GB और 4GB+128GB भारत में लॉन्च किए थे। वहीं अब इनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखा कर कंपनी ने एक और नया 6GB+128GB ऑप्शन पेश कर दिया है। आइए, आगे आपको नए डिवाइस के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता की डिटेल्स देते हैं।

Redmi A4 5G 6GB+128GB प्राइस और उपलब्धता

  • कंपनी Redmi A4 5G के नए वैरियंट की बिक्री 22 जून को दोपहर 12 बजे IST से करने जा रही है।
  • इसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon India पर 9,999 रुपये की कीमत में लिस्ट कर दिया गया है।
  • नए फोन को केवल नए मेमोरी 6GB+128GB कॉन्फिग्रेशन के साथ उतारा गया है। इसलिए डिवाइस में मिलने बाकी स्पेसिफिकेशन पहले वाले मॉडल्स की तरह ही होंगे।
  • इसके अलावा एक बात और सामने आई है कि, यह मोबाइल Jio True 5G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा।
  • अगर बात करें Redmi A4 5G के 4GB + 64GB मॉडल की तो यह 8,499 रुपये में आया था। जबकि इसका 4GB + 128GB वाला मॉडल 9,499 रुपये पेश हुआ था
  • कलर्स ऑप्शन की बात करें तो हैंडसेट स्पार्कल पर्पल और स्टाररी ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Redmi A4 5G स्पेसिफिकेशंस

  • 6.88 इंच HD प्लस डिस्प्ले
  • स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 SoC 
  • 6GB रैम+128GB स्टोरेज
  • 5160mAh बैटरी
  • 50MP रियर कैमरा
  • 5MP फ्रंट कैमरा

डिस्प्ले: Redmi A4 5G फोन में आपको 6.88 इंच का HD प्लस डिस्प्ले मिल रहा है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ मौजूद है।

OS: यह मोबाइल स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 SoC द्वारा संचालित है। यह Android 14 पर आधारित Xiaomi के HyperOS पर चलता है। बता दें, Xiaomi ने 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल के सुरक्षा पैच का वादा किया है।

स्टोरेज: इस मॉडल में 6GB तक LPDDR4X रैम और 64GB या 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।

डिजाइन: फोन की ऊंचाई 171.88 सेंटीमीटर, चौड़ाई 77.80 सेंटीमीटर, मोटाई 8.22 सेंटीमीटर और इसका वजन 212.35 ग्राम रखा गया है। फोन को प्रीमियम बनाने के लिए इसमें हेलो ग्लास बैक डिजाइन भी दिया गया है। जो इसे काफी आकर्षक बनाता है।

बैटरी: Redmi A4 5G स्मार्टफोन में बैटरी की बात करें तो 5160mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा: फोटोग्राफी और वीडियो बनाने के लिए इसमें बैक पैनल पर 50MP का मेन रियर कैमरा और सेल्फी लेने के लिए 5MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है।

अन्य फीचर्स: अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आपको इसमें डुअल सिम सपोर्ट, साइड-माउंटेड फ़िंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 मिमी हेडफ़ोन जैक, ब्लूटूथ 5.3, USB टाइप-C पोर्ट और 4GB वर्चुअल RAM शामिल हैं।


Xiaomi Redmi A4 Price
Rs. 13,998
Go To Store
See All Prices

The post मात्र 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5160mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 6GB रैम वाला Redmi A4 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-a4-5g-6gb-ram-128gb-launched-for-just-rs-9999/feed/ 0
अपकमिंग सस्ते स्मार्टफोन Redmi A5 ने पास किया इंडियन सर्टिफिकेशन, लॉन्च का रास्ता हुआ साफ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-cheap-mobile-phone-redmi-a5-listed-on-bis-check-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-cheap-mobile-phone-redmi-a5-listed-on-bis-check-details/#respond Mon, 10 Feb 2025 12:39:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=166570 इस मोबाइल फोन ने इंडियन सर्टिफिकेशन BIS पास कर लिया है

The post अपकमिंग सस्ते स्मार्टफोन Redmi A5 ने पास किया इंडियन सर्टिफिकेशन, लॉन्च का रास्ता हुआ साफ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Snapdragon 4s Gen 2 पर काम करने वाला दुनिया का पहला मोबाइल फोन सबसे पहले इंडिया में आया था। यह Redmi A4 5G फोन था जो सिर्फ 8,299 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन का नेक्स्ट जेन वर्जन Redmi A5 लेकर आ रही है। इस मोबाइल फोन ने इंडियन सर्टिफिकेशन BIS पास कर लिया है जो साफ करता है कि अब रेडमी ए5 जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है।

Redmi A5 सर्टिफिकेशन डिटेल

रेडमी ए5 को बीआईएस पर 25028RN03I मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है जिसे टेकआउटलुक ने स्पॉट किया है। Redmi A4 जहां 5G कनेक्टिविटी के ​साथ आया था वहीं Redmi A5 को सिर्फ 4G सपोर्ट के साथ लाए जाने की चर्चा है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह मोबाइल Android 15 पर लाया जाएगा जिसमें Xiaomi HyperOS 2.0 का सपोर्ट मिलेगा।

Redmi A5 फोन को चार मेमोरी वेरिएंट्स में दिखाया गया है जिनमें 3GB RAM + 64GB Storage वाले बेस मॉडल के साथ ही 4GB+64GB, 4GB+128GB और टॉप वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक रेडमी ए5 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड Wi-Fi 5 और ब्लूटूथ के साथ NFC सपोर्ट भी मिल सकता है।

Redmi A4 5G

Redmi A4 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.68″ 120Hz Screen
  • Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2
  • 4GB RAM + 128GB Storage
  • 4GB Virtual RAM
  • 50MP Back Camera
  • 5MP Front Camera
  • 18W 5,160mAh Battery

कीमत : रेडमी ए4 5जी फोन के 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट को 8,299 रुपये में तथा 4GB RAM + 128GB Storage को 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन Starry Black और Sparkle Purple कलर में बिक रहा है।

डिस्प्ले : Redmi A4 5G फोन 6.68-इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 600nits ब्राइटनेस सहित blue light आई प्रोटेक्शन भी मिलती है।

प्रोसेसिंग : यह मोबाइल क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने स्नैपड्रैगन 4एस जेन 2 प्रोसेसर पर काम करता है जो 2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। फोन एंड्रॉयड 14 आधारित HyperOS पर काम करता है जिसमें 2 साल की ओएस अपग्रेड व 4 साल की सिक्योरिटी मिलती है।

मेमोरी + Redmi A4 5G फोन 4जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो मोबाइल की 4जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 8GB RAM (4+4) की ताकत प्रदान करती है। यह स्मार्टफोन LPDDR4x RAM + UFS2.2 Storage तकनीक पर काम करता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह सस्ता रेडमी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ सेकेंडरी एआई लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए इस 5जी फोन में तगड़ी 5,160एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

Xiaomi Redmi A4 Price
Rs. 13,998
Go To Store
See All Prices

The post अपकमिंग सस्ते स्मार्टफोन Redmi A5 ने पास किया इंडियन सर्टिफिकेशन, लॉन्च का रास्ता हुआ साफ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-cheap-mobile-phone-redmi-a5-listed-on-bis-check-details/feed/ 0
सस्ता स्मार्टफोन Redmi A5 5G हो रहा है लॉन्च के लिए तैयार, स्पेसिफिकेशन्स के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-5g-phone-redmi-a5-to-launch-soon-listed-on-fcc/ https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-5g-phone-redmi-a5-to-launch-soon-listed-on-fcc/#respond Wed, 22 Jan 2025 07:22:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165030 रेडमी ए5 5जी फोन को सर्टिफिकेशन्स साइट FCC पर स्पॉट किया गया है।

The post सस्ता स्मार्टफोन Redmi A5 5G हो रहा है लॉन्च के लिए तैयार, स्पेसिफिकेशन्स के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

दुनिया का पहला Snapdragon 4s Gen 2 वाला फोन Redmi A4 नवंबर 2024 में इंडिया में लॉन्च हुआ था। यह फोन 10 हजार रुपये के बजट में (5G Phone Under 10000) सेल के लिए उपलब्ध है जो 50MP कैमरा और 5,160mAh बैटरी की ताकत से लैस है। अब शाओमी से जुड़ी खबर आ रही है कि कंपनी इस फोन के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल Redmi A5 5G फोन पर काम कर रही है जिसके जल्द ही बाजार में उतारा जा सकता है।

Redmi A5 5G सर्टिफिकेशन डिटेल

  • कथित रेडमी ए5 5जी फोन को सर्टिफिकेशन्स साइट FCC पर स्पॉट किया गया है।
  • वेबसाइट पर इस रेडमी फोन को 25028RN03L मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है।
  • लिस्टिंग में फोन का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन अनुमान जताया जा रहा है कि यह Redmi A5 5G होगा।
  • एफसीसी सर्टिफिकेशन के अनुसार यह मोबाइल dual-band Wi-Fi 5 और Bluetooth के साथ 5G सपोर्ट करेगा।
  • लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि इस स्मार्टफोन को Android 15 OS पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ HyperOS 2.0 भी मिल सकता है।
  • Redmi A5 5G फोन को इस लिस्टिंग में कुल चार मेमोरी वेरिएंट्स में दिखाया गया है जिनमें तीन रैम ऑप्शन शामिल हैं।
  • लिस्टिंग के मुताबिक यह फोन 3GB RAM + 64GB Storage, 4GB RAM + 64GB Storage, 4GB RAM + 128GB Storage और 6GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च हो सकता है।

Redmi A4 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.68″ 120Hz Screen
  • 4GB Virtual RAM
  • 4GB RAM + 128GB Storage
  • 50MP Back Camera
  • 5MP Front Camera
  • 18W 5,160mAh Battery

कीमत

रेडमी ए4 5जी फोन के 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट को 8,299 रुपये में तथा 4GB RAM + 128GB Storage को 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन Starry Black और Sparkle Purple कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

प्रोसेसिंग

रेडमी ए4 5जी Snapdragon 4s Gen 2 पर काम करने वाला दुनिया का पहला मोबाइल फोन है। पूरे विश्व में इसे सबसे पहले भारत में लाया गया था। यह Qualcomm प्रोसेसर 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है जिसमें दो 2GHz Cortex-A78 कोर तथा छह 1.8GHz Cortex-A55 कोर शामिल हैं। यह फोन एंड्रॉयड 14 आधारित HyperOS पर काम करता है तथा इसमें 2 साल की OS अपग्रेड व 4 साल की Security updates मिलती है।

मेमोरी

Redmi A4 5G फोन को इंडिया में 4जीबी रैम मेमोरी पर लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन 4जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो मोबाइल की 4जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 8GB RAM (4+4) की ताकत प्रदान करती है। इसे 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज पर लाया गया है तथा दोनों ही वेरिएंट LPDDR4x RAM + UFS2.2 Storage तकनीक पर काम करते हैं।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Redmi A4 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ सेकेंडरी एआई लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सस्ता रेडमी फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरा से 1080P/30FPS वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

बैटरी

यह कम कीमत वाला सस्ता 5जी फोन तगड़ी 5,160एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। अच्छी बात यह भी है कि इस फोन के साथ 33W charger बॉक्स में मुफ्त मिलता है।

डिस्प्ले

रेडमी ए4 5जी फोन 1640 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.68-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। Redmi A4 5G फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 600nits ब्राइटनेस सहित blue light आई प्रोटेक्शन भी मिलती है।

अन्य फीचर्स

Redmi A4 मोबाइल फोन 7 5G Bands सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3 और Dual Band WIFI 5 मिलता है। यह स्मार्टफोन IP52 रेटिड है तथा सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 1टीबी का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।

Xiaomi Redmi A4 Price
Rs. 13,998
Go To Store
See All Prices

The post सस्ता स्मार्टफोन Redmi A5 5G हो रहा है लॉन्च के लिए तैयार, स्पेसिफिकेशन्स के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-5g-phone-redmi-a5-to-launch-soon-listed-on-fcc/feed/ 0
Xiaomi Republic Day Sale: डिस्काउंट के साथ मिल रहे Redmi A4 5G, Redmi 13 5G और ये सभी प्रोडक्ट्स https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-a4-13-pad-pro-xiaomi-smart-tv-x-republic-day-sale-edmi-a4-13-pad-pro-xiaomi-smart-tv-x-republic-day-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-a4-13-pad-pro-xiaomi-smart-tv-x-republic-day-sale-edmi-a4-13-pad-pro-xiaomi-smart-tv-x-republic-day-sale/#respond Wed, 15 Jan 2025 06:29:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=164408 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi India ने स्मार्टफोन, टीवी, स्मार्ट होम डिवाइस, ऑडियो और कई अन्य प्रोडक्ट्स पर छूट के साथ रिपब्लिक डे सेल ऑफर की घोषणा की है। सेल के दौरान Redmi 13 5G, Xiaomi Robot Vacuum Cleaner X10 और Redmi Buds 6 जैसे डिवाइस ऑफर कीमतों पर उपलब्ध हैं। आइए, आगे Xiaomi Republic Day सेल के बारे […]

The post Xiaomi Republic Day Sale: डिस्काउंट के साथ मिल रहे Redmi A4 5G, Redmi 13 5G और ये सभी प्रोडक्ट्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Xiaomi Republic Day ऑफर कंपनी की वेबसाइट और Amazon पर लाइव हैं।
  • कुछ डील्स में ICICI बैंक ऑफर भी शामिल है।
  • कंपनी 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दे रही है।

Xiaomi India ने स्मार्टफोन, टीवी, स्मार्ट होम डिवाइस, ऑडियो और कई अन्य प्रोडक्ट्स पर छूट के साथ रिपब्लिक डे सेल ऑफर की घोषणा की है। सेल के दौरान Redmi 13 5G, Xiaomi Robot Vacuum Cleaner X10 और Redmi Buds 6 जैसे डिवाइस ऑफर कीमतों पर उपलब्ध हैं। आइए, आगे Xiaomi Republic Day सेल के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

Xiaomi Republic Day ऑफर्स

प्रोडक्ट लॉन्च कीमत ऑफर/डील प्राइस
Redmi 13 5G 13,999 रुपये अब 11,999 रुपये में उपलब्ध
Redmi A4 5G 8,499 रुपये शुरुआती कीमत 8,299 रुपये
Redmi Pad Pro 21,999 रुपये 19,999 रुपये
Xiaomi PowerBank 4i 20KmAh 2,199 रुपये 1,899 रुपये
Redmi Buds 6 2,999 रुपये 2,799 रुपये
Xiaomi X Pro QLED smart TV 34,999 रुपये शुरुआती कीमत 29,999 रुपये
Xiaomi Smart TV X 55-inch (2024 edition) 39,999 रुपये 34,999 रुपये
Xiaomi Robot Vacuum Cleaner X10 34,999 रुपये 24,999 रुपये
Redmi Note 14 Pro 24,999 रुपये 23,999 रुपये
Redmi Note 14 Pro+ 30,999 रुपये 29,999 रुपये
Redmi Note 14 18,999 रुपये 17,999 रुपये
Xiaomi Pad 7 27,999 रुपये 26,999 रुपये
Xiaomi Handheld Garment Steamer 2,299 रुपये 1,999 रुपये
Redmi Watch 5 Active 2,799 रुपये 2,499 रुपये
  • रेडमी नोट 14 सीरीज, शाओमी पैड 7, रेडमी पैड प्रो, शाओमी एक्स प्रो क्यूएलईडी टीवी, स्मार्ट टीवी एक्स और रोबोट वैक्यूम क्लीनर पर छूट में आईसीआईसीआई बैंक ऑफर शामिल हैं।
  • ये ऑफर ब्रांड के ई-कॉमर्स (Mi.com/in) प्लेटफार्म पर लाइव हैं, लेकिन इन्हें अमेजन के जरिए भी खरीदा जा सकता है।
  • शाओमी 360-डिग्री होम सिक्योरिटी कैमरा 1080p 2i का दो का पैक 3,899 रुपये में बंडल के रूप में उपलब्ध होगा, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 2,999 (एक यूनिट के लिए) थी।

Xiaomi का कहना है कि सेल के दौरान एक्सक्लूसिव कूपन, कैशबैक ऑप्शन और बहुत कुछ मिलेगा। ग्राहक 1,499 रुपये से ज्यादा के ऑर्डर पर “FREEDOM100” कूपन कोड का इस्तेमाल करके 100 रुपये की छूट पा सकते है। 6,999 रुपये से ज्यादा के ऑर्डर पर “PRIDE500” कूपन कोड का इस्तेमाल करके 500 रुपये की छूट पा सकते हैं या 14,999 रुपये से ज्यादा के ऑर्डर पर “LOYAL1000” कूपन कोड का इस्तेमाल करके 1000 रुपये की छूट पा सकते हैं।

ब्रांड ने स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया है कि Republic Day ऑफर कब तक उपलब्ध होंगे, लेकिन ग्राहकों के लिए कीमतों में बदलाव या स्टॉक खत्म होने से पहले पसंदीदा डिवाइस लेना सही होगा।

The post Xiaomi Republic Day Sale: डिस्काउंट के साथ मिल रहे Redmi A4 5G, Redmi 13 5G और ये सभी प्रोडक्ट्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-a4-13-pad-pro-xiaomi-smart-tv-x-republic-day-sale-edmi-a4-13-pad-pro-xiaomi-smart-tv-x-republic-day-sale/feed/ 0
5160mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB Memory वाला Redmi A4 5G फोन अब खरीद सकते हैं सिर्फ ₹8999 में https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-9000-redmi-a4-buy-with-discount-offer-on-amazon/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-9000-redmi-a4-buy-with-discount-offer-on-amazon/#respond Tue, 07 Jan 2025 07:41:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163675 इस Cheap Redmi 5G Phone को 9 हजार रुपये से भी कम में खरीदा सकता है।

The post 5160mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB Memory वाला Redmi A4 5G फोन अब खरीद सकते हैं सिर्फ ₹8999 में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी ने नवंबर महीने में अपने रेडमी ब्रांड के तहत सस्ता मोबाइल फोन Redmi A4 5G लॉन्च किया था। सिर्फ दो महीने पहले भारत में लॉन्च हुए इस सस्ते स्मार्टफोन पर कंपनी 500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जिसका फायदा हर कोई उठा सकता है। मजे की बात है कि यह 500 रुपये की छूट पाने के लिए किसी भी खास बैंक के क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं है तथा हर व्यक्ति इस Cheap Redmi 5G Phone को 9 हजार रुपये से भी कम में खरीदा सकता है।

Redmi A4 5G फोन पर ऑफर

सबसे पहले तो आपको बता दें कि रेडमी ए4 5जी फोन इंडिया में 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज पर आया था जिनका लॉन्च प्राइस क्रमश: ₹8,499 और ₹9,499 रुपये है। इन दिनों Redmi A4 5G 128GB Storage को 500 रुपये डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है जिसके बाद इसका प्राइस घटकर 8,999 रुपये हो गया है।

यह रेडमी फोन ऑफर शॉपिग साइट अमेजन पर जारी है जहां बिना किसी टर्म एंड कंडिशन के Redmi A4 5G पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट पाया जा सकता है। इस छूट के चलते रेडमी ए4 5जी इंडियन मार्केट में मौजूद Best Phone Under 9000 की लिस्ट में शामिल हो जाता है।

रेडमी ए4 5जी फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने तथा इसपर मिल रहे ऑफर्स को विस्तार से जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Redmi A4 5G की स्पेसिफिकेशन्स

  • Snapdragon 4s Gen 2
  • 6.68″ 120Hz Screen
  • 4GB Virtual RAM
  • 4GB RAM + 128GB Storage
  • 50MP Back Camera
  • 5MP Front Camera
  • 18W 5,160mAh Battery

प्रोसेसर
रेडमी ए4 5जी दुनिया का पहला मोबाइल फोन है जिसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4एस जेन 2 पर लॉन्च किया गया था। पूरे विश्व में इसे सबसे पहले भारतीय बाजार में ही लाया गया है। यह Qualcomm प्रोसेसर 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है जिसमें दो 2GHz Cortex-A78 कोर तथा छह 1.8GHz Cortex-A55 कोर शामिल हैं।

डिस्प्ले

रेडमी ए4 5जी फोन 1640 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.68-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। Redmi A4 5G फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 600nits ब्राइटनेस सहित blue light आई प्रोटेक्श भी मिलता है।

मेमोरी

Redmi A4 5G फोन को इंडिया में 4जीबी रैम मेमोरी पर लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन 4जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो मोबाइल की 4जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 8GB RAM (4+4) की ताकत प्रदान करती है। इसे 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज पर लाया गया है तथा दोनों ही वेरिएंट LPDDR4x RAM + UFS2.2 Storage तकनीक पर काम करते हैं।

ओएस

शाओमी रेडमी ए4 5जी फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इसे 2 साल की OS अपग्रेड के साथ पेश किया है जो इसे Android 16 के काबिल बनाता है। यह मोबाइल HyperOS पर काम करता है जिसके साथ 4 साल की Security updates भी मिलती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Redmi A4 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ सेकेंडरी एआई लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सस्ता रेडमी फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरा से 1080P/30FPS वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

बैटरी

सस्ते रेट वाला रेडमी ए4 5जी फोन तगड़ी 5,160एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। ग्राहकों को यह जानकर खुशी होगी कि कंपनी इस फोन के साथ 33W charger बॉक्स में मुफ्त देगी।

अन्य फीचर्स

Redmi A4 मोबाइल फोन 7 5G Bands सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3 और Dual Band WIFI 5 मिलता है। यह स्मार्टफोन IP52 रेटिड है तथा सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 1टीबी का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है। यह फोन Starry Black और Sparkle Purple कलर में खरीदा जा सकता है।

Xiaomi Redmi A4 Price
Rs. 13,998
Go To Store
See All Prices

The post 5160mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB Memory वाला Redmi A4 5G फोन अब खरीद सकते हैं सिर्फ ₹8999 में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-9000-redmi-a4-buy-with-discount-offer-on-amazon/feed/ 0
Redmi A4 vs Tecno Spark 30C बैटरी कंपैरिजन, जानें किसकी बैटरी चलती है ज्यादा https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-a4-vs-tecno-spark-30c-battery-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-a4-vs-tecno-spark-30c-battery-comparison-in-hindi/#respond Thu, 05 Dec 2024 10:36:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=161233 रेडमी ए4 5जी (Redmi A4 5G) (review) और टेक्नो स्पार्क 30सी (Tecno Spark 30C) (review) हाल ही में लॉन्च हुए बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन हैं, जो प्रतिस्पर्धी फीचर्स के साथ आते हैं और लगभग समान कीमत पर उपलब्ध हैं, जिससे ये सस्ते सेगमेंट में सीधे प्रतिस्पर्धी बन जाते हैं। इनके बीच एक और समानता यह है कि […]

The post Redmi A4 vs Tecno Spark 30C बैटरी कंपैरिजन, जानें किसकी बैटरी चलती है ज्यादा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रेडमी ए4 5जी (Redmi A4 5G) (review) और टेक्नो स्पार्क 30सी (Tecno Spark 30C) (review) हाल ही में लॉन्च हुए बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन हैं, जो प्रतिस्पर्धी फीचर्स के साथ आते हैं और लगभग समान कीमत पर उपलब्ध हैं, जिससे ये सस्ते सेगमेंट में सीधे प्रतिस्पर्धी बन जाते हैं। इनके बीच एक और समानता यह है कि इन दोनों स्मार्टफोन्स में समान बैटरी क्षमता और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। यह जानने के लिए कि इनमें से कौन-सा फोन ज्यादा बैटरी लाइफ और तेज चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है, हमने इन दोनों का बैटरी कंपैरिजन टेस्ट किया।

बैटरी कंपैरिजन बेंचमार्क टेस्ट और रियल वर्ल्ड के प्रदर्शन को शामिल किया है ताकि विजेता का निर्धारण किया जा सके। हम PCMark बैटरी बेंचमार्क टूल का उपयोग स्टैंडबाय टाइम का अनुमान लगाने के लिए करते हैं, जबकि बैटरी ड्रेन को वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग जैसे वास्तविक परीक्षणों के माध्यम से आंका जाता है। अंत में हम यह देखेंगे कि कौन-सा फोन 20% से 100% तक सबसे तेज चार्ज होता है।

निष्कर्ष

Redmi A4 ने इस तुलना में जीत हासिल की, क्योंकि रियल-वर्ल्ड उपयोग वाले टेस्ट जैसे कि वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग में इसकी बैटरी का ड्रेन थोड़ा कम है। इसके अलावा, इसमें तुलनात्मक रूप से तेज चार्जिंग स्पीड भी मिलती है, जो इसे ज्यादा आकर्षक विकल्प बनाती है।

पीसीमार्क

PCMark बैटरी टेस्ट यह मापता है कि किसी फोन की बैटरी 100 प्रतिशत से 20 प्रतिशत से कम होने तक कितनी देर तक चलती है। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए दोनों फोनों की ब्राइटनेस लेवल को एक समान रखा गया। बैटरी लाइफ के मामले में Redmi A4 ने Tecno Spark 30C को आसानी से पीछे छोड़ दिया, जैसा कि बेंचमार्क रिजल्ट में दिखाई देता है।

PCMark score 
Redmi A4 16 hours, 28 minutes
Tecno Spark 30C 10 hours, 38 minutes


हाई बेंचमार्क स्कोर यह सुझाव देता है कि Redmi A4 की बैटरी Tecno Spark 30C के मुकाबले लंबा बैकअप प्रदान करेगी। हमारे डिवाइस के समीक्षा में भी यह बात सामने आई थी, क्योंकि Redmi A4 की बैटरी लाइफ शानदार है, जो अधिकांश यूजर्स के लिए पूरा दिन आसानी से चल जाती है।

विजेता: Redmi A4

यूट्यूब स्ट्रीमिंग

30 मिनट का YouTube स्ट्रीमिंग टेस्ट बैटरी ड्रेन जांचने के लिए (कम होना बेहतर है)

वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट के लिए हमने दोनों फोन पर 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और वॉल्यूम लेवल पर वही हाई-रिजॉल्यूशन YouTube वीडियो चलाया ताकि उनके बैटरी ड्रेन को नोट किया जा सके। Redmi A4 पर बैटरी ड्रेन बहुत कम थी, जबकि Tecno Spark 30C पर बैटरी ड्रेन थोड़ा अधिक देखा गया।

YouTube battery drain (30mins)
Redmi A4 2 percent
Tecno Spark 30C 4 percent


अगर आप अक्सर अपने डिवाइस पर YouTube देखते हैं या मूवी स्ट्रीम करते हैं, तो Redmi A4 आपको लंबा प्लेबैक टाइम देगा।

विजेता: Redmi A4

गेमिंग टेस्ट

30 मिनट तक गेम खेलकर कुल बैटरी ड्रेन को मापना (कम होना बेहतर है)

हमारे गेमिंग टेस्ट में हमने दोनों फोनों पर COD: Mobile, Real Racing 3 और BGMI को 30-30 मिनट तक खेला और ब्राइटनेस और वॉल्यूम को 80 प्रतिशत पर रखा ताकि समान तुलना की जा सके। गेमिंग के दौरान दोनों डिवाइसेज की बैटरी ड्रेन लगभग बराबरी थी, जिसमें Redmi A4 ने सिर्फ एक प्रतिशत के साथ बढ़त बनाई।

Gaming battery drain (90mins)
Redmi A4 18 percent
Tecno Spark 30C 19 percent


Redmi A4 यहां थोड़ी-सी बढ़त बनाए हुए है। यह इतना महत्वपूर्ण नहीं है कि इसे बेहतर माना जाए। दोनों फोन औसतन समान गेमिंग टाइम देंगे।

विजेता: टाई

चार्जिंग टाइम

20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगने वाला समय

इन दोनों फोनों में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, लेकिन Tecno Spark 30C को यहां एक बड़ा नुकसान है। इस ब्रांड ने रिटेल बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं किया है, जो कि बजट प्राइस ब्रैकेट में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन यह डिवाइस की अंतिम कीमत को कम रखने के लिए किया गया है। Redmi A4 में अपना चार्जर शामिल है और कंपैरिजन को उचित बनाए रखने के लिए हमने Tecno Camon के 70W चार्जर का इस्तेमाल किया। Redmi A4 लगभग 20 प्रतिशत तेज चार्ज होता है।

Charging time (20-100%)
Redmi A4 99 minutes
Tecno Spark 30C 120 minutes


Redmi A4 की बात करें, तो यह Tecno Spark 30Cसे तेज चार्ज होता है और इसमें अपना चार्जर भी शामिल है, जिससे आपको नया चार्जर खरीदने या किसी दूसरे चार्जर का उपयोग करने की झंझट नहीं होती।

विजेता: Redmi A4

अंतिम नतीजा 

Redmi A4 5G बैटरी कंपैरिजन में जीतता है, क्योंकि इसके बैटरी ड्रेन रियल-वर्ल्ड टेस्ट में थोड़ा कम हैं और यह Tecno Spark 30C से तेज चार्ज भी होता है। इसके अलावा, Redmi A4 के साथ चार्जर बॉक्स में ही शामिल होता है, इसलिए आपको नया चार्जर खरीदने की जरूरत नहीं होती। यदि आप मजबूत बैटरी लाइफ और एक बजट फोन चाहते हैं जो स्वीकार्य समय में चार्ज हो जाए, तो Redmi A4 बेहतर विकल्प है।

The post Redmi A4 vs Tecno Spark 30C बैटरी कंपैरिजन, जानें किसकी बैटरी चलती है ज्यादा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-a4-vs-tecno-spark-30c-battery-comparison-in-hindi/feed/ 0
इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, लो बजट से लेकर मिडरेंज में करेंगे शक्ति प्रदर्शन https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-phone-this-week-in-india-vivo-y300-and-redmi-a4-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-phone-this-week-in-india-vivo-y300-and-redmi-a4-5g/#respond Sun, 17 Nov 2024 08:05:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=159596 Upcoming Mobile Phone की लिस्ट में Vivo Y300 और Redmi A4 5G फोन का नाम शुमार है जो आपके भी काम आ सकते हैं।

The post इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, लो बजट से लेकर मिडरेंज में करेंगे शक्ति प्रदर्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ठंड ने दस्तक दे दी है और मौसम सर्द होने लगा है। लेकिन इंडियन मोबाइल मार्केट के लिए यह सप्ताह गर्माहट भरा होने वाला है। इस हफ्ते भारत में दो ऐसे स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं जो लो बजट सेग्मेंट से लेकर मिडरेंज में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इन Upcoming Mobile Phone की लिस्ट में Vivo Y300 और Redmi A4 5G फोन का नाम शुमार है जो आपके भी काम आ सकते हैं।

अपकमिंग मोबाइल फोन

Redmi A4 5G

लॉन्च डेट – 20 नवंबर
प्राइस – 9,999 (अनुमानित)

रेडमी ए4 5जी 20 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा जो Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर पर रन करने वाला दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बन सकता है। बता दें कि इस मोबाइल के लिए Xiaomi और Qualcomm के बीच साझेदारी हुई है जिसके तहत Redmi A4 5G को खास तौर पर इंडियन मोबाइल यूजर्स के हिसाब से कस्टमाइज़ किया गया है। इसमें भारतीय भाषाओं को सपोर्ट मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi A4 5G 4GB RAM और 128GB Storage पर लॉन्च हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 8MP सेल्फी सेंसर मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,160mAh बैटरी दी जाएगी। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में फास्ट चार्जिंग ​तकनीक भी मिलेगी। यह मोबाइल 6.68 इंच की बड़ी डिस्प्ले सपोर्ट करेगा जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।

Vivo Y300

लॉन्च डेट – 21 नवंबर
प्राइस – 21,499 (अनुमानित)

वीवो वाई300 21 नंवबर को इंडिया में लॉन्च होगा। इस मोबाइल की शुरुआती कीमत 12 हजार से 22 हजार रुपये के बी होने की उम्मीद है। 91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार यह फोन 8GB RAM पर लॉन्च होगा तथा Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर रन करेगा। मार्केट में यह 128GB और 256GB Storage पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo Y300 32MP Selfie कैमरा और 50MP IMX882 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 5,000mAh Battery दी जाएगी जिसे चार्ज करने के लिए 80W FlashCharge तकनीक मौजूद रहेगी। यह फोन IP64 सर्टिफाइड होगा जो इसे धूल तथा पानी की फुहारों से सुरक्षित रहेगा। इस मोबाइल में 6.7-इंच की AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।

TECNO POP 9

लॉन्च डेट – 22 नवंबर
प्राइस – 7,499 (अनुमानित)

टेक्नो पॉप 9 MediaTek Helio G50 प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला इंडिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो 22 नवंबर को भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। इस लो बजट मोबाइल फोन की कीमत 8 हजार से कम रहने की उम्मीद है। कंपनी ने बता दिया है यह फोन Glittery White, Lime Green और Startrail Black कलर में बिकेगा।

TECNO POP 9 में 6जीबी रैम की ताकत मिलेगी जिसके साथ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। फोटोग्राफी के लिए इस में 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा मिलेगा तथा पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी जाएगी। इस फोन में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली पंच-होल डिस्प्ले मिलेगी।

The post इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, लो बजट से लेकर मिडरेंज में करेंगे शक्ति प्रदर्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-mobile-phone-this-week-in-india-vivo-y300-and-redmi-a4-5g/feed/ 0