Redmi k2 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 23 Feb 2021 11:35:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 गीकबेंच पर लिस्ट हुआ Redmi K40, पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ 25 फरवरी को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k40-geekbench-launch-25-february-in-china/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k40-geekbench-launch-25-february-in-china/#comments Tue, 23 Feb 2021 11:35:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54223 Redmi K40 चीन में 25 फरवरी को लॉन्च होगा।

The post गीकबेंच पर लिस्ट हुआ Redmi K40, पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ 25 फरवरी को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi K40 सीरीज को चीन में 25 फरवरी को लॉन्च किया जाना तय हो चुका है। इस सीरीज में कंपनी द्वारा रेडमी के40 और रेडमी के40 प्रो से पर्दा उठाया जाएगा। साथ ही यह भी पुष्टी हो गया है कि इस अपकमिंग सीरीज को छोटो से पंच-होल कटआउट और ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा, जिसे लेकर यूजर काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा एक पोस्टर में यह भी साफ हो गया है कि फोन (जो कि प्रो मॉडल होगा) में Qualcomm Snapdragon 888 SoC दिया जाएगा। वहीं, अब बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर Redmi K40 डिवाइस को मॉडल नंबर M2012K11AC के साथ स्पॉट किया गया है, लॉन्च से पहले Redmi K40 की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। आइए एक नजर डालते हैं इस नई रिपोर्ट पर।

गीकबेंच के सोर्सकोड के अनुसार फोन में दिए गए क्वालकॉम चिप की अधिकतम स्पीड 3.19GHz तक हो सकती है। इससे पता चलता है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ आएगा। सिंगल-कोर टेस्ट में इस फोन को 1016 और मल्टी-कोर टेस्ट में इसको 3332 अंक मिले हैं। इसके अलावा Redmi K40 Pro में Qualcomm Snapdragon 870 SoC होगा जैसा कि हम आपको ऊपर बता चुके हैं। वहीं, अगर बात करें Redmi K40 की तो इसमें 8GB रैम और एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इसे भी पढ़ें: Redmi 9 Power हुआ और भी ताकतवर, 6GB रैम वेरिएंट ने इंडिया में की एंट्री, जाने क्या है दाम

हो सकती हैं पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स

अब सामने आई जानकारी के अनुसार Redmi K40 में सैमसंग AMOLED E4 डिसप्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है जो सेंटर सेल्फी कैमरा कटआउट के साथ आएगा। फोन का डिसप्ले साइज 6.6-इंच होगा। इतना ही नहीं फोन की डिसप्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और फुल एचडी+ रिजोल्यूशन के साथ आएगा। वहीं, फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,520mAh की बैटरी दी गई है जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है।

redmi-k40-pro

वहीं, दूसरी रिपोर्ट्स में इस फोन के Dimensity 1100/1200 या अपकमिंग स्नैपड्रैगन 7 सीरीज के किसी प्रोसेसर के साथ आने की बात कही गई है। हालांकि, K40 के प्रोसेसर के बारे में अभी कोई पक्की जानकारी बाहर नहीं आई है। वहीं, कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, GPS, NFC, और USB टाइप- C पोर्ट शामिल हो सकता है। इसे भी पढ़ें: और भी सस्ता हुआ बजट कैटेगरी वाला Redmi 9 Prime, जानें क्या है नया दाम
इसके अलावा यह साफ हो गया है कि फोन के रियर पर रेकटेंगुलर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, फोन में सुरक्षा के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है और सभी मॉडल 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएंगे। दुर्भाग्य से रेडमी K40 सीरीज़ के बारे में अब तक हमें सिर्फ इतना ही पता है। लेकिन, लॉन्च दो दिन बाद होने से फोन के सभी फीचर्स के लिए हमें ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।

The post गीकबेंच पर लिस्ट हुआ Redmi K40, पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ 25 फरवरी को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k40-geekbench-launch-25-february-in-china/feed/ 1
Mi Super Sale में Redmi K20 Pro और Redmi Note 7 Pro सहित कई स्मार्टफोन पर मिल रही धमाकेदार छूट https://www.91mobiles.com/hindi/mi-super-sale-1-8-january-2020-via-mi-com-discount-on-redmi-k20-redmi-k20-pro-redmi-note-7pro/ https://www.91mobiles.com/hindi/mi-super-sale-1-8-january-2020-via-mi-com-discount-on-redmi-k20-redmi-k20-pro-redmi-note-7pro/#respond Fri, 03 Jan 2020 03:50:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39505 शाओमी की Mi Super Sale कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Mi.com पर आयोजित की गई है।

The post Mi Super Sale में Redmi K20 Pro और Redmi Note 7 Pro सहित कई स्मार्टफोन पर मिल रही धमाकेदार छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नए साल के शुरू होते ही रियलमी के अलावा शाओमी भी अपने ग्राहकों के लिए सेल का आयोजन कर रही है। Xiaomi की इस साल की Mi Super Sale का आगाज हो चुका है। Realme से एक दिन पहले यानी शाओमी की मी सुपर सेल 1 जनवरी से शुरू हो चुकी है जो कि 8 जनवरी तक चलेगी।

Mi Super सेल शाओमी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इस सेल के दौरान कंपनी अपने कई शानदार स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट की पेशकश करेगी, जिसमें Redmi Note 7 Pro, Redmi K20, Redmi K20 Pro और Poco F1 शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro के वेरिएंट्स और कीमत का खुलासा, सबसे पावरफुल होगा यह शाओमी फोन

डिस्काउंट के अलावा इन फोन्स को साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा कंपनी के कम बजट वाले ग्राहकों के लिए Redmi 8A, Redmi Go, Redmi Y3 और Redmi 7A जैसे स्मार्टफोन की कीमत कम कर सेल किया जा रहा है।
mi-super-sale
सबसे पहले बात करते हैं Xiaomi के रेडमी के20 की, जिसकी कीमत में 2,000 रुपए की छूट दी जा रही है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 19,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, डिवाइस के 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल को 22,999 रुपए में सेल किया जा रहा है।

दूसरी ओर Redmi K20 Pro के 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल को 24,999 रुपए और इसी डिवाइस के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस की कीमत में 3 हजार रुपए की छूट दी जा रही है।

रेडमी के20 के अलावा शाओमी के लोकप्रिय Poco F1 पर भी शानदार छूट दी जा रही है। इस डिवाइस के 64 जीबी वेरिएंट को 14,999 रुपए और 256 वेरिएंट 18,999 रुपए में सेल किया जा रहा है। इस डिवाइस की कीमत में 4,000 रुपए की कटौती की गई है। इसे भी पढ़ें: 66W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा Xiaomi Mi 10 Pro, सिर्फ 35 मिनट में ही होगा फुल चार्ज

कंपनी के सबसे पॉप्यूलर Redmi Note 7 Pro के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपए में बेचा जा रहा है। वहीं, रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपए और 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल को 14,999 रुपए में सेल किया जा रहा है।

रेडमी नोट 7एस के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को 8,999 रुपए, 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 9,999 रुपए में सेल किया जा रहा है। वहीं, रेडमी वाई3 को ग्राहक 4,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

The post Mi Super Sale में Redmi K20 Pro और Redmi Note 7 Pro सहित कई स्मार्टफोन पर मिल रही धमाकेदार छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mi-super-sale-1-8-january-2020-via-mi-com-discount-on-redmi-k20-redmi-k20-pro-redmi-note-7pro/feed/ 0
Redmi के फ्लैगशिप हैंडसेट में होगा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पावरफुल बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-flagship-to-include-in-display-fingerprint-sensor/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-flagship-to-include-in-display-fingerprint-sensor/#respond Thu, 09 May 2019 03:31:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=30613 इस फोन को Redmi K20 Pro के नाम से लॉन्च किया जाएगा।

The post Redmi के फ्लैगशिप हैंडसेट में होगा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पावरफुल बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। वहीं, इस बार ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने हिंट दिया है कि Redmi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और दमदार बैटरी होगी।

हालांकि, Xiaomi ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर Redmi के फ्लैगशिप डिवाइस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, अबतक इस फोन के लॉन्च डेट को लेकर भी कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन, कुछ टीजर की माने तो इस फोन को 13 मई को लॉन्च किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Redmi K20 Pro का खुलासा! 48-एमपी ट्रिपल रियर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ होगा स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट

इससे पहले Redmi के फ्लैगशिप में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होने की पुष्टि हो चुकी है। यह फुल-स्क्रीन डिज़ाइन और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। बता दें कि चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर लू विबिंग ने एक स्मार्टफोन के स्क्रीन का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

70cf98bcgy1g2t8lhrrwbj20u01t0npe
इस स्क्रीनशॉट से हिंट मिल रहा है कि यह रेडमी फ्लैगशिप हैंडसेट का ही है। स्क्रीनशॉट इस डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 44 प्रतिशत बैटरी बची हुई नज़र आ रही है। यह एक तरह से इशारा है कि रेडमी फ्लैगशिप फोन की बैटरी काफी दमदार होगी। इसे भी पढ़ें: शाओमी करने वाली है बड़ा धमाका : इंडिया आ रहा है ट्रिपल रियर कैमरे वाला नया स्मार्टफोन Mi A3

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही स्क्रीनशॉट के साइज़ से साफ है कि रेडमी के इस डिवाइस में फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) रिजोल्यूशन वाली स्क्रीन होगी।

अब तक सामने आई लीक के अनुसार रेडमी प्लैगशिप फोन में 6.39-इंच का फुल-एचडी+ डिसप्ले होगा। इसके साथ ही हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है।

रेडमी फ्लैगशिप फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा हाल ही में आई एक रिपोर्ट से इस फोन में एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 होने की जानकारी मिली है। कहा जा रहा है कि इस फोन को Redmi K20 Pro के नाम से लॉन्च किया जाएगा।

सोर्स

The post Redmi के फ्लैगशिप हैंडसेट में होगा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पावरफुल बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-flagship-to-include-in-display-fingerprint-sensor/feed/ 0