Redmi K200 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 06 Aug 2026 12:13:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Redmi K100 के बाद आ सकती है Redmi K200 सीरीज, प्रोडक्ट मैनेजर ने दिया हिंट https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k200-series-name-hint-after-k100/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k200-series-name-hint-after-k100/#respond Thu, 06 Aug 2026 12:11:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201537 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi अपनी नई K100 सीरीज को चीन में 11 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। हालांकि, लॉन्च से पहले ही कंपनी की अगली फ्लैगशिप सीरीज को लेकर अपडेट सामने आया है। दरअसल, Redmi की प्रोडक्ट मैनेजर Mia Xinxin ने हिंट दिया है कि कंपनी आने वाले महीनों में K110 नाम का उपयोग करने के बजाय […]

The post Redmi K100 के बाद आ सकती है Redmi K200 सीरीज, प्रोडक्ट मैनेजर ने दिया हिंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi अपनी नई K100 सीरीज को चीन में 11 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। हालांकि, लॉन्च से पहले ही कंपनी की अगली फ्लैगशिप सीरीज को लेकर अपडेट सामने आया है। दरअसल, Redmi की प्रोडक्ट मैनेजर Mia Xinxin ने हिंट दिया है कि कंपनी आने वाले महीनों में K110 नाम का उपयोग करने के बजाय सीधे K200 सीरीज पेश कर सकती है। हालांकि, फिलहाल कंपनी की ओर से इस बदलाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Redmi K110 की जगह आ सकती है K200 सीरीज

यह चर्चा उस समय शुरू हुई जब एक यूजर ने सुझाव दिया कि K100 सीरीज के बाद कंपनी को अगली फ्लैगशिप लाइनअप का नाम K200 रखना चाहिए। इस पर जवाब देते हुए Redmi की प्रोडक्ट मैनेजर Mia Xinxin ने कहा कि “K110” नाम थोड़ा अजीब लगता है। उनके इस बयान को कई लोग इस बात के रूप में देख रहे हैं कि Redmi अपने नाम के पैटर्न में बदलाव कर सकता है।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि अगली फ्लैगशिप सीरीज का नाम सच में K200 होगा या नहीं। ऐसे में फिलहाल इसे केवल एक संभावित बदलाव के तौर पर ही देखा जा रहा है।

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में 100 नंबर के बाद नाम में बदलाव कोई नई बात नहीं है। इससे पहले कुछ कंपनियां भी सामान्य नंबरिंग को छोड़कर बड़े सीरीज नंबर अपनाने का फैसला कर चुकी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि Redmi भी इसी तरह का पैटर्न अपना सकती है।

Redmi K100 सीरीज होगी लॉन्च

Redmi ने पुष्टि की है कि K100 सीरीज का लॉन्च इवेंट 11 अगस्त को होगा। इस बार कंपनी पिछले मॉडल्स से अलग रणनीति अपनाने वाली है। क्योंकि शुरुआत में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को पेश किया जाएगा। जबकि स्टैंडर्ड Redmi K100 मॉडल बाद में लॉन्च हो सकता है।

अब तक आई जानकारी के अनुसार Redmi K100 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 V Series प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, K100 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोंस को खास तौर पर गेमिंग यूजर्स के लिए लाया जा रहा है।

फोंस में 185Hz गेमिंग डिस्प्ले मोड, बेहतर नेटवर्क परफॉरमेंस के लिए डेडिकेटेड गेमिंग एंटीना टेक्नोलॉजी और बेहतर ऑडियो ट्यूनिंग जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

फिलहाल Redmi ने K200 सीरीज या K110 नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में यह देखना होगा कि कंपनी आने वाले समय में अपनी फ्लैगशिप सीरीज के लिए किस नाम का उपयोग करती है। हालांकि यदि आप आगामी Redmi K100 Pro सीरीज लेना चाहते हैं तो 11 अगस्त का वेट कर सकते हैं। हम आपको इस दिन आने वाले फोंस का फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Redmi K100 के बाद आ सकती है Redmi K200 सीरीज, प्रोडक्ट मैनेजर ने दिया हिंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k200-series-name-hint-after-k100/feed/ 0