Redmi K30 Pro Zoom Edition | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 24 Mar 2020 10:10:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4,700mAh बैटरी, 64MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आया Redmi K30 Pro 5G, जानें क्या है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k30-pro-launched-in-china-with-zoom-edition-64mp-quad-camera-4700mah-battery-price-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k30-pro-launched-in-china-with-zoom-edition-64mp-quad-camera-4700mah-battery-price-specification/#respond Tue, 24 Mar 2020 07:58:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42088 Redmi K30 Pro को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है।

The post 4,700mAh बैटरी, 64MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आया Redmi K30 Pro 5G, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी के सबब्रैंड के तौर पर शुरुआत करने वाले रेडमी ने पिछले साल इंडिपेंडेंट कंपनी के तौर पर शुरुआत की थी। इसी सबब्रैंड के तहत आज कंपनी ने चीन में आयोजित किए गए ऑनलाइन इवेंट Redmi K30 Pro को अपनी घरेलू मार्केट में लॉन्च कर दिया है। रेडमी के30 प्रो को कंपनी ने हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया है। इस डिवाइस के साथ कंपनी ने Redmi K30 Pro Zoom Edition को भी पेश किया है। दोनों ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स और लुक बिल्कुल एक जैसी हैं। हालांकि, फोन्स की कैमरा स्पेसिफिकेशन्स में मामूली फर्क है।

बता दें कि रेडमी ने पिछले साल दिसंबर माह में Redmi K30 को 4G और 5G वेरिएंट में पेश किया था। वहीं, आज इस डिवाइस के अपग्रेडेड वेरिएंट के तौर पर Redmi K30 Pro को पेश किया गया है। आइए आगे आपको फोन से जुड़ी सभी जानकारी देते हैं।
redmi-k30-pro-cases
Redmi K30 Pro और Redmi K30 Pro Zoom Edition की स्पेसिफिकेशन्स

Redmi K30 Pro और Redmi K30 Pro Zoom Edition की स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक जैसी ही हैं। दोनों फोन्स के कैमरा और रैम व स्टोरेज में मामूली फर्क है। दोनों ही फोन में HDR10+ वाला सुपर ऐमोलेड पैनल दिया गया है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200nits और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। फोन्स में 6.67-इंच AMOLED FHD+ डिसप्ले दी गई है। इस डिवाइस में कंपनी ने लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया है। वहीं, तेज फाइल ट्रांसफर के लिए इसमें UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। Redmi K30 Pro में 6GB रैम व 128GB स्टोरेज, 8GB रैम व 128GB स्टोरेज और 8GB रैम व 256GB स्टोरेज दी गई है। वहीं, Redmi K30 Pro के जूम एडिशन में 8GB रैम व 128GB स्टोरेज और 8GB रैम व 256GB स्टोरेज दी गई है।
redmi-k30-pro
दोनों ही फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और रियर पर गोल क्वॉड कैमरा मॉड्यूल है। अगर बात करें Redmi K30 Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 64MP Sony IMX686 सेंसर दिया गया है। कैमरा में 3x ऑप्टिकल जूम और ड्यूल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है। इसके अलावा फोन 13-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस 123-डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू, 8MP टेलीफोटो 30एक्स जूम सपोर्ट और ओआईएस और 2MP सेंसर है। फोन के कैमरा में EIS और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। वहीं, रेडमी के30 प्रो जूम एडिशन में 64MP (IMX686) + 13MP वाइज + 5MP + 2MP (मैक्रो) लेंस है। साथ ही दोनों फोन्स में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20-मेगापिकस्ल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Redmi k30 Pro zoom edition price
Redmi K30 Pro Zoom Edition और Redmi K30 Pro csx सुपर ब्लूटूथ और लिक्विड कूलिंग फीचर दिया गया है। कंपनी ने फोन को मूनलाइट वाइट, स्काई ब्लू, पर्पल और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शंस में पेश किया है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4700एमएएच की बैटरी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है।
redmi-k30-pro
कीमत

Redmi K30 Pro के 6GB रैम व 128GB स्टोरेज की कीमत 2999 Yuan (लगभग 32,000 रुपए), 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3399 Yuan (लगभग 36,000 रुपए) और 8GB रैम व 256GB वेरिएंट की कीमत 3699 Yuan (लगभग 39,000 रुपए) स्टोरेज दी गई है। वहीं, Redmi K30 Pro जूम एडिशन के 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3799 Yuan (लगभग 40,000 रुपए) और 8GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3999 Yuan (लगभग 43,000 रुपए) है।

The post 4,700mAh बैटरी, 64MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आया Redmi K30 Pro 5G, जानें क्या है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k30-pro-launched-in-china-with-zoom-edition-64mp-quad-camera-4700mah-battery-price-specification/feed/ 0