The post 67W फास्ट चार्जिंग और 5,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ 12GB RAM वाला Redmi K60E 5G Phone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
रेडमी के60 सीरीज़ के तहत आज Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। के60 और प्रो मॉडल ने 16GB RAM के साथ टेक मंच पर एंट्री ली है तथा इनके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स (यहां क्लिक कर) पढ़ी जा सकती है। वहीं सीरीज़ का रेडमी के60ई स्मार्टफोन 12GB RAM, MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट और 67W 5500mAh Battery की ताकत से लैस है जिसकी फुल डिटेल आगे दी गई है।

रेडमी के60ई स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 3200 × 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की 2के सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह फोन स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 480हर्ट्ज टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है तथा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। फोन डिस्प्ले में एचडीआर10+ व 1200निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Redmi K60E एंडरॉयड 13 आधारित मीयूआई 14 पर लॉन्च हुआ है जो 3.1गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डिमेनसिटी 8200 चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी610 जीपीयू दिया गया है। यह रेडमी फोन LPPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें: 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा OnePlus Ace 2! रैम, प्रोसेसर और कैमरा सभी का हुआ खुलासा
फोटोग्राफी के लिए रेडमी के60ई के बैक पैनल पर ओआईएस फीचर से लैस 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Redmi K60E डुअल सिम फोन है जिसमें 3.5एमएम जैक व आईआर ब्लास्टर सहित अन्स बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 5,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 67वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ मिलकर काम करती है।
8GB + 128GB – 2199 yuan (तकरीबन 26,000 रुपये)
8GB + 256GB – 2399 yuan (तकरीबन 28,500 रुपये)
12GB + 256GB – 2599 yuan (तकरीबन 30,900 रुपये)
12GB + 512GB – 2799 yuan (तकरीबन 33,300 रुपये)
The post 67W फास्ट चार्जिंग और 5,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ 12GB RAM वाला Redmi K60E 5G Phone first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi Redmi K60 की जानकारी आई सामने, साथ में जानें K60E की भी लीक्ड डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मिड बजट सेग्मेंट में Xiaomi की Redmi K सीरीज के फोन काफी खास माने जाते हैं। इस साल कंपनी ने K50 को इंडिया में लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी इस सीरीज में नए मॉडल के60 को लॉन्च करने वाली है। हालांकि इससे पहले फोन को लेकर कुछ लीक आए थे लेकिन अब इसके लॉन्च की तारीख को लेकर खुलासा किया गया है। चीनी सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर खुलासा किया गया है कि Redmi K60 सीरीज को इस महीने के आखरी में ही लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में तीन फोन होंगे रेडमी के60 के अलावा, के60 प्रो और के60ई पेश किए जा सकते हैं।
हालांकि पहले जो लीक आए थे उसके अनुसार Redmi K60 सीरीज को जनवरी में चीनी न्यू ईयर के बाद लॉन्च करने की बात कही गई थी लेकिन प्रमुख टिप्सर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया है कि इन फोंस को कंपनी कुछ ही दिनों में लॉन्च कर सकती है। इसे भी पढ़ें: 50MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाले फोन का प्राइस हुआ 2,000 रुपये कम, जानें नया दाम
जैसा कि हमने बताया रेडमी के60 के साथ ही कंपनी रेडमी के60 प्रो और रेडमी के60ई को लॉन्च करने वाली है। इन फोंस को लेकर अब तक जो लीक्स आए हैं उसके अनुसार ये काफी ताकतवर हो सकते हैं। सबसे पहले रेडमी के60 प्रो की बात करते हैं। इसे भी पढ़ें: एडवांस फीचर्स के साथ आएगा Moto G53 5G ग्लोबल मॉडल, मिलेगा Snapdragon 4 Gen 1 और 50MP ट्रिपल कैमरा

अब तक जो लीक मिली है उसके अनुसार शाओमी रेडमी के60 प्रो को कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8जेन 2 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। वहीं इस फोन में आपको 6.7 इंच की स्क्रीन के साथ 120 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। रही बात कैमरे की तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा देखा जा सकता है और मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है। यह सीरीज का सबसे ताकतवर फोन हो सकता है।
यह फोन की काफी पावरफुल होने वाला है और कंपनी इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8जेन 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है। रही बात डिसप्ले की तो यह फोन भी 6.7 इंच की स्क्रीन के साथ आ सकता है लेकिन इसमें आपको फ्लैट डिसप्ले देखने को मिलेगा जबकि प्रो मॉडल में कर्व्ड स्क्रीन हो सकती है। कैमरे के मामले में यह प्रो मॉडल जैसा ही होगा। इसमें भी आपको 67 एमपी का ही रियर कैमरा देखने को मिलेगा।

के60 सीरीज का यह सबसे छोटा फोन होगा। हालांकि जो लीक आए हैं उसके अनुसार यह भी काफी दमदार होने वाला है। कुछ समय पहले रेडमी के60ई को लेकर जो लीक आए थे उसके अनुसार माना जा रहा था कि इसे मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है लेकिन हाल में यह फोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है जिसके अनुसार फोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। वहीं यह फोन चीन की सर्टिफिकेशन साइट 3सी पर सर्टिफाइड हुआ था जहां से यह जानकारी मिली थी कि फोन में 67 वॉट की चार्जिंग होगी। फिलहाल इस फोन के कैमरा और दूसरे स्पेसिफिकेशन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है।
The post Xiaomi Redmi K60 की जानकारी आई सामने, साथ में जानें K60E की भी लीक्ड डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Redmi K60 5G, K60 Pro और Redmi K60E, लॉन्च से पहले ही इन तीनों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi 13 series Launch date सामने आ चुकी है। आने वाली 1 दिसंबर को Xiaomi 13 5G और Xiaomi 13 Pro 5G लॉन्च होने वाले हैं। शाओमी का ही सब-ब्रांड रेडमी भी अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ Redmi K60 series को बाजार में लाने की तैयारी कर रहा है। रेडमी के60 सीरीज़ के तहत Redmi K60 5G, Redmi K60E 5G और Redmi K60 Pro लॉन्च होंगे तथा आज इन रेडमी मोबाइल फोंस की स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हो गई है।
टिपस्टर Kacper Skrzypek ने रेडमी के60 सीरीज़ की स्पेसिफिकेशन्स इंटनेट पर शेयर की है। इस टिपस्टर ने बताया है कि सीरीज़ के नए रेडमी स्मार्टफोंस का नाम Redmi K60 5G, Redmi K60E 5G और Redmi K60 Pro होगा। साथ ही Redmi K60 series में दिए जाने वाले चिपसेट की डिटेल्स भी टिपस्टर द्वारा शेयर की है। ये तीनों ही फ्लैगशिप मोबाइल फोन होंगे जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर बाजार में आएंगे।

लीक के अनुसार सीरीज़ का बेस मॉडल Redmi K60 5G क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर लॉन्च होगा। वहीं सीरीज़ के सबसे बड़े मॉडल Redmi K60 Pro को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट पर मार्केट में उतारा जाएगा। टिपस्टर के मुताबिक Redmi K60E स्मार्टफोन मीडियाटेक चिपसेट के साथ बाजार में आएगा। हालांकि इस चिपसेट मॉडल का नाम अभी सामने नहीं आया है लेकिन चर्चा है कि रेडमी के60ई में मीडियाटेक डिमेनसिटी 9200 या डिमेनसिटी 8200 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें: Xiaomi 13 series आ रही है मचाने धमाल, 1 दिसंबर होगी लॉन्च! साथ में आएगा MIUI 14, Watch S2 और Buds 4 TWS
रेडमी के60 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह मोबाइल इस सीरीज़ का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की 2के स्क्रीन देखने को मिल सकती है जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस होगी। Redmi K60 5G फोन मार्केट में 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हो सकता है। लीक के अनुसार रेडमी के60 67वॉट फास्ट चार्जिंग और 30वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा तथा फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी जाएगी।

Redmi K60 5G में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक के अनुसार फोन के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी के60 5जी फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
The post Redmi K60 5G, K60 Pro और Redmi K60E, लॉन्च से पहले ही इन तीनों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>