Redmi K80 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 08 Nov 2024 06:16:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Redmi K80 Pro डिजाइन डिटेल्स हुई टीज, कीमत और AnTuTu स्कोर भी आया सामने https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k80-pro-design-price-range-antutu-score-teased/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k80-pro-design-price-range-antutu-score-teased/#respond Fri, 08 Nov 2024 06:14:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=159014 बीते दिन के80 सीरीज के बेस मॉडल Redmi K80 की तस्वीर सामने आई थी। वहीं, अब शाओमी द्वारा आधिकारिक तौर पर Redmi K80 Pro की इमेज शेयर की गई है। जिसमें इसके AnTuTu स्कोर को बताया गया है।

The post Redmi K80 Pro डिजाइन डिटेल्स हुई टीज, कीमत और AnTuTu स्कोर भी आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

बीते दिन के80 सीरीज के बेस मॉडल Redmi K80 की तस्वीर सामने आई थी। वहीं, अब शाओमी द्वारा आधिकारिक तौर पर Redmi K80 Pro की इमेज शेयर की गई है। जिसमें इसके AnTuTu स्कोर को बताया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने प्रो वैरियंट की प्राइस रेंज के बारे में भी जानकारी दी है। बता दें कि पूर्व रिपोर्ट के अनुसार लाइनअप में के80ई आने की बात कही गई थी लेकिन पुष्टि हुई है की केवल दो ही मॉडल आएंगे। आइए, आगे प्रो मॉडल की लेटेस्ट इंफो को विस्तार से जानते हैं।

Redmi K80 Pro की कीमत और वैरियंट

  • एक लाइव वीडियो में रेडमी के जनरल मैनेजर वांग टेंग थॉमस ने शेयर किया है कि Redmi K80 Pro फोन इसे टक्कर देने वाले 13 मॉडल की तुलना में ज्यादा हाई कॉन्फिग्रेशन की पेशकश करेगा। यह संभवतः iQOO 13 और OnePlus 13 से कम कीमत में आएगा।
  • iQOO 13 के 12जीबी+256GB मेमोरी वाले टॉप-एंड मॉडल की कीमत 3999 युआन (लगभग 47,160 रुपये) है। जबकि OnePlus 13 की शुरुआती कीमत 4,499 युआन (लगभग 53,200 रुपये) है। इसलिए आगामी Redmi K80 Pro की कीमत 4,499 युआन से कम हो सकती है। वहीं, इसमें वनप्लस फोन की तुलना में ज्यादा स्टोरेज होगा।
  • बता दें कि पूर्व मॉडल रेडमी के70 प्रो 24GB तक रैम और 1TB स्टोरेज है। यानी K80 Pro भी इसी स्टोरेज तक आ सकता है। यह भी बताया गया है कि K70 सीरीज की तरह इस बार K80 और K80 प्रो के साथ K80E मॉडल लॉन्च नहीं किया जाएगा।

अंतुतु स्कोर

ब्रांड हेड के अनुसार Redmi K80 Pro ने AnTuTu पर 30,16,450 स्कोर किया है। ऐप को अधिकतम 49° C टेम्प्रेचर पर चलाया गया है। टेस्टिंग में K80 Pro के अलावा हम क्रमशः 2.73 मिलियन और 2.83 मिलियन वाले अन्य फोंस देख सकते हैं।

Redmi K80 Pro डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस

  • प्रोसेसर: माना जाता है कि फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC के साथ आ सकता है।
  • डिजाइन: पोस्ट की गई तस्वीर में आप Redmi K80 Pro को मेटैलिक मिडिल फ्रेम में देख सकते हैं। ऐसा लगता है कि इसमें फ्रंट स्क्रीन सहित एक फ्लैट प्रोफाइल है। डिवाइस IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस से लैस हो सकता है।
  • डिस्प्ले: Redmi K80 Pro में आंखों की सुरक्षा के लिए डिमिंग, AI फ्रेम और रिजॉल्यूशन अपस्केलिंग फीचर और एक इंडिपेंडेंट डिस्प्ले चिप होने की बात कही गई है। इस स्क्रीन का साइज 6.67 इंच हो सकता है। जिस पर 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है।
  • चार्जिंग: Redmi K80 Pro में 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है।
  • कैमरा: फोन के बैक पैनल पर लाइट फ्यूजन 800 मेन सेंसर और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP सेंसर लगाया जा सकता है।
  • ओएस: फोन हाइपरओएस 2 के साथ आएगा। जिसमें गेमिंग-के लिए ऑप्टिमाइजेशन, टच एन्हांसमेंट और नए सिस्टम एनिमेशन होंगे।

The post Redmi K80 Pro डिजाइन डिटेल्स हुई टीज, कीमत और AnTuTu स्कोर भी आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k80-pro-design-price-range-antutu-score-teased/feed/ 0
Redmi K80 के डिजाइन और कैमरा फीचर्स जानें यहां, लीक में सामने आई डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k80-image-design-camera-features-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k80-image-design-camera-features-leaked/#respond Thu, 07 Nov 2024 11:02:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=158956 शाओमी की सब ब्रांड रेडमी की K80 सीरीज इसी महीने के अंत तक पेश हो सकती है। इसमें Redmi K80, Redmi K80 Pro आने की उम्मीद है। हालांकि आधिकारिक लॉन्च के बारे में अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बेस मॉडल Redmi K80 की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है।

The post Redmi K80 के डिजाइन और कैमरा फीचर्स जानें यहां, लीक में सामने आई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी की सब ब्रांड रेडमी की K80 सीरीज इसी महीने के अंत तक पेश हो सकती है। इसमें Redmi K80, Redmi K80 Pro आने की उम्मीद है। हालांकि आधिकारिक लॉन्च के बारे में अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बेस मॉडल Redmi K80 की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। जो हाल ही में लीक हुई फोटो से मिलती-जुलती है। इसके साथ ही फोन के कैमरा स्पेक्स भी पता चले हैं। आइए, आगे इस अपकमिंग डिवाइस के बारे में डिटेल जानते हैं।

Redmi K80 डिजाइन (लीक)

  • सीएनएमओ की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एक ब्लॉगर ने कथित Redmi K80 की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
  • Redmi K80 के रियर पैनल पर फोन ऑफ-वाइट कलर में दिखाई दिया है। यह संभवत ग्लास बैक के साथ लग रहा है।
  • इमेज में आगामी Redmi K80 में वॉल्यूम बटन और पावर बटन राइट साइड पर देखे गए हैं।

  • यह तस्वीर कैमरा सेटअप के बारे में पहले की रिपोर्ट की तरह तीन सेंसर वाला एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दर्शाती है।
  • विशेष रूप से सर्कुलर कैमरा सेटअप पिछले मॉडल के आयताकार कैमरा मॉड्यूल की जगह ले सकता है।
  • फोटो से यह भी लग रहा है कि अपकमिंग Redmi K80 का लुक ब्रांड के पूर्व मॉडल Xiaomi Civi सीरीज जैसा हो सकता है।

Redmi K80 कैमरा फीचर्स (लीक)

कैमरा मॉड्यूल में दिए गए इंफो में दिख रहा है कि Redmi K80 में OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा होगा। गौर करने वाली बात यह है कि Redmi K70 में भी यही मेन कैमरा है। इसके अलावा हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार Redmi K80 Pro में भी 50MP का मेन सेंसर मिल सकता है।

Redmi K80 सीरीज की डिटेल्स (संभावित)

  • आगामी Redmi K80 सीरीज में तीन फोन इसी महीने नवंबर 2024 के अंत तक चीन में एंट्री ले सकते हैं।
  • Redmi K80 में संभवतः क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट लगाया जा सकता है। जबकि पिछले मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 था।
  • Redmi K70 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप मिलता है। जबकि आगामी 80 प्रो वैरियंट स्नैपड्रैगन 8 एलीट वाला होने की बात सामने आई है।
  • Redmi K80 Pro में 50MP का ओमनीविज लाइट फ्यूजन 800 प्राइमरी सेंसर, 32MP का सैमसंग S5KKD1 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP सैमसंग JN5 2.6x टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की खबर है।
  • Redmi K80 Pro में 100W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

The post Redmi K80 के डिजाइन और कैमरा फीचर्स जानें यहां, लीक में सामने आई डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k80-image-design-camera-features-leaked/feed/ 0
Redmi K80 और K80 Pro का लॉन्च टाइमलाइन, इमेज, खूबियां हुई लीक, जानें डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k80-and-k80-pro-launch-timeline-images-features-leaked-know-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k80-and-k80-pro-launch-timeline-images-features-leaked-know-details/#respond Mon, 04 Nov 2024 06:56:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=158518 आने वाले कुछ हफ्तों में रेडमी के80 सीरीज के स्मार्टफोंस लॉन्च हो सकते हैं। जिसमें Redmi K80 और Redmi K80 Pro आने की उम्मीद है। लेटेस्ट लीक में बेस मॉडल का डिजाइन सामने आया है। यह भी शेयर किया गया है कि मोबाइल्स कब आ सकते हैं। इसके साथ ही प्रो मॉडल के कैमरा स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है।

The post Redmi K80 और K80 Pro का लॉन्च टाइमलाइन, इमेज, खूबियां हुई लीक, जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आने वाले कुछ हफ्तों में रेडमी के80 सीरीज के स्मार्टफोंस लॉन्च हो सकते हैं। जिसमें Redmi K80 और Redmi K80 Pro आने की उम्मीद है। लेटेस्ट लीक में बेस मॉडल का डिजाइन सामने आया है। यह भी शेयर किया गया है कि मोबाइल्स कब आ सकते हैं। इसके साथ ही प्रो मॉडल के कैमरा स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। आइए, इन तमाम बातों को इस पोस्ट में विस्तार से जानते हैं।

Redmi K80 डिजाइन (लीक)

  • टिप्सटर स्मार्ट पिकाचु के जरिए वीबो पर एक नया लीक सामने आया है, जिसमें K80 सीरीज के लुक का पता चला है।
  • Xiaomi ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट और Xiaomi China के प्रेसिडेंट वांग शियाओयान द्वारा शेयर की गई इमेज  आगामी Redmi K80 सीरीज फोन को दर्शाती है।
  • इमेज में पूर्व मॉडल के70 से अलग नया सर्कुलर कैमरा आइलैंड दिखाई दे रहा है जिसमें तीन कैमरे हैं।
  • कलर की बात करें तो फोन में ब्लैक फ्रेम और वाइट कलर देखने को मिल रहा है।

Redmi K80 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

टिप्स्टर का दावा है कि Redmi K80 सीरीज इस महीने के अंत यानी नवंबर में ही चीन में लॉन्च हो सकती है। इसमें ग्राहकों को तीन मॉडल Redmi K80e, Redmi K80 और K80 Pro देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि यह लाइनअप ग्लोबली पेश होगा या नहीं अभी इसकी कोई डिटेल नहीं है।

Redmi K80 Pro कैमरा स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • अन्य लीक में टिपस्टर एक्सपीरियंस मोर ने K80 Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं।
  • लीक के अनुसार Redmi K80 Pro के रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का OmniVision Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
  • प्राइमरी लेंस के साथ ही 32 मेगापिक्सल का Samsung S5KKD1 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2.6x जूम सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 टेलीफोटो कैमरा दिया सकता है।
  • सेल्फी के लिए Redmi K80 Pro डिवाइस में अपग्रेडेड 20 मेगापिक्सल का OV20B फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Redmi K80 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Redmi K80 और K80 Pro में फ्लैट OLED पैनल मिल सकता है। बेस मॉडल 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकता है। इसमें ऑप्टिकल-टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। जबकि प्रो वर्जन 2K रिजॉल्यूशन और अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर वाला हो सकता है।
  • चिपसेट: प्रो वैरियंट में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होने की उम्मीद है। जबकि Redmi K80 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप लगाई जा सकती है।
  • बैटरी: दोनों डिवाइस में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। यह फोंस लगभग 6,000mAh क्षमता की बैटरी के साथ आने की संभावना है।
  • सॉफ्टवेयर: रेडमी के80 सीरीज मोबाइल्स एंड्रॉइड 15 आधारित हाइपरओएस 2.0 पर रन कर सकते हैं।

The post Redmi K80 और K80 Pro का लॉन्च टाइमलाइन, इमेज, खूबियां हुई लीक, जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k80-and-k80-pro-launch-timeline-images-features-leaked-know-details/feed/ 0
Redmi K80 और K80 Pro की डिटेल्स आई सामने, जानें कब आ सकते हैं स्मार्टफोंस https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k80-and-k80-pro-specifications-and-other-details-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k80-and-k80-pro-specifications-and-other-details-leaked/#respond Sat, 12 Oct 2024 03:30:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=156375 शाओमी की सब ब्रांड रेडमी अपनी K80 सीरीज लाने की तैयार कर रहा है। यह इस साल के अंत तक आ सकती है। इसमें दो मॉडल Redmi K80 और Redmi K80 Pro नाम से आ सकते हैं। मोबाइल्स में हाई-एंड चिपसेट-और कई तगड़े स्पेसिफिकेशंस मिलेंगे। वहीं, लेटेस्ट लीक में इनकी अहम जानकारी बताई गई है।

The post Redmi K80 और K80 Pro की डिटेल्स आई सामने, जानें कब आ सकते हैं स्मार्टफोंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी की सब ब्रांड रेडमी अपनी K80 सीरीज लाने की तैयार कर रहा है। यह इस साल के अंत तक आ सकती है। इसमें दो मॉडल Redmi K80 और Redmi K80 Pro नाम से आ सकते हैं। मोबाइल्स में हाई-एंड चिपसेट-और कई तगड़े स्पेसिफिकेशंस मिलेंगे। वहीं, लेटेस्ट लीक में इनकी अहम जानकारी बताई गई है। जिसकी डिटेल आप आगे देख सकते हैं।

Redmi K80 सीरीज लीक डिटेल्स

  • ताजा लीक रिपोर्ट के अनुसार Redmi K80 Pro का कोडनेम ‘Miro’ है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट/स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट वाला हो सकता है।
  • फोन का मॉडल नंबर 24117RK2CG और 24117RK2CC बताया गया है। जिसका मतलब है कि यह दो कॉन्फिग्रेशन में आ सकता है।
  • यदि बात करें Redmi K80 की तो इसका कोडनेम ‘Zorn’ है और इसका मॉडल नंबर 24122RKC7G/ 24122RKC7C सामने आया है। जबकि इसके चिपसेट की जानकारी अभी नहीं मिली है।

  • लीक के अनुसार Redmi K80 और Redmi K80 Pro को तुर्की और अन्य वैश्विक बाजारों में भी उतारा जाएगा। हालांकि यह भारत में उपलब्ध नहीं होंगे।
  • अफवाहें यह भी है कि श्रृंखला में एक अन्य तीसरा मॉडल भी आ सकता है। जिसका कोडनेम ‘रोडिन’ होगा। यह भारत सहित ग्लोबली भी पेश हो सकता है।
  • कीमत को लेकर अनुमान है कि रेडमी के80 सीरीज के फोंस मिड बजट में आ सकते हैं।

Redmi K80 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • Redmi K80 Pro की खूबियां को माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिपस्टर डिजिटल स्टेशन ने शेयर किया है। हालांकि इसे बाद में हटा लिया गया था।
  • Redmi K80 Pro फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ आने की बात कही गई है। जिसे इस महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा।

  • फोन में 6,000mAh की बैटरी हो सकती है। जो पिछले मॉडल की तुलना में 5,000mAh की बैटरी से बेहतर हो सकता है। इसे चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। जिससे यह इस तरह की सुविधा वाला पहला Redmi K-सीरीज फोन बन जाएगा।
  • लीक में सामने आई बैटरी की जानकरी Redmi K70 Pro के 120W चार्जिंग से कम है हालांकि इसमें वायरलेस तकनीक मिलने से यह कमी की भरपाई हो सकती है।

The post Redmi K80 और K80 Pro की डिटेल्स आई सामने, जानें कब आ सकते हैं स्मार्टफोंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k80-and-k80-pro-specifications-and-other-details-leaked/feed/ 0
Redmi K80 सीरीज में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट, कैमरा डिटेल भी आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k80-series-launch-timeline-snapdragon-8-gen-4-chipset-specs-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k80-series-launch-timeline-snapdragon-8-gen-4-chipset-specs-leaked/#respond Tue, 07 May 2024 08:46:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=139842 शाओमी की K80 सीरीज आने वाले कुछ महीनों में होम मार्केट चीन में दस्तक देगी। इसमें पिछले साल पेश की गई के70 श्रृंखला की तरह Redmi K80 और Redmi K80 Pro मोबाइल्स पेश किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि फोंस में क्वॉलकॉम का आगामी चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 हो सकता है।

The post Redmi K80 सीरीज में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट, कैमरा डिटेल भी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Redmi K80 सीरीज आने वाले कुछ महीनों पेश हो सकती है।
  • इसमें Redmi K80 और Redmi K80 Pro फोन आ सकते हैं।
  • K80 Pro मोबाइल में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट मिल सकता है।

शाओमी की K80 सीरीज आने वाले कुछ महीनों में होम मार्केट चीन में दस्तक देगी। इसमें पिछले साल पेश की गई के70 श्रृंखला की तरह Redmi K80 और Redmi K80 Pro मोबाइल्स पेश किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि फोंस में क्वॉलकॉम का आगामी चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 हो सकता है। साथ ही कैमरा डिटेल और लॉन्च टाइमलाइन भी सामने आया है। आइए, आगे ताजा लीक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi K80 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

  • टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु के अनुसार, रेडमी के80 सीरीज इसी साल नवंबर के महीने में लॉन्च की जा सकती है।
  • लीक में टिपस्टर ने रेडमी के80 सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस भी शेयर किए हैं।
  • बताया गया है कि Redmi K80 सीरीज फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट, 2K डिस्प्ले और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है।
  • आपको याद दिला दें कि रेडमी के70 सीरीज पिछले नवंबर में लॉन्च हुई थी, इसलिए संभावना है कि रेडमी के80 लाइनअप भी इसी समय आ सकता है।
  • बता दें कि क्वालकॉम अक्टूबर में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट लॉन्च कर सकता है। जिसके बाद इस चिप के साथ मोबाइल्स आना शुरू हो जाएंगे।

Redmi K80 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट रेडमी के80 प्रो के लिए हो सकता है, जबकि सामान्य मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 5,500mAh की बैटरी होने की भी संभावना है।
  • रेडमी K80 सीरीज में कथित तौर पर ग्लास बैक के साथ मेटल फ्रेम डिजाइन हो सकता है।
  • कैमरा फीचर्स की बात करें तो सीरीज के दोनों फोंस में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें प्राइमरी लेंस के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार रेडमी के80 सीरीज में दो ही मॉडल आ सकते हैं जिसमें Redmi K80 और Redmi K80 Pro शामिल हो सकते हैं। जबकि पिछले सेल Redmi K70e भी देखने को मिला था जो सबसे सस्ता मोबाइल था।



See All Competitors

The post Redmi K80 सीरीज में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट, कैमरा डिटेल भी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k80-series-launch-timeline-snapdragon-8-gen-4-chipset-specs-leaked/feed/ 0
Redmi K80 स्मार्टफोन पर काम हुआ शुरू, पावरफुल Redmi K80 Pro भी होगा साथ में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k80-details-leaked-rumored-to-launch-soon-in-china/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k80-details-leaked-rumored-to-launch-soon-in-china/#respond Tue, 12 Mar 2024 04:04:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=133722 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने पिछले साल अपनी होम मार्केट चीन में ‘रेडमी के70’ सीरीज को पेश करते हुए Redmi K70, Redmi K70 Pro और Redmi K70e स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। ये तीनों मोबाइल हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर बाजार में उतारे गए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज की नेक्स्ट […]

The post Redmi K80 स्मार्टफोन पर काम हुआ शुरू, पावरफुल Redmi K80 Pro भी होगा साथ में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने पिछले साल अपनी होम मार्केट चीन में ‘रेडमी के70’ सीरीज को पेश करते हुए Redmi K70, Redmi K70 Pro और Redmi K70e स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। ये तीनों मोबाइल हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर बाजार में उतारे गए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन रेडमी के80 सीरीज को भी जल्द पेश करने की तैयारी में है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज का Redmi K80 और Redmi K80 Pro स्मार्टफोन लीक में सामने आए हैं, जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi K80 series डिटेल्स (लीक)

चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर रेडमी के80 सीरीज की जानकारी टिपस्टर द्वारा दी गई है। पोस्ट में कहा गया है कि कंपनी अपनी रेडमी के80 सीरीज पर काम शुरू का चुकी है तथा इसे आने वाले महीनों में पेश कर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन सीरीज चीन में लॉन्च होगी। लीक की मानें सीरीज में Redmi K80 और Redmi K80 Pro लाए जाएंगे तथा इस बार कंपनी Redmi K80e लॉन्च कैंसिल कर सकती है

लीक में अनुमान जताया गया है कि रेडमी के80 और के80 प्रो दोनों स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन के सबसे पावरफुल चिपसेट पर लॉन्च किए जाएंगे। इनमें Snapdragon 8 Gen 3 सीरीज प्रोसेसर या फिर Snapdragon 8 Gen 4 सीरीज चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं कैमरे के मामले में भी ये अपकमिंग रेडमी स्मार्टफोन एडवांस तकनीक व फीचर्स से लैस होंगे।

Redmi K70 और K70 Pro के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Redmi K70 और K70 Pro फोन में 6.67 इंच TCL C8 OLED तकनीक वाला डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। यहीं नहीं इन दोनों को 4,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 3840Hz PWM हाई-फ़्रीक्वेंसी डिमिंग सपोर्ट, HDR10+ और डॉल्बी विजन से लैस रखा गया है। स्क्रीन पर पंच-होल कटआउट डिजाइन दिया गया है।

प्रोसेसर: Redmi K70 Pro में जहां क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर है। वहीं Redmi K70 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 के साथ मार्केट में लाया गया था। ये दोनों स्मार्टफोंस एंड्रॉइड 14 आधारित हाइपरओएस पर काम करते हैं। डाटा स्टोर करने के लिए दोनों स्मार्टफोन 24GB LPDDR5 रैम और 1TB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं।

कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो Redmi K70 और प्रो दोनों में ट्रिपल रियर कैमरा है। जिसमें K70 OIS सपोर्ट के साथ 50MP 1/1.55-इंच प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर वाला है। जबकि प्रो फोन प्राइमरी लेंस के साथ 2x जूम वाला 50MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों में 16MP का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी: Redmi K70 और K70 Pro दोनों मोबाइल फोन पावरफुल 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।

अन्य: Redmi K70 और K70 Pro में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, USB-C पोर्ट, वाईफाई-7, NFC, IR ब्लास्टर, ब्लूटूथ 5.4, X-एक्सिस लीनियर मोटर जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।

See All Competitors

The post Redmi K80 स्मार्टफोन पर काम हुआ शुरू, पावरफुल Redmi K80 Pro भी होगा साथ में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k80-details-leaked-rumored-to-launch-soon-in-china/feed/ 0