The post 5000 mah बैटरी, AMOLED डिसप्ले और 64 MP कैमरे वाला Redmi Note 11 SE हुआ बेहद सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मुकेश अंबानी के रिटेल स्टोर JioMart पर Redmi Note 11 SE स्मार्टफ़ोन पर ज़बरदस्त डील मिल रही है। शाओमी का यह स्मार्टफ़ोन जियोमार्ट के ऑफ़लाइन स्टोर पर बेहद सस्ते में मिल रहा है। अगर आप भी अपने लिए नया स्मार्टफ़ोन ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जियोमार्ट ऑफ़लाइन स्टोर पर इस फ़ोन को बेहद सस्ते में अपने घर ला सकते हैं। Redmi Note 11 SE स्मार्टफ़ोन स्मार्टफ़ोन शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट में 14,999 रुपये की क़ीमत में लिस्ट है। वहीं जियोमार्ट के ऑफ़लाइन स्टोर में इस फ़ोन पर 3000 रुपये सस्ते में मिल रहा है।
Redmi Note 11 SE स्मार्टफ़ोन मुकेश अंबानी के रिटेल स्टोर JioMart पर 11,999 रुपये की क़ीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस क़ीमत पर शाओमी के इस फ़ोन को मुकेश अंबानी के दूसरे शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Reliance Digital और JioMart ऑनलाइन पर भी ख़रीद सकते हैं। वहीं इस फ़ोन को और भी सस्ते में ख़रीदने चाहते हैं तो आपको इस फ़ोन को जियोमार्ट के ऑफ़लाइन स्टोर पर जाना होगा।
जियोमार्ट के ऑफ़लाइन स्टोर पर फ़ोन पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कूपन डिस्काउंट के बाद रेडमी नोट 11 SE स्मार्टफ़ोन को 11,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। यह कूपन कोड – 967928 है, जिसे शॉपिंग के दौरान अप्लाई करने पर Redmi Note 11 SE फ़ोन को अब तक के सबसे कम क़ीमत में पर आप ख़रीद सकते हैं।
प्राइस – 12499 रुपये
स्पेशल प्राइस – 11,999 रुपये
500 रुपये कूपन डिस्काउंट (कूपन कोड – 967928 POS पर “002” पिन के साथ अप्लाई करवाएं।)
नोट : यह कूपन कोड बिलिंग के दौरान अप्लाई होगा। ध्यान रहे यह ऑफर सिर्फ जियोमार्ट के ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है।

Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन में 6.43-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz, ब्राइटनेस 700 निट्स और रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल है। इसके साथ ही रेडमी का यह फोन MediaTek Helio G95 SoC के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 6GB/8GB LPDDR4x RAM और 64GB/128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 कस्टम स्किन पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Moto G62 5G स्मार्टफोन पर जबरदस्त डील, यहां जानें ऑफर डिटेल्स

Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही वीडियो कॉलिंग और सेल्फी फोटोज के लिए 13MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है।
रेडमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4G LTE के साथ VoLTE और VoWiFi, डुअल-बैंड Wi-FI, Bluetooth v5.0, GPS, NFC, Infrared sensor, के साथ 3.5mm ऑडियो पोर्ट और USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है। Redmi Note 11 SE में स्टीरियो स्पीकर और IP53 रेटिंग के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
The post 5000 mah बैटरी, AMOLED डिसप्ले और 64 MP कैमरे वाला Redmi Note 11 SE हुआ बेहद सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 5000mAh की बैटरी और 64MP कैमरा वाले लेटेस्ट Redmi Note 11 SE पर तगड़ा डिस्काउंट, जानें ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Redmi Note 11 SE को फ्लिपकार्ट पर सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। यह स्मार्टफोन कुछ दिनों पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है। इस फोन में पंच-होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही फोन क्वार्ड रियर कैमरा सेंसर, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और मल्टीपल कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन की खूबियों की बात करें तो फोन में FHD+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G95 प्रोसेसर और 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको रेडमी के स्मार्टफोन पर मिल रही धमाकेदार डील और फोन के फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Redmi Note 11 SE स्मार्टफ़ोन फ्लिपकार्ट पर 13,999 रुपये की क़ीमत में लिस्ट किया गया है। इस फ़ोन पर कई बैंक 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफ़र कर रहे हैं। शाओमी के इस फ़ोन में ICICI बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट, Federal Bank के डेबिट व क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट और IDFC FIRST बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही डेबिट व क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर फ्लिपकार्ट 500 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट दे रही है। इस तरह से इस फ़ोन को 1500 रुपये के डिस्काउंट के साथ मात्र 12,499 रुपये में ख़रीदा जा सकता है।

Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन में 6.43-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, इसका रिफ्रेश रेट 60Hz, ब्राइटनेस 700 निट्स, रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल है। रेडमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G95 SoC के साथ Mali-G76 MC4 ग्राफिक्स के साथ पेश की जाएगी। रेडमी का यह फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 कस्टम स्किन पर रन करेगा।
कैमरा ऑप्टिक्स की बात करें तो Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा, 2MP मैक्रो सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। इस फोन में 13MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Apple iPhone 14 Pro and iPhone Pro Max सबसे प्रीमियम फीचर्स और नए डिजाइन के साथ हुए लॉन्च, डिटेल में जानें सबकुछ

रेडमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE के साथ VoLTE और VoWiFi, डुअल बैंड Wi-FI ac, Bluetooth v5.0, GPS, NFC, इंफ्रारेड सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर, IP53 रेटिंग और साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
The post 5000mAh की बैटरी और 64MP कैमरा वाले लेटेस्ट Redmi Note 11 SE पर तगड़ा डिस्काउंट, जानें ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 64MP Camera वाला Redmi Note 11 SE इंडिया में हुआ लॉन्च, कम पैसे में मिलेगी जबरदस्त स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Redmi Note 11 SE : Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए रेडमी नोट 11 सीरीज़ में एक और नया मोबाइल फोन जोड़ दिया है। यह शाओमी फोन Redmi Note 11 SE इंडिया में लॉन्च हो गया है। रेडमी नोट 11 एसई 6GB RAM, MediaTek Helio G95, 64MP Camera और 5,000mAh Battery से लैस होकर आया है जो 31 अगस्त से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
रेडमी नोट 11 एसई स्मार्टफोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की एमोलेड डॉट डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। यह फोन की स्क्रीन 1100निट्स ब्राइटनेस और 4,500,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो सहित 409पीपीआई सपोर्ट करती है। शाओमी ने अपने इस नए स्माटफोन को Reading mode 3.0 और Sunlight mode 2.0 से लैस कर बाजार में उतारा है।

Redmi Note 11 SE एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 12.5 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस शाओमी फोन में 2.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी95 चिपसेट मौजूद है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह स्मार्टफोन माली-जी76 जीपीयू सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 11 एसई क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस कैमरा सेटअप में एफ/1.9 अपर्चर वाले 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह Redmi Note 11 SE एफ/2.45 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है। इस बड़ी बैटरी के साथ ही यह नया रेडमी मोबाइल 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह मोबाइल फोन 30 मिनट में ही 0 से 54 प्रतिशत तक चार्ज होने की क्षमता रखता है।

रेडमी नोट 11 एसई इंडिया में फिलहाल एक ही वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जो 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन का प्राइस 13,499 रुपये है जिसे आने वाली 31 अगस्त से Thunder Purple, Cosmic White, Space Black और Bifrost Blue कलर में खरीदा जा सकेगा।

Redmi Note 11 SE Sale पर शाओमी ने ऑफर भी पेश किया है जिसमें 500 रुपये का प्रीपेड डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं आईसीआईसी बैंक कार्ड यूज़ करने पर 1,000 रुपये की इंस्टेंट छूट भी प्राप्त होगी।
The post 64MP Camera वाला Redmi Note 11 SE इंडिया में हुआ लॉन्च, कम पैसे में मिलेगी जबरदस्त स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi ने अपनाई सस्ते स्मार्टफोन बेचने की ट्रिक, बिना चॉर्जर के ही लॉन्च करेगी फोन! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi देश का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड है और कंपनी कई सालों में इस पहले पायदान पर बैठी हुई है। शाओमी ने अपनी शुरूआत ही लो बजट सेग्मेंट से की थी तथा कम कीमत वाले सस्ते स्मार्टफोन बेचते हुए बेहद तेजी से इस चीनी कंपनी ने इंडिया में अपनी पैठ बना ली थी। Cheap Mobile Phones के साथ ही अब कंपनी हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स वाले डिवाईस भी ला रही है। लेकिन लो बजट सेग्मेंट में खुद को बनाए रखने के लिए अब Xiaomi एक अलग ही ट्रिक अपना रही है। नए Smartphone Low Price पर लॉन्च हो और कम रेट पर ही बिकें, इसके लिए कंपनी बिना चार्जर (Charger) के ही फोन बेचने की प्लानिंग कर रही है।
Xiaomi कल यानी 26 अगस्त को इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 11SE लॉन्च करने जा रही है। रेडमी नोट 11 सीरीज़ में जोड़ा जाने वाला यह मोबाइल फोन कल भारतीय बाजार में पेश कर दिया जाएगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इस मोबाइल फोन की फोटो व कई स्पेसिफिकेशन्स लिस्ट कर दी गई है लेकिन Redmi Note 11SE India Launch से ठीक एक दिन पहले अब खबर आ रही है कि रेडमी नोट 11एसई बिना चॉर्जर के ही बेचा जाएगा।

‘Redmi Note 11SE No Charger In The Box’ यह बात सबसे पहले एमएसपी वेबसाइट के जरिये सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार रेडमी नोट 11एसई बॉक्स कंटेंट में USB Type-C Cable, SIM Eject Tool, Protective Case, Quick Start Guide और Warranty Card तो होंगे लेकिन Phone Charger / Adapter बॉक्स में साथ नहीं दिया जाएगा। चार्जर साथ में न होने के चलने फोन का प्राइस तो कम हो जाएगा लेकिन जरूरतमंद को यह चॉर्जर या अडेप्टर को पाने के लिए अलग से पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
रेडमी के इस फोन में 5000mAh बैटरी दी जाएगी जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। लेकिन इस तकनीक का फायदा उठाने के लिए Mi 33W SonicCharge 2.0 Charger अलग से खरीदना पड़ सकता है जिसका प्राइस तकरीबन 999 रुपये होगा। हालांकि रेडमी नोट 11एसई में चार्जिंग अडेप्टर साथ न दिए जाने की बात फोन लॉन्च होने तक पुख्ता नहीं कही जा सकती है। इसके लिए कल 26 अगस्त की दोपहर 12 बजे तक का इंतजार करना ही होगा।

फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो रेडमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G95 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 6.43-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। Redmi Note 11 SE क्वाड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रावाइड, 2MP डेप्थ और 2MP मैक्रो सेंसर मौजूद रहेगा।
The post Xiaomi ने अपनाई सस्ते स्मार्टफोन बेचने की ट्रिक, बिना चॉर्जर के ही लॉन्च करेगी फोन! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Redmi Note 11 SE स्मार्टफ़ोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, Realme और Vivo की बढ़ेंगी परेशानी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Redmi Note 11 SE India Launch Date : शाओमी का सब-ब्रांड Redmi भारत में जल्द ही अपनी Note 11 सीरीज का नया स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने वाला है। शाओमी का अपकमिंग Redmi Note 11 SE स्मार्टफ़ोन के इंडिया लॉन्च का ऐलान कंपनी कर चुकी है। यह फ़ोन भारत में 26 अगस्त 2022 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर ये जानकारी दी है। ख़बरों की माने तो भारत में लॉन्च होने वाला है यह स्मार्टफ़ोन चीन में लॉन्च किए Redmi Note 10 का रिब्रांड वर्जन होगा। हालांकि इस फ़ोन का इंडिया वेरिएंट चीन से काफ़ी अलग होगा। वहीं कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि रेडमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन अपकमिंग Poco M5s की तरह होगा। फिलहाल रेडमी की ओर से इस स्मार्टफोन को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है।
All SEt for the new performer on the block. ?
The stunning #RedmiNote11SE arrives on 26th August.
?https://t.co/cwYEXedZWw | @Flipkart
Know more: https://t.co/3HcDF7jv6v pic.twitter.com/bi2ccpRKHG— Redmi India (@RedmiIndia) August 24, 2022
Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन के बारे बताया जा रहा है कि इसमें 6.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 60Hz है। रेडमी का यह स्मार्टफोन MediaTek के Helio G95 प्रोसेसर और 8GB की रैम और 128GB के स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : 64MP कैमरा और Snapdragon 778G Plus प्रोसेसर के साथ आएगा iQOO Z6 स्मार्टफोन
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रावाइड और 2MP के दो सेंसर – डेप्थ और मैक्रो दिया जाएगा। रेडमी के इस फोन में 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दिया जाएगा। रेडमी का यह फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित MIUI 13 दिया गया है।
The post Redmi Note 11 SE स्मार्टफ़ोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, Realme और Vivo की बढ़ेंगी परेशानी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 11 सीरीज का लेटेस्ट Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। शाओमी का यह बजट स्मार्टफोन होम मार्केट चीन में Redmi Note 11T सीरीज के साथ लॉन्च किया गया है। Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो यह Poco M3 Pro 5G की तरह है। पोको का यह स्मार्टफोन कंपनी ने पिछले साल भारत में लॉन्च किया था। यहाँ हम आपको Redmi Note 11 SE स्मार्टफ़ोन की क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन में 6.5-इंच का IPS LCD दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ (1080 x 2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz है। रेडमी के इस फोन की डिस्प्ले कंटेट के मुताबिक रिफ्रेश रेट को 30Hz से 90Hz के बीच में एडजेस्ट करता है। रेडमी के इस फोन में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो इसमें कैमरा सेंसर वर्टिकली अरेंज किए गए हैं। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का है। शाओमी के इस फोन में अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर नहीं दिया गया है। फोन में 2MP का सेकंडरी कैमरा सेंसर हो जो डैप्थ सपोर्ट के लिए दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 SoC दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8GB तक का रैम और 128GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ ही फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। Redmi Note 11 सीरीज के स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। रेडमी का यह फोन फिलहाल Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर रन करता है।
यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स
Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर चीन में शुरू हो गए हैं। फोन की बिक्री 31 मई से शुरू होगी। इस स्मार्टफोन को 999 युआन (करीब 12,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।यह भी पढ़ें : iQoo Neo 6 भारत में 31 मई को करेंगा एंट्री, Snapdragon 870 5G के साथ लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन
The post Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>