Redmi Note 11 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 09:41:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले Redmi स्मार्टफोन को सिर्फ़ 2000 रुपये प्रतिमाह में घर लाएं, जानें ऑफ़र https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-and-50mp-camera-phone-redmi-note-11-buy-just-rs-2000-emi/ https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-and-50mp-camera-phone-redmi-note-11-buy-just-rs-2000-emi/#respond Fri, 16 Dec 2022 05:49:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=94229 Redmi Note 11 स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है।

The post 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले Redmi स्मार्टफोन को सिर्फ़ 2000 रुपये प्रतिमाह में घर लाएं, जानें ऑफ़र first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Amazon India पर चल रही है Mi No 1 Fan Faistival सेल 
  • Redmi Note 11 स्मार्टफोन में दिया है 50MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • Xiaomi के रेडमी नोट 11 के फ्रंट में दिया गया है 13MP सेल्फी कैमरा 

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Amazon India पर इन दिनों Mi No 1 Fan Faistival सेल चल रही है। इस सेल के दौरान शाओमी के स्मार्टफ़ोन पर दमदार डील मिल रही है। इस सेल के दौरान Redmi Note 11 स्मार्टफ़ोन पर ज़बरदस्त छूट और बैंक डिस्काउंट मिल रहा है और आप सिर्फ 2,000 रुपये प्रतिमाह की नो कॉस्ट्यूम्स EMI पर ख़रीद सकते हैं। रेडमी के इस स्मार्टफ़ोन की खूबियों की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी और 50 MP क्वाड रियर कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही शाओमी का यह फ़ोन Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ आता है। यहां हम आपको रेडमी नोट 11 स्मार्टफ़ोन पर मिल रहे ऑफ़र की जानकारी डिटेल में दे रहे हैं।

Redmi Note 11 ऑफर

Redmi Note 11 स्मार्टफ़ोन अमेजन की वेबसाइट पर 17,999 रुपये की क़ीमत में लिस्ट किया गया है। इस फ़ोन में 33 प्रतिशत की छूट मिल रही है, जिसके बाद फ़ोन की क़ीमत 11,999 रुपये हो जाती है। इसके साथ ही फ़ोन में ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 1250 रुपये, Kotak Mahindra बैंक के डेबिट कार्ड पर 750 रुपये, Federal Bank के डेबिट कार्ड पर 1250 रुपये और क्रेडिट कार्ड पर 1750 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

Redmi Note 11 स्मार्टफ़ोन को नो कोस्ट EMI पर भी ख़रीदा जा सकता है। इस फ़ोन को 2000 रुपये प्रतिमाह की नो कॉस्ट्यूम्स EMI पर ख़रीदा जा सकता है। यानी आपको ब्याज का भुगतान नहीं करना होगा।

5000mAh battery, 50MP camera xiaomi phone buy under Rs 10,000

Redmi Note 11 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.43-inch FHD+ 90Hz AMOLED डिस्प्ले
  • Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर
  • 4GB/6GB रैम, 64GB/128GB स्टोरेज
  • 5,000mAh बैटरी, 33W फ़ास्ट चार्जिंग
  • 50MP + 8MP + 2MP + 2MP रियर कैमरा
  • 13MP सेल्फ़ी कैमरा
  • Android 11

Redmi Note 11 स्मार्टफोन में 6.43-इंच में Full-HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में AMOLED पैनल दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और कोर्निंग ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर और Adreno 610 GPU दिया गया है। Redmi Note 11 स्मार्टफोन में 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है। रेडमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग दिया गया है।

Redmi Note 11 स्मार्टफोन में क्वार्ड रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो शूटर दिया गया है। इस फोन में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 60MP सेल्फी कैमरा और Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ Moto X40 हुआ लॉन्च

Redmi Note 11 स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन Android 11 पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए लिए 4G, डुअल बैंड Wi Fi, Bluetooth 5.0, GPS, IR ब्लास्टर, डुअल स्टीरियो स्पीकर और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

The post 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले Redmi स्मार्टफोन को सिर्फ़ 2000 रुपये प्रतिमाह में घर लाएं, जानें ऑफ़र first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-and-50mp-camera-phone-redmi-note-11-buy-just-rs-2000-emi/feed/ 0
5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले Redmi Note 11 पर तगड़ा डिस्काउंट, देखें ऑफर डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-and-50mp-camera-smartphone-redmi-note-11-discount-check-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-and-50mp-camera-smartphone-redmi-note-11-discount-check-details/#respond Mon, 18 Jul 2022 05:29:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=84367 Redmi Note 11 स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है।

The post 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले Redmi Note 11 पर तगड़ा डिस्काउंट, देखें ऑफर डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi Note 11 स्मार्टफ़ोन पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। शाओमी के इस स्मार्टफ़ोन को फ़िलहाल फ्लिपकार्ट से बैंक डिस्काउंट के साथ सस्ते में ख़रीदने का सबसे बहतरीन मौक़ा है। अगर आप नया स्मार्टफ़ोन ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल आपके लिए सबसे बेस्ट मौक़ा हो सकता है। Redmi Note 11 स्मार्टफ़ोन की खूबियों की बात करें तो फ़ोन में 50MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। शाओमी का यह स्मार्टफ़ोन Qualcomm के Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Redmi Note 11 स्मार्टफ़ोन की क़ीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Redmi Note 11 ऑफर

Redmi Note 11 स्मार्टफ़ोन फ्लिपकार्ट पर 12,560 रुपये की क़ीमत में लिस्ट किया गया है। SBI के क्रेडिट कार्ड से वन टाइम पेमेंट करने पर रेडमी के इस फ़ोन पर 750 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं अगर आप इस फ़ोन को EMI पर ख़रीदते हैं तो 1259 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह EMI पर Redmi Note 11 स्मार्टफ़ोन को 1018 रुपये की प्रतिमाह किश्त में घर ला सकते हैं।

Xiaomi Redmi Note 11 Pro 4G full Specs leaked before 26 January global launch Price

Redmi Note 11 स्मार्टफ़ोन तीन वेरिएंट में बिक्री के लिए आता है। इस फ़ोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की क़ीमत 12,560 रुपये है। रेडमी का यह फ़ोन 6GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में भी आता है जिनकी क़ीमत 13,755 रुपये और 15,628 रुपये की क़ीमत में आता है। रेडमी का यह फ़ोन तीन कलर ऑप्शन – हॉरिजन ब्लू, स्पेस ब्लैक और स्टारडस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है।

Redmi Note 11 स्पेसिफिकेशन्स

शाोमी का Redmi Note 11 स्मार्टफोन में 90Hz रिफ़्रेश रेट वाला 6.43-इंच का फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। रेडमी नोट 11 स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ ही फ़ोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU दिया गया है। Redmi के इस स्मार्टफोन को 4GB और 6GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज के ऑप्शन में मार्केट में उतारा गया है। इस फ़ोन में वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में 5000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग मिलती है।

Xiaomi Redmi Note 11 Pro 4G full Specs leaked before 26 January global launch Price

Redmi Note 11 के कैमरा स्पेक्स की बात करें तो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो शूटर दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में सेल्फ़ी के लिए 13MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 20 जुलाई को भारत में आने वाला Xiaomi का धांसू फोन, लॉन्चिंग से पहले जानें सबकुछ

Redmi Note 11 स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही यह फ़ोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है।कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4G, डुअलबैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS, IR blaster, डुअल स्टीरियो स्पीकर और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। Redmi Note 11 स्मार्टफोन में IP53 स्प्लैश रेजिस्टेंस दिया गया है। 

The post 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले Redmi Note 11 पर तगड़ा डिस्काउंट, देखें ऑफर डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-and-50mp-camera-smartphone-redmi-note-11-discount-check-details/feed/ 0
5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Xiaomi का फोन 10,000 रुपये से कम में खरीदें, जानें पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-50mp-camera-xiaomi-phone-buy-under-rs-10000/ https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-50mp-camera-xiaomi-phone-buy-under-rs-10000/#respond Thu, 09 Jun 2022 04:49:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82064 Xiaomi Redmi Note 11 स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है।

The post 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Xiaomi का फोन 10,000 रुपये से कम में खरीदें, जानें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश की प्रमुख ई-रिटेलर प्लेटफॉर्म Amazon India पर इन दिनों मानसून कार्निवल सेल चल रही है। अमेजन पर यह सेल 12 जून तक चलने वाली है। इस सेल के दौरान कंपनी अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट समेत स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार ऑफर पेश कर रही है। अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो अमेजन पर चल रही मानसून कार्निवल सेल के दौरान डिस्काउंट के साथ नया फोन खरीद सकते हैं। अमेजन सेल के दौरान Xiaomi के बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Redmi Note 11 पर धमाकेदार डील मिल रही है। इस फोन की कीमत 12,999 रुपये शुरू होती है, जिसे आप 10,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Redmi Note 11 : ऑफर्स

Redmi Note 11 स्मार्टफोन पर ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर यूजर्स को 1250 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह 12,999 रुपये कीमत वाले शाओमी के इस फोन की इफेक्टिव प्राइस 11,700 रुपये हो जाती है। इसके साथ ही अमेजन पर आप एक्सचेंज ऑफर का भी बेनिफिट ले सकते हैं। अगर आपका फोन की कंडीशन ठीक ठाक है तो 2000 रुपये तक आपको पुराने फोन के मिल जाएंगे। इस तरह आप शाओमी के इस स्मार्टफोन 10,000 रुपये से कम कीमत में अपना बना सकते हैं।

Xiaomi Redmi Note 11 Pro 4G and 5G model launched know Specs Price

Redmi Note 11 : कीमत

Xiaomi ने Redmi Note 11 स्मार्टफोन को भारत में तीन वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। रेडमी के इस फोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। इसके साथ ही यह फोन 6GB रैम के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में भी आता है, जिनकी कीमत क्रमश: 13,999 रुपये और 15,999 रुपये है। रेडमी नोट 11 स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन – हॉरिजन ब्लू, ब्लैक और स्टारडस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है।

Redmi Note 11 : स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.43-इंच FHD+ 90Hz AMOLED डिस्प्ले
  • Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर
  • 4GB/6GB रैम, 64GB/128GB स्टोरेज
  • 5,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्ज
  • 50MP + 8MP + 2MP + 2MP क्वाड रियर कैमरा
  • 13MP सेल्फी कैमरा
  • Android 11

Redmi Note 11 स्मार्टफोन में 6.43-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। रेडमी के इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU दिया गया है। इसके साथ ही फोन में वर्चु्अल रैम का फीचर भी दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : 30,000 रुपये से कम में ख़रीदे OnePlus का 50 हज़ार रुपये वाला फ़ोन, अब तक की सबसे धाकड़ डील

Xiaomi Redmi Note 11 Pro 4G full Specs leaked before 26 January global launch Price

Redmi Note 11 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 2MP का डेप्थ और 2MP का माइक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। रेडमी के इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का स्नाइपर दिया गया है।

Redmi Note 11 स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। शाओमी का यह फोन Android 11 पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, IR ब्लास्ट, डुअल स्टीरियो स्पीकर, USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

The post 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Xiaomi का फोन 10,000 रुपये से कम में खरीदें, जानें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-50mp-camera-xiaomi-phone-buy-under-rs-10000/feed/ 0
Xiaomi Redmi Note 11 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन को अमेजन से सस्ते में खरीदने का मौका https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-summer-sale-2022-xiaomi-redmi-note-11-discounts-and-offers/ https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-summer-sale-2022-xiaomi-redmi-note-11-discounts-and-offers/#respond Mon, 02 May 2022 08:33:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79802 Redmi Note 11 स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर, 50MP क्वाड रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है।

The post Xiaomi Redmi Note 11 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन को अमेजन से सस्ते में खरीदने का मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi Note 11 स्मार्टफ़ोन फ़िलहाल अमेजन पर 12999 रुपये की शुरुआती क़ीमत पर मिल रहा है। हालाँकि अमेजन पर 4 मई से शुरू हो रही Amazon Summer Sale 2022 के दौरान इस स्मार्टफ़ोन पर धमाकेदार डिस्काउंट मिलने जा रहा है। शाओमी के इस स्मार्टफोन पर कस्टमर्स को 1,250 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही बॉयर्स को ICICI, Kotak, और RBL बैंक के कार्ड पर 1000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी मिलेगा। ऐसे में Redmi Note 11 स्मार्टफ़ोन को भारत में अब तक की सबसे कम कीमत 10,749 रुपये में ख़रीदा जा सकता है।

Redmi Note 11 स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर, 50MP क्वाड रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको अमेजन की अपकमिंग सेल पर इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले डील को बता रहे हैं।

Redmi Note 11 पर मिल रही दमदार डील

रेडमी नोट 11 स्मार्टफोन का 4GB RAM/64GB स्टोरेज वेरिएंट की फिलहाल कीमत 12,999 रुपये हैं। सेल के दौरान बॉयर्स को इस फोन पर 1,250 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। कूपन डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत 11,749 रुपये हो जाती है। इसके साथ ही इस फोन पर ICICI, Kotak, और RBL कार्ड पर दस प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। सभी डिस्काउंट को मिला तो अमेजन की अपकमिंग सेल में Redmi Note 11 फोन को 10,749 रुपये में खरीदा जा सकता है। अमेजन पर समर सेल 4 मई से शुरू हो रही है।

Xiaomi Redmi Note 11E Pro 5G Phone Price Specifications Leaked before launch

 

Redmi Note 11 स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 11 स्मार्टफोन में 6.43-इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और यह Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके साथ ही शाओमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ आता है जिसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU दिया गया है। Redmi Note 11 स्मार्टफोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है। इस फोन में एक्सपेंडेबल रैम फीचर भी दिया गया है। रेडमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग मिलती है।

Redmi Note 11 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो शूटर दिया गया है। रेडमी के इस फोन में 13MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Oppo F19 और Oppo F19 Pro+ स्मार्टफोन पर मिल रहा 4000 रुपये तक का धमाकेदार डिस्काउंट, देखें क्या है ऑफर

108mp camera phone Xiaomi Redmi Note 11E Pro 5G Launched in china know Price specifications
Redmi Note 11

Redmi Note 11 स्मार्टफोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। रेडमी का यह फोन MIUI 13 पर रन करता है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS, IR blaster, डुअल स्टीरियो स्पीकर और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। Redmi Note 11 स्मार्टफोन में IP53 स्प्लैश रेजिस्टेंस दिया गया है। यह भी पढ़ें : Infinix Note 12, Infinix Hot 12 और Infinix Smart 6 HD स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Infinix Smart 6 पब्जी और बैटरी टेस्ट

The post Xiaomi Redmi Note 11 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन को अमेजन से सस्ते में खरीदने का मौका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-summer-sale-2022-xiaomi-redmi-note-11-discounts-and-offers/feed/ 0
Xiaomi ने फिर शुरू किया कीमत बढ़ाने का खेल, लॉन्च के ठीक एक महीने बाद Redmi Note 11 हुआ महंगा https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-11-price-hike-check-new-price-and-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-11-price-hike-check-new-price-and-specs/#respond Tue, 08 Mar 2022 08:31:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=77000 Xiaomi ने Redmi Note 11 स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की है।

The post Xiaomi ने फिर शुरू किया कीमत बढ़ाने का खेल, लॉन्च के ठीक एक महीने बाद Redmi Note 11 हुआ महंगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने भारत में फरवरी में Redmi Note 11 सीरीज के दो स्मार्टफोन – Note 11 और Note 11S लॉन्च किए थे। शाओमी ने Redmi Note 11 स्मार्टफोन को 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत और Redmi Note 11S स्मार्टफोन को 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। अब कंपनी लॉन्च के एक महीने बाद ही Redmi Note 11 स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोत्तरी कर दी है। यहां हम आपको Redmi Note 11 स्मार्टफोन की बढ़ी हुई क़ीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

Redmi Note 11 की बढ़ी कीमत

Xiaomi ने Redmi Note 11 स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। शाओमी ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर बढ़ी हुई कीमत अपडेट कर दी है। Redmi Note 11 स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट को खरीदने के लिए अब 13,999 रुपये खर्च करने होंगे। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को फरवरी महीने में 13,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। Redmi Note 11 स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4GB + 64GB के साथ आता है।

Xiaomi Redmi Note 11 Pro 4G full Specs leaked before 26 January global launch Price

शाओमी के बेस वेरिएंट 4GB + 64GB स्मार्टफोन को फिलहाल अपने ऑफिशियल वेबसाइट में लिस्ट नहीं किया है। इस स्मार्टफोन के 6GB + 64GB और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमतों में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है।

Redmi Note 11 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Redmi Note 11 स्मार्टफोन में 6.43-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz और मैक्सिमम ब्राइटनेस 1000nits है। शाओमी के इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए इस फोन में Adreno 610 GPU दिया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है।

Xiaomi Redmi Note 11 Pro 4G full Specs leaked before 26 January global launch Price

Redmi Note 11 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में कैमरा सेंसर के साथ LED फ्लैश दिया गया है। रेडमी नोट 11 स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। शाओमी के इस फोन में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung पर लगे बेंचमार्क स्कोर से छेड़छाड़ के आरोप, Geekbench ने बैन किए Galaxy S सीरीज के 20 स्मार्टफोन

Redmi Note 11 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही इस फोन में 33W Pro फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। शाओमी के इस फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन में Type-C चार्जिंग पोर्ट, micro-SD कार्ड स्लॉट और स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट भी दिया गाय है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन 50MP कैमरा और Snapdragon 750G चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और ऑफर्स

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

The post Xiaomi ने फिर शुरू किया कीमत बढ़ाने का खेल, लॉन्च के ठीक एक महीने बाद Redmi Note 11 हुआ महंगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-11-price-hike-check-new-price-and-specs/feed/ 0
लॉन्च से पहले ही लीक हुआ Redmi Note 11E Pro का प्राइस, देखें इस Xiaomi फोन में क्या होगा खास https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-11e-pro-5g-phone-price-specifications-leaked-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-11e-pro-5g-phone-price-specifications-leaked-before-launch/#respond Tue, 01 Mar 2022 09:35:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=76636 फोन के लॉन्च से पहले ही रेडमी नोट 11ई प्रो स्मार्टफोन के वेरिएंट्स व प्राइस की जानकारी भी सामने आ गई है।

The post लॉन्च से पहले ही लीक हुआ Redmi Note 11E Pro का प्राइस, देखें इस Xiaomi फोन में क्या होगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi Redmi Note 11 series में अभी तक Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11S 4G तथा Redmi Note 11S 5G फोन लॉन्च हो चुके हैं। ये फोंस विभिन्नि बाजारों में सेल लिए उपलब्ध भी हो चुके हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि शाओमी इस सीरीज़ के एक और नए मोबाइल फोन पर काम कर रही है जिसे Redmi Note 11E Pro नाम के साथ सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज इस फोन के लॉन्च से पहले ही रेडमी नोट 11ई प्रो स्मार्टफोन के वेरिएंट्स व प्राइस की जानकारी भी सामने आ गई है।

Redmi Note 11E Pro का Price

सीधे कीमत की ही बात करें तो रेडमी नोट 11ई प्रो स्मार्टफोन के प्राइस की जानकारी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर की गई है। टिपस्टर के अनुसार यह रेडमी फोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन के बेस वेरिएंट में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोेरेज दी जाएगी जिसकी कीमत 1699 युआन (तकरीबन 20,300 रुपये) होगी। इसी तरह 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1899 युआन (तकरीबन 22,700 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2099 (तकरीबन 25,100 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi Redmi Note 11E Pro 5G Phone Price Specifications Leaked before launch

Redmi Note 11E Pro की स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी रेडमी नोट 11ई प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन की स्क्रीन पंच-होल स्टाईल वाली हो सकती है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी। बताया जा रहा है कि यह डिसप्ले 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करेगी तथा 1200निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। शाओमी अपने रेडमी फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट कर बाजार में उतारेगी। यह भी पढ़ें : 15 मार्च को ग्लोबली लॉन्च हो सकती है Xiaomi 12 series, आएंगे तीन धाकड़ मोबाइल फोन

Redmi Note 11E Pro स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च होगा और मीयूआई 13 के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट देखने को मिल सकता है। उम्मीद है कि इस फोन में वर्चुअल रैम तकनीक भी दी जाएगी तथा गेम खेलने के लिए इस फोन को गेमिंग टेक्नोलॉजी से भी लैस किया जाएगा। 5जी सपोर्ट के साथ ही इस फोन में 4जी एलटीई, डुअल बैंड वाईफाई और ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स शामिल रहेंगे।

Xiaomi Redmi Note 11E Pro 5G Phone Price Specifications Leaked before launch

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 11ई प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इस कैमरा सेटअप में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रेडमी फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि पावर बैकअप के लिए Redmi Note 11E Pro 67वॉट रेपिड चार्ज तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है।

The post लॉन्च से पहले ही लीक हुआ Redmi Note 11E Pro का प्राइस, देखें इस Xiaomi फोन में क्या होगा खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-11e-pro-5g-phone-price-specifications-leaked-before-launch/feed/ 0
108MP Camera और 11GB RAM की ताकत के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 11S https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-xiaomi-redmi-note-11s-launched-in-india-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-xiaomi-redmi-note-11s-launched-in-india-price-sale-offer/#respond Wed, 09 Feb 2022 07:09:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75277 8GB RAM, MediaTek Helio G96 चिपसेट, 108MP Camera और 5,000mAh Battery की पावर वाले रेडमी नोट 11एस स्मार्टफोन की फुल डिटेल आगे दी गई है।

The post 108MP Camera और 11GB RAM की ताकत के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 11S first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi की रेडमी नोट सीरीज़ के नए स्मार्टफोंस आज इंडियन मार्केट में एंट्री ले चुके हैं। कंपनी की ओर से Redmi Note 11S और Xiaomi Redmi Note 11 भारत में लॉन्च किए गए हैं जो आर्कषक लुक के साथ ही ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करते हैं। रेडमी नोट 11 की स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस जानने के लिए (यहां क्लिक) कर सकते हैं तथा 8GB RAM, MediaTek Helio G96 चिपसेट, 108MP Camera और 5,000mAh Battery की पावर वाले रेडमी नोट 11एस स्मार्टफोन की फुल डिटेल आगे दी गई है।

Xiaomi Redmi Note 11S

शाओमी रेडमी नोट 11एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो पंच-होल डिजाईन पर बनी है। फोन में एमोलेड स्क्रीन पैनल पर यूज़ किया गया है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। Redmi Note 11S की डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा साथ ही DCI-P3 कलर गामुट, रिडिंग मोड 3.0 और सनलाईट मोड जैसे फीचर्स भी सपोर्ट करती है। EVOL डिजाईन वाले इस फोन की मोटाई महज़ 8.09एमएम और वज़न 179ग्राम है।

108mp camera phone Xiaomi Redmi Note 11S launched in india price sale offer

Xiaomi Redmi Note 11S को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो लेटेस्ट मीयूआई 13 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी96 चिपसेट दिया गया है। शाओमी का यह मोबाइल फोन लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी से लैस है जो हैवी प्रोसेसिंग तथा गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखता है व हिट होने से बचाता है। यह स्मार्टफोन एक्सपेंडेबल रैम तकनीक से लैस किया गया है जो जरूरत पड़ने पर रैम परफॉर्मेंस को 11 जीबी तक बढ़ाता है।

108mp camera phone Xiaomi Redmi Note 11S launched in india price sale offer

Redmi Note 11S फोटोग्राफी के लिए क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी Samsung HM2 Sensor दिया गया है। इसके साथ ही यह शाओमी फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी नोट 11एस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

108mp camera phone Xiaomi Redmi Note 11S launched in india price sale offer

Xiaomi Redmi Note 11S एक डुअल सिम फोन है जो 3.5एमएम जैक, आईआर ब्लास्टर तथा अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 11एस स्मार्टफोन में 33वॉट प्रो फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन को धूल व पानी से सुरक्षित रखने के लिए शाओमी ने इसे आईपी53 सर्टिफाइड बनाया है।

Redmi Note 11S प्राइस व सेल

रेडमी नोट 11एस स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा सबसे बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।

कीमत की बात करें तो Redmi Note 11S 6GB RAM + 64GB Storage 16,499 रुपये, 6GB RAM + 128GB Storage 17,499 रुपये तथा 8GB RAM + 128GB Storage 18,499 रुपये में लॉन्च हुआ है। भारतीय बाजार में इस फोन को Horizon Blue, Polar White और Space Black कलर में 16 फरवरी से खरीदा जा सकता है।

The post 108MP Camera और 11GB RAM की ताकत के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 11S first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-phone-xiaomi-redmi-note-11s-launched-in-india-price-sale-offer/feed/ 0
Xiaomi ने इंडिया में लॉच किया Redmi Note 11, देखें इसकी स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-11-launched-in-india-know-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-11-launched-in-india-know-specs-price-sale-offer/#respond Wed, 09 Feb 2022 06:53:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=75274 Xiaomi Redmi Note 11 रेडमी नोट 11 6GB RAM, Snapdragone 680 चिपसेट, 50MP Camera और 5,000mAh Battery से लैस है।

The post Xiaomi ने इंडिया में लॉच किया Redmi Note 11, देखें इसकी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपनी रेडमी नोट सीरीज़ का विस्तार करते हुए दो नए मोबाइल फोन लॉन्च किए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन Redmi Note 11S और Xiaomi Redmi Note 11 नाम के साथ पेश हुए हैं जो बेहतरीन लुक के साथ ही शानदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करते हैं। आगे हमें रेडमी नोट 11 स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की डिटेल्स शेयर की है। यह स्मार्टफोन 6GB RAM, Snapdragone 680 चिपसेट, 50MP Camera और 5,000mAh Battery की ताकत से लैस है।

Xiaomi Redmi Note 11 की स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी रेडमी नोट 11 को कंपनी की ओर से 6.43 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह रेडमी फोन DCI-P3 कलर गामुट, रिडिंग मोड 3.0 और सनलाईट मोड से लैस है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद है।

Xiaomi Redmi Note 11 launched in India know specs price sale offer

Redmi Note 11 स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 13 के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ इस मोबाइल फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है। रेडमी नोट 11 स्मार्टफोन एक्सपेंडेबल रैम तकनीक के साथ पेश किया गया है जिसमें जरूरत पड़ने पर रैम परफॉर्मेंस को 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : 108MP Camera और 11GB RAM की ताकत के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 11S, जानें क्या है इसका प्राइस

फोटोग्राफी के लिए इस रेडमी फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi Note 11 स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Xiaomi Redmi Note 11 launched in India know specs price sale offer

Redmi Note 11 डुअल सिम फोन है जो 3.5एमएम जैक, आईआर ब्लास्टर सहित अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 11 में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है। यह शाओमी रेडमी फोन आईपी53 रेटिड है जो इसे धूल व पानी से बचाता है।

Xiaomi Redmi Note 11 की प्राइस

रेडमी नोट 11 स्मार्टफोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 13,499 रुपये है। इसी तरह 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,499 रुपये तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। मार्केट में इस फोन को Starburst White, Space Black और Horizon Blue कलर में 11 फरवरी से खरीदा जा सकता है।

The post Xiaomi ने इंडिया में लॉच किया Redmi Note 11, देखें इसकी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-11-launched-in-india-know-specs-price-sale-offer/feed/ 0
Redmi Note 11 और Redmi Note 11S स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक, जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-11-and-note-11s-smartphone-price-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-11-and-note-11s-smartphone-price-leaked/#respond Mon, 31 Jan 2022 07:56:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74759 Xiaomi Redmi Note 11 को भारत में 15,000 रुपये से कम और Redmi Note 11s को 15 हजार रुपये से ज्यादा कीमत में पेश किया जा सकता है।

The post Redmi Note 11 और Redmi Note 11S स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi Note 11 सीरीज भारत में 9 फरवरी को लॉन्च होनी है। शाओमी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि वह भारत में Redmi Note 11S स्मार्टफोन के साथ स्टेंडर्ड Redmi Note 11 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। शाओमी ने ग्लोबल मार्केट में कुछ दिनों पहले ही Redmi Note 11, Note 11S, Note 11 Pro 4G, और Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। भारत में Redmi Note 11, Note 11S स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कीमत लीक हो गई है। यहां हम आपको Redmi Note 11 सीरीज की भारत में कीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Redmi Note 11 और Note 11S स्मार्टफोन की कीमत लीक

टिपस्टर योगेश बरार का कहना है कि Redmi Note 11 को भारत में 15,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया जा सकता है। टिपस्टर के मुताबिक इस फोन का बेस वेरिएंट 13,999 रुपये या 14,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। वहीं Redmi Note 11S स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये से ज्यादा होगी। इस फोन का बेस वेरिएंट 16,999 रुपये या 17,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है।

Redmi Note 11, Note 11S स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 11S स्मार्टफोन को 108MP का प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच कटआउट दिया जाएगा। Redmi Note 11S स्मार्टफोन में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर और 8GB तक की रैम और 128GB तक का स्टोरेज दिया जाएगा। फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर और मैक्रो लेंस दिया जाएगा। इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। स्टेंडर्ड Redmi Note 11 स्मार्टफोन में Snapdragon 680 SoC और 6GB RAM की रैम और 128GB स्टोरेज दिया जा सकता है।

The post Redmi Note 11 और Redmi Note 11S स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-redmi-note-11-and-note-11s-smartphone-price-leaked/feed/ 0
Redmi Note 11 series इंडिया में आने को तैयार, 108MP कैमरा के साथ होगी धमाकेदार एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-11-series-india-launch-officially-teased-by-xiaomi/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-11-series-india-launch-officially-teased-by-xiaomi/#respond Thu, 27 Jan 2022 10:03:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74626 रेडमी नोट 11 सीरीज के अंदर Redmi Note 11, Redmi Note 11S और Redmi Note 11 Pro (4G/5G) शामिल हैं।

The post Redmi Note 11 series इंडिया में आने को तैयार, 108MP कैमरा के साथ होगी धमाकेदार एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi Note 11S भारत में 9 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। यह वही फोन हो सकता है, जिसे कंपनी ने बुधवार को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। वहीं, अब Redmi India ने आधिकारिक तौर पर टीज़ किया है कि ब्रांड Redmi Note 11 सीरीज़ के तहत नया फोन लाने वाला है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह 9 फरवरी को Note 11S के साथ लॉन्च होंगे या नहीं। ट्वीट में ‘द बीस्ट्स आ रहे हैं’ और 11:11 का उल्लेख है, जो यह बता रहा है कि यह बहुप्रतीक्षित Redmi Note 11 सीरीज के बारे में जानकारी दे रहा है।

Redmi Note 11 series

हम अनुमान लगा सकते हैं कि वैश्विक Redmi Note 11 सीरीज मॉडल चीनी मॉडल के बजाय भारत में लॉन्च होंगे, क्योंकि यह पहले से ही Redmi Note 11 Pro और Note 11 Pro + (चीन वेरिएंट) को देश में Xiaomi 11i और 11i हाइपरचार्ज के रूप में पेश कर चुका है। वैश्विक Redmi Note 11 सीरीज में चार मॉडल Redmi Note 11, Note 11 Pro, Note 11 Pro 5G, और Note 11S शामिल हैं। हमारा मानना है कि कीमत कम रखने के लिए नोट 11 प्रो 5G को छोड़कर सभी मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकता है।

Redmi स्मार्ट बैंड प्रो

इसके अलावा कंपनी ने पुष्टि की है कि वह 9 फरवरी को Redmi स्मार्ट बैंड प्रो लॉन्च करेगी। इसे चीन में पिछले साल अक्टूबर में Redmi Watch 2 Lite के साथ पेश किया गया था। इसमें 1.47-इंच AMOLED टच स्क्रीन डिसप्ले, अपोलो 3.5 प्रोसेसर, ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी, 110+ फिटनेस मोड और 24 घंटे की हार्ट रेट मॉनिटर है। 5 एटीएम वाटर-रेसिस्टेंस, म्यूजिक कंट्रोल, स्मार्टफोन नोटिफिकेशन, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप क्वालिटी, स्ट्रेस लेवल मॉनिटरिंग और फीमेल मेन्सुरल साइकिल ट्रैकिंग है। इसमें 2000mAh की बैटरी है जिसके 14 घंटे तक चलने का दावा किया गया है।

redmi-smart-band-pro

Redmi Note 11, Redmi Note 11S specifications

Redmi Note 11S में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43-इंच FHD + AMOLED डिसप्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास, आई-केयर मोड, 1000nits पीक ब्राइटनेस और एक पंच-होल कैमरा है। यह MediaTek Helio G96 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से आगे बढ़ाया जा सकता है। फोन एंडरॉयड़ 11-आधारित MIUI 13 कस्टम स्किन को बूट करता है और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक करता है।

Xiaomi Redmi Note 11 and 11s launched know specs price sale

कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर इसमें 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं। Redmi Note 11S स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP53 रेटिंग, डुअल स्टीरियो स्पीकर और सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। प्रकाशिकी के लिए, Redmi Note 11S में पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप है, जिसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और पोर्ट्रेट और मैक्रो शॉट्स के लिए 2MP सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 16MP का शूटर भी है।

Redmi Note 11 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट के साथ आता है जिसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। ऑप्टिक्स की बात करें तो इसमें 108MP लेंस के बजाय 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके अलावा Redmi Note 11 और Redmi Note 11S सभी फीचर्स एक जैसे हैं।

Redmi Note 11 Pro (4G and 5G)

Redmi Note 11 Pro अलग-अलग चिपसेट के साथ 4G और 5G वेरिएंट में आता है। दोनों मॉडलों में समान 6.67 FHD + AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200nits पीक ब्राइटनेस, DCI-P3 कलर सरगम, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और एक पंच-होल कैमरा है। 4G वैरिएंट MediaTek Helio G96 चिपसेट द्वारा संचालित है, जबकि 5G वर्जन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।
Xiaomi Redmi Note 11 Pro 4G and 5G model launched know Specs Price

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा, सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्पीकर हैं। वे Android 11 आधारित MIUI 13 पर चलते हैं और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं।

Redmi Note 11 Pro 4G मॉडल में क्वाड-कैमरा सेटअप है, जिसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 108MP का प्राइमरी सेंसर और गहराई और मैक्रो के लिए 2MP सेंसर का एक जोड़ा शामिल है। दूसरी ओर, 5G-सक्षम वेरिएंट में ट्रिपल कैमरे हैं, जिसमें 108MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल और 2MP का मैक्रो यूनिट शामिल है।

The post Redmi Note 11 series इंडिया में आने को तैयार, 108MP कैमरा के साथ होगी धमाकेदार एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-11-series-india-launch-officially-teased-by-xiaomi/feed/ 0