Redmi Note 12 Pro Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 29 Mar 2023 04:12:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G की पहली सेल आज, मिल रहे कई धमाकेदार ऑफर्स https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-12-pro-5g-and-redmi-note-12-pro-5g-first-sale-on-flipkart-check-offers-price-and-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-12-pro-5g-and-redmi-note-12-pro-5g-first-sale-on-flipkart-check-offers-price-and-details/#respond Wed, 11 Jan 2023 06:06:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95944 Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G स्मार्टफोन के ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

The post Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G की पहली सेल आज, मिल रहे कई धमाकेदार ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Xiaomi की Redmi Note 12 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में बीते हफ्ते लॉन्च हुए।
  • Redmi Note 12 Pro और Pro Plus की सेल आज फ्लिपकार्ट पर होगी।
  • Redmi Note 12 Pro सीरीज के फोन पर 3000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है।

Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G स्मार्टफोन आज (11 जनवरी) पहली बार सेल पर बिक्री के लिए आएंगे। शाओमी ने बीते महीने अपनी लेस्टेस्ट Redmi Note 12 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। Redmi Note 12 Pro 5G सीरीज स्मार्टफोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। रेडमी के ये स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आते हैं।

Redmi Note 12 Pro सीरीज के स्मार्टफोन 120W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। इसके साथ ही फोन के रिटेल बॉक्स के साथ आपको चार्जिंग एडेप्टर भी मिलता है। इन फोन के दूसरे फीचर्स की बात करें तो प्रो सीरीज के मॉडल में 200MP तक कैमरा, 256GB तक स्टोरेज, 5000mAh की बैटरी और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो का सपोर्ट मिलता है। यहां हम आपको Redmi Note 12 Pro सीरीज की कीमत, लॉन्च ऑफर, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Redmi Note 12 Pro 5G और Pro+ 5G : की कीमत, लॉन्च ऑफर और उपलब्धता

Redmi Note 12 Pro 5G स्मार्टफोन तीन वेरिएंट – 6GB + 128GB, 8GB + 128GB, और 8GB + 256GB में लॉन्च किया गया है। वहीं Redmi Note 12 Pro+ स्मार्टफोन 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज के साथ आता है।

Redmi Note 12 5G phone over priced in India

ऑफर्स की बात करें तो Redmi Note 12 Pro और Note 12 Pro+ स्मार्टफोन पर ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि डेबिट कार्ड के EMI ट्रांसजेक्शन पर ही यह डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही शाओमी पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 3000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं अगर पुराना फोन रेडमी का है तो 4,000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।

हालाँकि बॉयर्स बैंक डिस्काउंट और एडिशनल एक्सचेंज ऑफर्स का एक साथ बेनिफिट नहीं ले पाएँगे। Redmi Note 12 Pro 5G और Note 12 Pro+ 5G स्मार्टफोन की सेल Mi स्टोर और Flipkart पर आज दोपहर 11 जनवरी से शुरू होगी।

Redmi Note 12 Pro सीरीज स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 12 Pro सीरीज स्मार्टफोन में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन Full HD+ , ब्राइटनेस 900 निट्स, रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz दिया गया है। Redmi Note 12 Pro सीरीज स्मार्टफोन में Dolby Vision कंटेंट सपोर्ट और Widevine L1 सर्टिफाइड डिस्प्ले दिया गया है।

Redmi Note 12 Pro सीरीज के फोन MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर के साथ आते हैं। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए Mali G68 GPU दिया गया है। इसके साथ ही ये स्मार्टफोन 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आते हैं। Redmi Note 12 Pro सीरीज स्मार्टफोन प्री-लोडेड एंड्रॉयड 12 पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : दस साल में कीमत बढ़ने के साथ कितना बदला Redmi Note सीरीज, यहां जानें सबकुछ

200MP Camera Phone Redmi Note 12 Pro plus 5G launched in india know price specifications sale offer details

Redmi Note 12 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर का है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। वहीं Note 12 Pro+ स्मार्टफोन में 200MP Samsung HPX सेंसर मिलता है। दोनों Note 12 Pro सीरीज स्मार्टफोन में 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही दोनों ही फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Redmi Note 12 5G स्मार्टफोन की कीमत ही नहीं कैमरा भी करता है निराश, ये हैं सबसे बेस्ट ऑप्शन

Redmi Note 12 Pro स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। वहीं बात करें Note 12 Pro+ स्मार्टफोन में 4980mAh की बैटरी और 120W HyperCharge फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। दोनों ही फोन के साथ चार्जिंग एडप्टर भी मिलता है। इसके साथ ही फोन में साइड माउंटफिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

The post Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G की पहली सेल आज, मिल रहे कई धमाकेदार ऑफर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-12-pro-5g-and-redmi-note-12-pro-5g-first-sale-on-flipkart-check-offers-price-and-details/feed/ 0
Redmi Note 12 Pro Plus vs Realme 10 Pro Plus : डिजाइन-लुक, परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में कौन है असली प्रो प्लस https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-12-pro-plus-vs-realme-10-pro-plus/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-12-pro-plus-vs-realme-10-pro-plus/#respond Fri, 06 Jan 2023 05:51:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95612 Redmi और Realme दोनों ही स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के मामले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि दोनों में कौन-सा स्मार्टफोन बेस्ट है।

The post Redmi Note 12 Pro Plus vs Realme 10 Pro Plus : डिजाइन-लुक, परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में कौन है असली प्रो प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Redmi Note 12 Pro Plus स्मार्टफोन की मार्केट में सीधी टक्कर Realme 10 Pro Plus से है।
  • Redmi के फोन में 200MP का कैमरा और Realme के फोन में 108MP का कैमरा दिया गया है।
  • रेडमी और रियलमी दोनों के फोन में मीडियाटेक का Dimencity 1080 चिपसेट दिया गया है।

साल 2023 की शुरुआत के साथ इंडियन मार्केट में दो प्रमुख चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Redmi और Realme के बीच जबरदस्त मुकाबले की शुरुआत हो गई है। शाओमी ने भारत में अपना सुपर हीरो फोन Redmi Note 12 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। रेडमी नोट 12 प्रो प्लस के इस फोन की सीधी टक्कर रियलमी के Realme 10 Pro+ से होनी हैं। दोनों ही स्मार्टफोन मिड रेंज सेग्मेंट में लॉन्च किए गए हैं, जो शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आते हैं। यहां हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन -Redmi Note 12 Pro+ और Realme 10 Pro+ का कम्पेयर कर बता रहे हैं कि इन दोनों में से कौन-सा स्मार्टफ़ोन बेस्ट है।

कंटेंट टेबल

  • डिज़ाइन और लुक
  • डिस्प्ले
  • कैमरा
  • परफ़ॉर्मेंस
  • ऑडियो और अन्य फ़ीचर्स
  • सॉफ़्टवेयर
  • बैटरी
  • वर्डिक्ट

डिज़ाइन आर लुक की बात करें तो, Realme 10 Pro Plus स्मार्टफ़ोन शानदार बनावट और कर्व्ड डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ रेडमी के लिए बहुत कम जगह छोड़ता है। वहीं रेडमी को फ़्लैट ऐज डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है। वहीं 10 Pro Plus स्मार्टफ़ोन Redmi Note 12 Pro Plus के तुलना में हल्का और पतला है, जिसकी लुक वाक़ई में शानदार है और यह कई मायने में फ़्लैगशिप जैसा एक्सपीरियंस ऑफ़र करता है। ऐसे में इस बात में कोई संदेह नहीं है कि Realme 10 Pro+ निश्चित रूप से Redmi Note 12 Pro+ की तुलना में बहुत बेहतर लुक वाला स्मार्टफ़ोन है।

display

डिस्प्ले

दोनों फोन में FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच सुपर AMOLED पैनल दिया गया है। रियलमी में जहां कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है वहीं रेडमी के फ़ोन में फ्लैट-एज डिस्प्ले दिया गया है। कंट्रास्ट रेशियो और कलर रिप्रोडक्शन दोनों फोन पर क्रमशः 5,000,000:1 और 1.07 बिलियन कलर हैं। इसके साथ ब्राइटनेस 900 निट्स है। वहीं OTT कंज्मशन की बात करें तो रेडमी का फ़ोन आगे निकल जाता है, जिसमें Dolby Vision का सपोर्ट मिलता है। वहीं रियलमी के फोन में सिर्फ HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। विजुअल एक्सपीरियंस की बात करें तो दोनों फोन करीब-करीब एक जैसे हैं।

कैमरा

Redmi Note 12 Pro+ में प्राइमरी कैमरा सैमसंग का 200MP HPX ISOCELL सेंसर दिया गया है जबकी रियलमी में 108MP शूटर मिलता है। दिन के उजाले में ली गई तस्वीरों की तुलना करें तोदोनों फोन के बारे में बताने के लिए शायद ही कुछ है। दोनों फ़ोन के कैमरा से ली गई तस्वीरें क़रीब-क़रीब एक जैसी हैं। फ़ुल रेजलूशन फ़ोटोज़ की बात करें तो Redmi का 200MP कैमरा Realme के 108MP को कई बार पीछे छोड़ देता है।

वहीं लो-लाइट फोटोग्राफी की बात करें तो Realme 10 Pro+ को कुछ हद तक विनर माना जा सकता है। ऐसा नहीं है कि नोट 12 प्रो + के रात के समय में बेहतर फ़ोटो क्लिक नहीं करता है। ऐसा नहीं है बल्कि नाइट में क्लिक फ़ोटो ज़्यादा क्लियर नहीं हैं। हालाँकि नाइट मोड़ एक्टिव होने पर Redmi की फ़ोटो ज़्यादा बेहतर होती हैं। Realme 10 Pro Plus में बेहतर एक्सपोजर एडजस्टमेंट मिलता है तो Redmi Note 12 Pro Plus बेहतर कलर रिप्रोडक्शन सपोर्ट दिया गया है।

परफ़ॉर्मेंस

रेडमी और रियलमी के दोनों स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1080 SoC दिया गया है। इसका मतलब यह है कि जहां तक प्रोसेसिंग एबिलिटीज की बात है, तो बैंचमार्क स्कोर हो या रियल लाइफ दोनों फोनों को अलग करना मुश्किल है। सीपीयू थ्रॉटल टेस्ट बात करें तो 91मोबाइल्स ने 30 मिनट की अवधि के लिए 20 थ्रेड्स रन किए जिसमें दोनों फ़ोन की मैक्सिमम सीपीयू परफॉर्मेंस 88 प्रतिशत रहा। इसके साथ ही फोन में 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

performance

ऑडियो और अन्य फ़ीचर्स

ऑडियो की बात करें तो Realme और Redmi दोनों फोन में डॉल्बी एटमॉस-ट्यून स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं। दोनों की क्वालिटी काफ़ी दमदार है। Redmi Note 12 Pro+ में 3.5mm हेडफ़ोन जैक दिया गया है। इसके साथ ही रियलमी के फ़ोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जबकि रेडमी नोट 12 प्रो + में साइड-माउंटेड फ़िंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। वहीं दोनों फ़ोन में एक जैसे 5G बैंड का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : दस साल में कीमत बढ़ने के साथ कितना बदला Redmi Note सीरीज, यहां जानें सबकुछ

सॉफ़्टवेयर

यूज़र एक्सीपियंस की बात करें तो रियलमी का स्मार्टफ़ोन Realme UI 4.0 पर रन करता है जो Android 13 पर आधारित है। वहीं Redmi Note 12 Pro+ में Xiaomi का MIUI 13 दिया गया जो Android 12 पर आधारित है। दोनों फ़ोन में ब्लोटवेयर की समस्या अभी जैसी की तैसी है लेकिन दोनों फ़ोन के यूआई ने इसकी मात्रा को काफी हद तक कम कर दी गई है।

ui

बैटरी

बैटरी की बात करें तो Realme 10 Pro Plus स्मार्टफ़ोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Redmi Note 12 Pro Plus में 4950mAh की बैटरी दी गई है। हालाँकि फ़ोन यूज में दोनों फ़ोन की बैटरी लाइफ़ एक जैसी है। रेडमी के इस फ़ोन में 120W फ़ास्ट चार्जिंग दी गई है जो 17 मिनट में फ़ोन को चार्ज कर देती है। वहीं रियलमी के फ़ोन में 67W फ़ास्ट चार्जिंग दी गई है जो 30 मिनट में फ़ोन चार्ज करता है।

वर्डिक्ट

redmi-vs-realme

Realme 10 Pro Plus और Redmi Note 12 Pro Plus स्मार्टफोन की बात करें तो दोनों ही फोन क़रीब क़रीब एक दूसरे को टक्कर देते हैं। दोनों फ़ोन 5G कनेक्टिविटी और परफ़ॉर्मेंस के मामले में एक जैसे हैं। वहीं अगर आप बेहतर डिज़ाइन और कैमरा वाला फ़ोन ख़रीदना चाहत हैं तो रियलमी 10 प्रो+ आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आप ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर डॉल्बी विजन, बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए वायर्ड हेडफ़ोन जैक और तेज़ चार्जिंग वाला फ़ोन ख़रीदना चाहते हैं तो Redmi Note 12 Pro+ आपके लिए बेहतर फोन हो सकता है।

The post Redmi Note 12 Pro Plus vs Realme 10 Pro Plus : डिजाइन-लुक, परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में कौन है असली प्रो प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-12-pro-plus-vs-realme-10-pro-plus/feed/ 0
दस सालों में कितनी बदली Redmi Note सीरीज, यहां जानें सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-series-have-many-changes-with-increase-in-price-in-ten-years/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-series-have-many-changes-with-increase-in-price-in-ten-years/#respond Thu, 05 Jan 2023 14:01:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95596 शाओमी की रेडमी नोट सीरीज को दस साल पूरे हो चुके हैं। कंपनी ने साल 2014 में ऑरिजनल Redmi Note को लॉन्च किया था।

The post दस सालों में कितनी बदली Redmi Note सीरीज, यहां जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Xiaomi ने भारत में Redmi Note 12 सीरीज के तीन मॉडल लॉन्च किए।
  • शाओमी के रेडमी नोट सीरीज का पहला मॉडल दस साल पहले 2014 में लॉन्च किया गया था।
  • Xiaomi के नोट सीरीज दस सालों में बजट सेग्मेंट से प्रीमियम मिड रेंज में शिफ्ट हो गई है।

Xiaomi ने भारत में अपने सबसे पॉपुलर स्मार्टफ़ोन सीरीज़ Redmi Note 12 को लॉन्च कर दिया है। शाओमी के रेडमी ब्रांड के इस स्मार्टफ़ोन लाइनअप को आज दस साल पूरे हो गए हैं। कंपनी ने साल 2014 में भारत में ऑरिजनल Redmi Note को लॉन्च किया था। तब से लेकर अब शाओमी का रेडमी नोट भारतीयों को खूब पसंद आया है।

शाओमी ने भारत में Redmi Note 12 सीरीज़ के तीन स्मार्टफ़ोन – Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro Plus लॉन्च किए हैं जो 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किए हैं। दस सालों में Redmi Note में बदलाव तो कई सारे हुए लेकिन आज हम आपको लेटेस्ट रेडमी नोट लाइनअप स्मार्टफ़ोन से जुड़ी वे बातें बता रहे जो हमें निराश करते हैं।

बढ़ती चली गई क़ीमत

Redmi Note सीरीज़ कंपनी का बजट सेमेंट का सुपरहिट डिवाइस था, जो आज क़ीमत के मामले में मिड रेंज के फ़ोन्स को टक्कर दे रहा है। इस सीरीज का पहला फ़ोन दस साल पहले 7 हज़ार रुपये की शुरुआती क़ीमत में लॉन्च हुआ था, जो इस प्राइस सेग्मेंट में मिड रेंज स्मार्टफ़ोन को फ़ीचर्स के मामले में पीछे छोड़ देता था।

redmi-note-12-pro-5g-india-launch

लेटेस्ट Redmi Note 12 को 16,499 रुपये की शुरुआती क़ीमत और Redmi Note 12 Pro Plus का टॉप मॉडल की क़ीमत 32,999 रुपये है। रेडमी ने अपने फ़ोन की क़ीमत में जितनी तेज़ी से बढ़ोत्तरी की है। फ़ोन के फ़ीचर्स को उसके मुताबिक़ अपडेट नहीं किया गया है। कंपनी के टॉप वेरिएंट पहले जैसे अप-टू-डेट फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ नहीं आते हैं।

प्रोसेसर

रेडमी नोट सीरीज़ एग्रेसिव प्राइसिंग, लेटेस्ट फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के चलते दूसरे ब्रांड्स के मिड रेंज स्मार्टफ़ोन लाइनअप को टक्कर देता था। लेकिन लगता है कि आज कंपनी अपनी उस लाइन को भूल चुकी है। Redmi Note 12 को क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 1 चिपसेट और प्रो और प्रो प्लस मॉडल को कंपनी ने मीडियाटेक के Dimensity 1080 चिपसेट के साथ पेश किया है।

शाओमी के ये लेटेस्ट फोन जिस प्राइस रेंज में पेश किए गए हैं और जिन फोन के साथ इनका मुकाबला है। उसके साथ ही कंपनी के इतिहास को देखें तो ये सिर्फ नाइंसाफ़ी ही कही जा सकती है।

कैमरा

जैसा कि हमने पहले ही बताया रेडमी नोट सीरीज़ बायर्स को खूब पसंद आती है। यही कारण है कि कंपनी फ़ोन के कैमरा में अपडेट करती रही है। १ मॉडल को कंपनी ने 200MP कैमरा के साथ लॉन्च किया है। लेकिन निराश करने वाली बात यह है कि Redmi Note 12 में कंपनी ने 48MP का पिक्सल का ही कैमरा दिया है।

200MP Camera Phone Redmi Note 12 Pro plus 5G launched in india know price specifications sale offer details

रेडमी के इस फोन को भारत में 16,999 रुपये की क़ीमत में लॉन्च किया है। आज मार्केट में 10 हज़ार रुपये तक के बजट वाले फ़ोन में 48MP का कैमरा दिया जा रहा है। वहीं कई स्मार्टफ़ोन 50MP वाले लेटेस्ट कैमरा के साथ आते हैं, जिनकी क़ीमत Redmi Note 12 से कम है। यह भी पढ़ें : 15 हजार की रेंज में आया धाकड़ Redmi Note 12 5G फोन, स्पेसिफिकेशन्स के साथ जानें कब, कहां और कैसे खरीदें

डिस्प्ले

रेडमी के नोट लाइनअप फोन्स की भारतीय मार्केट में सीधी टक्कर Realme के नंबर सीरीज के फ़ोन्स से होती है। रेडमी नोट सीरीज़ में कंपनी ने AMOLED डिस्प्ले पैनल तो दी है लेकिन यहां भी बाज़ी Realme 10 Pro Plus के हाथों जाती है।

108mp camera phone Realme 10 Pro plus 5g price and specifications ahead 8 december india launch

रियलमी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन में शानदार क्वर्ड डिस्प्ले दी है, जो इस फ़ोन की मिड रेंज नहीं बल्कि प्रीमियम लुक ऑफ़र करता है। रियलमी और रेडमी के प्रो प्लस फोन एक दूसरे को क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में टक्कर भले देते हैं। लेकिन डिस्प्ले और इससे मिला रियलमी के फ़ोन को लुक इसे निश्चित तौर पर विजयी बनाता है। यह भी पढ़ें : Redmi Note 12 Pro 5G हुआ इंडिया में लॉन्च, नया फोन खरीदने वाले के लिए बन सकता है बेस्ट ऑप्शन!

बजट से प्रीमियम मिड रेंज का सफर

शाओमी के रेडमी नोट सीरीज पिछले दस सालों में बजट से प्रीमियम मिड रेंज का स्मार्टफोन बन चुका है। कम से कम कीमत देखकर तो यही लगता है कि कंपनी इस फोन को बजट सेग्मेंट में देखना पसंद नहीं करती है। कंपनी के मौजुदा पोर्टफोलियो को देखें तो बजट सेग्मेंट में कंपनी के पास Redmi A सीरीज, Redmi की नंबर सीरीज के फोन हैं। यह भी पढ़ें : 200MP कैमरा वाला रेडमी मोबाइल इंडिया में लॉन्च, Redmi Note 12 Pro+ देगा Samsung-OnePlus को टक्कर

संभवत: यही कारण है कि नोट सीरीज के बेस वेरिएंट को भी कंपनी ने मिड रेंज सेग्मेंट में पेश किया है। वहीं इस सीरीज का टॉप एंड वेरिएंट प्रीमियम मिड रेंज को टच करता है। ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि यह फोन बजट से प्रीमियम मिड रेंज का फोन है।

 

The post दस सालों में कितनी बदली Redmi Note सीरीज, यहां जानें सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-series-have-many-changes-with-increase-in-price-in-ten-years/feed/ 0
200MP कैमरा वाला रेडमी मोबाइल इंडिया में लॉन्च, देखें पावरफुल Redmi Note 12 Pro+ की स्पेक्स https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-redmi-note-12-pro-plus-5g-launched-in-india-know-price-specifications-sale-offer-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-redmi-note-12-pro-plus-5g-launched-in-india-know-price-specifications-sale-offer-details/#respond Thu, 05 Jan 2023 06:35:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95547 Redmi Note 12 Pro+ 5G इंडिया में लॉन्च हो गया है जो 200MP Camera, MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर और 120W Fast Charging जैसी स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

The post 200MP कैमरा वाला रेडमी मोबाइल इंडिया में लॉन्च, देखें पावरफुल Redmi Note 12 Pro+ की स्पेक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Redmi Note 12 Pro+ 5G आज इंडिया में लॉन्च हो गया है।
  • यह मोबाइल फोन 10 5G Bands सपोर्ट करता है।
  • 200MP कैमरा और 120W फास्ट चार्जिंग इसकी खूबी है।
  • हैवी गेमिंग के लिए इसे Vapor Chamber Cooling से लैस किया गया है।

शाओमी रेडमी ने आज इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए ‘नोट 12’ सीरीज़ को पेश किया है। इसके तहत तीन मोबाइल फोन Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ 5G लॉन्च हुए हैं। जैसा कि आप नाम से ही समझ सकते हैं 12 प्रो प्लस इस सीरीज़ का सबसे बड़ा और पावरफुल डिवाईस है जो 200MP Camera, MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर और 120W Fast Charging जैसी स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। आगे इस रेडमी फोन के प्राइस, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की फुल जानकारी दी गई है।

200MP Camera Phone Redmi Note 12 Pro plus 5G launched in india know price specifications sale offer details

Redmi Note 12 Pro+ Specifications

  • 6.67″ 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर
  • 200MP + 8MP + 2MP रियर कैमरा
  • 120W + 5000mAh बैटरी

Display –

रेडमी नोट 12 प्रो प्लस 5जी फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.67 इंच की लार्ज डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। यह वाइडवाइन एल1 सर्टिफाइड स्क्रीन है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है तथा 394पीपीआई, 900निट्स ब्राइटनेस व 1920हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग जैसे फीचर्स से लैस है।

Redmi Note 12 Pro launched in india check price specifications sale offer details

Processor –

ये रेडमी मोबाइल एंडरॉयड 12 आधारित मीयूआई 13 पर लॉन्च हुआ है। इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 1080 ​प्रोसेसर दिया गया है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो माली जी68 जीपीयू सपोर्ट करता है। इंडिया में यह मोबाइल फोन 2 साल की सॉफ्टवेयर अपडेट तथा 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है। वहीं हैवी गेमिंग में दौरान स्मूथ प्रोसेसिंग के लिए इसे वैपर चेंबर कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस भी किया गया है।

Redmi Note 12 Pro 5g specifications and price in india

Camera –

रेडमी नोट 12 प्रो प्लस का कैमरा इसकी बड़ी खूबी है। यह स्मार्टफोन 200MP Samsung HPX प्राइमरी​ रियर सेंसर सपोर्ट करता है जो एफ/1.65 अपर्चर पर काम करता है। इसके साथ ही बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

200MP Camera Phone Redmi Note 12 Pro plus 5G launched in india know price specifications sale offer details

Battery –

दमदार स्पेसिफिकेशन्स को बैकअप देने के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन को ताकतवर बैटरी से भी लैस किया है। यह रेडमी मोबाइल 4,980एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ है जो 120वॉट हायपरचार्ज तकनीक से लैस है। इस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के चलते रेडमी नोट 12 प्रो+ 5जी सिर्फ 19 मिनट में ही फुल 100प्रतिशत चार्ज होने का दावा करता है। मजे की बात है कि फोन बॉक्स में भी 120वॉट चार्जर ही मिलेगा।

Upcoming Flagship Phone in 2023

Redmi Note 12 Pro+ Price

रेडमी नोट 12 प्रो प्लस भारत में दो मैमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 256GB Storage के साथ 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ है तथा Redmi Note 12 Pro+ 12GB RAM + 256GB Storage 32,999 रुपये प्राइस पर इंडिया में पेश हुआ है। यह रेडमी फोन आने वाली 11 जनवरी से भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

सीरीज़ में लॉन्च हुए रेडमी नोट 12 5जी और रेडमी नोट 12 प्रो 5जी की डिटेल्स जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-
(Redmi Note 12 5G / Redmi Note 12 Pro 5G)

The post 200MP कैमरा वाला रेडमी मोबाइल इंडिया में लॉन्च, देखें पावरफुल Redmi Note 12 Pro+ की स्पेक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-redmi-note-12-pro-plus-5g-launched-in-india-know-price-specifications-sale-offer-details/feed/ 0
200MP Camera और 5000mAh Battery के साथ लॉन्च हुए Redmi Note 12 Pro और Note 12 Pro Plus, अब होगा असली खेला https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-5000mah-battery-phone-redmi-note-12-pro-plus-launched-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-5000mah-battery-phone-redmi-note-12-pro-plus-launched-price-specifications/#respond Thu, 27 Oct 2022 12:44:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90972 Redmi Note 12 Pro series के साथ ही कंपनी ने अपनी घरेलू मार्केट चाइना में Note 12 Explorer Edition को भी लॉन्च कर दिया है।

The post 200MP Camera और 5000mAh Battery के साथ लॉन्च हुए Redmi Note 12 Pro और Note 12 Pro Plus, अब होगा असली खेला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi Note 12 Pro series Launch: टेक मार्केट में अपने दबदबे को बनाए रखते हुए स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Redmi ने आज अपनी घरेलू मार्केट China में Redmi Note 12 Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने Redmi Note 12 Explorer Edition, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ phones को पेश किया है। अगर बात करें Redmi Note 12 12 Pro और Note 12 Pro+ की तो इनमें मिलने वाले फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक जैसे ही हैं। अगर बात करें दोनों फोन की खासियत की तो इनमें AMOLED display, 120Hz refresh rate, MIUI 13 कस्टम स्किन और 5000mAh battery दी गई है। आइए आपको हम इस आर्टिकल में रेडमी नोट 12 प्रो और रेडमी नोट 12 प्रो प्लस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी देंगे।

Redmi Note 12 Pro और Note 12 Pro+ का प्राइस

अगर बात करें Redmi Note 12 Pro की तो कंपनी ने इसे चार रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इस फोन के 6GB/128GB वर्जन को RMB 1,699 (लगभग Rs 19,380), 8GB/128GB मॉडल को RMB 1,799 (लगभग Rs 20,500), 8GB/256GB को RMB 1,899 (लगभग Rs 21,700) और 12GB/256GB मॉडल को RMB 2,099 (लगभग Rs 23,900) रुपये की कीमत में पेश किया है।

redmi-note-12-pro-plus-phone-launch

वहीं, अगर बात करें Redmi Note 12 Pro+ की कीमत की तो इसके 8GB/256GB मॉडल की कीमत RMB 2099 (लगभग Rs 23,900) और 12GB/256GB मॉडल की कीमत RMB 2299 (लगभग Rs 26,200) है।

Redmi Note 12 Pro और Note 12 Pro+ की स्पेसिफिकेशन्स

redmi-note-12-pro

  • 6.67-इंच एफएचडी+ OLED डिसप्ले
  • मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 SoC
  • 50MP + 8MP + 2MP (Redmi Note 12 Pro)
  • 200MP + 8MP + 2MP (Redmi Note 12 Pro+)
  • 5000mAh बैटरी, 67W/120W फास्ट चार्जिंग
  • Android 12 बेस्ड MIUI 13

डिसप्ले, प्रोसेसर और रैम/स्टोरेज

Redmi Note 12 Pro और Note 12 Pro+ में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो दोनों में ही 6.67-inch FHD+ OLED डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 2400 X 1080 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सेंपलिंग रेंट, डॉलबी विजन, HDR10+ और 900nits तक की ब्राइटनेस है। इसके अलावा फोन में पावर देने के लिए Mali-G68 GPU के साथ MediaTek Dimensity 1080 SoC दिया हुआ है।

redmi-note-12-pro

वहीं, Redmi Note 12 Pro चार वेरिएंट: 6GB/128GB, 8GB/128GB, 8GB/256GB और 12GB/256GB स्टोरेज में आता है। इसके अलावा Note 12 Pro+ को कंपनी ने सिर्फ दो-8GB/256GB और 12GB/256GB मॉडल में पेश किया है।

दोनों फोन का कैमरा है अलग

कैमरा की बात करें Redmi Note 12 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इस सेंसर सेटअप में f/1.88 अपर्चर के साथ 50MP Sony IMX766 प्रामरी कैमरा 6P Lens, OIS, 8MP UW lens और 2MP मैक्रो कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा है।

redmi-note-12-pro-plus

दूसरी ओर Redmi Note 12 Pro+ में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फोन के रियर में f/1.65 अपर्चर के साथ 200MP Samsung HPX primary सेंसर, 7P Lens, ALD coating और OIS है। इसके अलावा डिवाइस में 8MP ultra-wide-angle सेकेंडरी लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा है। साथ ही फोन में फ्रंट पर सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर के लिए 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। वहीं, Redmi Note 12 Pro में 5000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। जबकि Note 12 Pro+ में बैटरी 5000एमएएच है, लेकिन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट 120W फास्ट है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर है।

The post 200MP Camera और 5000mAh Battery के साथ लॉन्च हुए Redmi Note 12 Pro और Note 12 Pro Plus, अब होगा असली खेला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-5000mah-battery-phone-redmi-note-12-pro-plus-launched-price-specifications/feed/ 0