Redmi Note 14 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 24 Jul 2025 11:24:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Redmi Note 14 SE 5G फोन 28 जुलाई को होगा इंडिया में लॉन्च, कम रेट पर मिलेगी 5100mAh बैटरी और AMOLED स्क्रीन https://www.91mobiles.com/hindi/new-redmi-5g-phone-note-14-se-launching-in-india-on-28-july/ https://www.91mobiles.com/hindi/new-redmi-5g-phone-note-14-se-launching-in-india-on-28-july/#respond Thu, 24 Jul 2025 11:24:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178961 यह सस्ता रेडमी 5जी फोन होगा जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post Redmi Note 14 SE 5G फोन 28 जुलाई को होगा इंडिया में लॉन्च, कम रेट पर मिलेगी 5100mAh बैटरी और AMOLED स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रेडमी अपने फैंस के लिए तगड़ा तोहफा लेकर आई है। कंपनी ने सभी को चौंकाते हुए घोषणा की है कि वह भारत में अपनी ‘रेडमी नोट’ सीरीज का नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। ब्रांड की ओर खुलासा किया गया है कि आने वाली 28 जुलाई को Redmi Note 14 SE 5G फोन इंडिया में लॉन्च होगा। यह सस्ता रेडमी 5जी फोन होगा जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 14 SE 5G लॉन्च डिटेल

रेडमी नोट 14एसई 5जी 28 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी ने इसे Killer Note कहा है जो अफोर्डेबल प्राइस पर लाया जाएगा। भारत में लॉन्च होने वाला यह सीरीज का चौथा मोबाइल होगा जिसे Redmi Note 14 5G से भी कम रेट पर लॉन्च किया जा सकता है। ब्रांड वेबसाइट पर फोन का प्रोडक्ट पेज बनाकर इसके कई अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी गई है। फोन की कीमत और सेल डेट की घोषणा 28 जुलाई को की जाएगी

Redmi Note 14 SE 5G स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने बता दिया है कि रेडमी नोट 14 एसई 5जी फोन MediaTek Dimensity 7025 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वचुर्अल रैम के साथ यह रेडमी 5जी फोन 16GB RAM की क्षमता पर काम कर सकेगा।

Redmi Note 14 SE 5G फोन को पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,110mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए यह रेडमी मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें OIS फीचर से लैस 50MP मेन लेंस दिया जाएगा। यह Sony LYT-600 सेंसर होगा।

यह अपकमिंग रेडमी फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च होगा जिसपर 2100nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जाएगा। कंपनी ने बता दिया है कि यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगा और इसकी सुरक्षा के लिए कोर्निंग Gorilla Glass 5 की लेयर चढ़ाई जाएगी। यह फोन में Dolby Atmos वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलेंगे।

Redmi Note 14 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • MediaTek Dimensity 7025
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 6.67″ 120Hz AMOLED Display
  • 50MP Rear Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 45W 5,110mAh Battery

कीमत : रेडमी नोट 14 16,999 रुपये का है। इसमें 6GB RAM + 128GB Storage मिलती है। मोबाइल के 8GB RAM रैम वेरिएंट को 128GB मेमोरी के साथ 17,999 रुपये और 256GB स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

डिस्प्ले : Redmi Note 14 5G में 1080 × 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100निट्स पीक ब्राइटनेस और 1920Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है।

परफॉर्मेंस : यह रेडमी फोन एंड्रॉयड आधारित Hyper OS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7025 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 457426 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह Redmi Note 14 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 1/1.96 इंच सेंसर साइज तथा एफ/1.59 अपर्चर वाला 50MP LYT-600 OIS सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 14 5जी फोन में 5,110एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह रेडमी 5जी फोन 19 घंटे और 21 मिनट का PC Mark Battery स्कोर प्राप्त कर चुका है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस रेडमी 5जी फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है जिसने टेस्टिंग के दौरान सिर्फ 32 मिनट में ही इसे 20% से 100% फुल चार्ज कर दिखाया है।

Redmi Note 14 Pro और Note 14 Pro+ की डिटेल्स

रेडमी नोट 14 प्रो 5जी फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये और 8GB + 256GB का रेट 24,999 रुपये है। वहीं नोट 14 प्रो+ के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपये, 8GB + 256GB को 29,999 रुपये और 12GB + 512GB मेमोरी वेरिएंट को 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इन दोनों मोबाइल फोन में 6.67-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है व गोरिल्ला Glass Victus 2 से प्रोटेक्टेड है। इनकी स्क्रीन पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है।

दोनों डिवाइस एंड्रॉयड आधारित HyperOS पर काम करते हैं। प्रोसेसिंग के लिए Note 14 Pro में मीडियाटेक का Dimensity 7300 Ultra चिपसेट दिया गया है और Note 14 Pro+ में क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 14 प्रो 50MP मेन सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं रेडमी नोट 14 प्रो+ में 50MP मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 50MP टेलीफोटो लेंस भी मिलता है।

पावर बैकअप के लिए Redmi Note 14 Pro 5G में जहां 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,500mAh बैटरी दी गई है। वहीं Note 14 Pro+ 90W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस तगड़ी 6,200mAh बैटरी सपोर्ट करता है। इन दोनों फोंस की विस्तृत जानकारी के लिए क्लिक करें – Redmi Note 14 Pro / Note 14 Pro+

Best Competitors

See All Competitors

The post Redmi Note 14 SE 5G फोन 28 जुलाई को होगा इंडिया में लॉन्च, कम रेट पर मिलेगी 5100mAh बैटरी और AMOLED स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/new-redmi-5g-phone-note-14-se-launching-in-india-on-28-july/feed/ 0
3000 रुपये सस्ते रेट पर खरीद सकते हैं Redmi Note 14 5G फोन, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-redmi-note-14-buy-with-2000-rs-discount-offer-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-redmi-note-14-buy-with-2000-rs-discount-offer-in-india/#respond Tue, 03 Jun 2025 06:29:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174944 Redmi Note 14 5G फोन 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

The post 3000 रुपये सस्ते रेट पर खरीद सकते हैं Redmi Note 14 5G फोन, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • 18,999 रुपये में लॉन्च हुआ फोन 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
  • Redmi Note 14 5G फोन के सभी वेरिएंट्स पर ऑफर शुरू हुआ है।
  • स्कीम में फ्लैट डिस्काउंट और बैंक कार्ड डिस्काउंट दोनों दिए जा रहे हैं।

Redmi Note 14 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था जो स्टाइलिश लुक के साथ ही 8GB RAM और Dimensity 7025 प्रोसेसर की पावर से लैस होकर आया था। 5,110mAh Battery और 50MP Camera की ताकत वाले इस रेडमी 5जी फोन को अब 3,000 रुपये तक सस्ते रेट में खरीदा जा सकता है। 18,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन ऑफर्स के साथ 15,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। रेडमी नोट 14 5जी फोन का प्राइस और इसपर मिल रही स्कीम की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 14 5G फोन पर ऑफर

डिस्काउंट

सबसे पहले तो बता दें कि रेडमी नोट 14 5जी फोन पर तकरीबन दो महीना पहले कंपनी ने 1,000 रुपये का प्राइस कट किया था। वहीं अब ऑफर के तहत इस 5जी स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस छूट को मिलाकर यह फोन अपने लॉन्च प्राइस से 2,000 रुपये सस्ता बिक रहा है। स्कीम की शुरुआत कंपनी द्वारा की जा चुकी है जो फिलहाल सीमित समय तक ही चलेगी। इस दौरान रेडमी नोट 14 को 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेचा जा रहा है।

Redmi Note 14 5G लॉन्च प्राइस  सेलिंग प्राइस अंतर
6GB RAM + 128GB Storage ₹18,999 ₹16,999 ₹2,000
8GB RAM + 128GB Storage ₹19,999 ₹17,999 ₹2,000
8GB RAM + 256GB Storage ₹21,999 ₹19,999 ₹2,000

बैंक ऑफर

कंपनी वेबसाइट या अमेजन से अगर यह मोबाइल फोन खरीदा जाता है तो बैंक ऑफर के तहत 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। इस बैंक छूट को मिलकर रेडमी नोट 14 अपने लॉन्च प्राइस से 3,000 रुपये सस्ते रेट पर खरीदा जा सकेगा। SBI, HDFC या Axis बैंक के Credit Card से फुल पेमेंट करने और ईएमआई बनवाने पर शाओमी की ओर से यह 1 हजार की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। इस बेनिफिट के साथ Redmi Note 14 5G फोन 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

नोट : एसबीआई और एचडीएफसी कार्ड का बेनिफिट मी डॉट कॉम और अमेजन दोनों पर प्राप्त होगा लेकिन एक्सिस बैंक यूजर सिर्फ कंपनी वेबसाइट पर ही एक्स्ट्रा डिस्काउंट प्राप्त कर पाएंगे। रेडमी नोट 14 को सस्ते रेट पर खरीदने के लिए या ऑफर की विस्तृत जानकारी जानने के लिए क्लिक करें – शाओमी / अमेजन

Redmi Note 14 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ 120Hz AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 7025
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Rear Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 45W 5,110mAh Battery

डिस्प्ले : रेडमी नोट 14 में 1080 × 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100निट्स पीक ब्राइटनेस और 1920Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है।

परफॉर्मेंस : यह रेडमी फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो Hyper OS के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7025 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 457426 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह Redmi Note 14 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 1/1.96 इंच सेंसर साइज तथा एफ/1.59 अपर्चर वाला 50MP LYT-600 OIS सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 14 5जी फोन को तगड़ी 5,110एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह रेडमी 5जी फोन 19 घंटे और 21 मिनट का PC Mark Battery स्कोर प्राप्त कर चुका है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए नए रेडमी फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है जिसे टेस्टिंग के दौरान सिर्फ 32 मिनट में ही इसे 20% से 100% फुल चार्ज कर दिखाया है।

खरीदें या नहीं

बीते 6 महीनों में मोबाइल टेक्नोलॉजी में काफी बदलाव देखने को मिला है। रेडमी नोट 14 स्मार्टफोन 5,110mAh Battery के साथ आया था और अब इसी रेंज में 6,000एमएएच से भी ज्यादा पावर मिल जाती है। यूं तो इस रेडमी फोन की बैटरी भी सही है लेकिन फिर भी इस रेंज में इसे बेस्ट नहीं कहा जा सकता है।

परफॉर्मेंस के मामले में Redmi Note 14 को औसत कहा जा सकता है। कैमरा और 2100निट्स पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले दोनों अच्छी हैं। अगर यह मोबाइल 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है तो इसे परचेज करने में कोई बुराई भी नहीं है। लेकिन साथ ही हम इसी प्राइस रेंज के आसपास मौजूद कुछ लेटेस्ट स्मार्टफोन की जानकारी भी दे रहे हैं जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

इस प्राइस रेंज के अन्य ऑप्शन

स्मार्टफोन  लॉन्च प्राइस
OPPO K13 17,999 रुपये
Tecno Pova Curve 15,999 रुपये
CMF Phone 2 Pro 18,999 रुपये

OPPO K13 : तगड़ी 7,000mAh Battery, सुपर फास्ट 80वॉट चार्जिंग और Snapdragon 6 Gen 4 की ताकत

Tecno Pova Curve : स्टाइलिश फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन, 8जीबी वर्चुअल रैम टेक्नोलॉजी और 64MP Sony IMX682 कैमरा

CMF Phone 2 Pro : ट्रिपल रियर कैमरा, अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर और Wi-Fi 6 व Bluetooth 5.3 जैसी लेटेस्ट कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी

Best Competitors

See All Competitors

The post 3000 रुपये सस्ते रेट पर खरीद सकते हैं Redmi Note 14 5G फोन, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-redmi-note-14-buy-with-2000-rs-discount-offer-in-india/feed/ 0
5,110mAh बैटरी और 8GB RAM वाले Redmi Note 14 5G की कीमत हुई कम! सभी वेरिएंट्स का रेट घटा https://www.91mobiles.com/hindi/1000-price-cut-on-redmi-note-14-5g-in-india-check-new-mobile-phone-selling-rate/ https://www.91mobiles.com/hindi/1000-price-cut-on-redmi-note-14-5g-in-india-check-new-mobile-phone-selling-rate/#respond Mon, 03 Mar 2025 14:03:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168331 यह रेडमी 5जी फोन अब सिर्फ 17,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर खरीदा जा सकता है

The post 5,110mAh बैटरी और 8GB RAM वाले Redmi Note 14 5G की कीमत हुई कम! सभी वेरिएंट्स का रेट घटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी रेडमी ने साल 2024 के अंत में अपनी नोट 14 सीरीज को भारत में पेश किया था। अब अपने फैंस को तोहफा देते हुए कंपनी ने Redmi Note 14 5G फोन की कीमत में कटौती करते हुए सभी मेमोरी वेरिएंट्स का दाम घटा दिया है। यह रेडमी 5जी फोन अब सिर्फ 17,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर खरीदा जा सकता है जिसमें एमोलेड स्क्रीन, मीडियाटेक प्रोसेसर तथा 5,110एमएएच बैटरी की ताकत मिलती है।

Redmi Note 14 5G प्राइस

Redmi Note 14 5G लॉन्च प्राइस प्राइस कट नया प्राइस
6GB RAM + 128GB Storage ₹18,999 ₹1,000 ₹17,999
8GB RAM + 128GB Storage ₹19,999 ₹1,000 ₹18,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹21,999 ₹1,000 ₹20,999

रेडमी नोट 14 5जी फोन भारत में 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर बिक रहा है। फोन के सभी वेरिएंट्स का प्राइस 1 हजार रुपये घटा दिया गया है जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये हो गई है। इसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मेमोरी मिलती है। वहीं इस 8जीबी रैम वाले 5जी फोन को 128जीबी स्टोरेज के साथ 18,999 रुपये में और 256जीबी स्टोरेज के साथ 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Redmi Note 14 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ 120Hz AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 7025
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Rear Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 45W 5,110mAh Battery

परफॉर्मेंस : यह रेडमी फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो Hyper OS के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7025 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 457426 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है।

डिस्प्ले : रेडमी नोट 14 में 1080 × 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100निट्स पीक ब्राइटनेस और 1920Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 14 5जी फोन को तगड़ी 5,110एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह रेडमी 5जी फोन 19 घंटे और 21 मिनट का PC Mark Battery स्कोर प्राप्त कर चुका है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए नए रेडमी फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है जिसे टेस्टिंग के दौरान सिर्फ 32 मिनट में ही इसे 20% से 100% फुल चार्ज कर दिखाया है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह Redmi Note 14 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 1/1.96 इंच सेंसर साइज तथा एफ/1.59 अपर्चर वाला 50MP LYT-600 OIS सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Best Competitors

See All Competitors

The post 5,110mAh बैटरी और 8GB RAM वाले Redmi Note 14 5G की कीमत हुई कम! सभी वेरिएंट्स का रेट घटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/1000-price-cut-on-redmi-note-14-5g-in-india-check-new-mobile-phone-selling-rate/feed/ 0
Redmi Note 14S लॉन्च की तैयारी में Xiaomi, वेबसाइट पर सामने आया मोबाइल का नाम https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14s-launch-soon-listed-in-tdra-certification/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14s-launch-soon-listed-in-tdra-certification/#respond Tue, 25 Feb 2025 04:19:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167703 फोन नाम और मॉडल नंबर का खुलासा हो गया है।

The post Redmi Note 14S लॉन्च की तैयारी में Xiaomi, वेबसाइट पर सामने आया मोबाइल का नाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी की ‘नोट 14’ सीरीज इंडिया में धूम मचा रही है। कंपनी की ओर से Redmi Note 14 5G, Note 14 Pro 5G और Note 14 Pro+ 5G फोन भारत में लॉन्च किए जा चुके हैं तथा अब इस सीरीज के और भी किफायती मॉडल Redmi Note 14S की जानकारी भी सामने आ गई है। यह अपकमिंग रेडमी फोन सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो गया है जिसमे फोन नाम और मॉडल नंबर का खुलासा हो गया है।

Redmi Note 14S डिटेल्स

​अपकमिंग रेडमी फोन नोट 14एस को दुबई की सर्टिफिकेशन्स साइट टीडीआरए पर लिस्ट किया गया है जिसकी जानकारी हमें टिपस्टर मुकुल शर्मा के जरिये प्राप्त हुई है। यहां फोन को 2502FRA65G मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है जिसके साथ मोबाइल का नाम Redmi Note 14S लिखा गया है। लिस्टिंग में हालांकि फोन के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं मिली है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि शाओमी अपने नए मोबाइल रेडमी नोट 14एस पर काम शुरू कर चुकी है जिसे आने वाले दिनों में बाजार में उतारा जा सकता है।

रेडमी नोट 14 सीरीज की कीमत

Redmi Note 14 5G प्राइस

  • 6GB RAM + 128GB Storage – ₹18,999
  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹19,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹21,999

Redmi Note 14 Pro 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹24,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹26,999

Redmi Note 14 Pro+ 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹30,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹32,999
  • 12GB RAM + 512GB Storage – ₹35,999

Redmi Note 14 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ FHD+ 120Hz AMOLED
  • MediaTek Dimensity 7025 Ultra
  • 50MP Rear Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 45W 5,110mAh Battery

परफॉर्मेंस : यह रेडमी फोन एंडरॉयड 14 आधारित Hyper OS पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इंडिया में रेडमी नोट 14 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हो सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.7 अपर्चर वाले 50MP LYT-600 मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

डिस्प्ले : रेडमी नोट 14 में 1080 × 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100निट्स पीक ब्राइटनेस और 1920Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Redmi Note 14 में बड़ी 5,110एमएएच बैटरी दी गई है तथा इसे चार्ज करने के लिए 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है।

Redmi Note 14 Pro/ Note 14 Pro+ स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ 1.5K 120Hz AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 7300 Ultra (नोट 14 प्रो)
  • Snapdragon 7s Gen 3 (नोट 14 प्रो+)
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 20MP Front Selfie Camera
  • 45W 5,500mAh Battery (नोट 14 प्रो)
  • 90W 6,200mAh Battery (नोट 14 प्रो+)

परफॉर्मेंस : ये मोबाइल एंड्रॉयड 14 आधारित Hyper OS पर काम करते हैं। नोट 14 प्रो में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7300 अल्ट्रा चिपसेट मिलता है तथा नोट 14 प्रो+ में क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Note 14 Pro में 50MP LYT-600 मेन सेंसर के साथ 8MP IMX355 अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो लेंस मिलता है। वहीं Note 14 Pro+ में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है। दोनों के फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।

डिस्प्ले : रेडमी नोट 14 प्रो और प्रो प्लस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है जो कर्व्ड ओएलईडी पैनल पर बनी है। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ गोरिल्ला ग्लास विक्टस मिलेगा। 14 प्रो में 2100निट्स और प्रो+ में 3000निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

बैटरी : रेडमी नोट 14 प्रो स्मार्टफोन पावर बैकअप के लिए 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं रेडमी नोट 14 प्रो+ स्मार्टफोन पावरफुल 6,200एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

Best Competitors

See All Competitors

The post Redmi Note 14S लॉन्च की तैयारी में Xiaomi, वेबसाइट पर सामने आया मोबाइल का नाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14s-launch-soon-listed-in-tdra-certification/feed/ 0
Redmi Note 14 5G वर्सेस Realme 13 5G बैटरी कंपैरिजन: हैवी यूजर्स के लिए कौन बेस्ट? https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-5g-vs-realme-13-5g-battery-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-5g-vs-realme-13-5g-battery-comparison-in-hindi/#respond Tue, 14 Jan 2025 08:10:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=164297 बेंचमार्क टेस्ट के साथ ही रियल लाइफ यूज़ के हिसाब से देखेंगे कि किसका पावर बैकअप ज्यादा दमदार है।

The post Redmi Note 14 5G वर्सेस Realme 13 5G बैटरी कंपैरिजन: हैवी यूजर्स के लिए कौन बेस्ट? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi Note 14 5G (रिव्यू) और Realme 13 5G (रिव्यू) दोनों अच्छे मिड-रेंज फोन हैं, जो 5G सपोर्ट के साथ ही अच्छा डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स देते हैं। हम पहले ही इन दोनों का परफॉर्मेंस कंपैरिजन कर चुके हैं जिसमें रेडमी नोट 14 5जी ने जीत हासिल की थी। वहीं अब हम इन दोनों की बैटरी का मुकाबला करेंगे, जिसमें हम सिंथेटिक बेंचमार्क टेस्ट के साथ ही रियल लाइफ यूज़ के हिसाब से देखेंगे कि किसका पावर बैकअप ज्यादा दमदार है।

Redmi Note 14 5G में 5,110mAh बैटरी दी गई है तथा Realme 13 5G फोन 5,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। दोनों में ही 45W चार्जर साथ मिलता है। इन दोनों स्मार्टफोंस में हमने PCMark, वीडियो स्ट्रीमिंग, 90 मिनट का गेमिंग और चार्जिंग जैसे टेस्ट किए हैं जिनका रिजल्ट आप आगे देख सकते हैं।

निष्कर्ष:

टेस्टिंग के दौरान हमने जो परिणाम देखे, वो बहुत दिलचस्प थे। दोनों के बीच तगड़ी टक्कर थी तथा दोनों फोंस ने दो-दो टेस्ट जीते। Redmi Note 14 5G ने PCMark और चार्जिंग टेस्ट में जीत हासिल की, जबकि Realme 13 5G ने वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया।

Redmi Note 14 5G वर्सेस Realme 13 5G बैटरी कंपैरिजन पर एक नजर:

टेस्ट विजेता
पीसीमार्क Redmi Note 14 5G
वीडियो स्ट्रीमिंग Realme 13 5G
गेमिंग Realme 13 5G
चार्जिंग Redmi Note 14 5G

PCMark

PCMark टेस्ट में फोन की बैटरी की सहनशक्ति चेक की जाती है। इसमें जब तक बैटरी 100% से घटकर 20% तक नहीं पहुंच जाती, तब तक वेब ब्राउज़िंग, वीडियो प्लेबैक इत्यादि जैसी गतिविधियाँ की जाती हैं। टेस्टिंग के दौरान हमारी टीम द्वारा दोनों फोन को 80% ब्राइटनेस और 50% वॉल्यूम पर चलाया गया।

फोन Redmi Note 14 5G Realme 13 5G
PCMark (work 3.0 battery life) 19 घंटे 21 मिनट 11 घंटे 12 मिनट

हमारे टेस्ट में, Redmi Note 14 5G फोन की बैटरी 19 घंटे 21 मिनट तक चली तथा Realme 13 5G मोबाइल का स्कोर 11 घंटे 12 मिनट का आया।

वास्तविक उपयोग:: दोनों स्मार्टफोंस का बैटरी बैकअप दमदार है। Realme 13 5G पूरे दिन का बैटरी बैकअप देने की क्षमता रखता है। वहीं Redmi Note 14 5G फोन हल्के इस्तेमाल में दो दिन तक चल सकता है, जिससे आपको चार्जर साथ में रखने की जरूरत नहीं पड़ती है।

विजेता: Redmi Note 14 5G

Video streaming

हमने रेडमी नोट 14 5जी और रियलमी 13 5जी फोन पर हाई-क्वालिटी YouTube video स्ट्रीम की। दोनों फोन पर एक ही वीडियो प्ले हुई जिसे 30 मिनट तक चलाया गया तथा वास्तविक बैटरी परफॉर्मेंस को परखा गया। टेस्टिंग के दौरान दोनों स्मार्टफोंस में ब्राइटनेस और वॉल्यूम को 50% पर रखा गया।

फोन बैटरी में गिरावट (प्रतिशत)
Redmi Note 14 5G 4% (204mAh)
Realme 13 5G 3% (150mAh)

30 मिनट के वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट में Realme 13 5G ने बेहतर प्रदर्शन किया और इसकी बैटरी सिर्फ 3% ही घटी। वहीं Redmi Note 14 5G की बैटरी 4% गिरी। यह फर्क क्रमश: 150एमएएच और 204एमएएच का रहा। कहा जा सकता है कि वीडियो देखने वालों के लिए Realme 13 5G थोड़ा बेहतर साबित हो सकता है।

वास्तविक उपयोग: देखा जाए तो यह बहुत बड़ा अंतर नहीं है। रियल लाइफ यूज़ के दौरान दोनों फोन में यह डिफरेंस मामूली रहेगा। लेकिन फिर भी यदि आप उन लोगों में से हैं जो OTT पर लगातार कंटेंट देखते रहते हैं तो रियलमी 13 5जी फोन को कुछ बेहतर माना जा सकता है।

विजेता: Realme 13 5G

Gaming

हमारे गेमिंग टेस्ट में हम थर्मल परफॉर्मेंस, बैटरी ड्रॉप और अन्य पैरामीटर का अवलोकन करते हैं, लेकिन बैटरी कंपैरिजन के लिए, हम केवल बैटरी ड्रॉप पर फोकस करेंगे। हम आमतौर पर Call of Duty Mobile, Real Racing 3, और BGMI गेम्स को दोनों फोन पर 30 मिनट के लिए रन करते हैं। निष्पक्ष तुलना के लिए, दोनों फोन की ब्राइटनेस 80 प्रतिशत पर और वॉल्यूम 50 प्रतिशत पर रखी जाती है।

फोन बैटरी में गिरावट (प्रतिशत)
Redmi Note 14 5G 18% (920mAh)
Realme 13 5G 17% (850mAh)

गेमिंग टेस्ट के दौरान Redmi Note 14 5G की बैटरी 18% गिरी जो 920एमएएच थी। वहीं Realme 13 5G फोन में गेम खेलने पर इसकी बैटरी 17% घट गई जो 850एमएएच थी।

वास्तविक उपयोग: दोनों मोबाइल फोन तकरीबन एक जैसी बैटरी परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं।

विजेता: Realme 13 5G

Charging time

Redmi Note 14 और Realme 13 दोनों में अच्छी बैटरियां दी गई हैं जो क्रमशः 5,110mAh और 5,000mAh है। ये दोनों स्मार्टफोन 45W चार्जिंग सपोर्ट करते हैं और दोनों के ही बॉक्स में यह चार्जर मिल जाता है। चार्जिंग टेस्ट में हमें परिणाम काफी चौंकाने वाले मिले। हमारे चार्जिंग स्पीड टेस्ट में, Redmi Note 14 5G की बैटरी को 20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में सिर्फ 32 मिनट का समय लगा। वहीं, Realme 13 5G को 45W SuperVOOC चार्जिंग के साथ बैटरी को 20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग एक घंटा लग गया।

फोन चार्जिंग टाइम (20-100%)
Redmi Note 14 5G 32 मिनट
Realme 13 5G 63 मिनट

 

वास्तविक उपयोग: Realme 13 हालांकि किसी भी तरह से धीमा नहीं है, लेकिन अगर आप जल्दी में हो और दिन की शुरुआत करनी हो, तो Redmi Note 14 आपको सही समय पर चार्ज करके तैयार कर देगा। Xiaomi का दावा है कि इसका बाहरी चार्जिंग सपोर्ट अनजान जगहों (जैसे, सार्वजनिक चार्जर, पब्लिक प्लेस, एयरपोर्ट) पर पावर को पहचानकर तेजी से चार्जिंग के लिए एडजस्ट कर लेता है। कहा जा रहा है कि यह फीचर चार्जिंग समय को बचाने में मदद करेगा, लेकिन यहां हम सिर्फ टेस्टिंग के आधार पर ही इसे जज करेंगे।

विजेता: Redmi Note 14 5G

अंतिम निर्णय

Redmi Note 14 और Realme 13 दोनों अपने-अपने तरीके से बहुत अच्छे फोन हैं, जिससे यह तुलना एक टाई पर खत्म होती है। Redmi Note 14 सिंथेटिक एंड्योरेंस बेंचमार्क्स में ज्यादा देर तक चलता है। यह अपने सेगमेंट में 5000mAh बैटरी वाला सबसे तेज चार्जिंग फोन है जो वाकई में जल्दी चार्ज हो जाता है। वहीं, Realme 13 असल दुनिया में वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग जैसे इस्तेमाल में ज्यादा देर तक चलता है। आप जो भी फोन चुनें, आपको निराश नहीं होना पड़ेगा।

Redmi Note 14 टेस्टिंग द्वारा: Ujjwal Sharma 

Best Competitors

See All Competitors

The post Redmi Note 14 5G वर्सेस Realme 13 5G बैटरी कंपैरिजन: हैवी यूजर्स के लिए कौन बेस्ट? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-5g-vs-realme-13-5g-battery-comparison-in-hindi/feed/ 0
इस Redmi फोन में Jio सिम चलाने वालों को मिल रहा है फ्री 150GB 5G Data, जानें क्या है स्कीम https://www.91mobiles.com/hindi/free-jio-5g-data-in-redmi-note-14-note-14-pro-and-redmi-note-14-pro-plus-know-price-and-offer-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/free-jio-5g-data-in-redmi-note-14-note-14-pro-and-redmi-note-14-pro-plus-know-price-and-offer-details/#respond Mon, 30 Dec 2024 10:39:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163129 150जीबी डाटा फ्री के लिए Redmi ने Reliance Jio के साथ साझेदारी की है।

The post इस Redmi फोन में Jio सिम चलाने वालों को मिल रहा है फ्री 150GB 5G Data, जानें क्या है स्कीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नया मोबाइल फोन खरीदने की खुशी अलग ही होती है। वहीं अगर नए स्मार्टफोन के साथ Free Internet भी मिल जाए तो सोने पर सुहागा वाली बात है। इंडिया में लॉन्च हुए लेटेस्ट 5जी फोन Redmi Note 14 पर 150जीबी तक फ्री डाटा मिल रहा है जिसके लिए कंपनी ने Reliance Jio के साथ साझेदारी की है। जियो और रेडमी की डील के तहत मोबाइल यूजर पूरे सवा साल तक हर महीने 10GB 5G Data पा सकते है। इस ऑफर की पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 14 में फ्री Jio 5G डाटा ऑफर क्या है?

  • रेडमी नोट 14 में जियो यूजर्स को 150GB Jio 5G Data फ्री मिलेगा।
  • यह एडिशनल डाटा वाउचर के रूप में दिया जाएगा जो MyJio app में क्रेडिट होगा।
  • इस 150जीबी डाटा को कुल 15 वाउचर्स के तौर पर दिया जाएगा तथा हर एक वाउचर में 10जीबी डाटा शामिल रहेगा।
  • Reliance Jio ग्राहक हर महीने 1 वाउचर रिडीम कर सकेंगे तथा एक्स्ट्रा 10GB डाटा का मुफ्त इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • Redmi Note 14 में फ्री Jio 5G डाटा कैसे मिलेगा?

    • 5जी फोन रेडमी नोट 14 में 150GB फ्री डाटा कंपनी सिर्फ Jio prepaid यूजर्स को ही दे रही है।
    • नियमों के अनुसार मुफ्त इंटरनेट पाने के लिए Jio Prime मेंबर होना जरूरी है।
    • हर महीने फ्री 10GB 5G Data प्राप्त करने के लिए अपने जियो नंबर पर 349 रुपये का रिचार्ज करवाना आवश्यक है।
    • यह स्कीम 13 दिसंबर से शुरू हो चुकी है जिसका फायदा 31 मई 2025 तक उठाया जा सकेगा।

    नोट : फ्री 150जीबी डाटा सिर्फ रेडमी नोट 14 ही नहीं बल्कि इस सीरीज के Redmi Note 14 Pro और Note 14 Pro+ 5G फोन भी मिलेगा। इसके लिए बस ध्यान यह रखना होगा कि फोन में सबसे पहली सिम रिलायंस जियो की ही डाली जाए। ऑफर की विस्तृत जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

    Redmi Note 14 5G प्राइस

    • 6GB RAM + 128GB Storage – ₹18,999
    • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹19,999
    • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹21,999

    रेडमी नोट 14 5जी फोन भारत में 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मेमोरी मिलती है। वहीं फोन के 8जीबी रैम मॉडल को 128जीबी स्टोरेज के साथ 18,999 रुपये में और 256जीबी स्टोरेज के साथ 21,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। Redmi Note 14 5G को खरीदते वक्त में ICICI और HDB बैंक कार्ड यूज करने पर 1000 रुपये का डिस्कांउट भी मिलेगा।

    Redmi Note 14 स्पेसिफिकेशन्स

    • 6.67″ 120Hz AMOLED Display
    • MediaTek Dimensity 7025
    • 12GB RAM + 256GB Storage
    • 50MP Rear Camera
    • 16MP Selfie Camera
    • 45W 5,110mAh Battery

    डिस्प्ले : रेडमी नोट 14 में 1080 × 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100निट्स पीक ब्राइटनेस और 1920Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है।

    परफॉर्मेंस : यह रेडमी फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो Hyper OS के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7025 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

    कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह Redmi Note 14 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 1/1.96 इंच सेंसर साइज तथा एफ/1.59 अपर्चर वाला 50MP LYT-600 OIS सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

    बैटरी : पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 14 5जी फोन को तगड़ी 5,110एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए नए रेडमी फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

    Best Competitors

    See All Competitors

    The post इस Redmi फोन में Jio सिम चलाने वालों को मिल रहा है फ्री 150GB 5G Data, जानें क्या है स्कीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/free-jio-5g-data-in-redmi-note-14-note-14-pro-and-redmi-note-14-pro-plus-know-price-and-offer-details/feed/ 0
    Redmi Note 14 खरीदने के 3 कारण और नहीं खरीदने के 2 कारण जानें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/3-reasons-to-buy-and-2-reasons-to-skip-the-redmi-note-14/ https://www.91mobiles.com/hindi/3-reasons-to-buy-and-2-reasons-to-skip-the-redmi-note-14/#respond Thu, 19 Dec 2024 11:58:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=162392 रेडमी नोट 14 (Redmi Note 14) हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। बता दें कि यह बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो AMOLED डिस्प्ले, भरोसेमंद कैमरे और बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आती है। यह मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ स्मूथ परफॉर्मेंस देता है, लेकिन सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन […]

    The post Redmi Note 14 खरीदने के 3 कारण और नहीं खरीदने के 2 कारण जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    रेडमी नोट 14 (Redmi Note 14) हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। बता दें कि यह बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो AMOLED डिस्प्ले, भरोसेमंद कैमरे और बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आती है। यह मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ स्मूथ परफॉर्मेंस देता है, लेकिन सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन और थर्मल एफिशियंसी के मामले में थोड़ा कमजोर साबित होता है। इस आर्टिकल में डिवाइस की डिटेल रिव्यू के आधार पर हम रेडमी नोट 14 खरीदने के तीन कारण और इसे नहीं खरीदने के दो कारण जानेंगे।

    रेडमी नोट 14 खरीदने के कारण

    1. शानदार AMOLED डिस्प्ले

    रेडमी नोट 14 में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले है और यह 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2,100 निट्स है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 द्वारा प्रोटेक्टेड है, जिससे यह टिकाऊ और इंडोर व आउटडोर उपयोग के लिए उपयुक्त है। वहीं नेटफ्लिक्स और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर HDR कंटेंट देखने का अनुभव बेहतर बनता है।

    2. बढ़िया कैमरा सेटअप

    रेडमी नोट 14 फोन 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ यह फोन वर्सेटाइल कैमरा सेटअप प्रदान करता है। प्राइमरी कैमरा वॉर्म टोन और सटीक कलर के साथ बेहतरीन तस्वीरें लेता है, खासकर पोर्ट्रेट और लो-लाइट फोटोग्राफी में। वहीं इसका 20MP फ्रंट कैमरा भी स्किन के कलर को नेचुरल दिखाते हुए डिटेल्ड सेल्फी लेता है।

    3. भरोसेमंद बैटरी और तेज चार्जिंग

    Redmi Note 14 फोन 5110mAh बैटरी के साथ PCMark बैटरी टेस्ट में 19 घंटे 21 मिनट तक चलता है। चार्जिंग स्पीड शानदार है, जो 20% से 100% तक सिर्फ 32 मिनट में पहुंच जाती है।

    रेडमी नोट 14 नहीं खरीदने के कारण

    1. ब्लोटवेयर

    रेडमी नोट 14 एंड्रॉयड 14-आधारित HyperOS पर चलता है, जिसमें पहले से इंस्टॉल 66 ऐप्स (18 थर्ड-पार्टी) शामिल हैं, जो इंटरफेस को थोड़ा अव्यवस्थित बना देते हैं। हालांकि इनमें से अधिकांश ऐप्स को हटाया जा सकता है, लेकिन यह उन यूजर्स को परेशान कर सकता है जो एक साफ-सुथरे UI को पसंद करते हैं।

    2. हीटिंग समस्या

    Redmi Note 14 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा चिपसेट के साथ डेली यूज और कैजुअल गेमिंग के लिए उपयुक्त है, लेकिन लंबे गेमिंग सेशन के दौरान यह गर्म होने लगता है, जो iQOO Z9s और Realme 13 जैसे प्रतिस्पर्धियों से पीछे रह जाता है। बर्नआउट CPU थ्रॉटल टेस्ट में भी थर्मल दक्षता की कमी उजागर होती है।

    रेडमी नोट 14 एक शानदार डिस्प्ले, भरोसेमंद कैमरे और प्रभावशाली बैटरी लाइफ प्रदान करता है, जो इसे डेली यूज और मनोरंजन के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। हालांकि यदि आप एक क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस या लंबे समय तक गेमिंग के लिए फोन चाहते हैं, तो अन्य विकल्पों पर विचार करना बेहतर हो सकता है।

    The post Redmi Note 14 खरीदने के 3 कारण और नहीं खरीदने के 2 कारण जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/3-reasons-to-buy-and-2-reasons-to-skip-the-redmi-note-14/feed/ 0
    Redmi Note 13 series से सभी मॉडल हुए सस्ते, 4000 रुपये तक कम हुआ प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-13-5g-note-13-pro-and-redmi-note-13-pro-plus-price-drop-in-india-after-redmi-note-14-series-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-13-5g-note-13-pro-and-redmi-note-13-pro-plus-price-drop-in-india-after-redmi-note-14-series-launch/#respond Mon, 09 Dec 2024 12:23:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=161474 जनवरी में आए रेडमी नोट 13, नोट 13 प्रो और नोट 13 प्रो+ को लॉन्च प्राइस की तुलना में बेहद सस्ता खरीदा जा सकता है।

    The post Redmi Note 13 series से सभी मॉडल हुए सस्ते, 4000 रुपये तक कम हुआ प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    रेडमी नोट 14 सीरीज भारत आ चुकी है और इसके तहत Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro Plus फोन इंडिया में लॉन्च हुए हैं। AI की ताकत और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस इन 5जी फोंस के आते ही ब्रांड की Redmi Note 13 5G Series की कीमत में भी कटौती देखने को मिल रहा है। जनवरी में आए रेडमी नोट 13, नोट 13 प्रो और नोट 13 प्रो+ को लॉन्च प्राइस की तुलना में बेहद सस्ता खरीदा जा सकता है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

    Redmi Note 13 5G Series: प्राइस इन इंडिया

    रेडमी नोट 13 5जी, नोट 13 प्रो 5जी और नोट 13 प्रो+ 5जी फोन जनवरी 2024 में इंडिया में लॉन्च हुए थे। अब रेडमी नोट 14 सीरीज भारतीय बाजार में उतार दी गई है तथा आज 9 दिसंबर को रेडमी नोट 13 सीरीज को कौन सा मॉडल किस रेट पर बिक रहा है, इसकी डिटेल आप नीचे टेबल में देख सकते हैं। यहां आपको जानकारी मिलेगी कि किस फोन की कीमत में लॉन्च के बाद से अब तक कितना अंतर आया है।

    Redmi Smartphone RAM + Storage लॉन्च प्राइस सेलिंग प्राइस प्राइस डिफरेंस
    Redmi Note 13 5G 6GB + 128GB ₹17,999 ₹15,999 ₹2000
    8GB + 256GB ₹19,999 ₹17,999 ₹2000
    12GB + 256GB ₹21,999 ₹18,999 ₹3000
    Redmi Note 13 Pro 5G 8GB + 128GB ₹25,999 ₹22,999 ₹3000
    8GB + 256GB ₹27,999 ₹24,999 ₹3000
    12GB + 256GB ₹29,999 ₹25,999 ₹4000
    Redmi Note 13 Pro+ 5G 8GB + 256GB ₹31,999 ₹27,999 ₹4000
    12GB + 256GB ₹33,999 ₹29,999 ₹4000
    12GB + 512GB ₹35,999 ₹31,999 ₹4000

    नोट : ऊपर टेबल में लिखा गया प्राइस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट मी डॉट कॉम पर मौजूद है। ई-कॉमर्स वेबसाइट तथा शॉपिंग साइट्स पर रेडमी फोन मॉडल्स के रेट में फर्क भी देखने को मिल सकता है।

    Redmi Note 13 5G स्पेसिफिकेशन्स

    • 6.67″ 120Hz AMOLED display
    • MediaTek Dimensity 6080
    • 8GB memory expansion
    • 100MP Dual Rear Camera
    • 16MP Selfie Camera
    • 33W 5,000 Battery

    स्क्रीन : रेडमी नोट 13 5जी फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1920पीडब्ल्यूएम डिमिंग तथा 1000निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

    परफॉर्मेंस : इस रेडमी फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली-जी57 जीपीयू सपोर्ट करता है। इस फोन में रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी मौजूद है जो 12जीबी फिजिकल रैम में एक्स्ट्रा 8जीबी रैम भी जोड़कर इसे 20जीबी रैम की ताकत देती है।

    कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। रेडमी नोट 13 5जी के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है।

    बैटरी : पावर बैकअप के लिए Redmi Note 13 5G को 5,000एमएएच बैटरी से लैस किया गया है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।

    Redmi Note 13 pro plus

    Redmi Note 13 Pro और Note 13 Pro+ स्पेसिफिकेशन्स

    • 6.67″ 1.5K 120Hz AMOLED
    • Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 (नोट 13 प्रो+)
    • MediaTek Dimensity 7200 (नोट 13 प्रो)
    • 200MP Rear Camera
    • 120W 5,000mAh Battery (नोट 13 प्रो+)
    • 67W 5,100mAh Battery (नोट 13 प्रो)

    डिस्प्ले : Redmi Note 13 Pro+ और Redmi Note 13 Pro में 6.67-इंच का 1.5K FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। दोनों में ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन मिलता है।

    परफॉर्मेंस : Redmi Note 13 Pro+ मीडियाटेक डीमेंसिटी 7200 अल्ट्रा चिपसेट से लैस है। जबकि Redmi Note 13 Pro में स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर लगाया गया है। ये दोनों मोबाइल फोन 12जीबी तक की रैम औ 512जीबी तक की स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।

    कैमरा : कैमरा फीचर्स की बात करें तो दोनों स्मार्टफोंस OIS के साथ 200MP सैमसंग ISOCELL HP3 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर से लैस हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल पर बातचीत के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

    बैटरी : Redmi Note 13 Pro+ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी वाला फोन है। जबकि Redmi Note 13 Pro में 5,100mAh बैटरी मात्र 67W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है।

    रेडमी नोट 14 सीरीज आज इंडिया में लॉन्च हो गई है जो 13 दिसंबर से देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। इस सीरीज के सभी मॉडल्स का प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स जानने के​ लिए क्लिक करें :
    Redmi Note 14 / Redmi Note 14 Pro / Redmi Note 14 Pro Plus

    Best Competitors

    See All Competitors

    The post Redmi Note 13 series से सभी मॉडल हुए सस्ते, 4000 रुपये तक कम हुआ प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-13-5g-note-13-pro-and-redmi-note-13-pro-plus-price-drop-in-india-after-redmi-note-14-series-launch/feed/ 0
    Redmi Note 14 5G फोन भारत में हुआ लॉन्च, यहां जानें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-5g-phone-launched-in-india-check-price-sale-details-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-5g-phone-launched-in-india-check-price-sale-details-and-specifications/#respond Mon, 09 Dec 2024 07:53:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=161413 Dimensity 7025 प्रोसेसर और 50MP Camera से लैस रेडमी नोट 14 5जी की फुल स्पेसिफिकेशन्स आप पढ़ सकते हैं।

    The post Redmi Note 14 5G फोन भारत में हुआ लॉन्च, यहां जानें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    Redmi Note 14 5G फोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह ब्रांड की नई नोट सीरीज का बेस मॉडल है जो शानदार फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आया है। इसके साथ ही Redmi Note 14 Pro और Note 14 Pro+ 5G भी भारत में आ गए हैं Dimensity 7025 प्रोसेसर की ताकत और कमाल के 50MP Camera से लैस नए रेडमी नोट 14 5जी मोबाइल का रेट और इसकी फुल स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

    Redmi Note 14 5G प्राइस

    • 6GB RAM + 128GB Storage – ₹18,999
    • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹19,999
    • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹21,999

    रेडमी नोट 14 5जी फोन भारत में 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मेमोरी मिलती है। वहीं फोन के 8जीबी रैम मॉडल को 128जीबी स्टोरेज के साथ 18,999 रुपये में और 256जीबी स्टोरेज के साथ 21,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। Redmi Note 14 5G की सेल 13 दिसंबर से शुरू होगी। शुरुआती सेल में ICICI और HDB बैंक कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्कांउट भी मिलेगा।

    Redmi Note 14 स्पेसिफिकेशन्स

    • 6.67″ 120Hz AMOLED Display
    • MediaTek Dimensity 7025
    • 8GB RAM + 256GB Storage
    • 50MP Rear Camera
    • 16MP Selfie Camera
    • 45W 5,110mAh Battery

    डिस्प्ले : रेडमी नोट 14 में 1080 × 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100निट्स पीक ब्राइटनेस और 1920Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है।

    परफॉर्मेंस : यह रेडमी फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो Hyper OS के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7025 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

    कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह Redmi Note 14 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 1/1.96 इंच सेंसर साइज तथा एफ/1.59 अपर्चर वाला 50MP LYT-600 OIS सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

    बैटरी : पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 14 5जी फोन को तगड़ी 5,110एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए नए रेडमी फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

    Best Competitors

    See All Competitors

    The post Redmi Note 14 5G फोन भारत में हुआ लॉन्च, यहां जानें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-5g-phone-launched-in-india-check-price-sale-details-and-specifications/feed/ 0
    Redmi Note 14 5G, Note 14 Pro 5G और 14 Pro+ 5G MRP लीक, लॉन्च से पहले ही सामने आया सबका रेट https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-note-14-pro-and-note-14-pro-plus-mrp-in-india-leak-before-9-december-2024-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-note-14-pro-and-note-14-pro-plus-mrp-in-india-leak-before-9-december-2024-launch/#respond Wed, 27 Nov 2024 06:00:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=160350 लॉन्च से पहले ही तीनों मोबाइल्स के सभी वेरिएंट्स का एमआरपी सामने आ गया है।

    The post Redmi Note 14 5G, Note 14 Pro 5G और 14 Pro+ 5G MRP लीक, लॉन्च से पहले ही सामने आया सबका रेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    शाओमी रेडमी फैंस को बेसब्री से 9 दिसंबर 2024 का इंतजार है। इसी दिन नई ‘रेडमी नोट 14 5जी’ सीरीज़ भारत में पेश होगी तथा Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ इंडिया में लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी द्वारा फोंस की कीमत बताए जाने से पहले ही इनका MRP इंटरनेट पर लीक हो गया है। सीरीज़ प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होने से पहले ही इन तीनों मोबाइल्स के सभी वेरिएंट्स का एमआरपी लीक में सामने आ गया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

    रेडमी नोट 14 सीरीज़ की कीमत (लीक MRP)

    Redmi Note 14 5G प्राइस

    • 6GB RAM + 128GB Storage – ₹21,999
    • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹22,999
    • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹24,999

    लीक में इस फोन के तीन मेमोरी वेरिएंट सामने आए हैं। लीक के मुताबिक रेडमी नोट 14 5जी फोन 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लॉन्च होगा जो 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज पर बिकेगा। लीक के अनुसार तीनों वेरिएंट्स का एमआरपी क्रमश: 21999 रुपये, 22999 रुपये और 24,999 रुपये होगा।

    Redmi Note 14 Pro 5G प्राइस

    • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹28,999
    • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹30,999

    लीक के अनुसार रेडमी नोट 14 प्रो 5जी फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च होगा जो 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर बिकेगा। इन दोनों वेरिएंट्स का एमआरपी क्रमश: 28999 रुपये और 30999 रुपये बताया गया है।

    Redmi Note 14 Pro+ 5G प्राइस

    • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹34,999
    • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹36,999
    • 12GB RAM + 512GB Storage – ₹39,999

    सीरीज़ का सबसे बड़ा और पावरफुल मॉडल रेडमी नोट 14 प्रो प्लस होगा। लीक के अनुसार यह 8जीबी रैम और 12जीबी रैम के साथ तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा ​तथा इनका जो अधिकतम खुदरा मूल्य यानी मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) सामने आया है वह क्रमश: 34999 रुपये, 36999 रुपये और 39999 रुपये होगा।

    नोट : ऊपर बताई गई कीमत इन तीनों रेडमी स्मार्टफोंस का एमआरपी है। 91मोबाइल्स आपको बताना चाहता है कि इंडिया में लॉन्च होने वाले सभी मोबाइल्स अपने MRP की तुलना में कम रेट पर बेचे जाते हैं। ऐसे में Redmi Note 14, Note 14 Pro और 14 Pro+ तीनों का सेलिंग प्राइस एमआरपी से कम ही रहेगा

    Redmi Note 14 5G Series इंडिया लॉन्च डिटेल

    रेडमी नोट 14 5जी सीरीज़ 9 दिसंबर 2024 को इंडिया में लॉन्च होगी। कंपनी अपने फोन को ‘Super AI’ टाइटल के साथ प्रोमोट कर रही है। इस सीरीज़ लॉन्च को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये पूरे देश में प्रसारित किया जाएगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही सभी रेडमी इंडिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा यूट्यूब पर भी Redmi Note 14 5G Series इंडिया लॉन्च को लाइव देखा जा सकेगा। लॉन्च को अपने फोन पर लाइव देखने के लिए (यहां क्लिक करें)

    Redmi Note 14 5G स्पेसिफिकेशन्स

    • 6.67″ FHD+ 120Hz AMOLED
    • MediaTek Dimensity 7025 Ultra
    • 50MP Rear Camera
    • 16MP Selfie Camera
    • 45W 5,110mAh Battery

    डिस्प्ले : रेडमी नोट 14 में 1080 × 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100निट्स पीक ब्राइटनेस और 1920Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है।

    परफॉर्मेंस : यह रेडमी फोन एंडरॉयड 14 आधारित Hyper OS पर लॉन्च हुआ है तथा 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले MediaTek Dimensity 7025 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इंडिया में रेडमी नोट 14 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हो सकता है।

    कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.7 अपर्चर वाले 50MP LYT-600 मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

    बैटरी : पावर बैकअप के लिए Redmi Note 14 में बड़ी 5,110mAh बैटरी दी गई है तथा इसे चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है।

    Redmi Note 14 Pro/ Note 14 Pro+ स्पेसिफिकेशन्स

    • 6.67″ 1.5K 120Hz AMOLED
    • MediaTek Dimensity 7300 Ultra (नोट 14 प्रो)
    • Snapdragon 7s Gen 3 (नोट 14 प्रो+)
    • 50MP Triple Rear Camera
    • 20MP Front Selfie Camera
    • 45W 5,500mAh Battery (नोट 14 प्रो)
    • 90W 6,200mAh Battery (नोट 14 प्रो+)

    डिस्प्ले : रेडमी नोट 14 प्रो और प्रो प्लस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है जो कर्व्ड ओएलईडी पैनल पर बनी है। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ गोरिल्ला ग्लास विक्टस मिलेगा। 14 प्रो में 2100निट्स और प्रो+ में 3000निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

    परफॉर्मेंस : ये मोबाइल एंडरॉयड 14 आधारित Hyper OS पर बने हैं। नोट 14 प्रो में MediaTek Dimensity 7300 Ultra तथा नोट 14 प्रो+ में Snapdragon 7s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद है। उम्मीद कर सकते हैं कि ये रेडमी नोट स्मार्टफोन इसी चिपसेट पर इंडिया में आएंगे।

    कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Note 14 Pro में 50MP LYT-600 मेन सेंसर के साथ 8MP IMX355 अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो लेंस मिलता है। वहीं Note 14 Pro+ में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है। दोनों के फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।

    बैटरी : रेडमी नोट 14 प्रो स्मार्टफोन पावर बैकअप के लिए 5,500mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं रेडमी नोट 14 प्रो+ स्मार्टफोन पावरफुल 6,200mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

    The post Redmi Note 14 5G, Note 14 Pro 5G और 14 Pro+ 5G MRP लीक, लॉन्च से पहले ही सामने आया सबका रेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-note-14-pro-and-note-14-pro-plus-mrp-in-india-leak-before-9-december-2024-launch/feed/ 0