Redmi Note 14 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 03 Sep 2025 11:29:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इस Redmi Note 5G फोन का रेट हुआ लॉन्च प्राइस से 3000 रुपये कम! आज से ही बिकेगा सस्ता https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-pro-5g-phone-price-cut-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-pro-5g-phone-price-cut-in-india/#respond Wed, 03 Sep 2025 11:29:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181625 यह 5जी फोन मोबाइल की दुकान पर भी सस्ते रेट में बिकेगा।

The post इस Redmi Note 5G फोन का रेट हुआ लॉन्च प्राइस से 3000 रुपये कम! आज से ही बिकेगा सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने पिछले साल भारत में अपनी ‘नोट’ सीरीज के तहत Redmi Note 14 Pro 5G फोन लॉन्च किया था जो 8GB RAM और MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया था। बीते दिनों कंपनी इस मोबाइल पर 2 हजार रुपये का प्राइस ड्रॉप जारी कर चुकी है। वहीं अब फिर इस स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती कर दी गई है। नए प्राइस कट के बाद यह मोबाइल अपने लॉन्च प्राइस से 3 हजार रुपये सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है।

रेडमी नोट 14 प्रो 8GB RAM वाला 5G फोन है जिसे 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर परचेज किया जा सकता है। इसका 128GB मेमोरी वेरिएंट 24,999 रुपये में और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 26,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। अब नए प्राइस कट के बाद इन दोनों वेरिएंट्स को क्रमश: 21,999 रुपये और 23,999 रुपये की कीमत पर पाया जा सकता है। यह कटौती ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर की गई यानी कंपनी वेबसाइट और शॉपिंग साइट्स के साथ ही यह 5जी फोन मोबाइल की दुकान पर भी सस्ते रेट में बिकेगा।

Redmi Note 14 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर ऑक्टा-कोर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। इस फोन में 13780mm2 की ग्रेफाइट शीट लगाई गई है जो हैवी यूसेज या गेमिंग के दौरान इसे ठंडा बनाए रखने में मदद करती है।

रेडमी नोट 14 प्रो प्लस 5जी फोन 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन Curved OLED पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Dolby Vision टेक्नोलॉजी के साथ गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्शन दी गई है।

यह रेडमी का 5जी फोन 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद यह 1.34 दिन का बैकअप दे सकती है। यह मोबाइल 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी600 मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है।

इस बात में कोई दो राय नहीं कि Redmi Note 14 Pro पुराना फोन है और बीते 7-8 महीनों में मार्केट ट्रेंड में बहुत बदलाव आ चुका है। इस फोन की डिस्प्ले यूजर्स को पंसद आ सकती है जो कर्व्ड डिजाइन के साथ ही हाई रिफ्रेश रेट भी प्रदान करती है। लेकिन अगर बात करें परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी की तो यहां रेडमी नोट 14 प्रो थोड़ा ‘ओल्ड’ फिल करा सकता है।

21,999 रुपये की कीमत पर कल ही लॉन्च हुआ realme 15T और अप्रैल में आया Vivo T4 5G रेडमी नोट 14 प्रो को सीधी टक्कर देते हैं। रियलमी 15टी में 7,000mAh और वीवो टी4 में 7,300mAh बैटरी दी गई है जो रेडमी फोन के काफी अधिक है। वहीं अगर आप 24,999 रुपये खर्च कर सकते हैं तो आपको मिड बजट में हाई परफॉर्मेंस वाला OnePlus Nord CE5 मिल जाएगा जो 14,02,278 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। यह मोबाइल भी 7,100एमएएच बैटरी से लैस है।

Xiaomi Redmi Note 14 Pro 5G Price
Rs. 23,949
Go To Store
See All Prices

The post इस Redmi Note 5G फोन का रेट हुआ लॉन्च प्राइस से 3000 रुपये कम! आज से ही बिकेगा सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-pro-5g-phone-price-cut-in-india/feed/ 0
25 हजार से कम प्राइस में बेस्ट 5G फोन, देखें Realme P3 Pro और Redmi Note 14 Pro का कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-comparison-realme-p3-pro-vs-redmi-note-14-pro-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-comparison-realme-p3-pro-vs-redmi-note-14-pro-price-and-specifications/#respond Tue, 18 Feb 2025 13:14:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167275 5G Phone under 25000 की कैटे​गरी में किस मोबाइल को खरीदना फायदे का सौदा रहेगा, रियलमी पी3 प्रो या फिर रेडमी नोट 14 प्रो।

The post 25 हजार से कम प्राइस में बेस्ट 5G फोन, देखें Realme P3 Pro और Redmi Note 14 Pro का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

20 हजार से 25 हजार की रेंज में आज नया realme P3 Pro 5G फोन लॉन्च हुआ है। इस प्राइस सेग्मेंट में Redmi Note 14 Pro पहले से मौजूद है। हमने इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन किया है जिसे पढ़कर आप जान पाएंगे कि 5G Phone under 25000 की कैटे​गरी में किस मोबाइल को खरीदना फायदे का सौदा रहेगा, रियलमी पी3 प्रो या फिर रेडमी नोट 14 प्रो।

डिजाइन का कंपैरिजन

रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन को कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। इसका Nebula Blue कलर सूरज की रोशनी में अपना रंग बदल लेता है। कंपनी ने इसे सेग्मेंट का पहला Glow-in-the-dark डिजाइन वाला फोन कहा है, यह रियलमी फोन अंधेरे में चमकता है। realme P3 Pro 5G IP66/68/69 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखता है। वहीं साथ ही इसकी बॉडी भी मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबल बनाई गई है। इस फोन का थिकनेस सिर्फ 7.99mm है।

realme P3 Pro इमेज

Redmi Note 14 Pro इमेज

रेडमी नोट 14 प्रो 5जी फोन मेटल फ्रेम पर बना है जिसका बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक का बना है। इसका एक मॉडल पीयू लेदर वाला भी है। बैक पैनल डुअल कलर का उपयोग किया गया है जो देखने में अच्छा लगता है। धूल व पानी से बचाने के लिए इस रेडमी 5जी फोन को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया है। इस मोबाइल की थिकनेस 8.4mm तथा वजन 190 ग्राम है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स realme P3 Pro Redmi Note 14 Pro
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 MediaTek Dimensity 7300-Ultra
रैम 12GB LPDDR4X RAM 8GB LPDDR4X RAM
स्टोरेज 256GB UFS 3.1 Storage 256GB UFS 2.2 Storage
ओएस Android 14 + realme UI 6.0 Android 14 + Hyper OS
स्क्रीन 6.83″ 1.5K Quad Curved OLED 6.67″ 1.5K 3D Curved AMOLED
बैक कैमरा 50MP IMX896 + 2MP AI 50MP LYT800 + 2MP Macro + 8MP Ultrawide
फ्रंट कैमरा 16MP Selfie 20MP Selfie
बैटरी 6,000mAh Battery 5,500mAh Battery
चार्जिंग 80W SUPERVOOC 45W HyperCharge

परफॉर्मेंस

रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन एंडरॉयड 15 आधारित रियलमी यूआई 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का एनटूटू स्कोर 8,34,739 आया है। बताते चलें कि मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इस फोन में 6050mm2 vapour chamber दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 810 GPU दिया गया है।

रेडमी नोट 14 प्रो 5जी फोन एंडरॉयड 14 आधारित शाओमी हायपर ओएस पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में भी 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर ऑक्टा-कोर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। फोन में 13780mm2 की ग्रेफाइट शीट दी गई है जो हैवी यूसेज या गेमिंग के दौरान इसे ठंडा बनाए रखने में मदद करती है। ग्राफिक्स के लिए यह रेडमी स्मार्टफोन Arm Mali-G615 MC2 GPU सपोर्ट करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए realme P3 Pro डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन लेंस दिया गया है जोे सोनी आईएमएक्स896 सेंसर है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह Sony IMX480 सेंसर है।

Redmi Note 14 Pro में फोटोग्राफी के ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी600 मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

डिस्प्ले

रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन को 6.83-इंच की 1.5k डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 1500nits आउटपुट देती है। यह मोबाइल wet touch टेक्नोलॉजी से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी फोन इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.8 प्रतिशत का है।

रेडमी नोट 14 प्रो प्लस 5जी फोन में 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन कर्व्ड ओएलईडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Dolby Vision टेक्नोलॉजी मिलती है तथा स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में realme P3 Pro 5G फोन को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 39 मिनट का समय लगा है।

रेडमी नोट 14 प्रो 5जी फोन पावर बैकअप के लिए 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह 1.34 दिन का बैकअप दे सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है।

कीमत का कंपैरिजन

realme P3 Pro Redmi Note 14 Pro
8GB RAM + 128GB Storage ₹23,999 8GB RAM + 128GB Storage ₹24,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹24,999 8GB RAM + 256GB Storage ₹26,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹26,999

realme P3 Pro 5G प्राइस

रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन के 8जीबी रैम मॉडल को 128जीबी स्टोरेज के साथ 23,999 रुपये में तथा 256जीबी स्टोरेज के साथ 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं फोन का 12जीबी रैम व 256जीबी मेमोरी वेरिएंट 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह रियलमी 5जी मोबाइल फोन Nebula Glow, Galaxy Purple और Saturn Brown कलर में बिकेगा।

Redmi Note 14 Pro 5G प्राइस

रेडमी नोट 14 प्रो 5जी फोन भारतीय बाजार में 8जीबी रैम में परचेज किया जा सकता है। इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 24,999 रुपये है तथा 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 26,999 रुपये है। यह रेडमी 5जी मोबाइल फोन Ivy Green, Phantom Purple और Titan Black कलर में बिकेगा।

The post 25 हजार से कम प्राइस में बेस्ट 5G फोन, देखें Realme P3 Pro और Redmi Note 14 Pro का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-comparison-realme-p3-pro-vs-redmi-note-14-pro-price-and-specifications/feed/ 0
Redmi Note 14 Pro+ vs OnePlus Nord 4 बैटरी कंपैरिजन: जानें किसमें है कितना दम https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-pro-vs-oneplus-nord-4-battery-compare/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-pro-vs-oneplus-nord-4-battery-compare/#respond Wed, 08 Jan 2025 10:41:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163856 इन दोनों स्मार्टफोनों के बीच चुनाव आपकी उपयोग की आदतों पर निर्भर करेगा। अगर आप फास्ट चार्जिंग और सामान्य उत्पादकता कार्यों में बेहतर प्रदर्शन चाहते हैं, तो OnePlus Nord 4 बेहतर है। वहीं, लंबे गेमिंग और वीडियो प्लेबैक सत्रों के लिए, Redmi Note 14 Pro+ बेहतर ऑप्शन है।

The post Redmi Note 14 Pro+ vs OnePlus Nord 4 बैटरी कंपैरिजन: जानें किसमें है कितना दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi Note 14 Pro+ का रिव्यू करते हुए हम इसकी बेहतरीन बैटरी लाइफ से प्रभावित हुए थे। जो इसकी विशाल 6,200mAh बैटरी के कारण संभव हो पाया था। हालांकि, यह सवाल उठता है: क्या यह अपनी कीमत के रेंज में सबसे बेहतर बैटरी लाइफ प्रदान करता है?

हमने इस बात को चेक करने के लिए हमने OnePlus Nord 4 (रिव्यू) से इसकी टेस्टिंग की, जिसमें 5,500mAh बैटरी है। इस तुलना में हमने दोनों स्मार्टफोनों का टेस्टिंग की ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि कौन बेहतर बैटरी अनुभव प्रदान करता है। स्पॉयलर अलर्ट: यह वही नहीं है जो आप सोच रहे हैं!

निष्कर्ष

OnePlus Nord 4 और Redmi Note 14 Pro+ के बीच बैटरी तुलना दोनों डिवाइसों के विभिन्न लाभों को उजागर करती है। OnePlus Nord 4 PCMark टेस्टिंग में बेहतर प्रदर्शन करता है और इसकी SuperVOOC तकनीक के साथ बहुत फास्ट चार्जिंग प्रदान करता है, जबकि Redmi Note 14 Pro+ वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग सहनशक्ति में बेहतर है, जो इसे एंटरटेनमेंट-केन्द्रित उपयोग के लिए एक विश्वसनीय साथी बनाता है।

OnePlus Nord 4 बनाम Redmi Note 14 Pro+ बैटरी तुलना एक नजर में:

Test Winner
PCMark OnePlus Nord 4
Video streaming Redmi Note 14 Pro+
Gaming Redmi Note 14 Pro+
Charging OnePlus Nord 4

PCMark

Phone Battery drain percent
Redmi Note 14 Pro+ 13 hours 44 mins
OnePlus Nord 4 16 hours 58 mins

हमने PCMark बैटरी टेस्ट रात भर किया और परिणाम यह रहा कि OnePlus Nord 4 ने Redmi Note 14 Pro+ से 3 घंटे 14 मिनट ज्यादा समय तक चला। यह एक फोन के लिए अच्छा नहीं है, जिसमें लगभग 700mAh अतिरिक्त क्षमता है।

रियल वर्ल्ड: डेली यूज में OnePlus Nord 4 बेहतर सहनशक्ति प्रदान करता है, जिससे यह उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें भारी मल्टीटास्किंग या चार्जर से दूर लंबे सत्रों की जरूरत होती है। हालांकि, Redmi Note 14 Pro+ भी पीछे नहीं है—यह मजबूत और विश्वसनीय प्रदर्शन प्रदान करता है, जो आसानी से एक दिन के सामान्य उपयोग के दौरान चल सकता है।

विजेता: OnePlus Nord 4

Video streaming

30 मिनट की YouTube स्ट्रीमिंग के बाद बैटरी ड्रेन का मूल्यांकन

Phone Battery drain percent
Redmi Note 14 Pro+ 4 percent (275mAh)
OnePlus Nord 4 5 percent (248mAh)

हमने 30 मिनट के YouTube स्ट्रीमिंग टेस्ट में एक ही वीडियो को 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और एक ही वॉल्यूम पर स्ट्रीम किया। OnePlus Nord 4 ने थोड़ी अधिक बैटरी ड्रेन दिखायी, 5 प्रतिशत, जबकि Redmi Note 14 Pro+ ने लगभग 4 प्रतिशत खो दिया। यहां बैटरी क्षमता का प्रभाव हो सकता है, क्योंकि OnePlus Nord 4 की बैटरी Redmi Note 14 Pro+ से छोटी है।

रियल वर्ल्ड: बैटरी ड्रेन में अंतर कम है और आप इन दोनों फोनों पर Squid Game का नया सीजन देखते समय कोई महत्वपूर्ण अंतर महसूस नहीं करेंगे।

विजेता: Redmi Note 14 Pro+

Gaming

90 मिनट के गेमिंग बाद बैटरी ड्रेन का मूल्यांकन:

Phone Total battery drain percent (mAh)
Redmi Note 14 Pro+ 16 percent (992 mAh)
OnePlus Nord 4 19 percent (1,045 mAh)

हमने तीन गेम्स को 30 मिनट के लिए एक के बाद एक दोनों स्मार्टफोनों पर चलाया। परिणाम मिश्रित रहे। Call of Duty परीक्षण के दौरान, दोनों स्मार्टफोनों में 7% बैटरी ड्रॉप हुआ। हालांकि, Real Racing 3 टेस्ट में, OnePlus Nord 4 ने 6% बैटरी ड्रॉप दिखाया, जबकि Redmi Note 14 Pro+ में 4% ड्रॉप हुआ। BGMI खेलते समय, OnePlus में 6% बैटरी ड्रेन हुआ, जबकि Redmi Note 14 Pro+ में 5% ड्रेन हुआ।

वास्तविक दुनिया का संदर्भ: हालांकि दोनों स्मार्टफोन मजबूत गेमिंग प्रदर्शन प्रदान करते हैं, OnePlus Nord 4 के सभी धातु शरीर से उत्पन्न अधिक गर्मी ने शायद बैटरी ड्रेन को फास्ट किया।

विजेता: Redmi Note 14 Pro+

Charging time

20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगने वाला समय:

Phone Charging speed
Redmi Note 14 Pro+ 53 minutes
OnePlus Nord 4 24 minutes

चार्जिंग स्पीड में OnePlus Nord 4 ने Redmi Note 14 Pro+ को काफी पीछे छोड़ दिया, हालांकि दोनों फोनों के पास समान चार्जर ब्रिक्स हैं। Redmi Note 14 Pro+ 90W चार्जिंग का समर्थन करता है, जबकि OnePlus Nord 4 100W चार्जिंग प्रदान करता है। यह महत्वपूर्ण अंतर SuperVOOC तकनीक की वजह से है, जो Nord 4 में चार्जिंग स्पीड को ऑप्टिमाइज करती है। यह भी ध्यान देने योग्य है कि दोनों फोनों के साथ चार्जर बॉक्स में ही आता है।

विजेता: OnePlus Nord 4

निष्कर्ष

OnePlus Nord 4 और Redmi Note 14 Pro+ के बीच बैटरी तुलना एक प्रकार से बराबरी पर खत्म होती है। जहां OnePlus Nord 4 PCMark टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करता है, जो सामान्य कार्यों के लिए बेहतर दक्षता दर्शाता है और SuperVOOC तकनीक के साथ फास्ट चार्जिंग की क्षमता प्रदान करता है, वहीं Redmi Note 14 Pro+ वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग बैटरी प्रदर्शन में बेहतर है।

इसलिए, इन दोनों स्मार्टफोनों के बीच चुनाव आपकी उपयोग की आदतों पर निर्भर करेगा। अगर आप फास्ट चार्जिंग और सामान्य उत्पादकता कार्यों में बेहतर प्रदर्शन चाहते हैं, तो OnePlus Nord 4 बेहतर है। वहीं, लंबे गेमिंग और वीडियो प्लेबैक सत्रों के लिए, Redmi Note 14 Pro+ बेहतर ऑप्शन है।

The post Redmi Note 14 Pro+ vs OnePlus Nord 4 बैटरी कंपैरिजन: जानें किसमें है कितना दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-pro-vs-oneplus-nord-4-battery-compare/feed/ 0
शाओमी 5G मोबाइल फोन का इंडिया प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-5g-mobile-phones-price-list-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-5g-mobile-phones-price-list-in-india/#respond Thu, 19 Dec 2024 07:48:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=162302 शोओमी (Xiaomi) के पास बजट और मिड रेंज में कई शानदार फोन मौजूद हैं। शाओमी-रेडमी के फोन में आपको बजट रेंज में भी शानदार कैमरा, बैटरी लाइफ और बढ़िया डिस्प्ले मिल जाता है। अगर आप शाओमी-रेडमी के फोन खरीदना चाह रहे हैं, तो इसमें यहां कंपनी के लेटेस्ट फोन की एक लिस्ट तैयार की है, […]

The post शाओमी 5G मोबाइल फोन का इंडिया प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शोओमी (Xiaomi) के पास बजट और मिड रेंज में कई शानदार फोन मौजूद हैं। शाओमी-रेडमी के फोन में आपको बजट रेंज में भी शानदार कैमरा, बैटरी लाइफ और बढ़िया डिस्प्ले मिल जाता है। अगर आप शाओमी-रेडमी के फोन खरीदना चाह रहे हैं, तो इसमें यहां कंपनी के लेटेस्ट फोन की एक लिस्ट तैयार की है, जिनमें Xiaomi Redmi Note 14 Pro+ 5G, Xiaomi Redmi Note 14 Pro 5G, Xiaomi Redmi Note 14, Xiaomi 14, Xiaomi 14 Civi जैसे फोन शामिल हैं। आइए आपको यहां शाओमी 5जी मोबाइल फोन्स (Xiaomi 5G Mobile Phones) की कीमत, स्पेसिफिकेशंस, फीचर, खूबियां और कमियां के बारे में विस्तार से बताते हैंः

रेडमी 5 मोबाइल फोन कीमत की लिस्ट

फोन का नाम कीमत
Xiaomi Redmi Note 14 Pro+ 5G 30,999 रुपये (8GB+128GB)
Xiaomi Redmi Note 14 Pro 5G 24,999 रुपये (8GB+128GB)
Xiaomi Redmi Note 14 18,999 रुपये (6GB+128GB)
Xiaomi 14 49,998 रुपये (12GB+512GB)
Xiaomi 14 Civi 38,999 रुपये (8GB+256GB)
Xiaomi Redmi Note 13 Pro 19,149 रुपये (8GB+128GB)
Xiaomi Redmi Note 13 14,589 रुपये (6GB+128GB)

Xiaomi Redmi Note 14 Pro+ 5G

रेडमी नोट 14 प्रो प्लस (Redmi Note 14 Pro+ 5G) शानदार बैटरी, डिस्प्ले और कैमरे के साथ आता है। यह फोन अपने सेगमेंट में सबसे स्टाइलिश डिवाइसों में से एक है। हालांकि कंपनी को अभी भी UI को बेहतर बनाने की जरूरत है, विशेष रूप से पहले से इंस्टॉल किए गए थर्ड-पार्टी ऐप्स की संख्या को कम करके। फोन की परफॉर्मेंस प्रोडक्टिविटी टास्क के लिए उपयुक्त है, लेकिन गेमिंग अनुभव अच्छा है, हालांकि बाजार में थोड़े अधिक पावरफुल विकल्प मौजूद हैं। कंपनी ने HyperOS स्किन के साथ UI को बेहतर किया है। Snapdragon 7s Gen 3 भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है, हालांकि इसके सिंथेटिक बेंचमार्क स्कोर Edge 50 Pro और Dimensity 9200+ प्रोसेसर के साथ आने वाले Vivo T3 Ultra की तुलना में कम हैं। यदि सिंथेटिक बेंचमार्क स्कोर मायने नहीं रखते और आप एक भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें शानदार बैटरी और दमदार डिस्प्ले हो, तो रेडमी नोट 14 प्रो प्लस पर विचार किया जा सकता है।

क्यों खरीदें

  • रेडमी नोट 14 प्रो प्लस का डिजाइन स्टाइलिश है।
  • यह अत्यधिक टिकाऊ बिल्ड प्रदान करता है।
  • फोन की बैटरी प्रदर्शन मजबूत है।
  • कैमरा परफॉर्मेंस डेलाइटऔर कम रोशनी दोनों में अच्छा है।

क्यों न खरीदें

  • रेडमी नोट 14 प्रो प्लस में कई थर्ड-पार्टी ऐप्स प्री-इंस्टॉल आते हैं।
  • परफॉर्मेंस ठीक है, लेकिन प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में सिंथेटिक स्कोर मामूली हैं।

Redmi Note 14 Pro+ 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.67-इंच FHD+ एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Snapdragon 7s Gen 3
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 50MP+8MP+50MP
फ्रंट कैमरा 20MP
बैटरी 6200mAh
ओएस एंड्रॉयड 14

Xiaomi Redmi Note 14 Pro 5G

रेडमी नोट 14 प्रो (Redmi Note 14 Pro) मिड-रेंज सेगमेंट में कई प्रीमियम फीचर्स लेकर आता है, जो Xiaomi की वैल्यू-पैक्ड डिवाइस देने की परंपरा को कायम रखता है। इसका आकर्षक डिजाइन, IP68 रेटिंग और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन इसे अपनी कीमत में मजबूत और स्टाइलिश विकल्प बनाते हैं। इसका प्राइमरी कैमरा और शानदार AMOLED डिस्प्ले इसे उन यूजर्स के लिए खास बनाते हैं जो एस्थेटिक्स और मल्टीमीडिया को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि फोन को Motorola Edge 50 Neo और OnePlus Nord CE4 जैसे प्रतिस्पर्धियों से कड़ी टक्कर मिलती है, जो बेहतर सॉफ्टवेयर अनुभव और थोड़ा बेहतर प्रदर्शन प्रदान करते हैं।

क्यों खरीदें

  • मजबूत और प्रीमियम बिल्ड।
  • अच्छा प्राइमरी कैमरा।
  • शानदार AMOLED डिस्प्ले।

क्यों न खरीदें

  • बैटरी लाइफ बेहतर हो सकती थी।
  • बहुत ज्यादा ब्लॉटवेयर।

Redmi Note 14 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.67-इंच FHD+ एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300 Ultra
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 50MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा 20MP
बैटरी 5500 mAh
ओएस एंड्रॉयड 14

Xiaomi Redmi Note 14

रेडमी नोट 14 (Redmi Note 14) बजट फ्रेंडली फोन है। इसमें शानदार AMOLED डिस्प्ले, विश्वसनीय कैमरे और प्रभावशाली बैटरी लाइफ मिलती है। MediaTek चिपसेट वाला यह फोन बिना लैग के प्रदर्शन करता है, हालांकि सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया जा सकता है। बेस मॉडल बजट-सेंट्रिक यूजर्स के लिए सही है, बशर्ते प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स समस्या न बनें। इस रेंज में iQOO Z9s जैसे विकल्प गेमिंग के लिए बेहतर हो सकते हैं, लेकिन बैटरी पर ध्यान देने वाले यूजर्स इससे संतुष्ट रहेंगे, क्योंकि यह बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड के मामले में बेहतर प्रदर्शन करता है। इसके अलावा, इसका शानदार AMOLED डिस्प्ले, मजबूत डिजाइन और OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा इसे डेली के उपयोग के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाता है। फोन में बेसिक AI टूल्स और लंबा सिक्योरिटी अपडेट सपोर्ट इसे और अधिक वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं।

क्यों खरीदें

  • ब्राइट AMOLED डिस्प्ले।
  • OIS के साथ विश्वसनीय प्राइमरी कैमरा।
  • लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग।

क्यों न खरीदें

  • कुछ प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स।
  • थर्मल दक्षता बेहतर हो सकती थी।

Redmi Note 14 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.67-इंच FHD+, G-OLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7025 Ultra
रैम 6GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 50MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा 20MP
बैटरी 5110 mAh
ओएस एंड्रॉयड 14

Xiaomi 14

शाओमी 14 प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार के रूप में आता है और इसका मुकाबला Google Pixel 8 और Samsung Galaxy S24 जैसे दिग्गजों से है। ये दोनों प्रतिद्वंद्वी अपने सॉफ्टवेयर और कैमरा क्षमताओं के लिए प्रसिद्ध हैं। Galaxy S24 सैमसंग इकोसिस्टम जैसे DeX के कारण खास है। Xiaomi 14 की खासियत Leica कैमरा सिस्टम है, जो फोटोग्राफी के लिए शानदार बनाता है। इसकी पावरफुल परफॉर्मेंस और तेज चार्जिंग इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।

क्यों खरीदें

  • कॉम्पैक्ट और उपयोग में आसान साइज।
  • Snapdragon 8 Gen3 और 12GB रैम के कारण स्मूथ परफॉर्मेंस।
  • Leica कैमरा सिस्टम के कारण हाई क्वालिटी इमेज प्रदान करता है।
  • वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग दोनों बेहद तेज।

क्यों न खरीदें

  • फोन में पहले से इंस्टॉल कई ऐप्स आते हैं।
  • कैमरा लाइट फ्लेयर को संभालने में कुछ समस्याएं दिखाता है।

Xiaomi 14 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.36-इंच FHD+ FHD+, LTPO एमोलेड डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3
रैम 12GB
स्टोरेज 512GB
रियर कैमरा 50MP+50MP+50MP
फ्रंट कैमरा 32MP
बैटरी 4610mAh
ओएस एंड्रॉयड 14

Xiaomi 14 Civi

शाओमी 14 सिवी (Xiaomi 14 Civi) अपने हल्के और प्रीमियम ग्लास व लेदर डिजाइन के कारण सब 50,000 सेगमेंट में सबसे आकर्षक फोनों में से एक है। साथ ही, इसमें शानदार डिस्प्ले और Leica कैमरा सिस्टम है, जो प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए किफायती विकल्प प्रदान करता है। हालांकि इसकी बैटरी लाइफ और प्रदर्शन में थ्रॉटलिंग की समस्या थोड़ी निराश करती है। अगर आपका बजट 38,999 रुपये है, तो Xiaomi 14 Civi आपके लिए एक अच्छा विकल्प है, खासतौर पर अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं, जो देखने में सुंदर हो और हाथ में भी प्रीमियम अहसास दे। यह उन लोगों के लिए भी उपयुक्त है, जो अच्छी क्वालिटी के कैमरों की तलाश कर रहे हैं, विशेष रूप से पोर्ट्रेट और वीडियो शूटिंग के लिए क्योंकि इसके Leica मोड्स और Cinematic Vision फीचर इस सेगमेंट में खास हैं।

क्यों खरीदें

  • शानदार डिजाइन और इन-हैंड फील।
  • ब्राइट और आकर्षक डिस्प्ले।
  • फोटो और वीडियो के लिए बढ़िया Leica कैमरा सिस्टम।

क्यों न खरीदें

  • औसत बैटरी लाइफ।
  • पोर्ट्रेट में शार्पनेस की कमी।

Xiaomi 14 Civi स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.55-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Snapdragon 7s Gen 3
रैम 8GB
स्टोरेज 256GB
रियर कैमरा 50MP+12MP+50MP
फ्रंट कैमरा 32MP+22MP
बैटरी 4700mAh
ओएस एंड्रॉयड 14

Redmi Note 13 Pro

Redmi Note 13 Pro 5G 20,000 रुपये से कम की रेंज में एक शानदार फोन है। स्लिक डिजाइन में आने वाला यह फोन 1.5k रिजॉल्यूशन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। साथ ही, इसमें आपको अच्छी बैटरी लाइफ भी मिलती है। फोन की खास बात यह है कि इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए परफेक्ट है। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर है, जो डेली टास्क और गेमिंग के लिए ठीक है। साथ ही, इसमें 5100mAh बैटरी, हेडफोन जैक और IR ट्रांसमीटर भी हैं। यदि आप ऐसे फोन की तलाश कर रहे हैं, जो कैमरा, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले के मामले में अच्छा हो, तो रेडमी नोट 13 प्रो आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।

क्यों खरीदें

  • Redmi Note 13 Pro 5G स्किल डिजाइन वाला आकर्षक फोन है। इसका पर्पल कलर वैरियंट ट्रेंडी लगता है।
  • 200MP प्राइमरी कैमरा दिन की रोशनी में शानदार फोटो कैप्चर करता है और अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी बेहतर है।
  • 5,100mAh की बड़ी बैटरी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

क्यों न खरीदें

  • रेडमी नोट 13 प्रो का कैमरा कम रोशनी की स्थिति में संघर्ष करता है।
  • स्मार्टफोन अभी Android 13 पर चल रहा है, जो कुछ यूजर के लिए निराशाजनक हो सकता है।

Redmi Note 13 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Snapdragon 7s Gen 2
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 200MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी 5100mAh
ओएस एंड्रॉयड 13

Redmi Note 13 

Redmi Note 13 5G एक वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन है। इसका AMOLED डिस्प्ले अभी भी सेगमेंट में बेस्ट में से एक है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर के साथ डेली टास्क और गेमिंग के दौरान अच्छा परफॉर्मेंस करता है। कैमरा परफॉर्मेंस की बात करें, तो यह दिन की रोशनी में अच्छा आउटपुट देता है। इस सेगमेंट में फोन को मोटोरोला के मोटो जी54 और वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट से टक्कर मिलती है। यदि आप लंबे समय तक चलने वाली बैटरी, डिस्प्ले, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग को महत्व देते हैं, तो Redmi Note 13 5G एक विकल्प हो सकता है।

क्यों खरीदें?

  • Redmi Note 13 5G की 5,000mAh की बैटरी दमदार बैटरी बैकअप है।
  • फोन में 6.67 इंच का लंबा AMOLED डिस्प्ले पढ़ने और फिल्में देखने के लिए बढ़िया है।
  • 108MP कैमरा दिन की रोशनी में बहुत अच्छा परफॉर्म करता है।

क्यों न खरीदें

  • कैमरा कम रोशनी में औसत परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
  • Redmi Note 13 5G 5G में स्टीरियो स्पीकर की कमी है।

Redmi Note 13 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6080
रैम 8GB
स्टोरेज 256GB
रियर कैमरा 108MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी 5000mAh
ओएस एंड्रॉयड 13

The post शाओमी 5G मोबाइल फोन का इंडिया प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-5g-mobile-phones-price-list-in-india/feed/ 0
Redmi Note 14 Pro+ 5G इंडिया में लॉन्च, 6200mAh Battery और 12GB RAM के साथ है पावरफुल प्रोसेसर https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-pro-plus-launched-in-india-know-price-specifications-sale-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-pro-plus-launched-in-india-know-price-specifications-sale-details/#respond Mon, 09 Dec 2024 07:13:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=161403 रेडमी नोट 14 प्रो+ 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post Redmi Note 14 Pro+ 5G इंडिया में लॉन्च, 6200mAh Battery और 12GB RAM के साथ है पावरफुल प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रेडमी नोट 14 सीरीज इंडिया में लॉन्च हो गई है। कंपनी की ओर से तीन नए मोबाइल फोन Redmi Note 14, Note 14 Pro और Note 14 Pro Plus भारतीय बाजार में उतारे गए हैं जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और एडवांस फीचर्स और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की ताकत से लैस है। सीरीज के बड़े मॉडल रेडमी नोट 14 प्रो+ 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 14 Pro+ प्राइस इन इंडिया

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹30,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹32,999
  • 12GB RAM + 512GB Storage – ₹35,999

रेडमी नोट 14 प्रो+ मिड बजट 5जी फोन है जो तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के 8जीबी रैम वाले मॉडल को 128जीबी स्टोरेज के साथ 30,999 रुपये में तथा 256जीबी स्टोरेज के साथ 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं मोबाइल के 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 35,999 रुपये है। फोन की सेल 13 दिसंबर से शुरू होगी। शुरुआती सेल में ICICI और HDB बैंक कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्कांउट भी मिलेगा।

Xiaomi Redmi Note 14 Pro 5G Price
Rs. 23,949
Go To Store
See All Prices

Redmi Note 14 Pro+ का कैमरा

  • 50MP LYT800 OIS
  • 50MP Telephoto
  • 8MP ultra-wide
  • 20MP Selfie Camera

रेडमी नोट 14 प्रो प्लस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 1/1.55″ सेंसर साईज़ और एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT800 मेन सेंसर दिया गया है जो OIS तकनीक के साथ काम करता है। इसके साथ ही 1/2.76″ सेंसर साईज़ और एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो 2.5X optical zoom सपोट करता है।

Note 14 Pro+ के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 1/1.14″ सेंसर साईज़ और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मौजूद है जो 15mm फोकल लेंथ तथा 120 डिग्री एफओवी की क्षमता के साथ काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी नोट 14 प्रो प्लस में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 14 Pro+ की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ 1.5K Curved AMOLED Screen
  • Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
  • 12GB RAM + 512GB Storage
  • 6,200mAh Battery
  • 90W HyperCharge

डिस्प्ले

रेडमी नोट 14 प्रो प्लस 5जी फोन में 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन कर्व्ड ओएलईडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2160Hz तक अच सेंपलिंग रेट, 3000nits पीक ब्राइटनेस, 447PPI और 1920Hz PWM डिमिंग आउटपुट मिलता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Dolby Vision टेक्नोलॉजी मिलती है तथा स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।

परफॉर्मेंस

Redmi Note 14 Pro+ 5G फोन को एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो Hyper OS के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। बता दें कि इस 8-कोर प्रोेसेसर में चार 1.8GHz स्पीड वाले Cortex-A520 कोर से लेकर तीन 2.4GHz Cortex-A720 Kryo Gold कोर तथा एक 2.5GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A720 Kryo Prime कोर शामिल है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 14 प्रो+ 5जी स्मार्टफोन को बेहद ही तगड़ी 6,200एमएएच बैटरी से लैस कर इंडिया में लॉन्च किया गया है। यह silicon carbon बैटरी है जो लंबे समय तक हेल्थ मेंटेन रखती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस रेडमी मोबाइल फोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

अन्य फीचर्स

Redmi Note 14 Pro+ को कंपनी ने IP68 रेटिंग के साथ पेश किया है जो इसे वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ बनाता है। वहीं मोबाइल के बैक पैनल की मजबूती के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की लेयर चढ़ाई गई है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में IR blaster औ NFC जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। बता दें कि रेडमी नोट 14 प्रो+ 3 साल की ओएस और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है।

Redmi Note 14 Pro+ के एआई फीचर्स

रेडमी नोट 14 प्रो प्लस SuperAI स्मार्टफोन है जिसमें 20 से भी ज्यादा AI Features दिए गए हैं। फोटो खींचने से लेकर, फोटो व वीडियो एडि​टिंग, ट्रांसलेशन, इंटरनेट सर्च जैसे कार्य एआई की मदद से बेहतर और फास्ट होंगे। रेडमी ने अपनी वचुर्अल एआई असिस्टेंट को AiMi नाम दिया है जो Apple की siri की तरह ही यूजर्स की मदद करेगी। रेडमी नोट प्रो+ के कुछ खास एआई फीचर्स के नाम हैं :

  • AI Image Expansion
  • AI Erase Pro
  • AI Smart Clip
  • AI Cutout
  • AI Sky
  • AI Interpreter
  • AI Live Translation
  • AI Subtitles
  • In-built Gemini
  • Circle to Search

The post Redmi Note 14 Pro+ 5G इंडिया में लॉन्च, 6200mAh Battery और 12GB RAM के साथ है पावरफुल प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-pro-plus-launched-in-india-know-price-specifications-sale-details/feed/ 0
Redmi Note 14 Pro+ कैसा होगा, यहां पढ़ें प्राइस, प्रोसेसर, मेमोरी, कैमरा और बैटरी सहित सभी लीक्ड डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-pro-plus-price-in-india-launch-date-and-specificaions-before-9-december-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-pro-plus-price-in-india-launch-date-and-specificaions-before-9-december-launch/#respond Wed, 27 Nov 2024 10:24:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=160295 Redmi Note 14 Pro+ का रेट कितना होगा तथा इसमें क्या खास मिलेगा, इसकी अनुमानित डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post Redmi Note 14 Pro+ कैसा होगा, यहां पढ़ें प्राइस, प्रोसेसर, मेमोरी, कैमरा और बैटरी सहित सभी लीक्ड डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कई सालों से इंडियन मोबाइल मार्केट में रिकॉर्ड स्तर की सेल करने वाली रेडमी नोट सीरीज़ के नई जेनरेशन अब भारतीय बाजार में एंट्री लेने के लिए तैयार है। अगले महीने यानी दिसंबर में Redmi Note 14 series देश में लॉन्च हो रही है। इसके तहत रेडमी नोट 14, नोट 14 प्रो और नोट 14 प्रो+ 5जी फोन लॉन्च किए जाएंगे। सीरीज के टॉप मॉडल Redmi Note 14 Pro+ का रेट कितना होगा तथा इसमें क्या खास मिलेगा, इसकी अनुमानित डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 14 Pro+ इंडिया लॉन्च डेट

रेडमी नोट 14 सीरीज 9 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च होगी। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि सीरीज के तहत Redmi Note 14 Pro Plus 5G फोन लाया जाएगा जो सभी में सबसे बड़ा और पावरफुल मॉडल होगा। 9 दिसंबर की दोपहर 12 बजे से रेडमी नोट 14 प्रो+ लॉन्च शुरू होगा जिसे कंपनी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा।

Redmi Note 14 Pro+ इमेज

Redmi Note 14 Pro+ इंडिया प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹31,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹33,999
  • 12GB RAM + 512GB Storage – ₹36,999

रेडमी नोट 14 प्रो+ 5जी फोन मिड रेंज में लाया जाएगा। हमारा अंदाजा है कि इस रेडमी मोबाइल को भारत में 31,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत हो सकती है तथा सबसे बड़े वेरिएंट का प्राइस 36,999 रुपये तक जा सकता है। यानी कुल मिलाकर Redmi Note 14 Pro+ रेंज 30 हजार से 35 हजार के बीच देखने को मिल सकती है। हाल ही में इस फोन का MRP लीक हुआ है जो 8GB + 128GB का ₹34999, 8GB + 256GB ₹36,999 तथा 12GB + 512GB ₹39,999 बताया गया है।

Xiaomi Redmi Note 14 Pro 5G Price
Rs. 23,949
Go To Store
See All Prices

Redmi Note 14 Pro+ की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ 1.5K Curved AMOLED Screen
  • Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
  • 12GB RAM + 512GB Storage
  • 50MP+50MP+2MP Back Camera
  • 50MP Front Camera
  • 90W Fast Charging
  • 6,000mAh Battery

डिस्प्ले

रेडमी नोट 14 प्रो प्लस 5जी फोन में 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन कर्व्ड ओएलईडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3000nits पीक ब्राइटनेस और 1920Hz PWM डिमिंग आउटपुट मिलता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Dolby Vision टेक्नोलॉजी मिलती है तथा स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।

परफॉर्मेंस

Redmi Note 14 Pro+ 5G फोन को एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च किया जाएगा जो Hyper OS के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। बता दें कि इस 8-कोर प्रोेसेसर में चार 1.8GHz स्पीड वाले Cortex-A520 कोर से लेकर तीन 2.4GHz Cortex-A720 Kryo Gold कोर तथा एक 2.5GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A720 Kryo Prime कोर शामिल है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि रेडमी नोट 14 प्रो प्लस SuperAI स्मार्टफोन होगा जिसमें 20 से भी ज्यादा AI Features मिलेंगे। इनमें फोटो खींचने से लेकर, फोटो व वीडियो एडि​टिंग, ट्रांसलेशन, इंटरनेट सर्च जैसे कार्य किए जा सकेंगे। बता दें कि रेडमी ने अपनी वचुर्अल एआई असिस्टेंट को AiMi नाम दिया है जो Apple की siri की तरह ही यूजर्स की मदद करेगी।

कैमरा

Redmi Note 14 Pro+ स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT800 मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी नोट 14 प्रो प्लस में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 14 प्रो+ 5जी स्मार्टफोन को 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस रेडमी मोबाइल फोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है।

The post Redmi Note 14 Pro+ कैसा होगा, यहां पढ़ें प्राइस, प्रोसेसर, मेमोरी, कैमरा और बैटरी सहित सभी लीक्ड डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-pro-plus-price-in-india-launch-date-and-specificaions-before-9-december-launch/feed/ 0
Redmi Note 14 5G, Note 14 Pro 5G और 14 Pro+ 5G MRP लीक, लॉन्च से पहले ही सामने आया सबका रेट https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-note-14-pro-and-note-14-pro-plus-mrp-in-india-leak-before-9-december-2024-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-note-14-pro-and-note-14-pro-plus-mrp-in-india-leak-before-9-december-2024-launch/#respond Wed, 27 Nov 2024 06:00:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=160350 लॉन्च से पहले ही तीनों मोबाइल्स के सभी वेरिएंट्स का एमआरपी सामने आ गया है।

The post Redmi Note 14 5G, Note 14 Pro 5G और 14 Pro+ 5G MRP लीक, लॉन्च से पहले ही सामने आया सबका रेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी रेडमी फैंस को बेसब्री से 9 दिसंबर 2024 का इंतजार है। इसी दिन नई ‘रेडमी नोट 14 5जी’ सीरीज़ भारत में पेश होगी तथा Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ इंडिया में लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी द्वारा फोंस की कीमत बताए जाने से पहले ही इनका MRP इंटरनेट पर लीक हो गया है। सीरीज़ प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होने से पहले ही इन तीनों मोबाइल्स के सभी वेरिएंट्स का एमआरपी लीक में सामने आ गया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

रेडमी नोट 14 सीरीज़ की कीमत (लीक MRP)

Redmi Note 14 5G प्राइस

  • 6GB RAM + 128GB Storage – ₹21,999
  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹22,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹24,999

लीक में इस फोन के तीन मेमोरी वेरिएंट सामने आए हैं। लीक के मुताबिक रेडमी नोट 14 5जी फोन 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लॉन्च होगा जो 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज पर बिकेगा। लीक के अनुसार तीनों वेरिएंट्स का एमआरपी क्रमश: 21999 रुपये, 22999 रुपये और 24,999 रुपये होगा।

Redmi Note 14 Pro 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹28,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹30,999

लीक के अनुसार रेडमी नोट 14 प्रो 5जी फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च होगा जो 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर बिकेगा। इन दोनों वेरिएंट्स का एमआरपी क्रमश: 28999 रुपये और 30999 रुपये बताया गया है।

Redmi Note 14 Pro+ 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹34,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹36,999
  • 12GB RAM + 512GB Storage – ₹39,999

सीरीज़ का सबसे बड़ा और पावरफुल मॉडल रेडमी नोट 14 प्रो प्लस होगा। लीक के अनुसार यह 8जीबी रैम और 12जीबी रैम के साथ तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा ​तथा इनका जो अधिकतम खुदरा मूल्य यानी मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) सामने आया है वह क्रमश: 34999 रुपये, 36999 रुपये और 39999 रुपये होगा।

नोट : ऊपर बताई गई कीमत इन तीनों रेडमी स्मार्टफोंस का एमआरपी है। 91मोबाइल्स आपको बताना चाहता है कि इंडिया में लॉन्च होने वाले सभी मोबाइल्स अपने MRP की तुलना में कम रेट पर बेचे जाते हैं। ऐसे में Redmi Note 14, Note 14 Pro और 14 Pro+ तीनों का सेलिंग प्राइस एमआरपी से कम ही रहेगा

Redmi Note 14 5G Series इंडिया लॉन्च डिटेल

रेडमी नोट 14 5जी सीरीज़ 9 दिसंबर 2024 को इंडिया में लॉन्च होगी। कंपनी अपने फोन को ‘Super AI’ टाइटल के साथ प्रोमोट कर रही है। इस सीरीज़ लॉन्च को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये पूरे देश में प्रसारित किया जाएगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही सभी रेडमी इंडिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा यूट्यूब पर भी Redmi Note 14 5G Series इंडिया लॉन्च को लाइव देखा जा सकेगा। लॉन्च को अपने फोन पर लाइव देखने के लिए (यहां क्लिक करें)

Redmi Note 14 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ FHD+ 120Hz AMOLED
  • MediaTek Dimensity 7025 Ultra
  • 50MP Rear Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 45W 5,110mAh Battery

डिस्प्ले : रेडमी नोट 14 में 1080 × 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100निट्स पीक ब्राइटनेस और 1920Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है।

परफॉर्मेंस : यह रेडमी फोन एंडरॉयड 14 आधारित Hyper OS पर लॉन्च हुआ है तथा 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले MediaTek Dimensity 7025 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इंडिया में रेडमी नोट 14 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हो सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.7 अपर्चर वाले 50MP LYT-600 मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Redmi Note 14 में बड़ी 5,110mAh बैटरी दी गई है तथा इसे चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है।

Redmi Note 14 Pro/ Note 14 Pro+ स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ 1.5K 120Hz AMOLED
  • MediaTek Dimensity 7300 Ultra (नोट 14 प्रो)
  • Snapdragon 7s Gen 3 (नोट 14 प्रो+)
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 20MP Front Selfie Camera
  • 45W 5,500mAh Battery (नोट 14 प्रो)
  • 90W 6,200mAh Battery (नोट 14 प्रो+)

डिस्प्ले : रेडमी नोट 14 प्रो और प्रो प्लस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है जो कर्व्ड ओएलईडी पैनल पर बनी है। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ गोरिल्ला ग्लास विक्टस मिलेगा। 14 प्रो में 2100निट्स और प्रो+ में 3000निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

परफॉर्मेंस : ये मोबाइल एंडरॉयड 14 आधारित Hyper OS पर बने हैं। नोट 14 प्रो में MediaTek Dimensity 7300 Ultra तथा नोट 14 प्रो+ में Snapdragon 7s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद है। उम्मीद कर सकते हैं कि ये रेडमी नोट स्मार्टफोन इसी चिपसेट पर इंडिया में आएंगे।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Note 14 Pro में 50MP LYT-600 मेन सेंसर के साथ 8MP IMX355 अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो लेंस मिलता है। वहीं Note 14 Pro+ में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है। दोनों के फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।

बैटरी : रेडमी नोट 14 प्रो स्मार्टफोन पावर बैकअप के लिए 5,500mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं रेडमी नोट 14 प्रो+ स्मार्टफोन पावरफुल 6,200mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

The post Redmi Note 14 5G, Note 14 Pro 5G और 14 Pro+ 5G MRP लीक, लॉन्च से पहले ही सामने आया सबका रेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-note-14-pro-and-note-14-pro-plus-mrp-in-india-leak-before-9-december-2024-launch/feed/ 0
Redmi Note 14 series आ रही है इंडिया, कंपनी ने किया कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-series-launch-in-india-confirmed-by-brand/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-series-launch-in-india-confirmed-by-brand/#respond Tue, 19 Nov 2024 08:21:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=159734 कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Redmi Note 14 series इंडिया लॉन्च अनाउंस कर दिया है।

The post Redmi Note 14 series आ रही है इंडिया, कंपनी ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रेडमी नोट 14 सीरीज का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। चीन में लॉन्च होने के बाद ही से भारतीय मोबाइल यूजर इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Redmi Note 14 series इंडिया लॉन्च अनाउंस कर दिया है। अगले महीने यानी दिसंबर में Redmi Note 14, Note 14 Pro और Note 14 Pro+ इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं।

Redmi Note 14 सीरीज इंडिया लॉन्च कंफर्म

शाओमी ब्रांड ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल (अब x) के मंच से Redmi Note 14 series इंडिया लॉन्च को कंफर्म किया है। पोस्ट करते हुए कंपनी ने ‘Ready for A NoteWorthy Reveal’ टैगलाईन लिखी है। शेयर की गई फोटो में रेडमी नोट 14 सीरीज़ के रियर कैमरा डिजाइन की शेप भी दिखाई है तथा साथ में ‘कमिंग सून’ लिखा है। हिंट देते हुए कंपनी ने बता दिया है कि वह अपनी लेटेस्ट नोट 14 सीरीज़ इंडिया में ला रही है।

कंपनी की ओर से अभी रेडमी नोट 14 सीरीज़ की इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है। तारीख की जानकारी मिलते ही इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर इस सीरीज के तहत कौन-कौन से फोन मॉडल लाए जाएंगे इसकी कंफर्म डिटेल भी बता दी जाएगी।

Redmi Note 14 की स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : रेडमी नोट 14 में 1080 × 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100निट्स पीक ब्राइटनेस और 1920Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है।

परफॉर्मेंस : यह रेडमी फोन एंडरॉयड 14 आधारित Hyper OS पर लॉन्च हुआ है तथा 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले MediaTek Dimensity 7025 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इंडिया में रेडमी नोट 14 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हो सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 50MP LYT-600 मेन सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Redmi Note 14 में बड़ी 5,110mAh बैटरी दी गई है तथा इसे चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है।

Redmi Note 14 Pro and Note 14 Pro plus specifications ahead of china launch

Redmi Note 14 Pro और Pro+ की स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : रेडमी नोट 14 प्रो और प्रो प्लस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है जो कर्व्ड ओएलईडी पैनल पर बनी है। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ गोरिल्ला ग्लास विक्टस मिलेगा। 14 प्रो में 2100निट्स और प्रो+ में 3000निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

परफॉर्मेंस : ये मोबाइल एंडरॉयड 14 आधारित Hyper OS पर बने हैं। नोट 14 प्रो में MediaTek Dimensity 7300 Ultra तथा नोट 14 प्रो+ में Snapdragon 7s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद है। उम्मीद कर सकते हैं कि ये रेडमी नोट स्मार्टफोन इसी चिपसेट पर इंडिया में आएंगे।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Note 14 Pro में 50MP LYT-600 मेन सेंसर के साथ 8MP IMX355 अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो लेंस मिलता है। वहीं Note 14 Pro+ में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है। दोनों के फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।

बैटरी : रेडमी नोट 14 प्रो स्मार्टफोन पावर बैकअप के लिए 5,500mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं रेडमी नोट 14 प्रो+ स्मार्टफोन पावरफुल 6,200mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

Xiaomi Redmi Note 14 Pro 5G Price
Rs. 23,949
Go To Store
See All Prices

The post Redmi Note 14 series आ रही है इंडिया, कंपनी ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-series-launch-in-india-confirmed-by-brand/feed/ 0
Redmi Note 14 सीरीज का इंडिया लॉन्च टाइमलाइन आया सामने, जानें कब आ सकते हैं फोंस https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-series-india-launch-timeline-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-series-india-launch-timeline-leaked/#respond Fri, 01 Nov 2024 04:30:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=158301 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi Note 14 सीरीज को सितंबर में चीन में मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप के रूप में लॉन्च किया गया था। इसमें तीन फोन Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ आए थे। जो अब इंडिया में आने के लिए तैयार हैं। बता दें कि शाओमी ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं […]

The post Redmi Note 14 सीरीज का इंडिया लॉन्च टाइमलाइन आया सामने, जानें कब आ सकते हैं फोंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi Note 14 सीरीज को सितंबर में चीन में मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप के रूप में लॉन्च किया गया था। इसमें तीन फोन Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ आए थे। जो अब इंडिया में आने के लिए तैयार हैं। बता दें कि शाओमी ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कहा जा रहा है कि Redmi Note 14 सीरीज भारत में दिसंबर तक लॉन्च हो सकती है। आइए, आगे डिटेल जानते हैं।

Redmi Note 14 इंडिया लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

  • टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार Redmi Note 14 सीरीज दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च होगी।
  • टिपस्टर ने कहा कि Redmi Note 14 सीरीज की सेल 10 से 15 जनवरी के बीच शुरू होगी।
  • यह लॉन्च टाइमलाइन कुछ भी चौंकाने वाली नहीं है क्योंकि ब्रांड आमतौर पर जनवरी की शुरुआत में भारत में Redmi Note सीरीज लॉन्च करता है। Redmi Note 13 सीरीज भी जनवरी में भारत में लॉन्च हुई थी।
  • Redmi Note 14 सीरीज के भारतीय मॉडल्स चीन के मुकाबले थोड़े बदलाव के साथ आने की उम्मीद है। हालांकि, बदलाव कैसे होंगे ये डिटेल्स अभी नहीं मिली हैं।

नई Redmi Note 14 सीरीज के साथ Xiaomi ने कैमरे के डिजाइन को चौकोर आकार के मॉड्यूल से बदलकर ‘स्क्वरकल’ कर दिया है। Redmi Note 14 सीरीज अपग्रेडेड चिपसेट, नए 200MP सेंसर, बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग के साथ आती है।

चीन में Redmi Note 14 सीरीज की शुरुआती कीमत RMB 1,399 (लगभग 16,700 रुपये) है। भारत में वेनिला मॉडल के लिए इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद है। Redmi Note 14 सीरीज 20,000 रुपये से कम के सेगमेंट से लेकर 30,000 रुपये से ज्यादा के अलग-अलग मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में आ सकती है।

शाओमी जल्द ही Redmi Note 14 Pro 4G को भी ग्लोबली लॉन्च कर सकता है क्योंकि यह फोन कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर दिखाई दे चुका है। वहीं, इस 4G मॉडल को अभी चीन में लॉन्च नहीं किया गया है।


Xiaomi Redmi Note 14 Pro 5G Price
Rs. 23,949
Go To Store
See All Prices

The post Redmi Note 14 सीरीज का इंडिया लॉन्च टाइमलाइन आया सामने, जानें कब आ सकते हैं फोंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-14-series-india-launch-timeline-leaked/feed/ 0