Redmi Note 17 Pro Max | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 01 Sep 2026 09:06:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 10000mAh बैटरी वाला फोन Redmi Note 17 Pro Max आ रहा इंडिया, Note 17 Pro भी साथ में हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/10000mah-battery-smartphone-redmi-note-17-pro-max-launch-in-india-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/10000mah-battery-smartphone-redmi-note-17-pro-max-launch-in-india-confirmed/#respond Tue, 01 Sep 2026 09:06:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203187 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi Note 17 Pro Max कुछ ही दिनों पहले ग्लोबल मार्केट में अनाउंस हुआ है जो 10000mAh Battery सपोर्ट करता है। यह बड़ी बैटरी वाला मोबाइल अब भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। कंपनी की ओर से टीज़ कर दिया गया है कि रेडमी का ‘Note Max’ मॉडल इंडियन मार्केट में एंट्री लेने की […]

The post 10000mAh बैटरी वाला फोन Redmi Note 17 Pro Max आ रहा इंडिया, Note 17 Pro भी साथ में हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi Note 17 Pro Max कुछ ही दिनों पहले ग्लोबल मार्केट में अनाउंस हुआ है जो 10000mAh Battery सपोर्ट करता है। यह बड़ी बैटरी वाला मोबाइल अब भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। कंपनी की ओर से टीज़ कर दिया गया है कि रेडमी का ‘Note Max’ मॉडल इंडियन मार्केट में एंट्री लेने की तैयारी कर रहा है। ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस अपकमिंग 5जी फोन का डेडिकेटेड पेज भी लाइव कर दिया गया है।

Redmi Note 17 Pro Max इंडिया लॉन्च डिटेल

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन की पुष्टि कर दी है। एक ओर जहां रेडमी इंडिया वेबसाइट पर फोन का पेज बना दिया गया है वहीं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर भी Redmi Note 17 Pro Max की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 20 सेकेंड की वीडियो पोस्ट करते हुए कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि रेडमी नोट सीरीज में यह मैक्स मॉडल जोड़ा जाएगा।

एक ओर जहां ब्रांड की ओर से रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स को टीज़ किया गया है। वहीं दूसरी ओर अनुमान लगाया जा रहा है कि मैक्स के साथ ही Redmi Note 17 Pro भी इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। दो-तीन दिन में ही कंपनी नोट 17 प्रो का पेज भी लाइव कर सकती है। लीक्स की मानें तो ये दोनों रेडमी नोट फोन 15 सितंबर को इंडिया में लॉन्च हो सकता है। बहरहाल अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।

Redmi Note 17 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स की सबसे बड़ी ताकत होगी इसकी बैटरी। यह मोबाइल 10000mAh Battery के साथ इंडियन मार्केट में लॉन्च हो सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है जिसके साथ 27W Reverse चार्जिंग भी मिल सकती है। लीक्स के अनुसार यह रेडमी फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है जिसके साथ LPDDR5x RAM टेक्नोलॉजी भी मिल सकता है।

Redmi Note 17 Pro Max को 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की लेयर मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह मोबाइल भी IP68+IP69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देगा।

Redmi Note 17 Pro स्पेसिफिकेशन्स

भारत में रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 9000mAh बैटरी लगाई जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 67W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक्स की मानें तो यह रेडमी 5जी फोन 22.5W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा।

redmi-note-17-series-global-launch-date-pro-max-10000mah-battery

Redmi Note 17 Pro में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद मिलेगा। कंपनी इस मोबाइल को IP69K रेटिंग के साथ पेश कर सकती है जो इसे डस्ट और वॉटर सहित कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन देगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।

The post 10000mAh बैटरी वाला फोन Redmi Note 17 Pro Max आ रहा इंडिया, Note 17 Pro भी साथ में हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10000mah-battery-smartphone-redmi-note-17-pro-max-launch-in-india-confirmed/feed/ 0
8340mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर के साथ 5G फोन Redmi Note 17 Pro ग्लोबली लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-redmi-note-17-pro-launched-in-global-market-with-8340mah-battery-and-snapdragon-6s-gen-4-chipset/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-redmi-note-17-pro-launched-in-global-market-with-8340mah-battery-and-snapdragon-6s-gen-4-chipset/#respond Fri, 28 Aug 2026 05:03:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203021 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

10000mAh battery वाला रेडमी फोन Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च हो गया है। इस मोबाइल के साथ ही कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 17 Pro स्मार्टफोन भी उतार दिया है। रेडमी नोट 17 प्रो का ग्लोबल मॉडल जुलाई महीने में चाइना में लॉन्च हुए चीनी मॉडल की तुलना में अलग है। कंपनी […]

The post 8340mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर के साथ 5G फोन Redmi Note 17 Pro ग्लोबली लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

10000mAh battery वाला रेडमी फोन Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च हो गया है। इस मोबाइल के साथ ही कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 17 Pro स्मार्टफोन भी उतार दिया है। रेडमी नोट 17 प्रो का ग्लोबल मॉडल जुलाई महीने में चाइना में लॉन्च हुए चीनी मॉडल की तुलना में अलग है। कंपनी ने फोन स्पेक्स में बदलाव किए हैं जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं। इस बात के पूरे आसार हैं कि ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन ही भारतीय बाजार में लाया जाएगा।

Redmi Note 17 Pro स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड आधारित HyperOS 3 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यही प्रोसेसर चाइनीज फोन में दिया गया था।

ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 17 Pro 5G फोन 8340mAh battery के साथ पेश किया गया है। गौरतलब है कि चीन में यह मोबाइल 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था। यानी इंडियन यूजर्स को कुछ छोटी बैटरी मिल सकती है। हालांकि स्मार्टफोन की चार्जिंग क्षमता में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह मोबाइल 67W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है और कंपनी ने रेडमी नोट 17 प्रो को 22.5W reverse चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया है। फोन में 6 साल की बैटरी हेल्थ मिलेगी।

रेडमी नोट 17 प्रो के ग्लोबल मॉडल की फोटोग्राफी चीनी मॉडल से कुछ बेहतर है। चाइना में यह फोन 50MP मेन + 2MP डेप्थ सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं ग्लोबल मॉडल की बात करें तो फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल ultra-wide कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Note 17 Pro 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

डिस्प्ले की बात करें तो Redmi Note 17 Pro 5G स्मार्टफोन 1280 x 2772 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500nits ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। मोबाइल में कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी है और स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किया है।

रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन को IP66 + IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देता है। ब्रांड की दावा है कि यह मोबाइल 72 घंटे तक 3 मीटर गहरे पानी में पड़ा रहने के बाद भी खराब नहीं होगा। यूजर्स को इस मोबाइल में 300% volume boost वाले Dolby Atmos स्पीकर और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

Redmi Note 17 Pro प्राइस

रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन का ग्लोबल प्राइस 400 यूएस डॉलर से शुरू होता है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 38,220 रुपये के करीब है। फोन के बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB storage दी गई है। इसके अलावा यह रेडमी 5जी फोन ग्लोबल मार्केट में 6GB, 8GB और 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB मेमोरी पर भी बिकेगा। कंपनी ने इसे Sky Blue, Satin Orange, Purple और Black कलर में पेश किया है।

The post 8340mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर के साथ 5G फोन Redmi Note 17 Pro ग्लोबली लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-redmi-note-17-pro-launched-in-global-market-with-8340mah-battery-and-snapdragon-6s-gen-4-chipset/feed/ 0
10000mAh बैटरी वाला फोन 15 सितंबर को इंडिया में लॉन्च! Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max लॉन्च डेट लीक https://www.91mobiles.com/hindi/15-september-redmi-note-17-pro-and-redmi-note-17-pro-max-launch-date-in-india-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/15-september-redmi-note-17-pro-and-redmi-note-17-pro-max-launch-date-in-india-leaked/#respond Mon, 24 Aug 2026 03:54:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202599 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi Note 17 Pro 5G विदेशी बाजार में लॉन्च हो चुका है और Redmi Note 17 Pro Max 27 अगस्त को ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेगा। ये दोनों ही बड़ी बैटरी और शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकते हैं। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इन अपकमिंग […]

The post 10000mAh बैटरी वाला फोन 15 सितंबर को इंडिया में लॉन्च! Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max लॉन्च डेट लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi Note 17 Pro 5G विदेशी बाजार में लॉन्च हो चुका है और Redmi Note 17 Pro Max 27 अगस्त को ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेगा। ये दोनों ही बड़ी बैटरी और शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकते हैं। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इन अपकमिंग रेडमी मोबाइल्स से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन, ताजा लीक में रेडमी नोट 17 प्रो सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट सामने आ गई है।

रेडमी नोट 17 प्रो सीरीज इंडिया लॉन्च डेट

सामने आई जानकारी के अनुसार अगले महीने 15 सितंबर को रेडमी कंपनी भारत में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसके मंच से Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max इंडिया में लॉन्च किए जाएंगे। यह फोन लॉन्च डेट टिपस्टर योगेश बरार के जरिये सामने आई है जिसकी सूचना सोशल मीडिया हैंडल के जरिये शेयर की गई है। इसी लीक में टिपस्टर ने कहा है कि अपकमिंग नोट 17 प्रो मॉडल्स की कीमत Note 15 Pro मॉडल्स की तुलना में 5000 से 8000 रुपये अधिक रखी जा सकती है।

Redmi Note 17 Pro स्पेसिफिकेशन्स

लीक्स की मानें तो रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 9000mAh बैटरी लगाई जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 67W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक्स की मानें तो यह रेडमी 5जी फोन 22.5W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा।

Redmi Note 17 Pro में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद मिलेगा। कंपनी इस मोबाइल को IP69K रेटिंग के साथ पेश कर सकती है जो इसे डस्ट और वॉटर सहित कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन देगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।

Redmi Note 17 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स 10000mAh Battery वाला फोन बनकर इंडियन मार्केट में लॉन्च हो सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है जिसके साथ 27W Reverse चार्जिंग भी मिल सकती है। लीक्स के अनुसार यह रेडमी फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है जिसके साथ LPDDR5x RAM टेक्नोलॉजी भी मिल सकता है।

Redmi Note 17 Pro Max को 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की लेयर मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह मोबाइल भी IP68+IP69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देगा।

The post 10000mAh बैटरी वाला फोन 15 सितंबर को इंडिया में लॉन्च! Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max लॉन्च डेट लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/15-september-redmi-note-17-pro-and-redmi-note-17-pro-max-launch-date-in-india-leaked/feed/ 0
Redmi Note 17 Series की ग्लोबल लॉन्च डेट कंफर्म, Pro Max में मिलेगी 10,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-series-global-launch-date-pro-max-10000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-series-global-launch-date-pro-max-10000mah-battery/#respond Mon, 17 Aug 2026 12:20:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=202244 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Redmi Note 17 Series को ग्लोबल मार्केट में 27 अगस्त 2026 को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi Global वेबसाइट पर सीरीज के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। जहां फोन के प्रमुख  फीचर्स की जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि Redmi Note 17 […]

The post Redmi Note 17 Series की ग्लोबल लॉन्च डेट कंफर्म, Pro Max में मिलेगी 10,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Redmi Note 17 Series को ग्लोबल मार्केट में 27 अगस्त 2026 को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi Global वेबसाइट पर सीरीज के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। जहां फोन के प्रमुख  फीचर्स की जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि Redmi Note 17 Pro Max 5G भी ग्लोबल लाइनअप का हिस्सा होगा। कंपनी ने इस मॉडल को 10,000mAh की बड़ी बैटरी और 100W HyperCharge के साथ टीज किया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Redmi Note 17 Series ग्लोबल लॉन्च डेट

Xiaomi ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए Redmi Note 17 Series की ग्लोबल लॉन्च डेट का ऐलान किया है। इसके साथ ही Xiaomi Global वेबसाइट पर सीरीज का माइक्रोसाइट भी लाइव है। यह सीरीज 27 अगस्त को आ रही है। बता दें कि पिछले कुछ समय से Redmi Note 17 Series के ग्लोबल मॉडल्स के फीचर्स को लेकर लीक्स सामने आ रहे थे। वहीं, अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कई प्रमुख फीचर्स की पुष्टि कर दी है।

Redmi Note 17 Pro Max में मिलेगी 10,000mAh की बैटरी

Redmi Note 17 Pro Max 5G की बड़ी खासियत बैटरी है। Xiaomi के अनुसार इस फोन में 10,000mAh की बैटरी दी जाएगी। जो 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कंपनी ने यह भी शेयर किया है कि फोन के बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं होगा।

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro Max 5G से क्लिक किए गए कैमरा सैंपल इमेज भी शेयर किए हैं। कैमरा सैंपल में 26mm फोकल लेंथ, f/1.5 अपर्चर, 1/60-सेकंड शटर स्पीड और ISO 125 की जानकारी दी गई है। हालांकि कैमरा सेंसर की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

Redmi Note 17 सीरीज स्पेसिफिकेशंस

कंपनी के मुताबिक Redmi Note 17 Series फोन में 3 मीटर तक सर्टिफाइड ड्रॉप रेजिस्टेंस मिलेगा। यह टेस्ट SGS द्वारा प्रमाणित है। इसके साथ सीरीज को IP66, IP68, IP69 और IP69K डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के साथ लाया जाएगा।

डिस्प्ले की बात करें तो Redmi Note 17 Series में 6.83 इंच का CrystalRes AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। यह स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगी। कंपनी ने फिलहाल साइट पर इससे जुड़े अन्य डिस्प्ले फीचर्स की पूरी जानकारी नहीं दी है।

परफॉरमेंस के लिए सीरीज में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिलने की जानकारी सामने आई है। मेमोरी की बात करें तो फोन में 12GB तक फिजिकल RAM और मेमोरी एक्सटेंशन के जरिए कुल 24GB तक RAM का सपोर्ट मिलेगा। सॉफ्टवेयर को लेकर भी ब्रांड ने बड़ा दावा कर रही है। कंपनी का कहना है कि फोन 72 महीने तक नए जैसा सॉफ्टवेयर अनुभव दे सकता है।

आखिर में बताते चलें कि Redmi Note 17 Series की ग्लोबल लॉन्च डेट 27 अगस्त 2026 तय की गई है। इसमें Redmi Note 17, Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च होंगे। इस लाइनअप में सबसे खास Note 17 Pro Max 5G होने वाला है क्योंकि इसमें 10,000mAh बैटरी, 100W HyperCharge और दमदार फीचर्स फीचर्स मिलेंगे। यदि आप इन फोंस को लेना चाहते हैं तो हम लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Redmi Note 17 Series की ग्लोबल लॉन्च डेट कंफर्म, Pro Max में मिलेगी 10,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-series-global-launch-date-pro-max-10000mah-battery/feed/ 0
Redmi Note 17 Pro Max Geekbench पर हुआ स्पॉट, Snapdragon 6 Gen 5 के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-pro-max-geekbench-snapdragon-6-gen-5-specifications-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-pro-max-geekbench-snapdragon-6-gen-5-specifications-leak/#respond Fri, 07 Aug 2026 10:06:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201599 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi अपनी Note 17 सीरीज का लगातार विस्तार कर रहा है। हाल ही में भारत में Redmi Note 17 5G लॉन्च हुआ है। उम्मीद है Redmi Note 17 Pro भी जल्द ग्लोबल मार्केट आ सकता है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi Note 17 Pro Max भी चीन और ग्लोबल मार्केट के लिए लाया जा सकता […]

The post Redmi Note 17 Pro Max Geekbench पर हुआ स्पॉट, Snapdragon 6 Gen 5 के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi अपनी Note 17 सीरीज का लगातार विस्तार कर रहा है। हाल ही में भारत में Redmi Note 17 5G लॉन्च हुआ है। उम्मीद है Redmi Note 17 Pro भी जल्द ग्लोबल मार्केट आ सकता है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi Note 17 Pro Max भी चीन और ग्लोबल मार्केट के लिए लाया जा सकता है। हालांकि ब्रांड ने इसका ऐलान नहीं किया है इससे पहले ही स्मार्टफोन का ग्लोबल वैरियंट Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। जिससे इसके प्रोसेसर, RAM और अन्य डिटेल्स सामने आई हैं।

Redmi Note 17 Pro Max Geekbench लिस्टिंग

Geekbench लिस्टिंग में आगामी Redmi फोन 2609FRA74G मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। मॉडल नंबर में मौजूद “G” इस बात का इशारा है कि यह ग्लोबल मॉडल है। इससे पहले यही मॉडल थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था। जहां इसके Redmi Note 17 Pro Max नाम की पुष्टि हुई थी।

Geekbench 7 लिस्टिंग के अनुसार फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसका पार्ट नंबर SM6850 है। इसमें चार परफॉरमेंस कोर 2.61GHz और चार एफिशिएंसी कोर 2.02GHz क्लॉक स्पीड पर रन करते दिखे हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 812 GPU मिल सकता है।

लिस्टिंग से यह भी सामने आया है कि Redmi Note 17 Pro Max फोन 8GB RAM और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ टेस्ट किया गया। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 924 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,923 अंक हासिल किए हैं।

Redmi Note 17 Pro Max के स्पेसिफिकेशन संभावित

अब तक आए लीक्स के मुताबिक Redmi Note 17 Pro Max में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आ सकता है।

Redmi Note 17 Pro Max. फोन में 8GB और 12GB LPDDR5X RAM के विकल्प मिल सकते हैं। स्टोरेज के लिए 128GB (UFS 2.1) और 256GB (UFS 4.0) वैरियंट आने की उम्मीद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 9,200mAh बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 Pro Max में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

अन्य संभावित फीचर्स की बात करें तो Redmi Note 17 Pro Max फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP68/IP69K डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस, eSIM सपोर्ट और Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 मिल सकता है।

रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi Note 17 Pro Max का चीन वर्जन ग्लोबल मॉडल से अलग हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट, 200MP प्राइमरी कैमरा और 10,000mAh बैटरी मिलने की संभावना है।

फिलहाल Redmi ने Note 17 Pro Max को लेकर ऐलान नहीं किया है। हालांकि Geekbench लिस्टिंग में डिवाइस के सामने आने के बाद इसके जल्द आने की संभावना बढ़ गई है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Redmi Note 17 Pro Max Geekbench पर हुआ स्पॉट, Snapdragon 6 Gen 5 के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-pro-max-geekbench-snapdragon-6-gen-5-specifications-leak/feed/ 0
Redmi Note 17 Pro Max 5G लॉन्च से पहले NBTC पर हुआ स्पॉट, जानें संभावित स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-pro-max-5g-nbtc-certification-expected-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-pro-max-5g-nbtc-certification-expected-specifications/#respond Tue, 21 Jul 2026 10:58:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200401 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi ने कुछ दिनों पहले ही चीन में Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro को लॉन्च किया है। वहीं, अब ग्लोबल बाजार में नए मॉडल आने की जानकारी मिली है। दरअसल Redmi Note 17 Pro Max 5G और Redmi Note 17 5G को थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। वहीं, […]

The post Redmi Note 17 Pro Max 5G लॉन्च से पहले NBTC पर हुआ स्पॉट, जानें संभावित स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi ने कुछ दिनों पहले ही चीन में Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro को लॉन्च किया है। वहीं, अब ग्लोबल बाजार में नए मॉडल आने की जानकारी मिली है। दरअसल Redmi Note 17 Pro Max 5G और Redmi Note 17 5G को थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। वहीं, Xiaomi का अगला फोल्डेबल फोन भी चीन में एक नए सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया है, जिससे जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Redmi Note 17 Pro Max 5G NBTC सर्टिफिकेशन

Xpertpick की रिपोर्ट के अनुसार NBTC डेटाबेस में 2609FRA74G मॉडल नंबर वाला डिवाइस स्पॉट हुआ है, जिसे ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 17 Pro Max 5G के नाम से लॉन्च किए जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि, सर्टिफिकेशन में फोन के स्पेसिफिकेशंस नहीं है।

पूर्व में पहले सामने आए NCC और Eurofins सर्टिफिकेशन के मुताबिक, Redmi Note 17 Pro Max 5G में 9,210mAh की बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth LE, NFC, USB Type-C पोर्ट, microSD कार्ड स्लॉट और IP68 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्लोबल मार्केट में यह फोन 8GB + 256GB, 8GB + 512GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज वैरियंट में आ सकता है।

Redmi Note 17 5G भी जल्द हो सकता है लॉन्च

NBTC पर 26081RA18G मॉडल नंबर वाला Redmi Note 17 5G भी देखा गया है। इसके ज्यादातर फीचर्स चीन में लॉन्च हुए मॉडल जैसे ही हो सकते हैं। हालांकि, ग्लोबल वैरियंट में 7,700mAh बैटरी मिलने की बात कही गई है, जबकि भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। उम्मीद है इसे 6 अगस्त को इंडिया में एंट्री मिल सकती है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मॉडल नंबर में मौजूद 2608 और 2609 कोड यह बताता है कि Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro Max की लॉन्चिंग क्रमशः अगस्त और सितंबर में हो सकती है।

Xiaomi 17 Fold भी हुआ लिस्ट

इसी बीच Xiaomi के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को भी चीन के CMIIT सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। फिलहाल इसके नाम को लेकर जानकारी नहीं मिली है। इसे Xiaomi 17 Fold, Xiaomi Mix Fold 5 या Xiaomi Mix Fold 6 में से किसी नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

लीक्स के अनुसार, यह फोल्डेबल फोन Android 17 आधारित HyperOS 4 पर रन कर सकता है। इसमें कंपनी का इन-हाउस Xring O3 चिपसेट मिल सकता है। डिवाइस में 7.6-इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले, 200MP प्राइमरी कैमरा, 6,000mAh बैटरी और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडल नंबर में मौजूद 2608 कोड इसके अगस्त में लॉन्च होने का इशारा कर रहा है। वहीं, इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हम आपको सभी मॉडल्स के लिए आगे भी अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Redmi Note 17 Pro Max 5G लॉन्च से पहले NBTC पर हुआ स्पॉट, जानें संभावित स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-pro-max-5g-nbtc-certification-expected-specifications/feed/ 0
Redmi Note 17 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस लीक, 10100mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ सकता है Pro Max https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-series-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-series-specifications-leaked/#respond Mon, 29 Jun 2026 08:12:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198937 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi अगले महीने चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इस लाइनअप में Redmi Note 17, Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max जैसे तीन मॉडल शामिल होने बात सामने आई है। बता दें कि इससे पहले भी इस श्रृंखला को लेकर लीक शेयर किए जा चुके […]

The post Redmi Note 17 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस लीक, 10100mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ सकता है Pro Max first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi अगले महीने चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इस लाइनअप में Redmi Note 17, Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max जैसे तीन मॉडल शामिल होने बात सामने आई है। बता दें कि इससे पहले भी इस श्रृंखला को लेकर लीक शेयर किए जा चुके हैं। वहीं, अब टिप्स्टर Experience More ने सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस बताए हैं। जिसके बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 17 डिटेल्स लीक

लीक के अनुसार Redmi Note 17 में 6.83-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।

फिलहाल बैटरी साइज का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार Redmi Note 17 फोन 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

redmi-note-17-series-specifications-leaked

Redmi Note 17 Pro डिटेल्स लीक

लीक के मुताबिक Redmi Note 17 Pro में 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। हालांकि स्क्रीन साइज की जानकारी अभी नहीं मिली है। इस स्मार्टफोन में नया Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो इस सेगमेंट में इसे अलग बना सकती है।

कैमरे की बात करें तो Redmi Note 17 Pro में भी 50MP का प्राइमरी सेंसर मिलने की उम्मीद है। वहीं, ऑडियो के लिए डुअल स्पीकर्स और फुल वाटर-रेसिस्टेंट बॉडी भी देखने को मिल सकती है।

Redmi Note 17 Pro Max डिटेल्स लीक

यदि टॉप वैरियंट Redmi Note 17 Pro Max की बात करें तो यह इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल हो सकता है। लीक के अनुसार इसमें 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। जबकि परफॉरमेंस के लिए हाल ही में लॉन्च हुआ MediaTek Dimensity 7500 प्रोसेसर मिल सकता है।

Redmi Note 17 Pro Max फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 10,100mAh की बड़ी बैटरी बताई जा रही है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा डुअल स्पीकर्स और फुल वाटर-रेसिस्टेंट डिजाइन भी दिया जा सकता है।

अगले महीने हो सकती है लॉन्चिंग

फिलहाल Redmi ने Note 17 सीरीज की लॉन्च डेट या फीचर्स की पुष्टि नहीं की है। हालांकि लगातार सामने आ रहे लीक से लगता है कि कंपनी अगले महीने चीन में इस सीरीज को पेश कर सकती है। यदि ये जानकारियां सही साबित होती हैं, तो Redmi Note 17 सीरीज बड़ी बैटरी और दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में तगड़ा विकल्प साबित हो सकती है। हालांकि हमें असल जानकारी मिलने का वेट करना होगा। 91मोबाइल्स पर आगे के अपडेट के लिए बने रहें।

The post Redmi Note 17 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस लीक, 10100mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ सकता है Pro Max first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-series-specifications-leaked/feed/ 0
Redmi Note 17 Pro Max 200MP कैमरा, Dimensity 7500 और 10,000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-pro-max-200mp-camera-dimensity-7500-10000mah-battery-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-pro-max-200mp-camera-dimensity-7500-10000mah-battery-leak/#respond Fri, 24 Apr 2026 06:23:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194948 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi Note सीरीज को लेकर नई डिटेल्स मिलना शुरू हो गई है। कंपनी ने इस साल Redmi Note 15 Series को लॉन्च किया है। जिसमें स्टैंडर्ड, Pro और Pro+ मॉडल शामिल हैं। वहीं, अब इसके सक्सेसर को लेकर लीक सामने आया है, जिसमें Redmi Note 17 Pro Max आ सकता है और कई तगड़े अपग्रेड […]

The post Redmi Note 17 Pro Max 200MP कैमरा, Dimensity 7500 और 10,000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi Note सीरीज को लेकर नई डिटेल्स मिलना शुरू हो गई है। कंपनी ने इस साल Redmi Note 15 Series को लॉन्च किया है। जिसमें स्टैंडर्ड, Pro और Pro+ मॉडल शामिल हैं। वहीं, अब इसके सक्सेसर को लेकर लीक सामने आया है, जिसमें Redmi Note 17 Pro Max आ सकता है और कई तगड़े अपग्रेड मिल सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक रिपोर्ट के अनुसार HyperOS के कोड में बदलाव के दौरान इस अपकमिंग स्मार्टफोन का जिक्र देखा गया है। माना जा रहा है कि कंपनी Redmi Note 17 series पर काम कर रही है, जिसमें Note 17 और Note 17 Pro भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल लीक में Redmi Note 17 Pro Max वैरियंट की ज्यादा जानकारी सामने आई है।

REDMI Note 15 Pro+ 5G Launched in India with 200MP Camera, 6500mAh Battery, 12GB RAM 100W Charging

कैमरा की बात करें तो टिप्स्टर Kacper Skrzypek के मुताबिक Redmi Note 17 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जो Samsung ISOCELL S5KHP5 सेंसर पर बेस्ड हो सकता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें Omnivision OV08F10 सेंसर इस्तेमाल होने की संभावना है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है, जो Samsung ISOCELL S5KKDS सेंसर के साथ आ सकता है। खास बात यह है कि पिछले Redmi Note 15 Pro Plus में भी इसी तरह का कैमरा सेटअप देखने को मिला था।

परफॉरमेंस के मामले में Redmi Note 17 Pro Max फोन अपग्रेड के साथ आ सकता है। लीक के अनुसार इसमें MT6881 मॉडल नंबर वाला चिपसेट मिल सकता है, जिसे MediaTek Dimensity 7500 माना जा रहा है। यह चिपसेट पिछले मॉडल में दिए गए MediaTek Dimensity 7400 के मुकाबले अपग्रेड हो सकता है।

बैटरी को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi Note 17 Pro Max के चाइना वैरियंट में 10,000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी मिल सकती है, जो इसे सेगमेंट में अलग बना सकती है। हालांकि, ग्लोबल मॉडल में बैटरी स्पेसिफिकेशन अलग हो सकते हैं।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो आगामी Redmi Note 17 series को सबसे पहले चीन में पेश किया जा सकता है। वहीं, भारत सहित अन्य मार्केट्स में इसकी एंट्री 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में हो सकती है। फिलहाल Xiaomi की तरफ से इस स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लीक के सामने आने से लगता है कि अगली Note सीरीज पर काम शुरू हो चुका है। साथ ही ग्राहकों को बड़े अपग्रेड दिए जा सकते हैं। यदि आप आने वाले महीनों में नोट लाइनअप का फोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Redmi Note 17 Pro Max 200MP कैमरा, Dimensity 7500 और 10,000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-pro-max-200mp-camera-dimensity-7500-10000mah-battery-leak/feed/ 0
10000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ सकते हैं Redmi Note 17 Pro+ और Pro Max, डिटेल्स लीक https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-pro-plus-pro-max-leak-10000mah-battery-200mp-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-pro-plus-pro-max-leak-10000mah-battery-200mp-camera/#respond Fri, 17 Apr 2026 07:39:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194402 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi की अपकमिंग Note सीरीज को लेकर बड़ा लीक सामने आया है, जिसमें Redmi Note 17 Pro+ और Redmi Note 17 Pro Max के कुछ दमदार फीचर्स का खुलासा हुआ है। यह जानकारी टिप्स्टर Tech Home ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है, जिससे लगता है कि कंपनी इस बार Note 17 Pro […]

The post 10000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ सकते हैं Redmi Note 17 Pro+ और Pro Max, डिटेल्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi की अपकमिंग Note सीरीज को लेकर बड़ा लीक सामने आया है, जिसमें Redmi Note 17 Pro+ और Redmi Note 17 Pro Max के कुछ दमदार फीचर्स का खुलासा हुआ है। यह जानकारी टिप्स्टर Tech Home ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है, जिससे लगता है कि कंपनी इस बार Note 17 Pro सीरीज में बड़े अपग्रेड देने की तैयारी में है। हालांकि इसके आने में कई महीने लगेंगे। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार Redmi Note 17 Pro+ और Pro Max में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला LTPS फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है, जो हाई रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। यह स्क्रीन क्वालिटी मिड-रेंज सेगमेंट में यूजर्स को प्रीमियम एक्सपीरियंस प्रदान कर सकती है।

परफॉरमेंस की बात करें तो इन स्मार्टफोंस में Dimensity सीरीज का मिड-रेंज प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो डेली यूज और गेमिंग के लिए अच्छा हो सकता है। हालांकि, अभी सटीक चिपसेट का नाम सामने नहीं आया है।

कैमरा सेगमेंट में कंपनी बड़ा अपग्रेड दे सकती है। लीक के अनुसार, Redmi Note 17 Pro+ और Pro Max फोंस में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो संभवतः HPE सेंसर पर आधारित हो सकता है। यह सेटअप फोटो और वीडियो क्वालिटी को नए लेवल पर ले जा सकता है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो मोबाइल फोटोग्राफी को आगे रखते हैं।

सबसे बड़ा हाइलाइट Redmi Note 17 Pro+ और Pro Max की बैटरी हो सकती है। लीक के अनुसार, Redmi Note 17 Pro+ और Pro Max में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी वाले रेडमी स्मार्टफोंस बन सकते हैं।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो लीक के मुताबिक, इन आगामी रेडमी मोबाइल्स में मेटल फ्रेम दिया जा सकता है। जिससे फोन ज्यादा प्रीमियम फील दे सकते हैं। साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है, जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

अपकमिंग Redmi Note 17 Pro+ और Pro Max मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकते हैं, इनकी बड़ी बैटरी, 200MP कैमरा और प्रीमियम डिजाइन ग्राहकों को पहले से ज्यादा लुभा सकता है। हालांकि, अभी कंपनी की ओर से इन फोंस को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में और भी अपडेट मिल सकते हैं। इसलिए आप 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।

The post 10000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ सकते हैं Redmi Note 17 Pro+ और Pro Max, डिटेल्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-pro-plus-pro-max-leak-10000mah-battery-200mp-camera/feed/ 0