Redmi Note 17 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 02 Jun 2026 08:15:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 10000mAh बैटरी के साथ आ सकती है Redmi Note 17 सीरीज, लॉन्च टाइमलाइन लीक https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-series-10000mah-batteries-september-launch-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-series-10000mah-batteries-september-launch-leak/#respond Tue, 02 Jun 2026 08:15:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197496 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi अपनी अगली Redmi Note सीरीज में बड़ा बैटरी अपग्रेड दे सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी की आने वाली Redmi Note 17 सीरीज अब तक की सबसे बड़ी बैटरी साइज के साथ लॉन्च हो सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिपस्टर ने लॉन्च टाइमलाइन भी शेयर किया है। आइए, आगे लीक डिटेल्स […]

The post 10000mAh बैटरी के साथ आ सकती है Redmi Note 17 सीरीज, लॉन्च टाइमलाइन लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi अपनी अगली Redmi Note सीरीज में बड़ा बैटरी अपग्रेड दे सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी की आने वाली Redmi Note 17 सीरीज अब तक की सबसे बड़ी बैटरी साइज के साथ लॉन्च हो सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिपस्टर ने लॉन्च टाइमलाइन भी शेयर किया है। आइए, आगे लीक डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार इस बार Xiaomi बैटरी बैकअप और लंबे समय तक चलने वाली परफॉरमेंस पर जोर दे सकता है। बता दें कि Redmi Note 17 सीरीज मौजूदा Redmi Note 15 लाइनअप को रिप्लेस करेगी। खास बात यह है कि Xiaomi कुछ मार्केट्स में Redmi Note 16 नाम को स्किप भी कर सकती है और सीधे 17 नंबर लेकर आ सकती है।

Redmi Note 17 10,000mAh बैटरी लीक

टिप्स्टर Yogesh Brar के नए लीक के अनुसार, चीन में लॉन्च होने वाले Redmi Note 17 मॉडल्स में 10,000mAh से ज्यादा साइज वाली बैटरी दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह Redmi Note सीरीज की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। तुलना करें तो Redmi Note 15 Pro के चाइना मॉडल में 7,000mAh बैटरी मिलती है।

यदि ग्लोबल मार्केट्स और भारत में आने वाले मॉडल्स की बात करें तो इनमें 8,000mAh से 9,000mAh तक की बैटरी देखने को मिल सकती है। फिलहाल भारत में उपलब्ध Redmi Note 15 Pro सीरीज 6,500mAh बैटरी के साथ आती है। ऐसे में नई सीरीज बैटरी के मामले में बड़ा अपग्रेड साबित हो सकती है।

बड़ी बैटरी का ट्रेंड तेज

पिछले कुछ महीनों में Honor, Realme, OnePlus और अन्य ब्रांड्स भी बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस पर तेजी से काम कर रहे हैं। ऐसे में Xiaomi भी Redmi Note 17 सीरीज के जरिए इसी ट्रेंड को और मजबूत करता दिख रहा है।

सितंबर में हो सकता है लॉन्च

लीक के अनुसार आगामी Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसे सितंबर में पेश किया जा सकता है। हालांकि फिलहाल प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले और चार्जिंग स्पीड जैसी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हफ्तों में इस सीरीज से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती हैं।

अगर यह लीक सही साबित होता है, तो Redmi Note 17 सीरीज मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आ सकती है। ऐसे में यह उन ग्राहकों को लुभा सकती है जो लंबा बैकअप पसंद करते हैं। बड़ी बैटरी के साथ अगर Xiaomi फास्ट चार्जिंग और दमदार प्रोसेसर भी देता है, तो यह सीरीज Realme और OnePlus जैसे ब्रांड्स को टक्कर दे सकती है। हालांकि असल जानकारी सामने आने के बाद ही हम आपको सही सुझाव दे पाएंगे। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

The post 10000mAh बैटरी के साथ आ सकती है Redmi Note 17 सीरीज, लॉन्च टाइमलाइन लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-series-10000mah-batteries-september-launch-leak/feed/ 0
Redmi Note 17 हुआ GSMA डेटाबेस में स्पॉट, इस बार जल्दी आ सकती है नई Note सीरीज https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-gsma-database-listing-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-gsma-database-listing-launch-soon/#respond Fri, 22 May 2026 05:10:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=196806 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

शाओमी की सब ब्रांड Redmi की अगली Note सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इसमें आने वाला Redmi Note 17 GSMA IMEI डेटाबेस में स्पॉट हुआ है। जिससे लगता है कि नए Note-सीरीज लाइनअप पर काम शुरू हो चुका है। खास बात यह है कि यह लिस्टिंग सामान्य समय से काफी पहले सामने […]

The post Redmi Note 17 हुआ GSMA डेटाबेस में स्पॉट, इस बार जल्दी आ सकती है नई Note सीरीज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी की सब ब्रांड Redmi की अगली Note सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इसमें आने वाला Redmi Note 17 GSMA IMEI डेटाबेस में स्पॉट हुआ है। जिससे लगता है कि नए Note-सीरीज लाइनअप पर काम शुरू हो चुका है। खास बात यह है कि यह लिस्टिंग सामान्य समय से काफी पहले सामने आई है, जिसके बाद माना जा रहा है कि Redmi Note 17 सीरीज इस बार तय समय से पहले लॉन्च हो सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

GSMA डेटाबेस में Redmi Note 17 के तीन मॉडल नंबर 26012RN62L, 26012RN62Y और 26012RN62A सामने आए हैं। इन मॉडल्स की मौजूदगी यह पुष्टि करती है कि फोन ग्लोबल और लैटिन अमेरिकी मार्केट्स के लिए डेवलप किया जा रहा है। हालांकि फिलहाल भारत और चीन के लिए किसी अलग वैरियंट की जानकारी सामने नहीं आई है।

इस लिस्टिंग के बाद सवाल यह भी है कि कंपनी “Redmi Note 16” नाम को छोड़कर सीधे Redmi Note 17 ब्रांडिंग कैसे ला सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi अपने अलग-अलग स्मार्टफोन पोर्टफोलियो की नंबरिंग को एक समान करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी वजह से अगली Note सीरीज को Redmi Note 17 नाम दिया जा सकता है।

फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन शुरुआती जानकारी बताती है कि स्टैंडर्ड Redmi Note 17 कम कीमत वाला मॉडल हो सकता है, जिसमें 4G और 5G तकनीक अलग-अलग मार्केट के हिसाब से दी जा सकती है। यानी यह फोन बजट यूजर्स को टारगेट कर सकता है।

इससे पहले सामने आई लीक रिपोर्ट में Redmi Note 17 Pro Max को लेकर बड़े अपग्रेड सामने आए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में करीब 7-इंच का बड़ा डिस्प्ले, लगभग 10,000mAh की बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और कुछ वेरिएंट्स में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि इन फीचर्स की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इससे लगता है कि फोन आने के बाद दमदार अनुभव दे सकता है।

फिलहाल GSMA लिस्टिंग सामने आ चुकी है, आने वाले महीनों में Redmi Note 17 सीरीज से जुड़ी और भी जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। जिसमें लॉन्च टाइमलाइन, प्रोसेसर और कैमरा डिटेल्स जैसे कई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। हम आपको आगे भी इस लाइनअप का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें। (सोर्स)

The post Redmi Note 17 हुआ GSMA डेटाबेस में स्पॉट, इस बार जल्दी आ सकती है नई Note सीरीज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-note-17-gsma-database-listing-launch-soon/feed/ 0