The post Xiaomi ने दोहराया इतिहास, कम कीमत वाला सस्ता Redmi Note 8 फोन दो साल बाद फिर से हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने पिछले हफ्ते ही बताया था कि कंपनी साल 2019 में सुपरहिट हुई अपनी ‘रेडमी नोट’ सीरीज़ के Redmi Note 8 स्मार्टफोन को फिर से लॉन्च करेगी। कंपनी ने घोषणा की थी कि इस दो साल पुराने फोन का नया मॉडल Redmi Note 8 2021 नाम के साथ बाजार में लाया जाएगा। वहीं आज कंपनी ने रेडमी नोट 8 2021 को टेक मार्केट में ऑफिशियल कर दिया है। शाओमी का यह फोन आर्कषक लुक के साथ ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है।
रेडमी नोट 9 2021 मॉडल की लुक पुराने वर्ज़न से ज्यादा अलग नहीं है। इस फोन को भी वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश किया गया है जिसमें स्क्रीन के तीन किनारे बेजल लेस हैं तथा नीचे की ओर से हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है जिसपर Redmi की ब्रांंडिंग है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। यहां चार कैमरे एक ही लाईन में लगे हैं तथा उनके साईड में एलईडी प्लैश और लेंस डिटेल लिखी गई है।

Redmi Note 8 2021 का रियर पैनल शाईनी है तथा यहां पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसी तरह राईट पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है तथा लेफ्ट पर सिम स्लॉट मौजूद है। रेडमी नोट 8 2021 मॉडल का डायमेंशन 158.3×75.3×8.35एमएम और वज़न 190ग्राम है। इस फोन के टेक मार्केट में Neptune Blue, Moonlight White और Space Black कलर में पेश किया गया है।
शाओमी रेडमी नोट 9 2021 फोन मॉडल को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3 इंच की फुलएचडी+ डॉटड्रॉप डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। यह डिस्पले 409पीपीआई, 500निट्स ब्राइटनेस और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : इंडिया का पहला Dimensity 1200 चिपसेट वाला 5G फोन 31 मई को होगा लॉन्च, इसमें मिलेगी 12GB RAM
Redmi Note 8 2021 को एंडरॉयड 11 आधारित मीयूआई 12.5 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी85 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह नया शाओमी रेडमी फोन LPDDR4X RAM + eMMC 5.1 storage सपोर्ट करता है जिसमें अधिकतम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 8 2021 के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी सेंसर एफ/1.79 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का है। यह सेंसर एक वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : iQOO ने लॉन्च किया नया 5G फोन Neo 5 Lite, इसमें है 12GB रैम और 4,500mAh बैटरी जैसे पावरफुल फीचर्स
Redmi Note 8 2021 एक डुअल सिम फोन है जो 4G LTE सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी 22.5W चार्जर बॉक्स में भी दे रही है।
रेडमी नोट 8 2021 को शाओमी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है और फोन का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया गया है। यहां फोन की फुल डिटेल तो सामने आ गई है लेकिन Redmi Note 8 2021 किस मार्केट में किस दाम पर बिकेगा यह जानकारी शाओमी की रीजनल वेबसाइट्स के जरिये ही सामने आएगी, जब कंपनी इस फोन को किसी देश में लॉन्च करेगी। इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
The post Xiaomi ने दोहराया इतिहास, कम कीमत वाला सस्ता Redmi Note 8 फोन दो साल बाद फिर से हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Redmi Note 8 स्मार्टफोन फिर से होगा लॉन्च, Xiaomi ने की इतिहास दोहराने की तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi ने दो साल पहले 2019 में अपनी ‘रेडमी नोट’ सीरीज़ के तहत Redmi Note 8 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। उस वक्त यह मोबाइल फोन इंडिया में इतना ज्यादा हिट हो गया था कि 1 महीने में ही Redmi Note 8 और 8 Pro की 10 लाख से भी अधिक यूनिट बिक गई थी। इस फोन की सफलता ने ही रेडमी नोट सीरीज़ में विस्तार को बढ़ाया दिया। हाल ही में शाओमी ने बताया था कि रेडमी नोट 8 की ग्लोबली 25 मिलियन यूनिट बिक चुकी है। वहीं आज कंपनी ने घोषणा की है कि शाओमी द्वारा अब इस फोन का नया मॉडल Redmi Note 8 2021 भी लॉन्च किया जाएगा।
Redmi Note 8 2021 की लॉन्च शाओमी द्वारा ऑफिशियल टीज़ कर दिया गया है। कंपनी ने ट्वीट करते हुए बताया है कि ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 8 स्मार्टफोन की 25 मिलियन यानी 250 लाख यूनिट बिक गई है जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। फोन की इस सफलता को देखते हुए शाओमी अब रेडमी नोट 8 का नया वर्ज़न Redmi Note 8 2021 के रुप में ला रही है। कंपनी ने इस फोन को #ThePerformanceAllStar हैशटैग के साथ प्रोमोट किया है जिसके लॉन्च डिटेल सामने आनी बाकी है।
The #RedmiNote8 has now sold 25M+ units globally!
As we celebrate this milestone, we’re thrilled to introduce you to the #ThePerformanceAllStar – the #RedmiNote8 2021. Stay tuned! pic.twitter.com/39RHoTC2Mb
— Xiaomi (@Xiaomi) May 20, 2021
Xiaomi ने हालांकि अभी तक रेडमी नोट 8 2021 के लॉन्च प्लान और इसे फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक्स की मानें तो एंड्रॉयड 11 ओएस के साथ इस फोन में मीयूआई 12.5 वर्ज़न देखने को मिल सकता है तथा प्रोसेसिंग के लिए नए रेडमी फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है जो 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस हो सकती है।
सबसे पहले तो आपको बता दें कि Xiaomi द्वारा Redmi Note 8 को अब भारत में डिस्कंटिन्यू किया जा चुका है। अपनी आखिरी सेल में यह फोन 12,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाला बेस वेरिंएट यूं तो 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन शाओमी को चार बार इस फोन का दाम बढ़ाना पड़ा था जिसके बाद इस प्राइस 12,499 रुपये तक आ गया था। यह भी पढ़ें : 6,000mAh बैटरी और 6GB RAM वाला यह सस्ता फोन Xiaomi-Realme को टक्कर देने इंडिया में हुआ लॉन्च
Redmi Note 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 2340 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की आईपीएस एलसीडी डॉट नॉच डिसप्ले दी गई थी जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड थी। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीआईयूआई 10 पर कार्य करता था जिसके साथ 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर तथा 11एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 एआईई चिपसेट मौजूद था। वहीं ग्राफिक्स के लिए Redmi Note 8 में एड्रेनो 610 जीपीयू दिया गया था।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया था। जिसके साथ ही यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता थ। Redmi Note 8 में सेल्फी के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया था तथा पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता था।
The post Redmi Note 8 स्मार्टफोन फिर से होगा लॉन्च, Xiaomi ने की इतिहास दोहराने की तैयारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Redmi नया धमाका करने को तैयार, इन खास फीचर्स के साथ आ रहा रेडमी Note 8 (2021) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने हाल ही में अपने नोट सीरीज के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए इंडिया में Redmi Note 10s को लॉन्च किया है। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि कंपनी नोट सीरीज के अंदर एक और नया फोन लाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, Redmi Note 8 (2021) के स्पेसिफिकेशन FCC लिस्टिंग के जरिए ऑनलाइन सामने आए हैं। इससे पहले Redmi Note 8 (2021) कथित तौर पर FCC और EEC जैसी कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है, जिससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी इस नए फोन पर काम कर रही है। सोशल मीडिया पर एक टिप्सटर ने फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी ऑनलाइन लीक किए हैं। आइए जानते हैं इस नए फोन के बारे में सबकुछ।
XDA Developers के Kacper Skrzypek ने एक ट्विट किया है, जिसमें मॉडल नंबर M1908C3JGG के साथ एक नया Xiaomi हैंडसेट की FCC सर्टिफिकेशन लिस्टिंग को दिखाया गया है। यह मॉडल नंबर Redmi Note 8 (2021) का माना जा रहा है। टिपस्टर ने बाद में “Xiaomi के पेजों में से एक” का हवाला देते इस बात की जानकारी दी है। FCC लिस्टिंग के अनुसार माना जा रहा है कि फोन में MediaTek Helio G85 SoC होगा। साथ ही डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी और MIUI 12.5 होगा। इसे भी पढ़ें: 14,999 रुपये में Redmi Note 10S या Redmi Note 10 Pro है बेस्ट, जानें
Is this device going to be a Redmi Note 8 for 2021…? Just appeared on FCC. MTK Helio G85, 4k mAh, MIUI 12.5. pic.twitter.com/E1AMSGJqPs
— Kacper Skrzypek (@kacskrz) May 13, 2021
आपको याद दिला दें कि इसी मॉडल नंबर को यूरोपियन EEC सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया था। टिप्सटर Xiaomiui आगे ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि Redmi Note 8 (2021) भारत, इंडोनेशिया और तुर्की में लॉन्च नहीं होगा। इसका कोडनेम बिलोबा होगा और संभवत: वैश्विक तौर पर फोन रूस के बाजारों में लॉन्च होगा।
स्पेसिफिकेशन की जानकारी देते हुए टिप्सटर ने जानकारी दी है कि Redmi Note 8 (2021) MediaTek Helio G85 SoC पर काम करेगा और फोन में 4,000mAh की बैटरी होगी। इसके अलावा फोन में 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Amazon से ऑर्डर किया माउथवॉश, डिब्बा खोला तो निकला Redmi Note 10 और फिर…
Redmi Note 8 (2021) [biloba] will launch in Global, EEA and Russia. + Also ready to launch in Global right now.
Yes, it will not be available in India, Indonesia and Turkey.
— Xiaomiui | Xiaomi & MIUI News (@xiaomiui) May 13, 2021
Redmi Note 8 (2021) के रियर पर एक क्वाड कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें एक 48-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर, एक अल्ट्रा-वाइड सेंसर, एक और डेप्थ सेंसर और एक टेली-मैक्रो लेंस शामिल होगा। इसके अलावा Redmi Note 8 (2021) में 60Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ फुल-HD+ डिसप्ले दिया जाएगा। हालांकि Xiaomiui ने 120Hz रिफ्रेश रेट की जानकारी दी है। इसके अलावा इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच, 4GB रैम पैक और 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्प हो सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में वाई-फाई 802.11 एसी और ब्लूटूथ वी5 होगा।
The post Redmi नया धमाका करने को तैयार, इन खास फीचर्स के साथ आ रहा रेडमी Note 8 (2021) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post फिर बढ़ी Redmi Note 8 की कीमत, क्या यह है Xiaomi के बुरे दिनों की शुरूआत ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Xiaomi फैन्स के लिए एक बार फिर बुरी खबर आई है। कंपनी ने अपने हिट स्मार्टफोन Redmi Note 8 की कीमत में फिर से बढ़ोतरी की है। शाओमी को पसंद करने वाले लोग तो जानते ही होंगे लेकिन अन्य स्मार्टफोन यूजर्स को भी बता दें कि यह पहली या दूसरी बार नहीं बल्कि पॉंचवी बार है जब शाओमी ने रेडमी नोट 8 का मूल्य इंडिया में बढ़ाया है। कंपनी ने Xiaomi Redmi Note 8 की कीमत 500 रुपये अधिक कर दी है और यह फोन बढ़ी कीमत पर सेल के लिए भी उपलब्ध हो गया है।
Xiaomi Redmi Note 8 की कीमत में कंपनी ने 500 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह फोन पिछले साल 9,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। बीते महीने में चार बार शाओमी ने इस फोन की कीमत बढ़ाई है। वहीं अब फिर से 500 रुपये बढ़ा देने के बाद रेडमी नोट 8 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत बढ़कर 12,499 रुपये हो गई है। Redmi Note 8 का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

Redmi Note 8 की कीमत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर बढ़ी है। पिछले दिनों Xiaomi ने प्राइस बढ़ने की वजह देश में जीएसटी दर का बढ़ना बताया था। लेकिन अब फिर से फोन की कीमत 500 रुपये बढ़ने पर न सिर्फ शाओमी ग्राहक बल्कि अन्य टेक यूजर भी हैरानी जता रहे हैं। चर्चा है कि चीन से आयात होने वाले फोन के पार्ट्स पर्याप्त मात्रा में और सही समय पर उपलब्ध न हो पाने की वजह से शाओमी को इस तरह से कदम उठाने पड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देश में उठी ‘बॉयकाट चाइना’ की आवाज के बीच Xiaomi का ऐसे कीमत बढ़ाना भी कंपनी के सही नहीं माना जा रहा है।
Redmi Note 8
शाओमी रेडमी नोट 8 की लुक और डिजाइन की बात करें तो इसे बिल्कुल Redmi Note 7 प्रो के डिजाइन की तर्ज पर पेश किया गया है। यइ फोन में वर्टिकल रियर क्वाड कैमरा सेटअप है। वहीं, बीच में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फोन में फ्रंट पर डॉट नॉच डिसप्ले दिया गया है। इस नॉच में फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह भी पढ़ें : 16 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगी गिंबल कैमरे जैसी तकनीक वाली X50 स्मार्टफोन सीरीज़
Redmi Note 8 में 2340 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की आईपीएस एलसीडी डॉट नॉच डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीआईयूआई 10 पर कार्य करता है जिसके साथ 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर तथा 11एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 एआईई चिपसेट मौजूद है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Redmi Note 8 में एड्रेनो 610 जीपीयू दिया गया है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। Redmi Note 8 में सेल्फी के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
The post फिर बढ़ी Redmi Note 8 की कीमत, क्या यह है Xiaomi के बुरे दिनों की शुरूआत ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Xiaomi ग्राहकों को लगा तगड़ा झटका, Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual की कीमत में फिर हुआ इजाफा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी ने कुछ समय पहले अपने ग्राहकों को झटका देते हुए Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual की कीमत में इजाफा किया था। वहीं एक बार फिर कंपनी ने इन तीनों ही फोन्स की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने इन फोन्स की कीमत में 500 रुपए का इजाफा ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर किया है। 1 अप्रैल से जीएसटी दर बढ़ने के बाद यह फोन की कीमत बढ़ाई गई थी। इसके बाद यह दूसरी बार हुआ है जब प्राइस में इजाफा किया गया है।
नया प्राइस
कीमत बढ़ने के बाद Redmi Note 8 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज का नया प्राइस 11,999 और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज का नया प्राइस 14,499 रुपए हो गया है। वहीं, पहले फोन की कीमत 11,499 रुपए और 13,999 रुपए थी।

इसके अलावा Redmi 8 (4GB + 64GB) को पहले 9,299 रुपए थी जो कि अभ 9,499 सेल किया जाएगा। इसके अलावा Redmi 8A Dual (2GB + 32GB) को पहले 7,299 रुपए में सेल किया जाता था जो कि अब 7,499 रुपए में ऑफलाइन व ऑनलाइन सेल किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन Redmi K30i, जानें क्या है प्राइस
तीसरी बार कीमत में हुआ इजाफा
एक महीने पूरा भी नहीं हुआ है और कंपनी ने तीसरी बार अपने फोंस की कीमत में इजाफा किया है। वहीं रेडमी नोट 8 की बात करें तो अब तक कई बार इस फोन की कीमत में बदलाव हो चुका है। भारतीय बाजार में कंपनी ने इसे 9,999 रुपये में पेश किया था। परंतु पिछले साल ही 500 रुपये का इजाफा किया था और यह फोन 10,499 रुपये का हो चुका था।

वहीं नई जीएसटी दर के बाद फिर से इस मॉडल के प्राइस 500 रुपए और इस महीने 500 रुपए बढ़ा दी गई थी और यह फोन 11,499 रुपए का हो गया था। वहीं अब एक बार फिर से कीमत में बढ़ोतरी की गई है। कुल मिलाकर देखें तो अब तक 2000 रुपये का इजाफा शाओमी रेडमी नोट 8 में किया जा चुका है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi यूजर्स के लिए खुशखबरी, MIUI 12 की लिस्ट हुई जारी, जानें भारत में कौन से फोन कब होंगे अपडेट
Redmi Note 8, Redmi 8, और Redmi 8A Dual की नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई देने लगी हैं और हमारे रिटेल स्रोतों ने हमें सूचित किया कि ऑफ़लाइन कीमत अभी से प्रभावी हो गई है।
The post Xiaomi ग्राहकों को लगा तगड़ा झटका, Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual की कीमत में फिर हुआ इजाफा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post शाओमी रेडमी नोट 8 या रियलमी नारजो 10, जानें कौन फोन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मार्च में ही Realme के नए फोन Narzo के लॉन्च की तैयारी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे रोक दिया गया था लेकिन लगभग 2 माह के लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने इसे लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में Narzo 10 और 10A को उतारा गया है। स्पेसिफिकेशन के मामले में ये फोन काफी अच्छे माने जा रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि इसको चुनौती देने वाला कोई नहीं है। Xiaomi Redmi Note 8 मॉडल पहले से उपलब्ध है जो दमदार स्पेसिफिकेशन के बदौलत इसे कड़ी टक्कर देने का दम रखता है। आपके पास भी यही सवाल होगा कि कौन सा फोन बेस्ट है तो चलिए एक छोटा सा कम्पैरिजन कर लेते हैं ताकी आप भी खुद से फैसला कर सकें कि कौन सा फोन बेस्ट है।
डिजाइन
Xiaomi Redmi Note 8 की बॉडी ग्लास की बनी है और कंपनी ने फ्रंट और बैक दोनों में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का उपयोग किया है। वहीं साइड में अपको मैटल देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Apple iPhone SE 2020 या OnePlus 8, जानें कौन सा फोन है बेस्ट
रही बात Realme Narzo 10 की तो लुक को देखकर आप कह सकते हैं कि बिल्कुल नया अंदाज है। नई तरह की ग्रेडियंट कलर का उपयोग किया गया है जो कि फोन में नयापन लाता है। हां एक मामले में पीछे कहा जा सकता है कि नारजो में ग्लास नहीं लगता। फोन की बॉडी पॉलिकार्बोनेट प्लास्टिक की बनी है।
डिसप्ले
शाओमी रेडमी नेट 8 की स्क्रीन थोड़ी छोटी है कंपनी ने 6.3-इंच की स्क्रीन दी गई है। हालांकि छोटी स्क्रीन के साथ एक बात अच्छी कही जा सकती है कि इसका स्क्रीन रेजल्यूशन फुलएचडी+ है। कंपनी ने आईपीस एलसीडी डिसप्ले दिया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड हैं। फोन का आसपेक्ट रेशियो में 19.5:9 है।

वहीं नारजो 10 में आपको बड़ी स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी ने 6.5 इंच की स्क्रीन का उपयोग किया है और यह एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले के साथ आता है। कंपनी ने वॉटर ड्रॉप नॉच का उपयोग किया है और इसका आसपेक्ट रेशियो 20:9 है। स्क्रीन के सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास की कोटिंग दी गई है। इसे भी पढ़ें: OnePlus 8 Pro और Realme X50 Pro के बीच है बेस्ट फोन की लड़ाई, कौन-सा फोन बनेगा विजेता
ऐसे में आप देख सकते हैं कि यदि नारजो में स्क्रीन बड़ी है तो है लेकिन रेजल्यूशन बेहतर रेडमी नोट 8 में दिया गया है।
प्रोसेसर और रैम
शाओमी रेडमी नोट 8 को कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ पेश किया है। फोन में 2.0 गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। प्राइस के लिहाज से इसे बहुत ही शानदार प्रोसेसर कहा जाएगा। वहीं कंपनी ने इसे 4 GB रैम की ताकत और 64 GB की स्टोरेज क्षमता के साथ पेश किया है।

Realme Narzo 10 को मीडियाटेक के सबसे नए प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यह फोन हेलियो जी80 प्रोसेसर पर काम करता है और गेमिंग का स्पेसलिस्ट माना जाता है। रही बात रैम की तो इसमें 4 GB की ही रैम है लेकिन 128 GB की स्टोरेज है।
यहां आप कह सकते हैं कि रियलमी थोड़ा आगे नजर आता है। हालांकि कई लोग क्वॉलकॉम प्रोसेसर को बेस्ट मानते हैं लेकिन स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर थोड़ा पुराना हो गया है। वहीं हेलियो जी80 नया है। स्टोरेज के मामले में भी रियरमी भारी पड़ता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
दोनों फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 10 पर काम करते हैं लेकिन दोनों का यूआई एक दूसरे को अलग करता है। रेडमी नोट 8 जहां मीयूआई 11 पर काम करता है वहीं नारजो 10 रियलमी यूआई 1.0 पर आधारित है।
कैमरा
यहां पर दोनों फोन में अच्छी टक्कर है। Xiaomi Redmi Note 8 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा सेंसर 8 एमपी का दिया गया है। यह सेंसर वाइड एंगल सपोर्ट करता है। वहीं तीसरा और चौथा सेंसर 2+2 एमपी के हैं और वे मैक्रो और डेफ्थ सेंसर हैं। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

नारजो 10 जरा भी पीछे नहीं है। इस फोन में भी क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया गया है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर है जो अल्ट्रा वाइड एंगल सपोर्ट करता है। तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है और चौथा भी 2 मेगापिक्सल का ही है लेकिन कंपनी ने मोनो लेंस का उपयोग किया है। सेल्फी के लिए 16 एमपी का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।
यहां आप किसी को आगे या पीछे नहीं कह सकते लेकिन सेल्फी की वजह से रियमी थोड़ा आगे दिखता है।
बैटरी
शाओमी रेडमी नोट 8 में 4,000 एमएएच की बैटरी है और यह 18 वॉट के फास्ट चार्जर के साथ आता है।
जबकि रियलमी नारजो 10 में 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है और इसमें भी 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग है। यहां रियलमी बेस्ट साबित होता है।
कनेक्टिविटी
दोनों फोन में में डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही यूएसबी टाइप—सी पोर्ट मिलेगा। फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पैनल में है और 3.5एमएम ऑडियो जैक सपोर्ट भी मिलेगा।
प्राइस
सब कुछ देखने के बाद बात बाती है इसके प्राइस की तो शाओमी रेडमी नोट 8 की शुरुआती कीेमत 10,999 रुपये है। वहीं रियलमी नारजो 10 को 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
कह सकते हैं कि कोई भी डिवाइस कम नहीं है लेकिन परफॉर्मेंस के लिहाज से रेडमी नोट 8 क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ थोड़ा आगे कहा जाएगा। स्नैपड्रैगन प्रोसेसर थोड़े स्टेबल माने जाते हैं। वहीं यदि आप हार्ड कोर गेमर हैं तो फिर बड़ी बैटरी और हेलियो जी80 प्रोसेसेर के साथ नारजो 10 बेस्ट है।
The post शाओमी रेडमी नोट 8 या रियलमी नारजो 10, जानें कौन फोन है बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post नहीं मिल रहा है Redmi Note 8, रिटेलर्स का आरोप कंपनी नोट 8 के साथ पुराने फोन बेचने का बना रही है दबाव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कम प्राइस में दमदार स्पेसिफिकेशन की वजह से शाओमी फोन की मांग हमेशा बहुत ज्यादा होती है लेकिन कभी-कभी यही खासियत कंपनी पर भारी पड़ जाती है। और ऐसी ही खबर है हमारे पास। पिछले एक महीने से शाओमी के रिटेल पार्टनर्स परेशान हैं कि उन्हें Redmi Note 8 4जीबी रैम मॉडल का स्टॉक नहीं दिया जा रहा है। इस बारे में हमें जब जानकारी मिली तो हमनें और भी जांच की और अजीब ही मामला सुनने को मिला जो शायद रिटेलस बिजनेस के लिए सही नहीं कहा जाएगा। कई रिटेलर्स ने शिकायत की है कि एक तो रेडमी नोट 8 का स्टॉक नहीं दिया जा रहा है और जब दिया जा रहा है तो उसके साथ कंपनी कंडिशन लगा रही है। नए फोन के साथ पुराने फोंस को बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
क्या है माजरा
कल कंपनी ने Xiaomi Redmi Note 8 के कीमत में इजाफा किया था। यह जानकारी हमें मिली तो हमने रिटेलर्स से संपर्क साधा और वहां से यह पूरी खबर मिली। सबसे पहले तो दिल्ली करोलबाग के रिटेलर्स ने हमें कहा कि ‘यह सूचना तो हमें मिल गई कि कंपनी ने शाओमी रेडमी नोट 8 की कीमत में 500 रुपये का इजाफा कर दिया है। परंतु इस खबर का क्या करें जब हमारे पास स्टॉक ही नहीं है। पिछले एक माह से कंपनी ने इसका स्टॉक ही नहीं दिया है।”
जैसे ही हमें यह खबर मिली हमनें दूसरी जगहों पर भी जानकारी ली और वहां से और भी कुछ नई बातें जानने को मिलीं। इस बारे में फरीदाबाद के एक रिटेलर ने हमें जानकारी दी कि ”यह बात सच है कि स्टॉक पिछले एक महीनों से भी ज्यादा समय से नहीं दिया जा रहा है। वहीं एक बार दिया भी जा रहा था तो 5 Redmi Note 8 के साथ 20 पुराने फोन लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ऐसे में हमनें मना कर दिया। क्योंकि 20 पुराने डिवाइस वो हैं जिनकी कोई मांग ही नहीं है।”
वहीं इस बारे में राजस्थान के रिटलेर्स ने हमें बताया कि ”कंपनी Redmi Note 8 के 1 फोन के साथ 5 ऐसे पुराने फोंस को लेने का दबाव बना रही है जिनकी अब मांग ही नहीं है। अगर Xiaomi के पुराने फोन हम ले भी लेते हैं तो हमारी पूंजी फंस जाएगी। क्योंकि ना ये फोन बिकेंगे और न ही कंपनी पुराने स्टॉक को वापस लेगी। ऐसे में अच्छा है कि हम फोन ही ना लें जिससे कि पैसे ना फंसे”
क्या कहती है कंपनी
हमारे प्रकाश में जब यह पूरा मामला आया तो हमने कंपनी से भी इस बारे में बात की और उन्होंने हमें लिखित में जवाब दिया है। कंपनी का कहना था कि ”Redmi Note 8 4GB हमारे लोकप्रिय डिवाइस में से एक है, और ऑफ़लाइन में मांग को देखते हुए हम अपनी क्षमता के अनुसार इसे पूरी करने की कोशिश करते हैं। हालांकि जैसा कि हमारी पहले भी बात हो चुकी है रिटेल स्टोर्स के लिए यह महत्वपूर्ण है कि नए फोन बेचने के साथ वे पुराने पड़े डिवाइस इन्वेंट्री को खत्म करें। ऐसी कोई शर्त हमनें नए फोन पर नहीं रखी है। रिटेलर्स के लिए हमारी ओर से ऐसी कोई शर्त नहीं रखी गई है जिससे कि रिटेलर्स पुराने इन्वेंटरी को लेकर फंसे न रहें।”
रिटेलर्स क्या कहते हैं कंपनी के बारे में
कंपनी से बात करने के बाद हमने फिर से रिटलेर्स से बात की और उन्हें जानकारी दी कंपनी ने क्या कहा और सभी रिटलेर्स ने इसे सिरे से नकार दिया। बल्कि रिटेलर्स का कहना है कि हमारे स्टोर पर पुराने स्टॉक को हटाने के लिए कंपनी क्यों कहेगी। हमारे स्टॉक से उन्हें क्या फर्क पड़ता है। क्योंकि शाओमी में नो रिटर्न पॉलिसी है। ऐसे में हम फोन बेचें या स्टोर पर रखा रखें इससे उन्हें कोई असर नहीं होगा। इस बारे में लखनउ के एक रिटेलर्स का कहना है कि ”कंपनी इन्वेंटरी नहीं बढ़ाने की बात कर रही है लेकिन अपनी अपनी पुरानी इन्वेंटरी हम रिटेलर्स के उपर डाल रही है। इससे हमें भारी नुकसान होता है।”
बात भले ही Xiaomi Redmi Note को लेकर बढ़ी हो लेकिन मामला बहुत पहले का है जिसे समय-समय पर रिटेलर्स ने उठाया है लेकिन अब ऑनलाइन रिटेल स्टोर के बढ़ते प्रभाव की वजह से अब रिटेलर्स में इन बातों को लेकर काफी गुस्सा है। हाल में ऑफलाइन रिटेलर्स ने सैमसंग के लेकर बड़े तौर पर प्रदर्शन किया है। ऐसे में यदि Xiaomi अभी से नहीं संभलता है तो आगे चलकर कंपनी को भारी नुकसान उठाना भी पड़ सकता है क्योंकि कंपनी का अब भारी-भरकम यूजर बेस ऑफलाइन में भी बन चुका है।
The post नहीं मिल रहा है Redmi Note 8, रिटेलर्स का आरोप कंपनी नोट 8 के साथ पुराने फोन बेचने का बना रही है दबाव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post कोरोना वायरस का असर, Xiaomi Redmi Note 8 हुआ महंगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में जहां एक ओर दूसरी कंपनियां पिछले साल लॉन्च हुए फोन्स की कीमत में कटौती कर रही हैं। वहीं, दूसरी ओर शाओमी अपने फोन की कीमत में कटौती की जगह बढ़ोतरी करने में लगी है। दरअसल, कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Note 8 के 4जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में 500 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। 91मोबाइल्स को इस बात की जानकारी ऑफलाइन रिटेल सोर्स द्वारा मिली है।
फोन की कीमत में बढ़ोतरी के बाद रेडमी नोट 8 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ऑफलाइन 10,999 रुपए व ऑनलाइन 10,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस के 4GB रैम वेरिएंट को कंपनी ने पिछले साल 9999 रुपए में लॉन्च किया था।

यहां आपको बता दें कि शाओमी के ऑफिशियल ऑनलाइन पार्टनर अमेजन इंडिया पर रेडमी नोट 8 आउट ऑफ स्टॉक बता रहा है। अमेजन इंडिया पर Redmi Note 8 का 6GB और 128GB वेरिएंट सेल किया जा रहा है। दूसरी ओर मी.कॉम पर रेडमी नोट 8 के 4GB रैम वेरिएंट को 10,499 रुपए में सेल किया जा रहा है।
इसके अलावा हैंडसेट के 6GB + 128GB वेरिएंट को अभी भी लॉन्च प्राइस 12,999 रुपए ऑनलाइन व 13,499 रुपए ऑफलाइन सेल किया जा रहा है। इसके अलावा रेडमी नोट 8 के बेस वेरिएंट कीमत को छोड़कर किसी वेरिएंट की कीमत में कोई फर्क नहीं पड़ा है।

Redmi Note 8 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें रेडमी नोट 8 तो इसमें डॉट नॉच वाली 6.3-इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दी गई है जो 2340X1080 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ आती है। वहीं, इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। इसके अलावा Redmi Note 8 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में एंडरॉयड 9 पाई बेस्ड MIUI 10 पर कार्य करता है।
कैमरा सेगमेंट में Redmi Note 8 में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मौजूद है। बाकी के 3 कैमरे की बात करें तो फोन में दूसरा रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो वाइडस एंगल लेंस है। तीसरा 2-मेगापिक्सल का है जो मैक्रो लेंस है।
वहीं, चौथा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए Note 8 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
The post कोरोना वायरस का असर, Xiaomi Redmi Note 8 हुआ महंगा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Realme 5i या Xiaomi Redmi Note 8, कंपेरिज़न पढ़कर बताएं कौन-सा फोन है आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Realme ने कल भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme 5i लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन ने लो बजट में एंट्री ली है जो 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। रियलमी का यह स्मार्टफोन आने वाली 15 जनवरी से देश में सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। Realme 5i की टक्कर इस बजट सेग्मेंट में पहले से मौजूद Xiaomi के Redmi Note 8 स्मार्टफोन से होने वाली है। Redmi Note 8 भारत में अपनी सेल के कई रिकॉर्ड पहले ही बना चुका है और इस फोन को पसंद करने वालों की तादाद भी बड़ी है। हालांकि स्मार्टफोन मार्केट में Realme को Xiaomi का कड़ा प्रतिद्वंदी माना जाता है ऐसे में Realme 5i के सामने बड़ी चुनौती होगी। इस सेग्मेंट में Xiaomi का Redmi 8 स्मार्टफोन भी Realme 5i की राह में बाधा पैदा कर सकता है लेकिन इस फोन की कीमत Realme 5i से 1,000 रुपये कम है। ऐसे में हमनें स्मार्टफोंन यूजर्स के लिए बेस्ट च्वाइस को चुनते हुए Realme 5i की तुलना Redmi Note 8 से की है। ऐसे में 9,999 रुपये वाला Redmi Note 8 चुना जाए या लेटेस्ट डिवाईस Realme 5i को खरीदा जाए, यह एक बड़ा सवाल है। आगे हमनें दोनों स्मार्टफोन की छोटा-सा कंपेरिजन किया है, जो बताएगा कि Redmi बेस्ट है या Realme आगे है।
डिजाईन
Xiaomi Redmi Note 8 और Realme 5i दोनों स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च हुए हैं। फ्रंट पैनल से दोनों फोन की लुक लगभग एक जैसी हैं लेकिन Realme 5i का चिन पार्ट Redmi Note 8 के अपेक्षा थोड़ा ज्यादा बड़ा है। वहीं Redmi Note 8 के चिन पार्ट पर Redmi की ब्रांडिग की मौजूद है। Realme 5i और Redmi Note 8 का रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल पर दाईं ओर दिया गया है। दोनों फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं।
Realme 5i और Xiaomi Redmi Note 8 दोनों फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद हैं। इन दोनों ही स्मार्टफोंस के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ स्पीकर दिए गए हैं। दोनों फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यहां साफ कर दें कि Realme 5i जहां औसत लुक वाला फोन है वहीं Redmi Note 8 देखने में प्रीमियम अहसास कराता है।
डिसप्ले
Realme 5i और Xiaomi Redmi Note 8 दोनों ही स्मार्टफोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बने हैं। Realme 5i 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ मिनीड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ से प्रोटेक्टेड है। वहीं Xiaomi Redmi Note 8 में 2340 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले मौजूद है। रेडमी नोट 8 का फ्रंट और बैक दोनों पैनल कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। रेडमी नोट 8 की पिक्सल डेन्सिटी 403ppi है तथा रियलमी 5आई 269ppi की पिक्सल डेन्सिटी सपोर्ट करता है।
ओएस व प्रोसेसर
Realme 5i और Xiaomi Redmi Note 8 दोनों फोन एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किए गए हैं। रेडमी नोट 8 में जहां मीयूआई 10 दिया गया है वहीं रियलमी 5आई में कलरओएस 6.0.1 मौजूद है। Xiaomi Redmi Note 8 में जहां 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है वहीं Realme 5i 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है।
चिपसेट की बात करें तो Xiaomi Redmi Note 8 और Realme 5i दोनों फोन 11एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 एआईई चिपसेट पर रन करते हैं। ग्राफिक्स के लिए भी Realme 5i और Redmi Note 8 में एड्रेनो 610 जीपीयू मौजूद है।
रैम व स्टोरेज
Realme 5i ने इंडिया में एक ही वेरिएंट में दस्तक दी है। यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसके माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं Redmi Note 8 को Xiaomi ने दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की मैमोरी दी गई है। दोनों वेरिएंट्स में मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी
Realme 5i क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX386 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए Realme 5i में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Xiaomi Redmi Note 8 की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। Redmi Note 8 में सेल्फी के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
सिक्योरिटी व बैटरी
सिक्योरिटी के लिए दोनों ही फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। Realme 5i में पावर बैकअप के लिए 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं Xiaomi Redmi Note 8 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। बता दें कि शाओमी अपने डिवाईस के रिटेल बॉक्स में 18वॉट का ही चार्जर दे रही है जब्कि रियलमी 5आई में 10वॉट का चार्जर मिलेगा।
कीमत
Realme 5i को 4 जीबी रैम मैमोरी + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। Xiaomi Redmi Note 8 का 4 जीबी रैम मैमोरी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कंपनी की वेबसाइट पर 9,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। रेडमी नोट 8 को स्पेस ब्लू, नेप्च्यून ब्लू, मूनलाईट व्हाईट और कॉसमिक पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है तथा रियलमी 5आई ने ग्रीन और ब्लू कलर में एंट्री ली है।
Xiaomi Redmi Note 8 कल लॉन्च हुए Realme 5i की तुलना में 1,000 रुपये महंगा है। लेकिन वहीं दूसरी ओर शाओमी के ही Redmi 8 स्मार्टफोन की तुलना में रियलमी 5आई को एक बेहतर ऑप्शन कहा जा सकता है।
The post Realme 5i या Xiaomi Redmi Note 8, कंपेरिज़न पढ़कर बताएं कौन-सा फोन है आगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है Redmi Note 8 का ताकतवर वेरिएंट, टेना पर हुआ स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
शाओमी ने कुछ समय पहले जानकारी दी थी कि उन्होंने ने महज एक महीने में Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro की 1 मिलियन यूनिट सेल की हैं। क्वाड कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाले इन स्मार्टफोन की इंडिया में पॉप्यूलेरिटी का अंदाजा सोल्ड आउट हुई हैंडसेट की यूनिट नंबर्स से लगाया जा सकता है। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी Redmi Note 8 को ज्यादा स्टोरेज और रैम के साथ पेश करने का विचार कर रही है।
दरअसल, चीन की सर्टिफिकेशन साइट टेना पर Redmi Note 8 के बड़े और ताकतवर वेरिएंट को देखा गया है। TENAA की लिस्टिंग के मुताबिक, रेडमी नोट 8 का नया वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। डिवाइस को पहले चीन में और फिर भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
इंडिया में रेडमी नोट 8 को आप 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 9,999 रुपए और 6GB रैम व 128GB मॉडल को 12,999 रुपए में खरीद सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 15,000 रुपए के आस-पास पेश किया जा सकता है।
Redmi Note 8 की स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 8 में डॉट नॉच वाली 6.3-इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दी गई है जो 2340X1080 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ आती है। वहीं, इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। इसके अलावा Redmi Note 8 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में एंडरॉयड 9 पाई बेस्ड MIUI 10 पर कार्य करता है।
अगर बात करें कैमरा सेगमेंट की तो Redmi Note 8 में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मौजूद है। बाकी के 3 कैमरे की बात करें तो फोन में दूसरा रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो वाइडस एंगल लेंस है। तीसरा 2-मेगापिक्सल का है जो मैक्रो लेंस है।
वहीं, चौथा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए Note 8 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
The post 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है Redmi Note 8 का ताकतवर वेरिएंट, टेना पर हुआ स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>